भिलाई – प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को केनाल रोड खुर्सीपार निवासी राजेश अवस्थी (45) उसकी पत्नी माधवी अवस्थी (38) और बेटा सत्यनारायण अवस्थी (12) को उसके पडोसी आकाश शर्मा ने तलवार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया | लॉक डाउन के समय माधवी अवस्थी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था | अवस्थी परिवार को शक था कि जब माधवी अवस्थी गिरफ्तार हुई थी इसमें आकाश शर्मा का ही हाथ है इसी बात को लेकर अवस्थी परिवार आकाश के घर गए थे और बाद में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आकाश शर्मा घर से तलवार लेकर निकला और तीनो पर हमला कर दिया | जानलेवा हमला से राजेश अवस्थी के सिर पर, माधवी के कमर व पेट में और उनके बेटे के पसली में गंभीर चोट लगी है इस वारदात में राजेश और माधवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और आरोपी आकाश शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है |
Breaking इस प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने लिया 11वी कक्षा में एडमिशन, पढाई के साथ साथ संभालेंगे मंत्रालय
झारखंड के शिक्षा मंत्री दसवीं कक्षा तक पढ़े हैं। उनकी पढ़ाई को लेकर विपक्षी दल के तानों से विवश होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है | लोग ये भी कहते थे कि दसवीं पास शख्स कैसे शिक्षा मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग चला पायेगा। इन तानों से तंग आए शिक्षा मंत्री ने फिर से पढ़ाई करने का फैसला कर लिया। उन्होंने जमाने की परवाह न करते हुए 11वीं कक्षा में दाखिला भी ले लिया है। वो आगे की भी पढ़ाई करेंगे ।
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि मैं 11वीं कक्षा में दाखिला ले रहा हूं और मैं पढ़ने के लिए बहुत मेहनत करूँगा। शिक्षा मंत्री महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नवाडीह इंटर कॉलेज में दाखिला लिया है। वह इसी में पढ़ाई करेंगे। महतो ने कहाकि जब उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास की थी तब उनके गाँव में कोई इंटर कॉलेज नहीं था।
Breaking पुलिस को फ़ोन कर प्रधानमंत्री की हत्या करने की दी धमकी, युवक गिरफ्तार
नोएडा – नोएडा में एक युवक ने पुलिस को हेल्पलाइन 112 पर फोन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक घंटे के भीतर गोलियों से भून दूंगा युवक के इस धमकी से पुलिस कंट्रोल रूम में सनसनी फैल गई. लखनऊ से इसकी सूचना तुरंत नोएडा पुलिस को दी गई. नोएडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामूरा से आरोपी हरभजन सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि सोमवार को हेल्पलाइन 112 पर एक युवक ने फोन किया कि एक घंटे में प्रधानमंत्री को गोलियों से भून दूंगा. उसने नोएडा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी | इस सूचना के बाद तुरंत नोएडा फेस-3 पुलिस ने मामूरा से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. डीसीपी ने बताया कि आरोपी हरभजन सिंह मूलरूप से यमुनानगर जगाधरी हरियाणा का रहने वाला है. अभी वह नोएडा के सेक्टर-66 में आटा चक्की के पास रह रहा है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी शराब के नशे में था | लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई. वहीं उसकी प्रेमिका भी छोड़कर चली गई |
Breaking देश में स्कूल कब खुलेगा इसके बारे में अभी फ़िलहाल कोई फैसला नहीं
दिल्ली – शिक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि अभी पूरे देश में स्कूल खोले जाने को लेकर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में दी गई। मंत्रालय ने कहाकि कक्षा चार और उससे बड़ी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। राज्य सभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्रालय संबंधी संसद की स्थायी समिति ने कोरोनो वायरस महामारी के बीच शिक्षा और छात्रों की स्थिति पर चर्चा की। बैठक में स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा के सचिव, यूजीसी के अध्यक्ष, एआईसीटीई और सीबीएसई के अधिकारी शामिल हुए।
इस बैठक में ये प्रस्ताव आया कि जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई के लिए ट्रांजिस्टर दिया जाय। जिस पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। सांसदों के मुताबिक यह कदम काफी प्रभावी होगा और इसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी आसानी से लागू किया जा सकता है। बैठक में मौजूद एक सांसद ने कहा, शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 2020 शून्य शिक्षा का वर्ष नहीं होगा, छात्रों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। फिलहाल परीक्षाएं केवल उच्च शिक्षा के लिए होंगी।
Breaking जॉइंट कलेक्टर की कार दुर्घटना में एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
अकलतरा – सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने संयुक्त कलेक्टर के कार को अपने चपेट में ले लिया. दुर्घटना में कार में सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. चालक की हालत नाजुक बनी हुई है. कार संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा की है, लेकिन हादसे के वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे.
घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरताल की है. टक्कर इतनी भयानक थी की कार के परखच्चे उड़ गए हैं. बहुत मशक्क्त के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया. पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है |
संसदीय सचिव व विधायक गुण्डरदेही ने रेडक्रॉस की मुहिम के तहत गरीब बच्ची को सहयोग राशि दिया
गुण्डरदेही – संसदीय सचिव व विधायक गुण्डरदेही माननीय कुंवर सिंह निषाद सर ने स्वयं कु. लीना को बुलाकर 11000 रु सहयोग राशि दिया और आगे जब भी सहायता की जरूरत होने पर मदद करने की बात कही। रेडक्रॉस की मुहिम गरीब बच्ची को सहायता मिल रही है। रेडक्रॉस परिवार विधायक जी का दिल से आभार व्यक्त करते है। इस कार्य मे आज श्रीमती सावित्री ठाकुर व रेडक्रॉस वालेंटियर दिनेश साहु जी का साथ मिला।
Big Breaking मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है।
इंदौर – शायरों के सरताज प्रसिद्ध शायर राहत इंदोरी आज शाम 4 बजे के करीब अंतिम सांस ली है | वे इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती थे | वे 70 वर्ष के थे | प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका निधन हार्ट अटैक से होने की बात कही जा रही है | आज ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आई थी | उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं.
जिले में अब तक 662 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
बालोद . जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान 01 जून से आज 10 अगस्त 2020 तक 662.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद तहसील में अब तक 754.1 मिलीमीटर, गुरूर तहसील में 951.5 मिलीमीटर, गुण्डरदेही तहसील में 584.5 मिलीमीटर, डौण्डी तहसील में 597 मिलीमीटर और डौण्डीलोहारा तहसील में 427.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
शासकीय महाविद्यालय खेरथा के स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को गूगल फार्म में जानकारी भरना होगा
बालोद . शासकीय महाविद्यालय खेरथा के प्राचार्य ने बताया कि वार्षिक परीक्षा 2019-20 हेतु सम्मिलित होने वाले स्वाध्यायी, पूरक, भूतपूर्व परीक्षार्थियों को अपनी जानकारी गूगल फार्म में अनिवार्य रूप से भरना होगा। गूगल फार्म भरने हेतु महाविद्यालय के वेबसाईट जीओवीटीकॉलेजखेरथा डॉट इन में जाकर भर सकते हैं। परीक्षार्थी अपना सम्पूर्ण जानकारी सूक्ष्मता से जॉच कर सही-सही भरें। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को ई-मेल आईडी तथा फोन नम्बर सही-सही भरना आवश्यक है। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर ई-मेल आईडी के माध्यम से ही भेजा जाना है। सभी पात्र परीक्षार्थी महाविद्यालय के वेबसाईट में दिए गए लिंक से गूगल फार्म को भरें। उक्त फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2020 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु भी लिंक वेबसाईट में दिया गया है। सभी छात्र-छात्राएॅ महाविद्यालय के वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।
सेवादार के आत्महत्या की घटना की जॉच के संबंध में कोई भी व्यक्ति मौखिक या लिखित साक्ष्य 22 अगस्त तक कर सकते हैं प्रस्तुत
बालोद . अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डीलोहारा ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि डौण्डीलोहारा स्थित माता महाकाली मंदिर के सेवादार श्री उचित मानकर के आत्महत्या की घटना की दण्डाधिकारी जॉच हेतु उन्हें जॉच अधिकारी नियुक्त किया है। जॉच के निम्न बिंदु हैं:-
- मृतक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई
- क्या मृतक की मृत्यु की घटना को टाला जा सकता था
- मृतक की मृत्यु के लिए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदार तो नहीं है
- अन्य बिंदु जो जॉच अधिकारी उचित समझे
अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डीलोहारा ने कहा है कि उक्त जॉच के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की जानकारी हो, वह कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना मौखिक या लिखित साक्ष्य 22 अगस्त 2020 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।


