City Media - Page 1781 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1781

जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य का अवलोकन नपा अध्यक्ष द्वारा किया गया

0

दल्लीराजहरा – नगर में जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है उक्त कार्य का अवलोकन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने किया तथा उपस्थित अधिकारी को कार्य मे तेजी लाने हेतु निर्देशित किया | इस योजना के आने से गर्मी के दिनों में पानी कि समस्या नहीं रहेगी और शहर वासियों को शुद्ध पेयजल मिल पाएगा |

छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री हुई होम क्वारंटाइन

0

रायपुर – अब छत्तीसगढ़ के मंत्रियों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर दौरे के दौरान कोरोना पॉजेटिव पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी, जिसके बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। दरअसल कल ही मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर और मरवाही पहुंची थी, इस दौरान वो एक कोरोना पॉजेटिव महिला पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है इस कारण मंत्रिमंडलीय बैठक में भी शामिल नहीं हुई | आज उनका कोरोना टेस्ट किया जायेगा |

डीएसपी द्वारा लगाये गए अवैध सम्बन्ध के आरोप के कारण तनाव में आकर महिला ने की आत्महत्या

0

भिलाई – भिलाई तीन थाना क्षेत्र के वार्ड 23 आदर्श नगर चरोदा निवासी के. सुखविंदर ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अनुसार एक दिन पहले अमलेश्वर डीएसपी आनमिका जैन ने मृतका सुखविंदर कौर के घर पहुंचकर अपने पति के साथ अवैध संबन्ध का आरोप लगाते हुए विवाद किया, और इस विवाद के तनाव में आकर महिला ने आत्महत्या कर ली.

मृतका के पति केवी अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात को डीएसपी अनामिका जैन अपनी सहेली के साथ घर आई थी. इस दौरान डीएसपी अनामिका जैन ने अपने पति के साथ मृतका  का अवैध संबंध है उसने सुखविंदर को परिवार के सामने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. उसके बाद मृतका की बेटी को यह सब बात बताने की जिद करने लगी और उसकी बेटी को इस पूरे मामले की जानकारी दिया. जिससे मृतका काफी ज्यादा तनाव में आ गई और आत्महत्या कर ली | मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी डीएसपी अनामिका जैन द्वारा प्रताड़ित करने से तनाव में आकर आत्महत्या की है इसलिए डीएसपी के खिलाफ पुलिस करवाई की मांग की है |

भाजपा से जुड़े सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियों पर गलत तथ्यों के आधार पर FIR की करवाई के विरोध में जिला सहकारी केंद्रीय कर्मचारी संघ ने आंदोलन करने की दी चेतावनी

0

बालोद – ग्राम सिर्री में धान खरीदी से जुड़े मामले में अध्यक्ष ठाकुरराम चन्द्राकर ने बताया कि बड़े अधिकारी खुद को बचाने के उद्देश्य से भाजपा से जुड़े सेवा सहकारी समिति के लोगों पर गलत तथ्यों के आधार पर FIR की करवाई की जा रही है इसका प्रमुख कारण यह है कि जिले में धान खरीदी जीरो शोर्टेज़ करने के उद्देश्य से सहकारी समिति के लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है और जब समिति के लोगों ने इसका विरोध किया तो कोई अन्यत्र कारण बताकर थाना रनचिरई में FIR करवा दिया गया जबकि वर्तमान स्थिति के अनुसार एक सेवा सहकारी समिति को छोड़कर कोई भी समिति ज़ीरो शॉर्टेज की स्थिति में नही है |

सिर्री धान खरीदी केंद्र के अध्यक्ष ठाकुरराम चन्द्राकर ने उपरोक्त प्रकरण के लिए खाद्य अधिकारी , डी एम ओ एवम नोडल अधिकारी को दोषी बताया है | उक्त मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने भी जिला कलेक्टर को पत्र के माध्यम से FIR जैसी करवाई पर रोक लगाने के लिए कहा है |

Breaking प्रदेश में अब लॉकडाउन पर निर्णय कलेक्टर लेंगे, कितने दिनों का होगा और कब से लग सकता है लॉकडाउन

0

रायपुर – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिमंडल की बैठक हुई. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति, रोकथाम और बचाव के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आवश्यक होने पर जिला कलेक्टरों को अपने जिले में कम से कम तीन दिन की पूर्व सूचना देकर लॉक डाउन लगाने के लिए अधिकृत किया है। यह लॉक डाउन कम से कम सात दिनों का होगा। 21 जुलाई के बाद प्रदेश में जिन जगहों पर कोरोना के मामले ज्यादा हैं| इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया. सभी जिले के कलेक्टरों को लॉकडाउन के लिए अधिकृत किया गया है. वो चाहे तो लगाएं या न लगाएं. ग्रामीण इलाकों में विशेष परिस्थिति में ही लॉकडाउन रहेगा.

इस दौरान दैनिक जरूरत की वस्तुएं की सुचारू आपूर्ति और आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। रायपुर के बीरगांव क्षेत्र में शत प्रतिशत टेस्टिंग के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिए गए है।

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर अब होगा जुर्माना

  • सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं- ₹100
  • होम क्वारेंटाईन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन- ₹1000
  • सार्वजनिक स्थलों पर थूकना- ₹100
  • फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन- ₹200

Breaking News नगर में आत्महत्या का दूसरा मामला, चिखलाकसा में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

चिखलाकसा में अनूप खराँशु उम्र 65 चिखलाकसा आबकारी आफिस के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या किया। घटना आज दोपहर की है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पेट दर्द और गैस जैसी शारीरिक समस्या से ग्रसित था |

Breaking दल्लीराजहरा में बिना मास्क लगाए एवं ट्रिपल सवारी दोपहिया वाहन पर चालानी कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा – एक और जहां जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस बढ़ते संक्रमण के बावजूद शहर के लोग बेखौफ और बेपरवाह होते जा रहे हैं।

गुप्ता चौक में बिना मास्क एवं ट्रिपल सवारी पर चालानी कार्यवाही की जा रही है । नायब तहसीलदार नितिन ठाकुर, थाना प्रभारी टी एस पट्टावी एवं नगर पालिका की टीम द्वारा चालान काटा जा रहा और जो बिना मास्क है उनका चालान काटकर मास्क दिया जा रहा।

Breaking News दल्ली राजहरा के कैंप न 01 शहीद चौक में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

दल्ली राजहरा के कैंप न 01 शहीद चौक वार्ड क्र 11 में रहने वाले दिनेश ठाकुर 33 वर्षीय युवक ने घर के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | सुबह जब उसकी पत्नी ने देखा कि संदिग्ध हालत में मिला जिसमे गले में रस्सी बंधी हुई थी और आधा शरीर बाहर की ओर निकला हुआ था जिसके बाद अन्य सदस्यों को सूचित किया गया | मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रेस लाइन से जुड़ा हुआ था और उसकी पत्नी शिक्षा कर्मी में पदस्थ है | और यह भी खबर लगी है कि पिछले 8-10 दिन से किसी कारणवश मानसिक तनाव में था |

करहीभदर विद्युत विभाग की मनमानी जोरों पर ग्रामीण लाचार और बेबस।

0

बालोद – जगन्नाथ साहू | जिले के अधिकांश क्षेत्रों मे पावर कट की समस्या कुछ ज्यादा है जिससे किसान और आमनागरिक परेशान है। करहीभदर से दिये जाने वाले विधुत सप्लाई पर ज्यादा तर बंद चालू का खेल खेलते रहते है। दिन के बारह घंटे मे चौबीस से ज्यादा बार यह खेल चलता है। कभी दस मिनट कभी आधा घंटा या एक घंटा पावर कट किया जाता है।
जिससे किसान के साथ साथ आम नागरिक भी इस तरह के हरकतों से परेशान है। बहुत से काम इससे प्रभावित होता है। किसानो को अभी बोर लाईन की दिन रात जरूरत है।

किसानो का माँग है की उन्हें वर्तमान मे चल रहें बिजली की समस्या का तुरंत ही निदान किया जाए तथा सरकार द्वारा जो बिजली आपूर्ति का समय है उसको परिवर्तन कर वर्तमान समय किसानो की समस्या को देखते हुए चौबीस घंटे बिजली दिया जाए।

जिसके कारण किसानो के फसलों को बचाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों मे बिजली की समस्या बेमौसम ही रहता है मौसम खराब नहीं रहता है पर यह बिजली गुल का समस्या हमेशा रहता है। आखिरकार ग्रामीणों क्षेत्रों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार विद्युत विभाग द्वारा क्यों किया जाता है। लोगो को अपने घर मे उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान ख़राब ना हो जाए इसका डर इस पावर कट की समस्या से सताने लगा है। वहीं जरूरत के समय रात मे भी खाना पकाने, खाने, और सोने के समय भी यह लापरवाही विद्युत विभाग द्वारा किया जाता है।
ग्रामीण जन इस समस्या से आक्रोशित है।
वनांचल क्षेत्रों में यह समस्या जोरों पर है
सांकरा बंगाल, मटिया, धरमपुरा, नर्रा,नारागाँव, बरही, कांडे, गोड़पाल, बेलोदा, मंगलतराई आदि गाँव इस समस्या से प्रभावित है।
विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा आखिरकार कब तक आम नागरिकों को चुकाना पड़ेगा।

सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे हादसों पर काबू पाने इन स्थानों पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर एवं सुचना बोर्ड

0

दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे हादसों को देखते हुए इस पर लगाम लगाने हेतु कलेक्टर महोदय जनमेजय महोबे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष से चर्चा के बाद इन स्थानों पर रबर के स्पीड ब्रेकर एवं सुचना बोर्ड लगाने हेतु कलेक्टर द्वारा सहमति प्रदान कर दी है । इससे वाहन की गति कम होगी व दुर्घटना में कमी आएगी। इन स्थानों पर लगेंगे –

MOST POPULAR

HOT NEWS