दल्लीराजहरा – जिले में कोरोना का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अभी दो दिन पहले ही दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 26 एवं वार्ड क्र 07 से कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी कल फिर वार्ड क्र 01 से चार लोगों की कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है |
देश एवं प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि हो रही है | राजधानी समेत कुछ जिलों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
भाजपा के तीन दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन
भाजपा की रीति-नीति व सिद्धांतों से परिचित हुए कार्यकर्ता
जगदलपुर। भाजपा जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। तीन दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर में कुल 15 सत्र में कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति व सिद्धांतों से परिचित कराया गया। शिविर के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
शर्मा ने भाजपा के इतिहास व विकास की समग्र जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के उद्भव व संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अथक लंबे संघर्ष से परिचित होना चाहिये। प्रशिक्षण शिविर के बाद प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ अपने क्षेत्र में जाये कि भाजपा को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने का कार्य करते हुए राष्ट्र की सेवा में लीन रहे।आगामी होने वाले चुनावों में भाजपा की जीत का परचम लहराये।
प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं में किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा व प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने शिविर के समापन पर सभी वक्ताओं व सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार माना।कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह ने किया।
प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रुप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,केदार कश्यप,डाॅ सुभाऊ कश्यप,लच्छू कश्यप,संतोष बाफना,शिवनारायण पाण्डे,सुधीर पाण्डे,विद्याशरण तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,मनीराम कश्यप,योगेन्द्र पाण्डे,श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा,गोदावरी साहू,वेदप्रकाश पाण्डे,रजनीश पाणिग्रही,संजय पाण्डे,बाबुल नाग,नरसिंह राव,बुधराम कर्टाम,ललिता बघेल,व्हीएस राजपूत,विजय पाण्डे,दीप्ति पाण्डे,स्नेहलता बैस,संतोष बघेल,प्रवीण सांखला,भास्कर जोशी,परीस बेसरा,फूल सिंह सेठिया,सुब्रतो विश्वास,उद्बोराम नाग,नरेन्द्र जोशी,धनुर्जय कश्यप,पुरूषोत्तम जोशी,सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र आर्य,संग्राम राणा,श्रवण ठाकुर,रैतुराम,सीता नाग,जीतेन्द्र पाणिग्रही,रोहित त्रिवेदी,अनिल लुंकड़,राजपाल कसेर,दिगंबर राव,ममता पोटाई,त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव,शंभू नाग,महेन्द्र
आम आदमी पार्टी का बढ़ता हुआ जनाधार – बिशेसर सिन्हा
बालोद (डौंडीलोहारा)- विधानसभा अंतर्गत चिखला कसा में आज सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे बढ़ चढ़ कर लोगो ने दिल्ली के विकास कार्यों को देखते हुए हिस्सा लिया।
मुख्य रूप से आप जिला अध्यक्ष बालोद दीपक आरदे जी एवम डौंडीलोहारा विधानसभा अध्यक्ष बिशेसर सिन्हा जी की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सबसे ज्यादा योगदान तेजराम साहु जी,लक्ष्मण सोनवानी जी,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र देशमुख जी एवं ग्रामवासियों द्वारा मिला।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
चिखलाकसा से 50 लोगो ने दिल्ली मॉडल की प्रशंसा कर आम आदमी पार्टी के कार्यों को पसंद कर ईमानदार पार्टी के साथ जुड़ने आम आदमी पार्टी का हाथ थामा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने कहा हम आम आदमी पार्टी के कार्यों से बहुत खुश है और हमारी सौभाग्य है की हमे इतने अच्छे ईमानदार राजनैतिक पार्टी से जुड़ने का मौका मिला।
सेल मे हुए मजदूर विरोधी वेतन व समझौते के खिलाफ स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सीटू) के आह्वान पर5 जनवरी पूरे सेल में हड़ताल का आयोजन किया गया। इसी आह्वान पर लौह अयस्क खान समूह राजहरा मे की सभी खदानों में स्थानीय सीटू यूनियन के नेतृत्व में हड़ताल की गई।
इस हड़ताल में कर्मचारियों ने यूनियन द्वारा उठाए गए तमाम मुद्दों का भरपूर समर्थन दिया। यह हड़ताल अकेले सीटू ने की फिर भी कर्मचारियों ने इस हड़ताल को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाया। आज सुबह 5:00 बजे से ही विभिन्न खदानों के मुख्य द्वारों पर सीटू कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला तथा कर्मचारियों ने भी हड़ताल को भरपूर समर्थन दिया । अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी नहीं गए और प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उल्लेखनीय है कि कुछ ही समय पहले एनजेसीएस की उच्च परिपाटी को तोड़ते हुए प्रबंधन व तीन यूनियनों ने बहुमत के आधार पर सेल कर्मियों के लिए एक ऐसा वेतन समझौता किया जिसमें कर्मियों को बड़े आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले प्रावधान लागू किए गए, मसलन 1/1 /2017 से 31/3/ 2020 तक का एरियर्स को काल्पनिक घोषित कर दिया गया। इसी तरह अधिकारियों को पर्कस का लाभ अप्रैल 2020 से दिया गया वहीं कर्मचारियों को यह राशि 18 नवंबर 2021 से दी गई। कर्मचारियों के वेतन इंक्रीमेंट के लिए प्रबंधन ने एकतरफा ढंग से पे स्केल बना दिया जिसमें किसी भी कर्मचारी को 3% इंक्रीमेंट सुनिश्चित नहीं किया गया । इस बार ठेका मजदूरों के लिए भी वेतन समझौते की बात सभी यूनियनों ने रखी थी। लेकिन हस्ताक्षर करने वाली यूनियनों ने ठेका मजदूरों को हाशिए पर धकेलते हुए उनके लिए कुछ भी हासिल किए बगैर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। खदान कर्मियों को मिलने वाले दासा की राशि पर भी इन उन्होंने कोई स्पष्ट समझौता न करते हुए इसे कमेटी में ढकेल दिया जिसके कारण माइंस कर्मियों को वेतन समझौते के बाद भी पुराने बेसिक पर ही दासा का भुगतान किया जा रहा है। जबकि अधिकारियों को नए बेसिक पर दासा का भुगतान शुरू हो गया है। प्रबंधन ने
समझौते पर हस्ताक्षर करते वाली यूनियनों को भी दरकिनार करते हुए कर्मचारियों की ग्रेज्युटी सीलिंग करने का एकतरफा आदेश 26 नवंबर को जारी कर दिया। सीटू ने इन तमाम मुद्दों को लेकर सभी यूनियनों से संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया था, लेकिन कर्मियों के हित के इस संघर्ष में कोई भी यूनियन सीटू के साथ नहीं आई । अंततः सीटू ने अकेले ही हड़ताल पर जाने का फैसला किया और 5 जनवरी को पूरे सेल में सीटू के नेतृत्व में हड़ताल हो रही है । खदानों में नियमित कर्मचारियों के साथ ठेका मजदूरों ने भी अपने वेतन समझौते की मांग को लेकर इस हड़ताल का भरपूर समर्थन दिया । आज की हड़ताल से अधिकांश विभागों के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुए और उत्पादन पर भी इसका सीधा असर दिखाई दिया । प्रबंधन के अधिकारी खदानों के मुख्य द्वारों पर तैनात होकर हड़ताल को विफल करने का प्रयास करते रहे फिर भी कर्मचारियों ने सीटू द्वारा उठाए गए तमाम मांगों को जायज ठहराते हुए हड़ताल का समर्थन किया और अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी न जाकर मुख्य द्वार से ही घर वापस चले गए । प्रथम व दि्वतीय पाली मे हडताल की सफलता से
उत्साहित यूनियन कार्यकर्ता रात्रि पाली की हड़ताल को भी सफल बनाने की तैयारी मे जोरशोर से लगे हैं।हडताल के दौरान यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि आज की हड़ताल केवल कुछ पैसे हासिल करने की हड़ताल नहीं है, बल्कि प्रबंधनद्वारा कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार लिए जा रहे एकतरफा फैसलों को पीछे धकेलने के लिए भी यह हड़ताल जरूरी है।आज की हड़ताल को सफल बनाने में यूनियन के सचिव पुरुषोत्तम सिमैया, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, संगठन सचिव सुजीत मुखर्जी ,चार्ली वर्गीय, विजय शर्मा,संतोष बंजारे, मान सिंह कनवर, सुजीत मंडल, आलोक श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, सुनील, नकुल, बबलू शाह, इंद्र दमन ठाकुर, भोजराम, गिरीश, घनश्याम शर्मा, समेत सैकड़ों लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।
जगदलपुर – योगुरु रामदेव के परम शिष्य विप्र देव महाराज के द्वारा जगदलपुर शांति नगर वार्ड दुर्गा मंदिर प्रांगण में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में संचालित पतंजलि योग और यज्ञ चिकित्सा महोत्सव के माध्यम से यज्ञ अनुष्ठान क्या जा रहा है। पूर्ण महामारी के इस विपरीत समय को देखते हुए । सरकार की कोरोना गाईड लाइन के अनुसार शोसल डिस्टेंस को पालन करते हुये इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा प्राचीन काल में ऋषि मुनियों ने यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से बड़े से बड़े बीमारियों का चिकित्सा करते थे । यज्ञ अनुष्ठान से प्राणघातक कीटाणुओं भी नष्ट हो जाते हैं। प्राचीन काल साधु संत कई साल जीते थे । और स्वस्थ रहते थे । इस लिये यज्ञ का बहुत महत्व है।
इस कार्यक्रम में सभी धर्म संगठन समिति से आये हुए लोगों ने जैसे आर्टऑफ लिविंग ,,गायत्री शक्तिपीठ पतंजलि योग , एकल विद्यालय समिति आचार्य मिलकर इस आयोजन को सफल बताने में सहयोग प्रदान किया |
इस कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आये हुये पति/पत्नी के जोड़े ने विश्व शांति मानव की स्वस्थ हेतु यज्ञ हवन में भाग लिया।
दल्ली राजहरा – पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार बालोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में आज दिनांक 05.01.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर 01. आरोपी समशुददीन उर्फ गुड्डु पिता अबदुल करीम उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 पुराना बाजार राजहरा को सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2250 रू0 एवं सट्टा पट्टी जप्त किये जाने पर अपराध कमांक 03/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6वीं एवं 9वीं) दिनांक 09.01.2022 रविवार को दोपहर 12:00 बजे से परीक्षा केन्द्र (CENTRE NO./ID-NTA-EC-P-14931) शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर (गोल बाजार) आयोजित होगी जिसमें कुल 172 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, काला अथवा नीला वॉल पांईट पेन तथा पारदर्शी बोटल में पानी लावें। परीक्षार्थी कोवीड – 19 नियमांतर्गत अनिवार्य रूप से मास्क, हेड ग्लब्स लगाकर तथा सेनेटाइजर साथ लावें।
राजनांदगांव- बालोद -कांकेर के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
नक्सलियों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्यवाही करने हेतु एवं आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05/01/2022 को दल्ली राजहरा में अन्तर्जिला नक्सल उन्मूलन अभियान सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी आर पोर्ते के द्वारा किया गया । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कांकेर अमृत कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बालोद बोनिफास एक्का, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर प्रशांत पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ अमर सिदार, ITBP के सहायक सेनानी जोगेंद्र सिंह, मृगेंन तालुकदार, प्रमुख रूप से उपस्थित थे । बैठक में आसूचना संकलन करने एवं सुरक्षा बलों के बीच साझा करने पर जोर दिया गया । समय समय पर संयुक्त ऑपरेशन करने की आवश्यकता है । नक्सल मुद्दो पर विस्तार से चर्चा किया गया ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विदित हो कि जिला बालोद के सरहदी जिले राजनांदगांव एवं कांकेर नक्सल दृष्टिकोण से अत्यधिक संवेदनशील हैं । बालोद जिला के थानां डौंडी एवम महामाया जिला कांकेर से तथा थानां महामाया, मंगचुआ, डौंडीलोहारा जिला राजनांदगांव से जुड़े हुए हैं । सरहदी थाना होने से नक्सलियों की आमद रफ्त की संभावना बनी रहती है । मीटिंग में तीनों जिला के अधिकारियों के द्वारा पूर्ण सहयोग करने की सहमति दी गई। मीटिंग में जिला कांकेर, बालोद, राजनांदगांव के सरहदी थानों के थाना प्रभारी भी उपस्थित थे ।
दीपक पुड़ो कांकेर – कांकेर जिले के SP शलभ सिन्हा सुर्खियों में छाए हुए है। कांकेर पुलिस के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी का वादियां मेरा दामन गाकर अपनी सुरीली आवाज का सबको दीवाना बना दिया। SP के अंदर छिपी सिंगिंग की इस प्रतिभा को देख सब हैरान रह गए। वहीं SP की मधुर आवाज सुनकर कार्यक्रम में मौजूद अफसर भी तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक पाए।
आपको बता दे कि कांकेर पुलिस मंगलवार को नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन की थी। इस कार्यक्रम में DIG, SP से लेकर पुलिस के तमाम बड़े अफसर शामिल हुए थे। इस समारोह में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस बीच पुलिस जवानों ने कई फिल्मी गाने में अपनी प्रस्तुति दी थी। लेकिन, कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हैरानी तब हुई जब SP मंच में चढ़ गए। और माइक पकड़ कर मोहम्मद रफी का ‘वादियां मेरा दामन’ गाने लगे। इस समारोह में मौजूद सभी ने SP की सुरीली आवाज की जमकर तारीफ की। आपको बता दे कि वादियां मेरा दामन अभिलाषा मूवी का है। साल 1968 में यह ओवी रिलीज हुई थी। महशूर सिंगर मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने यह गाना गया था। बताया जाता है कि उस जमाने की मशहूर फिल्मों में से अभिलाषा भी एक है। इस मूवी का ‘वादियां मेरा दामन उस जमाने में रोमांटिक गानों में एक हुआ करता था,जो बहुत हिट भी हुआ था।
गुणवत्ता के मापदण्ड का पालन नहीं, संकेत चिन्ह नहीं होने से हादसे की आशंका
एक माह से कार्य बंद
जगदलपुर – जिले के बकावण्ड विकासखंड क्षेत्र में आरआरपी2 योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बकावण्ड से कोलावल मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण की गुणवत्ता भगवान भरोसे है। अधिकारी की उदासिनता एवं ठेकेदार की मनमानी से सड़क निर्माण में चल रहा लिपापोती का कार्य। गणवत्ता के मापदंड का ठिकाना नहीं निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण कब होगा पता नहीं। सड़क के किनारे खादे गयें गड़े में संकेत चिन्न नहीं होने से बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है। ठेकेदार की मनमानी इस कदर है कि अधिकारी के दबाव पर कार्य शरूतो किया जाता है लेकिन सप्ताह दिन कार्य करने के बाद बंद कर दिया जाता है। उक्त मार्ग का कार्य एक माह से बंद कर दिया गया है। प्रशासन की फटकार के बाद उक्त ठेकेदार मुख्यालय में चल रहे कार्यों को पूर्ण करने में जुटा है।
ज्ञातव्य हो कि जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्यो की गुणवत्ता भगवान भरोसे है। बस्तर कलेक्टर के सतत निगरानी के कारण जिला मुख्यालय में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान तो दिया जा रहा है लेकिन ग्रामीण अंचलों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भगवान भरोसे है। विभागीय अधिकारी भी गुणवत्ता से समझौता कर ठेकेदार का ही समर्थन किया करते |
ऐसा ही एक मार्ग जो आरआरपी2 के तहत लोक निर्माण विभाग के द्वारा बकावण्ड से कोलावल तक 26 किमी सड़क करोड़ों की लागत से तैयार की जा रही है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगभग आधा पूर्ण हो चुका है। करपावण्ड से कोलावल तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य भगवान भरोसे ही है।
सड़क चौड़ीकरण का क्या है मापदंड:
कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करोड़ों की लागत से बनने वाले सड़क को 5.50 मीटर चौड़ीकरण किया जाना है जिसमें सड़क के दोनो ओर 1.25 सेमी चौड़ाई का डब्ल्यूबीएम तैयार कर सड़क का चौड़ीकरण किया जाना हे जिसमें 42 सेमी गड्डा खोदकर पर्याप्त मात्रा में पानी से किवारिंग कर गड़े को लेबलिंग कर 20 सेमी मुरूम डालकर रोलर से बराबर करने के बाद 22 सेमी जेएसबी गिट्टी डालकर रोलर से लेबलिंग कर डामरीकरण का प्रावधान है लेकिन इन सारे मापदंडों को दरकिनार कर ठेकेदार के कर्मचारी अपने मापदंड अपनाकर घटिया निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे है। अधिकांश जगहों पर मुरूम की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया है जो मापदंडो के विपरित है।
ज्ञातव्य हो कि बस्तर कलेक्टर के द्वारा आयोजित बैठकों में ठेकेदारों को भी कई बार हिदायत दी जा चुकी है कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता पर सतत निगरानी करने के निर्देश के बाद भी गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है।