City Media - Page 1762 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1762

वर्षो से लंबित नियमितिकरण की मांग को लेकर आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री, श्रम मंत्री को पत्र लिखकर अपने नियमितीकरण की मांग की । संघ की प्रांताध्यक्ष डॉ शिरीन सिंह ने बताया कि सरकार अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के वादे के साथ सरकार में आयी, इसी वादे के तारतम्य में इसी हफ्ते सरकार द्वारा दो वर्ष की सेवा पूर्ण किए हुए 16278 शिक्षाकर्मियों को नियमित किया गया है, जो कि न्यायपूर्ण निर्णय है,और सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है । परन्तु हम सभी संविदा आयुष चिकित्सक विगत 17 वर्षों से सेवा दे रहे हैं और पिछले चार महीने से कोरोना महामारी से कोरोना वारियर्स के रूप में संघर्षरत हैं, ऐसे में हमें नियमित ना करना हमारे लिए अत्यंत निराशाजनक एवं घोर पीड़ा दायक है । छत्तीसगढ़ शासन में आयुष विभाग के अंतर्गत कूल 410 संविदा आयुष चिकित्सक राज्य सरकार में स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत हैं।

हम सभी चिकित्सक विगत 12-17 वर्षों से आम जनता की सेवा कर रहे हैं, पर इतनी लंबी सेवा के बावजूद अभी तक हमारी नौकरी को नियमित नहीं किया गया है, जबकि हमारे नियमितीकरण की मांग विगत 10 वर्षों से शासन स्तर पर लंबित है। हम सभी 410 संविदा आयुष चिकित्सक कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम में अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी सेवा आम जनता एवं राज्य सरकार को दे रहे हैं । हममें से अधिकांश चिकित्सक कोविड-19 के क्वारंटाइन सेंटर, सर्विलांस टीम, सैंपल कलेक्शन टीम, स्क्रीनिंग टीम, आइसोलेशन वार्ड, रैपिड रेस्पॉन्स टीम, फ्लू ओपीडी, हेल्पलाइन और कंट्रोल टीम, ट्रेसिंग टीम, मोबाईल मेडिकल टीम, ट्रीटमेंट सेंटर आदि में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, शेष चिकित्सक आयुष इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा वितरित कर, आयुष ओपीडी आदि में सेवा देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना वायरस से संघर्षरत हैं । हम सभी चिकित्सक अपनी सेवा इस महामारी में देते हुए राज्य को कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं । हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि हमारे संघर्ष से कोरोना हारेगा और छत्तीसगढ़ जीतेगा ।

इस संघर्ष में कहीं न कहीं हम संविदा चिकित्सकों के मन में अवसाद की स्थिति बनी हुई है, कि कहीं इस बीमारी की चपेट में आने से अगर हमारी जान चली गई तो हमारे बाद हमारे परिवार का, हमारे बच्चों का क्या होगा ? क्योंकि ना तो संविदा में अनुकम्पा नियुक्ति है और ना ही आर्थिक सुरक्षा । संविदा में जो एकमुश्त नियत मानदेय हमें मिलता है वो भी नियमित चिकित्सकों को मिलने वाली तनख्वाह की तुलना में आधे से भी कम है, जिसमें घर परिवार का पालन पोषण हो जाए वही बहुत है, जबकि हम संविदा चिकित्सक, नियमित चिकित्सकों के समान ही वो सभी कार्य करते हैं जो नियमित चिकित्सक करते हैं, परन्तु 17 वर्षों की सेवा के बाद भी हमें समान काम के लिए समान वेतन ना देकर हमारा आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है । प्रत्येक वर्ष मार्च आते ही सभी संविदा कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त हो जाता है कि इस वर्ष हमको सेवा वृद्धि मिलेगी की नहीं, अगर सेवा वृद्धि नहीं मिली तो हम अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे, इसी भय में संविदा कर्मचारियों का जीवन व्यतीत हो रहा है ।

12-17 वर्षों की सेवा के पश्चात सभी चिकित्सकों की उम्र 45-50 वर्ष हो गई है, हम सभी चिकित्सकों ने अपने जीवन का सबसे मूल्यवान समय सरकार को दिया है। अब उम्र के इस पड़ाव पर हम कहां जाएं, अगर इतनी लंबी सेवा के बावजूद भी हमको नियमित नहीं किया जा रहा है तो यह अन्याय की पराकाष्ठा है, इन परिस्थितियों में हम चिकित्सकों का जीना दूभर हो गया है । संघ ने सरकार से अपील की है कि संविदा आयुष चिकित्सकों की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, सहानुभूति पूर्वक विचार कर, न्यायहित में 12-17 वर्षों की लंबी अवधि की सेवा एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी में सेवा के आधार पर सभी संविदा आयुष चिकित्सकों को नियमित करने मांग की है ।

गुरूर पुलिस ने जुआ खेलते 4 लोगों को गिरफतार कर 7840 रूपये वसुले

0

बालोद: गुरूर थाना क्षेंत्रार्तगत दो अलग अलग जगहांे पर जुआएक्ट के तहत कुल 7840 रूपये वसुल कर 4 लोगों पर कार्यवाही की गई।


धारा 4 (क) जुआ एक्ट में 2170 रुपया जप्त कर आरोपी द्वारिका टेकाम पिता स्व. भागीरथी टेकाम उम्र 28 साल को ग्राम मरकाटोला से गिरफ्तार किया गया। तथा गुरूर में 52 पत्ती ताश के साथ तीन लोगों को जुआ खेलते हुए धारा 13 जुआ एक्ट के तहत आरोपियों के कब्जे से नगद 5670 रुपया जप्त कर आरोपी श्यामलाल साहू, गजानंद बंछोर मनीराम गोड कुल तीन लोग पर कार्यवाही की गई। इस प्रकार गुरूर पुलिस द्वारा 4 लोगों को गिरफतार कर कुल 7840 रूपये जप्ती करते हुए जुआ एक्ट तहत कार्यवाही की गई।

Big Breaking शिक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत साथ ही पूरा परिवार कोरोना की चपेट में शिक्षक संघ द्वारा परिजन को 1 करोड़ मुआवजा, अनुकंपा नियुक्ति की मांग

0

रायपुर शासकीय प्राथमिक शाला देवादा में पदस्थ सहायक शिक्षक विनोद कुमार पटेल की कोरोना मरीज की सर्वे में ड्यूटी लगायी गयी थी। इस सर्वे के दौरान शिक्षक कोरोना की चपेट में आ गये। शिक्षक कोरोना ड्यूटी में तैनात था उसी दौरान वह संक्रमित हुआ उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था  पिछले कुछ दिनों से वो वेंटिलेटर पर भी थे। और फिर कुछ दिनों बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी है। इस मामले में शालेय शिक्षक संघ ने अब शिक्षक विनोद कुमार पटेल के परिजन को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष विरेंद्र दुबे का आरोप है कि इसी दौरान वो संक्रमित हुए, लिहाजा कोरोना वारियर्स शिक्षक को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिये। दिवंगत शिक्षक विनोद कुमार पटेल के परिवार के 5 अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शालेय शिक्षक संघ का आरोप है कि  मृत शिक्षक विनोद पटेल ने विखं शिक्षाधिकारी बेरला के आदेश पर कन्टेनमेन्ट जोन में सर्दी,बुखार,खांसी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की खोज में घर घर सर्वे कार्य किया था, जबकि ऐसे सर्वे करने वाले शिक्षकों को किसी भी तरह के कोरोना सुरक्षा संसाधन शासन प्रशासन की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया था।

आपको बता दें कि  वीरेंद्र दुबे का आरोप है कि पूरे प्रदेश में यही हाल है, जबकि छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ लगातार ऐसे कोरोना वारियर्स शिक्षकों के लिए 1 करोड़ की बीमा राशि व सुरक्षा संसाधन की मांग करते रहा है। कोरोना संक्रमण से मृत शिक्षक विनोद पटेल के परिवारजन को 1 करोड़ मुआवजा और तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग की गयी है।

उल्लेखनीय है कि सर्वे उपरांत 27 जुलाई से मृत संक्रमित शिक्षक का रायपुर एम्स में इलाज चल रहा था,और वे वेंटिलेटर पर थे। शिक्षक की इस तरह मौत पर प्रदेश का पूरा शिक्षक समुदाय आक्रोशित है,और अपने साथी के कोरोना संक्रमण की मृत्यु से भड़के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि इस मौत का जिम्मेदार कौन..??

शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना काल मे लगातार बच्चों और शिक्षकों के बीच असफल और अव्यवहारिक प्रयोग किये जा रहा है,शिक्षकों का बिना बीमा किये,बिना कोरोना सुरक्षा संसाधन दिए कोरोना संक्रमितों के बीच ड्यूटी लगा रहा है,गली मोहल्ले में जाकर पढ़ाने बोला जा रहा है, जब संक्रमण प्रदेश में अत्यंत कम था तो स्कूल और कक्षाएं बन्द रखी गई,अब जब कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है और प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हजारों में जा चुकी है प्रदेश के 114 विखं रेड जोन 4 विखं आरेंज जोन में तब विभाग गली मोहल्ले में क्लास लगाने हेतु शिक्षकों को बाध्य कर रही है, सारी जिम्मेदारी पालक,शिक्षक और समुदाय को दी जारी है,खुद विभाग अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़कर स्कूलों में कदापि कक्षा न लगाने हेतु ताकीद दे रही है,जिससे समुदाय,पालक और शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश है,समुदाय भी इसका विरोध करते संक्रमण के डर से व्यवस्था करने में खुद को असक्षम मानंते हुए ऐसी कक्षाओं को अपने गांव के गलियों में न लगाने की बात कह रही है,ऐसे भी गांवों और गलियों में कितना सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा किसी से छिपा नही हैं।

संगठन के महासचिव धर्मेश शर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा,बेमेतरा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तथा छतीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के बेरला इकाई ने कोरोना संक्रमण से मृत शिक्षकों के आश्रित को 1करोड़ रुपये का मुआवजा व तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की मांग शासन से की है।प्रदेश के समस्त कोरोना वारियर्स शिक्षकों के लिए 1 करोड़ का बीमा कराया जावे तथा उन्हें कोरोना सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराएं। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकमण के बीच गली मोहल्ले की पढ़ाई संक्रमण का बड़ा माध्यम बन सकती है,इसे तत्काल बन्द किया जावे।

अधिकारियों की उपस्थिति में संसदीय सचिव ने खोला खरखरा नहर नाली का गेट ।

0

बालोद :अल्पवर्षा की स्थिति में क्षेत्र के किसानों की मांग पर संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुँवर सिंह निषाद ने स्वयं खरखरा बांध पहुंच कर नहर नाली का गेट खोला। जिससे क्षेत्र में मानसून की बेरूखी से हो रहे अल्पवर्षा के कारण खेती किसानी के कार्यों को गति मिलेगा।

विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व ही किसानों की मांग को संसदीय सचिव ने मंत्री , जिलाधीश तथा राज्य स्तर के विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा था । जिससे खेतों में पानी पहुंचाने की किसानों के प्रमुख मांग संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद के अथक प्रयासों से पूरा हो पाया ।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी, जल संसाधन विभाग एवं कोदूराम दिल्लीवार उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा , कक्षा 10वीं और 12वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।

0

बालोद – दिनाँक 07/08/2020 को , पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा , कक्षा 10वीं और 12वीं में वर्ष 2020 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी को मैडल , प्रशस्ति पत्र, पेन और सामान्य ज्ञान की पुस्तक दिया गया।

ग्राम पंचायत भंडेरा में पेयजल एवं पाइपलाइन विस्तार का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद द्वारा किया गया ।

0

आज दिनांक बालोद : ग्राम पंचायत भंडेरा में पेयजल एवं पाइपलाइन विस्तार उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया ।

उद्घाटन के इस अवसर पर जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, खेमिन ढाले सरपंच, कोदूराम दिल्लीवार उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी , ऐमिन साहू सरपंच सुरसुली, रमेश साहू, केदार देवांगन, टीकम भूआर्य , झाडूराम राणा, टीका राम पटेल , श्खेदु राम जयसवाल , भुवन साहू , महामति , मालती बाई एवं पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।

Breaking कोरोना से 6 माह के बच्चे की मौत, परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव

0

बलोदाबाजार – जिले के कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित छह माह के बच्चे की मौत हो गई. जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौत की पुष्टि की है. बच्चे के माता-पिता समेत परिवार के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे. रिपोर्ट के बाद सभी को पांच अगस्त को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

बच्चे को तीन दिन पहले कोविड अस्पताल लाया गया था. बच्चे के माता-पिता सहित परिवार के 7 लोग संक्रमित थे. गुरुवार को देर रात अचनाक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई है. बच्चा कोरोना पॉजिटिव था, इसलिए बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा. प्रोटोकॉल के तहत बच्चे के परिजनों को शव सौंपी जाएगी.

Breaking भारतीय रेलवे में अब इन पदों पर भर्ती नहीं होगी

0

नई दिल्ली – भारतीय रेलवे ने खलासी के पद (टेलीफोन अटेंडेंट-कम-डाक खलासी यानी टीएडीके) को खत्म करने ऐलान किया है. रेलवे बोर्ड ने भर्ती पर रोक का आदेश 6 अगस्त को जारी कर दिया.

रेलवे ने कहा कि खलासी के पद पर भर्ती अंग्रेजों के समय से हो रही है. खलासी का काम अंग्रेजों के शासन काल में रेलवे के अधिकारियों के आवासों में तैनात चपरासियों की तरह होती थी.

Big Breaking नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव

0

रायपुर – धरमलाल ने बताया कि पिछले दिनों कुछ घरेलू कार्यक्रम में वह शामिल हुए थे। उन्होंने कहा- एक दिन पहले मुझे बुखार की शिकायत थी। तो मैंने जांच करवाने की सोची। मेरे सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. कौशिक का दो बार टेस्ट हुआ था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | कौशिक जी ने कहा कि हो सकता है लोगों से मेल मिलाप  के कारण कोरोना का संक्रमण हो सकता है उन्होंने कहा कि जितने भी लोग उनसे मिले है वे सभी अपना टेस्ट करवा ले और सतर्कता बरतें | अब रायपुर एम्स में इलाज के लिए ले जाने की चल रही तैयारी |

राजधानी के घड़ी चौक के पास अर्जुन नगर नया हॉटस्पाट बन गया है. यहां पर 24 घंटे के भीतर 84 मरीज मिले हैं. आज अर्जुन नगर में 32 और कल यानी गुरुवार को 52 मरीज मिले थे. खबर लिखे जाने तक आज रायपुर में कुल 81 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. विभाग ने बताया कि आज मिले मरीजों की भर्ती प्रकिया जारी है.

डोंडी के दो युवक चोरी के आरोप में गिरफ्तार

0

डोंडी थाना क्षेत्र के दो युवक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है |
थाना डोंडी जिला बालोद

अपराध क्रमांक 150/19 धारा 457,380,34 ipc

नाम आरोपी-

1. गोवर्धन पिता देवलूराम कोमर्रा उम्र 25 वर्ष

2. श्रवण कुमार पिता रंजन सलाम उम्र 19 वर्ष  साकिनान मरकाटोला थाना डोंडी जिला बालोद

जप्ती- 1 नग 40 इंच एलईडी टी. व्ही. इंटेक्स कंपनी का, 1 नग  electronic मीटर जुमला कीमती- 10000 रुपये

MOST POPULAR

HOT NEWS