डिप्टी डायरेक्टर मधु वर्मा को बनाया गया है जांच अधिकारी
बीजापुर पूर्व में यहां जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे तात्कालीन प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रमोद कुमार ठाकुर के प्रभार के दौरान विभागीय कर्मियों के संलग्ननीकरण, पदोन्नति, पदस्थापना तथा विभाग से संबंधित मरम्मत एवं निर्माण कार्यों में की गई घपलेबाजी की जांच पूर्णता की ओर है। जांच रिपोर्ट 20 नवंबर को संचालक लोक शिक्षण के समक्ष पेश की जानी है। बीजापुर शिक्षा जिले में हुई गड़बड़ियों की शिकायत जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अनेक सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रमोद कुमार ठाकुर जब जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर का प्रभार सम्हाल रहे थे, उस अवधि में प्राथमिक शालाओं के सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति, शिक्षकों के संल्गनीकरण, दिव्यांग एवं महिला शिक्षकों की पद स्थापना में जमकर सौदेबाजी का खेल किया गया। मोटी रकम लेकर शिक्षकों को पदोन्नति दी गई, संलग्नीकरण किया गया एवं पदस्थापना दी गई। इसके अलावा विभाग से संबंधित भवनों की मरम्मत व निर्माण के नाम पर शासकीय राशि में गड़बड़ी भी की गई। साथ ही विभाग के लिए सामग्री, शालाओं की प्रयोग शालाओं के लिए उपकरणों तथा अन्य सामानों की खरीदी में भी आर्थिक अनियमितता बरती गई। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया। विभागीय सचिव को इसकी जांच कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद संचालक लोक शिक्षण ने विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मधु वर्मा के नेतृत्व वाली जांच कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी में दो और अधिकारी शामिल हैं। जांच कमेटी जिला शिक्षा विभाग को उक्त अवधि में प्राप्त आवंटन, प्रशासकीय स्वीकृति, सामग्री क्रय हेतु समिति गठन प्रक्रिया, अपनाई गई निविदा प्रक्रिया, प्राप्त निविदाओं व स्वीकृत निविदाओं, क्रय आदेश, भुगतान, पंजी, गुणवत्ता जांच प्रतिवेदन, भवनों व अन्य परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं निर्माण हेतु प्राप्त आवंटन, मदवार जारी की गई राशि, प्राक्कलन की प्रति, निर्माण की स्थिति आदि की बारीकी से जांच कर रही है। संचालक लोक शिक्षण ने जांच रिपोर्ट 20 नवंबर को पेश करने का निर्देश जांच दल को दिया है।
ग्राम पंचायत एर्राकोट में लगभग 42.17 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया आज बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजाम,जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत एर्राकोट में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया साथ ही जलनी माता देवगुड़ी निर्माण कार्य,नाली निर्माण कार्य भीमापारा 250 मीटर,तालाब गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य नाइक मुंडा,आर सी.सी. पुलिया निर्माण 3 मीटर ,सायकल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
सांसद बैज ने कहा भूपेश बघेल जी की सरकार में चित्रकोट विधानसभा का कायाकल्प बदल चुका है। धान खरीदी केन्द्र खोलने के लिए बीजेपी के मंत्रियों द्वारा सिर्फ घोषणा किया जाता रहा पर धान खरीदी केन्द्र नही खोला गया जब कांग्रेस की सरकार बनी किसानों के लिए रायकोट,सिरिसगुड़ा और अब एर्राकोट में धान खरीदी केन्द्र खोले गए है।
विधायक राजमन ने कहा कि इस पांच साल में सबसे ज्यादा धान खरीदी केन्द्र खोले गए है। लोगों से जो वादा किया गया था,उसे पूरा किया। भूपेश बघेल जी के नेतृत्व मे 2640 सौ रुपए में धान खरीदी करने व गोबर खरीदी करने वाली हिन्दुस्तान की पहली सरकार है।जिस तरह से घर-घर में बिजली पहुँची है उस प्रकार अब हर घर नल और हर घर जल के संकल्प के साथ हम चित्रकोट विधानसभा में आगे बढ़ रहे है। नए धान खरीदी केन्द्र में नई बोर खनन की घोषणा करता हूँ।
जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी किसानों को सताने का काम कर रही है किसान आंदोलन में देश के कई किसान भाइयों ने अपनी जान दी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ फर्क नही पड़ा किसानों के हित मे काम करने वाली पार्टी केवल कांग्रेस पार्टी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी आने से किसानों के साथ-साथ पूरा प्रदेश खुश है।
इस दौरान सांसद श्री दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, रूक्मणी कर्मा, सरपंच पाकली कश्यप,जनपद सदस्य तुलसी मौर्य,जनपद सदस्य फूलो बघेल,जनपद सदस्य शंकर बघेल, जनपद सदस्य सुभाष बघेल, बुधराम पटेल, नरसिंग सोनकर,प्रेम प्रकाश दास,जिला महामंत्री सुंदर सोढ़ी,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावडे,हीरालाल पटेल,फोटका दास,शंकर कश्यप,अभिषेक डेविड,देवदास बघेल,रिका कर्मा,प्रदुम भारती,सरपंच रानसर्गीपाल,सरपंच करेंगा,सरपंच पाराकोट,सरपंच पलवा,सरपंच पखनारचा,सरपंच भेजरीपदर,सी आई ओ जनपद तोकापाल,सी ई ओ जिला सहकारी बैंक एस ए रजा,शाखा प्रबंधक तोकापाल रीना चौधरी, प्राधिकृत अधिकारी एस एल ठाकुर, समस्त कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवम अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एर्राकोट में धान खरीदी केंद्र खुलने से मिलेगा किसानों को पूरा लाभ
सांसद दीपक बैज ने एर्राकोट में 42.17 लाख रु. के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत एर्राकोट में नए धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने जलनी माता देवगुड़ी निर्माण, नाली निर्माण, तालाब गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य, आरसीसी पुलिया निर्माण, सायकल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प हो चुका है। धान खरीदी केंद्र खोलने के लिए बीजेपी के मंत्रियों द्वारा सिर्फ घोषणा की जाती रही, लेकिन धान खरीदी केंद्र खोला नहीं गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रायकोट, सिरिसगुड़ा और अब एर्राकोट में धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। हमारी पार्टी भाजपा की तरह वादाखिलाफी नहीं करती। विधायक राजमन ने कहा कि इस पांच साल में सबसे ज्यादा धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। लोगों से जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया गया है। बेंजाम ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में 2640 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी व गोबर खरीदी करने वाली हिंदुस्तान की पहली सरकार है। जिस तरह से घर-घर में बिजली पहुंची है, उसी तरह अब हर घर नल और हर घर जल के संकल्प के साथ हम चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों को सताने व परेशान करने का काम करती है। किसान आंदोलन में देश के कई किसानों की जान चली गई, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जरा भी फर्क नही पड़ा। किसानों के हित में काम करने वाली सिर्फ कांग्रेस है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से किसानों के साथ-साथ पूरा प्रदेश खुशहाल हुआ है। इस दौरान सांसद बैज, विधायक बेंजाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य, जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, रूक्मणी कर्मा, सरपंच पाकली कश्यप, जनपद सदस्य तुलसी मौर्य, जनपद सदस्य फूलो बघेल, जनपद सदस्य शंकर बघेल, जनपद सदस्य सुभाष बघेल, बुधराम पटेल, नरसिंग सोनकर, प्रेमप्रकाश दास, जिला महामंत्री सुंदर सोढ़ी, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, हीरालाल पटेल, फोटका दास, शंकर कश्यप, अभिषेक डेविड, देवदास बघेल, रिका कर्मा, प्रदुम भारती, सरपंच रान सरगीपाल, सरपंच करेंगा, सरपंच पाराकोट, सरपंच पलवा, सरपंच पखनारचा, सरपंच भेजरीपदर, तोकापाल जनपद सीईओ, जिला सहकारी बैंक के सीईओ एसए रजा, शाखा प्रबंधक तोकापाल रीना चौधरी, प्राधिकृत अधिकारी एसएल ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं अधिकारी उपस्थित थे।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र ने अपनी टीम के साथ शुरू कर दिया है विशेष अभियान
नगरनार भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना के तहत हुई बैठक में भाग लेने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र ने क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को और भी मजबूत बनाने के लिए मुहिम छेड़ दी है। उन्होंने अधिक से अधिक आदिवासियों एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के अभियान का आगाज किया है।
19 नवंबर को जगदलपुर में आहूत बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने प्रदेश संयोजक मोतीलाल साहू, प्रदेश सह संयोजक प्रेम अग्रवाल एवं सरला कोसरिया, बस्तर लोकसभा क्षेत्र संयोजक शिवनारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी उपस्थित थे। इसमें नगरनार मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्र को भी आमंत्रित किया गया था। गीता मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन मिलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के हर गांव में पहुंचकर भाजपा के सिद्धांतों, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याण वाली योजनाओं, आदिवासियों, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हो गए हैं। इसी क्रम में सुश्री मिश्र भी अपनी टीम की पदाधिकारियों के साथ नगरनार मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में जाकर महिलाओं तथा ग्रामीणों से मेल मुलाकात करने लगी हैं। गीता मिश्र इस बात को आदिवासियों के बीच पुख्ता तरीके से रख रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी में आदिवासियों और महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने एक मिसाल पेश की है। इसके उलट कांग्रेस तथा तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता हमारी आदिवासी महिला राष्ट्रपति के लिए अपशब्दों का उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुश्री मिश्र ने ग्रामीणों से कहा कि कांग्रेस अब तक आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में ही उपयोग करती आई है। दशकों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस ने अगर आदिवासियों के उत्थान के लिए ईमानदारी से काम किया होता, तो आज हमारे आदिवासी भाई बहन सर्वोच्च शिखर पर होते। उल्लेखनीय है कि गीता मिश्र क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय नेत्री के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें भरपूर प्यार और सम्मान देते हैं। उनकी मेहनत अब नगरनार क्षेत्र में रंग लाती नजर आने लगी है। हर वर्ग की महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ने लगी हैं। कांग्रेस ने छला आदिवासियों को भाजपा महिला मोर्चा की नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र ने इस संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। इसके लिए आदिवासी कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के आरक्षण में कटौती कांग्रेस के इसी छलावे की वजह से हुई है। अगर छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखा होता, तो केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रावधान के तहत आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा होता। कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि हमारे आदिवासी समाज के लोग भी तरक्की करें। इसीलिए कांग्रेस ने आरक्षण प्रतिशत में कटौती रोकने की दिशा में जरा भी पहल नहीं की। आदिवासियों के साथ इससे बड़ा छल हो ही नहीं सकता। गीता मिश्र ने कहा कि छ्ग एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी कांग्रेस को उसके इस विश्वासघात की सजा आगामी विधानसभा चुनाव में देने के लिए तैयार हैं।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से खुला धान खरीदी केंद्र
गरावंडकला और आसपास के गांवों के किसानों ने माना आभार
जगदलपुर क्षेत्र के ग्राम गरावंड कला तथा आसपास के गांवों के किसानों को अब अपना धान बेचने के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा और उनके धन एवं समय की भी बचत होगी। किसान अब गरावंड कला में ही अपना धान बेच सकेंगे।जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से ग्राम गरावंडकला में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए ग्रामीणों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद किसान पुत्र हैं, किसानों के दुख दर्द को अच्छे से समझते हैं। पहले गरावंडकला के ग्रामीणों को धान बेचने के लिए नगरनार जाना पड़ता था। यह आर्थिक तौर पर नुकसादेह होता था और किसानों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब वे अपनी उपज को अपने गांव में ही बेच सकेंगे। ग्रामीणों ने विधायक श्री जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वे अपने गांव में ही अपनी उपज को बेच सकेंगे। इसके लिए वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक सचिव रेखचंद जैन का हम आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर श्री जैन के साथ वरिष्ठ पार्षद विक्रम सिंह डांगी, पार्षद कमलेश पाठक, सुखराम नाग, दयाराम कश्यप, शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, मंगलसाय बघेल, बुद्वप्रकाश गोयल, नीलकंठ गोयल, महादेव मंकी, रामचंद्र बघेल, रमेश पात्रो, पांडूराम गोयल, फरसुराम बघेल, मीनकेतन, गणेश गोयल, बलराम गोयल, प्रहलाद बघेल, सम्पत कश्यप, सुखसेन बघेल, जलंधर कश्यप, गजेंद्र गोयल समेत अनेक किसान उपस्थित थे।
दंतेवाडा/छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच कांकेर में एक कॉलेज की छात्रा से हुए दुष्कर्म के मुद्दे पर र कांग्रेस सरकार घिरती नजर आ रही न है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कहा भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बीच शर्मसर कर देने वाली घटना सामने आई है भानुप्रतापपुर के रहने वाले NSUI के प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन को छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में इस तरह के कृत्य लगातार सामने आ रहे है। कांग्रेस से जुड़े हुए लोग ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं अब राज्य की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भानुप्रतापपुर की यह घटना जिले व राज्य को शर्मसार कर दिया है जिम्मेदार पद पर बैठे सरकार के लोग अब इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए प्रदेश सरकार को भानुप्रतापपुर सहित पूरे प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और आरोपी की खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ओजस्वी जी ने कहा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने साबित कर दिया कि कांग्रेस राज में प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं उन्होंने मंत्री अनिला भेड़िया को आड़े हाथों लेते हुए उन पर तंज कसा कहा कि महिला व बाल विकास का मंत्रालय मिलने के बावजूद महिला मंत्री सकती है। दुराचार की घटनाओं पर मौन हैं। ओजस्वी जी ने आरोप लगाया कि मंत्री अनिला भेड़िया की डौंडी में स्थित भूमि पर किराए में देकर शराब दुकान चलाया जा रहा है। ओजस्वी जी ने कहा कि इस घिनौनी घटना पर कांग्रेस नेताओं के मुंह से दो शब्द नहीं निकल रहे हैं। सत्ताधारी दल से जुड़े और कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले लोगों के गंदे काम गंभीर चिंता में डाल रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा कैसे होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं विचलित करने वाली हैं। इस पर भाजपा चुप नहीं रहेगी
दिनांक 19.11.202 आदिवासी छात्रावास बालोद में बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत् मानव तस्करी, बाल विवाह के संबंध में दिया गया जानकारी
दिनांक 20.11.2022 को पुलिस लाईन बालोद में छत्तीसगढ़ी खेलों का किया जाना है आयोजन।
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी के दिषा-निर्देष में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं साइबर/यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में एवं चाईल्ड हेल्पलाईन बालोद के द्वारा संयुक्त रूप से बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान 2022 के तहत आदिवासी छात्रावास बालोद में पहुंचकर बच्चों को गुड-टच बैड-टच, महिला एवं बच्चो संबंधी होने वाले घटना के संबंध में तथा मानव तस्करी साइबर सुरक्षा के तहत् सोषल मिडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, वाटसएप के माध्यम से होने वाले वीडियों कॉल कर ब्लैकमेलिंग अनजान लिंक में क्लिक नहीं करने, एवं नषे से दूर रहने के संबंध में जानकारी दिया गया तथा बच्चों को चाइल्ड लाईन का हेल्पलाइन 1930,1098 नंबर एवं पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 9479191160 नोट कराया गया ताकि कभी भी जरूरत पड़ने पर कॉल कर पुलिस से मदद ले सकें। स्कूली बच्चों को विष्वास दिलाया की पुलिस हमारे दोस्त है, किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर पुलिस द्वारा तत्काल रिस्पंाष कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बच्चे देष का भविष्य है लक्ष्य लेकर मेहनत से पढ़े और बड़ा अफसर बने जीवन में परिश्रम से पढ़ाई करके ही आगे बढ़े सकते है पढ़ने और सीखने की उम्र कभी समाप्त नहीं होती है। जरूरी नहीं की आप एक ही बार में कामयाब हो जाएं यदि आपने कोई लक्ष्य निर्धारित कर लिया है तो उसे पूरा करने के लिए परिश्रम करते रहिए कामयाबी जरूर मिलेगीं बच्चों को विस्तार से जानकारी दिया गया है। दिनांक 20.11.2022 को बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान 2022 के तहत पुलिस लाईन बालोद में छत्तीसगढ़ी खेल-कूद कार्यक्रम आयोजन किया जाना है तत्पष्चात् बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम 2022 का समापन किया जाना है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त कार्यक्रम में आदिवासी छात्रावास बालोद के लगभग 150-200 छात्र-छात्रांए, सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल बालोद, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक योगेष गेडाम साइबर सेल बालोद, म.आर. दुलेष्वरी साहू, पूजा यादव, अनिता साहू, लक्ष्मी पटेल एवं जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास अधिकारी नरेन्द्र साहू, चाईल्ड लाईन बालोद के समन्वयक वेदप्रकाष साहू उपस्थित रहें।
ऐतिहासिक निर्णय के साथ-साथ दृढ़ निश्चय, साहसपूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा – राजीव शर्मा
जगदलपुर 19.11.2022बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में भारत की पहली सशक्त महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनीय इंदिरा गाँधी जी की जयंती सादगी व गरिमा के मनाई गई कांग्रेसियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं इविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने उद्धबोधन में कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक अजीम शख्यियत थीं। उनके अंदर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी इंदिरा का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ पिता जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वालों में शामिल थे वही दौर रहा, जब 1919 में उनका परिवार बापू के सानिध्य में आया और इंदिरा ने पिता नेहरू से राजनीति का ककहरा सीखा। प्रियदर्शनीय को दृढ़ निश्चय साहसपूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने लंबी अवधि के दौरान अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रीवियस की समाप्ति, सहित गरीबी हटाओ एवं हरित क्रांति कार्यक्रम इनकी महत्वपूर्ण देन है इनके द्वारा प्रारंभ किया गया 20 सूत्री कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना था वे प्रतिक्रियावादियों की विरोधी थी और
राष्ट्रीय सामंजस्य के लिए सदैव प्रयत्नशील रहती थी देश की सर्वाधिक उन्नति, विकास, खुशहाली और देश की एकता बनाए रखने के लिए उन आदर्शों की रक्षा के लिए तथा दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी। गरीबी मुक्त भारत इंदिरा का एक सपना था आज भी वह सपना साकार नहीं हो पाया है सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि उनके सपने को हकीकत में तब्दील किया जा सके। इन्हीं के आदर्शों पर हमारे गणतंत्र की एकता एवं अखंडता टिकी हुई है जिन्हें सादर पूर्वक नमन कर श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि प्रियदर्शनीय इन्दिरा गांधी जी का जन्म 19 नवंबर 1917 में पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनकी पत्नी कमला नेहरू के यहाँ हुआ, वे उनकी एकमात्र संतान थीं इंदिरा के पितामह मोतीलाल नेहरू उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से एक धनी बैरिस्टर थे मात्र 11 साल की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए बच्चों की वानर सेना बनाई। 1938 में वह औपचारिक तौर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हुईं और 1947 से 1964 तक अपने प्रधानमंत्री पिता नेहरू के साथ उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। ऐसा भी कहा जाता था कि वह उस वक्त प्रधानमंत्री नेहरू की निजी सचिव की तरह काम करती थीं, हालांकि इसका कोई आधिकारिक ब्यौरा नहीं मिलता। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी और ऐसे में सियासी उतार-चढ़ाव को वह बखूबी समझती थीं यही वजह रही कि उनके सामने न सिर्फ देश, बल्कि विदेश के नेता भी उन्नीस नजर आने लगते थे अत: पिता के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी में इंदिरा गांधी का ग्राफ अचानक काफी ऊपर पहुंचा और लोग उनमें पार्टी एवं देश का नेता देखने लगे। वह सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं। शास्त्री जी के निधन के बाद 1966 में वह देश के सबसे शक्तिशाली पद ‘प्रधानमंत्री’ पर आसीन हुईं। 1975 में आपात कालीन लागू करने का फैसला करने से पहले भारतीय राजनीति एक ध्रुवीय सी हो गई थी जिसमे चारो तरफ इंदिरा ही इंदिरा नजर आती थी। इंदिरा की ऐतिहासिक कामयाबियों के चलते उस समय देश में ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’ का नारा जोर-शोर से गूंजने लगा ऐसी शक्तिशाली भारतीय नारी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन करते श्रद्धाजंलि व्यक्त करता हूँ और उनके पदचिन्हों पर चलने की कांग्रेसजनों से अपेक्षा करता हूँ। भापति कविता साहू,जिला महामंत्री अनवर खान,कौशल नागवंशी, अपर्णा बाजपई,सुशील मौर्य,योगेश पाणिग्रही, अजय बिसाई ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी और ऐसे में सियासी उतार-चढ़ाव को वह बखूबी समझती थीं यही वजह रही कि उनके सामने न सिर्फ देश, बल्कि विदेश के नेता भी उन्नीस नजर आने लगते थे अत: पिता के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी में इंदिरा गांधी का ग्राफ अचानक काफी ऊपर पहुंचा और लोग उनमें पार्टी एवं देश का नेता देखने लगे वह सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं शास्त्री जी के निधन के बाद 1966 में वह देश के सबसे शक्तिशाली पद ‘प्रधानमंत्री’ पर आसीन रही। कार्यक्रम में प्रदेश/ जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों , वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
तोकापाल से जगदलपुर स्टेशन तक की रेल यात्रा रही रोमांचक
पहली बार कलेक्टर से भी मिले बांडापारा स्कूल के विद्यार्थी
जिला शिक्षा कार्यालय का भी किया भ्रमण, डीईओ भारती प्रधान ने बढ़ाया हौसला
लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के पारापुर संकुल की माध्यमिक शाला बांडापारा पारापुर के 30 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इनमें से ज्यादातर बच्चों ने पहली बार ट्रेन से यात्रा की। बच्चों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा कार्यालय का भी भ्रमण किया। कलेक्टर चंदन कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ट्रेन और जिला मुख्यालय का सफर बच्चों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव वाला साबित हुआ।
बांडापारा बस्तर के अंदरूनी इलाके में स्थित है। यहां के बच्चे शेष दुनिया से लगभग अनजान ही हैं। इस गांव की माध्यमिक शाला की आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी पाठ्यक्रम में रेलगाड़ी के बारे में पढ़ने के दौरान इच्छा जाहिर की कि उन्हें भी रेलगाड़ी देखनी है। कई बच्चों ने रेलगाड़ी मात्र किताबों में और टीवी पर ही देखी है। उन्होंने कभी रेलगाड़ी को साक्षात नहीं देखा है। बच्चों ने अपने ज़िले के कलेक्टर से भी मिलने की इच्छा जाहिर की। बच्चों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए संस्था के प्रधानाध्यापक उमेश मेश्राम व संकुल शैक्षिक समन्वयक श्याम पांडे ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर अनुमति चाही। विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर ने पहल की। कलेक्टर चंदन कुमार को बच्चों की मंशा से अवगत कराया। कलेक्टर ने भी बच्चों से मिलने के लिए समय दे दिया।
ज़िला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने तत्काल बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण हेतु निर्देश दिए एवं खंड शिक्षा अधिकारी व खंड स्त्रोत समन्वयक को स्वयं की देखरेख में कार्यवाही करने को कहा। इसके बाद शाला के 30 बच्चों को वाहन की व्यवस्था कर तोकापाल विकासखंड मुख्यालय के रेलवे स्टेशन ले जाया गया। बच्चों को तोकापाल से जगदलपुर तक रेल यात्रा कराई गई। देखते बन रहा था उत्साह रेल यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अधिकांश बच्चे अपने जीवन में पहली बार रेल देखी और उन्होंने रेल यात्रा का आनंद लिया। बच्चों को जगदलपुर रेलवे स्टेशन का भ्रमण कराया गया। उन्हें बताया गया कि यात्री किस प्रकार से टिकट खरीदते हैं एवं यात्रा करते हैं। रेलयात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी भी दी गई। कलेक्टर, डीईओ से भी मिले रेलवे स्टेशन जगदलपुर के भ्रमण उपरांत बच्चों को कलेक्टरेट परिसर लाया गया। जहां बच्चों ने बस्तर जिले के कलेक्टर से भेंट कर कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया। तत्पश्चात बच्चों को जिला शिक्षा कार्यालय भी ले जाया गया, जहां जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बच्चों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों को जगदलपुर शहर के ह्रदय स्थल में स्थित शहीद पार्क दिखाया गया व लामिनी पार्क का भी भ्रमण कराया गया। रेल यात्रा, पार्क घूमना बच्चों के लिए एक नवीन और सुखद अनुभव वाला रहा। बच्चों के लिए नाश्ता व भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। मील का पत्थर साबित होगी यह पहल जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्त्रोत समन्वयक, प्रधानाध्यापक व संकुल शैक्षिक समन्वयक के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार से शैक्षणिक भ्रमण कराए जाने से बच्चों का शिक्षा के प्रति लगाव, जुड़ाव और गहराता है। विकासखंड लोहंडीगुड़ा के शिक्षक एवं अधिकारी कर्मचारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। विकास खंड लोहंडीगुड़ा के शैक्षणिक भ्रमण का यह अध्याय निश्चित ही शिक्षा जगत में एक और मील का पत्थर साबित होगा।
भारतीय जनता पार्टी मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश व्दिवेदी द्वारा दल्लीराजहरा भाजपा संगठन के कार्यकर्ता को संगठन को मजबूती प्रदानकर सभी कार्यकर्ता को संगठित करने के उद्देश्य को लेकर अटल योग सदन में दिनाक 18-11-22 दिन शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर करने के पश्चात स्वागत गीत एवं वन्दे मातरम से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया | उक्त कार्यक्रम में जिला से वरिष्ट पदाधिकारी के साथ बालोद जिला के प्रभारी श्री केदारनाथ गुप्ता जी जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी डौंडीलोहारा के विधानसभा के प्रभारी श्री प्रदीप गांधी एवं मंडल के प्रभारी नरेश यदु द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया ।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं मुख्या अतिथि केदारनाथ गुप्ता ने आपने ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं को नई उर्जा संचार किया | केदारनाथ गुप्ता द्वारा वर्तमान में भ्रष्टाचारी सरकार को कोसते हुवे कहा कि छत्तीसगढ़ के जनता को झूठे वादे से लुभाकर ,ठगने वाली सरकार बताया गया और कहाकि छत्तीसगढ़ीया के नाम पर आदिवासीयों एवं गरीब जनता का शोषण कर रही हैं पक्का मकान के लिए उन्हें मिलने वाले प्रधानमन्त्री आवास को बंद कर दिया हैं | किसानों को मुक्त बिजली के नाम पर ठगा जा रहा हैं | केदारनाथ गुप्ता जी ने यहाँ भी कहा गया की शराब बंदी व कर्ज माफ़ी जैसे वादों को वर्तमान कांग्रेस सरकार भूल चुकी हैं | केवल लुट खसोट एवं भ्रष्टाचार में इनके कार्यकर्ता लिप्त हो चुके हैं | लगातार माताओं बहनों के साथ शोषण बलात्कार की घटनाएं के साथ लुटपाट ह्त्या अपहरण की घटनाए लगातार बढ़ रही हैं विकास की रफ़्तार शून्य हो चुकी हैं छत्तीसगढ़ महतारी को इस कांग्रेस सरकार ने कर्ज में डूबा दिया हैं सत्ता में बैठे लोग केवल कमीशन खोरी में लिप्त हैं | माननीय नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमन्त्री हमें भाजपा ने दिया जिहोने अपने घोषणा पत्र में किये गये वादे को पूरा किया चाहे वह कश्मीर से धरा 370 हटाने का हो या राम मंदिर निर्माण का मोदी जी द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित कर कोरोना वेक्सीन का निर्माण करा निःशुल्क टिकाकरण कराया | यहाँ मोदी जी की इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता हैं |
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बालोद जिला के जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त पवार ने कहा की दलीराजहरा मंडल के उर्जावान कार्यकताओं ने हमें पिछले कई में चुनाव बढ़त दिलाई हैं हमें उमीद हैं की दल्लीराजहरा मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश व्दिवेदी द्वारा भी बढ़त को और भी जीत के रूप प्रमाणित करने में सफल रहें | डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रभारी पूर्व सांसद राजनांदगाव प्रदीप गांधी ने शक्तिकेंद्र के कार्यकताओं को अपने बूथों में बैठक लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आमजनता से जुड़ने का प्रयास कर नवयुवकों को मतदाता बनाने हेतु कार्य का प्रेरित किया |
मंडल प्रभारी नरेश यदु द्वारा कार्यकत्ताओं से अपने अनुभव को साझा करते बताया की पार्टी की प्रति ही कार्यकर्ताओं को श्रेष्ठ कार्यकता बनाती हैं इसकी पश्चात स्वागत भाषण में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश व्दिवेदी ने कार्यकर्ता को अपने पार्टी के प्रति समर्पित एवं आपसी गुटबाजी को त्यागकर एक जुट सगठन को मजबूत करने हेतु कार्य करने का आग्रह किया और कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा आमनागरिकों का शोषण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर कार्य करने का आग्रह किया| भाजपा व नरेद्र मोदी से प्रभावित होकर दल्लीराजहरा के डॉ. रोशन दासानी ने जिलाप्रभारी केदारनाथ गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष कृष्णा कान्त पवार की उपास्थिति में भाजपा प्रवेश किया | उक्त कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र श्रीवास के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल द्वारा किया गया | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जिला महामन्त्री देवेद्र जायसवाल, किशोरी साहू, कोषाध्यक्ष सुदेश सिहं, डॉ. देवेन्द्र महाला, होरी लाल रावटे, श्रीमती शीतल नायक, जितेद्र साहू, विक्रम धुर्वे, काशिम कुरैशी, शरद ठाकुर, लोकेश श्रीवास्तव, अनीता कुमेटी, रिंकू शर्मा, कमलेश सोनी, प्रेम साहू, रुपेश सिन्हा, भीखी मासिया, सोमेश सोरी, गोविन्द वाधवानी, सुरेश जायसवाल, राजू कुकरेजा, राजेश दसोड़े, श्रीमती किरण सिन्हा, महेंद्र पिपरे, भूपेंद्र श्रीवास, गीता मरकाम, नीलावती साहू, हितेश मेश्राम, सोनू ठगेल मंचस्थ थे | वहीँ कार्यकत्ताओं में प्रमुख रूप से महेद्र सिंह, सुजीत झा, संजीव सिह, रमेश गुज्जर, जनादर्न सिगरोल, सुमित जैन, हरीश बाघ, रमेश जैन, मंजीत कौर, डाली सिंग, रानू ठाकुर, निलेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र बेहरा,मोहमद इमरान, उमेश विश्वकर्मा, चन्द्रकान्त चोपड़े, दमन दीप सिग, श्रीजीत, मनन गुप्ता, राकेश देवागन, मेवा पटेल, रामेश्वर साहू, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण उईके, न.पं.उपाध्यक्ष रुपेश नायक, अब्दुल इब्राहीम, दारा भौसार्य,पार्षद गण सौह्द्र ठाकुर, राजेश काम्बले, प्रमिला पारकर, ममता नेताम, ताम्रध्वज सुधाकर, विजयभान, जसवंता नायक, संजीव मानकर, अंकित जायसवाल, जीवन साहू, संदीप रामटेके, विक्रम सोना, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे |