City Media - Page 1601 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1601

रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर घूमने व धारा 144 को न मानने वाले 168 लोगों पर कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही साथ ही कुछ लोगों को समझाइश भी दी गई कर्फ्यू नियमों का पालन करते हुए घर में रहने हिदायत दिया

0

जगदलपुर:-लागातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला पुलिस बल अपनी सख्ती बढ़ते हुए रोकथाम हेतु कार्यवाही कर दिशा निर्देश जारी किए जा रहे है। जिले में धारा 144 लागू की गई है, वही रात्रि कर्फ्यू की घोषणा भी जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। जिसे पालन कराने के लिए बस्तर के पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने सभी थानों को लगातार निर्देश जारी किया जा रहा है जिस के पालन में आज कोतवाली पुलिस द्वारा अनावश्यक बिना कोई काम के घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी।

आपको बता दे कि रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, पुलिस विभाग की ओर से कई समझाईस के बाद अब सख्ती का दौर जारी हो चुका है। लगातार पुलिस विभाग बिना मास्क सहित रात्रि कर्फ्यू के दौरान सड़क पर घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते नजर आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सागर सिदार स्वयं जगदलपुर स्थित एस बीआई चौक में खड़े होकर बेवजह घूमने वाले दो पहिया ,चार पहिया वाहनों को चेकिंग कराते हुए कार्यवाही करने का निर्देश देते नजर आए |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

कोतवाली Ti एमन साहू ने बताया कि कर्फ्यू का पालन नही करने वाले 168 लोगो के खिलाफ चलानी कार्यवाही करते हुए 23000 रु समन शुल्क लिया गया। तथा लोगों से घर के बाहर बेवजह ना घूमने की अपील पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार की जा रही है कर्फ्यू का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी करोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पूरा सख्ती बरती जायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

कोरोना टेस्ट के दौरान सही जानकारी नहीं देने पर कार्यवाही किये जाने सम्बंधी आदेश।

0

वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जिला प्रशासन द्वारा एहतिहात के तौर पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं एवं आम नागरिकों की टेस्टिग लगातार की जा रही है किंतु यह संज्ञान में आया है कि कुछ लोग कोरोना टेस्ट के दौरान जानबूझकर अपना सही मोबाईल नवर एव पता की सही जानकारी नहीं देते हैं जिससे ऐसे लोगों के पॉजिटीव आने पर उन्हें तत्काल ट्रेस करके मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने में विलम्ब होता है। ऐसे व्यक्ति अन्य लोगों से लगातार सपर्क में रहने से कोरोना सकमण का फैलाव की सभावना बनी रहती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इसलिए पॉजिटीव पाये जाने पर 24 घण्टे के भीतर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपल्ब्ध कराने के लिए निर्देशित किया जाता है कि अपना कोरोना टेस्ट हेतु संपल देने के दौरान अपना सही मोबाईल नबर एव सही निवास का पता टेस्टिग टीम को उपल्ब्ध कराएँ। मोबाईल नबर एवं निवास का पता की जानकारी गलत दिए जाने पर भारतीय दण्ड संहिता 1800 की धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत विधि अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

नवरात्र के दौरान दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों को नहीं दिया जायेगा प्रवेश, मनोकामना ज्योति कलश के लिए ऑनलाइन व्यवस्था

0

जगदलपुर, 11 अप्रैल 2021/ मांई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में चैत्र नवरात्र के दौरान भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जगदलपुर तहसीलदार एवं टेम्पल कमेटी के व्यवस्थापक ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर्व 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मनाया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 (नोवेल कोरोना वायरस) महामारी के द्वितीय चरण के विस्तार को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बस्तर द्वारा धारा 144 घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया गया है, सुरक्षा की दृष्टि से मांई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्वालुओं, आम नागरिकों के प्रवेश पर भी यह आदेश प्रभावशील रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

चैत्र नवरात्र के पर्व में ज्योति कलश की स्थापना, दीप प्रज्वलन व हवन कार्य का सम्पादन, मंदिर के पुजारी एवं सेवादारों के द्वारा किया जावेगा । मांई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में ज्योति कलश जलाने हेतु ऑन लाईन सुविधा www.maadanteshwarijagdalpur.in के माध्यम से उपलब्ध है। इसके साथ ही माई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में ज्योति कलश जलाने हेतु रसीद कटवाने पृथक
से काउंटर की व्यवस्था की गई है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रसीद कटवाई जा सकेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

फिर नक्सली कोहराम, पांच वाहनों में आगजनी की वारदात को अंजाम,मिनगाछल में इंटेकवेल निर्माण में लगी थी मशीने

0

बीजापुर@ जीरा गाँव में 22 जवानों की शहादत के बाबजूद जिले में नक्सली आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार अपरान्ह नक्सलियों ने पाँच वाहनों में आगजनी की। घटना बीजापुर-गीदम नेशनल हाइवे से करीब पांच सौ मीटर दूर मिनगाछल नदी किनारे निर्माणाधीन इंटकवेल के समीप की गई। जिसमें दो अजाक्स, दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर को अज्ञात माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना करने पहुँचे माओवादियों ने पहले तो आपरेटरों को बंधक बनाया।

उन्हें मौके से दूर लेकर गए फिर ड्रमों से डीजल निकालकर मशीनों में आगजनी कर दी। हालांकि बंधक बनाए आपरेटरों को नक्सलियों ने बाद में रिहा कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुँचे। जवानों ने रेत की मदद से कुछ हद तक आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर आगजनी में धू धू कर जल रही मशीनों को खाक होने से रोक पाना सम्भव नही था। थोड़ी देर बाद नैमेड थाना स्टाफ के अलावा डीआरजी जवान भी मौके पर पहुँच गए।

नक्सली किस छोर से आये,घटना कर किस और फरार हुए, पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है, इसके अलावा घटना में जिन अज्ञात माओवादियों का हाथ है,इस बारे में अधिक सुराग भी जुटाए जा रहे ताकि उनकी गिरफ्तारी जल्द हो सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

लम्बे वक़्त से लंबित बालोद युवा कांग्रेस की देर सवेर आज घोषणा हो गयी ।

0

कई वर्षों से छात्र संघ व उसके बाद युवा कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहने वाले दल्ली राजहरा (चिखलकसा) निवासी प्रशांत बोकड़े को जिला युवा कांग्रेस की कमान सौंपी गई ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

घोषणा होते ही नगर एवम जिला संगठन कार्यकर्ताओं के बधाई देने का दौर शुरू हो गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

कांग्रेस , युवा कांग्रेस , एन. एस. यू.आई तथा सेवादल व विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने बधाई दे कर नियुक्ति पर हर्ष प्रकट किया एवम सफलता पूर्वक संगठन नेतृत्व की शुभकामनाएं दी ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking कोरोना का दूसरा चरण – लॉकडाउन में जाने ! आज कितने मिले कोरोना संक्रमित

0

इन दिनों छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले में देश के दूसरे नंबर पर आ चुके हैं यहां संक्रमितों के साथ ही मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आज डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत जिले के इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों कि स्थिति इस प्रकार रही –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

क्या है कोरोना का दूसरा चरण –

कोरोना के दूसरे चरण में स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलता है, लेकिन ये वे लोग होते हैं जो किसी ना किसी ऐसे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए जो यात्रा करके लौटा हो | छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी शहरी इलाकों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ रही है, जो चिंताजनक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

यदि लोगों द्वारा कोविड 19 का पालन नहीं किया गया तो कोरोना वायरस के तीसरे चरण कम्युनिटी ट्रांसमिशन में पहुंचने देर नहीं लगेगी | कोरोना का तीसरा चरण बहुत ज्यादा भयावह साबित हो सकता है | कोरोना का तीसरा चरण क्या है कैसे इसका प्रसार होता है | जानने के लिए जुड़े रहे सिटी मीडिया के साथ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रासायनिक खादों के दामों में की गई वृद्धि वापस लेने की मांग की किसान सभा ने

0

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने मोदी सरकार द्वारा खाद कंपनियों को रासायनिक खाद की कीमतों में 45 से 60 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करने की अनुमति देने की तीखी निंदा की है तथा इसे वापस लेने की मांग की है। किसान सभा ने कहा है कि इससे फसलों की लागत में काफी बढ़ोतरी होगी, जो कृषि व्यवस्था और नागरिकों की उपभोक्ता प्रणाली के लिए काफी नुकसानदेह है।

आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि दो माह पहले ही इफको ने यह घोषणा की थी कि खेती-किसानी की लागत को कम करने के उद्देश्य से वह रासायनिक खादों की कीमतों में वृद्धि नहीं करेगी। लेकिन अब उसने मूल्य वृद्धि की घोषणा की है, तो स्पष्ट है कि ये कंपनियां रासायनिक खाद निर्माण के लिए सरकार से मिल रही सब्सिडी को किसानों को हस्तांतरित करने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि ऐसे समय की गई है, जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है और इसके बावजूद देश के किसान डीजल व अन्य कृषि आदानों की बढ़े हुए दामों के कारण और अनियोजित लॉक डाउन के चलते दोहरे आर्थिक संकट की मार झेल रहे हैं। इस वृद्धि से स्पष्ट है कि मोदी सरकार किसानों की आय को दुगुनी करने के बजाए कृषि लागत को दुगुनी करने की नीति पर चल रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जारी इफको के एक परिपत्र के अनुसार गैर-यूरिया रासायनिक खादों के दाम में 45 से 60% तक की वृद्धि की गई है। मीडिया को इस मूल्य वृद्धि का चार्ट जारी करते हुए किसान सभा नेताओं ने कहा है कि इससे 50 किलो वाली डीएपी बैग की कीमत 1200 रुपये से बढ़कर 1900 रुपये हो गई है तथा एनपीके 1183 रुपये की जगह 1800 रुपये में मिलेगी। इसी प्रकार, 45 किलो वाले नीम कोटेड खाद के बोरे की कीमत 925 रुपये से बढ़कर 1350 रुपये हो गई है। किसान सभा नेताओं ने कहा कि एक ओर तो मोदी सरकार सी-2 लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने से इंकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर खाद कंपनियों द्वारा अनाप-शनाप मुनाफ़ा बटोरने पर भी रोक लगाने के लिए तैयार नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 33 लोगों पर बोधघाट पुलिस ने की कार्यवाही

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना क्षेत्रातंर्गत डियुटीरत अधिकारी कर्मचारियो द्वारा धारा 144 का पालन न कर अनावश्यक शहर में दो/चार पहिया वाहन में घूमने वाले 33 लोगो के खिलाफ कार्यवाही कर कुल राशि 16,500/-रूपये की चालानी कार्यवाही करते हुए समझाई देकर छोडा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

दल्लीराजहरा में लॉकडाउन के दौरान जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार

0

लॉकडाउन के समय उड़िया पारा में जुआ खेलते सात जुआरी गिरफ्तार लंबे समय से लगातार उड़िया पारा के एक युवक द्वारा आसपास के क्षेत्रों में खाली मकानों में जुआ संचालन का कार्य किया जा रहा था सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि सत्ताधारी पार्टी के एक बड़े नेता के शह पर यह युवक बहुत ही कम समय में जुआ के क्षेत्र में अपना नाम कर लिया है लगातार शिकायतों के बाद भी यह शातिर युवक हर बार पुलिस के हाथ से बच जाता है या बचा लिया जाता है यह तो वक्त ही बताएगा शहर में लगातार जुआ सट्टा शराब एवं कबाड़ी के अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है इन अवैध कार्यों में संलिप्त कारोबारी अपने बड़े आकाओं की शह पर बेखौफ अपने कारोबार  का संचालन कर रहे हैं |

कल रात 9.00 बजे के आसपास भी उड़िया पारा वार्ड क्र 23 के एक मकान में 07 युवक अशोक पिपरे, दीपक रूपाणी, आकाश जायसवाल, तिलोक चंद, सोनू मसीह, सुमीत कारडा, मनोज कुमार कश्यप जुआ खेलते हुए पकडाए जिनसे कुल नगदी रकम 12,360 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्ती की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

नाम आरोपी –

  1. अशोक पिपरे पिता स्व. बिहारी पिपरे उम्र 30 वर्ष वार्ड क्र 25 दल्लीराजहरा |
  2. दीपक रूपाणी पिता स्व. जुगेश कुमार रूपाणी उम्र 27 वर्ष वार्ड क्र 02 पंडर दल्ली राजहरा |
  3. आकाश जायसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 23  वर्ष वार्ड क्र 25 दल्लीराजहरा |
  4. तिलोक चंद पिता यादुराम सहारे उम्र 32 वर्ष वार्ड क्र 08 दल्लीराजहरा |
  5. सोनू मसीह पिता आशु मसीह उम्र 22 वर्ष वार्ड क्र 23 दल्लीराजहरा |
  6. सुमीत कारडा पिता स्व.प्रहलाद कारडा उम्र 21 वर्ष वार्ड क्र 21 दल्लीराजहरा |
  7. मनोज कुमार कश्यप पिता रामछबीला उम्र 44 वर्ष हॉस्पिटल सेक्टर दल्लीराजहरा |
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

जप्त संपत्ति

            नगदी रकम 12,360 रूपये एवं 52 पत्ती ताश |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र 129।21 13 जुआ एक्ट 269,270,188,147,149,भादवि 2005 की धारा 51,60 के तहत कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कलेक्टर ने होम आईसोलेशन का उल्लंघन बाहर घूमने वालों पर 500 रूपये का जुर्माना लगाने के दिये निर्देश, गुडरीपारा के प्रत्येक घरों में होगी कोरोना की जांच

0

नारायणपुर – सैय्येद वली आज़ाद

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विडियो कान्फ्रेसिंग के बाद जिले में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा नारायणपुर में कोविड-19 के केसों की संख्या कम है। फिर भी सावधानी बरतते हुए हमें भविष्य को ध्यान में रखकर काम करना है। इसके लिए जरूरी है कि जिले के ऐसे क्षेत्र जहां कोरोना के ज्यादा केस मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों में कोरोना की अधिक से अधिक जांच की जाये। इसके साथ ही दूसरे राज्यों, अन्य जिलों से आने वाले लोगों की कोराना जांच अवश्य की जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी एनआर खुंटे, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर.गोटा, सिविल सर्जन डॉ. एमके सूर्यवंशी, के अलावा मीडिया प्रतिनिधिी अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि जिले में टीकाकरण की दर अन्य जिलों से कम है। इसलिए टीकाकरण केन्द्रों की संख्या में वृद्धि कर इसमें अद्यतन प्रगति लाये जाये। जिले में कोविड-19 के प्रकरणों की संख्या में कमी लाने हेतु आवश्यक है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में जाये और टीका लगवायें। इसके साथ ही अपने आसपास के अन्य पात्र लोगों केा भी टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में वैक्सीन खराब न हो, इसका पूरा उपयोग किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व मे बनाये गये कोविड सेंटरों को पुनः प्रारंभ करने हेतु तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाये। इसके साथ ही होम आईसोलेशन में रहने वाले ऐसे लोग जो नियम का उल्लंघन कर बाहर घूमते पाये जाते हैं, उन पर 500 रूपये का जुर्माना करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों से आने वाले व्यापारियों की कोरोना जांच के बाद ही उन्हंे जिले में व्यापार हेतु प्रवेश दिये जाये।

गुडरीपारा के प्रत्येक घरों में होगी कोरोना की जांच:-

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कोरोना के प्रकरणों पर नजर रखने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय नारायणपुर के गुडरीपारा में रहने वाले सभी लोगों का कोरोना जांच आवश्य किया जाये। इसके साथ ही वहंा के लोगों को मास्क का उपयोग, हाथों को सेनेटाईज, सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित कोविड-19 के टीकाकरण हेतु जागरूक किया जाये।

MOST POPULAR

HOT NEWS