कोंडागांव । जिले के पत्रकारों ने अपने सीने में कलम वाला गुंडा का तख्ती टांगकर अनोखा प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।महामहिम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के सांथ जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से भेंट करके पत्रकारों के खिलाफ पुलिस थानों मे बनाकर रखें गये गुंडा बदमाश सूची के समीक्षा करके निर्दोष लोगों का नाम ससम्मान सूची से हटाने की मांग किया । इसके सांथ जिले के वरिष्ठ पत्रकार राज शार्दूल से पुलिस थाना केशकाल के उपनिरीक्षक द्वारा दूरभाष पर अमर्यादित व्यवहार करते धमकी चमकी देने पर क्षोभ जाहिर करते उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग किया।इसके अलावा फर्जी पत्रकार बनकर फर्जी पत्रकार बनाने एवं अवांछित गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने की तरफ ध्यान आकर्षित किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को दिलासा दिया की जिन बिंदूओं पर आप लोगों ने ध्यान आकर्षित किया है उन सभी की जांच कर विधिसम्मत उचित कार्रवाई किया जायेगा।
जगदलपुर। दलपत सागर की सफाई को लेकर निगम के द्वारा 78 लाख की लागत से हार्वेस्टर मशीन की खरीदी की गई है। मशीन खराब होने के बाद भाजपा दल के पार्षद निगम मंडल के सदस्यों ने मशीन खरीदी में हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर से जांच की मांग की थी। भाजपा पार्षदों की मांग पर कलेक्टर के आदेशानुसार अपर कलेक्टर एक्का के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी जिसमें भाजपा के पार्षद योगेन्द्र पांडे,नरसिंह राव, कांग्रेस से दो पार्षद एवं अधिकारी को जांच में शामिल किया गया था।
भाजपा पार्षदों ने दी क्लीनचीट:
जांच रिपोर्ट कई पन्नों की तैयार की गई है जिसमें जांच कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस पार्षद अधिकारी सहित भाजपा पार्षद ने भी मशीन खरीदी में भ्रष्टाचार नहीं होने की क्लीनचीट दे दी है। भाजपा पार्षद की सहमति के बाद से कांग्रेसियों ने इनके द्वारा लगाए गये भ्रष्टाचार आरोप को निराधार साबित कर तमाचा मारने का काम किया है।
जांच रिपोर्ट झूठ का पुलिन्दा:
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट झूठ का पुलिन्दा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पार्षद दल का आंदोलन जारी रहेगा। जांच कमेटी के भाजपा पार्षदों ने अपने विवेक के आधार पर हस्ताक्षर किया है संगठन उनसे जवाब तलब करेगी।
जांच रिपोर्ट नहीं उपस्थित होने से हस्ताक्षर किया:
भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि निगम के द्वारा मशीन खरीदी में हुई भ्रष्टाचार मामले में भाजपा के जांच कमेटी ने हस्ताक्षर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जांच दल की बैठक में उपस्थिति को लेकर हस्ताक्षर किया गया है। उन्होंनने कहाकि निगम में हुए भ्रष्टाचार मामले की जांच पुन: कराने कलेक्टर को पत्र दिया गया है। उन्होंनने कहा कि मशीन खरीदी में जिसे सदस्य बनाया गया था उनकी अगुवानी में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।
आंदोलन जारी रहेगा:
निगम मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि जांच कमेटी में पार्टी की ओर से दो पार्षदों की नियुक्ति की गई थी। पार्टी उन पार्षदों से जवाब तलब करेगी। गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार मामले की शिकायत ईओडक्ल्यू को की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का आरोप तथ्यात्मक है और मशीन खरीदी में हुए भ्रष्टाचार मामले को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। जांच को लेकर संतुष्ट नहीं: जांच कमेटी के सदस्य योगेन्द्र पांडे ने कहा कि मशीन खरीदी में हुए भ्रष्टाचार मामले की जांच को लेकर संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि पुन: जांच कराने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात कही। जब पूछा गया कि जांच प्रतिवेदन में आप दोनों पार्षदों के हस्ताक्षर है तो वे बोलने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि 14 बिन्दुओं पर आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत कर पुन: जांच की मांग की गई है। संगठन लेगी पेशी: भाजपा संगठन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार के जिस मुद्दे पर निगम को घेरने का अभियान भाजपा छेड़ रखा था उस उस मामले पर अपने ही पार्टी के पार्षद ने क्लीनचीट देकर भाजपा के आंदोलन पर पानी फेरने का काम किया है। खबर है कि भाजपा संगठन उन दो पार्षदों से जांच मामले में जवाब तलब करने को लेकर भाजपा कार्यालय में तलब कर सकती है। संगठन में जवाब तलब से बचाव को लेकर पुन: कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की चर्चा है।
नारायणपुर के बच्चों ने मलखम्ब खेल में अपना जौहर दिखाया गोल्ड सिलवर जीत कर अपने राज्य व जिले का गौरव बढ़ाया | 33 वी सब जूनियर प्रथम बालक/ बालिका सब जूनियर दितीय बालक / बालिका 25 26 27 सितंबर 2021 को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में राष्ट्रीय मल्लखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ की अंडर 14 टीम पूरे भारत में स्वर्ण पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारत में रोशन किया हैं । यह हमारे लिए गौरव की बात है व छत्तीसगढ़ के खेल जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर राष्ट्रीय मल्लखंब प्रतियोगिता में 18 पदक प्राप्त किए हैं , जिसमे 8 गोल्ड 1 सिल्वर व 9 bronze मेडल मिले हैं यह हमारे लिए व पूरे भारत के लिए आन बान और शान की बात है।
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी की आज पुण्यतिथि है। महज 48 साल की उम्र में कत्ल कर दिए गए नियोगी पूंजीवादियों की नीतियो के खिलाफ मजदूरों की आवाज बन गए थे। इस हत्याकांड के बाद नियोगी के नाम के आगे शहीद जुड़ गया. जिस समय उनकी हत्या हुई शहीद शंकर गुहा नियोगी इस हत्याकांड के बाद से ही छत्तीसगढ़ के मजदूर संगठन नियोगी को याद करते हुए उनके स्मरण 28 सितंबर को शहादत दिवस के रूप में मनाते हैं.
दल्ली राजहरा माइंस को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले नियोगी ने लोहे की खदान में मजदूर के रूप में काम भी किया। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के रूप में उन्होंने एक बड़ा श्रमिक संगठन बनाया। वह छत्तीसगढ़ की जमीनी हकीकत से वाकिफ थे, लिहाजा एक ओर तो वह औद्योगिक और खदान मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे थे, तो दूसरी ओर उद्योगों और खदानों के कारण अपनी जमीन से बेदखल हो रहे किसानों के संघर्ष में साथ थे।
28 सितंबर, 1991 को छत्तीसगढ़ के मशहूर मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी को स्थित उनके अस्थायी भिलाई निवास पर तड़के चार बजे के करीब खिड़की से निशाना बनाकर गोली मारी गई थी। देर रात वह रायपुर से लौटे थे। महज 48 वर्ष के नियोगी सिर्फ एक ट्रेड यूनियन नेता भर नहीं थे, बल्कि एक चिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। उनकी लड़ाई चौतरफा थी। एक ओर शराब से लेकर लोहे के धंधे से जुड़े बड़े उद्योगपतियों से वह आर्थिक समानता और श्रम की वाजिब कीमत की लड़ाई लड़ रहे थे, तो दूसरी ओर विचारधारा के स्तर पर मुख्यधारा के राजनीतिक दलों से। एक अन्य स्तर पर वह सामाजिक बुराइयों, जातिवाद और नशाखोरी से भी लड़ रहे थे।
शंकर गुहा नियोगी ने मजदूरों के हित में एक बड़ा काम किया. यह काम था शराबबंदी का. “नियोगी ने अपने संगठन के सभी 10 हजार साथियों को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने संकल्प दिलवाया कि शराब का नशा नहीं करेंगे. गुहा नियोगी से जुड़े सभी लोगों ने यही संकल्प लिया. वहीं नियोगी अपने साथियों के साथ भट्टी बंद करने की मांग को लेकर भी आंदोलन करते रहे.” इन सब सामाजिक सुधार और मजदूरों के हक़ में लड़ने वाले नियोगी अब देश में मजदूरों के सबसे बड़े नेताओं में से एक बन चुके थे.
कुसुमकसा निवासी शिक्षक नन्द किशोर पिस्दा ने 28 सितम्बर को शहीद शंकर गुहा नियोगी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कविता लिखी है :-
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा का युवक प्रकाश कुमार पटेल पिता महेश पटेल उम्र 21 वर्ष वार्ड क्र 18 पुराना बाजार 50 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ाया | प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 सितम्बर 2021 को प्रकाश कुमार पटेल ग्राम खैरा गहिरा नवागांव मोड़ के पास एक ग्रे कलर के बैग में 50 पौवा देशी प्लेन शराब 09 लीटर जिसकी कीमत 4000 रुपये अवैध रूप से हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल से ला रहा था, गश्त पर निकली पुलिस ने पकड़ आरोपी युवक के खिलाफ अपराध क्र 132/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया |
तीन काले कृषि कानूनों एवं श्रमिक विरोधी श्रमिक कानूनों के विरुद्ध आयोजित भारत बंद का विभिन्न संगठनों के आह्वान पर नगरनार में आयोजित सभा में समर्थन देने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य पहुंचे |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की केंद्र सरकार जिस तरह से तीन काले कृषि कानूनों को लागू किया है वह हमारी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के विरोध है इसका हम कांग्रेस जन विरोध करते हैं आज पूरे देश के कृषक इन कानूनों के विरोध में पिछले 10 माह से सड़क पर है पर केंद्र सरकार अपने अहंकार में उनसे बात नहीं कर रही है और ना ही उनकी वाजिब मांगों को मान रही है इसके अलावा केंद्र सरकार श्रम कानूनों में बदलाव कर के श्रमिकों के भविष्य को गर्त में धकेल रही है नगरनार स्टील प्लांट जो अभी तक बना ही नहीं है और जिसके चिमनी से अभी धुआं तक नहीं निकला है उसे विनिवेशीकरण के नाम पर अपने उधोगपति मित्रों को बेचने पर उतारू है कांग्रेस संगठन केंद्र सरकार के इस प्रयास का हर स्तर पर विरोध करने के लिए कृत संकल्पित है तथा कांग्रेस संगठन कृषकों मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी |
इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य शहर जिला महामंत्री अनवर खान हेमु उपाध्याय प्रभु लाल बघेल जितेंद्र नाथ,कमल साय बघेल गुरुबंधु दिगम्बर सेठिया विस्वास जोयल राजू पटेल सदा जोगेंद्र जोशी लक्ष्मन् सेठिया मदन सुपन्त जिरमियो बलराम मौर्य जिला अध्यक्ष लेखन बघेल जलन्धर नाग विजय बिसाई वीरेन्द्र साहनी धनुरजय दास सियाराम नाग, विजय सिंग रविशंकर दास लक्ष्मण सेठिया नितीश शर्मा यश गौरव तेजेंदर विनीत कुणालसहित श्रमिक संगठनों एवं कृषक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 18 पुराना बाजार में निवास करने वाले महेश रामटेके पिता राधे लाल उम्र 38 ने आज सुबह लगभग 7.30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है | मृतक पुराना बाजार में चाय ठेला लगाता था | मृतक विवाहित था और उसका एक पुत्र है | घटना की जानकारी मिलने के पश्चात् पुलिस मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |
रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद सड़कों और राजमार्गों पर अब अगर गाय-भैंस (मवेशी) घूमते पाए गए तो उन्हें पकड़ा जाएगा, इसके साथ ही मवेशी के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया है।
आदेश पर क्रियान्वयन के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के आयुक्त, नगरपालिकाओं तथा नगर पंचायतों के सीएमओ को निर्देश जारी कर दिया है। बताया गया है कि इस मामले को लेकर संजय रजक एवं अन्य ने रिट पिटीशन पेश किया था। हाईकोर्ट ने इस संबंध में 29 अगस्त को आदेश पारित किया था। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इस आदेश के पालन के साथ कुछ अन्य | निर्देश भी दिए हैं नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी निगम आयुक्तों, पालिकाओं, नगर पंचायतों के सीएमओ को न्यायालय के निर्देश का पालन करने कहा है।
हाईकोर्ट के निर्देश-सड़क यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे मवेशियों को गली, सड़क, राजमार्गों से हटाया जाए। हटाए गए पशुओं के आश्रय के लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की जाए सड़कों, राजमार्ग में घूमते पाए जाने वाले मवेशियों के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए |
जिला नारायणपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के निर्माण कार्य में लगने वाले सामग्रीयों का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने हेतु सामग्री प्रदायकर्ता/निर्माता/विक्रेताओं से पंजीकृत डॉक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कोटेशन (भाव पत्र) कार्यालय कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग नारायणपुर में 05 अक्टूबर 2021 सायं 5.00 बजे तक आमंत्रित किया जाता है। प्रस्ताव की शर्ते एवं सामग्री सूची कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते है। विस्तृत विवरण जिला के वेबसाईट डब्ल्यूडडब्लयूडब्ल्यूडॉटनारायणपुरडॉटजीओव्हीडॉटइन पर देखा जा सकता है। प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर सांय 5 बजे प्रस्ताव खोलने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2021 षाम 5 बजे निर्धारित किया गया है।
जिले के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महात्मा गांधी नरेगा सिक्योर सॉॅॅफ्टवेयर के माध्यम से नारायणपुर जिले के ओरछा विकासख्सांड अंतर्गत ग्राम पचंायत कोहकामेटा, कंदाड़ी और कुंदला में भूमिसमतलीकरण के 28 कार्यों हेतु 13 लाख 54 हजार के विभिन्न रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत किये गये है। उक्त कार्याे को पूर्ण करने हेतु संबंधित ग्राम पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्माण कार्याे को योजनाओं का प्रावधानों एवं नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये है।