जौनपुर सदर विधानसभा पहुंचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सी.एम. सचिन पायलेट..सांसद दीपक बैज जौनपुर के प्रत्याशी नदीम जावेद भी है मौजूद…मिडिया को कर रहे संबोधित…
दल्लीराजहरा में अवैध सट्टा व शराब व्यवसायियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, 07 आरोपी पकडे गए
राजहरा के अलग-अलग जगहों पर अवैध सट्टा खेला रहे 06 लोगों से 5000 रू0 व सट्टा – पट्टी बरामद
अवैश रूप से शराब बेचते हुए 20 पौवा देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी
पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में अवैध व्यवसायिक जुआ/सट्टा/शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान कार्यवाही के तहत थाना राजहरा में आज दिनांक 01.03.2022 को थाना राजहरा का बल एवं सायबर सेल बालोद की संयुक्त रूप से राजहरा के अलग-अलग मोहल्ले में अवैध व्यवसाय सट्टा एवं शराब के विरूद्ध रेड कार्यवाही की गई है –
01. आरोपी देवसिंग सोरी पिता फूलसिंह सोरी उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क.04 टेबलर सेट राजहरा को अवैध रूप से शराब बिकी करते पाये जाने पर उसके कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिकी रकम नगदी 500रू0 जप्ती किया गया जिसके खिलाफ थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 66/2022 धारा 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
02. आरोपी दुजराम पिता जगदीश राम लहरे उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र.04 टेबलर सेट राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2130 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 67/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
03. आरोपी मनीष ताम्रकार पिता रमेश ताम्रकार उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क.04 टेबलर सेट राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2110 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 68/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
04. आरोपी चंदन राजपुत पिता मुरारी सिंह राजपुत उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 16 राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2000 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 69/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
05. आरोपी नूतन ठाकुर पिता सहदेव ठाकुर उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क.16 राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2100 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 70/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

06. आरोपी मधु सिंह पिता चन्द्रबहादुर जाति नेपाली उम्र 54 वर्ष साकिन वार्ड क 05 256 चौक राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 1920 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 71/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
07. आरोपी संतोष पठारिया पिता अमृत लाल पठारिया उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क. 25 राजहरा द्वारा सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2000 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 72/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त आरोपियों को प्रतिबंधित करने धारा 151/107,116(3) जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कार्यवाही किया जा रहा है, जिसे पृथक से न्यायालय पेश की जाती है।
28 वर्ष पूर्व हत्या कर फरार आरोपी भेष बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार फंसा पुलिस के जाल में
ग्राम सोरर थाना गुरूर के घटना, वर्ष 1994 मे हत्या कर फरार था आरोपी, भेष बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा
नेवई खदान पारा नेवई बस्ती जिला दुर्ग में भेष बदलकर छिपे होने की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
घटना ग्राम सोरर थाना गुरूर जिला बालोद कि है आज से लगभग 28 वर्ष पूर्व सोरर निवासी बलराम उर्फ बल्ला जोशी द्वारा गांव के ही चंद्रिका यादव की हत्या कर फारर हो जाने के मामले मे गुरूर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक-162/1994, धारा- 302 भादवि का मुकादमा दर्ज कर फरार आरोपी बलराम उर्फ बल्ला जोशी का लगातार पता तलाश की जा रही थी। आरोपी द्वारा फारर होने की स्थिति मे गुरूर पुलिस द्वारा धारा 299 जॉ0फौ0 के अन्तर्गत अंतिम प्रतिवेदन माननीय न्यायलय मे पेश किया गया था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी बलराम उर्फ बल्ला जोशी के विरूद्ध बेमियादि वांरट वर्ष 2005 में जारी किया गया था तब से अब तक फारर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
पुलिस को सूचना मिला की उक्त आरोपी लुक छिप कर खदान पारा नेवई बस्ती थाना नेवई जिला बस्ती मे निवासरत् है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी रोहित मालेकर के नेतृत्वल में टीम गठित कर टीम द्वारा गोपनीय रूप से आरोपी का पता तलाश कर आरोपी को नेवई के बस्तीि खदान पारा में धर दबोचा गया |
घटना के संदर्भ मे पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वर्ष 1994 में माह जुलाई में दिन के समय करीबन 11.00 बजे मृतक चंद्रिका यादव, राजजीवन, मोहन, जगदीष उर्फ जंगलिया, बाबूलाल एवं आरोपी स्वयं सुखीत के घर पर ताश के पत्ते से चौरेल खेल रहे थे ताश खेलते खेलते रात्रि हो गई। फिर काट पत्ती का खेल शुरू हुआ मृतक चंन्द्रिका यादव, आरोपी बल्ला एवं अन्यल द्वारा अपने डबल पत्ता फेंकने से नाराज होकर उठकर बलराम उर्फ बल्ला द्वारा उठकर थप्पड़ मार दिया गया उसके बाद चंद्रिका यादव द्वारा शराब का सेवन किया गया सभी के घर जाने के बाद रात 10.00 बजे तक उनके बीच विवाद बढ़ता गया चंद्रिका एवं बलराम के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि चंद्रिका यादव को गमछे से बलराम उर्फ बल्ला जोशी द्वारा गले को कसकर उसकी हत्या कर दी गई एवं मोहन घर के सामने घुरवा मे डाल दिया गया था एवं पुलिस से बचने के डर से फारर होकर बल्ला जोशी बैलाडीला दन्तेवाड़ा चला गया था, वहा पर ‘किशन द ढाबा’ मे रोजी मजदूरी कर स्वयं को छुपाकर नाम बदलकर रहने लगा गांव में आरोपी की पत्नी निरा बाई अपने बच्चे के साथ मे रह रही थी। जिसे डेढ़ साल बाद आकर गांव से ले जाकर बैलाडीला मे रहने लगा फिर वहा से सोमनी राजनांदगांव में आकर जहां तीन से चार वर्ष रहा वहा से नेवई खदान पारा मे आकर विगत 17 वर्षो से रह रहा था। जिसे सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेएमएफसी बालोद के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका
आरक्षक लेखराम मारकण्डे एंव लुगेश कोसरे का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तारी आरोपी
बलराम जोशी ऊर्फ बल्ला पिता नोहर जोशी उम्र 63 वर्ष साकिन सोरर थाना गुरूर जिला बालोद हाल- खदान पारा नेवई बस्ती थाना नेवई जिला दुर्ग छ0ग0
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने 56 नवदम्पत्तियों को दिया आर्शीवाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज दल्लीराजहरा के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में 56 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने नवदम्पत्तियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शुभ अवसर है, यहाॅ एक साथ 56 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सोंच है कि बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो। इसी सोंच के चलते उन्होंने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशि पन्द्रह हजार रूपए से बढ़ाकर पच्चीस हजार रूपए देने का निर्णय लिया। इससे मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन और अच्छे से हो रहा है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रप्रभा सुधाकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,करिश्मा सलामे,हरिश साहू,ममता पांडेय, प्रमोद तिवारी, रवि जायसवाल, स्वप्निल तिवारी,चंदू सिन्हा, टी ज्योति, राजेश काम्बले, गायत्री परिवार से शिव कुमार कलिहारी, मंजू साहू,वीणा साहू, चित्ररेखा साहू,सत्या साहू ,कांग्रेस जन,महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर, गणमान्य नागरिकगण, नवदम्पत्तियों के परिवारजन आदि मौजूद थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में जाकर की पूजा अर्चना
देवाधिदेव महादेव से की बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के शांति समृद्धि की कामना
गीदम रोड में नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर के प्राणप्रतीष्ठा में हुए शामिल
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ऐतिहासिक दलपत सागर स्थित शंकर मंदिर एवं उड़ीसा सीमा पर स्थित देवड़ा में भगवान झाडेश्वर शिव मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़। बस्तर के कुशल मंगल एवं समृद्धि की कामना की |
शहर के गीदम रोड़ पर नवनिर्मित राधाकृष्ण मंदिर के प्राणप्रतीष्ठा में पहुंच विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं हवन-पूजन में शामिल हुए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना बस्तर अंचल में पुरातन काल से चली आ रही है बस्तर के पुरातत्व खुदाइ में भी बहुत जगहों पर भगवान शिव की मूर्ति मिली है इस अवसर पर उन्होंने महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की भगवान शिव की कृपा से अब बस्तर में शांति और समृद्धि के मार्ग प्रशस्त हुए हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, बलराम यादव, दयाराम कश्यप, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे |
Russia Ukraine War – गोलीबारी में भारतीय छात्र की हुई मौत
नई दिल्ली – रूस और यूक्रेन के बीच जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. खारकीव में गोलीबारी के दौरान छात्र की मौत हुई. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. मृतक का नाम नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर है. वह 21 साल का था. छात्र कर्नाटक के हावेरी के चालागेरी का रहने वाला था. नवीन की मौत रेस्क्यू के दौरान हुए हमले में हुई. नवीन खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे और चौथे साल में थे. नवीन कुछ लाने दुकान गया था. इसी दौरान हमले में उसकी मौत हो गई.

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने की कोशिश जारी है. सरकार भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है. इसकी शुरुआत 26 फरवरी को हुई थी. इस मुहिम के तहत अब तक 2 हजार से ज्यादा भारतीयों को वापस लाया जा चुका है. यूक्रेन में भारतीय मूल के करीब 14 हजार से ज्यादा छात्र फंसे हुए हैं. इनमें करीब 80 फीसदी छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए वहां जाते है |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
केंद्र सरकार ने भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजने का भी निर्णय लिया है.

डौंडीलोहारा – मंत्री अनिला भेड़िया के सानिध्य में स्वीकृत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण 2 मार्च को
डौंडीलोहारा। नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में विभिन्न मद अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम 2 मार्च 2022 बुधवार को सुबह 11 बजे से वार्ड क्रं. 11 नया बस स्टैण्ड डौण्डीलोहारा में सम्पन्न होगा। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि अनिला भेडिया (केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग) होंगी साथ ही लोकेश्वरी गोपी साहू,अध्यक्ष, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा अध्यक्षता करेंगी।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रप्रभा सुधाकर, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत, डौण्डी लोहारा, हस्तीमल सांखला,महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, ताराचंद लोढा संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, अनिल लोढा (मंत्री प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास एवं सामाज कल्याण विभाग) विशेष अतिथि-गोपाल प्रजापति (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) भोला देशमुख ( पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) ममता शर्मा (अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौण्डी लोहारा) झुमुक लाल कोसमा (सभापति, लो.नि.वि.न.प. डौण्डी लोहारा) सहित समस्त पार्षदगगण एवं एल्डरमेन मौजूद रहेंगे।
इस दौरान विभिन्न वार्ड में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जो इस प्रकार हैं –

(1) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण राशि रू. 73.12 लाख ( भूमि पूजन)
(2) पौनी पसारी निर्माण कार्य राशि रू. 25.03 लाख (भूमि पूजन)
(3) वार्ड क्र. 11 नया बस स्टेण्ड में परिसर में डामरीकरण (बी.टी. रोड ) कार्य राशि रू. 23.55 लाख (भूमिपूजन )
(4) वार्ड क्र. 11 गौठान निर्माण कार्य राशि रू.19.11 लाख ( भूमिपूजन )
(5) मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान निर्माण कार्य राशि रू.5.78 लाख (भूमि पूजन)
(6) वार्ड क्रं. 06 ओसवाल भवन से शीतला मंदिर तक सी.सी. रोड मरम्मत कार्य राशि रू. 6.92 लाख (भूमिपूजन)
(7) वार्ड क्रं 13 सास्कृतिक मंच संधारण कार्य राशि रु.2.00 लाख (भूमिपूजन)
(8) वार्ड क्रं 12 देशमुख घर से कन्या स्कूल तक नाली निर्माण राशि रू. 12.24 लाख ( भूमि पूजन)
(9) वार्ड क्रं 07 आंगनबाडी भवन निर्माण रू.4.50 लाख (लोकार्पण)
(10) वार्ड क्रं 15 आंगनबाड़ी भवन निर्माण राशि रू. 4.50 लाख ( लोकार्पण)
बस्तर सांसद दीपक बैज पूरी शिद्दत से कर रहे डोर टू डोर चुनाव प्रचार..देखें विडियो
जौनपुर सदर से कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के अनुपस्थिति में भी सांसद बैज ने सम्हाले रखा है कमान…
आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने सुबह से ही तरताल नगर पालिका सदर विधानसभा क्रमांक 366 में कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के समर्थन में डोर टू डोर धुंआधार प्रचार कर रहे है। एक एक मतदाताओं से मिल कर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने हेतु कर रहे अपील।
एम.एम/एन.एस इंडिया ने रायपुर में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया
इस कार्यक्रम में एनएसडीसी कौशल प्रशिक्षण और आईसेक्ट सहयोगी है
कौशल विकास के तहत 800 युवाओं को मिलेगा शिक्षण
किरंदुल – आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया ने रायपुर में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और कार्यान्वयन सहयोगी आईसेक्ट होंगे। ए.ओ. लारी डिप्टी डायरेक्टर (रोजगार) द्वारा प्रधान मंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके) में डॉ. विकास यादवेन्दु, सीएसआर हेड एएमएनएस इंडिया, गौरव शुक्ला रजिस्टर सीवीआरयू बिलासपुर और अन्य महत्वपूर्ण लोगों की उपस्थिति में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र में युवाओं और महिलाओं को आईटी – आईटीईएस और दूरसंचार क्षेत्र में प्रशिक्षित करके और उन्हें प्लेसमेंट उपलब्ध कराया जाएगा। यह 1 वर्ष का प्रशिक्षण होगा। जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर व आत्म विकास को बढ़ावा देने के लिए सहायता मिलेगा।
आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया और एनएसडीसी के स्किलिंग पार्टनर आईसेक्ट द्वारा ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 800 युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाएगा। जिसमें से 200 युवाओं की ट्रेनिंग रायपुर के इस कौशल विकास केंद्र में होगी। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए। छात्रों का चयन चयन समिति द्वारा किया जाएगा। जो प्रशिक्षण के दौरान पाठ्यक्रमों की निगरानी करेगी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान चयनित छात्रों को टीशर्ट एक नोटपैड और एक पेन प्रदान किया जाएगा। साथ ही उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एसएससी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल भगवान शिव से सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी |
बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने ने ग्राम पंचायत कुदालगांव में पहुंचकर भगवान शिव से सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी |

बस्तर विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश के साथ-साथ बस्तर में भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है एवं ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मिले और उनके समस्याओं से अवगत हुये और कहा कि आने वाले सत्र में यह पावन स्थल पर भक्तों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही |
बस्तर विधायक ने कहा कि त्रिनेत्रधारी, आशुतोष, देवों के देव महादेव भगवान शंकर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को मनोवांछित फल प्रदान करें, देशवासियों को इस पुण्य पर्व की हार्दिक बधाई


