मेला में देखने मिलेगी स्थानीय लोक नर्तक दलों एवं बाहर से आये कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां
विभिन्न विभागों द्वारा लगायी जायेगी प्रदर्शनी-स्टॉल नारायणपुर का सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक माता मावली मेला 2021 की तैयारियां शुरू हो गयी है। इस मेले का आयोजन इस महीने की 10 तारीख से शुरू होगा, जो 5 दिनों तक चलेगा। जिला प्रशासन के अमले माता मावली मेला की तैयारी में जुटा हुआ है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में सारी व्यवस्थाओं के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारी को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर श्री साहू मेले की तैयारियों में अपनी नजर बनाए हुए है। कलेक्टर श्री साहू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि मेले की सभी तैयारियां समयपूर्व कर ली जाये। मावली मेले का आमंत्रण पत्र, समारोह स्थल पर पंडाल व साज-सज्जा,
दुकानदारों के लिए आवश्यक पंडाल, बेरिकेटिंग, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किया जा रहा ह। इसके साथ ही मेले का असर अब नगर के मुख्य चौक-चौराहों में देखने को मिल रहा है। नगर का कोना-कोना मेले के रंग में रंगने लगा है तथा शहर के कोने कोने को सजाया जा रहा है।
मेले में मनोरंजन के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्थानीय लोकनर्तक दलों एवं अन्य जिलों के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। माता मावली मेला प्राचीन काल से लगातार भरता आ रहा है। किवदंतियों के अनुसार यह मेला आज से लगभग 800 वर्ष पूर्व से भी अधिक समय से आयोजित हो रहा है। मेले में विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां भी देखने को मिलेगी।
आज दिनांक 06.03.2021 को संकुल केन्द्र चिखलाकसा में संकुल स्तरीय माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम सह टी.एल.एम, मेला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में संकुल में सम्मिलित 09 प्राथमिक एवं 05 माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी माननीय श्री आर.आर.ठाकुर, विशिष्ट अतिथि संकुल प्राचार्य शास.उ.मा.विद्यालय चिखलाकसा श्री एस.एस. राठौर एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्रभारी श्री आर.पी. सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परम्परानुसार मां शारदे की पूजा वंदना कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथिया का स्वागत गुलाल लगाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। टी.एल.एम. मेला में विभिन्न शालाओं से शिक्षकों व बच्चों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी आदि विषयों से जडे पोस्टर व मॉडल की प्रदर्शनी लगाया गयी। जिसका निरीक्षण हमारे अतिथियों द्वारा किया गया तथा मॉडल से जुड़े प्रश्न शिक्षकों से किए गए। बच्चा का।
ने हेत कम लागत व कबाड से निर्मित टी एल एम. को देखकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.आर. ठाकुर ने सभी शिक्षकों की सराहना की व कहा कि बच्चों को खेल के माध्यम से प्रायोगिक तौर पर सिखाने से बच्चों में विषय आधारित समझ जल्दी विकसीत होती है तथा लम्बे समय तक बच्चे उन्हें याद रख पाते है।।
विशेष अतिथि प्राचार्य एस.एस.राठौर जी ने कहा की यह आयोजन सभी शालाओं में किया जाना चाहिए जिससे बच्चों के साथ पालक भी जागरूक हो सकते है। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल ने कम समय में बच्चों के स्तर अनुरूप विषय आधारित टी.एल.एम. निर्माण करने पर शिक्षको को बधाई दी।
स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम अंतर्गत अंगना म शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1ली, 2री व आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों के साथ उनकी माताएं उपस्थित हुए। सभी माताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के बारे में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा माताओं को यह जानकारी दी गयी कि हमें बच्चों को किस तरह अपने घर पर रहकर अक्षर, संख्या व अन्य जानकारी बच्चों के स्तर के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जा सकती है। यह कार्यक्रम राज्य स्तर पर सभी प्राथमिक शालाओं पर आयोजित किया जा रहा है वर्तमान में कोविड-19 के कारण बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान को देखते हुए माताओं को अंगना म शिक्षा के माध्यम से पढाने उन्मुखीकरण किया जा रहा है। माताएं बच्चों को किचन में बैठकर भी सामान्य जानकारी से अवगत करा सकती है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माताएं अपने बच्चों के साथ गतिविधियों के माध्यम से सीखा सकते है माताएं खाना बनाते समय सब्जीयों से परिचय कराकर रंगो का ज्ञान, आकृति सामन्य जोड़ घटाव की क्रियाओं से बच्चों को अवगत करा सकती है। प्राचार्य द्वारा भी माताओं को अपने बच्चों के साथ कुछ समय पढने संबंधित वार्तालाप करने हेतु प्रेरित किया तथा कहा की बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करे व उनके अच्छे कार्य की सराहना करे।
उक्त कार्यक्रम में समस्त प्राथमिक व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक, शिक्षक उपस्थित हुए कार्यक्रम में मंच संचालन क. कमलेश्वरी साहू व श्रीमती संगीता यादव ने किया । कार्यक्रम का सफल आयोजन संकल प्रभारी आर पी सिंह व संकल समन्वयक सुरेन्द्र थुल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आभार प्रदर्शन श्रीमती शशीकला देशमुख प्रधान पाठक कन्या पूर्व माध्य. शाला चिखलाकसा द्वारा किया गया।
स्थानीय साहू सदन में तहसील साहू संघ राजहरा का आवश्यक बैठक श्री तोरणलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।सर्व प्रथम भक्त माँ कर्मा की पूजा अर्चना एवम आरती किया गया ।ततपश्चात सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।जिसमें आगामी 13 मार्च शनिवार को जिला साहू संघ बालोद द्वारा प्रस्तावित न्यायिक कार्यशाला का आयोजन स्थानीय साहू सदन में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जावेगा। कार्यशाला में जिला साहू संघ बालोद के सम्मानीय पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक संगठन एवम
सामाजिक न्याय प्रणाली के सम्बंध में विशिष्ट जानकारी प्रदान किया जावेगा।बैठक में तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा “भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवम निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह” कार्यक्रम का आयोजन आगामी 11 अप्रैल दिन रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जावेगा।अध्यक्ष श्री तोरणलाल साहू द्वारा कई अन्य सामाजिक विषयों पर भी चर्चा एवम जानकारी दिया गया।
बैठक में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में नव पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नारायण साहू जी व श्री युवराज साहू को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के सचिव पद पर नियुक्ति पर पुष्पगुच्छ एवम श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
बैठक का संचालन राधेश्याम साहू सचिव तथा आभार प्रदर्शन व समापन श्री रेखूराम साहू सहसचिव तहसील साहू संघ द्वारा किया गया ।
बैठक में श्री मोहनलाल साहू,श्रीमती अंजू साहू,श्रीमती सत्यवती साहू,श्रीमती भामिनी साहू ,श्री गोविंद साहू,श्रीमती राधा साहू ,श्री श्यामलाल साहू,श्री रूपलाल साहू,श्री हरख राम साहू ,श्री शीतल साहू ,श्री संतराम साहू, साहू ,इंद्रकुमार साहू,श्री निर्मल दास साहू ,श्री विष्णु साहू,श्री विजय साहू,श्री जीवराखन साहू,श्री देवमन साहू,इंद्रजीत साहू,कपिल साहू ,श्रीमती वीणा साहू, श्रीमती द्रोपती साहू,श्रीमती, रेखा साहू,श्रीमती विमला साहू,श्रीमती रेवती साहू,श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती आशा साहू, श्रीमती निर्मला साहू ,श्रीमती चंपादेवी साहू,श्रीमति गोपकुमारी साहू,श्रीमती अंकलहीन साहू,श्रीमती मनभा साहू, श्रीमती बिमला साहू,जीवन साहू,,खूबलाल साहू,रामेश्वर कुमार साहू ,गजेंद्र साहू, रामसिंग साहू,रमेश्वर कुमार , संतोष कुमार साहू, श्रीमति ललिता साहू,श्रीमती रेणुका साहू,राजकिशोर साहू, शंकरलाल साहू,भादुराम साहू,लोमेंश कुमार साहू,आनन्द साहू,गोकुल साहू जीवन साहू, मकसूदन साहू,रोमन साहू,विष्णु साहू,भोजराम साहू, ख़िलानन्द साहू,अनेक कुमार साहू,देवेंद्र साहू पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे।
आरएनसी क्रिकेट क्लब राम नगर चौक पंडरदल्ली वार्ड क्रमांक 2 में आयोजित प्रथम एंट्री क्रिकेट मैच के आज फाइनल मैच में क्रिकेट फीवर की टीम ने आरएनसी सी क्रिकेट क्लब को पांच बाल शेष रहते 6 विकेट से हराकर Rs 10000 के इनामी राशि और विनर टीम पर अपना कब्जा जमा लिया । टॉस जीतकरक्रिकेट फीवर टीम के कप्तान अमित बादल तिवारी ने पहले क्षेत्ररक्षण की निर्णय लिया कप्तान ने पहला ओवर कपिल नाडु से करवाएं जिसमें उन्होंने अपने पहले ही ओवर में आर एनसी के दो खिलाड़ी को आउट किए दूसरे ओवर में राजकुमार साहू ने 14 रन दिए तीसरे ओवर में नायडू ने पुनः 2 विकेट लिए राजकुमार साहू के गेंद पर कैलाश बहादुर ने 3 बॉल पर लगातार 3 छक्के लगाए lभूपेंद्र कुमार ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया इन्होंने 60 रन बनाए । कैलाश बहादुर ने बखूबी इनका साथ दिया वे40 रन का बनाये।
इस तरह आरसीसी की टीम ने 10 ओवर के इस मैच में 5 विकेट खोकर 128 रन बनाए और जीत के लिए क्रिकेट फीवरके टीम को 129 रन का लक्ष्य दिया क्रिकेट फीवर की ओर से प्रथम बैटिंग करने आए खिलाड़ी महेश औरआंसू ने अपने प्रथम ओवर में ही 22 रन बनाए भूपेंद्र की गेंद पर हुमेन्द्र साहू ने आशु को आउट किया बेहतर खेल रहे कपिल नायडू भी रन आउट हो गए। अजय के गेंद पर जान ने राजकुमार को आउट किया है मैच का टर्निंग प्वाइंट मनीष कुमार को दो बार जीवनदान मिल ना रहा l टीम के बेहतर खिलाड़ी सुशील कुमार ने एक छोर
में जमे रहे और खिलाड़ी आते रहे जाते रहे। 18 बॉल पर 31 रन बनाना था इस समय शानदार फार्म में चल रहे सुशील कुमार मैदान के चारों ओर 6 और 4 की बारिश करते रहे उन्हें अजय कुमार ने आउट किया इसके बाद आये खिलाड़ी मनीष को मुकेश निर्मलकर ने आउट किया।नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्री शिबू नायर जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे अध्यक्षता समाजसेवी मोहम्मद रिजवान खान ने की नगर पालिका की ओर से स्वप्निल तिवारी जी वार्ड नंबर 02 पार सद सुश्री ममता नेताम श्री रोशन पटेल जी उपस्थित थे मैच के अम्पायर सोहन जयसवाल एवं संदीप कोसरेथे कमेंट बॉक्स भूषण निर्मलकर जी ने संभाला क्रिकेट मैच का
आज समापन हुआ अध्यक्षश्री शिबू नायरजी ने दोनों टीम को बधाई दी ।भरपूर मनोरंजन छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा हर चौके और छक्के मारने पर डीजे की आवाज पर डांस करना बेहतर रहा चारों ओर से प्राकृतिक पहाड़ियों से एवं जंगलों से घिरे ग्राउंड शहर के शोर-शराबे से दूर एक बेहतर मनोरंजन स्थल रहा इसको तैयार करने में वार्ड के युवा खिलाड़ियों का बेहतर योगदान रहा।
रनर टीम को कमेटी की ओर से 7000/- एवम विनर ट्रॉफी दी गई
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा वार्ड क्र 02 में पानी की गंभीर समस्या है | गर्मी के दिनों में समस्या और ज्यादा विकराल हो जाती है | जो बोर है उसमे भी पानी सही नहीं आ रहा है जिससे मोहल्ले में पानी को लेकर काफी ज्यादा अफरा – तफरी मची रहती है | इसलिए दो स्थानों पर कमलेश किराना और अन्गेश्वर सेलून के पास बोर खनन हेतु अनुरोध किया गया |
इसके साथ खेल के मैदान में बैठने की व्यवस्था लाइट एवं मैदान के किनारे मेड को जेसीबी से हटाने के लिए कहा गया |
उक्त समस्या को लेकर मोनू जायसवाल द्वारा भी नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर को ज्ञापन सौंपा गया था |
जगदलपुर – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उनि0 पीयुष बघेल, आरक्षक क्रमांक 1123 गायत्री प्रसाद तारम, आर0क0 831 रवीन्द्र कुमार ठाकुर, आर0क0 1093 रवि सरदार, आर0क0 1067 बबलू ठाकुर के टीम द्वारा दिनांक 06.03.2021 को जरिये मोबाईल के मुखबीर सूचना मिला कि आसना से बकावंड जाने वाला रोड में यात्री प्रतिक्षालय में एक व्यक्ति जो प्रतिबंधित नशीली सीरप ब्रिकी कर रहा है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के उक्त स्थान में पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर जहाँ पर एक संदेही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे उक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पुछताछ किया गया। जिन्होने अपना नाम पवन त्रिपाठी उम्र 27 वर्ष निवासी समुंद चौक विजय वार्ड क्रमांक-02 जगदलपुर का रहने वाला बताया। जिसे समक्ष गवाहों के तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से REXMAS Codeine Phosphate and
Chlorpheniramine Maleate Syrup 100ML 40 नग सीरप प्रत्येक 120/-रूपये जिसमें कुल मात्रा 08 ग्राम बैच नंबर ZLNOG26, कीमती 4800/-रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य 21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क0 85/2021 धारा 21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपी:- पवन त्रिपाठी उम्र 27 वर्ष निवासी समुंद चौक विजय वार्ड क्रमांक-02 जगदलपुर। बरामदः- REXMAS Codeine Phosphate and Chlorpheniramine Maleate Syrup 100ML 40 नग, सीरप प्रत्येक 120/-रूपये जिसमें कुम मात्रा 08 ग्राम बैच नंबर ZLNOG26, जुमला कीमती 4800/-रूपये।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ आईटी सेल में नई नियुक्ति किया है जिसमें बस्तर जिले के युवा नेता योगेश पानीग्राही को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अनुषांगिक संगठन छत्तीसगढ़ आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा की अनुशंसा पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिला सहप्रवक्ता योगेश पानीग्राही जोकि वर्तमान में आईटी सेल प्रदेश महासचिव पर मनोनीत थे,उन पर भरोसा जताते हुए पु:न महासचिव के पद पर नियुक्ति दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा आदेश जारी किया है। नवनियुक्त महासचिव योगेश पानीग्राही ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, अपने राजनीतिक गुरु मिथिलेश स्वर्णकार, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा का आभार व्यक्त किया है तथा धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जगदलपुर।बस्तर जिला पत्रकार संघ चुनाव मामला फिर एक बार विवादों के घेरे में आ गया है। 17 मार्च को चुनाव कराने की घोषणा के बाद आनन-फानन में चुनाव को स्थगित किए जाने के बाद फिर वर्तमान कार्यकारिणी संदेह के घेरे में आ गई है। दबी जुबान में पत्रकार कई तरह के आरोप इस संगठन पर लगा रहे हैं और कोई खुलकर अपनी बातें नहीं कर पा रहा है। जिला पत्रकार संघ चुनाव के लिए पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था और 4 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करना था किंतु मतदाता सूची प्रकाशन करने के बजाए बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष करीमुद्दीन ने अपरिहार्य कारणों से चुनाव स्थगित होने की सूचना जारी कि थी जबकि किसी भी संस्था की बायलॉज के अनुसार चुनाव घोषणा होने के बाद निरस्त करने का अधिकार सिर्फ चुनाव अधिकारी को रहता है। पत्रकार जैसी बुद्धिजीवी संस्थान में इस प्रकार की घपलेबाजी को लेकर पत्रकारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
संसदीय सचिव, महापौर, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शहर के विकास कार्यो का लिया जायजा
जगदलपुर 06 मार्च 2021/ जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर के विकास कार्यो का निरीक्षण करने शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने साईकिल में दौराकर शहर मे चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम मुक्तिधाम का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्था को दूरस्त करने के साथ मुक्तिधाम परिसर में पानी की व्यवस्था, लाईट की व्यवस्था, व अन्य व्यवस्था को दूरस्त करने का निर्देश दिए। साथ ही इलेक्ट्रिक शव दाह गृह बनाने का स्थल चयन किया गया। दलपत सागर के सौदर्यीकरण कार्यो का निरीक्षण कर उसमे चल रहे कार्यो पर विधायक महापौर कलेक्टर ने विस्तार से चर्चा कर चल रहे कार्यो में तेजी लाते तय सीमा मे पूरा करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जीआर मरकाम ,आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल, कार्यपालन अभियंता पीडब्लूडी राजीव बतरा, एके दत्ता, आरटीओ श्री कौशल व संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
इसके पश्चात विधायक, महापौर, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ईतवारी बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग व दुकानों का निर्माण कार्य का निरीक्षण किए और निर्माण कार्य में योजनानुसार समय-सीमा तथा तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ज्ञात हो कि शहर के मुख्य बाजार के समीप बढ़ते यातायात दबाव के कारण ईतवारी बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पार्किंग स्थल पर दुकानों का भी निर्माण कराया जाना है। साथ ही विधायक, महापौर और कलेक्टर ने नया बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण कर बेतरतीब खडे वाहनों को हटाने का कलेक्टर ने निर्देश दिया। बस स्टैंड में तय सीमा में बसे आकर बस स्टैंड में खड़ी हो, मनमाने ढंग से बसे परिसर में खड़ी नही हो इसके लिए बस संचालकों, आरटीओ के अधिकारी और यातायात पुलिस को निर्देशित किए। साथ ही बस स्टैंड परिसर के अन्य कार्ययोजना के संबंध मे निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा 36 क्वाटर स्थल का एवं नेहरू मंच के सौदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया।