भानपुरी ..।जनपद सदस्य निलय कश्यप ने क्षेत्रीय दौरा के दौरान नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम गोंडियापाल के पुसगुड़ा पारा मे पहुंचे। किसी जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान निलय कश्यप ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। निलय कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्रों मे मिले सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ साथ ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से आज लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुन रहे है आज गोंडियापाल के ग्रामीणों ने भी कुछ समस्याओं से अवगत करायी है जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण करेंगे।
इस दौरान धनुर्जय नेताम सचिव बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी, सत्यकान्त कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी , ज्ञान प्रकाश नाग, कृष्णा कश्यप, सहदेव कश्यप , सम्पत कश्यप एवं ग्रामवासी उपस्थित थे ।
जगदलपुर : जगदलपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत घाटपदमुर इन दिनों पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते सुर्खियां बटोर रहा है पंचायत सचिव ममता ध्रुव की लापरवाही के चलते गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिससे पंचायत के जनप्रतिनिधियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है पंचायत के सरपंच ने जिला पंचायत में लिखित शिकायत कर बताया कि पंचायत सचिव पदस्थापना के बाद से ही लगातार लापरवाही बरत रही है पंचायत में नियमित उपस्थिति भी नहीं देती और कभी समय पर पंचायत में उपस्थित नहीं होती |
हमेशा दोपहर के बाद पंचायत में आती है साथ ही साथ पंचायत के विकास कार्यों को अपने पति के ठेकेदारी के माध्यम से करवाने की बात करती है इसके अलावा सरपंच ने आगे अपनी शिकायत में बताया कि हमेशा पंचायत सचिव विकास कार्यों के बदले अपने कमीशन की बात करती है गांव के प्रस्तावित निर्माण कार्यों को अगर समय रहते नहीं किया गया तो वर्षा काल में काम बंद करने की स्थिति निर्मित हो सकती है पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते शासन के पेंशन योजनाओं का लाभ भी ग्राम वासियों को समय पर नहीं मिल पा रहा है इसके अलावा 15 वित्त की राशि में भी भ्रष्टाचार करने की बात पंचायत सचिव कहती है तथा जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों के भुगतान के लिए भी लगातार पंचायत सचिव आनाकानी कर रही है जिसके चलते गांव का विकास ठप पड़ा हुआ है सरपंच ने जिला पंचायत सीईओ से मांग करते हुए कहा है कि तत्काल इसे इस पंचायत से अन्यत्र ट्रांसफर कर जिम्मेदार पंचायत सचिव की ग्राम पंचायत घाटमपुर में पद स्थापना की जाए ताकि सभी विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके |
सड़क से सदन तक सांसद बैज के संघर्ष का बस्तर को मिलने लगा लाभ
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा सड़क से संसद के सदन तक बस्तर के हक में किये जा रहे संघर्ष का लाभ बस्तर को मिलने लगा है। यह सांसद दीपक बैज की ही मेहनत का सुफल है कि किरंदूल विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी। इस बारे में वाल्टेयर डी.आर.एम.अनूप अवस्थी ने सांसद दीपक बैज को लिखित जानकारी दी है।
विदित है कि सांसद दीपक बैज के लगातार प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। सांसद बैज लगातार लोकसभा में रेल, सड़क, हवाई सेवा, एन एम डी सी जैसे मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष सक्रियता के साथ रखते आए हैं। चाहे वो रेलवे के बजट की बात हो, शून्यकाल की बात हो, नियम 377 की बात हो या प्रश्नकाल के माध्यम से जनहित के मामले उठाने की, बस्तर सांसद दीपक बैज लगातार बस्तर में रेल सुविधाओं के लिए लड़ते आ रहे हैं। विगत दिनों रेलवे स्टेशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बस्तर की प्रमुख मांग समलेश्वरी एक्सप्रेस, किरंदुल से विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस व इसी तरह से अन्य ट्रेन जो कि कोरोना काल में बंद हो चुकी थीं, जिसकी वजह से जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। काफी मशक्कत के बाद जब यह ट्रेन प्रारंभ हुई तो मात्र 2 दिन के परिचालन की अनुमति दी गई थी। इस ट्रेन को नियमित करवाने हेतु सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन में बस्तर की विभिन्न रेल सुविधाओं की मांगों को लेकर धरना दिया। सांकेतिक सत्याग्रह के दौरान ही सांसद दीपक बैज ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जायेगा। आज उसका असर सामने है कि बुधवार शाम से किरंदुल विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस का नियमित परिचालन सुनिश्चित हो गया। साथ ही अप्रैल माह के अंत तक बस्तर को विस्टाडोम कोच की भी सौगात मिलेगी। ट्रेन के साथ यह कोच अटैच हो कर आएगा। इससे बस्तर के पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही मेडिकल सुविधाओं के लिए मरीजों को विशाखापट्टनम जाने आने में राहत होगी।
बस्तर में आम तौर पर चर्चा होती है कि जब से दीपक बैज सांसद बने हैं तब से पहली बार बस्तर की आवाज दिल्ली में उठ रही है। उसी का परिणाम है कि इसका फायदा बस्तर को मिलने लगा है। इससे पहले के सांसदों की उदासीनता की वजह से बस्तर को उसका हक नहीं मिल रहा था। सांसद दीपक बैज रेल, सड़क, हवाई सेवा, एन.एम.डी.सी.और बस्तर की छोटी से बड़ी मांगों को लेकर संसद में आवाज बुलंद कर रहे हैं। वे आने वाले समय में भी बस्तर के मुद्दों को जोर शोर के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डौंडीलोहारा -श्रीमती अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मिलने के लिए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व में माननीय मंत्री जी के निवास में मुलाकात करने गए थे जहां सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्या को माननीय मंत्री जी के सामने रखे थे जिसमें वार्ड क्रमांक नाव के पार्षद झुमुक लाल कोसमा के विशेष मांग पर वार्ड क्रमांक 9, 10 ,11 मैं पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोर खनन की मांग माननीय कैबिनेट मंत्री से की गई जिसे माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी द्वारा स्वीकार करते हुए वार्ड क्रमांक 9 में बोर खनन की स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालोद को निर्देशित किया फिर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा वार्ड क्रमांक 9 में बोर खनन की गई
जिसमें लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद एवं सभापति झुमुक लाल कोसमा और वार्ड वासी उपस्थित रहे और वार्ड पार्षद झुमुक लाल कुशमा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू और माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया को बोर खनन कर वार्ड वासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वार्ड वासियों ने बधाई देते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री और अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त किए श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने वार्ड 9 10 11 के आम नागरिकों को स्पष्ट करते हुए कहा की आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम कार्य कर रहे हैं और आने वाला समय में आप सभी वार्ड वासियों को सरलता से पेयजल उपलब्ध हो पाएगी यह मैं आप सभी लोगों को भरोसा दिलाती हूं और बारी बारी से सभी पार्षदों के समस्याओं को माननीय मंत्री जी के सामने रखा गया है इनका भी समस्याओं का समाधान समय रहते करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि नगर वासियों को सभी प्रकार के पानी बिजली जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जा सके वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद एवं सभापति झुमुक लाल कोसमा ने वार्ड वासियों को अस्वस्त करते हुए कहां जल्द से जल्द यहां पर मोटर पंप स्थापित कर पेयजल की सुविधा आप लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आम नागरिकों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जा सके इस दिशा में आगे भी पहल की जाएगी
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
स्थानीय और बाहरी मजदूरों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जनमुक्ति मोर्चा ने पैलेट प्लांट के निर्माण कार्यों को रोकने की मांग किया है जनमुक्ति मोर्चा ने अनुविभागीय अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है की पैलेट प्लांट निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों को काम से बाहर किया जा रहा है और भिलाई तथा बाहरी लोगों को काम में दिया जा रहा है उन्हें सेफ्टी ट्रेनिंग तथा आवासीय सुविधा भी प्रदान किया जा रहा है |
जनमुक्ति मोर्चा के सचिव बसंत रावटे ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मुख्य नियोक्ता के नेतृत्व में दल्ली मॉइस क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगारों को कार्य में रखने के झूठे वादो के साथ जन सुनवाई कर पैलेट प्लांट स्थापित किया जा रहा है, परन्तु पैलेट प्लांट के निर्माण के दौरान ही पांचवी अनुसुचित क्षेत्र के बेरोजगारों को स्थानीय होने के आरोप के साथ काम से बाहर कर दिया जा रहा है
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
वही पैलेटप्लांट के प्रभारी व सम्बंधित ठेकेदार द्वारा अभी तक 50 स्थानिय मजदूरों को काम से बाहर का रास्ता दिखा चुका है । जिससे क्षेत्र मे गम्भीर रूप से आदिवासी युवाओ को भिलाई इस्पात संयंत्र के इस नीति के खिलाफ आकोश पनप रहा है | जनमुक्ति मोर्चा ने अपने 5 सूत्रीय मांग में कहा है की पैलेट प्लांट के संबंधित ठेकेदार व अधिकारी के द्वारा स्थानीय का हवाला देकर काम से बाहर करने वालो के उपर अनुसुचित जन जाति एक्ट के तहत् गिरिफ्तार किया जाए । स्थानीय को काम से बाहर कर बाहर के मजदूरों का सेफ्टी ट्रेनिंग पर अविलम्ब रोक लगाया जाये ।
बालोद :- बालोद जिला विश्व हिंदु परिषद के अगुवाई में बालोद शहर में इस बार बड़े व भव्य रामजन्मोत्सव आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी संगठन के दायित्त्ववान कार्यकर्ता कर रहे है। 10 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर विहिप व बजरंग दल सहित मातृशक्ति व अन्य हिंदूवादी संगठनों के द्वारा शहर में जिला स्तरीय रामजन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के संतों का आगमन भी होगा इस कार्यक्रम में रामदरबार की भव्य झांकी,ढोल ताशा,व डीजे की संगीत के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक राउत नृत्य,आदिवासी नित्य,प्रसिद्ध गेड़ी नित्य, सहित अन्य संगीतमय आयोजन बालोद शहर में देखने को मिलेगा,संगठन के कार्यकर्ता इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए लगातार कार्ययोजना बना रहे है।
इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रो से रामसत्ता पार्टी,सेवा पार्टी,महिला मंडल समूहों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। जो शोभायात्रा में विशेष आकर्षण रहेगा बालोद जिले के दल्ली राजहरा,गुंडरदेही, अर्जुन्दा,डौण्डी हारा,डौण्डी,गुरुर,पिनकापार, रेवती नवागांव,कचांदुर,कोडेवा,बालोद ग्रामीण सहित अन्य क्षेत्रो से रामभक्त बजरंगियो का दल बाइक रैली के रूप में बालोद आएंगे।बालोद शहर को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा भगवामय करने की जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है। भगवा झंडों व बैनरों से शहर के चौक को सजाने की तैयारी शुरू कर दिया गया है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विहिप के बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने सभी हिंदू संगठनों से आग्रह किया है कि इस रामजन्मोत्सव आयोजन में अधिक सर अधिक हिंदू धर्म समाज एकत्रित हो व कार्यक्रम में शामिल हो।10 अप्रैल को 12 बजे से मनोकामना हनुमान मंदिर के पास पूजन व चालीसा पाठ के साथ मंत्रोच्चार के साथ आयोजन की शुरुआत होगी वही 2 बजे भोजन प्रसादी होगा 3 बजे अतिथि आगमन,04 बजे संतो का मार्गदर्शन होगा शाम 5 बजे शोभायात्रा शहर भ्रमन के लिए निकलेगी
अधीक्षक महोदय बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक कुमार गौरव साहु थाना प्रभारी अर्जुन्दा के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर 01 सटोरिये एवं 04 जुआडियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है जहां थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत नामक सटटा खिला रहे थे, जो आज दिनांक 06.04.2022 को थाना अर्जुन्दा पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना मिलने पर दबिश देकर 01 सटोरिये को पकडा गया तथा ग्राम डुडिया बांध किनारे 04 जुआडियान जो 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया है। जिनके विरूद्ध अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
अपराध क्रमांक 54/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट आरोपी – टिकेश्वर सिन्हा पिता चुनू राम सिन्हा उम्र 28 साल साकिन मोहंदीपाठ थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जिसे गवाहो के समक्ष तलासी लिया,तो रवि प्रकाश निर्मलकर के कब्जे से एक नग डाट पेन, विभिन्न अंको में लिखा हुआ सट्टा पट्टी कागज व सट्टा नामक जुआ का नकदी रकम 340/- रूपये मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त् कर पुलिस कब्जा में लिया गया। जिसके विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
अपराध क्रमांक 55/2022 धारा 13 जुआ एक्ट आरोपी – 01. अविनाश देवांगन पिता सुग्रीव देवांगन उम्र 26 साल 02. पोषण लाल देवांगन पिता सरजू राम देवांगन उम्र 51 साल 03. जागेश्वर देवांगन पिता कौशल देवांगन उम्र 25 साल 04. युवराम ठाकुर पिता नारायण ठाकुर उम्र 45 साल, सभी साकिनान ग्राम डुडिया से कुल जुमला रकम 1910/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त् कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपीगणों के द्वारा धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार कुल 05 आरोपियों के विरूद्ध बडी कार्यवाही की गई । उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक कुमार गौरव साहु, प्र0आर0 विकास सिंह, आर0 बलदेव महावीर, आर0 धमेन्द्र चन्द्रवंशी, आर0 पिताम्बर साहु, आर0 नेमसिंह निषाद, आर0 भूपत मानिकपुरी , आर0 कमलेश रावटे की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के मार्ग दर्शनमें जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे आज दिनांक 06.04.2022 को अवैध सट्टा की कार्य वाही किया गया है। 01. आरोपी जीवन निर्मलकर पिर्ता इ तवारी राम निर्म लकर उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 14 सुदामानगर राजहरा द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 1329 रू0 एवंसट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 126/2022 धारा 4(क) जुआएक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 02. आरोपी योगेश कुमार ठाकुर पिता कृष्णा राम उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड क्र.14 सुदामा नगरराजहरा द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 1260 रू0 एवं सट्टापट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 127/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट केतहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज दिनांक 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 42 वाँ स्थापना दिवस दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा मनाया गया। सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के द्वारा पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्री शयमाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया उसके पश्चात भाजपा के ध्वज का आरोहण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, दल्ली मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत झा, जनार्दन सिंगरौल,रमेश गुर्जर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरेशी भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह, निलेश श्रीवास्तव महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, किसान मोर्चा जिला मीडिया सह प्रभारी शंकर साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ताम्रध्वज सुधकार, पार्षद हेमंत गौतम, मनन गुप्ता, नीलेश श्रीवास्तव, विम्मी शर्मा, ऊषा अश्टिकर, सुचित्रा दास, , सोमेश जयसवाल, रानू ठाकुर उपस्थित थे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्ली राजहरा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सियान जतन क्लीनिक उपक्रम कल 07 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को सुबह 09.00 बजे से शुरू किया जा रहा है। हर माह के प्रथम सप्ताह के गुरुवार को 60 वर्ष से ऊपर आयु वाले लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार उनका पंचकर्म भी होगा। जिसमें सभी वृद्धजनों को होने वाली बीमारी जैसे वात ब्याधि, सर्वसंधिशूल, ग्रृघुसी, मनोभ्रम,शिरोरोग, पाइल्स,प्रोस्टेट, अनिद्रा,हाई ब्लडप्रेशर, मधुमेह,सर्दी खांसी,जुकाम, चर्मरोग आदि की दवाईयां नि:शुल्क दी जाएगी।एक सप्ताह तक उन लोगों को परामर्श भी दिया जाएगा।
पंचकर्म भी नि:शुल्क कराया जाएगा।उनके इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने हेतु तथा दर्द नाशक व जुकाम का काढ़ा भी दिया जाएगा।वृद्धजनों को योग के बारे में भी बताया जाएगा। उपरोक्त जानकारी डॉ.श्रीमती कामना पाठक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दल्लीराजहरा ने देते हुए नगर व अंचल के सभी वर्ग के समस्त वृद्धजनों को शासन की इस स्वास्थ्य योजना सियान जतन क्लीनिक का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें