City Media - Page 1605 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1605

मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने बीजापुर पहुंचे प्रभारी मंत्री, चिकित्सकों को घायल जवानों का बेहतर उपचार करने दिये निर्देश

0

बीजापुर- प्रदेश के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर जयसिंह अग्रवाल ने रविवार को जिला अस्पताल बीजापुर में उपचारार्थ भर्ती घायल जवानों से भेंटकर उनके स्वास्थ के बारे में कुशलक्षेम पूछा । इस दौरान उन्होने जिला पुलिस के डीआरजी बल के सहायक उप निरीक्षक आनंद कुरसम एवं प्रकाश चेटटी सहित अन्य घायल जवानों तथा सीआरपीएफ के घायल जवानों से चर्चा कर घटना के संबंध में जानकारी ली और नक्सलियों से अदम्य साहस के साथ मुकाबला करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया ।

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने चिकित्सकों से भी घायल जवानों के उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम सहित अन्य जनप्रतिनिधी और डीआईजी नक्सल आपरेशन ओपी पाल, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल , डीएफओ अशोक पटेल, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, एसडीएम बीजापुर देवेश ध्रुव , अपर पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मसीह समाज ने मनाया पुनरुत्थान दिवस

0

जगदलपुर।महामारी के समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर एक एक व दो-दो की संख्या में ओहो प्यारो मसीहा जिया है, चलो दर्शन को चले यह गीत गाते हुए कब्रिस्तान में प्रवेश कर अपने पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शांति नगर स्थित मसीह कब्रिस्तान में सुबह से ही लोगों का आना प्रारंभ हुआ, सभी मास्क लगाए हुए हाथ को सेनीटाइज कर दूर से ही सबको जय मसीह की ईस्टर पर्व पुनरुत्थान दिवस की बधाइयां हाथ जोड़ कर दे रहे थे। अपने प्रिय जनों की कब्रो में फूल बुके अगरबत्ती मोमबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे। बढ़ती महामारी को देखते हुए दूर से ही ईस्टर पर्व की बधाई दे रहे थे। मसीहसमाज को चर्च में आराधना की अनुमति जिला प्रशासन से नहीं मिलने पर मसीह विश्वासी ऑनलाइन मीटिंग चलाकर अपने विश्वासियो को ईस्टर पर्व का संदेश चर्च के पासबानो ने दिया एवं छत्तीसगढ़ के अमन चैन के लिए दुआ मांगी।मसीही विश्वासी अपने घर में ही आराधना कर दुआ प्रार्थना किए। ईस्टर पर्व के उपलक्ष में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को महामारी के कारण रद्द कर दिया गया।

मसीह विश्वास के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन यीशु मसीह को गलगत्ता नाम की पहाड़ी में क्रूस पर लटका दिया गया था और उनके प्राण निकल गए थे तब अरमीतिया के युसुफ ने यीशु मसीह की लोथ को सुगंध द्रव्य लगाकर कब्र में रखा और रोमी सिपाहियों के द्वारा कब्र पर पहरा दिया गया, एक भारी पत्थर कब्र के मुंह पर रख दिया गया तीसरे दिन जब मरियम मतदलनी और सलोमी और अन्य महिलाएं कब्र पर यहूदी नीति के अनुसार सुगंध द्रव्य मलने आई तब उन्होंने देखा की कब्र का पत्थर लुड़का हुआ है और यीशु मसीह की देह वहां नहीं है

स्वर्ग दूतों ने उनसे कहा वह जीवित है तुम उसे मरे हुए में क्यों ढूंढती हो इसके बाद यीशु मसीह अपने चेलों को भी दिखाई दिए उसी की याद में ईस्टर पर्व अर्थात पुनरुत्थान दिवस एक बड़े पर्व के रूप में सारे संसार के मसीही विश्वासियों के द्वारा मनाया जाता है । इस संबंध में मसीह समाजके छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय पदाधिकारी रत्नेश बेंजमिन ने बताया कि मसीही विश्वासियों का विश्वास है कि मसीही जी उठा है ।आज सुबह से ही शांति नगर स्थित मसीह कब्रिस्तान एवं हाटकचोरा स्थितमसीह कब्रिस्तान में ईसाई धर्मावलंबी सुबह से ही फूल माला लेकर अगरबत्ती लेकर मोमबत्ती जलाकर अपने प्रिय जनों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे।

Big Breaking बीजापुर मुठभेड़ में 20 जवानों के शहीद होने की खबर

0

बीजापुर मुठभेड़ में 20 जवानों के शहीद होने की खबर मिल रही है | घटना के 24 घंटे बाद जवानों के पार्थिव शरीर को लेने पहुंचे साथी जवान। शहीद जवानों का बढ़ सकता है आंकड़ा क्युकि दो दर्जन से अधिक घायल जवान जिनके बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है जिनका रेस्क्यू टीम द्वारा तलाश की जा रही है |

मुठभेड़ में घायल जवानों की सूची

दिनांक 03.04.2021 घायल जवानों के नाम

DRG

1. सहायक आरक्षक 560 सोमारू कर्मा पिता गुण्डाराम कर्मा साकिन कोप्तापारा थाना भैरमगढ़

डीआरजी 7 नं. (दाहिने हाथ में चोट)

2. गोपनीय सैनिक 37 विजय मण्डावी पिता कोवा मण्डावी उम्र 32 वर्ष शांतिनगर बीजापुर थाना बीजापुर डीआरजी 8 नं. (बाय पैर में गोली)

3. आरक्षक 751 बदरू पुनेम पिता लखमू पुनेम उम्र 32 वर्ष बस स्टेण्ड बीजापुर थाना बीजापुर डीआरजी 4 नं. (दाहिने हाथ में चोट)

4. सउनि आनंद कुरसम पिता आयतू कुरसम उम्र 45 वर्ष बीजापुर थाना बीजापुर डीआरजी 1 नं. (दाहिने पैर में चोट)

5. सउनि प्रकाश चेट्टी पिता श्री पापैया उम्र 36 वर्ष बीजापर थाना बीजापुर डीआरजी 4 नं. (हाथ में चोट)

6. सहायक आरक्षक 635 बसंत झाड़ी पिता सोमा झाड़ी उम्र 33 वर्ष साकिन शांतिनगर बीजापुर थाना बीजापुर डीआरजी 4 नं. (कमर के पीछे में चोट)

7. सहायक आरक्षक 484 दशरू हेमला पिता लख्ख हेमला उम्र 35 वर्ष शांतिनगर बीजापुर डीआरजी

1 नं.

8. आरक्षक 42 लक्ष्मण हेमला पिता मुण्डरू हेमला उम्र 32 वर्ष साकिन पालनार बीजापुर डीआरजी 1

नं. (कमर में बुलेट लगा है)

9. सउनि मनीराम कुंजाम पिता पाण्डू कुंजाम उम्र 35 वर्ष साकिन मेटापाल थाना गंगालूर डीआरजी 1 नं.

STF

10. भास्कर यादव पिता नेतराम यादव उम्र 43 वर्ष एसटीएफ बघेरा साकिन रायगढ़ ग्राम नागर

(छाती व पसली में चोट)

11. सोनू मण्डावी एसटीएफ (अंदरूनी में चोट)

12. आरक्षक 585 थामेश्वर पिता रामेश्वर राजनांदगांव ग्राम सिंगोल एसटीएफ (अंदरूनी चोट सिने में)

13. रामाराम ओयाम पिता श्री देवाराम उम्र 25 वर्ष बासागुड़ा साकिन पोंदूम दन्तेवाड़ा (बांया हाथ में चोट)

COBRA

14. थापस पाल पिता मनीक पाल उम्र 35 वर्ष कोबरा 210 निवासी विजय सागर पल्ली त्रिपुरा (पीठ

कमर में चोट)

15. राजीव सेठिया पिता श्री अनलेथ सोमेश सेठिया कोबरा 210 साकिन असम लखनपुर (दाहिने पैर

में चोट है)

16. बलेन्दर सिंह पिता मल्लाराम उम्र 33 वर्ष कोबरा 210 कैम्प सारकेगुड़ा निवासी पंजाब (सिर व

हाथ में चोट)

17. प्रधान आरक्षक मदन लाल पिता दीपचंद उम्र 40 वर्ष सी कंपनी कोबरा 210 पता गाजियाबाद उ.

18. आनंद पटेल पिता सुरेश पटेल 210 कोबरा उम्र 29 वर्ष पेगड़ापल्ली ई कंपनी कोबरा (पीठ में

चोट)

19. डिनेन्द्र दास पिता रतनेश दास उम्र 30 वर्ष कोबरा 210 इ कंपनी असम तम्मूलपुर (पीठ व हाथ

में चोट)

20. सूर्यभान सिंह यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 35 वर्ष उ.प्र. 210 कोबरा सी कंपनी (दाहिने

कोहनी में चोट)

21. अमित कुमार पिता राम अवतार उम्र 32 वर्ष कोबरा 210 साकिन हरियाणा (पीठ में चोट)

22. स्वाईन सुनील कुमार पिता सुरेन्द्र स्वाईन उम्र 30 वर्ष कोबरा 210 साकिन उड़िसा (दाहिने कंधे

पर बुलेट लगा है)

23. सममेष पिता श्री एलेप्पा उम्र 32 वर्ष कोबरा 210 साकिन कर्नाटक (दाहिन जांघ में गोली लगा

गोवाहाटी के दिसपुर में ऐतिहासिक रोड शो…बस्तर साँसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु के नेतृत्व में रोड शो हुई सफल

0

आज गोवाहाटी के दिसपुर शहर में कांग्रेस के प्रत्याशी मंजीत महन्तो के पक्ष में रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शामिल हुए। इस ऐतिहासिक रोड शो में 5000 से भी ज्यादा लोग हुए शामिल। देखते देखते रोड शो

ऐतिहासिक रैली में हुई तब्दील ।इस रोड शो को सफल बनाने में विशेष रुप से बस्तर सांसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु को दी गई थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी। दोनों नेताओं दिन रात एक कर की मेहनत । इस ऐतिहासिक रोड शो से कांग्रेस के पक्ष में गोवाहाटी में जबरदस्त माहौल बन गया।जीसके लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बस्तर के दोनो नेताओं एवँ उनकी टीम को बधाई।

इस दौरान बस्तर की टीम से जिला अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग सांसद प्रतिनिधि दरभा ब्लॉक महादेव नाग युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन एवं शेख वसीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही…

गोवाहाटी के दिसपुर में ऐतिहासिक रोड शो के सफल आयोजन के बाद बस्तर साँसद दीपक बैज माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के साथ रात्रि भोजन का आनंद लेते हुए साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु उपस्थित…

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

डिमरापाल आश्रम के बच्चे भी हुए कोरोना संक्रमित, दुर्ग के खिलाड़ियों के संपर्क में आए थे बच्चे

0

जगदलपुर। माता रुकमणी सेवा संस्थान डिमरापाल के बच्चों के कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की खबर से नगर में हड़कंप मचा हुआ है और इस संक्रमित बच्चों को धरमपूरा आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करवाया गया है जिसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गई है। माता रुकमणी सेवा संस्थान डिमरापाल आश्रम की बच्चियां कथित तौर पर दुर्ग की खिलाड़ियों के साथ संपर्क में आने के कारण यह मामला फूटा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

Big Breaking बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला,8 जवान शहीद 12 घायल, 10-15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, माओवादियों के आईडी को जवानों ने किया निष्क्रिय

0

बीजापुर:– शनिवार को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है हालांकि एक घटना में पुलिस के जवान बाल बाल बचे हैं परंतु वहीं दूसरी ओर तररेम थाना क्षेत्र में हुए एक हमले में डीआरजी सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के 8 जवानों के शहादत की खबर आ रही है जबकि 30 से अधिक जवान घायल बताए जा रहे हैं और साथ ही 10-15 नक्सलियों के मारे जाने की सुचना है |

शहीद हुए जवान

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा और बीजापुर से करीब 15 सौ जवानों की एक संयुक्त टीम को बटालियन नंबर वन के कमांडर हिड़मा के मौजूदगी की खबर के बाद ऑपरेशन के लिए भेजा गया था जिसमें से 2 दिन के ऑपरेशन के बाद वापस लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया इस हमले में डीआरजी के दो, बस्तर बटालियन के दो और कोबरा बटालियन के 1 जवान समेत 7 जवानों के शहादत की खबर है जबकि 30 से अधिक जवान घायल बताए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर चेरपाल के समीप स्थित मोदीपारा में माओवादियों द्वारा लगाए गए एक आईडी को चेरपाल में पदस्थ सीआरपीएफ के जवानों द्वारा निष्क्रिय कर माओवादियों के मंसूबों पर पानी ही नहीं फेरा बल्कि एक बड़े हमले को डाल दिया बताया जा रहा है कि माओवादियों के बटालियन नंबर 1 के कमांडर हिड़मा की मौजूदगी की खबर के बाद सुकमा और बीजापुर से जवानों के एक संयुक्त टीम को नक्सल ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था जिसके बाद ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया इस हमले में 5 जवानों के शहीद होने और 30 से अधिक जवानों के घायल होने की खबर मिल रही है इस मामले में डीजे ने घटना की पुष्टि करते हुए 8 जवानों के शहीद होने और 12 जवानों के घायल होने की पुष्टि की है |

जवानों के शव और घायल जवानों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए
करीब चार से पांच घंटे चली मुठभेड़ शाम 5 बजे तक खत्म हो गई। इसके बाद बैकअप के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। वहीं, शहीद जवानों के शव और घायल जवानों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए। शाम तक मुठभेड़ के बारे में आधिकारिक जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। शहीद जवानों का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।

छत्तीसगढ़ में 10 दिन के अंदर यह दूसरा नक्सली हमला है। इससे पहले 23 मार्च को हुए हमले में भी 5 जवान शहीद हुए थे। यह हमला नक्सलियों ने नारायणपुर में IED ब्लास्ट के जरिए किया था। तर्रेम थाने से CRPF, DRG, जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर में सिलगेर के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

अंग्रेजी शराब परिवहन करते एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर,3अप्रैल । नगरनार पुलिस ने आज अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई भी की है ।

नगरनार थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले ने बताया कि शनिवार को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक सफेद रंग कि बोलेरो क्रमांक जेएच 05 बीएम 5500 में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिकी करने के उदेश्य से उड़ीसा से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक आशिष अरोरा के मार्ग दर्शन में

पुलिस कि एक टीम तैयार कर सूचना पर तस्दीक हेतू ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका की ओर रवाना होकर ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पहुंचकर नाका बंदी कर कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग बोलेरो क्रमांक जेएच 05 बीएम 5500 आता हुआ दिखाई दिया जिसे नाकाबंदी कर पकड़ा गया ।

उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम सुरेश कश्यप उम्र 32 साल निवासी कुम्हारपारा,जगदलपुर बताया जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब बियर 36 नग किमती 5040 रूपये,एक सफेद रंग बोलेरो क्रमांक जेएच 05 बीएम 5500 किमती 4,00,000, जुमला 405040 रूपये बरामद कर, आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकरी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त प्रकरण की कार्यवाही मे उप निरीक्षक शिवशंकर गेंदले, सउनि सउनि अजीत सिंह, आरक्षक अंनत राम बघेल, रोहित मरकाम कि मुख्य भूमिका रही । वहीं आज बकावंड चौकी पुलिस द्वारा मुखबीर से सूचना पर राजनगर निवासी शिव बिसाई उम्र 37 निवासी ग्राम राजनगर के कब्जे से 20 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल व्हीसकी कुल 04 लीटर 360 एमएल किमती 2880 रूपये को जप्त कर आरोपी के खिलाफ 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई कि गई ।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड में कोविशिल्ड वेक्सिनेशन आरंभ किया गया

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड में कोविशिल्ड वेक्सिनेशन आरंभ किया गया, जिसमे वार्ड क्रमांक 01 में हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन में करुणा फाउंडेशन द्वारा वार्ड वासीयों में जागरुकता अभियान चला कर वार्ड वासियों को कोविशिल्ड टीकाकरण लगाने के लिए वैक्सीनेशन सैंटर आंगनबाड़ी में पहुँचाया एवं प्रेरित किया व स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को सहयोग प्रदान किया गया। वार्ड पार्षद सुनीता कोरेटी ने भी इस शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वार्ड क्रमांक 1 में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक कोविशिल्ड टीकाकरण शिविर चलाया गया जिसमे की लगभग 100 लाभार्थीयों ने कोविशिल्ड का टिका लगवाया। इस शिविर में मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद वार्ड पार्षद, स्वास्थ्य विभाग मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं करुणा फाउंडेशन संस्था के वारियर्स की भूमिका व योगदान रहा।

संसदीय सचिव एवं विधायक व क्रेडा अध्यक्ष द्वारा मेला मंडई के लिए एनएमडीसी सीएसआर मद से रूपए 1 लाख का चेक सरपंच को प्रदान किया

0

संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन एवं  क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार जी के द्वारा मेला मंडई के लिए एनएमडीसी सीएसआर मद से रूपए 1 लाख का चेक सरपंच श्रीमती धनमती नाग को प्रदान किया । इस अवसर पर नेताद्वय ने सरपंच से कहा वर्तमान में कोविड 19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मेला में भीड़ न करे ,सीमित संख्या में देवी देवता की पूजा अर्चना कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करे साथ ही ग्राम के 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कोविड वेक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करे।  इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल करेंगे आज 2 बड़ी सभाओं को संबोधित उसके बाद होगा ऐतिहासिक रोड शो बस्तर साँसद दीपक बैज रहेंगे मौजूद

0

अभी अभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खानापारा हेलीपैड से चेंगा के लिए रवाना साँसद बस्तर भी साथ मे मौजूद

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल खानापारा हेलीपैड से चेंगा के लिए रवाना चेंगा से बरपेटा व बरपेटा से अभयनाथ पूरी में करेंगे बड़ी सभा उसके बाद रोड शो में करेंगे शिरकत उनके साथ सभाओं में बस्तर साँसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु भी रहेंगे मौजूद |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS