भानपुरी ..।जन समस्या समाधान शिविर में बयानार मे छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा जिला प्रशासन आज इस समाधान शिविर में आमजनता के समस्याओं का निराकरण करने आये हैं, जहां आप लोगों की समस्याओं का निराकरण होगा। उन्होंने कहा सभी अधिकारी छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। खाद्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। चंदन कश्यप ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांगों उनके आवश्यकता के अनुरूप सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही विभिन्न प्रकार के पेंशन स्वीकृत कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारा जिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रहा है। जिला अस्पताल में अब सभी प्रकार के बीमारियांे का इलाज किया जा रहा है। यहां अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिससे लोगों को बेहतर ईलाज मिल रहा है। क्षेत्र में पेयजल एवं बिजली की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सरपंच दुरुपती नेताम. जिलासदस्य केमसिंह नेताम. मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयम. जनपद सदस्य सुगन्ति नेताम. सरपंच जिलबती कोर्राम. सरपंच जैयनू राम सोरी. विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठीया. शिव बघेल. निलचंद पटेल शम्भुनाथ सोढ़ी. विजय चक्रचारी. रामलाल सलाम. राजमन कोर्राम. एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे
नारायणपुर के निर्देष आदिवासियों पर बर्बरतापूर्वक लाठी बरसाने और क्रूरता से गोली मारकर हत्या किए जाने के जवाबदेही से भागे नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल – केदार कश्यप
नारायणपुर को राजस्व जिला, एजुकेशन हब, एकलव्य, नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय, सड़क, पुल- पुलिया, बिजली, पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था भाजपा की देन, कॉग्रेस 3 वर्षों के कार्यकाल में नारायणपुर को अधेरे में ढकेला
सर्व आदिवासी, पिछड़ा वर्ग समाज को झूठी घोषणा पत्र में किए वादा का जवाब देने के डर से नहीं मिल रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री भोज का किया बहिष्कार
जगदलपुर/नारायणपुर – नारायणपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपने हजारों की संख्या में पहुंचे आदिवासियों पर प्रदेश की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासियों पर बलपूर्वक लाठी बरसाने और भराडा में निर्दोष नौजवान मानूराम नूरेटी की गोली मारकर हत्या किए जाने पर पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता श्री केदार कश्यप जी ने नारायणपुर प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब मांगते हुऐ निहत्थे आदिवासियों पर लाठी और गोली चलाने का आरोप लगाया।
नारायणपुर के आदिवासियों को विकास के बदले लाठी और गोली क्यों जवाब दे मुख्यमंत्री
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप जी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि नारायणपुर पूर्णतः आदिवासी बहुल जिला है, आदिवासी समाज ने सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में अपने ऊपर होते अत्याचार और शोषण के संबंध में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर जिला कार्यालय नारायणपुर को ज्ञापन सौंपने जाने पर आधिकारी मिलने से मना करते हैं और प्रदेश की कॉग्रेस सरकार बर्बरतापूर्वक ज्ञापन में अपनी बातों को रखने आए आदिवासी महिलाओं सहित पूरे समाज पर बलपूर्वक लाठी बरसाती यह कहां का न्याय है, आखिर आदिवासी अपनी मांगों को लेकर कहां जाएं मुख्यमंत्री इसका जवाब दें और आदिवासी समाज से माफी मांगे, सरकार की बलपूर्वक लाठी भांजनी से दर्जनों आदिवासी घायल हुए।
आगे कश्यप ने कहा कि भराडा में 23 जनवरी 2022 को निर्दोष मानूराम नूरेटी की गोली मारकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार नक्सली घोषित करने की जद्दोजहद में लग जाती है, भाजपा के लगातार विरोध और सर्व समाज का समर्थन मिलने के बाद सरकार बैकफुट पर आइ और अपनी गलती स्वीकार किया, श्री कश्यप ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार मानूराम नूरेटी जैसे कितने निर्दोष नौजवान की हत्या करेगी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के मृतकों को 50-50 लाख की मुआवजा राशि सरकारी मदद दे सकते हैं परंतु एक आदिवासी को गोली मारी जाती हैं तो मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी तो दूर की बात मृतक परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त तक नहीं करते, कॉग्रेस के लिए आदिवासीयो को सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखती हैं। नाराज सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री के भोज का बहिष्कार किया।
नारायणपुर को राजस्व जिला, एजुकेशन हब सहित सर्वांगीण विकास भाजपा की देन
भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप जी ने कहा कि नारायणपुर को राजस्व जिला बनाने, एजुकेशन हब, एकलव्य, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, छात्रावास, कृषि महाविद्यालय, नारायणपुर से कोंडागांव व अबूझमाड़ के दूरस्थ गांवो तक पक्की सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था, नारायणपुर को नगर पंचायत से नगर पालिका, नारायणपुर जिला के लिए पावर हब सहित अनेकों निर्माण कार्य भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के फलस्वरूप आज पूरे नारायणपुरवासी प्रत्यक्ष लाभ ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ भी काम नहीं किया। कांग्रेस के साढ़े तीन वर्षों में नारायणपुर के विकास की रफ्तार थम गई है |
भ्रष्टाचारियों का गढ़ बना नारायणपुर, विकास के पैसा का बंदरबांट, कांग्रेस राज में घर-घर दारू, कमीशन खोरी हावी
कश्यप ने कहा कि नारायणपुर भ्रष्टाचारियों का गढ़ बनता जा रहा है प्रदेश की कांग्रेस ने गंगाजल की कसम खाकर पूर्ण शराब बंदी लागू करने का वादा किया शराब बंदी तो दूर शराब की होम डिलीवरी कर रही है, वहीं बिजली बिल हाफ करने की घोषणा कर किसानों को मोटे कर्ज़ के बोझ गर्त मे ढकेला और विभिन्न मद्दों से नारायणपुर के विकास के लिए आए पैसों का अबूझमाड़ में उपयोग विभिन्न चलित शौचालय खरीद कर गरीबों के पैसे का बंदरबांट करना दुर्भाग्यपूर्ण है, साथ ही धान में रेत मिलाकर बेचना जैसे भ्रष्टाचार कर नारायणपुर को कांग्रेस सरकार ने अंधकार में धकेला। नारायणपुर के स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय भर्ती में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को अवसर ना देकर कमीशन की लालच में और कांग्रेसी नेताओं के दबाव में अयोग्य अभ्यर्थियों को भर्ती किया जाना दूर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा, अन्नदाताओं के सर पर कर्ज का कोई बोझ नहीं रखना नहीं चाहते
खैरागढ़ उपचुनाव के बहाने राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग
रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा व कांग्रेस दोनों के नेता एक दूसरे के बयान पर पलटवार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के राज्य सरकार के दिवालिया होने के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा, हमारी सरकार ने किसानों का ऋण माफ किया। 25 सौ रुपये समर्थन मूल्य में धान खरीदा। विधानसभा में हमने कहा किसानों के हित में लोन लेने की आवश्यकता पड़ेगी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। यह अन्नदाताओं का प्रदेश है। हम किसानों के सर पर कोई कर्ज का बोझ नहीं रखना चाहते।
उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार किसानों के खिलाफ फैसला करते आई है। किसानों को उपज का मूल्य नहीं दे पा रहे है। तीन काले कानून लाए, फिर वापस करने की बात कही है। रमन सिंह पहले भी चुनावी साल में बोनस देते रहे उसके बाद मुकर जाते थे। हमारी सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ दिया है। भाजपा के लोग पीएम आवास के बारे में लगातार बोलते आ रहे है। इस साल बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान हमने किया। अब इसमें मामले में बोलने का कोई औचित्य नहीं। रमन सिंह को इतनी चिंता थी तो अपने कार्यकाल में मकान क्यों नहीं बनाये? आज हमारी सरकार के 3 साल में कह रहे कि पूरा मकान बना कर दो इतनी चिंता थी तो रमन सिंह ने 15 साल में मकान क्यों नहीं बनवाया। लगातार हमारी कोशिश है कि आम जनता के हित में फैसला हो।
दिवालिया भाजपा शासित राज्य हो रहे
मुख्यमंत्री ने कहा, समाज के अंतिम छोर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचे। भाजपा लगातार खैरागढ़ के विकास कार्यों का विरोध कर रही है। कर्ज लेने के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने साधा निशाना। भजापा शासित राज्य उत्तर प्रदेश ने आरबीआई की कर्ज लिमिट से ज्यादा 26 फीसदी कर्ज लिया है। हमारी सरकार ने 22 फीसदी कर्ज लिया है। दिवालिया भाजपा शासित राज्यों का हो रहा है। प्रह्लाद पटेल बताए ओल्ड पेंशन योजना लागू करने से खुश है कि नहीं।
धान के समर्थन मूल्य पर नहीं दिया बयान-पटेल
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस जुबानी जंग देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथों लिया और कहा, मुख्यमंत्री को माफी मांगना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सफेद झूठ बोल रहे हैं, धान के समर्थन मूल्य पर मैंने कोई बयान दिया ही नहीं हैं, उन्होंने यह भी कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता से छल कर रहे हैं।
जन कल्याण योजना का लाभ नहीं
जल शक्ति मिशन के तहत भारत सरकार ने भूपेश बघेल को एक हजार 431 करोड रुपए छत्तीसगढ़ की सरकार को दिया गया था, लेकिन इस महत्वकांक्षी जन कल्याण योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की सरकार नहीं ले पाई, इसलिए सरकार ने दूसरी किस्त के लिए आवेदन भी अब तक नहीं दिया है।
दल्ली राजहरा में आईपीएल क्रिकेट मैच मैं ऑनलाइन सट्टा खेलने पर साइबर सेल एवं दल्ली राजहरा पुलिस की कार्यवाही
दल्लीराजहरा – क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने पर मुखबीर के सूचना पर बीएसपी ओपन थियेटर के सामने मैदान मे नितेश कुमार जायसवाल उर्फ आशीष पता वार्ड क्र 10 कोण्डेपावर हाउस रोड राजहरा के द्वारा मुंबई-कलकत्ता आईपीएल क्रिकेट मैच मोबाईल मे एक 45 एप नामक मोबाईल एप्लीकेशन मे आई बनाकर रूपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला खिलाने के आरोप में स्थानीय पुलिस व साइबर सेल की टीम ने कार्यवाही की । थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसपी ओपन थेटर के सामने जा कर रेड मारने पर सट्टा खेलने वाले पुलिस को देखकर भाग गये

एक व्यक्ति मोबाईल लेकर बैठा था जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम नितेश कुमार जायसवाल उर्फ आशीष पता वार्ड क्र 10 कोण्डेपावर हाउस रोड राजहरा का रहने वाला बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराया जिन्होने मुंबई-कलकत्ता आईपीएल क्रिकेट मैच मे अंको (क्रिकेट मैच के टीम के रन पर) सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाना स्वीकार किया तब नितेश कुमार जायसवाल को समक्ष गवाहो के खुलवाकर देखा तो मोबाईल स्क्रीन पर रूपये पैसो का हिसाब किताब लिखा हुआ मिला एवं नितेश कुमार जायसवाल का बदन का तलाशी लेने पर नगदी रकम 500 रू मिला जिसका मौके पर गवाहो के समक्ष अवलोकन कर पंचनामा तैयार किया मोबाईल एवं संदेही को लेकर हमराह स्टाफ के थाना आकर मोबाईल मे लगा सट्टा एवं रूपये पैसो का हिसाब किताब लिखा हुआ मिला जिसका स्क्रीन शाट लेकर प्रिंट आउट निकलवाया मोबाईल से निकलवाये गये प्रिंट आउट जिसमे नितेश कुमार जायसवाल द्वारा बताया गया मेरे द्वारा मोबाईल मे 45 एप नामक मोबाईल एप्लीकेशन मे मेरे खाता एचडीएफसी बैंक का है जिसका खाता क्रमांक 50100195387090 से पैसा ट्रांसफर करने वाले मोबाईल एप्लीकेशन Phone Pay जिसमे मोबाईल नंबर 9977603970 से 900 रूपये डालना बताया है । अपने खाता मे शून्य बैलेंस होना बताया है

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
सट्टा खेलाने के संबंध मे नितेश कुमार जायसवाल को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर वैद्य दस्तावेज पेश करने कहा गया जो लिखित मे कोई दस्तावेज नहीं होना दिया नितेश कुमार जायसवाल के पेश करने पर एक मोबाईल सैमसंग कंपनी मडल क्रमांक जे-7 प्रो गोल्डन रंग का मोबाईल जिसमे दो सीम जिसमे एक सीम आईडीया का 9977603970 व दूसरा सीम जीयो का 7061448181 लगा हुआ है एवं मोबाईल मे 45 एप नामक मोबाईल एल मे 30500 रू सट्टा लगा हुआ है एवं मोबाईल एप मे सट्टा मे लगे रकम का स्क्रीन शाट निकाल कर मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाया गया ।


अवैध जुआ सट्टा के विरूद्ध अभियान के तहत 02 सटोरिये गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शनमें जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा से सहा.उपनिरीक्षक सूरज सिंह साहू, सहा. उपनिरीक्षक नन्द किशोर सिन्हा, आरक्षक क्र. 202 संदीप यादव एवं आरक्षक क्र193 संजय चेलक के साथ टीम गठित कर आज दिनांक 07.04.2022 को अवैध सट्टा के खिलाफ कार्यवाही किया गया है, जिसमें01. आरोपी परमेश्वर यादव पिता स्व. जगदीश यादव उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्र.09 गणेश चौकपंडरदल्ली राजहरा द्वारा गणेश चौक पंडरदल्ली के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2600 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 129/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।02. आरोपी अजित शाह पिता भगवान शाह उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 04 टेबलर सेट राजहरा द्वारा ईमली झाड़ के पास राजहरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 1120 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 130/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस की बडी कार्यवाही
🔅 गांजा तस्करी के दौरान कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।
🔅 दो गांजा तस्कर रंगेहाथ पकड़े गये।
🔅 15 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 01 मोबाईल बरामद ।
🔅 गांजा की अनुमानित कीमत 75,000/- रूपये।
🔅 दोनो आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी ।
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से जगदलपुर की ओर किया जा रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभाारी कोतवाली एमन साहू एवं यातायात प्रभारी कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु एन0एम0डी0सी0 चौक की ओर रवाना किया गया था।
उक्त टीम के द्वारा एन0एम0डी0सी0 चौक में दो संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पुछताछ करने पर अपना-अपना नाम अनुज कुमार एवं आदित्य कुमार दोनो निवाीस कन्नौज उत्तरप्रदेश का होना बताया गया। जिनके बैग की तलाशी लेने पर दोनो के पास संयुक्त रूप से कुल 15 किलोग्राम गांजा मिला जिस संबंध में पूछताछ करने पर इनके द्वारा वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली जगदलपुर में 20(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 15 किलोग्राम गांजा, 01 मोबाईल एवं अन्य दस्तावेज जप्त किया गया है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 75000/-रूपये आंकी गई है।
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू, कौशलेश देवांगन,
सउनि. – अखिलेश पानीग्राही राजकुमार कुर्रे, सुधराम नेताम
प्र.आर. – नकुल कश्यप, राजेन्द्र कोर्राम
आरक्षक – भीगु कश्यप,सुमेर सिंह पैकरा,ईश्वर आर्या, गौतम धुर्वे,
आया नया उजाला… दीपक की गडकरी से मुलाकात, बस्तर को फोरलेन की सौगात…रायपुर से जगदलपुर बनेगा फोर लेन
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में अच्छे दिन आ रहे हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर के त्रिआयामी विकास की अवधारणा पर आगे बढ़ रहे हैं। बस्तर की रेल सुविधाओं की बहाली, वायु सेवा के विस्तार की पहल के साथ ही अब सड़क सुविधा के क्षेत्र में उनका प्रयास सफलता के साथ सामने आया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास में लगभग डेढ़ घंटे चली दीपक बैज की मुलाकात में बस्तर को फोरलेन सड़क की सौगात मिल गई। रायपुर से जगदलपुर तक यह फोरलेन सड़क बनेगी, जो बस्तर के लिए नायाब तोहफा होगी। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के साथ सांसद दीपक बैज की बैठक के दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के महत्वपूर्ण विषयों में प्रमुख रूप से चर्चा हुई।
बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि नेशनल हाईवे 30 रायपुर से धमतरी तक फोर लेन बन रहा है। उसे धमतरी से जगदलपुर तक 225 किमी सड़क जोड़ने की आवश्यकता है जिसे सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को एक महीने के अंदर डी.पी.आर. तैयार करने निर्देशित किया।
दंतेवाड़ा में बनेगा बाई पास…
विगत दिनों रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति हुई थी। जिसके निर्माण से वहां के व्यापार को नुकसान होने का अंदेशा देखते हुए व्यापारियों ने बस्तर सांसद दीपक बैज से मुलाकात की थी। जिसके बाद सांसद दीपक बैज ने बाई पास निर्माण हेतु केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को चिट्ठी लिखी थी। आज चर्चा के दौरान उक्त बाई पास प्लान तैयार हो चुका है। आने वाले समय में जल्द ही स्वीकृति मिलेगी।
इस बैठक में रायपुर से धमतरी व धमतरी से जगदलपुर धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने काम की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। केशकाल घाट बाई पास एवं कांकेर बाई पास के संबंध में चर्चा के दौरान नितिन गडकरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल केशकाल घाटी निर्माण से संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए टर्मिनेट करने का निर्देश किया।
बस्तर सांसद दीपक बैज ने चर्चा के दौरान गडकरी को बताया कि जगदलपुर से सुकमा रोड बेहद जर्जर है, इसकी मरम्मत करने की आवश्कता है, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने तत्काल मरम्मत करने का निर्देश दिया।
कांगेर वेली चौड़ीकरण…
बस्तर सांसद बैज ने लगभग 7 किमी लंबी कांगेर वेली, जो की वर्तमान में सिंगल रोड है, इसके चौड़ीकरण का मामला उठाया, जिसे केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए आगे का रास्ता निकालने के निर्देश दिए।
जगदलपुर में बढ़ते हुए ट्रैफिक को देखते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने जगदलपुर में बाई पास (रिंग रोड) निर्माण की मांग रखी, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने बस्तर सांसद दीपक बैज को पत्र लिखने कहा ताकि आगे की प्रक्रिया हो सके।
बस्तर की मांगों के संबंध में हुई बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुद्दों को प्रमुखता से रखा जिसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए आदिवासी क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता को देखते हुए स्वीकृति देने एवं बाकी कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निश्चित रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज के अथक प्रयास से बस्तर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिससे बस्तरवासियोंं को खुशी है कि उन्होंने ऐसा सांसद चुना है जो अपनी लोक समर्पित कार्यशैली से विपरीत परिस्थितियों में भी बस्तर के लिए वह सब कुछ हासिल कर रहा है जो पहले कभी अनुकूल राजनीतिक माहौल में भी यहां के सांसद नहीं कर सके। दरअसल दीपक बैज की राजनीति का ध्येय जन सरोकार है और इसीलिए उनके विनम्र पूर्ण ओजस्वी प्रयासों के रास्ते में राजनीतिक भावना कभी आड़े नहीं आती।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल यूनिट की सुविधा 8 अप्रैल से सुरुवात दल्ली राजहरा में
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत दल्ली राजहरा के वार्ड वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की शुरुआत 8 अप्रैल से प्रारंभ की जा रही है नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना के अंतर्गत स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गुणवत्ता पूर्वक निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच उपचार एवं मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराना है। लोगों को इसका लाभ घर-घर तक पहुंचाना है इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।इस मोबाइल यूनिट में चिकित्सक , लैब टेक्नीशियन एवं अन्य मेडिकल स्टाफ रहेंगे आधुनिक मशीनों से मल -मूत्र ,थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, टीवी शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर पालिका दल्ली राजहरा के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

दिनांक 8 अप्रैल वार्ड क्रमांक 5 दुर्गा मंच के पास, 11 अप्रैल वार्ड क्रमांक 7 आंगनबाड़ी के पास मंच, 12 अप्रैल वार्ड क्रमांक 10 संतोषी मंदिर मंच के पास ,13 अप्रैल वार्ड क्रमांक 12 टाइम ऑफिस के पास, 15 अप्रैल वार्ड क्रमांक 14 शहीद चौक दुर्गा मंच के पास, 16 अप्रैल वार्ड क्रमांक 16 नियोगी वाचनालय के पास, 17 अप्रैल वार्ड क्रमांक 18 पुराना राजा बाड़ा मंच के पास ,18 अप्रैल वार्ड क्रमांक 20 दुर्गा मंच के पास, 20 अप्रैल वार्ड क्रमांक 21 आंगनबाड़ी पीपल पेड़ के पास, 21 अप्रैल वार्ड क्रमांक 22 जे डी ऑफिस मंच के पास ,22 अप्रैल वार्ड क्रमांक 26 रेल्वे इंस्टीट्यूट, 23 अप्रैल वार्ड क्रमांक 27 गुरु घासीदास मंच के पास एवं मई माह में दिनांक 8 मई से वार्ड क्रमांक 5 दुर्गा मंच, 9 मई वार्ड क्रमांक 7 आंगनबाड़ी के पास ,11 मई वार्ड क्रमांक 10 संतोषी मंदिर के पास, 12 मई वार्ड क्रमांक 12 टाइम ऑफिस के पास, 13 मई वार्ड क्रमांक 14 शहीद चौक मंच के पास, 14 मई वार्ड क्रमांक 16 नियोगी वाचनालय के पास, 15 मई वार्ड क्रमांक 18 पुराना राजा बाड़ा मंच के पास, 17 मई वार्ड क्रमांक 20 दुर्गा मंच के पास ,18 मई वार्ड क्रमांक 21 आंगनबाड़ी पीपल पेड़ के पास, 19 मई वार्ड क्रमांक 22 जे डी ऑफिस के मंच के पास , 20 मई वार्ड क्रमांक 26 रेल्वे इंस्टिट्यूट के पास एवं 22 मई वार्ड क्रमांक 27 गुरु घासीदास मंच के पास आम नागरिक उक्त शिविर स्थल में उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच करवा कर योजना का लाभ लेवे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


वनकर्मचारियों के हड़ताल को मिला आम आदमी पार्टी का समर्थन
ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंच समर्थन आप कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन
वनकर्मचारियों की मांग जायज़, आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मांग करेंगे पूरी – तरुणा
छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वाहन पर राज्यभर के वन कर्मचारियों ने काम बंद करके सरकार के विरुद्ध हड़ताल का एलान कर दिया है। वनकर्मचारियों द्वारा ग्रेड पे वृद्धि करने व राज्य सरकार को चुनावी घोषणा पूर्ण करने की याद दिलाते हुए हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। वनकर्मचारियों के इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन प्राप्त हो चुका है। बस्तर ज़िला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के नेता कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे व वनकर्मचारियों के जायज़ मांगों पर अपना समर्थन प्रस्तुत किया।
तरुणा बेदरकर ने संबोधन में कहा कि आ आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद किसी भी कर्मचारियों को अपने मांगों को लेकर इंतज़ार नही करना पड़ेगा और कर्मचारियों को भी अब बदलाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ सबसे पहले कांग्रेस फ़िर भाजपा और अभी पुनः कांग्रेस की सरकार है उसके बावजूद कर्मचारियों को अपने हक़ अधिकार के लिए आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है जिसका सीधा अर्थ यही हैकि भाजपा-कांग्रेस की सरकारें कर्मचारियों की हितैषी नही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव के मूड में है और कर्मचारियों को भी अब बदलाव का मूड बनाही लेना चाहिए। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों को कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य के कर्मचारियों को अपने हक़ अधिकार से वंचित नही रखा जाएगा।
समर्थन के दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के साथ जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट नवनीत सराठे, विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह,सचिव विवेक पांडेय,उपाध्यक्ष फूलमती कुड़ियाम,उपाध्यक्ष धरम वीर दुबे ,विधानसभा सचिव सोशल मीडिया धीरज जैन,बबलू बघेल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों से संबंधित विवादित बयान के विरोध स्वरूप केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार, केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में आज दिनांक 07/4/2022 को सुबह 11:00 बजे जैन भवन चौक में केंद्र में भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान किसानों से संबंधित विवादित बयान के विरोध स्वरूप केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पुतला का दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में अशोक बाम्बेश्वर, शीबू नायर, विवेक मसीह, संतोष पांडेय, काशीराम निषाद, रवि जायसवाल, के ईश्वर राव,प्रमोद तिवारी, हरिश साहू,सुरेश ठाकुर,रामू शर्मा, रोशन पटेल, स्वप्निल तिवारी, जितेन्द्र मेश्राम,भरत देवांगन,परितोष हंसपाल, जैन राजेश, फ्रांसिस कोलिन,जनक निषाद,जगदीश श्रीवास, विलियम भौरा, काकू रंधावा, चंदू सिन्हा,रामजतन भारद्वाज, हर्ष रामटेके, चंदन ठाकुर, विजय जोगदण्ड,जोगेंद्र ठाकुर, चिन्ना मल गुण्डु, सुरेश अनुरागी,मनीष सेन, बृजमोहन नेताम, जावेद खान,पप्पू पंजवानी सहित नगर में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, सम्मानीय वरिष्ठजन,पार्षद, पूर्व पार्षदगण, एल्डरमैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,वार्ड,बूथ, सेक्टर, जोन के अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, खेल कांग्रेस विभाग,आदिवासी कांग्रेस ,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


