- बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता से निपटने कोई रोडमैप नहीं
जगदलपुर केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि पिछले 9 सालों की तरह इस साल का चुनावी बजट भी पूरी तरह से झूठे सपने, जुमले और झांसे का बजट साबित हुआ है। आम जनता को कोई राहत या वस्तावित रियायत नहीं दी गई है। फिर भी राजकोषीय घाटा अनियंत्रित है। मोदी 2.0 का यह अंतिम बजट देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाने वाला बजट है। आयकर की दरों में राहत नहीं मिलने से मध्यम वर्ग भी निराश हुआ है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि पुरानी झूठ को एक बार फिर से परोसा गया है कि 7 लाख तक आयकर में छूट रहेगी। जबकि हकीकत यह है कि पिछले बजट में ही नए टैक्स रिजीम के तहत केवल 7 लाख के भीतर आय वालों को टैक्स में छूट दी गई ना की बेसिक एक्जंपप्शन लिमिट बढ़ाई गई है। नए टैक्स रिजिम में किसी भी तरह की कटौती का प्रावधान नहीं है। असलियत यह है कि आयकर के लिए बेसिक एक्जंपप्शन लिमिट आज भी ढाई लाख ही है।पिछले 10 साल से 1 रूपए भी नहीं बढ़ाया गया है। बेसिक एक्जंपप्शन लिमिट और टैक्स रिबेट में अंतर है। टैक्स रिबेट का लाभ लिमिट क्रॉस होने पर खत्म हो जाता है। जबकि बेसिक एक्जंपप्शन लिमिट बढ़ाने का लाभ प्रत्येक करदाता को मिलता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में जन कल्याणकारी योजनाएं नहीं हैं। खाद सब्सिडी, खाद्य सब्सिडी, मनरेगा, एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार एमएसपी और सामाजिक सुरक्षा के मद में कोई विशेष प्रावधान नहीं है। अंतरिम बजट आगामी 3 माह के लिए है, लेकिन लफ्फाजी आने वाले 5 सालों के लिए। कहा गया है कि आगामी 5 वर्षों में 2 करोड़ घर बनाकर देंगे। मंहगाई, बेरोजगारी और बढ़ती आर्थिक असमानता से निपटने का कोई रोड मैप नहीं है। श्री बैज ने कहा है कि मोदी सरकार में आम जनता का खून चूस कर 10 साल में टैक्स कलेक्शन 3 गुना बढ़ गया है। डीजल पर सेंट्रल एक्साइज 2014 में मात्र 3 रूपए 54 पैसा प्रति लीटर था, जो वर्तमान में 19 रुपए 90 पैसा है, अर्थात लगभग 6 गुना अधिक। मोदी सरकार ने सिर्फ पेट्रोलियम उत्पाद से ही विगत 9 साल में 36 लाख करोड़ से अधिक की डकैती आम जनता की जेब पर की है। 30 बड़े सार्वजनिक उपक्रम बेच दिए फिर भी देश पर कर्जभार 54 लाख करोड़ से बढ़कर 105 लाख करोड़ हो गया। इस बजट में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर पर कोई राहत देने का इरादा मोदी सरकार का नहीं है।



शिविर के छः वर्ष पूर्ण होने पर 20 राज्यों में 110 सर्वोदय नेतृत्व संगम सदस्यों और युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के सहयोग से अहिंसा उत्सव सप्ताह का आयोजन 25 से 31 जनवरी तक किया गया। 25 जनवरी को मैराथन दौड़, 26 को तिरंगा पदयात्रा 27 से 30 जनवरी तक स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता, 28 जनवरी विचार गोष्ठी 29 एवं 30 जनवरी को चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आज 1 फरवरी को अहिंसा उत्सव सप्ताह का समापन एवं सम्मान समारोह राजीव भवन में महापौर सफीरा साहू के मुख्य आतिथ्य व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।समारोह में नगर निगम की स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमपुरा की छात्रा पायल कुमावत, द्वितीय हायर सेकंडरी स्कूल करितगांव की छात्रा करिश्मा रावणा, तृतीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बीजापुर की छात्रा किश्वार फातिमा तथा चतुर्थ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमपुरा की छात्रा प्राप्ति ठाकुर ने प्राप्त किया। इन्हें क्रमशः 21 सौ रू, 16 सौ रू, 11सौ रू. तथा 500 रुपए पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए।सभी आयोजन में भाग लेने वाले उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने अहिंसा उत्सव सप्ताह के सफल संचालन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलने की सख्त जरूरत है। एक ओर जनता के अंदर नफरत परोसी जा रही है। ऐसे में महात्मा गांधी के अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए देश के युवाओं को प्रेरित करना आवश्यक है।इसे सर्वोदय नेतृत्व संगम अहिंसा के रास्ते के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों में आगे आने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पार्षद यशवर्धन राव, वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, अंगत प्रसाद त्रिपाठी, एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर जिला अध्यक्ष विशाल खंबारी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जाहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष असीम सुता, अल्ताफ उल्लाह खान, रंजीत सिंह बख्शी, पार्षद अंजना नाग, पार्षद सुशीला बघेल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, सोशल मीडिया सांसद सह प्रतिनिधि सादाब खान, एनएसयूआई प्रवक्ता उस्मान रज़ा, छात्र नेता अंकित सिंह, कांग्रेस नेत्री अपर्णा वाजपेयी, शहनाज़ बेगम, माही श्रीवास्तव, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, कांग्रेस नेता तथा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



