City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

MSME की उड़ान को लगेंगे पंख: रायपुर में उद्यमियों के लिए दो दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन

0

रायपुर जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कोल्यारी में दिनाक 01.03.2026 और 02.03.2026 दो दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। रायपुर जैसे राज्य के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में इस तरह के “एडवांस” प्रशिक्षण का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यहाँ उद्यमियों के पास राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के अधिक अवसर होते हैं। प्रशिक्षण का मुख्य विशेषताएं रणनीतिक फोकस यह कार्यक्रम न केवल आधारभूत जानकारी, बल्कि एडवांस स्किल्स पर केंद्रित रहा, जो मौजूदा उद्यमियों को अपने व्यवसाय को ‘स्केल-अप’ (बड़ा करने) में मदद करेगा और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लाइसेंसिंग, डिजिटल मार्केटिंग, और लीगल कंप्लायंस जैसे जटिल विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी नए स्टार्टअप्स के लिए “रोडमैप” का काम करेगी तथा नेटवर्किंग और समन्वय विभिन्न विकासखंडों से आए उद्यमियों के बीच आपसी समन्वय और शासकीय योजनाओं (जैसे PMEGP, मुद्रा, या क्लस्टर विकास) के साथ जुड़ाव इस कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि है।

कोरबा जिले में RAMP योजना अंतर्गत 14 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन

0

कोरबा जिले में कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड (KVSSL) द्वारा दिनांक 28 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक ग्राम राल कटघोरा मे 14 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से RAMPयोजना के अंतर्गत संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जिले के कार्यरत उद्यमियों एवं संभावित उद्यमियों को उद्यम स्थापना एवं संचालन से संबंधित आवश्यक तकनीकी, प्रशासनिक एवं विधिक जानकारियाँ प्रदान करना तथा विषय-विशेषज्ञों द्वारा लाइसेंसिंग प्रक्रिया, विपणन संपर्क (मार्केट लिंकेज) तथा विधिक अनुपालन (लीगल कंप्लायंस) से संबंधित विषयों पर क्रमबद्ध एवं विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उद्यम पंजीकरण, विपणन सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से समन्वय स्थापित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक बताते हुए इसकी सराहना की गई। उक्त कार्यक्रम से स्थानीय उद्यमियों की क्षमता संवर्धन में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की अपेक्षा है।

चित्रकोट में तोकापाल व बास्तानार मण्डल की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

0

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही भाजपा, प्रत्येक मण्डल में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

संगठन को और सशक्त बनायेंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को चित्रकोट में तोकापाल व बास्तानार मण्डल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में दोनों मण्डल के कार्यकर्ताओं को संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को और भी मजबूत बनायेंगे। श्री पाण्डेय ने कार्यशाला में सोशल मीडिया,एआई,नमो एप विषय पर विस्तार से जानकारी दी। हमारा इतिहास व विकास विषय पर कमलचंद भोजदेव,कार्य पद्धति विषय पर श्रीनिवास मिश्रा, कार्य विस्तार विषय पर लच्छूराम कश्यप, वैचारिक अधिष्ठान विषय पर आनंद मोहन मिश्रा,हमारी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर श्रीधर ओझा व बूथ प्रबंधन विषय पर योगेन्द्र पाण्डेय ने कार्यशाला में संबोधन दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ योग साधना व स्वच्छता अभियान में भी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बैदूराम राम कश्यप, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, बलदेव मण्डावी,नारायण ठाकुर,रितेश जोशी, तोकापाल मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, बास्तानार मण्डल अध्यक्ष सुनील कुरामी, रामवती भण्डारी, चन्द्रभान कश्यप, चंद्रशेखर ठाकुर,लच्छिन यादव,पूरन कश्यप,डुन्डीधर बघेल आदि सहित दोनों मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

ग्राम कसही में सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपियों को थाना डौण्डीलोहारा पुलिस के द्वारा किया गिरफ्तार

0

चोरी की घटना को प्रार्थी के रिश्तेदार भाईयों के द्वारा दिया गया था अंजाम

सोने का लॉकेट, 02 जोड़ी सोने का झुमका, 01 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 नग सोने का छोटा हार, पांच जोड़ी चांदी का पायल, 05 नग चांदी का सिक्का, मोबाईल फोन कुल जुमला लगभग 2,21,000 रूपये एवं 28,500 रूपये नगदी रकम को आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद।

प्रकरण में संलिप्त गिरफ्तार 06 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक बोनी फॉस एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम कसही नेमीचंद साहू के घर में चोरी के मामले में बारिकी से विवेचना कर आरोपियों को पकडा गया।

डौण्डीलोहारा के अपराध क्रमांक 88/2025, धारा 331(4), 305(ए), 317(4),3(5) बीएनएस में प्रार्थी नेमीचंद साहू पिता स्व. पुनाधर साहू उम्र 36 साल निवासी वार्ड नं 01 कसही थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद का दिनांक 21.06.2025 को प्रथम सूचना पत्र रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.06.2025 सुबह करीबन 08.00 बजे अपने पत्नि बच्चों के साथ अपने पुराना गांव तिलईवार जिला-राजनांदगांव गया था, रात्रि में रूकने के बाद दिनांक 21.06.2025 के दोपहर करीबन 02.00 बजे घर पहुंच कर सामने दरवाजा का ताला खोलकर अंदर जाने पर देखा कि मेरे शयन रूम के दरवाजा में लगे ताला टुटा हुआ था, कमरा अंदर जाकर देखा तो कमरा में रखे लोहे के आलमारी के लॉकर टूटा हुआ था, लोहे के आलमारी रखे नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवरात को कोई अज्ञात चोर दिनांक 20.06.2025 से दिनांक 21.06.2025 के दरम्यानी रात में मेरे घर के पीछे बाड़ी की ओर प्रवेश कर शयन रूम के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में प्रार्थी गवाहों से विस्तृत पूछताछ कर प्रार्थी नेमीचंद साहू का पुनः पूरक कथन लेखबद्व किया गया है विवेचना दौरान् सायबर सेल बालोद से संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी प्राप्त किया गया है , प्रकरण में चोरी के संबंध में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपियो के द्वारा ग्राम कसही में चोरी की घटना कारित किया गया है एवं चोरी किये सामान को ग्राम तिलईरवार के घर में छिपाकर रखा गया है। उक्त संदेहियो को घटना के संबंध में पूछताछ हेतु थाना तलब कर बारिकी से पूछताछ किया गया जिनके द्वारा घटना कारित करना एवं घटना में शामिल होना बताने पर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, मेमोरेण्डम कथन के आधार पर सोने, चांदी एवं नगदी रकम की जप्ती कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण में विवेचना के दौरान पता चला कि दिनांक 20.06.25 के दरम्यानी रात्रि को आरोपी खिलेन्द्र कुमार साहू उर्फ बंटी एवं उसका साथी महेश साहू उर्फ महेशू निवासी ग्राम तिलईरवार जो कि प्रार्थी का रिस्ते में बड़े पिताजी का लड़का है जिसे प्रार्थी के परिवार सहित ग्राम तिलईरवार आने की जानकारी होने व पूर्व में प्रार्थी नेमीचंद साहू के पिता के निधन के समय घर में आने-जाने व घर के कमरे, दुकान का पूर्ण जानकारी था दोनों आरोपी चोरी का योजना बनाकर मोटर सायकल में बैठकर रात्रि में ही ग्राम कसही आकर प्रार्थी के घर चोरी के अपराध को अंजाम दिये है चोरी के सोना चांदी, नगदी रकम को दोनों आरोपी महेशू की मां पद़्मा साहू के घर ग्राम तिलईरवार में छिपाकर रखे थे तथा ग्राम टप्पा निवासी भूपेन्द्र कुमार साहू व नूतेश कुमार साहू ग्राम तिलईरवार जिला राजनांदगांव के पास बिक्री करना बताया जिनसे संपत्ति बरामद किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने का लॉकेट, 02 जोड़ी सोने का झुमका, 01 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 नग सोने का छोटा हार, पांच जोड़ी चांदी का पायल, 05 नग चांदी का सिक्का, मोबाईल फोन व 28,500 रूपये नगदी रकम को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया चोरी गये संपत्ति को बरामदगी के पश्चात प्रार्थी व उसकी पत्नि से पहचान कार्यवाही कराया गया जिनके द्वारा चोरी की संपत्ति उनका होना बताया गया है। आरोपी खिलेन्द्र कुमार साहू व महेश साहू दोनों आरोपी पूर्व में चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, प्रकरण के आरोपी खिलेन्द्र कुमार साहू उर्फ बंटी के विरूध्द थाना डोगरगांव में अपराध क्रमांक 153/24 धारा 34,380,411,457 भादवि एवं थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 573/2025 धारा 305, 331(3), 3(5) बीएनएस एवं व आरोपी महेश साहू उर्फ महेशू के विरूध्द थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 573/2025 धारा 305, 331(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पूर्व में दर्ज है। प्रकरण में उक्त आरोपियो के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 15.03.2026 एवं 17.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्र.आर. 652 दिगम्बर वर्मा, प्र.आर. 1697 अरविंद यादव, म0प्र.आर. 989 लिलेश्वरी देवांगन, आरक्षक विनोद कुमार, आरक्षक पूनम खरे, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन, सायबर सेल बालोद से आरक्षक संदीप यादव एवं तकनिकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपीः- 01 खिलेन्द्र कुमार साहू उर्फ बंटी पिता गोपाल साहू, उम्र 23 साल साकिन ग्राम तिलईरवार, चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) 02 श्रीमती पद्मा साहू पति लोकनाथ साहू उम्र 47 साल साकिन ग्राम तिलईरवार चौकी तुमड़ीबोड़थाना लालबाग जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) 03 नितिन कुमार झाड़े पिता अरूण कुमार झाड़े, उम्र 22 साल साकिन ग्राम टप्पा थाना चिचोला जिला-राजनांदगांव (छ.ग.)

04.महेश उर्फ महेशू साहू पिता लोकनाथ साहू उम्र 25 साल साकिन ग्राम तिलईरवार, चौकी तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) 05. भूपेन्द्र कुमार साहू पिता रेखचंद साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम टप्पा थाना तुमड़ीबोड़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) 06. नुतेश कुमार साहू पिता गोपाल साहू उम्र 28 वर्ष ग्राम तिलईरवार चौकी तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग जिला-राजनांदगांव (छ.ग.)

सड़क हादसे में बालोद नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुखित राम साहू की मौत,

0

दुकान से घर लौटते समय विंगर ने मारी टक्कर

बालोद शहर के गंजपारा क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुखित राम साहू (60 वर्ष) की मौत हो गई। वे वर्ष 1994 में नगर पालिका बालोद के उपाध्यक्ष रह चुके थे और शहर के सर्वोदय मंडल के संरक्षक भी थे।मिली जानकारी के अनुसार सुखित राम साहू गंजपारा स्थित एफसीआई गोदाम के पास अपनी दुकान सर्वोदय ऑटो पार्ट्स बंद कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के सामने शाम 7.40 बजे एक विंगर वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे ने बताया कि सुखित राम साहू बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे स्कूटी बहुत धीमी गति से चलाते थे और कभी भी 20–30 किमी प्रति घंटे से अधिक गति नहीं रखते थे। शहर के कई धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी।उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर है।बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि शव को फिलहाल मर्च्युरी में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।सुखित राम साहू की अंतिम यात्रा सोमवार को उनके गृह निवास पांडेय पारा से पांडेयपारा मुक्तिधाम तक निकाली जाएगी।

पार्षद के उपर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

02. घटना में प्रयुक्त स्टील का चुड़ा को किया गया जप्त । 03.‍ राजहरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।

दिनांक 11.03.2026 के रात्रि पार्षद वीरेन्द्र साहू अपने दोस्त हेमंत नेताम के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि करीबन 09.00 बजे वापस अपने घर जा रहे थे तभी वार्ड क्रं. 07 टीचर कॉलोनी राजहरा के ग्राउण्ड के पास आरोपी 01. दीपक साहू, 02. अजित सिंह, 03. कैलाश साहू साकिनान वार्ड क्रं. 7 टीचर कॉलोनी राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद(छ.ग) द्वारा रास्ता रोककर तुम वार्ड की समस्याओं का निराकरण नही कर रहे हो कहकर एक राय होकर जान से मारने की नियत से मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व पहने चूडा से मारपीट किया है मारपीट करने से वीरेन्द्र साहू के नाक, आंख, गाल एवं अन्य जगहों पर गंभीर चोंटे आई है प्रार्थी हेमंत नेताम के रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना दौरान गवाहों एवं आहत विरेन्द्र साहू से पूछताछ में आरोपी दीपक यादव, अजीत सिंह, कैलाश साहू के द्वारा आहत विरेन्द्र साहू को जान से मारने के नियत से हाथ मुक्का, कड़े से गंभीर चोंटे पहुंचा कर एवं गमछे से गला दबाना पाया गया , आरोपीगणों के द्वारा आहत को रास्ते में रोककर जान से मारने की नियत से मारपीट कर गंभीर चोंटें पहुचाने से प्रकरण में धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) बीएनएस जोडी गई, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य के आदेश पर श्रीमान योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं विकास पाटले नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया जो आरोपियों का लगाता पतासाजी कर रहे थे , पतासाजी में सायबर सेल से तकनीकि सहायता भी ली गयी जिससे आरोपियों को दुर्ग एवं धमतरी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया , आरोपियों द्वारा पूछताछ में अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना राजहरा पुलिस एवं सायबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही गिरफ्तार आरोपी –1. दीपक यादव पिता बिसौहा राम उम्र 33 वर्ष 2. अजीत सिंह पिता राम उदगार सिंह उम्र 34 वर्ष 3. कैलाष साहू पिता स्व. सोहन लाल उम्र 38 वर्ष तीनो साकिनान वार्ड क्रमांक 07 टीचर कालोनी राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)

बालोद की महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दी बधाई एवं शुभकानाएं

0

बालोद, 16 मार्च 2026 चंडीगढ़ में 05 से 10 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बालोद जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच अनीता शिंदे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया महिला लीग में कुमारी निकिता ने स्वर्ण पदक तथा कुमारी हेमा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में कुमारी मोनिका धु्रव ने स्वर्ण पदक के साथ-साथ बेस्ट महिला खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया। इन उपलब्धियों के बाद सभी महिला खिलाड़ी आज कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा से मुलाकात की और अपनी उपलब्धियों एवं अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने कहा कि जिले की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय ट्राइबल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, जो 26 से 29 मार्च तक राजधानी रायपुर में आयोजित होने जा रही है, उसमें दल्ली राजहरा के पांच खिलाड़ियों कुमारी निकिता, कुमारी मोनिका, कुमारी किरण पोटाई, कुमारी आशा गोंड और सौरभ कुमार का चयन हुआ है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएंगी डॉ. शिरोमणि माथुर की कृतियां

0

डॉ. माथुर की पांच रचनाओं का विमोचन

दल्ली राजहरा नगर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिरोमणि माथुर की पांच पुस्तकों का विमोचन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन से राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने की। विशेष अतिथि के रूप में हेमचंद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लूनिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण आयोजक कैलाश बारमेचा ने दिया। तत्पश्चात समस्त अतिथियों द्वारा सभी पांच पुस्तकों का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि दल्ली राजहरा से उनका 40 साल पुराना नाता है। नगर में वे पूर्व में 1 वर्ष व्यतीत कर चुके हैं। उन दिनों से डॉक्टर शिरोमणि माथुर से उनकी जान पहचान है और अब 40 वर्षों के बाद उनकी पुस्तकों के विमोचन अवसर पर उन्हें आने का सौभाग्य मिला है, यह उनके लिए गर्व का विषय है। मां सरस्वती की विशेष कृपा के कारण डॉक्टर शिरोमणि माथुर लगातार साहित्य सेवा कर रही हैं और नित नई प्रेरणा प्रदान करने वाली पुस्तकों का लेखन कर समाज को नई दिशा प्रदान करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने माताजी को उनकी कृति व रचनाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में दुर्ग भिलाई क्षेत्र में कवि सम्मेलन आयोजित कर माताजी की रचनाओं से वहां के लोगों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि आज साहित्य सम्मेलन व विमोचन कार्यक्रम में आना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

लगातार इस उम्र में भी साहित्य सेवा और नई नई रचनाओं का सृजन कर उन्हें आकार देना अद्भुत कार्य है। माताजी डॉक्टर शिरोमणि माथुर लगातार साहित्य सेवा कर लोगों को मार्गदर्शन प्रेरणा प्रदान कर रही हैं। विशेष अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के हिंदी एमए के पाठ्यक्रम में माताजी डॉक्टर शिरोमणि माथुर की पुस्तक को शामिल किए जाने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में एम ए हिंदी के बाद छात्र माताजी के पुस्तकों पर पीएचडी भी करेंगे। कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों ने भी पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किया और नई पुस्तकों के लिए डॉक्टर शिरोमणि माथुर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हस्ताक्षर साहित्य समिति के वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल प्रदान कर किया गया। दुर्ग भिलाई से आए हुए वरिष्ठ साहित्यकारों व विशिष्टजनों का सम्मान अभिनंदन पत्र भेंट कर किया गया। आयोजकों में प्रमुख रूप से आशुतोष माथुर, रश्मि अग्रवाल, दिगंत माथुर, पार्थ माथुर द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील श्रीवास्तव ने व आभार प्रदर्शन लायंस क्लब दुर्ग अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने किया।

बरमेचा का बड़ा योगदान

विमोचन समारोह के आयोजन में कैलाश बरमेचा ने सबसे अहम भूमिका निभाई। कैलाश बरमेचा ने साहित्यकार, कवियित्री एवं समाजसेविका डॉ. शिरोमणि माथुर को अपनी धर्म मां माना है। उन्होंने साहित्य में डॉ. शिरोमणि माथुर के अमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए स्थानीय साहित्यकारों के साथ साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों के साहित्यकारों को इस मंच पर एकत्र किया था। बरमेचा खुद एक पत्रकार के साथ साथ आला दर्जे के साहित्यकार भी हैं। कार्यक्रम के दौरान बरमेचा की साहित्यिक सेवा के साथ डॉ शिरोमणि माथुर के प्रति साहित्यिक समर्पण लोगो के बीच काफी सुखद अनुभूति देने वाला रहा। ममतामयी मां डॉ शिरोमणि माथुर की आंखों से जहां वात्सल्य बरस रहा था, वहीं कैलाश बरमेचा एक आज्ञाकारी बेटे की तरह डॉ श्रीमती माथुर के हर आदेश को शिरोधार्य करते चले जा रहे थे। यह साहित्यिक आयोजन रिश्तों की मधुरता की एक नई कहानी गढ़ गया।

कमजोर व्यक्ति के कब्जे पर जेसीबी चलाना और अन्य व्यक्तियों के कब्जे को छोड़ देना कहां का न्याय – मोहनीश नाग

0

तोकापाल ब्लॉक के कुरेंगा गांव में हाल ही में प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में युवा नेता मोहनीश नाग ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्रवाई केवल कमजोर और गरीब लोगों पर ही क्यों की जा रही है, जबकि अन्य प्रभावशाली लोगों के कब्जों को नजरअंदाज किया जा रहा है।मोहनीश नाग ने कहा कि कुरेंगा में जिस तरह से कुछ परिवारों के कब्जे पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ की गई, उससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है तो उसे निष्पक्ष और समान रूप से सभी पर लागू करना चाहिए, न कि चुनिंदा लोगों को ही निशाना बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। यदि कमजोर लोगों के घर और कब्जे पर ही कार्रवाई होगी और अन्य लोगों को छोड़ दिया जाएगा, तो यह न्याय नहीं बल्कि भेदभावपूर्ण कार्रवाई मानी जाएगी। इससे प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े होते हैं।मोहनीश नाग ने प्रशासन से मांग की है कि कुरेंगा में हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि अतिक्रमण हटाना है तो बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध कब्जों पर समान कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का भरोसा प्रशासन पर बना रहे।

पूरे बस्तर संभाग में फैला है रेत माफियाओं का मायाजाल

0

इंद्रावती, शबरी और भास्कली नदियों में धड़ल्ले से अवैध रेत खनन

पड़ोसी राज्यों में हो रही है रेत की जमकर तस्करी

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सलियों के बाद अब रेत माफिया बस्तर के लिए नासूर बन चुके हैं। समूचे बस्तर संभाग में रेत माफियाओं का मायाजाल फैला हुआ है। इंद्रावती, शबरी, भास्कली नदियों से रेत का बेतहाशा अवैध खनन किया जा रहा है। यहां की नदियों से रेत निकाल कर उड़ीसा, तेलंगाना और महाराष्ट्र तक सप्लाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों और स्थानीय स्तर के नेताओं के संरक्षण में यह अवैध कारोबार चल रहा है।

बस्तर संभाग के बस्तर, बीजापुर, सुकमा समेत कुछ अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर नदियों का दोहन किया जा रहा है। बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव, भालूगुड़ा, बेलगांव समेत अन्य गांवों में भास्कली और इंद्रावती नदी में रेत खनन बेखौफ जारी है। बनियागांव के पास नदी को कई जगहों पर 20-20 फीट तक गहरा खोद दिया गया। तट को भी खोदकर रेत निकाली जा रही है।उड़ीसा और बस्तर की सीमा से गुजरने वाली भास्कली नदी में रेत के बेतहाशा अवैध खनन से बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत बनियागांव के करीब दर्जन भर किसानों की कृषि भूमि तबाह हो चुकी है। किसान अधिकारियों के समक्ष मामले की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बनियागांव पंचायत के पीड़ित किसान हेमराज भारती, नीलधर ध्रुव, टिकन भारती,तोशिक भारती, रूपेंद्र नागेश, जगत राम नागेश, विद्याप्रकाश सेठिया और अन्य किसानों ने मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से की है। भास्कली नदी में बेतहाशा रेत का खनन जेसीबी के जरिए कर रेत का परिवहन टिप्पर, ट्रैक्टर आदि वाहनों से किया जा रहा है। अवैध रेत खनन के चलते तट पर स्थित खेतों का तेजी से कटाव हो रहा है। इसके साथ ही नदी में बाढ़ आने पर आसपास के खेतों में रेत भी भर जाती है। कटाव के चलते पचास एकड़ से भी अधिक कृषि भूमि नदी में समा चुकी है और रेत भरने से कई एकड़ खेती की जमीन नष्ट हो गई है।

लगे हैं अफसरों के वाहन

ग्रामीणों ने बताया कि खनिज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के संरक्षण में यह खेल चल रहा है। खनिज विभाग के कुछ अधिकारियों ने अपनी की जेसीबी मशीन, हाईवा, टिप्पर, ट्रैक्टर आदि रेत माफियाओं को किराए पर दे रखे हैं। इन मशीनों और वाहनों की मदद से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। इस तरह खनिज विभाग के अधिकारी दोहरी कमाई कर रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रेत माफिया मिलकर रेत का खनन कर रहे हैं। जिससे प्रतिदिन सरकार को लाखों लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों एवं मवेशियों के निस्तार जल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बेलगांव संगम के पास एनीकेट बनाया गया है, जहां पानी भरा रहता है। रेत तस्कर रेत निकालने के लिए एनीकेट को भी खोल देते हैं, जिससे पूरा पानी बह जाता है और किसानों की सब्जी और फल की फसल को पानी नहीं मिल पाता है। एनीकेट में भरे पानी से ग्रामीण और महिलाएं सब्जियों तथा तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी व फलों की खेती करते हैं। सब्जियों व फलों को आसपास के बाजार हाट में बेचकर ग्रामीण व महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहे हैं, मगर आत्मनिर्भरता की इस कोशिश पर भी रेत माफिया प्रहार करने लगे हैं। एनीकेट के ऊपरी हिस्से से रेत निकालने के लिए रेत माफिया एनीकेट में भरे पानी को बहा देते हैं। पानी न रहने से सब्जियों और फलों की खेती को भारी नुकसान हो रहा है।

स्टील प्लांट में खप रही रेत

भास्कली नदी और इंद्रावती से निकाली जाने वाली रेत उड़ीसा तक तस्करी की जा रही है। वहीं बड़े पैमाने पर रेत नगरनार प्लांट में भी खपाई जा रही है। बताते हैं प्लांट में कुछ बड़ी ठेका कंपनियां स्ट्रक्चर तैयार कर रही हैं। इसी कार्य में चोरी की रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है। ठेका कंपनियों के कर्मियों ने रेत माफियाओं और खनिज विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर रखी है। ठेका कंपनी के कर्मी कम दर पर रेत खरीदते हैं और बिल ज्यादा दर के बनाकर अपने मालिकों को चूना लगा रहे हैं। ये कर्मी खनिज विभाग के अधिकारियों को भी भेंट पूजा अर्पित करते हैं। इस तरह खनिज विभाग के अधिकारी दोनों हाथों से लूट रहे हैं। उधर सुकमा जिले के कोंटा इलाके में शबरी नदी से रेत निकाल कर तेलंगाना तक सप्लाई की जाती है। यहां कुछ अरसा पहले रेत के काले खेल का भंडाफोड़ करने वाले कुछ पत्रकारों को राजनेता के इशारे पर पुलिस टीआई ने गांजा के फर्जी केस में फंसवा दिया था।

सड़क ठेकेदार ने किया भंडारण

इसी तरह बीजापुर जिले की जनपद पंचायत भोपालपटनम के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिंगापुर से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी से अवैध रेत खनन का एक और मामला सामने आया है। अवैध रेत खनन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा कि खनिज विभाग एवं स्थानीय भाजपा नेताओं के संरक्षण में चल रहे इस अवैध रेत खनन कार्य को रोकने मे प्रदेश की साय सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक सड़क ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच की अनुमति केबिना रात के अंधेरे में इंद्रावती नदी मे पोकलेन मशीन के जरिए बड़े पैमाने पर रेत खनन कर उसका भंडारण से ग्राम पंचायत मुख्यालय वरदली में किया गया है। बसंत ताटी ने कहा कि ठेकेदार की दबंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बिना किसी भय के उसने नदी के तट को खोदकर पहले रास्ता बनाया फिर वहां से रातों रात हाईवा वाहनों के माध्यम से अवैध रेत का परिवहन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री ताटी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत मुख्यालय वरदली मे अवैध तरीके से भंडारित रेत को तत्काल जप्त कर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध करने, उसकी मशीन एवं हाईवा वाहनो को भी राजसात करने की मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS