दिनांक – 28-07-2026 के 13:55बजे ।स्थान- रेल्वे स्टेशन कुसुमकसा के पास गिरफ्तार आरोपी- मोहन लाल सोनी S/O स्व. मिठाई लाल सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी आवासपारा कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद।विवरण :- दिनांक घटना समय को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति द्वारा रेल्वे स्टेशन कुसुमकसा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के मौका पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति अपने पास रखे एक सफेद रंग के कपडे के थैला मे कुछ सामान रखा हुआ था जिसकी तलाशी लिया गया थैला मे 19 नग पौवा देशी प्लेन शराब सुपर 36 कंपनी की प्रत्येक मे 180 एम. एल. शराब भरी हुई कीमती 1520 रूपये व शराब बिक्री रकम 200 रुपये कुल 1720 रुपये मिलने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटना घटित करना पाये जाने से अप.क्र 160/26 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में सघन सर्च अभियान के दौरान डीआरजी नारायणपुर एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में नक्सल डंप बरामद
7.62 मिमी के 195 एवं 5.56 मिमी के 102 जीवित राउंड सहित कुल 297 जीवित कारतूस जब्त
नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के तहत जिला पुलिस बल डीआरजी नारायणपुर एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2026 को थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत कैंप आदींगपार के समीप कसोड़-कुमेरादी के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान उक्त डंप से 7.62 मिमी के 195 जीवित राउंड तथा 5.56 मिमी के 102 जीवित राउंड, कुल 297 जीवित कारतूस बरामद किए गए। बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नक्सल मुक्ति के पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन सर्च अभियान संचालित कर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य युद्ध सामग्री की तलाश की जा रही है। लगातार चलाए जा रहे इन अभियानों से नक्सलियों के संसाधनों को लगातार क्षति पहुँच रही है तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।
बरामद सामग्री
- 7.62 मिमी के 195 जीवित राउंड
- 5.56 मिमी के 102 जीवित राउंड
कुल बरामद : 297 जीवित कारतूस।
नारायणपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को जंगल क्षेत्र में कोई संदिग्ध वस्तु, हथियार, गोला-बारूद अथवा नक्सलियों द्वारा छिपाई गई किसी सामग्री की जानकारी प्राप्त हो, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा सुरक्षा बलों को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नागरिकों के सहयोग से नक्सलमुक्त, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण नारायणपुर के निर्माण का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कन्या आश्रम शाला फरसगांव बच्चों को दी गई कानुनी जानकारी
नारायणपुर, 28 जुलाई 2026// माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर अपर सत्र न्यायाधीश एवं श्रीमती बरखा रानी वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के निर्देशानुसार कन्या आश्रम छात्रावास फरसगांव नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकार मित्र वर्षा कुमेटी के द्वारा बच्चों को विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानूनी अधिकारों, गुड टच बैंड टच सुरक्षा, बढ़ती बिमारीयों, मलेरिया, टाईफाइड एवं सहायता सेवाओं के प्रति सचेत करना था और बच्चों को पोक्सो एक्ट 2012 व चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी गई। शिविर में कन्या आश्रम शाला के प्रधान अध्यापक श्री प्रेम कुमार कश्यप एवं सहायक शिक्षक उमेशवर मलिधा व सभी बच्चे उपस्थित रहे।
जिले के मांझी चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं को राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात करने नगरपालिका के अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
नारायणपुर, 27 जुलाई 2026 // जिले के मांझी चालकी एवं बस्तर पंडुम के विजेताओं का दल राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ’’इंद्रप्रसाद बघेल’’ ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। रवाना होने से पहले नगरपालिका अध्यक्ष श्री बघेल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिले और बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मांझी चालकी एवं बस्तर पंडुम जैसे आयोजन बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। दल में शामिल विजेता राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट कर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का परिचय देंगे। बस्तर पंडुम के जनजातीय आभूषण विद्या के विजेता मुंगड़ी कोर्राम और सुदनी दुग्गा, एड़का परगना के मांझी राजाराम, करंगाल परगना के मांझी सुधवाराम करंगा, गोटाली परगना के मांझी मंगतू राम धु्रव, नूरदेश परगना के मांझी गुड्डू पोटाई और करंगाल परगना के चालकी सोमारू राम इस दल में शामिल हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, माड़िया समाज के अध्यक्ष रामजी ध्रुव, कलेक्टर नम्रता जैन, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुनिल सोनपिपरे सहित जनप्रतिनिधियों ने दल को सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
शिक्षण व्यवस्था सुधारने जिपं की शिक्षा समिति ने कसी कमर
एकल शिक्षकीय स्कूल, जर्जर भवन, छात्रावासों की व्यवस्था और परीक्षा परिणाम की समीक्षा
जगदलपुर जिले की शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पंचायत सभागार में शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के सभापति बलदेव मंडावी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं, छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन स्कूलों की स्थिति पर विशेष चिंता जताई गई। संलग्नीकरण समाप्त होने के बाद शिक्षकों को उनकी मूल पदस्थापना वाले विद्यालयों में भेजने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। साथ ही मरम्मत योग्य शाला भवनों का सर्वे कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए। समिति ने स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने तथा सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरित साइकिलों का उपयोग कर बालिकाओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। शाला प्रबंधन समितियों के पुनर्गठन और नियमित बैठकें आयोजित कर जनभागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई गई। आश्रमों और छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा पर्याप्त मच्छरदानियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।
कर रहे बेहतर कोशिश: बघेल
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने सत्र 2026-27 के लिए विभाग की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार और बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य, कामदेव बघेल, शकुंतला कश्यप और ललिता कश्यप सहित डीएमसी अशोक पांडे, एडीपीओ जयंती कश्यप, एपीसी राकेश खापर्डे, सभी विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा खंड स्रोत समन्वयक मौजूद रहे।
17.50 लाख रुपए गए पानी में, टपक रही है छत,बच्चे हैं बीमार
मूली के छात्रावास के निर्माण कार्य पर सवाल
अर्जुन झा
बकावंड आदिम जाति विकास विभाग के जरिए सरकार जनजातीय बच्चों की शिक्षा के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है, मगर जमीनी हकीकत कुछ और किस्सा बयां कर रही है। लाखों रुपए फूंक दिए गए, फिर भी छात्रावास भवन की छत से पानी टपक रहा है, बच्चे बीमार हैं, मगर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ये हकीकत विकासखंड बकावंड के ग्राम मूली स्थित 59 सीटर बालक छात्रावास की है।
मूली गांव के छात्रावास में लगभग 17.50 लाख रुपयों की लागत से कराए गए निर्माण एवं मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बच्चों की शिकायत के बाद हमारी टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात देखे, तो वहां की हालत बड़ी दयनीय नजर आई। भवन में लगाई गई टाइल्स कई जगह से उखड़ी हुई मिलीं, जबकि छत से पानी टपकने की शिकायत भी सामने आई। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक नीलाराम कश्यप से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा बच्चों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। निरीक्षण के समय कुछ बच्चे बीमार भी मिले, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था नहीं थी।बच्चों के अनुसार हाल ही में छात्रावास में टीन शेड, टाइल्स, टॉयलेट, बाथरूम, रंगाई-पोताई सहित विभिन्न मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराए गए थे। इसके बावजूद कुछ ही समय में निर्माण कार्य खराब होने लगा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता और खर्च की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।मामले की शिकायत आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त गणेश सोरी से करते हुए निर्माण कार्य की तकनीकी जांच, बिल-वाउचर एवं माप पुस्तिका की जांच, संबंधित कार्यों के भुगतान पर रोक तथा अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। सहायक आयुक्त ने शिकायत पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बच्चों के हित में आगे भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
वर्सन
होगी जांच करेंगे कार्रवाई
शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए व्यक्तियों और विभागीय कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी कराई जाएगी।
बस्तर की अर्चिता टोप्पो ने ऑल इंडिया फोक डांस में लहराया परचम
प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव
जगदलपुरबस्तर की प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में जगदलपुर की अर्चिता टोप्पो ने बिलासपुर में आयोजित ऑल इंडिया फोक डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे बस्तर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
सीएसईबी कॉलोनी, जगदलपुर निवासी अर्चिता टोप्पो ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति, पारंपरिक लोकनृत्य की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से निर्णायकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले के बावजूद उन्होंने पहला स्थान प्राप्त कर बस्तर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।अर्चिता ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी गुरु प्रियांशी ठाकुर को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता के पीछे गुरु का मार्गदर्शन और लगातार किया गया परिश्रम सबसे बड़ी ताकत होती है।अर्चिता की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्चिता की सफलता बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। बस्तर की इस होनहार बेटी की उपलब्धि ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं है। यदि उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे देशभर में बस्तर का नाम रोशन करने का दम रखती हैं।
जिले के मांझी चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं को राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात करने नगरपालिका के अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
नारायणपुर, 27 जुलाई 2026 // जिले के मांझी चालकी एवं बस्तर पंडुम के विजेताओं का दल राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ’’इंद्रप्रसाद बघेल’’ ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। रवाना होने से पहले नगरपालिका अध्यक्ष श्री बघेल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिले और बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मांझी चालकी एवं बस्तर पंडुम जैसे आयोजन बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। दल में शामिल विजेता राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट कर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का परिचय देंगे। बस्तर पंडुम के जनजातीय आभूषण विद्या के विजेता मुंगड़ी कोर्राम और सुदनी दुग्गा, एड़का परगना के मांझी राजाराम, करंगाल परगना के मांझी सुधवाराम करंगा, गोटाली परगना के मांझी मंगतू राम धु्रव, नूरदेश परगना के मांझी गुड्डू पोटाई और करंगाल परगना के चालकी सोमारू राम इस दल में शामिल हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, माड़िया समाज के अध्यक्ष रामजी ध्रुव, कलेक्टर नम्रता जैन, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुनिल सोनपिपरे सहित जनप्रतिनिधियों ने दल को सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
युवाओं का बढ़ता विश्वास कांग्रेस को नहीं हो रहा हज़म, इसलिए बौखलाहट में दे रहे अनर्गल बयान – रोहन घोष
जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रोहन घोष ने कांग्रेस प्रवक्ता जावेद खान के बयान को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक हताशा का परिचायक बताया है।रोहन घोष ने कहा कि जगदलपुर के आड़ावाल में आयोजित “ज्वाइन भाजयुमो” कार्यक्रम में बस्तर जिले के तेरह मंडलों से एक हजार से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। यह केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहे अभियान का हिस्सा है, जहां सभी जिलों में हजारों युवा स्वेच्छा से भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ रहे हैं। युवाओं का यह उत्साह कांग्रेस की बेचैनी का सबसे बड़ा कारण बन गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है, इसलिए हर सकारात्मक अभियान पर सवाल उठाना उसकी आदत बन गई है। यदि कांग्रेस के पास कोई प्रमाण है कि कार्यक्रम में शामिल युवा पुराने सदस्य थे, तो वह उसे सार्वजनिक करे। बिना किसी तथ्य के केवल आरोप लगाना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।रोहन घोष ने कहा कि आज का युवा केवल नारों से नहीं, बल्कि विकास और अवसरों से जुड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, स्वरोजगार, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लाखों युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भी युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को युवाओं की चिंता आज याद आ रही है, जबकि अपने शासनकाल में उसने युवाओं से किए गए अनेक वादों को पूरा नहीं किया। आज जब युवा भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास की नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ रहे हैं, तब कांग्रेस के नेताओं में घबराहट स्वाभाविक है।रोहन घोष ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान आगे भी पूरे प्रदेश में इसी उत्साह के साथ जारी रहेगा और अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्र निर्माण की इस विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगा। कांग्रेस को निराधार आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर प्रदेश का युवा उससे लगातार दूरी क्यों बना रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में हुए शामिल
दल्ली राजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब कांग्रेस की दो निर्वाचित पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, विकासवादी सोच एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद श्रीमती पुसई साहू एवं वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती अनिता सोनवानी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परघनिया, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष श्री पवन साहू, जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया एवं श्री राकेश यादव मंडल प्रभारी श्री मनीष झा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक ने दोनों पार्षदों का भाजपा का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, पारदर्शी शासन एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर निरंतर विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पार्षदों के भाजपा परिवार में शामिल होने से दल्ली राजहरा नगर में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता की सेवा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू ने दोनों पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पार्षद संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


