City Media - Page 589 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 589

मिनी महारानी हास्पिटल के रूप में विकसित होंगे धरमपुरा और कुम्हारपारा के पीएचसी

0
  • स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार, को मिलेगा लाभ
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया है इनका लोकार्पण

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को जगदलपुर शहर के धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। दोनों अस्पतालों को मिनी महारानी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इन अस्पतालों के आरंभ होने से महारानी हास्पिटल में मरीजों का दबाव तो कम होगा ही, धरमपुरा एवं कुम्हारपारा व आसपास के लोगों को अपने घर के पास ही महारानी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण कर कहा कि यहां पर मरीजों के लिए बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध है। इससे महारानी अस्पताल में दबाव कम होगा। उल्लेखनीय है कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा व कुम्हारपारा के नवीन भवन के निर्माण हेतु 75 लाख रूपए की स्वीकृति प्रति केंद्र के मान से दी गई थी। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्था में प्रतिदिन ओपीडी में औसत 85 व्यक्तियों की उपस्थिति रहती है।

संस्थागत प्रसव के माध्यम से गर्भवती माताओं को लाभ भी मिलता है। इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से प्रसव पूर्व देखभाल एवं सेवाएं, नवजात शिशु के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाएं, बाल्य व किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधन, गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, आंख, नाक, कान, गला संबंधी सेवाएं तथा विभिन्न लैब सेवाएं जैसे हिमोग्लोबिन, स्क्रीनिंग, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, ईएसआर आरसीबी, बीटीसीटी, प्लेटलेट काउंट, डेंगू एंटीजन किट, ब्लड शुगर, वायरल मार्कर प्रदान की जा रही है। तीनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम रोड, धरमपुरा, कुम्हारपारा में सेवाओं का विस्तार करते हुए आमचो (हमर) अस्पताल भी बनाया जा रहा है। वहां दंत एवं नेत्र रोग संबंधी व फिजियोथैरेपी की सेवाएं लोगों को मिलेंगी। वर्तमान में तीनों शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में फिजियोथैरेपी की सेवा निर्धारित दिवस पर प्रदान की जा रही है। इस मौके पर निशा स्वर फाउंडेशन जगदलपुर ने मुख्यमंत्री साय को हॉस्पिटल के लिए प्रीपेड सेनेटरी नेपकिन मशीन भेंट की। निशा स्वर फाउंडेशन जगदलपुर द्वारा धरमपुरा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 प्रीपेड सेनेटरी नेपकिन मशीन सहित 2 इंसुलेटर मशीन भी लगाई गई है।


दूर हो गई परेशानी: सुनीता
धरमपुरा में अस्पताल आरंभ होने से आसपास रहने वाले नागरिक बहुत ही खुश हैं। अस्पताल में जांच कराने पहुंची कुशाभाऊ ठाकरे वॉर्ड निवासी गर्भवती महिला सुनीता दास ने बताया कि नया अस्पताल बनने से हम लोगों को बड़ी राहत आज से मिल गई है। पहले हम लोगों को तबियत खराब होने पर या छोटी- छोटी जांच के लिए महारानी हॉस्पिटल ही जाना पड़ता था। महारानी हॉस्पिटल घर से दूर तो है ही, वहां भीड़ भी अधिक रहती है। इलाज कराने जाओ तो समय भी बहुत लगता था। अब घर के पास ही हॉस्पिटल खुलने से आसानी से आ जा सकती हूं। हॉस्पिटल में अच्छी सुविधा उपलब्ध है। आज मैं अपना डॉक्टर से स्वास्थ्य चेकअप कराने आई थी।

देश आज मना रहा 75वां गणतंत्र दिवस,नगर पंचायत चिखलाकसा में किया गया ध्वजारोहण

0
  • गणतंत्र की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य अब्दुल इब्राहिम सैयद

चिखलाकसा:–नगर पंचायत चिखलाकसा में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।इस दौरान अधिकारीगण, पाषर्दगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।नगर पंचायत चिखलाकासा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूली छात्र–छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर ग्राम का भ्रमण किया गया तत्पश्चात स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।मुख्य अतिथि अब्दुल इब्राहिम सैयद ने कहा की इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारे पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र पसाद ने राष्ट्रपति पद पर शपथ ली थी। पूरा दिन इस दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है।

भारत 15 अगस्त, 1947 में स्वतंत्र हुआ था, लेकिन 26 जनवरी 1950 से पहले तक, वह गणराज्य नहीं बन पाया था। देश को ब्रिटिश कानून से मुक्त करने और कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए 9 दिसंबर 1946, में एक संविधान सभा का गठन किया, जिसके हिस्से देश के संविधान का खाका तैयार करने की जिम्मेदारी आई कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना का शैर्य, अलग-अलग राज्यों की झांकियां और वंदे मातरम की गूंज के बीच लोगों में उमड़ती देश भक्ति से जो समा बंधता है, उसका शब्दों में वर्णन करना मुमकिन नहीं है। इस दौरान तुलसी सिन्हा,वीरेंद्र पासवान,बृजमणि यादव उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. पूर्णिमा गजभीम ने किया ध्वजारोहण

0

जगदलपुर नवनिर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदलपुर में हॉस्पिटल की प्रभारी डॉ. पूर्णिमा गजभीम ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण 25 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया गया है। 26 जनवरी को संस्था प्रभारी डॉ. पूर्णिमा गजभीम ने धवारोहण कर राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाए गए। इस मौके पर संस्था के अन्य कर्मचारी व मितानिन शामिल हुए।

 

बुलडोजर कल्चर न्याय संहिता का घोर उल्लंघन : दीपक बैज

0
  • बुलडोजर चलाना भाजपा का अतिवादी चरित्र : कांग्रेस
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा – संविधान के तहत होनी चाहिए कार्रवाई

रायपुरभाजपा सरकार द्वारा की जा रही बुलडोजर की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का अलोकतांत्रिक और अतिवादी चरित्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि यह भय और आतंक फैलाने के लिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है। अपराधी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अपराध और अपराधी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाबा साहेब का संविधान है। यदि किसी ने अपराध किया है, तो कानून के अनुसार पुलिस कार्यवाही करे और न्यायालय उस पर फैसला सुनाएगा। बिना कानूनी प्रक्रिया के सरकार का बुलडोजर चलाना तालिबानी प्रवृत्ति है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि घर में पूरा परिवार रहता है। अपराध कोई एक व्यक्ति करता है। एक व्यक्ति के अपराध की सजा पूरे परिवार को नहीं दी जानी चाहिए। अपराधी के मां- बाप, पत्नी, बच्चे, भाई- बहनों का क्या अपराध है कि उन्हें बेघर कर दिया जाए। कांग्रेस भाजपा के इस अतिवादी चरित्र की कड़ी निंदा करती है। दीपक बैज ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पहले भी नियमित रूप से होती रही है। तय प्रक्रिया के अनुसार नोटिस भेजकर सुनवाई का अवसर देने के बाद ही सख्त कार्रवाई करना प्रशासन का दायित्व है। केवल राजनीतिक लाभ के लिए डर और भय का वातावरण बनाने इस तरह विध्वंसात्मक कार्रवाई अन्याय है। भाजपा शासित राज्यों में न्याय के नाम पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय ने भी गंभीर टिप्पणी की है। भाजपा का बुलडोजर सदैव गरीब और आम जनता के ऊपर ही चलता है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने मौली माता मंदिर, मरही माता मंदिर, खालसा स्कूल के पास की झोपड़पट्टी और गुमटियों पर बिना व्यवस्थापन के बुलडोजर चलाया गया। अब फिर से प्रदेश में सरकार बनते ही इस प्रकार से असंवैधानिक और गैर कानूनी कार्रवाई शुरु हो गई है।

भाजपा मंडल महामंत्री ने जैन भवन चौक में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा

0

दल्लिराहरा भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल के महामंत्री महेंद्र सिंग ने आज मुख्य महाप्रबंधक खदान
राजहरा खदान समूह भिलाई इस्पात संयंत्र को एक शिकायत पत्र सौंपकर जैन भवन चौक के पास स्टेट बैंक के सामने हो रहे पौनी पसरा निर्माण को तत्काल
रोकने और उसके आड़ में हो रहे अवैध कब्जे को रोकने का आग्रह किया है। महेंद्र सिंग ने बताया कि
राजहरा के जैन भवन चौक पर स्टेट बैंक के सामने नगरपालिका द्वारा पौनी पसरा के नाम पर निर्माण कार्य किया जा रहा है और उसके आड़ में ठेकेदार द्वारा खुद का अवैध निर्माण भी किया जा रहा है। उक्त स्थल कोई आम जगह नहीं है बल्कि बीएसपी का खुद का मुख्य सड़क है जिसपर हमेशा भारी संख्या में आवाजाही लगी रही है। ठीक स्टेट बैंक के सामने हो रहे इस निर्माण से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में उक्त स्थल पर पौनी पसरा हेतु बीएसपी के अधिकारीयों द्वारा एनओसी देना यह दिखता है कि उन्हें न तो अपने कर्मियों की और न ही शहरवासियों की सुरक्षा की परवाह है। महोदय उक्त सड़क पर वैसे ही भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है और खास मौकों पर प्रशासन द्वारा भी सभी भारी वाहनों को इसी
सड़क से आवागमन कराया जाता है। पूर्व में भी बीएसपी प्रबंधन द्वारा पौनी पसरा हेतु नगरपालिका को ओपन एयर
थिएटर के सामने एनओसी दिए जाने का प्रस्ताव किया गया था जिसे विरोध के बाद रोक दिया
गया। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि इस पौनी पसरा हेतु बालोद जिले के
कलेक्टर द्वारा शहर से बाहर जगह देने की बात कही गयी थी। अतः बीएसपी कर्मी और आम
नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आपसे अनुरोध है कि तत्काल पौनी पसरा के नाम पर हो रहे इस निर्माण कार्य को रुकवाएं एवं दिए गए एनओसी को निरस्त करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी सभी नगर वासियों से बीएसपी के खाली पड़े जमीन पर निर्माण कार्य करवाएगा और आपके अथवा आपके प्रबंधन द्वारा रोके जाने पर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भी जावेगा । साथ ही लॉ एंड आर्डर की स्थिति अगर बिगड़ती है तो उसके लिए भी केवल आप और आपके वे अधिकारी जिम्मेदार होंगे जिन्होंने संभवतः अपनी स्वार्थ सिद्धि करते हुए जान बूझ कर उक्त स्थल पर पौनी पसरा निर्माण हेतु एनओसी दिया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल तत्काल
उक्त कार्य करने वाले ठेकेदार द्वारा किये गए अवैध कब्जे
को भी तत्काल तुड़वाया जावे क्योंकि उक्त ठेकेदार द्वारा हमेशा जहाँ भी निर्माण कार्य किया जाता है वहां अवैध निर्माण भी किया जाता है और बाद में उक्त अवैध निर्माण को लाखों में बेचकर ठेकेदार द्वारा पैसा कमाया जाता है। सेक्टर के अंदर भी उक्त ठेकेदार द्वारा कई जगह पर अवैध निर्माण किया गया है जिसकी जानकारी होने के बावजूद आपके और आपके अधिकारीयों द्वारा चुप्पी साधी गयी है जिससे नगर में यह आम चर्चा है कि राजहरा खदान के मुख्य महाप्रबंधक, नगर प्रशासक और अन्य अधिकारी लाखों और करोड़ों के इस बंदरबांट में बराबर के हिस्सेदार हैं।
साथ ही महेन्द्र सिंग ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक से आग्रह किया है कि न केवल पौनी पसरा हेतु दिए गए एनओसी को निरस्त
करें बल्कि ठेकेदार द्वारा उक्त स्थल पर किये गए सभी निर्माण को भी तत्काल ध्वस्त करें
जिससे नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे और नगर में लॉ एंड आर्डर की समस्या भी न आये। अगर आपके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो मजबूरन पार्टी द्वारा बीएसपी के सभी खली पड़े जमीन पर नागरिकों द्वारा कब्जा कराया जावेगा और अवैध निर्माण भी कराया जावेगा चाहे वह स्थल आपके स्वयं के घर के सामने हो या फिर कहीं और।
महेंद्र सिंग
महामंत्री भाजपा राजहरा मंडल

किसानों को 31 सौ रू. की दर पर होगा धान की राशि का एकमुश्त भुगतान: साय

0
  • मुख्यमंत्री साय ने दी बस्तर को करोड़ों रू. की सौगात
  • 83 स्वच्छता दीदियों को वितरित की गई ई रिक्शा
  • नगरनार और किलेपाल में खोले जाएंगे महाविद्यालय

जगदलपुर दो दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास पर शुक्रवार को जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने राज्य के किसानों को 3100 रू. प्रति क्विंटल की दर से धान की राशि का एकमुश्त भुगतान करने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने बुरुंदवाड़ा सेमरा में स्थित लगभग 3 करोड़ 50 लाख रू. की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया। महिला स्व सहायता समूह की सदस्याओं से चर्चा की। साय ने स्वच्छता दीदियों को 83 ई रिक्शा का वितरण भी किया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जगदलपुर जनपद के दस गांवों की स्वच्छता दीदियों को रिक्शा दी गई। उन्होंने नगरनार और किलेपाल में कॉलेज खोलने की घोषणा भी की।


इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विलंब से पहुंचने पर नागरिकों से क्षमा याचना की। उन्होंने कहा कि आज पौष पुन्नी का दिन है, आप सभी को छेरछेरा की गाड़ा गाड़ा बधाई। साय ने कहा कि आज के इस अवसर पर हम देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया।बस्तर क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी है उन्हें भी नमन करते हैं। सौ करोड़ से ज्यादा के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन मिशन की घोषणा देश के प्रधानमंत्री ने की थी। उसके चलते देश के हर घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। अब कचरे का भी उपयोग किया जाता है। कचरे को रिसाइकिल कर उससे कई चीजें बनाई जा रही हैं। कचरे से दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाले स्वयं सेवा समूहों की महिलाओं को मैं बधाई देना चाहूंगा। जिस तरह से विधानसभा चुनाव में आपने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और बस्तर संभाग की 12 में से 8 विधानसभा सीटों पर जीत दिलाई उसके लिए भी आपको बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

साय ने कहा कि हमारी सरकार को बने सिर्फ डेढ़ माह हुआ है, लेकिन हम मोदी की गारंटी पर चल पड़े हैं। 13 दिसंबर को हमने शपथ ली और 14 दिसंबर को ही हमने 18 लाख घरों के लिए निर्णय ले लिया था। हमने सुशासन दिवस पर दो साल के बकाया धान बोनस के 3716 करोड़ रूपए सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए। हमारे बच्चों के साथ खिलवाड़ हुआ था, पीएससी में घोटाला हुआ था। मोदी जी ने कहा था इस पर कार्रवाई होगी। हमने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी। धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर खरीदा जाएगा। अभी समर्थन मूल्य दिया जा रहा है और बाकी राशि एकमुश्त जल्द ही दी जाएगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सालभर के 12 हजार रूपए भी जल्द ही जारी करेंगे। तेंदूपत्ता संग्राहक बोनस योजना भी जल्द शुरू होगी।जिसमें उन्हें 4500 रूपए बोनस की पात्रता भी होगी।


22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। हम सरकारी खर्चे में छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे। इसके लिए रामलला योजना शुरू की जा रही है। हमारी सरकार मोदी की हर गारंटी को पूरा करेगी। श्री साय ने नगरनार और किलेपाल में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में भव्य स्वागत

0
  • जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
    जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आज जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ वनमंत्री केदार कश्यप और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी भी आए। एयरपोर्ट में विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शशि मोहन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कर – बाइक के भिडंत से एक युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा कार और बाइक सावर के बीच भिड़ंत में बाइक सावर युवक की मौके पर मौत हो गए | घटना जिले के झीकाटोला पास की हैं | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि करीबन 8:00 बजे की बताई जा रही है मृतक का नाम शिवनारायण कोरेटी उम्र 24 वर्ष निवासी डालाकसा थाना मोहला का है | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर पुलिस शव को बीएसपी मर्चुयुरी में रखवाया गया, आगे का पंचनामा कर कार्यवाही जारी है|

भाजपा के हर प्रपंच और झूठ की पोल खोलें कांग्रेस कार्यकर्ता : दीपक बैज

0
  •  कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया प्रदेश अध्यक्ष ने
  • राहुल गांधी की यात्रा के लिए सभी रहें मुस्तैद

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज राजीव भवन बिलासपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का गजमाला से भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और इससे पहले हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर जल्द ही रायगढ़ जिले के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले हैं। हम सबको मिल जुलकर राहुल गांधी का भव्य स्वागत करना है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को छत्तीसगढ़ के लिए अविस्मरणीय बनाना है। भारत में आपसी सौहार्द, एकता, भाईचारा बनाए रखने, दबे कुचले और उपेक्षित तबके को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हैं। बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंता बिश्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम की भाजपा सरकार के संरक्षण में राहुल गांधी की शांतिपूर्ण यात्रा के काफिले पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया था। हमले में शामिल लोग जिस तरह से मोदी- मोदी और धार्मिक नारे लगा रहे थे, उससे जाहिर हो गया है कि हमलावर भाजपाई थे। दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी को न्याय यात्रा के दौरान मिल रहे अपार जन समर्थन को देख भाजपा के टॉप लीडर्स विचलित हो उठे हैं और यात्रा रोकने हिंसा का सहारा लेने लगे हैं। दीपक बैज ने कहा कि लोगों के बीच प्यार बांटने निकले राहुल गांधी पर हमला शर्मनाक है। इस कृत्य के लिए देश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। श्री बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार है और यहां भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा को असम की तरह ही निशाना बनाया जा सकता है।

इसलिए हमें चौकस और भाजपा की हर साजिश को बेनकाब करने के लिए मुस्तैद रहना होगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव को ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। कुछ कमियों की वजह से हम विधानसभा चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन हमें निराश होने की जरूरत नहीं है। हमें उन कमियों को दूर करते हुए पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव के समर में उतरना है और राज्य की सभी 11 सीटों पर विजय पताका फहराना है। मतदाताओं के बीच जाकर भाजपा के झूठ, छल प्रपंच और वादाखिलाफी का पर्दाफाश करते हुए कांग्रेस पार्टी के इतिहास, कार्यों को जन मानस के बीच रखना है। बैज ने कहा कि भाजपा समाज को तोड़कर राजनीतिक रोटी सेंकती है, जबकि कांग्रेस समाज को एकसूत्र में जोड़े रखने पर भरोसा करती है। धर्म हम सभी के अंतस में बसा हुआ है। हमने कभी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की, जबकि धर्म के नाम पर राजनीति करने की भाजपा की हमेशा से नीति रही है। यह बात हर मतदाता के मन में बिठाने की पूरी जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की है। इस अवसर पर बिलासपुर के वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

घास की पोशाक पहनकर आए नक्सलियों ने कैंप पर दनादन दागे 1 हजार ग्रेनेड

0
  • जवाबी कार्रवाई में हलाक हो गए तीन नक्सलवादी
  • दोनों ओर से पांच घंटे तक होती रही जबरदस्त फायरिंग
  •  कैंप में घुसकर बड़ी तबाही मचाने की थी तैयारी
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के कैंप पर नक्सली हमले के मामले में हैरान और परेशान कर देने वाली बात सामने आई है। जंगली घास की पोशाक पहनकर पहुंचे नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) से कैंप पर एक हजार ग्रेनेड दागे थे। नक्सलियों की योजना कैंप में घुसकर बड़ी तबाही मचाने की थी, मगर जवानों की तत्परता के चलते दांव उल्टा पड़ गया। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सलियों को जान से हाथ धोना पड़ा। बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान बीजीएल की तीन सौ जिंदा सेल बरामद की है।
    छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते बस्तर संभाग में नक्सलियों की पैठ का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। नक्सली अब बस्तर संभाग के नारायणपुर, बस्तर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के उन हिस्सों में सक्रिय हैं, जो आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओड़िशा और महाराष्ट्र की सीमाओं से लगे हुए हैं। उनकी गतिविधियां उन्हीं इलाकों में चल रही हैं
    बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित धर्मारम पुलिस कैंप पर लगभग 300 से माओवादियों ने 16 जनवरी को करीब एक हजार ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) से एक हजार ग्रेनेड दागे थे। पुलिस ने सर्चिग के दौरान कैंप के पास से 300 बीजीएल की जिंदा सेल बरामद की है। कैंप लूटने की नियत से यह हमला किया गया था। कैंप पर हमले के बाद दोनों तरफ से लगभग 5 घंटे तक गोलीबारी हुई। इस जवाबी कार्रवाई में कोबरा की 204 वीं और सीआरपीएफ की 151वीं बटालियन के जवानों ने 3 माओवादियों को ढेर कर दिया। जिसकी पुष्टि खुद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर की है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के धर्मारम स्थित कैंप के अंदर घुसकर हथियार, वर्दी, रुपए और अनाज लूटने की नियत से नक्सलियों ने कैंप हमले के लिए नया तरीका अपनाते हुए जंगली घास से बनाई गई विशेष पोशाक पहन रखी थी। कैंप की सुरक्षा के लिए लगाई गई बाड़ के कंटीले तारों को कटर से काटकर नक्सली अंदर प्रवेश करने की फिराक में थे। लेकिन जवानों की मुस्तैदी से कैंप पर बड़ा हमला टल गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने जीबीएल से हमले किए थे, लेकिन उनके नापाक इरादे नाकामयाब रहे। माओवादियों ने बड़ी संख्या में जवानों को मारने और घायल करने का भी दावा किया था, मगर उनके दावे को पुलिस ने खारिज कर दिया है।

घसीटते ले गए मृत साथियों को
मिली जानकारी अनुसार 16 जनवरी की रात मुठभेड़ के बाद माओवादी अपने तीनों साथियों के शवों को घसीटते हुए अपने साथ लेकर चले गए। सुरक्षित जंगली क्षेत्र में इन तीनों माओवादियों के शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। माओवादियों ने अपने साथियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया है। धर्मारम कैंप में गोलीबारी से 3 माओवादी ढेर हो गए। माओवादियों ने प्रेस नोट में इसकी पुष्टि की है तथा अपने मृत साथियों की तस्वीर जारी करते हुए संगठन में उनके द्वारा वर्षों तक किए गए कार्यों का जिक्र किया है। माओवादी प्रवक्ता समता द्वारा जारी प्रेस नोट में साथी माओवादियों के नाम का भी खुलासा किया गया है। मारे गए माओवादियों में करटम देवा निवासी करीमगुंडम, मुचाकी विक्रम निवासी ग्राम चंदा जिला बीजापुर, मडकम देवा निवासी एर्रानपल्ली जिला बीजापुर बताए गए हैं। प्रेस नोट में माओवादी नेता ने लिखा है हमारे लड़ाकू कामरेड कैंप पर हमला करते हुए शहीद हुए हैं।

कहां से आते हैं ऐसे घातक हथियार
बस्तर संभाग में सक्रिय नक्सली बड़े ही घातक हथियारों से लैस हो चुके हैं। उनके पास बम, ग्रेनेड, इंसास रायफल, एसएलआर, बैरल ग्रेनेड लांचर जैसे असलहे हैं। आखिर ऐसे अत्यंत घातक हथियारों की आपूर्ति नक्सलियों को कहां से हो रही है, यह जांच का विषय है। वहीं नक्सलियों का ऐसे तबाही मचाने वाले हथियारों से लैस होना हैरानी और परेशानी का सबब बन गया है। 16 जनवरी की रात धर्मारम स्थित कोबरा बटालियन एवं सीआरपीएफ के कैंप पर बीजीएल से लगातार दागे गए ग्रेनेड्स के धमाकों से पूरा इलाका पांच घंटे तक दहलता और गूंजता रहा। रूस – यूक्रेन युद्ध के जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया था।

MOST POPULAR

HOT NEWS