आज दिनांक 10/02/2022 को छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर जगदलपुर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ,संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कश की अध्यक्षता के द्वारा सर्व सहमति से शहीद महेन्द्र कर्मा अस्पताल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के जैकलीन स्टॉफ नर्स को मेकॉज इकाई का अध्यक्ष मनोनित किया गया जिसमें निन्म पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। छ. ग. प्र. स्वा.कर्म. संघ बस्तर जगदलपुर रूपेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष,जिला संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ हनुमंत राव ,जिला संयोजक xray प्रकोष्ठ गीतांजलि सिंह, लछ्मी टांडिया महारानी अस्पताल अध्यक्ष अंकुश,पप्पू,मेडिकल कॉलेज से जयप्रकाश विश्कर्मा, गुजराल शार्दूल,भीखम साहू, निर्मला ठाकुर, रुचि देवांगन स्टॉफ नर्स, कान्ति मसीह स्टॉफ नर्स,शकुंतला नाग स्टॉफ नर्स,मनीषा कोर्राम स्टॉफ नर्स पूर्णिमा कोर्राम स्टॉफ नर्स मंजु साहू स्टॉफ नर्स, कामनी ठाकुर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में निकले सिंहदेव, रावत के क्षेत्र का प्रभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने रवाना हो गए हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र लालकुंआ में प्रचार की जिम्मेदारी दी है। इसलिए सिंहदेव अगले कुछ दिनों तक नैनीताल और हल्द्वानी में कैंप करेंगे। कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को स्टार प्रचारक बनाया है। कुछ और नेताओं को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार संयोजन आदि की जिम्मेदारी मिली है।
गुरुवार सुबह प्रदेश के वरिष्ठ नेता व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड रवाना हुए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के जरिए आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है, सिंहदेव मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के क्षेत्र में प्रचार करेंगे। हरीश रावत इस बार नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी के टिकट दिया था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में विरोध देखकर हरीश रावत को वहां से उम्मीदवार बनाया गया।
रसायनिक खाद की आवक कम, किसानों की मांग पूरी नहीं कर पा रही समितियां, बाजार में दोगुनी कीमत में खरीदने को मजबूर हैं किसान
जिला प्रशासन खाद की कालाबाजारी पर कर रही कार्रवाई
रायपुर। रबी सीजन में छत्तीसगढ़ में यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक खादों का संकट पैदा हो गया है। खाद की आवक इतनी कम है कि समितियां किसानों की मांग पूरी नहीं कर पा रही हैं। किसान सहकारी बैंक से नगदी रकम लेकर निजी दुकानों से दोगुनी कीमत में खाद की खरीदी करने मजबूर है। खाद की कालाबाजारी करने और अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले फर्म पर छापे की कार्रवाई की जा रही है। सरकारी दर में 270 में बिकने वाली यूरिया 600 रुपए और 1200 में बिकने वाली डीपीए 1800 रुपए मेंं बिक रहा है। राजनांदगांव, रायगढ़ और धमतरी की समितियों में डीएपी नहीं मिल रहा है।
अधिकारियों ने बताया, राज्य सरकार ने 7 लाख 50 हजार मीट्रिक टन रासायनिक खाद मांगा था। केंद्र सरकार ने मात्र 4 लाख 11 हजार मीट्रिक टन उर्वरक दिये जाने की स्वीकृति दी। इसमें भी केवल 3 लाख 20 हजार मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक ही छत्तीसगढ़ में आया है। छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ को अब तक 1 लाख 17 हजार 522 मीट्रिक टन यूरिया मिला है। यह राज्य की जरूरत का केवल एक तिहाई है। इसी तरह डीएपी मात्र 28 प्रतिशत, पोटाश 53 प्रतिशत, एनपीके 43 प्रतिशत मिल पाया है। अधिकारियों का कहना है, इसी की वजह से प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की कमी की स्थिति बनी है। राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता के आधार पर सोसायटियों से खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
चार लाख टन वितरण का लक्ष्य
कृषि विभाग ने राज्य में रासायनिक खाद की मांग और आपूर्ति को लेकर आंकड़ा जारी किया है। विभाग के अनुसार अब तक करीब डेढ़ लाख टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। इसमें यूरिया 66,109 टन, डीएपी 25,297 टन, एनपीके 17,563 टन, पोटाश 10,800 टन और सुपर फास्फेट 22,027 टन शामिल है। सहकारी समितियों व निजी क्षेत्रों में रबी सीजन के लिए अब तक करीब तीन लाख टन उर्वरकों का भंडारण कराया गया है, जो कि इस साल उर्वरक वितरण के लिए निर्धारित करीब चार लाख टन के लक्ष्य का 68 प्रतिशत है। भंडारण के विरुद्ध किसानों ने 51 प्रतिशत उर्वरक का उठाव किया गया है।
यूरिया और डीएपी का स्टॉक नौ हजार टन शेष
आज की स्थिति में सोसायटियों में 3.91 लाख टन उर्वरक में से 75,300 टन उर्वरक का भंडारण था। इसमें से किसानों को 44,634 हजार टन का वितरण किया गया है। सभी उर्वरकों की 30666 टन का स्टॅाक शेष है। इसमें यूरिया 28651 टन में से किसानों को 19008 टन वितरण किया गया है। सोसायटियों में अभी 9642 का स्टॅक शेष है। डीएपी की स्थिति देखें तो समितियों में 24144 का स्टॅाक था, इसमें से 14970 किसानों को वितरण किया गया शेष 9174 का स्टॉक है। देखा जाए तो बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, गौरेला-पेड्रा-मरवाही,मुंगेली और कोरबा के समितियों में भारी कमी देखी गई है।
लोकसभा ब्रेकिंग…आज राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी ने दी बस्तर सांसद को बधाई….
आज लोकसभा के अंदर सांसद दीपक बैज से सोनिया गांधी ने चर्चा की और तारीफ करते हुए कहा कल का आपका “अंतिम बजट भाषण” बहुत अच्छा था।
साथी सांसदों ने भी सोनिया गांधी जी के समक्ष सांसद बैज की तारीफ करते हुए कहा “इनका अंतिम बजट भाषण धमाकेदार था..”
जिससे बस्तर सांसद दीपक बैज को राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने बधाई दी।
बस्तर को मिल गया दिल्ली हिलाने वाला बब्बर शेर… जिसके आगे सब ढ़ेर…
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। देश की आदिवासी चेतना, आत्मगौरव और अस्मिता के प्रतीक बस्तर को सांसद दीपक बैज के रूप में आखिरकार एक ऐसा युवा प्रतिनिधि मिल गया जिसकी बस्तर को वर्षों से तलाश थी। बस्तर की सियासी परंपरा के अनुसार जनता के हक में दहाड़ने वाले जननायक को शेर का खिताब देकर सम्मानित किया जाता है। आंग्रेज़ों की हुकूमत में भूमकाल आंदोलन के महानायक गुंडा धूर का ऐतिहासिक महत्व आज भी आदिवासी संस्कृति के जुझारूपन का प्रतीक है और ताकायनात रहेगा। बस्तर की संघर्षशील धरती ने आजादी के बाद आदिवासी हितों के लिए दहाड़ने वाले शेर पैदा किये हैं। कभी महेंद्र कर्मा और बलीराम कश्यप को बस्तर के लिए दहाड़ने की वजह से बस्तर टाइगर के जन खिताब से नवाजा जाता था। यदि राज्य गठन के समय आदिवासी नेतृत्व के नाम पर कांग्रेस ने न्याय किया होता तो पहली सरकार में महेंद्र कर्मा उद्योगमंत्री नहीं बल्कि मुख्यमंत्री हो सकते थे। भाजपा की पहली सरकार में यह गौरव बलीराम कश्यप को मिल सकता था लेकिन आदिवासी समाज बेहद धीरज वाला होता है। अधीरता इसकी संस्कृति में नहीं है। आदिवासी सिर्फ अपनी धरती के बारे में सोचता है। उसकी कोई बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षाएं नहीं होतीं। अब सांसद दीपक बैज बस्तर के शालीनता भरे अंदाज में बस्तर हित, छत्तीसगढ़ हित के साथ राष्ट्रहित की राजनीति कर रहे हैं तो बस्तर की छाती चौड़ी हो रही है। अन्याय के सामने कभी न झुकने वाला मस्तक ऊंचा हो रहा है। सांसद दीपक बैज बस्तर की उम्मीदों को रोशनी दे रहे हैं। असीम संभावनाएं उनकी राह देख रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक वे संसद में छत्तीसगढ़ के हक के लिए राज्य का सक्षम प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यूं तो लोकसभा में छत्तीसगढ़ ने 11 सांसद भेजे हैं लेकिन यह व्यावहारिक सत्य है कि बस्तर सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ के लिए सबसे ज्यादा मुखर और आक्रामक हैं। उनकी आक्रामकता में बस्तर की शालीनता की मिठास है। साफगोई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मर्यादा के प्रति सम्मान है। तथ्यों पर आधारित बात रखते हैं इसलिए उनकी बातों पर विवाद नहीं होता बल्कि उनकी बात को गहराई से अनुभव किया जाता है। आज बस्तर का प्रतिनिधि देश की सबसे बड़ी पंचायत, लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में जब बस्तर, छत्तीसगढ़ और देश की जनता के लिए आवाज उठाता है तो संसदीय इतिहास का वह दौर याद आ जाता है जब राममनोहर लोहिया, अटलबिहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर जैसे नेता सारगर्भित बेहद5 किया करते थे। बजट पर विचार व्यक्त करते हुए सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में जिन राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार का विरोध करने के साथ साथ छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता की भावनाओं को व्यक्त किया, वह यह उम्मीद बढ़ा रहा है कि बस्तर और छत्तीसगढ़ का युवा प्रतिनिधित्व बहुत ऊर्जावान है तथा यह युवा प्रतिनिधित्व भविष्य में राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का सुनहरा भविष्य गढ़ने में सहायक होगा।
खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
दल्लीराजहरा – आज सुबह कुसुमकसा के पास स्थित ग्राम जमही के खेत में एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है | जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है | यदि किसी भी सज्जन को इस अधेड़ व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, कृपया वे दल्लीराजहरा थाने में सुचना देने का कष्ट करेंगे, ताकि आगे की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंपा जा सके |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

आईटीआई ग्राउंड में अर्द्ध नग्न हालत में मिले युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी – दोस्त की मर्दानगी को लेकर कमेंट करना पड़ा भारी, प्राइवेट पार्ट को पत्थर से कुचला
भिलाई – सोमवार 07 फरवरी सुबह आईटीआई ग्राउंड में खून से लथपथ अर्द्ध नग्न हालत में युवक का शव मिला था | युवक के शव के पास ही शराब की बोतल एवं अंडरवियर पड़ा हुआ मिला था | मृतक का नाम मोनू उम्र 30 वर्ष जोन – 3 उड़िया बस्ती का निवासी है | घटना वाली रात को मृतक अपने दो दोस्तों के साथ देर रात शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसने दोस्त की मर्दानगी को लेकर कमेंट कर दिया। इससे दूसरा दोस्त नाराज हो गया और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। इस दौरान युवक के प्राइवेट पार्ट को भी पत्थर से कुचला गया।
पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि मृतक के ही दोस्तों ने मोनू की हत्या की थी | पुलिस ने इस मामले में उड़िया बस्ती खुर्सीपार निवासी बलराम क्षत्री (30 साल), झुमन साहू (32 साल) और उसकी मदद करने वाले जामुल लवकुश नगर निवासी यशवंत यादव (26 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 फरवरी को बलराम ने मामा बनने की ख़ुशी में अपने दोस्तों को पार्टी दी थी तीनों शराब लेकर आईटीआई ग्राउंड पहुंचे थे। देर रात उन्होंने वहां बैठकर शराब पी इसी दौरान मृतक मोनू ने बलराम से कहा कि तू तो मामा बन गया तेरी भी शादी को तो 2 साल हो गए तू कब बाप बनेगा और इसी के साथ कुछ अभद्र टिपण्णी कर दिया | इसी बात से नाराज होकर बलराम और उसके दोस्त मोनू पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार किये एवं उसके अंडरवियर निकल उसके गुप्तांग पर वार किया ताकि पुलिस को अवैध सम्बन्ध का मामला लगे और इस प्रकार मोनू की हत्या कर उसके दोस्त वहां से निकल गए |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
पुलिस को किसी प्रकार का शक न हो इसके लिए आरोपियों ने मृतक के अंतिम संस्कार एवं क्रियाकर्म में रहे और पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने लगे | इसी दौरान पुलिस को सुचना मिली कि ट्रांसपोर्टर के सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दिखाई दिए और इस बारे में चौकीदार से पूछताछ की गई तो उसने बताया यह बाइक उड़िया बस्ती की है फिर शक के आधार पर मृतक के दोस्तों से पूछताछ की गई तो वे मामले को ज्यादा समय तक दबा न सके और पूरा सच उगल दिया |

बस्तर विधायक लखेस्वर बघेल कार्यकर्ता के विवाह समारोह में शामिल होकर नव युगल को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया
बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत मरेठा में अपने कार्यकर्ता के विवाह समारोह में शामिल होकर नव युगल को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया समस्त परिवार के लिए यह शुभ बेला मंगलकारी हो |
बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांट घर लौटे रहे बाइक सवार मामा भांजा ट्रेलर में घुसे….. मामा की मौके पर मौत, भांजा घायल
धमतरी – बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांट घर लौटे रहे बाइक सवार मामा भांजा खड़े ट्रेलर में जा घुसे जिससे मामा की मौके पर पर ही मौत हो गई वहीँ भांजा घायल हो गया है इस प्रकार की दुखद घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया है |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
प्राप्त जानकारी के अनुसार करियापहाड़ नरहरपुर निवासी मामा रोहित चक्रधारी भांजा संदीप चक्रधारी बाईक CG 05 S-8824 पैशन प्रो से धमतरी के डोमा शादी कार्ड बाटने गए थे | वापसी में रात्रि के 8 बजे के आसपास थाना केरेगाँव मॉडमसिल्ली रोड पर मारदापोटी के पास ट्रेलर CG 04 JC 7577 खराब होने के कारण रोड पर खड़ी थी, अँधेरे होने के कारण व बाइक की तेज रफ्तार होने से मामा भांजे देख नहीं पाए और सीधे खड़ी ट्रेलर जा घुसे | हादसे में मामा रोहित चक्रधारी की मौके पर मौत हो गयी जबकि भांजे संदीप चक्रधारी का पैर फैक्चर हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | घटना की सुचना मिलने के पश्चात् हाइवे पेट्रोलिंग टीम और केरेगॉव थाना प्रभारी मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई |

मोदी सरकार पर जमकर बरसे दीपक बैज, देर रात संसद में गूंजी बस्तर टाइगर की आवाज…
जगदलपुर। बस्तर, छत्तीसगढ़ और देश के किसानों, गरीबों के हक की आवाज बुलंद करने वाले युवा सांसद दीपक बैज ने बीती देर रात लोकसभा में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए बस्तर की जनता की भावनाओं को भी स्वर दिया। सांसद दीपक बैज ने वर्तमान बजट को दिशाहीन एवं बर्बाद करने वाला बजट बताते हुए कहा कि देश का कुल बजट 39.45 लाख करोड़ रुपये का है। यह बजट 75 से 100 साल तक भारत की अर्थव्यवस्था को दिशा देने वाला बजट है। यह बजट मोदी सरकार का देश के लोगों को सपना दिखाने वाला बजट है। क्योंकि इस बजट में स्पष्ट लिखा हुआ है कि सार्वजानिक उपक्रम एयर इंडिया नीलांचल इस्पात संयंत्र एलआईसी को बेचने का काम कर रही है। देश की विरासत देश की संपत्ति जहाँ इस सरकार ने प्रधानमंत्री बनने से पहले कहा था कि हम देश की सुरक्षा करेंगे, देश की संपत्ति को हम बेचने नहीं देंगे किन्तु देश की धरोहर को अपने निजी चहेते उद्योगपतियों को बेचने का काम कर रहे हैं।
इस बजट में सरकार ने कहीं भी महंगाई कम करने का उल्लेख नहीं किया। लगातार गैस सिलेंडर आसमान छूने का काम कर रहा है, पेट्रोल डीजल में लगातार वृद्धि हो रही है इस प्रकार गरीबों के जेब में डाका डालने का काम हो रहा है। रोजगार देने में यह सरकार असफल, प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरिया देने का वादा करने वाली सरकार से मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या पिछले 7 वर्षों में 14 करोड़ लोगों को नौकरी दी? फिर आप 60 लाख नौजवानों को नौकरी देने का सपना दिखा रहे है। पिछले 45 साल में वर्तमान सरकार के आने के बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा उदहारण बिहार जैसे प्रदेश में युवा ट्रेन जलाने के काम कर रहे हैं युवा नौकरी मांग रहे है किन्तु इस सरकार के पास नौकरी देने के लिए पैसा नहीं है। ये सरकार का नारा है सबका साथ – सबका विकास यह केवल जुमला निकला। इस सरकार के आने से गरीब और गरीब होते गए और अमीर, अमीर होते गए | इस सरकार ने देश के किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया उल्टा देश के अन्नदाता अपने हक़ के लिए साल भर तक आन्दोलन करते नजर आये। देश के अन्नदाता को आतंकवादी तक कह कर बदनाम करने का काम किया। जब तीन कृषि कानून आये तब राहुल गाँधी ने कहा था कि सरकार को ये कानून वापस लेना होगा और यह बात सच निकली। सरकार किसानों के आगे झुक गई और अपने कानून वापस लिए।
सांसद दीपक बैज ने सदन में कहा कि सरकार ने अपने बजट में 25000 हजार किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा है इसमें छत्तीसगढ़ के लिए कितने किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा है। बस्तर में लगातार मांग की जा रही है जगदलपुर से रायपुर के बीच 4 लेन सड़क के लिए किन्तु आज तक कुछ नहीं हुआ। गरीबों को घर दिलाने इससे पहले भी इंदिरा आवास योजना लागू हुई थी। यह पहली योजना नहीं है। टैक्स इस सरकार में कम नहीं हुआ। गरीबों को टैक्स, छोटे छोटे व्यापारियों को टैक्स देना पड़ रहा है। गैर बीजेपी प्रदेश को जीएसटी का पैसा नहीं दिया। इस प्रकार सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश के साथ भेदभाव जैसा सलूक किया जा रहा है। निश्चित रूप से बदले की भावना से कार्य किया जा रहा है। बस्तर में सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी के लिए बस्तर की जनता लगातार मांग कर रही है क्या ये सरकार मांग पूरा करेगी। निश्चित रूप से यह बजट दिशाहींन बजट है। यह बजट देश को बर्बाद करने वाला बजट है। यह मोदी सरकार का फेलियर बजट है। उन्होंने बजट का विरोध किया।


