City Media - Page 470 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 470

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सस्पेंड, बघेल बनाए गए बस्तर डीईओ

0

जगदलपुर कोविड काल के दौरान की गई सूखा राशन खरीदी में गड़बड़ी के आरोप में बस्तर की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह शिक्षा विभाग के सहायक संचालक बलिराम बघेल प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन के अवर सचिव गंगाधर वाहिले द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने कोविड काल के दौरान सूखा राशन खरीदी में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया। जो सिविल सेवा आचरण नियम के खिलाफ है। इसी वजह से उन्हें निलंबित कर शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बस्तर में अटैच कर दिया गया है। सहायक संचालक बलिराम बघेल को बस्तर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। बघेल सहायक संचालक का दायित्व भी सम्हालते रहेंगे।

गुप्ता चौक में राजहरा व्यापारी संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद भोजराम का ऐतिहासिक स्वगात व सांसद को तौला लड्डू से

0

दल्लीराजहरा :- दल्लीराजहरा राजहरा व्यापारी ने 20 जून 2024 को राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी के नेतृत्व में शहर के ह्रदय स्थल गुप्ता चौक में आज कांकेर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद भोजराम नाग का ऐतिहासिक स्वगात किया गया जिसमें राजहरा व्यापारी संघ के मंच में पर आज नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग के साथ प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर , लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, जिला महामंत्री राकेश यादव, व्यापारी संघ के संरक्षक झुमरमल छाजेड़ व व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी मंचस थे | व्यापारी संघ के इस स्वागत कार्यक्रम में साहू समाज , सेन समाज , मुश्लिम समाज , सिन्धु समाज , कुर्मी समाज , मानिकपुर समाज एवं अन्य सामाज के प्रमुखों ने फूल माला पहना कर सांसद भोजराम का स्वगात किया गया। साथ ही राजहरा व्यापारी संघ द्वारा सांसद भोजराज नाग को तराजु में लड्डू में तौला गया वही लड्डू को आम जनता को बाटा गया |

व्यापारी संघ के इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुदेश सिंग, राजू कुकरेजा, राजेश दशोडे , सुरेश जायसवाल, शीतल नायक , गीता मरकाम,टी ज्योति,प्रमिला परकार, मंजीत कौर, रमेश जैन , विशाल मोटवानी, मनोज दुबे, मुस्ताक अहमद, विजयभान सिंह, जयदीप गुप्ता, स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी ,हितेश कुमार, ललित जैन, मुकेश ख़ास व व्यापारी संघ से अशोक लोहिया, राघवेंद्र शर्मा, संदीप गोगड़, महावीर चोपड़ा, प्रेम जायसवाल, आलोक जैन ,अमित जायसवाल, क्रांति जैन, बादशाह लालवानी आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित थे |

नारायणपुर जिले के कावानार में भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की सुरक्षा बलों ने

0
  • सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की थी मंशा

जगदलपुर बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला पुलिस एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी को एरिया डॉमिनेशन के दौरान कावानार में भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है। बरामद नक्सल सामग्री में 11 नग कुकर, 2 नग प्लास्टिक ड्रम, 1 नग स्टील ड्रम, बिजली वायर, पटाखे, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, बैटरी सेल, इनवर्टर, बैनर सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री शामिल हैं।

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इकट्ठा की थी सामग्री।  

नारायणपुर जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी ने थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में यह कामयाबी हासिल की है। नारायणपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक केएल ध्रुव, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार, सेनानी शैलेश कुमार जोशी 45वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 19 जून को कैंप कड़ेनार से डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम कावानार- तोयमेटा की ओर रवाना हुआ था। सुरक्षा बल कावानार बस्ती अंदर पहुंचा तो सोलर प्लेट की बैटरी रखने के लिए बने रूम में 11 नग कुकर, 2 नग प्लास्टिक ड्रम, 1 नग स्टील ड्रम, बिजली वायर, पटाखे, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, बैटरी सेल, इनवर्टर, बर्तन, नक्सली बैनर एवं भारी मात्रा में अन्य नक्सली दैनिक सामग्री मिली। नक्सलियों द्वारा उक्त कुकर, टिफिन, बिजली वायर, कोडेक्स, डेटोनेटर, पटाखों एवं अन्य सामग्री का उपयोग सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से एकत्रित कर रखा गया था। जिसे सुरक्षा बलों द्वारा सावधानी पूर्वक नक्सलियों के मंसूबे को विफल करते हुए बरामद किया। उक्त कार्रवाई में जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी की विशेष भूमिका रही।

जल भराव से निपटने नगर निगम की टीम अलर्ट मोड पर

0
  •  देर रात तक आयुक्त मंडावी और स्वच्छता प्रभारी राव डटे रहे मोर्चे पर

जगदलपुर नगर पालिक निगम के अमले ने बुधवार को देर शाम हुई भारी बारिश के चलते शहर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति निर्मित हुयी ,जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में मोर्चा सम्हाल लिया।

निगम आयुक्त मंडावी निगम अमले के साथ उन वार्डों में पहुंचे, जहां जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। तत्काल जल भराव की स्थिति को दूर करते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से पानी की निकासी की व्यवस्था कराई। इस दौरान स्वच्छता विभाग के सभापति नरसिंह राव भी साथ उपस्थित रहे। जल भराव वाले क्षेत्रों में निगम अमला पहुंचकर तत्काल वार्डो से पानी की निकासी की व्यवस्था करते राहत पहुंचाने का कार्य किया। भारी बारिश के चलते शहर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जल भराव की स्थिति को दुरुस्त करने पानी की निकासी करने के लिए निगम की जेसीबी मशीन के माध्यम से वार्डो से पानी की निकासी शुरू कराई गई। आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि वार्डों में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए निगम अमले को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही बाढ़ एवं जल भराव आपदा से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07782 225260 है । निगम प्रशासन कहीं भी आपात स्थिति निर्मित होने पर निगम अमला तत्काल उन वार्डो में पहुंचकर जल भराव की स्थिति को दूर कर लेगा। इस दौरान स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य कर्मचारी साथ उपस्थित थे ।

नगर निगम जगदलपुर में नई एमआईसी का हुआ गठन

0

जगदलपुर महापौर सफीरा साहू के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद नगर निगम की सत्ता पऱ अब भाजपा का कब्जा हो गया है। इसी के तहत कांग्रेसी वर्चस्व वाली एमआईसी को भंग कर नई एमआईसी का गठन किया गया है। नई एमआईसी में पार्षद यशवर्धन राव को आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग, भारती श्रीवास्तव को जल कार्य विभाग, नरसिंह राव को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, निर्मल पाणिग्रही को बाजार विभाग, योगेंद्र पाण्डेय को शिक्षा विभाग, दयावती देवांगन को महिला तथा बाल कल्याण विभाग, श्वेता बघेल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मानिक राम नाग को पुनर्वास एवं नियोजन विभाग, आलोक अवस्थी को बाजार विभाग तथा नेहा ध्रुव को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

पीएम आवास हितग्राहियो के लिए बुधवार का दिन विशेष रहा उनके चेहरे खिल उठे

0

पीएम आवास के हितग्राहियों के लिए बुधवार का दिन विशेष रहा उनके चेहरे  खिल उठे क्योंकि उनको अपने खुद का मकान का सपना पूरा हुवा जनपद सदस्य संजय बैंस सरपंच शिवराम सिंद्रामे ने पूजा अर्चना कर आवास हितग्राही पुष्पा बाई यादव और रोहिदास को मकान का चाबी देकर गृह प्रवेश कराए हितग्राही अपने मकान में गृह प्रवेश कर बहुत आनंदित  महसूस किए जनपद सदस्य संजय बैंस ने हितग्राहियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किए प्रदेश की सरकार हर गरीब का पक्का मकान बनाने के लिए संकल्पित हैl

और जल्द सैकड़ों आवास मेरे जनपद क्षेत्र में और स्वीकृति होगा और मोदी जी की जो गारंटी है उसे जल्द मुहर लगेगा सरपंच शिवराम सिंद्रामे ने कहा की आवास हितग्राहियों का मकान जल्द पूरा हो और बरसात के पूर्व अपने मकान में रह पाए इस उद्देश्य से पूरा ग्राम पंचायत टीम अपनी पूरी मेहनत की जिसका परिणाम हम आज हितग्राहियों को गृह प्रवेश करा पाए है इस अवसर पर सचिव नेम सिंग रोजगार सहायक लोकेश सिन्हा होमन कौशिक पोषण धनकर रोहिदास इस खुशी के मौके पर उपस्थित रहे l

दलपत सागर में कार समेत डूबने से एनएमडीसी के तीन कर्मचारियों की मौत

0

जगदलपुर नगर के दलपत सागर जलाशय में बुधवार की देर रात हुई कार दुर्घटना में नगरनार स्थित एनएमडीसी के स्टील प्लांट के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

जगदलपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार देर रात अनियंत्रित कार दलपत सागर जलाशय में जा गिरी। कार सवार अनुराग मसीह आशीष नगर, रिसाली भिलाई, सोहेल राय 24 परगना बारासात कलकत्ता, देवीदत्त–भनपुरी, रायपुर मारे गए हैं। सभी की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

 

मोदी के लिए 22 किमी की दंडवत यात्रा का संकल्प पूरा किया युवक हेमंत नेताम ने

0
  •  मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखने लिया था संकल्प
  • बस्तर से दंतेश्वरी मंदिर तक दण्डवत करते पहुंचा हेमंत

जगदलपुर चुनाव के दौरान बीजेपी की जीत और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर बस्तर से जगदलपुर दंतेश्वरी मंदिर तक दंडवत यात्रा का संकल्प लेने वाला हेमंत नेताम आज 22 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर पहुंचा।

जहां बीजेपी नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर हेमंत नेताम का स्वागत किया। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप भी दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और युवक हेमंत नेताम का स्वागत करते हुए उसे जूस पिलाकर संकल्प पूर्ण करवाया। इससे पहले हेमंत नेताम ने दंतेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर माता दंतेश्वरी के समक्ष अपने संकल्प के पूर्ण होने की घोषणा की। भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में हेमंत नेताम का स्वागत करते हुए उसे भगवा गमछा पहनाया और मिठाई खिलाकर युवक का उत्साहवर्धन किया । नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आम जनता बेहद संवेदनशील है। जनता का विश्वास उन पर बहुत अधिक है जो भाजपा की ताकत है। आज बस्तर जैसे क्षेत्र से हेमंत नेताम ने प्रधानमंत्री के प्रति जो प्रेम और विश्वास जताया है वह अतुलनीय है। वहीं सांसद महेश कश्यप ने भी युवक की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम जनता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति यह विश्वास भाजपा को जनता के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। युवक हेमंत नेताम का इस गर्मी में इतनी लंबी यात्रा दंडवत करना लोगों में प्रधानमंत्री के प्रति दीवानगी को दर्शाता है।

स्वागत कार्यक्रम में पार्षद दिगम्बर राव, नगर मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, रितेश, प्रेम यादव सहित नगर मंडल के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 2 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित

0
  •  बकावंड विकासखंड में रिक्त हैं दर्जनों पद

बकावंड बस्तर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-1 तथा बकावंड-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आगामी 2 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

 

एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-1 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चोलनार आवासपारा, चोलनार खासपारा, चोलनार आमागुड़ा, उड़ियापाल क्रमांक-1 एवं उड़ियापाल क्रमांक-2, पाहुरबेल क्रमांक-1, सतलावंड एवं तारापुर क्रमांक-5 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। वहीं एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-2 के अधीन आंगनबाड़ी केंद्र चारगांव तलपारा एवं छिंदगांव आमागुड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका सहित आंगनबाड़ी केंद्र बेलपुटी पाथरियागुड़ा, बेलपुटी गोटीगुड़ा, धनपुर, संवरा क्रमांक-1, सतोषा क्रमांक-3 एवं सरगीगुड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नए या पुराने पाठ्यक्रम में हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होना चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका को संबंधित ग्राम का निवासी होना अनिवार्य है। अनुभवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या आंगनबाड़ी सहायिका, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार की महिलाओं, विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिलाओं को अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। आवेदिका अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम शाला से 8वीं तक अध्ययनरत होने तथा बीपीएल परिवार की सदस्य होने पर पृथक-पृथक अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति के साथ आवेदन पत्र संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि 2 जुलाई तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। इन पदों की पूर्ति संबंधी विस्तृत जानकारी संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल सहित कार्यालय जनपद पंचायत बकावंड, कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी बकावंड और कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-एवं बकावंड-2 के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

 

भ्रष्टाचार की ‘डबरी’ में जमकर गोते लगा रहे हैं अधिकारी, सरपंच और पंचायत सचिव

0
  • ग्राम पंचायत टलनार में डबरी निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार का खुला खेल
  • मनरेगा अधिकारी की भी भूमिका संदेह के दायरे में

अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड में अधिकारियों, सरपंचों और पंचायत सचिवों ने सरकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों को कमाई का जरिया बना लिया है। ऐसा कोई भी कार्य या योजना नहीं बची है, जिसमें भ्रष्टाचार न किया गया हो। भ्रष्ट तंत्र सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंचने दे रहा है। योजनाओं की पूरी राशि फर्जी मस्टर रोल भरकर और फर्जी बिल व्हाचर पेश कर हजम कर ली जाती है। ऐसे कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। अब टलनार में एक बड़ा मामला उजागर हुआ है जहां कई किसानों के नाम पर डबरी निर्माण के प्रकरण तैयार कर शासन के लाखों रुपए मनरेगा अधिकारी, सरपंच और सचिव ने गटक लिए हैं। इस तिकड़ी ने भ्रष्टाचार की डबरी में जमकर गोते लगाए हैं।

बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत टलनार में रोजगार गारंटी योजना के तहत गांव का भूजल स्तर बढ़ाने तथा वक्त पड़ने पर फसलों की सिंचाई के लिए कई किसानों के खेतों में डबरी का निर्माण कराया जाता है। टलनार ग्राम पंचायत में कई किसानों के नाम पर डबरी निर्माण के बोगस प्रकरण तैयार कर पूरी रकम आहरित कर ली गई है। इसके लिए फर्जी मस्टररोल तैयार किया गया है और नाम भी फर्जी मजदूरों के डाले गए हैं। जिन किसानों के नाम पर डबरी निर्माण के प्रकरण तैयार किए गए हैं, उनके खेतों या बाड़ी में डबरी निर्माण कराया ही नहीं गया है। तथाकथित फर्जी डबरी निर्माण कार्य को ग्राम पंचायत टलनार के सहायक सचिव लखबंधु, सरपंच और मनरेगा के परियोजना अधिकारी कौस्तुभ वर्मा की सांठगांठ से अंजाम दिया गया है। जिन हितग्राहियों के नाम से डबरी निर्माण कार्य स्वीकृति हुआ था, उन हितग्राहियों की जानकारी के बगैर फर्जी तरीके से मस्टर रोल भरकर पुरानी डबरियों और छोटे तालाब को नई खोदी गई डबरी बताकर राशि गलत तरीके से राशि का भुगतान प्राप्त कर लिया गया है। डबरी निर्माण संजय कुमार के नाम स्वीकृत हुआ था। इस हितग्राही के बिना जानकरी डबरी निर्माण को अंजाम को दिया गया है।

सहायक सचिव लखबंधु ने जिन हितग्राहियों के नाम से डबरी निर्माण की स्वकृति कराई है और राशि निकाल ली है, उन हितग्राहियों को आन लाईन से जानकारी मिली तो वे आश्चर्य में पड़ गए।

मनरेगा पीओ की भूमिका संदिग्ध

डबरी के नाम पर की गई घपलेबाजी में बकावंड विकासखंड के मनरेगा परियोजना अधिकारी कौस्तुभ वर्मा की भी भूमिका संदेह के दायरे में आ गई है। क्योंकि राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए जाने वाले हर कार्य को परियोजना अधिकारी की सहमति से और निगरानी में ही अंजाम दिया जाता है। कार्य का मूल्यांकन भी परियोजना अधिकारी को ही करना होता है। इसके बाद ही स्वीकृत राशि आहरित की जा सकती है। इसका मतलब यही हुआ कि टलनार ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए डबरी निर्माण में जो धांधली हुई है, उसमें परियोजना अधिकारी कौस्तुभ वर्मा भी हिस्सेदार हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ डबरियां खेतों से दूर मैदान पऱ बनाई गई हैं और वह भी काम चलाऊ। ऎसी डबरियों की कोई उपयोगिता ही नहीं है।

MOST POPULAR

HOT NEWS