रायपुर -28 अक्टूबर के रायपुर के बूढ़ा तालाब में एक दिवसीय आंदोलन के दौरान प्रदेशअध्यक्ष- मनीष मिश्रा,प्रदेश महामंत्री- राजकुमार यादव, राजनांदगांव फेडरेशन जिला अध्यक्ष- शंकर साहू एवं शिक्षकों की उपस्थिति में देवेंद्र साहू ने विधिवत रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की शामिल होकर संघ की सदस्यता ग्रहण किया।
प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव जिला अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा कि देवेंद्र साहू के छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन में शामिल होने से संगठन को एक नई ऊर्जा व मजबूती प्रदान होगी,छुरिया ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षकों के बीच अच्छी पकड़ है और काफी लोकप्रिय है।
देवेंद्र साहू जिला मीडिया-राजनांदगांव के छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन में शामिल होने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रांत अध्यक्ष मनीष मिश्रा प्रवक्ता विकास मानिकपुरी महासचिव प्रेमलता शर्मा महामंत्री राजकुमार यादव जिला अध्यक्ष शंकर साहू प्रदेश सचिव राजू
यादव ओमप्रकाश साहू जिला सचिव राम लाल साहू जिला संयोजक मंजू देवांगन माला गौतम सरिता खान नेहा खंडेलवाल भक्ता राम मंडावी दोदेश्वर चंदेल मनोज मेश्राम अनुपमा सोनी सीता साहू सुनील शर्मा देव कुमार यादव कीरत कुमार गणवीर मोहन कोमरे देशन पटेल अतुल यदु
ज्ञान चंद साहू राजकुमार ठाकुर संजीव गंधर्व कौशल श्रीवास्तव हीरा लाल मौर्य उत्तम ठाकुर, रामेश्वर साहू,श्वेता श्रीवास्तव, चित्रा सोनवानी,सुषमा चौरे,द्रोपती चनाप,करुणा ठाकुर,राधिका वर्मा,विद्या श्रीरंगे,शामिल हैं।
लौह अयस्क खदान समूह के डिप्लोमा इंजीनियर की मीटिंग 29 अक्टूबर को स्थानीय साहू सदन दल्ली राजहरा में हुई । डिप्लोमा इंजीनियर को चिदंबर राव, राजेश कुमार साहू, कमल कांत, व्ही पी अनिल कुमार, राजकुमार मुंडा, रामपाल, डी एस चौहान, चिरंजीव लहरें, पीयूष कांत द्विवेदी, मोती लाल जॉर्ज, रवि नारायण राव आदि ने संबोधित किया।
संबोधन में कहां गया की हम सभी को माइंस में कार्य करते हुए लगभग 20 से 25 वर्षों के कार्यकाल के पश्चात भी उसी पद पर वरिष्ठ तकनीशियन या वरिष्ठ ऑपरेटर आदि पदों पर ही कार्यरत है। प्रबंधन द्वारा बार-बार डिप्लोमा इंजीनियरों को आश्वासन मिलता रहा है कि सम्मानजनक पद नाम जल्द लागू किया जाएगा लेकिन नहीं दिया जा रहा है ।
वर्ष 2017 में स्टील मिनिस्टर द्वारा इस्पात मंत्रालय से डिप्लोमा इंजीनियरों को जूनियर इंजीनियर पदनाम देने के आदेश जारी कर दिया था परंतु आज तक लागू नहीं किया गया। लौह अयस्क खदान समूह के डिप्लोमा इंजीनियर S-11 ग्रेड में हैं. इन सबकी सर्विस 8 से 12 वर्षों की बची है ।यह सभी कर्मचारी इसी ग्रेड में ब्लॉक हो गए हैं। जिसके कारण इन कर्मचारियों में काफी निराशा है.
हमने पिछले वर्ष 2019 में पदनाम और प्रमोशन के संबंध में एन जे सी एस सदस्य कमलजीत सिंह मान से चर्चा की थी तथा उन्हीं के साथ सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी से दिसंबर 2019 को राजहरा आगमन पर उनसे मुलाकात करने पर सम्मानजनक पदनाम पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी ।जिस पर सेल चेयरमैन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
चर्चा के दौरान श्री कमलजीत सिंह मान ने सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी से कहा था कि इस मुद्दे को एन जे सी एस में चर्चा के लिए ना भेजें .इसे कारपोरेट ऑफिस में ही आप स्वयं निर्णय लेकर यथाशीघ्र समस्त कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम दिलवाए।
नया वर्ष 2020 की शुभकामना बधाई संदेश में सेल चेयरमैन अनिल कुमार चौधरी ने कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम देने की घोषणा की थी ।
जनवरी 2020 में हमारे भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ अर्निबन दासगुप्ता जी ने नए वर्ष की बधाई देने लौह अयस्क खदान समूह राजहरा माइंस आए थे। उन्होंने भी माइंस में कर्मचारियों को बताया कि बहुत ही जल्द सेल के कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम दिया जाएगा ।लेकिन अब तक पदनाम नहीं मिला।
पदनाम का मसला अब यूनियन के पाले में डाल दिया गया है और कहा जा रहा है कि सहमति नहीं बन रही है।
उपस्थित सभी डिप्लोमा इंजीनियर ने कहा कि हमारी एक लंबी सेवा अवधि योग्यता और अनुभव के पश्चात भी हमें अपना पदनाम बताते हुए बेहद निराशा और शर्मिंदगी महसूस होती है। जबकि प्रदेश सरकार के (पी डब्ल्यू डी/ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड )आदि विभागों केंद्रीय सरकार तथा पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों में डिप्लोमा इंजीनियर की नियुक्ति के समय सब इंजीनियर या जूनियर इंजीनियर या जूनियर ऑफिसर पदनाम दे दिए जाते हैं ।
हम समस्त डिप्लोमा इंजीनियर प्रबंधन से मांग करते हैं कि जिस तरह कार्यपालक वर्ग में उनकी छवि को उन्नत करते हुए अपग्रेड किया गया है सर्कुलर नंबर (Vide no. PER / CC /2019/date27.09.2019 GM personal SAIL corporate office New Delhi)उसी तर्ज पर डिप्लोमा इंजीनियर के भी सामाजिक छवि देखते हुए अपग्रेड किया जाए कंपनी पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा एवं एक सम्मानजनक पद नाम से डिप्लोमा इंजीनियर में उत्साह वर्धन होगा ।यह भी निर्णय लिया गया कि उच्च प्रबंधन कार्मिक निदेशक तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज को मांग पत्र भेजा जाए।
उच्च प्रबंधन यदि सम्मानजनक पदनाम नहीं देता है तो आने वाले समय में डिप्लोमा इंजीनियर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे ।जिसकी पूरी जवाबदारी प्रबंधन की होगी । राजेश कुमार साहू
जगदलपुर। जगदलपूर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व जुझारू विधायक व नगरीय प्रशासन के संसदीय सचिव रेखचंद जैन की किसानों के प्रति संवेदनशील पहल की बदौलत विधानसभा क्षेत्र में पांच नये सहकारी समिति गठित किया गया है जिससे अब किसानों को निकट के लैम्प्सों में ही कृषि संबंधित कार्यों में सुविधाएं मिलेगी।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए छत्तीसगढ़िया किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सहकारी समितियों का पुर्नगठन किया जिसके तहत जगदलपूर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांच नये सहकारी समितियों को गठन को मंजूरी दी गई है।पूर्व में भी जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जगदलपुर ब्लाक में बडेमुरमा,नानगुर ,नगरनार,बम्हनी, माड़पाल व जगदलपूर लैम्प्स था अब जगदलपुर में पल्ली, बाबू सेमरा, जमावाड़ा व पुसपाल में नये केंद्र खुलेगा। इसी तरह दरभा जनपद क्षेत्र में दरभा ,नेगानार में लैम्पस है अब बढ़ कर चिंगपाल में लैम्पस खोला जाएगा।कुल मिलाकर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आठ सहकारी समिति से बढ़कर तेरह समीति हो जायेगा।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आगे कहा कि सहकारी केंद्रों का पुर्नगठन कर छोटे-छोटे सहकारी समिति से क्षेत्र के किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी जिसमें किसानों को समय पर ऋण मिलेगा साथ ही किसानों की धान खरीदी की अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगा। संसदीय सचिव रेखचंद जैन की इस पहल का जगदलपुर क्षेत्र की किसानों ने स्वागत किया जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। संवेदनशील माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहें हैं जिसके तहत् किसानों की धान खरीदी समर्थन मूल्य में खरीददारी कर लाभ मिल रहा है।इसी प्रकार किसानों को नये सहकारी समितियों के माध्यम से अल्प ऋण, खाद-बीज , कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत भी लाभ मिलेगा।
जगदलपुर।नगरनार डी-मर्जर मामले पर भाजपा की कथनी-करनी पर कटाक्ष करते हुए विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि तत्कालीन भाजपा के विधायक संतोष बाफना को निशाने पर लिया। नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले पर नरेंद्र मोदी सरकार को पत्र लिखकर इति श्री ना करें बल्कि नगरनार स्टील डी- मर्जर व विनिवेशीकरण के खिलाफ बस्तरहित के लिए लड़ाई लड़ें। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने डी-मर्जर के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया। शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नारेबाजी कर जोर भरा। महापौर श्रीमती सफीरा साहू व प्र्रदेश महासचिव यशवर्धन राव ने भी संबोधित करते हुए कटाक्ष किया। इस दौरान आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही व जिला विधिक सेल अध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित थे।
जगदलपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक ठेकेदार पर ज्यादा मेहरबान बना हुआ है और कार्य पूरा नहीं करने के बावजूद धड़ाधड़ ठेके उसे दिया जा रहा है जिसके कारण निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है जिससे जनता को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में इस ठेकेदार पर क्यों मेहरबानी किया जा रहा है जिसको लेकर सवालिया निशान लग रहा है।
नगर के ठेकेदार तनय चौधरी को परपा थाने से कंगोली रोड़ की बीटी_रिनवल की जिम्मेदारी दी गई थी जोकि इस ठेकेदार ने आधा-अधूरा काम किया है जिससे यह सड़क नई बन पाया जिससे जनता को इस सड़क से राहत नहीं मिल पाई। वहीं तुसेल सड़क निर्माण कार्य आगामी 15दिनों अर्थात 10नवम्बर तक पूर्ण किया जाना है जिसके बावजूद आधा-अधूरा काम किया गया है जिसके कारण यह निर्माण कार्य भी विवादों में घिर गया है। ठेकेदार तनय चौधरी द्वारा जब निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया है तो फिर धड़ाधड़ उसे लोक निर्माण द्वारा ठेके पर ठेके दिए जा रहें हैं जिसके कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा विवादों में आ गया रहा है। लोक निर्माण विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ठेकेदार तनय चौधरी को आरआरपी योजना अंतर्गत कैकाचेरबहार में भी सड़क निर्माण कार्य का जिम्मा दिया गया है जिसके कारण जिसकी वजह से यह कार्य तय समय पर पूरा होगा उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ठेकेदार तनय चौधरी से उपरवर्णित कार्यो के संदर्भ में चर्चा करने उनके मोबाइल नंबर पर 94255-90403 से संपर्क साधा गया किंतु उसने चैनल इंडिया से निर्माण कार्यों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया।
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर संभाग की ऐतिहासिक दशहरा पर्व की मुख्य रस्म भीतर रैनी व बाहर रैनी पर्व की जिम्मेदारी निभाने वाले किलेपाल परगना के माड़िया जनजाति के लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों की बदइंतजामी का शिकार होना पड़ा गया।जिसके कारण भीतर रैनी के दिन वह बैरंग लौटने की तैयारी में थे |
सदियों से चली आ रही बस्तर की परंपरानुसार किलेपाल परगना से बडी संख्या में लोग रथ खींचने जगदलपुर आते हैं और इस वर्ष भी प्रशासन द्वारा कोविड-19 को देखते हुए 500 की संख्या में उनको लाकर बस्तर बाड़े में ठहराया गया था। ग्रामीणों के रहने-खाने व अन्य सुविधाओं के लिए बस्तर जिले के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी व एसडीएम जी.आर.मरकाम को जिम्मेदारी दी गई थी।
किंतु किलेपाल परगना के माड़िया 500 की संख्या में जब बीपीएस बाड़ा पहुँचे तब उन्हें वहां जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार नही मिला और ना ही उनके लिए राशन की व्यवस्था की गई थी जिससे नाराज मजबूर आदिवासी 3 किलोमीटर दूर जगदलपुर शहर आकर अपने पैसे से राशन खरीद खाने को मजबूर नजर आए समय पर व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीण नाराज हो गए। बिना रथ खींचकर वह वापस जाने की तैयारी कर रहे थे।
सांसद दीपक बैज को जानकारी लगते ही संभाली कमान
इस अव्यवस्था की जानकारी व ग्रामवासियों के लामबंद होने की जानकारी जब बस्तर सांसद व दशहरा समीति अध्यक्ष दीपक बैज को हुई तो नाराज़ ग्रामीणों को समझाने उनके बीच बस्तर परिवहन संघ कार्यालय जाकर तत्काल 10 कुंटल लकड़ी,ग्रामीणों को टीशर्ट, राशन व्यवस्था करवाकर खुद ही उनके लिए भोजन बनाते नजर आने लगे। वही खुद भी उनके साथ भोजन का आंनद लिया।
सांसद दीपक बैज को किलेपाल के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें तीन दिनों से लाया गया किंतु खाने_पीने के लाले पड़ गए थे जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही स्पष्ट तौर पर सामने आई।किलेपाल क्षेत्र के ग्रामीण पहली बार इस तरह स्वयं सांसद को अपने बीच देखकर समस्या का समाधान करने को लेकर खुशी जाहिर की .
बस्तर के आदिवासी परिजन के साथ पहुंचते है रथ खींचने
बस्तर दशहरा पर्व में हर साल किलेपाल क्षेत्र के अलग – अलग गांवों के ग्रामीण रथ खींचने परिवार के साथ पहुंचते थे . इस साल कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया . दशहरा समिति ने रथ खीचने वाले ग्रामीणों को चिहिनत कर लाया गया है.जबकि इसके पहले तक ग्रामीण स्वयं खाना बनाने के लिए लकड़ी व बर्तन आदि लेकर पहुंचते थे और बस्तर हाईस्कूल , फॉरेस्ट ऑफिस , माडिया डेरा व कलेक्टोरेट परिसर में ठहरते थे
बालोद–आज दिनांक 30/10/2020 के प्रातः 07:00 बजे पुलिस झंडा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के परिप्रेक्ष्य में एकता दौड़ सरदार पटेल मैदान से प्रारम्भ हो कर सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम प समाप्त हुआ।
इस अवसर पर एसएसपी बालोद जीतेन्द्र सिंह मीणा के निर्देश पर ,Asp डी आर पोर्ते, डीएसपी दिनेश सिन्हा , प्रशांत पैकरा ,कमल जीत पाटले ,विनय , तनु प्रिया ठाकुर ,यशवंत साकार, आरआई मधुसूदन नाग , टी आई गेंद सिंह ठाकुर ,R S सिन्हा व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
बालोद–विकास खंड गुरूर के कोविड आइसोलेशन सेंटर धनोरा में भर्ती मरीजों के उपचार के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रतिदिन प्रातः एवम् शायम कालीन योगाभ्यास हेतु डॉ दुष्यंत निर्मलकर, व डॉ डी सी जैन द्वारा जानकारी देते हुए प्रेरित कर योगाभ्यास कराई जाती है योगाभ्यास हमारे जीवन में सेहत के लिए अभिन्न हिस्सा है, दवाई से उपचार के साथ साथ योगाभ्यास करने से जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिलता है, व्यस्ततम जीवन शैली, अनियमित खान पान तनाव ग्रस्त रहने से सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। यदि हम नियमित रूप से सुबह शाम समय निकालकर योग व सैर करे तो निश्चित रूप से निरोग व दीर्घायु बनेंगे साथ ही साथ संस्था में भर्ती मरीजों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार की मनोरंजन सामग्री उपलब्ध कराई गई है जिससे लोग मनोरंजन कर समय व्यतीत करते हैं समय निकाल कर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे एवम् उनके स्टॉफ द्वारा शाम के वक्त समय निकाल मरीजों के साथ गजल व गाना सुनकर मनोरंजन किए करते है एव कोरोना संक्रमण के बचाव व संक्रमण की रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का उपयोग, साबुन से नियमित हाथ धुलाई किसी भी प्रकार से कोरोना के लक्षण चिन्ह होने पर जांच कराने हेतु समुदाय को प्रेरित करने आवश्यक दिशनिर्देश करते है।
जगदलपुर – शहर के कुम्हारपारा निवासी बर्तन व्यापारी संतोष जैन (36) का शव संदिग्ध स्थिति में कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट के पास बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष जैन चार दिन से लापता थे और जब उनका शव मिला उनके हाथ बंधे हुए थे। और चोट के निशान भी थे। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि व्यापारी की हत्या की गई है। मृतक संतोष जैन की मुंह बोली बहन सुनिता के अनुसार उसके भाई को अगवा किए जाने के बाद उसे छोड़ने के लिए पांच लाख की फिरौती की मांग की गई थी |
25 अक्टूबर को मोहन नगर इलाके में स्थित दुकान से वे स्कूटी से घर के लिए निकले थे। तब से लापता थे। बताया जाता है कि संतोष की बाजार में काफी देनदारी थी। 25 अक्टूबर को दुकान बंद करने से पहले उन्होंने घर पर बात की थी। इसके बाद से मोबाइल बंद था। टीआइ कोड़ेनार के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे रायकोट के सरपंच ने सड़क से कुछ दूरी पर शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उसकी शिनाख्त बर्तन व्यापारी संतोष जैन के रूप में हुई। इसके करीब 24 घंटे के बाद व्यापारी के मोबाइल से ही अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। बुधवार को व्यापारी के कार चालक के हाथों रुपये भेजवाया गया। लेकिन यह बात पुलिस को नहीं बताई गई थी |
बालोद–ग्राम अरमरीकला में जंवारा विसर्जन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया गया, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर में जंवारा स्थपित किया गया था ,शीतला माता मंदिर से शोभा यात्रा चंडी माता मंदिर तक ,उसके बाद माता तालाब में जंवारा विसर्जीत
किया गया जिसमें नव दिनों तक मंदिर में आने जाने वालों का सेनेटाइजर लगाकर ही प्रवेश दिया जाता था, बेरिकेट्स लगाया गया था जिसके माध्यम से ही प्रवेश दिया जाता था । इस तरह पूरा आयोजन समस्त ग्राम वासी अरमरीकला के सहयोग से किया गया जिसका संचालन
ग्राम विकास समिति अरमरीकला के द्वारा किया जिसमें पूर्ण सहयोग वीर भगत सिंह युवा संगठन अरमरीकला के विशेष निगरानी में जंवारा विसर्जन किया गया |