City Media - Page 201 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 201

कर्रेगुट्टा आपरेशन थमते ही नक्सलियों ने शुरू कर दिया अपना असली चेहरा दिखाना; कर दी शिक्षादूत की हत्या

0
  • मीनागट्टा के शिक्षादूत अशोक मुचाकी समेत तीन लोगों का किया कत्ल 
  • स्कूल में दाखिला दिलाने बच्चों का सर्वे कर रहे थे शिक्षादूत अशोक मुचाकी 
  • खुद को शिक्षा और विकास का पक्षधर बताने वाले नक्सलियों की खुल गई पोल 

अर्जुन झा-

जगदलपुर खुद को बस्तर के गांवों के विकास, शिक्षा और आदिवासियों के उत्थान का हिमायती बताते हुए शांति वार्ता की गुहार लगाने वाले नक्सलियों ने एक शिक्षादूत, स्कूल के रसोईया और एक ग्रामीण की हत्या कर अपना असली चेहरा जनता के सामने ला दिया है। कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी ऑपरेशन थमते ही नक्सली फिर रक्तपात करने लगे हैं।

नक्सलियों ने ताजा वारदात बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में की है। यहां नक्सलियों ने मीनागट्टा स्कूल में कार्यरत शिक्षादूत अशोक मुचाकी की आधी रात हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि शिक्षादूत अशोक मुचाकी रविवार को अप्रवेशी बच्चों का सर्वे करने गांव में घर घर गया था, ताकि ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ाजा सके। यह भी जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने स्कूल के रसोईया और एक अन्य ग्रामीण की भी हत्या की है।अशोक की पत्नी भी उसी स्कूल शिक्षादूत बन सेवा दे रही है। शिक्षादूत अशोक मुचाकी की हत्या नक्सलियों ने क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि माओवादियों द्वारा हत्या की खबर आई है। पामेड़ थाना से कंचाल और मीनागट्टा की दूरी अधिक होने व संचार माध्यम न होने के कारण कितने लोगों की हत्या हुई है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा तीन दिन पहले ही सुकमा के तारलागुड़ा क्षेत्र के बेनपल्ली गांव में नक्सलियों ने उप सरपंच की हत्या कर दी थी।ग्रामीणों की वेशभूषा में 4-5 नक्सली उप सरपंच मुचाकी रामा के घर पहुंचे थे। उन्होंने मुचाकी रामा को घर से बाहर निकाला और गला घोंट कर उसे मार डाला था। मुचाकी रामा निर्विरोध उप सरपंच बने थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से इन्हें नक्सलियों की ओर से धमकियां भी मिल रही थी। नक्सलियों ने इससे पहले बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में मारूडबाका सोसायटी के संचालक नागा भंडारी पिता उर्रा भंडारी की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। नागा भंडारी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम लिंगापुर गए हुए थे। जहां देर रात करीब 11.30 बजे अज्ञात नक्सलियों द्वारा कुल्हाड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

उजागर हो गई उनकी मंशा

नक्सली नेता एक तरफ तो बार बार शांति वार्ता का प्रस्ताव रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे आदिवासियों की हत्याएं भी कर रहे हैं। बीच में एक नक्सली लीडर ने शांति वार्ता के प्रस्ताव वाला पत्र जारी किया था। इस पत्र में कहा गया था कि समस्या का समाधान बंदूक से नहीं हो सकता, शांति वार्ता से ही हो सकता है। इस पत्र में नक्सली लीडर ने नक्सलियों को बस्तर के विकास, शिक्षा, चिकित्सा का पक्षधर बताया था। इसके उलट वे शिक्षादूत और निरीह आदिवासियों की हत्या कर अपनी चाल, चरित्र और चेहरा सामने ला दिया है। स्कूल में निस्वार्थ सेवा देने वाला शिक्षादूत अशोक मुचाकी गांव के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के जतन में लगा था। क्या यही उसका कसूर था, जो नक्सलियों ने उसे मार डाला। खुद को आदिवासी हित में लड़ने वाला बताने वाले नक्सली आदिवासियों का कत्लेआम कर रहे हैं। आखिर वे चाहते क्या हैं, उनकी मंशा क्या और उद्देश्य क्या हैं? जाहिर सी बात है नक्सली बस्तर में अपना वजूद बचाए रखने और लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए ऎसी कायराना हरकत कर रहे हैं।

ऑपरेशन थमते ही हौसले बुलंद

बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी नक्सलियों का ठिकाना रही है। सीआरपीएफ, डीआरजी, बीएसएफ, बस्तर फाइटर, पुलिस और अन्य सुरक्षा बल जब तक ऑपरेशन चला रहे थे, तब तक नक्सली बार बार शांति वार्ता की दुहाई दे रहे थे। पहलगाम की घटना के बाद भारत- पाकिस्तान के बीच उपजे हालात के मद्देनजर ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पैरा मिलिट्री फोर्सेस की जरूरत पड़ सकती है। ऑपरेशन क्या थमा, नक्सली फिर खून खराबे पर उतर आए हैं। सूत्र बताते है कि नक्सलियों की इस हरकत को देखते हुए अब ऐसा ऑपरेशन अकेले कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर ही नहीं, बल्कि नक्सलियों के अन्य तमाम बड़े ठिकानों पर तैयारी की जा रही है।

मोबाईल फोन की बात को लेकर बारात में आये युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्‌तार

0
  • थाना रनचिरई पुलिस द्वारा घटना के तत्काल बाद आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
  • आरोपियो से स्टील का चाकू व लोहे का कड़ा बरामद
  • आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालको को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर

दिनांक 12.05.2025 को थाना गुण्डरदेही से मर्ग क्रमांक 0/2025 धारा 194 बीएनएसएस मृतक रामप्रसाद मसराम पिता लतेलु राम मसराम साकिन मरहीकापा क्रिगखुर्द बिलासपुर की मर्ग डायरी घटना स्थल ग्राम चिचबोड थाना रनचिरई का होने से नंबरी मर्ग एवं शव पंचनामा कार्यवाही हेतु प्राप्त होने पर नंबरी मर्ग सदर कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया, मर्ग जांच क्रम में सतीश कुमार हल्बा ठाकुर पिता सोहन लाल ठाकुर उम्र 26 वर्ष ग्राम चिचबोड का कथन लेख किया गया, जिसने दिनांक 11.05.2025 को अपने साथी तालसिंग ठाकुर, सागर बम्बोडे, चिन्तेश्वर ठाकुर, खिलेन्द्र ठाकुर, मोहन साहू, यश कुमार साहू सभी ताम्रध्वज ठाकुर ग्राम चिचबोड की बहन की शादी में गडवा बाजा बजा रहे थे, बसंतपुर राजनांदगांव से दूल्हा अर्जुन ठाकुर के साथ बाराती आये थे, रास्ते में एक मोबाईल फोन गिरा मिला, उसे बाजा बजाते हुए उठाया और रखा था, मिले हुए मोबाईल में फोन आया तब मैं कॉल उठाया, तब उसने मेरा मोबाईल है, कहां पास हो बोला तब मैं हमारे पास है, तब शाम लगभग 07.00 बजे कुछ लडके आये जिसने अपना नाम लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की बसंतपुर राजनांदगांव का हूं यह मोबाईल मेरा है, वापस करो बोला तब मैं उसे मोबाईल दे रहे हैं भाई कुछ 100-50 रू० खर्चा पानी दे दो बोला तो लक्की और उसके साथ 6-7 दोस्त थे, वे बहस करने लगे, रात लगभग 08.15 बजे ग्राम चिचबोड के चोवाराम साहू के घर आगे पुल के पास लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की निवासी बसंतपुर राजनांदगांव एवं उसके अन्य सात दोस्त कुल आठ व्यक्ति सभी बैठे थे, जो सतीश कुमार और रामप्रसाद को हाथ मुक्का, लात से उसके पेट, सिर, सीना, शरीर सब जगह मारपीट किये हैं, और जान से मारने की नियत चाकू से रामप्रसाद के सिर में बाएं और पीछे तरफ और शरीर में बाएं तरफ पसली के पास कमर में वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या किये हैं, आरोपीगण द्वारा धारा 103, 191(2) बीएनएस का अपराध घटित करना सबूत पाने से आरोपीगण के विरूध्द थाना रनचिरई में अपराध कमांक 60/2025 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशन एवं  पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन पर व एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण पर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना रनचिरई व थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद की विशेष टीम गठित किया

आरोपीगण (01) लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की पिता हृदय ठाकुर, उम्र 19 वर्ष 07 माह, निवासी वार्ड क्र. 46 शिव बजरंग मंदिर क्लब चौक गली नं. 06 बसंतपुर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (02) दीपक कुमार यादव पिता हेमंत यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 46 क्लब चौक हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (03) अभय राजपूत उर्फ लक्की पिता अजय राजपूत उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 46 क्लब चौक हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव एवं अन्य 05 विधि से संघर्षरत बालको के कब्जे से घटना में उपयोग किये स्टील की चाकू एवं लोहे का कड़ा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

 

उक्त कार्यवाही मे थाना रनचिरई से उप निरीक्षक राधा बोरकर, र शुक्ला, प्र.आर. सुनील मण्डावी, आर. कामता साहू, महेन्द्र साहू एवं थाना गुण्डरदेह योगेश सिन्हा, कमलेश रावटे, आर. ललीत कदम्, यशवंत देशमुख तथा सायबर सेल ब निरी. जोगेन्द्र साहू, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, रूम लाल चुरेन्द्र, आर. विपीण गुप्त, संदीप यादव की विशेष योगदान रहा।

किरायेदारों की जानकारी देना होगा अनिवार्य अन्यथा होगी कार्यवाही

0

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उनके यहां जो भी किराएदार निवास कर रहे हैं, किराएदार फार्म नजदीकी थाना/चौकी से प्राप्त कर किराएदार का पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों (आधार कार्ड/वोटर आईडी / पहचान पत्र/राशनकार्ड) के साथ संबंधित थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से जमा करें । जानकारी नहीं दिए जाने की स्थिति में एवं किराएदार की किसी भी मामलें में संलिप्तता पाए जाने पर किराएदार के साथ-साथ मकान मालिक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी । उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस के पोर्टल – सिटिजन सर्विस पोर्टल में जाकर ऑनलाइन भी फॉर्म भरा जा सकता है l कृपया जागरूक बने एवं भविष्य में होने वाली परेशानी से बचने के लिए जानकारी थाने में अनिवार्य रूप से दें l

सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में मोक्षा बाफना ने 95% अंक अर्जित कर ग्राम व परिवार को किया गौरवान्वित.बधाई देने वालों का लगा तांता.

0

दल्लीराजहरा। आज घोषित CBSE के 12 वीं कक्षा के परिणाम में कुसुमकसा की निवासी एवं विश्वदीप विद्यालय दुर्ग की छात्रा मोक्षा बाफना ने वाणिज्य संकाय में 95% अंक हासिल करके ग्राम एवं परिवार को गौरवान्वित किया है। मोक्षा – किशोर एवं शिल्पा बाफना की छोटी सुपुत्री हैं, बचपन से ही मेघावी मोक्षा ने दसवीं तक की शिक्षा निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्लीराजहरा से प्राप्त की है। मोक्षा बाफना को 12 वीं की परीक्षा में मिले शानदार उपलब्धि के लिए ग्रामवासियों, परिजनों,गुरुजनों आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

दल्ली राजहरा में सुरक्षा कर्मी द्वारा घर में घुसकर महिला से छेड़खानी पुलिस थाने में शिकायत

0

Big breaking- दल्ली राजहरा महिला से छेड़खानी की शिकायत युवक के खिलाफ फूटा गुस्सा थाने में मजदूर यूनियन के लोगों के द्वारा जाकर युवक के खिलाफ की गई शिकायत कि गयी इतने पर संतुष्ट न होने पर युवक का क्वार्टर खाली कराने हेतु बीएसपी के नगर प्रशासक कार्यालय में भी आवेदन किया गया। बताया जाता है कि युवक का नाम यशवंत छत्री जो की सिटीजन क्लब में गार्ड की नौकरी पर कार्यरत है पूर्व में भी युवक के खिलाफ कई शिकायत प्राप्त हो चुकी है। इस संबंध में युवक से सम्पर्क करने पर उसने घटना से इंकार किया और महिला से पारिवारिक संबंध होने की बात कही।

किंतु महिला एवं उसके परिजनों के द्वारा बिना वजह किसी पर इस तरह झूठा आरोप लगाना संभव नहीं है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है युवक की परिजन शहर से बाहर गए हुए थे युवक घर पर अकेला था और पड़ोस में रहने वाली महिला के घर घुस गया महिला से जबरदस्ती करने लगा महिला डर कर वहां से छुड़ाकर अपने बच्चों के साथ घर से बाहर आकर कुंडा लगा दी और अपने पति को फोन कर तत्काल बुलाया। इसके बाद थाने में जाकर शिकायत की गई अब देखना है कि पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है । कि मामला शिकायत तक ही सीमित रहता है।

दुनिया को आज युद्ध नहीं, बुद्ध की जरूरत है: मेयर संजय पाण्डेय

0
  • बुद्ध जयंती समारोह में शामिल हुए महापौर 

जगदलपुर वेलुवन बुद्ध विहार जगदलपुर में आज बुद्ध जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण, त्रिशरण, बुद्ध वंदना, धम्म वंदना, संघ वंदना की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलें। उन्होंने पूरे विश्व को जो मार्गदर्शन दिया है करुणा का, शांति का उसी का अनुशरण हम सभी को करना चाहिए। विश्व के मौजूदा हालातों का जिक्र करते हुए मेयर संजय पाण्डेय ने कहा कि आज दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध की जरूरत है, भगवान बुद्ध के शांति के संदेश पर अमल करने की दरकार है। महापौर श्री पाण्डेय ने बौद्ध धर्म के अनुयायियों और उपस्थित जन समुदाय को बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर निगम के स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, राजपाल कसेर, शशिनाथ पाठक, वीरेंद्र जोशी, पीडी मेश्राम, कुंदन रामकर, विजय बोरकर, डॉ. मनीष मेश्राम, धर्मेंद्र मेश्राम, सुचित्रा रंगारे समेत बौद्ध समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

70 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, कुल मात्रा 12.6 बल्क लीटर

0

आबकारी आयुक्त श्याम धावडे के निर्देश पर, कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में और जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा के निर्देशन में जिला बालोद के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त आबकारी बल द्वारा छापामार कार्यवाही कर अजमानतीय प्रकरण, कायम कर आरोपियों को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

दिनांक 12.05.2025 को आई टी आई दल्लीराजहरा के पास दुपहिया वाहन TVS XL हैवी ड्यूटी CG-24 M 7688 में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे आरोपी सुरेश चिकवा उर्फ मंडल पिता- शोभालाल चिकवा, जाति चिकवा, उम्र 35 वर्ष, साकिन वार्ड क्र.25 मछली मार्केट दल्लीराजहरा, से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में 70 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, कुल मात्रा 12.6 बल्क लीटर एवं परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन TVS XL हैवी ड्यूटी CG-24M 7688 को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपराध कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया |

शराब विक्रेताओं, तस्करों और निर्माताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग बालोद की यह कार्यवाही सतत रुप से जारी रहेगी | इस महत्वपूर्ण छापामार कार्यवाही में प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य, मुख्य आरक्षक तेजेन्द्र नाथ मण्डल एवं आबकारी आरक्षक चंद्रशेखर सिंहसार का महत्वपूर्ण योगदान रहा |

हाईटेक होगा जगदलपुर का काकतीय पीजी कॉलेज

0
  • होगा स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल सेंटर, रिसोर्स सेंटर, लैंग्वेज भवन का निर्माण 

जगदलपुर नगर का शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अब हाईटेक होने जा रहा है। कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम डिजिटल सेंटर, रिसोर्स सेंटर, लैंग्वेज आदि का निर्माण होने जा रहा है।

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे ने शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कॉलेज में 2 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से स्मार्ट क्लास रूम निमार्ण, डिजिटल सेंटर, रिसोर्स सेंटर, लैंग्वेज लैब भवन निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा। इन कार्यों का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कॉलेज में के हमारे युवा छात्र- छात्राओं के लिए काफी हर्ष का विषय है कि काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल सेंटर, रिसोर्स सेंटर, लेंगवेज लैब भवन निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। आज के आधुनिक युग में स्मार्ट क्लास, डिजिटल सेंटर व अन्य आधुनिक शिक्षा होना आवश्यक है। जिसे गंभीरता से लेते हुए हमारे शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सभी कार्यों का निमार्ण किया जा रहा है। जिससे हमारे बस्तर अंचल के हमारे युवा साथियों को इसका बहुत लाभ मिलेगा। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। उच्च शिक्षा में हमारे बस्तर के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्लेटफार्म देने की आवश्यकता है। जिसके लिए हमारी सरकार गंभीरता से इन विषयों पर काम कर रही है। युवाओं के अच्छे अवसर मिले यह हमारा कर्तव्य है। जिस पर हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में और बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक होगा उसे भी हम पूरा करेंगे। श्री देव ने कहा हम वचनबद्ध हैं कि हमारे युवा साथी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएं, जिसके लिए जितना भी बेहतर हो हम जरूर प्रयास करेंगे। वहीं सभी निमार्ण कार्य जल्द पूरा करते गुणवत्ता के साथ कार्य करें। इस दौरान महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, पार्षद संतोष गौर, श्याम सुंदर, विद्याशरण तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, यशवर्धन राव, मनोहर तिवारी, प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव तथा कॉलेज के प्रोफेसर्स व छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

नक्सलियों ने की सोसायटी संचालक नागा भंडारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

0
  • शांति वार्ता के प्रस्ताव के बीच कायराना करतूत
  • बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र की घटना

जगदलपुर नक्सली एक तरफ तो शांति वार्ता का ढिंढोरा पीट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे निर्दोष आदिवासियों को मौत के घाट उतारने से भी नहीं चूक रहे हैं। नक्सलियों की ऎसी ही कायराना करतूत बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से सामने आई है, जहां नक्सलियों ने मारूडबाका सोसायटी के संचालक नागा भंडारी पिता उर्रा भंडारी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या कर दी है।

बताया जाता है कि नागा भंडारी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम लिंगापुर गए हुए थे। जहां देर रात करीब 11.30 बजे अज्ञात नक्सलियों द्वारा कुल्हाड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना उसूर से पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना की गई है। पुलिस बल के घटना स्थल पहुंचने उपरांत विस्तृत जानकारी से अवगत कराने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है। नक्सलियों की ओर से शांति वार्ता के प्रस्ताव के बीच बाद इस तरह की घटना से लोगों में दहशत है। वहीं यह बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है कि नक्सली नेता एक तरफ तो बार बार शांति वार्ता का प्रस्ताव रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे बेकसूर आदिवासियों की हत्याएं भी कर रहे हैं। बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने नागा भंडारी की हत्या की घटना की पुष्टि की है।

प्रशासन सीमा के पचड़ेमें उलझा रहा, ग्रामीणों ने जप्त कर ली चेन माउंटेन मशीन

0
  •  भास्कली नदी में रेत के अवैध खनन का मामला
  • बनियागांव के पंचों और ग्रामीणों का बड़ा एक्शन

बकावंड विकासखंड बकावंड से गुजरने वाली भास्कली नदी में रेत के अवैध खनन को लेकर जहां प्रशासन ने सीमा के पचड़ेकी वजह से हाथ खड़े कर दिए, वहीं ग्रामीणों और पंचों ने अब बड़ा एक्शन ले लिया है।गांव वालों ने नदी में खड़ी चेन माउंटेन मशीन को जप्त कर लिया है। चेन माउंटेन मशीन खनन माफिया की बताई जा रही है।

पड़ोसी राज्य ओड़िशा से आई भास्कली नदी बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक के दर्जनों गांवों से गुजरती हुई इंद्रावती नदी में मिल जाती है। बकावंड की ग्राम पंचायत बनियागांव समेत दर्जनों गांवों की खेती किसानी और निस्तार व्यवस्था भास्कली नदी के जल से होती है। बनियागांव के पास भास्कली नदी से रेत का बेतहाशा खनन और परिवहन हो रहा है। रेत माफिया चेन माउंटेन मशीन और जेसीबी के जरिए नदी को खोदकर रेत निकाल रहे हैं। इससे नदी की धारा मुड़ गई है और बाढ़ के समय बस्तर जिले के खेतों का कटाव तेजी से होता है। कई किसानों के खेत नदी में समा चुके हैं। इसके अलावा रेत परिवहन करने वाले ट्रकों और ट्रेक्टरों के कारण गांवों की सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। इससे परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार और कलेक्टर कार्यालय में कई बार गुहार लगाई। चर्चा है कि बकावंड तहसीलदार के संरक्षण में रेत का यह खेल चल रहा है। शिकायत के आधार पर बकावंड एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने बनियागांव जाकर मुआयना किया, तो उन्हें एक भी ट्रक या ट्रेक्टर रेत का परिवहन करते नहीं मिला। अलबत्ता उन्हें भास्कली नदी के बीचो बीच एक चेन माउंटेन मशीनजरूर खड़ी नजर आई, मगर सीमा के चक्कर में उस मशीन को जप्त नहीं किया जा सका। दरअसल भास्कली नदी ओड़िशा और बस्तर जिले की सीमा रेखा से बहती है।

मशीन बस्तर की सीमा में खड़ी है या ओड़िशा की सीमा में, इसे लेकर असमंजस की स्थितिथी, लिहाजा अधिकारी खाली हाथ लौट आए। इसके बाद बनियागांव के ग्रामीणों और पंचों ने खुद ही कार्रवाई करने का फैसला कर लिया।

खनिज निरीक्षक को गांव में बुलाकर नदी में खड़ी मशीन की जप्ती बना ली गई।पंचनामा और जप्ती पत्र पर पंच तूफान सिन्हा, पंच अमर सिंह मांझी, ग्रामीण दिवाकर गोस्वामी, वेदप्रकाश सेठिया, बाबूराम भारती आदि के हस्ताक्षर हैं।

साथी नदी भास्कली से रेती के अवैध खनन पर, जांच के नाम पर दिखावा करने पर ग्राम के पंचों ने अपने हस्ताक्षर से जारी बयान करके मौके पर जाकर पंचनामा किया है

MOST POPULAR

HOT NEWS