City Media - Page 39 of 1843 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 39

कमजोर व्यक्ति के कब्जे पर जेसीबी चलाना और अन्य व्यक्तियों के कब्जे को छोड़ देना कहां का न्याय – मोहनीश नाग

0

तोकापाल ब्लॉक के कुरेंगा गांव में हाल ही में प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में युवा नेता मोहनीश नाग ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्रवाई केवल कमजोर और गरीब लोगों पर ही क्यों की जा रही है, जबकि अन्य प्रभावशाली लोगों के कब्जों को नजरअंदाज किया जा रहा है।मोहनीश नाग ने कहा कि कुरेंगा में जिस तरह से कुछ परिवारों के कब्जे पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ की गई, उससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है तो उसे निष्पक्ष और समान रूप से सभी पर लागू करना चाहिए, न कि चुनिंदा लोगों को ही निशाना बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। यदि कमजोर लोगों के घर और कब्जे पर ही कार्रवाई होगी और अन्य लोगों को छोड़ दिया जाएगा, तो यह न्याय नहीं बल्कि भेदभावपूर्ण कार्रवाई मानी जाएगी। इससे प्रशासन की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े होते हैं।मोहनीश नाग ने प्रशासन से मांग की है कि कुरेंगा में हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि अतिक्रमण हटाना है तो बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध कब्जों पर समान कार्रवाई की जाए, ताकि जनता का भरोसा प्रशासन पर बना रहे।

पूरे बस्तर संभाग में फैला है रेत माफियाओं का मायाजाल

0

इंद्रावती, शबरी और भास्कली नदियों में धड़ल्ले से अवैध रेत खनन

पड़ोसी राज्यों में हो रही है रेत की जमकर तस्करी

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सलियों के बाद अब रेत माफिया बस्तर के लिए नासूर बन चुके हैं। समूचे बस्तर संभाग में रेत माफियाओं का मायाजाल फैला हुआ है। इंद्रावती, शबरी, भास्कली नदियों से रेत का बेतहाशा अवैध खनन किया जा रहा है। यहां की नदियों से रेत निकाल कर उड़ीसा, तेलंगाना और महाराष्ट्र तक सप्लाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों और स्थानीय स्तर के नेताओं के संरक्षण में यह अवैध कारोबार चल रहा है।

बस्तर संभाग के बस्तर, बीजापुर, सुकमा समेत कुछ अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर नदियों का दोहन किया जा रहा है। बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव, भालूगुड़ा, बेलगांव समेत अन्य गांवों में भास्कली और इंद्रावती नदी में रेत खनन बेखौफ जारी है। बनियागांव के पास नदी को कई जगहों पर 20-20 फीट तक गहरा खोद दिया गया। तट को भी खोदकर रेत निकाली जा रही है।उड़ीसा और बस्तर की सीमा से गुजरने वाली भास्कली नदी में रेत के बेतहाशा अवैध खनन से बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत बनियागांव के करीब दर्जन भर किसानों की कृषि भूमि तबाह हो चुकी है। किसान अधिकारियों के समक्ष मामले की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बनियागांव पंचायत के पीड़ित किसान हेमराज भारती, नीलधर ध्रुव, टिकन भारती,तोशिक भारती, रूपेंद्र नागेश, जगत राम नागेश, विद्याप्रकाश सेठिया और अन्य किसानों ने मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से की है। भास्कली नदी में बेतहाशा रेत का खनन जेसीबी के जरिए कर रेत का परिवहन टिप्पर, ट्रैक्टर आदि वाहनों से किया जा रहा है। अवैध रेत खनन के चलते तट पर स्थित खेतों का तेजी से कटाव हो रहा है। इसके साथ ही नदी में बाढ़ आने पर आसपास के खेतों में रेत भी भर जाती है। कटाव के चलते पचास एकड़ से भी अधिक कृषि भूमि नदी में समा चुकी है और रेत भरने से कई एकड़ खेती की जमीन नष्ट हो गई है।

लगे हैं अफसरों के वाहन

ग्रामीणों ने बताया कि खनिज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के संरक्षण में यह खेल चल रहा है। खनिज विभाग के कुछ अधिकारियों ने अपनी की जेसीबी मशीन, हाईवा, टिप्पर, ट्रैक्टर आदि रेत माफियाओं को किराए पर दे रखे हैं। इन मशीनों और वाहनों की मदद से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। इस तरह खनिज विभाग के अधिकारी दोहरी कमाई कर रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रेत माफिया मिलकर रेत का खनन कर रहे हैं। जिससे प्रतिदिन सरकार को लाखों लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों एवं मवेशियों के निस्तार जल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बेलगांव संगम के पास एनीकेट बनाया गया है, जहां पानी भरा रहता है। रेत तस्कर रेत निकालने के लिए एनीकेट को भी खोल देते हैं, जिससे पूरा पानी बह जाता है और किसानों की सब्जी और फल की फसल को पानी नहीं मिल पाता है। एनीकेट में भरे पानी से ग्रामीण और महिलाएं सब्जियों तथा तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी व फलों की खेती करते हैं। सब्जियों व फलों को आसपास के बाजार हाट में बेचकर ग्रामीण व महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहे हैं, मगर आत्मनिर्भरता की इस कोशिश पर भी रेत माफिया प्रहार करने लगे हैं। एनीकेट के ऊपरी हिस्से से रेत निकालने के लिए रेत माफिया एनीकेट में भरे पानी को बहा देते हैं। पानी न रहने से सब्जियों और फलों की खेती को भारी नुकसान हो रहा है।

स्टील प्लांट में खप रही रेत

भास्कली नदी और इंद्रावती से निकाली जाने वाली रेत उड़ीसा तक तस्करी की जा रही है। वहीं बड़े पैमाने पर रेत नगरनार प्लांट में भी खपाई जा रही है। बताते हैं प्लांट में कुछ बड़ी ठेका कंपनियां स्ट्रक्चर तैयार कर रही हैं। इसी कार्य में चोरी की रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है। ठेका कंपनियों के कर्मियों ने रेत माफियाओं और खनिज विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर रखी है। ठेका कंपनी के कर्मी कम दर पर रेत खरीदते हैं और बिल ज्यादा दर के बनाकर अपने मालिकों को चूना लगा रहे हैं। ये कर्मी खनिज विभाग के अधिकारियों को भी भेंट पूजा अर्पित करते हैं। इस तरह खनिज विभाग के अधिकारी दोनों हाथों से लूट रहे हैं। उधर सुकमा जिले के कोंटा इलाके में शबरी नदी से रेत निकाल कर तेलंगाना तक सप्लाई की जाती है। यहां कुछ अरसा पहले रेत के काले खेल का भंडाफोड़ करने वाले कुछ पत्रकारों को राजनेता के इशारे पर पुलिस टीआई ने गांजा के फर्जी केस में फंसवा दिया था।

सड़क ठेकेदार ने किया भंडारण

इसी तरह बीजापुर जिले की जनपद पंचायत भोपालपटनम के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिंगापुर से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी से अवैध रेत खनन का एक और मामला सामने आया है। अवैध रेत खनन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा कि खनिज विभाग एवं स्थानीय भाजपा नेताओं के संरक्षण में चल रहे इस अवैध रेत खनन कार्य को रोकने मे प्रदेश की साय सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक सड़क ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच की अनुमति केबिना रात के अंधेरे में इंद्रावती नदी मे पोकलेन मशीन के जरिए बड़े पैमाने पर रेत खनन कर उसका भंडारण से ग्राम पंचायत मुख्यालय वरदली में किया गया है। बसंत ताटी ने कहा कि ठेकेदार की दबंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बिना किसी भय के उसने नदी के तट को खोदकर पहले रास्ता बनाया फिर वहां से रातों रात हाईवा वाहनों के माध्यम से अवैध रेत का परिवहन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री ताटी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत मुख्यालय वरदली मे अवैध तरीके से भंडारित रेत को तत्काल जप्त कर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध करने, उसकी मशीन एवं हाईवा वाहनो को भी राजसात करने की मांग की है।

लाइवलीहुड के छात्र एवं छात्रों को रैंप योजना के तहत एक दिवसीय जिला स्तरिय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

0

बलौदा बाज़ार जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सकरी में दिनांक 17/02/2026 और 20/02/2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विकासखंडों से उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस विशेष सत्र का मुख्य ध्येय स्थानीय उद्यमियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। उन्हें यह समझाया गया कि कैसे वे आधुनिक तकनीक और सरकारी नीतियों का लाभ उठाकर बाजार की प्रतिस्पर्धा में न केवल टिक सकते हैं, बल्कि बढ़त भी बना सकते हैं। प्रमुख विशेषताएं और चर्चा के विषय लाइसेंसिंग प्रक्रिया और विपणन संपर्क की सपूर्ण जानकारी दी गई।

MSME की उड़ान को लगेंगे पंख: सरगुजा में उद्यमियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

0

सरगुजा जिले के उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कम्लेश्वरपुर मैनपाट में दिनांक 07/02/2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से ‘Raising and Accelerating MSME Performance’ (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विकासखंडों से उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस विशेष सत्र का मुख्य ध्येय स्थानीय उद्यमियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। उन्हें यह समझाया गया कि कैसे वे आधुनिक तकनीक और सरकारी नीतियों का लाभ उठाकर बाजार की प्रतिस्पर्धा में न केवल टिक सकते हैं, बल्कि बढ़त भी बना सकते हैं। प्रमुख विशेषताएं और चर्चा के विषय लाइसेंसिंग प्रक्रिया और विपणन संपर्क की सपूर्ण जानकारी दी गई।

जगदलपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाना परम लक्ष्य: महापौर संजय पाण्डेय

0

5 वर्ष दीप जलाकर दिया स्वच्छता का संदेश, अगले वर्ष सफलता प्राप्त कर दीप जलाएंगे दीप

दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शनिवार को दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में उन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने दलपत सागर दीपोत्सव के आयोजन में सहयोग प्रदान किया था। साथ ही दीपोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए तथा सफल प्रतिभागियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा कि दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह में उन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए हैं।

इसके साथ ही उन लोगों को भी प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया जिन्होंने दलपत दीपोत्सव कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दी। उन्होंने कहा कि दलपत दीपोत्सव का आयोजन आगे भी जारी रहना चाहिए और हर वर्ष इसी प्रकार का भव्य आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने जगदलपुर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही दलपत सागर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे लगातार सफाई अभियान की सराहना की। महापौर संजय पांडे ने कहा कि आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि आज उन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है जिनके सहयोग से दलपत सागर दीपोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम की टीम ने अथक प्रयास किए, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का पहला लक्ष्य जगदलपुर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है और यह लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है जब सभी की सहभागिता हो।

महापौर पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल को जनता ने सराहा है। उन्होंने बताया कि शहर के एसएलआरएम सेंटर में पहले की तुलना में तीन गुना अधिक कचरा पहुंच रहा है, जिसका अर्थ है कि शहरवासी अपने घरों का कचरा स्वच्छता दीदियों के माध्यम से कचरा गाड़ियों में दे रहे हैं, जो एसएलआरएम सेंटर तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर को नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य है और इसमें हम अवश्य सफल होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान पूर्व की तरह लगातार जारी रहेगा और सभी मिलकर परिवार की तरह इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि 5 वर्ष दलपत दीपोत्सव के माध्यम से दीप जलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया है, अगले वर्ष स्वच्छता में अच्छा प्रदर्शन कर दीप जलाना है।

उन्होंने जनता से इस संबंध में सुझाव भी मांगे हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि दलपत सागर दीपोत्सव का मुख्य विषय एक दीप स्वच्छता के नाम, एक दीप वंदे मातरम के नाम था। इसी परिकल्पना को लेकर दलपत सागर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया और आगे भी इसी प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि जगदलपुरवासियों के सहयोग से ही दलपत सागर दीपोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ने दृढ़ निश्चय के साथ दलपत सागर को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है, जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है। उन्होंने शहर के अन्य तालाबों और सरोवरों के संरक्षण के लिए भी इसी प्रकार के प्रयास करने का आग्रह किया तथा दलपत सागर सफाई अभियान को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।पूर्व महापौर सफीरा साहू ने कहा कि दलपत दीपोत्सव का आयोजन जनसहयोग से संपन्न हुआ है इसके लिए शहरवासियों को बधाई। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आयोजन शहर के गणमान्य नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव का मुख्य विषय स्वच्छता था और दलपत सागर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर में सामाजिक सहभागिता और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं और ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि दलपत सागर दीपोत्सव का आयोजन प्रारंभ होने के बाद से लगातार सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है और आगामी वर्षों में इसे और अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दलपत सागर में चलाया गया सफाई अभियान सभी के सहयोग से सफल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वार्ड में आने वाली कचरा गाड़ियों में ही कचरा दें तथा घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, संजय विश्वकर्मा, संग्राम सिंह राणा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर रामनरेश पांडे, बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष प्रदीप पाठक सहित दलपत दीपोत्सव से जुड़े लोग, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छताकर्मी, समाजसेवी, विभिन्न समाज, संगठन एवं संघों के प्रतिनिधि, युवोदय टीम और वॉलिंटियर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने और मंच संचालन एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा व विधुशेखर झा ने किया।

17 महीनों से समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज श्रमिक, महाप्रबंधक विपिन कुमार को दिया ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा 14/03/2026 छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के नेतृत्व में आज दल्ली यंत्रीकृत खदान के श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर महाप्रबंधक विपिन कुमार को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मेसर्स अंसारी कंस्ट्रक्शन द्वारा की जा रही लगातार अनियमितताओं और श्रमिकों के आर्थिक शोषण के विरोध में दिया गया है। वेतन और बोनस भुगतान में भारी लापरवाहीसंघ के प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक को बताया कि सेन्ट्रल और फील्ड गैरेज में कार्यरत कर्मचारियों को ठेका कंपनी द्वारा पिछले 17 महीनों से समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। नियमानुसार माह की 7 तारीख तक भुगतान अनिवार्य है, परंतु ठेकेदार द्वारा इसमें लगातार देरी की जा रही है। इसके साथ ही, डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी श्रमिकों को उनके बोनस की पूरी राशि प्राप्त नहीं हुई है और 12 माह का ई.एल. (अर्जित अवकाश) भुगतान भी लंबित है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव और प्रबंधन की चुप्पी।

ज्ञापन में प्रमुखता से उठाया गया कि ठेकेदार द्वारा न तो कर्मचारियों के गेटपास का समय पर नवीनीकरण कराया जा रहा है और न ही अब तक उनकी मेडिकल बुक तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे श्रमिकों में गहरा असंतोष व्याप्त है।महाप्रबंधक को दी गई चेतावनीमहाप्रबंधक विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपते समय संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि श्रमिकों की इन जायज मांगों का निराकरण तत्काल नहीं किया गया और ठेकेदार की मनमानी पर रोक नहीं लगी, तो संघ श्रमिकों के हित में उग्र आंदोलन और कार्य बंद करने जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा महासचिव अनिल कुमार यादव जी और सेन्ट्रल गैरेज और फील्ड गैरेज से पालसिग,देवराम साहु, केशु राम,दिलीप साहू,रामाधर,किर्तन देवागन,सचिन मिश्रा,लव कुमार,सिराज खान,रमेश शर्मा,रूप सिग,हिरा दास,अमर सिग,मनोज,राजेश,नारद,शिव शंकर,राकेश साहु,अकरम खान,दिनेश,धनशाय, कैलाश,बृज मोहन,गोविंद,हितेश,जोहर लाल,संतोष तिवारी,शंकर बोरकर श्रमिक उपस्थित थे।

जगदलपुर के लेखक राहुल कुमार पांडेय ने अपनी पुस्तक “रुकना सीखिए” खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी को भेंट की

0

जगदलपुर, बस्तर।जगदलपुर के युवा लेखक एवं गणित व्याख्याता राहुल कुमार पांडेय ने अपनी नई पुस्तक “रुकना सीखिए” की एक प्रति खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी को भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच शिक्षा, साहित्य और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी ने पुस्तक प्राप्त करते हुए कहा कि आज के तेज़ी से बदलते दौर में युवाओं और विद्यार्थियों को जीवन की दौड़ में संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “रुकना सीखिए” जैसे विषय पर लिखी गई पुस्तक निश्चित रूप से पाठकों को आत्ममंथन करने और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

उन्होंने लेखक राहुल कुमार पांडेय को इस रचनात्मक कार्य के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।इस अवसर पर लेखक राहुल कुमार पांडेय ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बिना सोचे-समझे लगातार आगे बढ़ते रहते हैं, जबकि कई बार सही समय पर रुककर सोचना और अपने जीवन की दिशा तय करना ही असली सफलता की शुरुआत होती है। उन्होंने बताया कि उनकी पुस्तक “रुकना सीखिए” का उद्देश्य पाठकों को जीवन में संतुलन, धैर्य और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करना है।इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच पढ़ने-लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

5 वर्ष दीप जलाकर स्वच्छता का संदेश, अगले वर्ष स्वच्छता में सफलता प्राप्त कर दीप जलाएंगे- संजय पांडेय

0

दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह आयोजित,

प्रतिभागियों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

जगदलपुर:- नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शनिवार को दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में किया गया। कार्यक्रम में उन लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने दलपत सागर दीपोत्सव के आयोजन में सहयोग प्रदान किया था। साथ ही दीपोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए तथा सफल प्रतिभागियों को कार्यक्रम के माध्यम से पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि दलपत दीपोत्सव सम्मान समारोह में उन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए हैं।

इसके साथ ही उन लोगों को भी प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया जिन्होंने दलपत दीपोत्सव कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दी। उन्होंने कहा कि दलपत दीपोत्सव का आयोजन आगे भी जारी रहना चाहिए और हर वर्ष इसी प्रकार का भव्य आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने जगदलपुर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही दलपत सागर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे लगातार सफाई अभियान की सराहना की।महापौर संजय पांडे ने कहा कि आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि आज उन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है जिनके सहयोग से दलपत सागर दीपोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम की टीम ने अथक प्रयास किए, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का पहला लक्ष्य जगदलपुर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है और यह लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है जब सभी की सहभागिता हो।महापौर ने कहा कि नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल को जनता ने सराहा है। उन्होंने बताया कि शहर के एसएलआरएम सेंटर में पहले की तुलना में तीन गुना अधिक कचरा पहुंच रहा है, जिसका अर्थ है कि शहरवासी अपने घरों का कचरा स्वच्छता दीदियों के माध्यम से कचरा गाड़ियों में दे रहे हैं, जो एसएलआरएम सेंटर तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर को नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य है और इसमें हम अवश्य सफल होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान पूर्व की तरह लगातार जारी रहेगा और सभी मिलकर परिवार की तरह इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि 5 वर्ष दलपत दीपोत्सव के माध्यम से दीप जलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया है, अगले वर्ष स्वच्छता में अच्छा प्रदर्शन कर दीप जलाना है। उन्होंने जनता से इस संबंध में सुझाव भी मांगे हैं।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि दलपत सागर दीपोत्सव का मुख्य विषय एक दीप स्वच्छता के नाम, एक दीप वंदे मातरम के नाम था। इसी परिकल्पना को लेकर दलपत सागर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया और आगे भी इसी प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि जगदलपुरवासियों के सहयोग से ही दलपत सागर दीपोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ने दृढ़ निश्चय के साथ दलपत सागर को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया है, जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है।

उन्होंने शहर के अन्य तालाबों और सरोवरों के संरक्षण के लिए भी इसी प्रकार के प्रयास करने का आग्रह किया तथा दलपत सागर सफाई अभियान को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।पूर्व महापौर सफीरा साहू ने कहा कि दलपत दीपोत्सव का आयोजन जनसहयोग से संपन्न हुआ है इसके लिए शहरवासियों को बधाई। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आयोजन शहर के गणमान्य नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव का मुख्य विषय स्वच्छता था और दलपत सागर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए।बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर में सामाजिक सहभागिता और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं और ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि दलपत सागर दीपोत्सव का आयोजन प्रारंभ होने के बाद से लगातार सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है और आगामी वर्षों में इसे और अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दलपत सागर में चलाया गया सफाई अभियान सभी के सहयोग से सफल हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वार्ड में आने वाली कचरा गाड़ियों में ही कचरा दें तथा घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, संजय विश्वकर्मा, संग्राम सिंह राणा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर रामनरेश पांडे, बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष प्रदीप पाठक सहित दलपत दीपोत्सव से जुड़े लोग, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छताकर्मी, समाजसेवी, विभिन्न समाज, संगठन एवं संघों के प्रतिनिधि, युवोदय टीम और वॉलिंटियर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने किया जबकि मंच संचालन एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा व विधुशेखर झा ने किया।

नेशनल लोक अदालत में 887 प्रकरणों की सुनवाई, 17.85 लाख से अधिक की राशि पर हुआ समझौता

0

दल्लीराजहरा / बालोद (छत्तीसगढ़)।जिला बालोद के व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा में 13 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत खंडपीठ क्रमांक-08 में विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित समाधान कर न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का बोझ कम करना है।लोक अदालत में बैंक रिकवरी, श्रम विवाद, राजस्व प्रकरण सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुल 887 प्रकरणों को लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनमें से कई मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया गया। इस दौरान पक्षकारों के बीच लगभग 17,85,232 रुपये से अधिक की राशि पर समझौता हुआ।इस अवसर पर खंडपीठ में न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिनमें मनीष कुमार दर्रो (प्रस्तुतकार), राजपाल साहू (स्टेनोग्राफर), मणिशंकर देशमुख (सेंट्रल फाइलिंग), विजय कुमार तुरकाने, संजय चंद्राकर, रमेश श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड-3), श्रीमती कमलेश्वरी गावरे (भृत्य) तथा प्रीतम मुजार्य (आदेशिका वाहक) शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन पीठासीन अधिकारी, लोक अदालत खंडपीठ-08, व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा (जिला बालोद) के निर्देशन में संपन्न हुआ।

भास्कली और इंद्रावती के दुश्मनों पर अब होगी कार्रवाई

0

बेतहाशा अवैध रेत खनन की खबर पर तहसीलदार गावड़े का एक्शन

अर्जुन झा-

बकावंड भास्कली नदी और इंद्रावती नदी को छलनी कर खेती की जमीन को नुकसान पहुंचाने वाले रेत माफियाओं पर क्या अब कड़ी कार्रवाई होगी? नदियों का पानी बहा कर महिलाओंऔर ग्रामीणों के आत्मनिर्भरता के प्रयासों पर पानी फेरने वाले दुश्मनों पर क्या शिकंजा कसा जाएगा?दरअसल रेत के अवैध खनन की खबर छपते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। बकावंड तहसीलदार जागेश्वरी गावड़े ने मौके पर पहुंच कर जांच की। रेत के पहाड़ पर घूमते हुए उन्होंने मुआयना किया। इससे पहले भी कुछ अधिकारी अवैध रेत खनन की जांच कर चुके हैं, मगर बेलगाम रेत माफिया अपनी मनमानी करते चले जा रहे हैं, उन्हें खनिज विभाग के कुछ कर्मियों का संरक्षण मिला हुआ है।

उड़ीसा और बस्तर की सीमा से गुजरने वाली भास्कली नदी में रेत के बेतहाशा अवैध खनन से बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत बनियागांव के करीब दर्जन भर किसानों की कृषि भूमि तबाह हो चुकी है। किसान अधिकारियों के समक्ष मामले की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं खनिज विभाग के अधिकारी दिखावे के लिए क्षेत्र में आते हैं और रहस्यमय ढंग से बिना कोई कार्रवाई किए लौट जाते हैं। बनियागांव पंचायत के पीड़ित किसान हेमराज भारती, नीलधर ध्रुव, टिकन भारती,तोशिक भारती, रूपेंद्र नागेश, जगत राम नागेश, विद्याप्रकाश सेठिया और अन्य किसानों ने मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से की है। भास्कली नदी में बेतहाशा रेत का खनन जेसीबी के जरिए कर रेत का परिवहन टिप्पर, ट्रैक्टर आदि वाहनों से किया जा रहा है। रेत निकालने के लिए नदी में करीब बीस फीट गहरा गड्ढा कर दिया गया है। इसके चलते तट पर स्थित खेतों का तेजी से कटाव हो रहा है। इसके साथ ही नदी में बाढ़ आने पर आसपास के खेतों में रेत भर जाती है। कटाव के चलते पचास एकड़ से भी अधिक कृषि भूमि नदी में समा चुकी है और रेत भरने से कई एकड़ खेती की जमीन नष्ट हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि खनिज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के संरक्षण में यह खेल चल रहा है।छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रेत माफिया मिल कर रेत का खनन कर रहे हैं। जिससे प्रतिदिन सरकार को लाखों लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों एवं मवेशियों के निस्तार जल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बेलगांव संगम के पास एनीकेट बनाया गया है, जहां पानी भरा रहता है। रेत तस्कर रेत निकालने के लिए एनीकेट को भी खोल देते हैं, जिससे पूरा पानी बह जाता है और किसानों की सब्जी और फल की फसल को पानी नहीं मिल पाता है। रेत माफिया रेत को नगरनार स्टील प्लांट में काम कर रहे बड़ी कंपनी में मनमाने रेट पर बेच कर कमाई कर रहे हैं और सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे हैं। आश्चर्य की बात सामने आई है कि कुछ माइनिंग अधिकारियों के मशीन और वाहन भी इस अवैध रेत खनन एवं परिवहन में किराए पर लगे हुए हैं।

आत्मनिर्भरता पर हमला

गर्मी के मौसम में आसपास ग्रामीणों और उनके मवेशियों को निस्तार पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भालूगुड़ा में इंद्रावती नदी एवं भास्कली नदी के बेलगांव संगम के पास एनीकेट बनाया गया है। एनीकेट में भरे पानी से ग्रामीण और महिलाएं सब्जियों तथा तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी व फलों की खेती करते हैं। सब्जियों व फलों को आसपास के बाजार हाट में बेचकर ग्रामीण व महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहे हैं, मगर आत्मनिर्भरता की इस कोशिश पर भी रेत माफिया प्रहार करने लगे हैं।. एनीकेट के ऊपरी हिस्से से रेत निकालने के लिए रेत माफिया एनीकेट में भरे पानी को बहा देते हैं। पानी न रहने से सब्जियों और फलों की खेती को भारी नुकसान हो रहा है।

वर्सन

नदी को पहुंचा है नुकसान

मामला गंभीर है। रेत माफियाओं ने नदी में कई जगहों पर से खनन कर काफी नुकसान पहुंचाया है।कलेक्टर और एसडीएम के पास जांच रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS