City Media - Page 1337 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1337

आदिवासी तभी सशक्त होंगे जब उनकी वास्तविक आवश्यकताओं पर ध्यान देकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा: जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे

0

जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा कि आदिवासी तभी सशक्त होंगे जब उनकी वास्तविक आवश्यकताओं पर ध्यान देकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। ध्रुवे ने कहा संविधान में आदिवासियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं परन्तु उन्हें उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करना होगा।

ध्रुवे ने कहा कि आमतौर पर यह कहा जाता है कि भारत की आत्मा ग्रामीण इलाकों में बसती है। ठीक इसी प्रकार छत्तीसगढ़ प्रदेश की आत्मा भी जनजातियों में ही बसती है और जिस प्रकार जीव के उत्थान के लिए आत्मा का उत्थान आवश्यक है उसी प्रकार आदिवासी जन समुदायों के उत्थान से ही हमारे प्रदेश सहित भारत की उन्नति संभव है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद गैंदसिंह जैसे कई नायकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा भी कई ऐसी जनजातीय हस्तियाँ हैं, जो इतिहास के पन्नों में गुम हैं। हमें इनका नाम सामने लाने के प्रयास करना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

ध्रुवे ने कहा कि हमें इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि उन्नति का अर्थ जनजातियों के रुख को आधुनिकता और भौतिकतावाद की तरफ मोड़ देना नहीं होता, बल्कि उन्नति का असली अर्थ, उनकी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर, संभालकर और उसे आगे बढ़ाकर जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ना होता है।

ध्रुवे ने कहा कि हमारे आदिवासी जनजातियों में जागरूकता के अभाव में कुछ अराजक तत्व उन्हें दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। आदिवासी समाज को उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। उनके दुष्प्रयत्नों का प्रत्युत्तर केवल एक जागरूक और शिक्षित आदिवासी समाज ही दे सकता है। अतः आदिवासी समाज में अधिक से अधिक शिक्षा का प्रसार करना होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज में अथाह ज्ञान का भंडार है। इस ज्ञान का आधुनिक विज्ञान से मेल कराकर उत्कृष्ट सक्षम मानव संसाधन का निर्माण कर सकते हैं। ध्रुवे ने कहा कि आज आवश्यकता है कि जनजातियों की कला को प्रोत्साहन दें और उसे विश्व पटल पर उभारने का प्रयास करें। साथ ही उनके ज्ञान से हम भी कुछ ग्रहण करें और सब मिलकर जनजातियों की उन्नति के लिए प्रयास करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नक्सल पीड़ित परिवारों के पुर्नवास व सहायता हेतु विशेष शिविर का आयोजन आज

0

शिविर में बनाये जायेंगे राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बस पास सहित अन्य दस्तावेज

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर , 28 नवम्बर 2021

प्रशासन की विशेष पहल पर नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार एवं आत्म समर्पित नक्सलियों जो शासकीय योजनाओं से वंचित है, उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाआंे का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन 29 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे से 500 सीटर आवासीय विद्यालय, गरांजी में किया जायेगा। शिविर में इनके नये राशनकार्ड बनाना एवं राशनकार्ड स्थानांतरण, आयुष्मान कार्ड, नये आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, परिवहन पास, बैंकों में जनधन खाता, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य सुविधायें प्रदान करने हेतु शिविर आयोजित होंगे। शिविर में आत्म समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान, पीड़ित परिवार के सदस्य के शिक्षा एवं आश्रम/छात्रावास में प्रवेश, नक्सल पीड़ित व आत्म समर्पित परिवार के सदस्यों को स्वरेाजागर हेतु प्रशिक्षण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ व समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत् राशनकार्ड प्रदाय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा, नक्सल पीड़ित परिवार को यात्री बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट हेतु शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने आत्म समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 196 ऐसे आत्म समर्पित नक्सली, जिनको किसी कारणवश सम्पर्क न होने के कारण प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया हैं से सम्पर्क करने की कार्यवाही की जावेगी व शिविर में भुगतान कराने की कार्यवाही की जावेंगी। इसी प्रकार पीडित परिवार के 18 वर्ष से कम उम्र के सदस्य के शिक्षा एंव आश्रम/छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एंव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पर्याप्त मात्रा में आवेदन पत्रों को शिविर स्थल में रखेंगें व शिविर के पूर्व अपने अमले के माध्यम से आवेदन भरवाने की कार्यवाही करायेगे। स्कूल में प्रवेश हेतु लगने वाले सभी दस्तावेज यथा आवेदन पत्र जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, स्कूल टॉन्स्फर सर्टिफिकेट, पूर्व कक्षा की अंक सूची प्रस्तुत करने हेतु पीडित परिवार को अवगत करायेगें। साथ ही उक्त दस्तावेजों के आधार पर ही पीडित परिवार के सदस्य की मॉग पर आश्रम व छात्रावासों में प्रवेश की कार्यवाही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा की जावेगी।

शिविर में पीडित परिवार के सदस्यों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण हेतु चयन के लिए शिविर के दौरान पीडित परिवार के सदस्यों को व्यवसाय मूलक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार स्थापित कराने की कार्यवाही की जायेगी। इस हेतु जिला कौशल विकास अभिकरण के द्वारा विभिन्न पाठयक्रम यथा राज मिस्त्री, प्लंबर इलेक्टिशियन, सिलाई, सोलर सिस्टम आदि के प्रशिक्षण हेतु पात्रता व आवश्यक दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, शिविर में लाने हेतु पम्पलेट व मुनादी के माध्यम से प्रचार प्रसार करेंगें। वहीं पीडित परिवार की महिला सदस्यों को पूर्व से गठित महिला समूहों में जोडकर व नवीन समूह में महिला सदस्य का आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर प्राप्त कर गठन की कार्यवाही जिला पंचायत के राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन (विज्ञान) के द्वारा की जायेगी। व्यवसाय मूलक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार स्थापित कराने की कार्यवाही महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला कोष के ऋण प्रकरण तैयार किए जायेगे। शिविर में पीडित परिवार के सभी सदस्यों के जनधन योजना के तहत बैंक खाते खोलने की कार्यवाही अग्रणी बैंक प्रत्येक नारायणपुर के द्वारा की जायेंगी व शिविर स्थल में विभिन्न बैंक की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर व्यक्तिगत व व्यवसायिक ऋण के प्रकरण तैयार किए जायेगे। इस हेतु आधार कार्ड राशन कार्ड वोटर कार्ड व फोटो लाने हेतु अवगत कराएंगे।

पीडित परिवार के सदस्यों मुख्यमंत्री खाधान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्ड का प्रदाय राशन कार्ड का स्थानांतरण व संशोधन की कार्यवाही नक्सल पीडित परिवार को मुख्यमंत्री खाधान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्ड की पात्रता है। जिला खाद्य अधिकारी शिविर स्थल में नवीन राशन कार्ड का प्रदाय पीडित परिवार के सदस्य अगर अन्य ग्राम से आए हो तो राशन कार्ड के स्थानांतरण व संशोधन की कार्यवाही कराऐगे। इस हेतु पुराने राशन कार्ड आधार ने बैंक खाता नं व फोटो व स्थानीय निकाय का प्रमाण पत्र व अनुशंसा प्राप्त करने की कार्यवाही करेंगे। इसी प्रकार शिविर स्थल में स्वास्थ विभाग के द्वारा चिकित्सा सहायता हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जायेगी। इस हेतु आधार कार्ड राशन कार्ड व फोटो लाने हेतु पीडित परिवार को अवगत करायेंगे। आत्म समर्पित नक्सलियों के उनकी माँग पर नसबंदी खोलने के ऑपरेशन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जायेगी व मार्गदर्शन की कार्यवाही करेंगे इस हेतु पुलिस विभाग द्वारा संबंधित आत्म समर्पित नक्सली का प्यारा व जानकारी स्वास्थ विभाग को उपलब्ध कराई जायेंगी। शिविर स्थल में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा नक्सल पीडित परिवार के सदस्यों को यात्री बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट का पास बनाये जायेंगे। इसके लिए फोटो आधार कार्ड लाने हेतु पीडित परिवार को अवगत करायेंगे। नक्सल पीडित परिवार के सदस्यों के नये आधार कार्ड बनाना अधतनीकरण व संशोधन का भी कार्य किया जायेगा, पीड़ित परिवार अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, अंक सूची ,राशन कार्ड वोटर कार्ड आदि लाने हेतु सदस्यों को अवगत कराएंगे।

प्रदेश सरकार छिन रही गरीबों का हक – केदार कश्यप

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा की एक तरफ केंद्र सरकार गरीब तबके के लोगो के रहने के लिये मकान का आबंटन उपलब्ध करा रही है लेकिन छतीसगढ सरकार गरीबो का हक छिनने का कार्य कर रही है केंद्र से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2021-22 के लिये राज्य को आबंटित 7 लाख 81हजार 999 का लक्ष्य वापस लेने का आदेश जारी कर दिया गया है क्योंकि राज्य की भुपेश सरकार अपने हिस्से की राशि नही दे पायी है यह घोर लापरवाही है इससे गरीब तबके के लोगों को झटका पहुंचा है उन्होंने कहा कि योजना के तहत इन मकानों के निर्माण मे खर्च होने वाली राशि का 60% हिस्सा केंद्र सरकार देता है बाकी 40% राशि का दायित्व राज्य सरकार का होता है यह एक बेहतर योजना थी जिसका लाभ गरीबों को उनके मकान बनाने के लिए मिल जाता लेकिन उनके सपनों पर पानी फेरने का कार्य छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने किया है राज्य की कांग्रेस सरकार को जरा भी चिंता नही है आगे कश्यप ने कहा की मुख्यमंत्री भुपेश बघेल राज्य के गरीबो के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं उनके द्वारा लोक लुभावने वादे किए जाते हैं लेकिन उसे पूरा करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जाता है गांव से लेकर वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण करें तो लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार गांव गरीब व किसानों का ख्याल रखते हुए अनेक योजनाएं लागू कर लोगो को लाभ दिलाने की दिशा मे लगातार कार्य कर रही है वही छतीसगढ की भुपेश सरकार लोगो को ठगने का कार्य रही है ।

80 साल के बुजुर्ग ने घर के बाहर खेल रही बच्ची से किया अनाचार

0

परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने किया बुजुर्ग को गिरफ्तार

जगदलपुर, बोधघाट थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक में शुक्रवार की दोपहर एक बुजुर्ग ने घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ अनाचार किया, जिसके बाद बच्ची ने मामले की जानकारी परिजनों को बताया, जहां परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि तिरंगा चौक में रहने वाला जगमोहन लाल 80 वर्ष जो शराब का आदि था, वह शुक्रवार की दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को बुलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ अनाचार किया, घटना के बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार के लोगो को बताई, जहां परिजनों ने बिना देर के बुजुर्ग के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करा दिया, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ अनाचार के साथ ही पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की बात कही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

माकड़ी के राकसबेड़ा में प्रभारी मंत्री की नुक्कड़ सभा आज

0

जगदलपुर। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा रविवार की प्रातर्‍ 10.50 बजे जगदलपुर से मूली के लिए रवाना होंगे। वहां से राकसबेड़ा (माकड़ी) पहुंचकर नुक्कड़ सभा करेंगे। दोपहर 1.40 बजे लखमा बेलगांव, उमरगांव, कांवरा के पदयात्रा कार्यक्त्रम में शामिल होंगे। शाम 4.20 बजे फारेस्ट रेस्ट हाऊस माकड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात व चर्चा करेंगे। शाम 5.30 बजे सर्किट हाउस कोण्डागांव में कार्यकर्ताओं से भेंट पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

संसदीय सचिव रेखचंद जैन शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के राजीव गांधी वार्ड में जनजागरण पदयात्रा में शामिल हुए

0

कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत लोगों को दिलाई सदस्यता

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज शहर के राजीव गांधी वार्ड में मंहगाई के विरुद्ध आयोजित जनजागरण अभियान में शामिल हुए एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को सदस्यता भी दिलाया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से मंहगाई को मनमानी बढ़ाया है पेट्रोल डीजल का दाम अपने उच्च स्तर पर है खाद्य तेल , दालों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है इससे मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों का बजट गड़बड़ा गया है और आज लोग परेशान हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के नेतृत्व में हम सभी लगातार मंहगाई के विरुद्ध सड़क से संसद तक लड़ते रहेंगे |

महापौर सफीरा साहू ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ हमेशा खड़ी हुई है |

इस अवसर पर नगर निगम की सभापति एवं दक्षिण ब्लाक की प्रभारी कविता साहू ने संबोधित करते हुए कहा की जहां हमारी राज्य सरकार किसानों मजदूरों के हितों की रक्षा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है वहीं केंद्र सरकार महंगाई को बढ़ावा दे रही है और अपने उधोगपति मित्रों का फायदा करवा रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर श्रीमती सफीरा साहू महामंत्री अनवर खान नगर निगम की सभापति कविता साहू ब्लाक अध्यक्ष कैलाश नाग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा युवा नेता प्रवीण पाण्डेय, महेश द्विवेदी, अंजना नाग,एस नीला, शहनाज़ बेगम सहित कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

पंडरीपानी में शाला विकास व प्रबंधन समिति की त्रैमासिक बैठक, सरपंच व जनप्रतिनिधि होते हैं स्कूल और पालकों के बीच सेतु

0

जगदलपुर। शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पंडरीपानी शाला विकास व प्रबंधन समिति की त्रैमासिक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश पानीग्राही की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। शासन के निर्देश अनुसार शत्- प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के संबंध में चर्चा किया गया। इस बैठक में कई पंचायतों के सरपंचों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, पहली बार है कि बड़ी संख्या में सरपंचगण उपस्थित हुए। अध्यक्ष श्री पानीग्राही ने कहा कि स्कूल व पालकों के मध्य की कड़ी जनप्रतिनिधि होते हैं जो ड्राप आउट बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। शासन की योजनाओं के अनुसार ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता में होगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा कई बच्चों के नियमित शाला नहीं आने की जानकारी दी गई जिसके तहत् सरपंचगणों ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा स्कूल भेजने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। जनपद अध्यक्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

अनिता पोयाम ने भी शाला प्रबंधन समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये और स्कूली बच्चों से भी सकारात्मक चर्चा कर स्कूल के अनुशासन के पालन करने पर जोर दिया। इस दौरान पंडरीपानी सरपंच पार्वती कश्यप,बिरिंगपाल सरपंच रत्ना नाग, उपसरपंच शोबेंद्र ठाकुर, पूर्व उप सरपंच कमलुराम मौर्य सहित गणमान्य नागरिक जयमोहन शर्मा, रोहित ने भी अपने-अपने विचार रखे। शाला की प्राचार्य व समीति सचिव शीला सिंग ने बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डाला। बैठक के बाद शाला प्रबंधन समिति व जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों से परिचयात्मक चर्चा किया और मन लगाकर पढा करने के निर्देश दिए तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। इस बैठक में सरपंचगण सोनसाय (बड़े मारेंगा),पाकलू(बुरुंगपाल),जयमन मौर्य (तेलीमारेंगा), कोषाध्यक्ष योगिता सिंह,शिक्षकगण सुलभा मिश्रा, नित्य गोपाल समददार,आशिष दास,सुषमा खुराना,पालकगण धर्मेंद्र ठाकुर व मंगलदेई उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नानगूर क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में 2 करोड़ 15 लाख से अधिक के नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत नियानार , जमावाड़ा , जमावाड़ा 2 एवं बिरिनपाल में 2 करोड़ 16 लाख 92 हजार रुपए के रोट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने, टंकी निर्माण कार्य,क्लोरीनेशन कक्ष एवं पंप हाउस निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया |

ग्राम पंचायत नियानार में 57 लाख 85 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 2900 मीटर पाइप लाइन जिससे 372 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी, ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में 1 करोड़ 2 लाख 13 हजार रुपए की लागत से निर्मित 40 किलो लीटर टंकी निर्माण 7855 मीटर पाइप लाइन बिछाने,पावर पंप,ट्यूब वेल ,सोलर पंप की स्थापना जिससे 313 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी इसी तरह ग्राम पंचायत बिरनपाल में 86 लाख 22 हजार रुपए की लागत से 65 किलो लीटर टंकी निर्माण 2800 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य , पावर पंप,सोलर पंप ,क्लोरीनेशन कक्ष का निर्माण जिससे 358 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी ग्राम पंचायत जमावाड़ा में 70 लाख 72 हजार रुपए की लागत से 160 किलो लीटर टंकी निर्माण,3730 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य, क्लोरिनेशन कक्ष ,पंप हाउस निर्माण,सोलर पंप निर्माण कार्य जिससे 340 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित है और इस हेतु हम लगातार कार्य कर रहे हैं शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने से बहुत सी बिमारी से बचा जा सकता है जल ही जीवन का आधार है और शुद्ध पेयजल हर नागरिक को मिलना ही चाहिए इसलिए हमारी सरकार नल-जल योजना लेकर आई है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य धरमुराम मंडावी, जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जनपद सदस्य धनसिग बघेल,कनक देई राई,घेनवाराम बघेल सरपंच नियानार चम्पा कश्यप उप सरपंच शिवेन्दू झा पंच सुनीला झा,राजू बघेल सरपंच जमावाड़ा 2 ललित कुमार कश्यप सरपंच टोंडापाल धनमती लक्षीम बघेल सरपंच जमावाड़ा माहेश्वरी रैदू नाग उप सरपंच दशमत नाग बीरनपाल सरपंच रूपनदेई , शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, वरिष्ठ कांग्रेसी विनोद सेठिया,फूल सिंह बघेल, राधामोहन दास,बोटी राम नाग, सुनील दास युवा नेता प्रवीण पाण्डेय, शंकर नाग ,बलीराम , दयाराम, धनसिंग नाग राजीव दास, हीरालाल नागेश, राजमन कश्यप,लखमू राम बघेल सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण सहित जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता जैन उपस्थित रहे |

कवासी लखमा ने महंगाई के लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार की विफल नीति को लेकर गांव-गांव में जाकर लोगों को बताया

0

जगदलपुर। भारत किसानों का देश है जहां कड़ी मेहनत कर किसान न केवल अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं बल्कि उनके उगाए हुए साग-सब्जी और अनाज से अन्य लोगों का भी जीवन चलता है। मोदी सरकार ने आखिरकार कृषि कानून वापस ले लिया यह किसानों की जीत है। लगातार अधिकार के लिए लड़ते हुए उनकी जीत हुई। किसानों की जीत का मतलब है भारत की विजय। दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को तीन जगह भूसारास, नकुलनार और कारली दंतेवाड़ा में पदयात्रा के बाद सभा को संबोधित करते यह उदगार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। मोदी सरकार में जितनी महंगाई बढ़ी है उतनी कभी नहीं बढ़ी। पेट्रोल और डीजल का दाम 100 से उपर चला गया। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कम कमाई करने वाले लोग घर के सामान में कटौती कर अपने वाहन में पेट्रोल डलवा रहे हैं। वहीं डीजल का दाम बढ़ने से परिवहन का भाड़ा भी बढ़ जाता है। इसलिए हर वस्तु का दाम लगातार बढ़ा है जिसका नुकसान गरीबों को हो रहा है। बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण नहीं करना केंद्र सरकार की नाकामी है। जिसका खामियाजा केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा। क्योंकि महंगाई के कारण

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

हर वर्ग केंद्र सरकार की नीति से नाखुश हैं। सुकमा जिले के अपने गृहग्राम नागारास से निकल कर सुबह वे सबसे पहले भूसारास पहुंचे, जहां कांग्रेसियों और ग्रामवासियों ने उद्योग मंत्री का जोशिला स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ स्वागत करते हुए लोग पदयात्रा में शामिल होते गए, जमकर नारेबाजी की गई। जिसमें महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। कवासी लखमा ने कार्यकर्ताओं के साथ महंगाई और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि महंगाई के लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार की विफल नीति को लेकर गांव-गांव में जाकर लोगों को यह बताना है कि केंद्र की सरकार किस तरह जनता के साथ नाइंसाफी कर रही है। लाखों लोगों को नौकरी देने का वादा और महंगाई कम करने का आश्वासन दोनों में ही केंद्र सरकार फेल हो गई है। प्रभारी मंत्री का भूसारास के बाद नकुलनार और कारली में कांग्रेसियों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। लोक नर्तक दलों के साथ कवासी लखमा पदयात्रा में सड़कें नापी। उन्होंने गांव के ग्रामीण और शहर के नागरिकों से अपील करते कहा कि लगातार महंगाई बढ़ाकर जनता को परेशान करने वाली मोदी सरकार को सबक सिखाना है। दंतेवाड़ा पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी मंदिर में देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने बस्तर और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक देवती कर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत चिखलाकसा में संविधान दिवस मनाया गया

0

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ .भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र एवं भारतीय संविधान पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागडे ने कहा कि हमारे देश का संविधान ,विश्व का सबसे बड़ा ,लिखित संविधान है नागरिक को संवैधानिक अधिकार देता है ,नागरिको को मौलिक कर्तव्यों के माध्यम से उनके कर्तव्यों का बोध कराता हैं।देश मे बनाए जाने वाले कानून का उद्देश्य भी ,आम जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना ही है । संविधान कानून की उत्पत्ति का स्रोत है ।देश का शासन चलाने वाले कार्य पालिका ,विधायिका , एवं न्यायपालिका को भी उनका कर्तव्य बोध संविधान कराता है । हर भारतीय नागरिक को आज के दिन संविधान का अध्ययन करना चाहिए , आपको अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी तब होगी , जब आप राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को तब समझेंगे जब संविधान पढ़ेंगे ,आपको प्रदत्त कानूनी अधिकार को समझ पाएंगे ।सही

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

मायनो में जब हम संविधान का अध्ययन करेंगे ,अपने संवैधानिक अधिकारों को जानेगे ,मौलिक कर्तव्यों को जानेंगे ,संविधान की मंशा को समझेंगे ,उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे ,वही संविधान दिवस के रूप में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रधांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं बालोद जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने संविधान की रक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संविधान में देश की आत्मा बसती है भारतीय संविधान लोगों को बिना भेदभाव के जीवन यापन करने का अधिकार देता है।इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम खान, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य श्रीमती अनीता कुमेटी, वरिष्ट भाजपा नेता भरत भाई पटेल,राजू रावटे,विजय डड़सेन,सरोज सलामे,नीतू कोरेटी ,पार्षदगण कुंती देवांगन, लीला डड़सेना,शांति बाई रावटे,संगीता सिन्हा,व भाजयुमो से सतीश यादव,सोनू,ब्रिजमनी यादव, आशीष गुप्ता,सिमेश उर्वशा आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS