बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिस्दा स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लॉस्ट होने से 12 लोगों की मौत । घटना के 3 घंटे बाद बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा मौके पर घटना स्थल पर पहुचकर । दमकल गाडियां के मदद से आग पर काबु पा ली गया। फैक्ट्री में फसे लोगो को निकाला गया ।घायलों को मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया । जहां उनका ईलाज जारी हैं । सुत्रों के अनुसार फैक्ट्री में 400 से 500 मजदूर काम कर रहे थे।बारूद फैक्टी के आस पास ईलाके जैसे बोरसी , हल्दी , उपरा, फिरदा से आते थे । लोगो के मन में हमेशा डर सताया रहता था । लोगो को मजबुरी में काम करना पडता था । फैक्ट्री में दूर दूर से लोग काम करने आते थे ।फैक्ट्री में किसी प्रकार की सावधानी वहां नहीं बरती जाती थी। कब विस्फोट हो जाएगा कोई पता नहीं था ।
माल वाहक वाहनों से सवारी ढोने पर अब बस्तर पुलिस की वक्र दृष्टि
- अभी दे रहे समझाईश, फिर होगी कड़ी कार्रवाई
- दुर्घटनाएं रोकने एसपी शलभ सिन्हा की पहल
जगदलपुर माल वाहक वाहनों पर सवारी ढोने के खिलाफ बस्तर पुलिस विशेष अभियान चला रही है। फिलहाल ऐसे वाहनों के चालकों और सवार लोगों को समझाईश दी जा रही है। इसके बाद बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक जगदलपुर शलभ सिन्हा के आदेश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में विगत कुछ दिनों से लगातार मालवाहक गाड़ियों में सवारी बिठाए जाने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर में एवं शहर के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों को रोककर उनमे सवार यात्रियों को उतारा जा रहा तथा वाहन चालकों एवं यात्रियों को लगाकर समझाईश दी जा रही है। इसी क्रम में शहरी क्षेत्रों के थानो के अलावा लोहंडीगुड़ा, बडाजी, बस्तर, चित्रकोट, बक़ावंड, परपा, करपावंड, भानपुरी, कोडेनर आदि थाना क्षेत्रों में पिकअप वाहनों को रोककर माल वाहक वाहनों पर सवारी न बैठाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में चेतावनी दी गई। दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा आदेश के उल्लंघन करने पर चलानी कार्रवाई की जाएगी।
झीरम के शहीद नेताओं और जवानों को 11वीं बरसी पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रदांजलि
- झीरम घाटी कांड की बरसी पर जगह जगह आयोजन
- राजीव भवन में संगोष्ठी आयोजित, स्मारक पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
जगदलपुर झीरम घाटी कांड की 11वीं बरसी पर बस्तर के कांग्रेस नेताओं ने शहीद हुए अपने वरिष्ठ नेताओं और पुलिस जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कई जगह शोक सभाएं आयोजित की गईं। शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए गए।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झीरम नक्सल हमले में शहीद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं व सुरक्षा जवानों को याद कर उन्हे नमन किया। नेताओं की 11वीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक लालबाग जगदलपुर में माल्यार्पण किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संगोष्ठी हुई।महेंद्र कर्मा वार्ड में श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया और झीरम शहीद स्मारक पर कांग्रेस परिवार द्वारा शहीद कांग्रेस नेता नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं तथा सुरक्षा बलों के जवानों प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, सांसद प्रत्याशी कवासी लखमा, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, ज़ाहिद हुसैन, सेमियल नाथ, पार्षद राजेश राय, सूर्या पानी, कमलेश पाठक, सुखराम नाग, रशीद खान, कोमल सेना, ललिता राव, हरिशंकर सिंह, घनश्याम तिवारी, आरके गिरी, कौशल नागवंशी, घनश्याम तिवारी, अजय बिसाई, असीम सुता, महेश ठाकुर, सायमा अशरफ, अंकित सिंह, गौरव अयंगर, एस. नीला, ज्ञानेश्वरी जाधव, साहिल हियाल आदि मौजूद थे।
तेज आंधी तूफान ने सुकमा के किस्टाराम क्षेत्र में जमकर मचाई तबाही, सीआरपीएफ कैंप को भारी नुकसान
- बल के अस्पताल के अंदर तक तबाही का मंजर
–अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के अनेक हिस्सों में गुरुवार को तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर ढाया। आंधी से जिले के किस्टाराम क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ कैंप को भारी नुकसान हुआ है।

सुकमा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के कार्मिकों को ईलाज मुहैया कराने के लिए किस्टाराम कैंप के फील्ड अस्पताल – 212 बटालियन तथा बी- 212 बटालियन किस्टाराम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप और आसपास के इलाके में 23 मई को शाम लगभग 6.30 बजे काफी तेज आंधी तूफान एवं गरज के साथ बिजली चमकने व बारिश होने से भारी तबाही मची है। सीआरपीएफ कैंप में जवानों के आवास, बैरक, कैंप सुरक्षा हेतु बनाए गए मोर्चा पॉइंट, फील्ड अस्पताल के एमआई रूम, लैब रूम, एक्स-रे रूम, डिस्पेंसरी रूम आदि की छतों के टीन शेड व छतों पर लगी सिलिंग, कैंप परिसर की सुरक्षा के लिए बनाई गई चारदीवारी में लगे टीन शेड हवा में उड़कर दूर-दूर तक जा गिरे। अस्पताल तो बुरी तरह तबाह हो चुका है। अस्पताल के अंदर के कमरों में टूटकर लटकती सिलिंग, झूलती वायरिंग को देखकर लगता है कि तूफान की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा रही होगी। जब अंदर यह आलम था, तो बाहर के हालात कैसे रहे होंगे इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। तूफान से सरकारी संपत्ति का काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना से जवानों को किसी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है, मगर तबाह हुए स्ट्रक्चर को फिर से स्टेबलिस करने में जवानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

गांवों में गिरे पचासों पेड़
आंधी तूफान ने आंध्राप्रदेश की सीमा के करीब स्थित किस्टारम, लक्ष्मीपुरम समेत आसपास के कई गांवों और जंगलों में भी भारी तबाही मचाई है। कई घरों की छप्पर उड़ गई, टीन शेड उड़ गए और पचासों पेड़ उखड़ गए। जगह जगह बिजली के तार टूटने की भी खबर है। बिजली के कई खंभे भी टूटे हैं। इस वजह से गांवों में अभी तक ब्लैक आउट के हालात बने हुए हैं। सड़कों पर पेड़ और पेड़ों की मोटे तने टूटकर गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीण गिरे पेड़ों को काटकर सड़कों पर आवागमन सुचारु बनाने में लगे रहे। वहीं अंचल के जंगलों में भी सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए हैं।
दल्ली राजहरा कोकान रोड पर तेज रफ्तार कार रोड के गड्ढे के कारण अनियंत्रित हो पलटी एक की मौत दो घायल
बिग ब्रेकिंग चिखलाकसा कोकान रोड पर कोकान की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 24 P 9686 तेज रफ्तार के कारण रोड में स्थित गड्ढे पर उछलकर तीन पलटी खाकर रोड में पलट गई कार के चारों चक्के ऊपर, हो गए सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है कार घोटिया के पास कुछ लोगों को कहना है कि तेज रफ्तार कार गड्ढे में उछलने के बाद नाली में घुसी उसके बाद वापस रोड आकर पलटी हुई एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दो अन्य घायल है जिन्हें शासकीय अस्पताल चिखलाकसा ले जाया गया मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी स्थानीय लोगों के द्वारा 108 की मदद से घायलों को चिखलाकसा अस्पताल पहुंचाया गया।
ऑपरेशन जलशक्ति में मारे गए आठ नलसली, सभी मृत नक्सलियों के शव बरामद
- नक्सली कैंप को ध्वस्त किया सुरक्षा बलों ने
- भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद
अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान ऑपरेशन जलशक्ति में पुलिस और सुरक्षा बलों को फिर एकबार बड़ी कामयाबी मिली है। संभाग के नारायणपुर और बीजापुर जिलों की सीमा पर हुई मुठभेड़ में फोर्स ने आठ नक्सली मार गिराए हैं। फोर्स ने एक नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है और भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक बरामद किए हैं। मारे गए सभी आठ नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।
दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित हांदावाड़ा रेकावाया के घने जंगलों एवं पहाड़ियों के बीच पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं।

ऑपरेशन जलशक्ति के तहत दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी, बस्तर डीआरजी एवं बस्तर फाइटर तथा एसटीएफ़ के सुरक्षा बलों का संयुक्त दल गुरुवार को ऑपरेशन के लिए निकला था। जहां बुधवार से आज सुबह नक्सलियों के साथ फोर्स की मुठभेड़ होती रही। फोर्स ने आज मौके से 8 वर्दीधारी माओवादियों के शव के साथ 1 नग थ्री नॉट थ्री गन, 315 बोर की एक बंदूक, 2 नग 12 बोर की दो बंदूक, 4 नग एसबीएमएल, भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाइयां, माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। तकरीबन 72 घंटे चले ऑपरेशन के बाद बड़ी सफलता हासिल हुई है। बुधवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे तक लगभग 7-8 बार रुक रुककर फायरिंग चलती रही।

नक्सल नेताओं की थी मौजूदगी
रेकावाया के जंगल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के माड़ डिवीजन एवं पूर्वी बस्तर डिवीज़न के अंतर्गत इंद्रावती एरिया कमिटी के डिवीजनल कमांडर दीपक, कमलाकर, सपना उर्फ सपनक्का, प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश के साथ 50- 60 सशस्त्र माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा के उप पुलिस अधीक्षक राहुल उइके, आशीष नेताम एवं नारायणपुर के उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन के नेतृत्व में दंतेवाड़ा, नारायणपुर व बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकली थी। ग्राम रेकावाया के जंगल में माओवादियों द्वारा स्थापित अस्थाई ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त किया गया।
चार महिला नक्सली भी हलाक
गश्त के दौरान सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के बाद कार्डन एवं सर्चिंग की कार्रवाई के दौरान घटना स्थल से 8 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में 4 महिला और पुरुष माओवादी शामिल हैं। शवों के साथ, 1 नग 303, 1 नग 315 बंदूक, 2 नग 12 बोर की बंदूकें, 4 एसबीएमएल, 7 बीजीएल सेल, तीर बम, 2 कुकर आईईडी, वायरलेस सेट, बैटरी, माओवादी वर्दी, इलेक्ट्रिक वायर, प्रतिबंधित माओवादी संगठन की प्रचार सामग्री, पिट्ठू, 400 जोड़ी चप्पलें, सिलाई मशीन, अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। भारी मात्रा में डंप का सामान वही सुरक्षा बल द्वारा नष्ट किया गया। इस मुठभेड़ में कई माओवादी घायल भी हुए हैं जिन्हे उनके साथी माओवादी घने जंगल और पहाड़ों का फायदा उठाकर ले जाने में सफल हुए। पुलिस टीम की वापसी के दौरान सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से माओवादियों ने 15 किलो का आईईडी प्लांट किया था, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षित रूप से मौके पर सुरक्षित ढंग से नष्ट कर दिया गया। घेराबंदी में स्वयं को फंसता देखकर बचने के लिए माओवादियो ने वर्दी बदलकर सिविल कपड़े पहन लिए। घेराबंदी के समय कुछ संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ करने एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा लाया जा रहा है।
तीन माह से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं कई गांवों के ग्रामीण
- भाजपा नेता बनवासी मौर्य ने लोगों का दर्द दूर करने के लिए उठाया बीड़ा
अर्जुन झा
बकावंड गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही अंचल के ग्रामीण जल संकट से जूझते आ रहे हैं। मौजूदा दौर की भीषण गर्मी ने हालात और भी बिगाड़ दिए हैं। कई गांवों में पानी की भारी किल्लत हो गई है।
ग्राम पंचायत जीराखाल के टुंडरी आमापारा के ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

जीराखल में व्याप्त जल संकट की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य ने मौके में पंहुच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत अधिकारी से चर्चा कर जल्द पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा। बकावंड ब्लाक कi ग्राम पंचायत जीराखाल के टुंडरी आमापारा में इन दिनों पीने की पानी के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जीराखाल के टुंडरी आमा पारा की जनसंख्या लगभग तीन सौ है। गांव का ग्राउंड वॉटर लेवल काफी नीचे चला गया है। हैंडपंप और ट्यूबवेल काम नही कर रहे हैं। बीते तीन माह से ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई दफे ग्राम पंचायत में ग्रामीण गुहार लगा चुके हैं, मगर ग्राम पंचायत के कान में जूँ तक नही रेंग रही है। अभी तक समस्या का समाधान नही हो पाया है। जिससे ग्रामीण आंदोलित होते दिख रहे हैं।वहीं इस समस्या का पता चलते ही तुरंत मौके पर जाकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवासी मौर्य ने जायजा लिया और समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुये पीएचई विभाग के अधिकारी से फोन पर बात कर तुरंत पानी की व्यवस्था करने को कहा। इसी तरह बकावंड विकासखंड मुख्यालय से लगी पंचायत में निस्तारी पानी और पेयजल की किल्लत झेल रहे हैं। नल जल योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। इस इलाके में फ्लोराईड युक्त पानी मिलने से लोग पेयजल के लिए काफी परेशान हैं। बीजेपी नेता बनवासी मौर्य ने इस मामले में जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ समेत कई अफसरों और मंत्री को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। वे पिछले कई दिनों से पेयजल से प्रभावित ग्रामों का लगातार दौरा भी कर रहे हैंl
ग्रामीणों के लिए देवदूत हैं मौर्य
भाजपा नेता बनवासी मौर्य अंचल के पीड़ित और समस्याग्रस्त ग्रामीणों के लिए देवदूत की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। चुनाव निपटने के बाद अक्सर सारे दलों नेता जहां घरों में आराम फरमाते रहते हैं, वहीं भाजपा नेता बनवासी मौर्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव की राह पर चलते हुए पीड़ितों की सेवा में हमेशा तत्पर दिखाई देते हैं। दो दिन पहले श्री मौर्य ने ग्राम पंचायत डिमरापाल की बेसहारा बुजुर्ग महिला चेरो बाई के लिए गांव के सामुदायिक भवन में रहने की व्यवस्था करवाई है। मौर्य चेरो बाई के लिए एक मकान बनवाने की भी पहल कर रहे हैं। इसी तरह बनवासी मौर्य गांवों का निरंतर दौरा कर वहां की समस्याओं खासकर जल संकट के हालात का जायजा ले रहे हैं। वे ग्रामीणों को सरकारी स्तर पर पेयजल उपलब्ध कराने की भी ठोस पहल कर रहे हैं। बनवासी मौर्य की कोशिशों के चलते अनेक गांवों को पेयजल संकट से राहत भी मिल चुकी है। ग्रामीण अब बनवासी मौर्य को देवदूत मानने लगे हैं।
बिखरने न पाए हादसे में गंभीर घायल शिक्षिका किरण दुबे की उम्मीद की किरण
- वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है शिक्षिका
- शिक्षक संगठनों ने नहीं बढ़ाए मदद के लिए हाथ
–अर्जुन झा-
जगदलपुर सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका अपने स्कूल के सामने ही सड़क दुर्घटना का शिकार होकर आज जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। मगर दुख की बात है कि शिक्षक शिक्षिकाओं की मदद के लिए अग्रणी रहने वाले शिक्षक संगठन और शिक्षक पीड़ित शिक्षिका की मदद के लिए अब तक आगे नहीं आए हैं। वहीं शिक्षा विभाग के बड़े अफसरों ने भी शिक्षिका किरण दुबे की सुध ली है। ऐसे मे शिक्षक संगठनों से किरण दुबे की उम्मीद की किरण बिखरने लगी है।
शिक्षिका किरण दुबे को न तो विभाग से कोई मदद मिल पाई है, न शिक्षक संगठनों और न ही विभागीय साथियों से। जबकि किरण दुबे के साथ हादसा स्कूल के गेट के पास ही हुआ था।सामान्यतया देखा गया है कि ज़ब भी किसी कर्मचारी के साथ इस तरह की कोई दुर्घटना होती है, तो उसके विभाग, संघ व कर्मचारियों का सहयोग जरूर मिलता है। परंतु अभी तक किरण दुबे को अपने विभाग, शिक्षक संघ और सहयोगियों से किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिल पाया है। बास्तानार ब्लाक में देखा गया है कि किसी शिक्षक या कर्मचारी के पर अगर कोई विपत्ति आती है तब सभी शिक्षक साथ खड़े दिखाई देते हैं। परंतु अभी तक किरण दुबे का हालचाल जानने भी कोई नहीं पहुंचा है। किरण दुबे जिंदगी और मौत की लड़ाई महीनों से वेंटिलेटर पर लड़ रहीं है।

वेंटीलेटर पर हैं किरण दुबे
घटना 27 अप्रैल शनिवार की है। रोज की तरह श्रीमती किरण दुबे अपने स्कूल किलेपाल से किलेपाल नम्बर3 निजी वाहन से जा रही थीं। स्कूल के गेट की तरफ उनकी गाड़ी मुड़ ही रही थी कि अचानक सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने चालक ने स्कूल के पास सडक पर लगे छत्तीसगढ पुलिस के बेरिकेट को तोड़ते हुए किरण दुबे के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना सुबह स्कूल समय की है। तेज आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ ओर सीएसी उस्मान खान दौड़कर बाहर आए। उन्होंने गाडी मे फसी किरण दुबे को बार निकाला ओर स्कूल के प़धान पाठक कुरुद अपने निजी वाहन से उन्हें किलेपाल अस्पताल लेकर गए। वहां से प़ाथमिक उपचार के बाद जगदलपुर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देखते हुए किरण दुबे को रात 11.30 बजे एमपीएम अस्पताल से रायपुर रेफर कर दिया गया।वर्तमान मे रायपुर के निजी अस्पताल में किरण दुबे का उपचार चल रहा है। एक्सीडेंट मे किरण दुबे के लेफ्ट हाथ मे ओर कूल्हे की दो हड्डियां टूट गई हैं और माथे पर व सीने मे चोट आई है। वर्तमान में हाथ एवं कमर के कूल्हे की हड्डियों का आपरेशन हो चुका है और 15 दिन तक वे आईसीयू मे रही। अब भी उनका इलाज चल रहा है और उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है।
टूट गया बास्तनार का मिथक?
जब भी बास्तनार ब्लाक में किसी प्रकार की ऐसी घटना होती है, खासकर शिक्षकों के साथ तो सभी शिक्षक साथी एकजुटता के साथ आर्थिक सहयोग में आगे रहते हैं। कई बार परिवार के सदस्यों के साथ कुछ घटना होने पर भी सहयोग करते देखा गया है। परंतु इस बार किरण दुबे के मामले में महीने भर बाद भी कोई सहयोग की सुगबुगाहट तक नहीं दिखाई दे रही है। इस संबंध में जब विभाग के कुछ शिक्षकों से पूछा गया तो नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि उनका संघ इस प्रकार के सहयोग में आगे रहता है परंतु दुर्घटना के बाद तुरन्त छुट्टी लग जाने के कारण सभी का ध्यान किरण दुबे मैडम की तरफ नहीं जा सका था। अब जानकारी हुई है आपके माध्यम से तो जरूर भरपूर मदद की पहल करेंगें।
बालोद जिला शतरंज संघ का गठन
- शेखर गुप्ता बने जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष।
- एस के भगत को सचिव पद की जिम्मेदारी।
- संघ के प्रयास से बीएसपी के समर कैंप में शामिल हुआ शतरंज खेल
दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया के निर्देशानुसार महासचिव विनोद राठी व सचिव एस के भगत के मार्गदर्शन में बालोद जिला शतरंज संघ अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से शेखर गुप्ता को नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष शेखर गुप्ता द्वारा आगामी जिला की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इनकी नियुक्ति पर जयंता दास, अशोक बाम्बेश्वर, सतीश काम्बले, नीलेश श्रीवास्तव, विजय शर्मा,संतोष सहारे,वी पी अनिल कुमार,दिनेश देवांगन, भोज राम साहू,ज्ञानेंद्र सिंह,जे गुरुल्लु,राजेश पटेल,शेखर रेड्डी,दामोदर राव,जयदीप गुप्ता,सुमित जैन सहित अन्य शतरंज खेल प्रमियों ने हर्ष जाहिर कर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ (सीजीएससीए) द्वारा नवगठित बालोद जिला शतरंज संघ के प्रयास से बीएसपी द्वारा 22 मई से 14 जून तक चलने वाले समर कैम्प में इस वर्ष से शतरंज के खेल प्रशिक्षण खिलाड़ी कोच द्वारा राजहरा क्लब में ले सकेंगे। बालोद जिला शतरंज संघ अध्यक्ष शेखर गुप्ता एवं सचिव एस.के.भगत ने संघ के अनुरोध पर समर कैंप में शतरंज खेल को शामिल करने पर आईओसी महाप्रबंधक आर.बी.गहरवाल व बीएसपी प्रबंध का आभार व्यक्त किया।शतरंज संघ अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने कहा की इस कैंप में ट्रेनर द्वारा खिलाड़ियों को चेस की बारीकियां सिखाने, फिडे नियमों, चेस क्लॉक के उपयोग के साथ ओपनिंग, मिडिल व एंड गेम, पजल्स के बारे में सिखाया जाएगा। चेस खेल से लगाव रखने वाले इस समर कैंप का लाभ ले सकते है।
लोन वर्राटू मुहिम से फिर एक महिला सहित तीन माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
- दंतेवाड़ा जिले मे अब 805 नक्सली कर चुके सरेंडर
अर्जुन झा
जगदलपुर दंतेवाड़ा जिले में फिर एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दंतेवाड़ा जिले मे अब तक 805 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और इनमें 180 ईनामी नक्सली भी शामिल हैं।
बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान (घर वापस आईए) तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत विगत कुछ माह में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार- प्रसार गांव गांव में किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप व्यापक बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में नक्सलियों का आत्मसमर्पण हो रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर उनके द्वारा की जाने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प के साथ घर लौट रहे हैं। इसी कड़ी में मलांगेर एरिया कमेटी के प्रतिबंधित संगठन में नीलावाया पंचायत जनताना सरकार सदस्य एवं मेडिकल टीम कमांडर हांदा मंडावी, बुरगुम पंचायत मिलिशिया सदस्य शशि मड़काम, बुरगुम पंचायत सीएनएम सदस्य बंडी पोड़ियाम निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा ने 24 मई को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। इन माआवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी दंतेवाड़ा एवं 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ दंतेवाड़ा का विषेष योगदान रहा। जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने सभी भटके हुए माओवादियों से अपील की है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए निकटतम थाना अथवा कैंप में सम्पर्क करें और क्षेत्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा ने आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदान करने का वचन दिया। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 180 ईनामी माओवादी सहित कुल 805 माओवादी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।


