गुरूर – मादक पदार्थ तस्करी करने वाले लोग उडीसा की ओर से जगदलपुर के रास्ते से तस्करी करने के संबंध में सूचना प्राप्त होती रहती है . इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद के निर्देशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मादक पदार्थ तस्करी रोकने हेतु नेशनल हाईवे में लगातार
नाका बंदी कर वाहनो की चेकिग कार्यवाही की जा रही थी कि इसी वाहन चेकिंग के दबाव के कारण अज्ञात व्यक्ति द्वारा अमली टिकरा जंगल ओनाकोना में अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाने की सूचना प्राप्त होने पर मौका पर जाकर देखा गया तो मादक पदार्थ गांजा 03 बोरी में एवं
मारुति वेन के सीट के अंदर कुल 20 पैकेट में 47 किलो 900 ग्राम कीमती 4,79,000 रुपये का मादक पदार्थ गांजा पाया गया जिसे मौके पर ही विधि अनुरूप कार्यवाही कर जप्त किया
गया एवं मादक पदार्थ गांजा तस्कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुरूर में अप०क० 413/20 धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर अज्ञात गांजा तस्कर की पता तलाश जारी है।
दल्ली राजहरा – हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्देशानुसार आजाद हिंद फौज सरकार के स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में गोष्ठी का आयोजन बालोद जिला दल्ली राजहरा में किया गया | वक्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं भारत की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शो, देश की
आजादी में योगदान एवं उनकी जीवन गाथा का वर्णन किया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक महती संगोष्ठी के मुख्य अतिथि युवा ब्रिगेड़ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके व जिला अध्यक्ष राजू चौधरी थे,अध्यक्षता मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलमान खान,राकेश कुमार पिपरे, उपस्थित थे | आरंभ में नेताजी के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ! कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि युवा ब्रिगेड़ कार्यकारी
प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके ने कहा कि भारत वर्ष की स्वतंत्रता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सर्वोत्कृष्ट योगदान रहा है | भारत में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान गरीबी , लूट – खसोट , भ्रष्टाचार और भारतीयों पर अंग्रेजों के अत्याचार की घटनाएं चरम पर थी | ब्रिटिश सरकार भारत की संपत्ति को लूटने और सरकारी धन में भ्रष्टाचार में पूरी तरह संलिप्त थी ! अंग्रेज अधिकारी और सिपाही भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार करते थे | यह सब देखकर नेताजी को बड़ी पीड़ा
होती थी वे बचपन से ही बागी तेवर वाले थे , लिहाज अंग्रेजों के जुल्मों – सितम , दमन , लूटखसोट , भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने भारत समेत कई देशों में मोर्चा खोल दिया | सिंगापुर , जापान , रूस , जर्मनी में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस सक्रिय गतिविधियां संचालित करते रहे | उनका एकमात्र उद्देश्य था भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराना उसके लिए उन्होंने अपना सैन्य बल आजाद हिंद फौज का गठन किया था | 21 अक्टूबर 1944 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के मुख्य सेनापति की हैसियत से भारत में आजाद हिंद फौज की सरकार गठन का ऐलान किया | भारत में भारतीयों के प्रभुत्व वाली यह पहली सरकार थी |
समारोह की अध्यक्षता कर रहे मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद समलान खान ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था | उनके पिता का नाम जानकी राम बोस व माताजी का नाम प्रभावती देवी बोस था | चौदह भाई – बहनों में नेताजी नौवें नंबर के थे | बचपन में नेताजी को माता – पिता व अन्य परिजनों से पर्याप्त स्नेह नहीं मिल पाया , लिहाज नेताजी अपने आप में ही खोये रहते थे | जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की आदत उनमें बचपन से थे , बड़े ही शर्मीले स्वभाव वाले नेताजी कठोर परिश्रमी थे | वे पढ़ाई में भी काफी तेज थे उनकी स्कूली शिक्षा एक मिशनरी स्कूल में पूरी हुई , इस स्कूल में विद्यार्थीयों को बाईबिल , अंग्रेजी तो पढ़ाई जाती थी , लेकिन हिन्दी , संस्कृत और भारतीय इतिहास को शिक्षा नहीं दी जाती थी | अंग्रेजों के महिमा मंडन वाली शिक्षा दी जाती थी , यह पात नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नागवार गुजरती थी | उन्होंने इसके खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था , उम्र बढ़ने के साथ – साथ नेताजी के बागी तेवर और भी सदत होते चले गए , प्रेसिडेंट काॅलेज कलकत्ता में पढ़ाई के दौरान नेताजी ने सहपाठियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ा ग्रुप तैयार कर लिया था यह ग्रुप अलग – अलग तरीके से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गतिविधियां चलाता था | युवा ब्रिगेड़ जिला अध्यक्ष राजू चौधरी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रौबदार व्यक्तित्व और आजाद हिंद फौज की गतिविधियों ने अंग्रेजों की नींद हराम कर दी थी | अंग्रेज अफसर नेताजी जपान , रसिया , जर्मनी , की सरकारें भी करती था | स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस को अपना आदर्श मानने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आगे अंग्रेज हुक्मरान भी नत मस्तक होते थे | भारत की आजादी के बाद सन् 1947 में ब्रिटेन के वरिष्ठ प्रतिनिधि के रुप में वहां तत्कालीन प्रधानमंत्री एटली ने भारत आऐ थे , उस समय श्री एटली ने भारतीय गवर्नर फणीभूषण चक्रवर्ती के समक्ष कहा था कि भारत को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अप्रतिम योगदान रहा है | भारत के इस महान सपूत के अतुल्य योगदान के हम भारतवासी सदैव ऋणी रहेगें | दिखा देशभक्ति का जज्बा भी हिन्द सेना के द्वारा गोष्ठी के अलावा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया | हिन्द सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का जज्बा देखते ही बनता था | देशभक्ति गीतों से युवाओं ने समां बांधा | नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे , भारत माता की जय हम चलेगें नेताजी के आदर्शो पर जैसे नारों से समुचा वातावरण गुंजता रहा , प्रहलाद चौधरी ,दीपेश,अभिषेक, राहुल ,अजय ,योगेंद्र,रवि कुमार ,रोहन ,तुषार ,छोटू, मनोज ,देवा ,शुभम ……….सैकड़ों हिन्द सैनिक सहित प्रबुद्ध नागरिक उपास्थित थे |
भिलाई – हर पिता को यह उम्मीद होती है कि उसका बेटा हमेशा अच्छे और नेक रास्ते पर चले और अपने पिता से भी आगे बढ़े लेकिन बेटा ही पिता पर बोझ बन जाये तो क्या होगा ऐसा ही एक मामला भिलाई 3 थाना क्षेत्र का है | प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता बसंत चौहान 60
और बेटा कोमल चौहान 30 के बीच आये दिन विवाद होता रहता था जिसकी मुख्य वजह बेटे द्वारा कोई काम ना करना और मुफ्त की रोटियां तोड़ना और आवारागर्दी करना | रोज रोज के इस विवाद से तंग पिता ने सिलसिला ही ख़त्म कर दिया | मंगलवार की सुबह जब उसका बेटा
सोया हुआ था पिता ने हथोड़ी और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसका बेटा खून से लथपथ पड़े उसकी मौत हो गई और पिता बेटे की जान लेकर वहीँ बैठा रहा | जब अन्य परिजन पत्नी, बेटा देखे कि ये दोनों कहाँ है जब घर के अन्दर गए तो नजारा देखकर
सन्न रह गए | रोने और शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए | परिजनों और पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पुलिस पहुँच आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया |
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत देशमुख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी-राजनांदगांव द्वारा दिनांक-19/08/2020 को 04 सूत्रीय
मांगों को पूरा करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी- मानपुर को आदेशित किया गया था और मांगों को पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही कर संपूर्ण जानकारी फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-
शंकर साहू व ब्लॉक अध्यक्ष-मानपुर देने कहा गया था,लेकिन लगभग 14 माह बीत जाने बाद भी किसी भी प्रकार से विकासखण्ड शिक्षाधिकारी-मानपुर द्वारा जानकारी न देकर अपने उच्च अधिकारी के आदेशो की अवहेलना किया था।
जिससे पूरे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मानपुर के सहायक शिक्षक संवर्ग काफी आक्रोशित थे। दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को आंदोलन के दौरान फेडरेशन के सैंकड़ों साथियों ने मांगें पूरी करने हेतु विकासखण्ड शिक्षाधिकारी के खिलाफ नारे लगाकर
तालाबंदी व सत्याग्रह आंदोलन किया,जिसका व्यापक असर हुआ और फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल को विकासखण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा मांगों को निर्धारित समय मे पूरा करने जैसे-ब्लॉक स्तर पर परामर्श दात्री की प्रत्येक 03 माह में बैठक आयोजित करने,कुछ शिक्षकों की लंबित CPF कटौती की राशि खाते में जमा करने,सेवा पुस्तिका संधारण करने,CPF कटौती हेतु पासबुक संधारण करने,ब्लॉक के 04 सहायक शिक्षकों के आकस्मिक निधन होने वाले
परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति हेतु प्रस्ताव जिला कार्यालय-राजनांदगांव भेजने,पूर्व में लंबित चिकित्सा अवकाश/प्रसूति अवकाश की राशि जमा करने,वरिष्ठता सूची प्रदान करने,उच्च परीक्षा व कार्योत्तर अनुमति प्रदान करने पर सहमति बनी तथा पूर्व में लंबित एरियर्स राशि,लंबित मंहगाई भत्ता,समान पद से समान व समान पद से उच्च पद की एरियर्स राशि शासन से आबंटन आने पर भुगतान करने की बात विकासखण्ड शिक्षाधिकारी-मानपुर द्वारा लिखित में दिया गया,तथा आगामी 30 अक्टूबर 2020 को BEO कार्यालय में परामर्श दात्री की बैठक करने पर सहमति बनी।
फेडरेशन के साथियों द्वारा मांगों को पूरा कराने हेतु सहयोग प्रदान के लिए राजनांदगांव जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-मनीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता-विकास मानिकपुरी, प्रदेश महासचिव-प्रेमलता शर्मा, प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव,राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व जिला संयोजक-भक्ता राम मंडावी ब्लॉक संरक्षक-शिवेंद्र यादव,ब्लॉक अध्यक्ष-यशवंत देशमुख,उपाध्यक्ष-नवीन ठाकुर,सचिव-शेखर ठाकुर,कोषाध्यक्ष-नरेन्द्र मानिकपुरी,जिला महामंत्री-लता पटवा ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन हमेशा शिक्षकों की हक व अधिकार की लड़ाई लड़ता है तथा आगामी 28 अक्टूबर 2020 को राजधानी रायपुर में “वेतन विसंगति दूर करने” व “क्रमोन्नत वेतनमान” की मांग को लेकर एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन कर मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च निकाल कर मांगों को पूरा कराने हेतु मुख्यमंत्री-भुपेश बघेल जी को ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा रायपुर आंदोलन की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में भी जानकारी दिया तथा राजनांदगांव जिले से आंदोलन में जाने वाले फेडरेशन के हजारों साथियों से मास्क,हैंड सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने का आह्वान भी किया गया।
विकासखण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय की तालाबंदी व सत्याग्रह आंदोलन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मानिकपुरी,प्रदेश महासचिव प्रेमलता शर्मा,प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव,फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, जिला संयोजक भक्ता राम मण्डावी,जिला मीडिया प्रभारी-रंजीत ध्रुवे, महिला प्रकोष्ठ के ट्राईबल विभाग प्रभारी-जंत्री ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष-कुशल हदगिया,ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर- यशवंत देशमुख, ब्लॉक संरक्षक शिवेंद्र यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ब्लॉक सचिव शेखर ठाकुर,ब्लॉक महामंत्री-नंदकिशोर साहू,ब्लॉक कोषाध्यक्ष नरेंद्र मानिकपुरी,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,राजेन्द्र साहू,जिला संयुक्त महामंत्री-मितेन्द्र बघेल,मनोज कुमार दामले,महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव-लता पटवा,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला सुनील शर्मा, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ नंदकिशोर सिमकर, ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव पारख प्रकाश साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य-दिनेश कुमार उसेंडी,राजेश देवांगन,चंद्रशेखर विजयवार,भरत भोपले,नागेश साहू,सत्यकुमार घावड़े, दुर्गेश मालेकर,गुलाब देवांगन, बोधन लाल सलामें, छगन लाल तारमे, देवसिंह तुलावी,राजकुमार देवांगन, तुकाराम साहू, चितेश्वर साहू, राजेंद्र मेश्राम, प्रह्लाद सिंह निर्मल, योगेश मानकर, मूलचंद बांधेय, गणेशराम कोड़ापे, भगत सिंह जमदार,रुपेश कुमार कुल्हारे, प्रमोद कुमार वर्मा ,रामलाल मंडावी,टी.डी.मानिकपुरी, श्रीमती डी. ठाकुर, शारदा खुटियमे, शशिप्रभा पाथरे, भगेश्वरी भुआर्य, अगसिया भुआर्य,लेखा आर्य,रिसम पाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शिवेंद्र यादव ब्लॉक- संरक्षक- मानपुर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव
बालोद – जिला बालोद के गुण्डरदेही और गुरूर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले ग्राम के किसानों ने कृषि विभाग एवं रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा whats App से जुड़े जिसमें श्री अल्का साहू द्वारा तीस किसानों को फोन के माध्यम से कृषि संबंधित तकनीकी तथा कृषि कार्य एवं सावधानियां से अवगत कराया जिसमें वर्तमान में हो रहे किट और रोग के, नर्सरी की तैयारी,
खरपतवार नियंत्रण एवं उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिससे किसान भाई लाभान्वित होकर कृषि की परंपरागत तरीकों के साथ वैज्ञानिक तरीकों से उन्नत तरीकों से फसल प्राप्त किया जा सके साहू मैडम जी नी जमीन के बारे कहते हुए कहा की वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा खाद डालने की होड़ में हमारी जमीन कठोर होते जा रही
जिससे हमारे छत्तीसगढ़ में भी पंजाब जैसे भयावह स्थिति बनने में देरी नहीं होगी इसके बचाव
के लिए कहा कि किसान भाई अधिक से अधिक जैविक खाद को अपने कृषि में प्रयोग करे जिससे जमीन कि उर्वरा शक्ति बनी रहेगी।
प्रोग्राम में रिलायंस फाउंडेशन जिला प्रमुख भूपेंद्र साहू, प्रोग्राम सपोर्ट तोपेंद्र साहू भी मौजूद थे, भूपेंद्र साहू ने कहा कि किसान भाई सुबह 9:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक किसान भाई कोई भी मौसम की जानकारी या कृषि संबंधित समस्या का निदान हमारे निः शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 में कॉल कर ले सकते है।
नगर पालिका नारायणपुर के सबसे छोटे वार्ड में आश्रम वार्ड का नाम आता है उस छोटे से वार्ड में वार्डवासियों की जरूरत की पूर्ति करने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहा नगरीय प्रशासन आश्रम वार्ड वासी व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष जैकी कश्यप ने बताया कि वार्डवासियों की मांग थी कि सबको पीने का साफ पानी उनके घरों में मिले जिसपर वार्ड के पार्षद द्वारा
सक्रियता दिखाते हुए उनके लिए पाइप लाइन का मांग किया गया व लगवाया भी गया पर नगर पालिका के निष्क्रिय रवैया के चलते आज साल भर होने जारा है पर न ही पम्प हाउस का निर्माण पूरा हुआ न ही जनता को लाभ मिला कोरोना जैसे संकट काल मे एक ओर लोग दूरी बना कर सुरक्षित चलना चाह रहे है तो दूसरी ओर पालिका के इस लापरवाही से सबको नल में लाइन लगा कर पानी भरना पड़ रहा जो न तो सेनेटाइज किया जा रहा न ही लोगो को सुरक्षा मिल रहा आखिर ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ क्यो किया जा रहा अगर इस महीने के लास्ट तक पाइप लाइन शुरू नही किया जाता है तो वार्डवासियों के साथ पालिका का घेराव किया जाएगा जिसकी पूरी जवाबदेही पालिका की होगी।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में आज 09 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01 , वार्ड क्र 11 से 01, वार्ड क्र 19 से 02, वार्ड क्र 23 से 03, वार्ड क्र 24 से 01, और वार्ड क्र 25 से 01 इस प्रकार एंटीजन की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 09 लोग संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – डीबी ग्रुप द्वारा ऑक्सीजन मशीन की मुहिम चलाई गई थी जिसमें एक मशीन प्रवीण जैन बॉबी रेडियो के द्वारा डीबी ग्रुप को दिया गया जिसका शुभारंभ 19 तारीख को 8:00 बजे सिंधी भवन में प्रवीण जैन एवं शहर के दानदाताओं डीबी ग्रुप के रक्त दाताओं व शहर के
प्रबुद्ध जनों एवं डीबी टीमवर्क के उपस्थिति में किया गया यह मशीन जरूरतमंद को निशुल्क दिया जाएगा एवं मास्क सैनिटाइजर हैंड ग्लब्स नॉमिनल शुल्क लिया जाएगा डीपी ग्रुप को नगर वासियों एवं बाहर के लोगों का भी हमेशा सहयोग मिलता है |
डी बी ग्रुप के सदस्य सुमित जैन ने बताया कि अभी 1 मशीन लाये है । आगे और जरूरत लगी तो ओर लाएंगे साथ ही सिलेंडर भी लाया जाएगा।
मशीन के लिए इस नम्बर या डी बी ग्रुप के सदस्यों से संपर्क कर सकते है।
दल्लीराजहरा – ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आव्हान पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक यूनियन द्वारा बोनस मांग दिवस दिनांक 20/10/20 को रेलवे स्टेशन DALLIRAJHARA में सभी विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सरकार के रेल नीतियों के खिलाफ बोनस की मांग के लिए एक आवाज़ उठाए, लगभग 50 रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के समीप प्रातः 11 बजे एकत्र हुए,
जिसमें, बिजली, परिचालन, मैकेनिकल, लोको, इंजीनिरिंग, सिग्नल, मेडिकल , विभाग के कर्मचारी ने बड़े जोर के साथ बोनस की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किए, लाल झंडे से लबा लैब उक्त कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक यूनियन के पूरे पद अधिकारी उपस्थित रहे, इस अवसर पर संगठन के सचिव श्री एडवर्ड स्टीफेंस ने सरकार के रेल विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की, तथा 1974 के हड़ताल के वो दिन याद दिलाए, जब इसी प्रकार एक
सरकार ने अपनी दामन करी नीतियों के चलते रेल के कर्मचारियों की नौकरी खा गए, उसके बाद उस सरकार को जनता ने सबक सिखाया, आज फिर वही इतिहास दोहराया जा रहा है, कर्मचारियों के बोनस की मांग, रेल की निजीकरण के खिलाफ लाल झंडे के सिपाही ने अपना पक्ष रखा, की किस प्रकार देश की संपत्ति निजी हाथों में बेचे जा रहे है, आनेवाले समय में जहां 20 -25 रुपए में लोग राजहरा से दुर्ग तक सफर कर लेते थे अब निजी ट्रेन में वही किराया
तीन गुना ज्यादा दे कर आम जनता को मजबूरन सफर करना पड़ेगा, अपने भाषण में उन्होंने बोनस किस प्रकार से रेल कर्मचारियों को प्राप्त हुआ कैसे प्राप्त हुआ इसकी जानकारी उन्होंने दी, किस प्रकार से कर्मचारियों के घर के बिजली पानी काटी गए ताकि 1974 के हड़ताल को रोका जा सके। सातवे वेतन मे रेल कर्मचारियों के कितने ही भत्ते काट दिए, जिससे कर्मचारियों को
काफी नुकसान उठाना पड़ा, 2020 जनवरी से 2021 जुलाई तक का महंगाई भत्ता भी इस सरकार ने रोक लगा दी, जिससे एक छोटे से कर्मचारी को भी 60 से 70 हजार का नुक़सान होगा, उसके बाद भी बोनस को नहीं देने का मन अगर सरकार बनाती है तो बहुत ही निंदनीय बात होगी। ऐसे में सभी संगठन के कर्मचारियों को एक होकर सरकार की इस गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की बात की गए, ताकि सरकार को होश में का सके।
इस आन्दोलन में मुख्य रूप से उपस्थित सचिव एडवर्ड स्टीफेंस, अध्यक्ष टी रमना राव, विक्रम राव, एम डी सरफराज, बैजील एंथोनी नागूर, अंकैय्या, रमन, दिनकर, कुशाल सिंह, धनसिंह ध्रव रहे |
दल्लीराजहरा – जब गायों से होने वाली दुर्घटना में गाय और जनता को होनी लगी तकलीफे तो चिंता में थे नगर पालिका अध्यक्ष तो स्वयं निकल पड़े कर्मचारियों के साथ खुद पकड़ के डालने लगे काऊ क्रेचर में आज तड़ते सुबह नगर पालिका अध्यक्ष शिबु नायर और उनकी टीम ने शहर
में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए आज स्वयं ही गायों को पकड़ कर डालना जिसमे उन्हें कई दिक्कतों का सामना भी हुआ पर नगर पालिका अध्यक्ष जी भी कहा मानने लगे स्वयं गायों को अपनी सूझ बूझ ओर ताकत से गायों को गाड़ियों में डाला और गौ शाला भेजा।