दल्लीराजहरा बीएसपी द्वारा नियमित कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए covid 19 इलाज हेतु किये गए खर्च देने की घोषणा की गई थी उक्त घोषणा में ऐसे लोगों को भी सम्मिलित किया गया है जिन्होंने पूर्व में covid 19 के इलाज हेतु स्वयं के खर्च पर कराया था उनके खर्च की अदायगी भी बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जाएगी | भारतीय मजदूर संघ प्रबंधन के इस पहल का स्वागत किया है किन्तु बीएसपी प्रबंधन द्वारा माइंस में कार्यरत ठेका श्रमिकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है |
एवं बीएसपी प्रबंधन से मांग की गई है कि आज खदानों में ठेका श्रमिकों और नियमित कर्मियों की भागीदारी बराबर की है | ऐसे में उत्पादन में ठेका श्रमिकों की बराबर की भागीदारी रहते हुए भी उन्हें इस लाभ से वंचित रख उनके साथ सौतेला व्यव्हार करना भारतीय मजदुर संघ की दृष्टि से अव्यवहारिक एवं अनुचित है | भारतीय मजदुर संघ के अध्यक्ष मदन माईती द्वारा बीएसपी प्रबंधन से मांग की है कि परिपत्र में उल्लेखित covid 19 के इलाज हेतु किये गए खर्च के प्रतिपूरक अदायगी का लाभ ठेका श्रमिक एवं उनके परिजन को भी दिया जाए |
रायपुर में आज रात 12 बजे लॉकडाउन खत्म हो जायेगा। राजधानी में हुई जिला स्तरीय अहम बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। हालांकि राजधानी में लॉकडाउन तो खत्म हो जायेगा, लेकिन कुछ शर्तें अभी भी बनी रहेगी। कल से सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुलेगी। वहीं होटलों को होम डिलेवरी के लिए 10 बजे तक की छूट रहेगी। राजधानी आज मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के बाद राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया. रायपुर में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन कल से खत्म हो जाएगा. मंत्री चौबे ने कहा कि मंगलवार से लॉकडाउन खुल जाएगा. इसे आगे और नहीं बढ़ाया जाएगा. कल सुबह से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी. बता दें कि 21 सितंबर से 28 सितंबर तक रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया था. जिसका आज अंतिम दिन था. प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे और जिला प्रशासन व चैंबर के पदाधिकारियों की बैठक के बाद लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया.
जांच के लिए पेट्रोलिंग टीम को बढ़ाएंगे
रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि जिस तरीके से परिस्थितियां है अब लोग इसे समझ चुके हैं कि डिस्टेंस मेंटेन, मास्क लगाकर चलना जरूरी है. रायपुर में पहले अलग-अलग दुकानें अलग-अलग टाइम पर खुलती थी, लेकिन कल लॉकडाउन खुलेगी तो लोगों की भीड़ बढ़ेगी जिसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक सभी दुकानें खुले रहेंगे, और ऑनलाइन डिलीवरी रात 10 बजे तक होंगी.
जांच के लिए पेट्रोलिंग टीम को बढ़ाएंगे. जनता से अपील करना चाहता हूं कि ध्यान रखें, रायपुर में ऑक्सीजन की कमी नहीं किसी भी तरफ की व्यवस्था की कोई कमी नहीं है, इसलिए निडर होकर टेस्ट कराए, अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनी है, उससे पहले तक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही आपके बचाव का रास्ता है.
जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी भीड़ नहीं होना चाहिए, और लोगों के द्वारा मास्क लगाया जाना चाहिए, शहर में अनाउंस होना चाहिए, जो लोग मास्क नहीं लगाएंगे उनके खिलाफ सख्त और कड़ी कार्रवाई लगातार किया जाना चाहिए.
शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में आज दिनाँक 27/09/2020 को दूसरे दिवस व शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर नियोगी जी द्वारा बनाये गए मजदूर किसान के एकता के प्रतीक लाल हरा झंडे के सम्मान में फ्लैग मार्च का आयोजन दल्ली राझहरा में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।
क्षेत्र के मजदूर-किसान बेरोजगार युवा व आम जनता के भावनाओ का सम्मान करते हुए, इस कोरोना काल में कुछ विशेष नियमो के पालन करने के आदेश के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ विशेष रियायत (शर्तो) पर इस फ्लैग मार्च के लिए परमिशन दिया गया था, जिसमे प्रशासन के सभी शर्तो का पालन जन मुक्ति मोर्चा द्वारा किया गया, जैसे सोसल डिस्टेंड, मास्क, सेनेटजर का उपयोग व फ्लैग मार्च खण्ड खण्ड में पांच ग्रुप में और सभी ग्रुप की आपस की दूरी 100 मीटर से अधिक, और सभी ग्रुप में एक व्यक्ति से दूसरे की दूरी 1 से 2 मीटर की दूरियों के साथ इस फ्लैग मार्च को सम्पन्न किया गया।
यह फ्लैग मार्च शाम 04 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यालय से आरम्भ होकर शहीद स्मारक शहीद चौक से होते हुए शहीद वीर नारयण सिंह चौक, पेट्राल पम्प चौक, गुप्ता चौक, नियोगी चौक, श्रम वीर चौक, जैन भवन चौक से आ कर शाम 06 बजे माइंस ऑफिस चौक में पहुंची जंहा पर नवाबिहान के साथियो द्वारा जन गीत प्रस्तुत के बाद समापन की घोषणा की गई…जिसमें लाल सलाम के नारों के साथ साथ…
28 सितम्बर शहादत दिवस अमर रहे… कॉमरेड भगत सिंग को लाल सलाम… कॉमरेड नियोगी को लाल सलाम जब जब जले नियोगी का मशाल भगे दुश्मन और दलाल… किसान विरोधी काले कानून वापस लो… मजदूर विरोधी श्रम कानून वापस लो… मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा वापस लो… आपदा में अवसर खोजने वाली मोदी सरकार मुर्दाबाद… से दल्ली राझहरा नगर के मेन रोड व हर चौक चौराहे में जमकर नारे बाजी किये गए…
ये सिर्फ पत्रकार पर हमला नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है – मोहन मंडावी
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने कल कांकेर पत्रकार कमल शुक्ला पर हुवे जानलेवा हमले कि कड़ी निंदा की यही नहीं मोहन मंडावी ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर धरना पर बैठे पत्रकार साथीयों को अपना समर्थन देते हुवे धरना स्थल पर बैठ गए!श्री मंडावी ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहा कि बेलगाम सरकार और बेलगाम अफसरशाही का ये साक्षात उदाहरण है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार पर खुलेआम जानलेवा हमला हो रहे है और पुलिस प्रशासन कठपुतली की तरह कार्य कर रहा है!कानून व्यवस्था का यह बुरा हाल आने वाले समय में सामाज के लिए खतरे कि घंटी है!सांसद मोहन मंडावी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुवे कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सब्जबाग दिखाने वाली सरकार और सरकार के नुमाइंदे इस राम के निनिहाल में अब खनिज माफिया,गुंडागर्दी, लुटमारी, जालसाजी,हत्या,तस्करी,जैसे अन्य असामाजिक व गैरकानूनी कार्यों में लग गए है!छत्तीसगढ़ जैसा शांत प्रदेश 2 वर्षों में ही अपराध का गढ़ बन चुका है!चुनाव पूर्व पत्रकारों कि सुरक्षा देने का वादा करने वाली भूपेश सरकार आखिर जवाब दे की पत्रकारों को सुरक्षा देने के वादे का क्या हुआ!आज जिस पत्रकार पर हमले हुवे ये वो ही लोग है जो पत्रकारों को सुरक्षा देने की बात चुनाव पूर्व करते थे!क्या यही पत्रकारों कि सुरक्षा है?
मंडावी ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर बिना किसी राजनीतिक सरक्षण को ध्यान रख कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर!क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए |
दल्लीराजहरा में कोरोना से एक और मौत के साथ पांचवी मौत हुई | प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व रेलवे कर्मचारी वार्ड क्र 21 निवासी कुछ दिनों पूर्व कोरोना पॉजिटिव आये थे काफी समय से बीमार थे उन्हें बालोद covid अस्पताल ले जाया गया था किन्तु तबियत में सुधार न होने पर प्राइवेट hitech अस्पताल भिलाई ले जाया गया था | तीन दिनों के पश्चात् उनकी हालत में सुधर नहीं हुआ और आज शाम 5.00 बजे उनकी मृत्यु हो गई | उनके दोनों पुत्र का कोरोना टेस्ट कराया गया था जो कि नेगेटिव आया किन्तु उनकी (मृतक की) पत्नी का कोरोना पॉजिटिव आया है | उनकी मृत्यु के पश्चात् शहर में शोक का वातावरण है |
उनका व्यक्तित्व हंसमुख एवं मिलनसार छवि के व्यक्ति की इस प्रकार मृत्यु से लोगों के मन में भय व्याप्त हो रहा है |
बालोद – जिला किसान मोर्चा बालोद ने कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020 का स्वागत किया है.इस अध्यादेश के माध्यम से राज्य सरकारों को मंडियों के बाहर कृषि उपज की ब्रिक्री करने की छूट के साथ टैक्स की बाध्यता ख़त्म की गई है.जिससे किसानो को अपनी उपज बेचने के लिए बहु विकल्प तैयार होंगे.साथ ही किसानो को फसलों का सही दाम मिल पाएगी . इस अध्य!देश का स्वागत करते हुई भाजपा जिला अध्यछ कृष्णा कांत पवार ने कहा की यह विधेयक किसानो के हित में है विपक्ष द्वारा इतना होहल्ला मचाने के पीछे उनका किसान विरोधी चेहरा कही बेनकाब न हो जाये.
पूर्व विधयाक प्रीतम साहू ने कहा की इस विधेयक को लेकर विपक्ष द्वारा राज्यसभा में अमर्यादित आचरण के लिए याद किया जाएगा .संसद में विपक्ष का आचरण देख कर जनमानस समझ गया है कि विपक्ष का एक सूत्रीय एजेंडा स्वार्थ व् सुविधा की राजनीती करना है उनका समाज निति से कोई सरोकार नहीं है.
भाजपा जिला महामंत्री किशोरी साहू ने कह कि भारत एक कृषि प्रधान देश है यह हम सब किसानो के लिए गौरव की बात है नरेंद मोदी जी ने कृषि व् किसानो को उसी गौरवशाली स्थान तक ले जाने का काम कर रही है.
वरिस्ठभाजपा नेता पवन साहू ने कहा की प्रधान मंत्री जी ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान का जो नारा दिया है उस नारे के अनुरूप किसान सम्मान निधि, किसान बीमा योजना , जैसे लाभकारी प्रावधानों के बाद किसानो को गलत नीतियों नीतियों की जंजीरो से मुक्त कर उन्हें कृषि उत्पादन बेचने की आजादी दिलाने का काम किये है.
जिला महामंत्री किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि देश के अन्नादाता किसानो के सम्मान और उनकी समृद्धि के लिए कटिबद्ध प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानो की आय दोगुनी करने के लिए हर उस बंद रास्ते को खोलने का काम कर रहे है जिससे देश का किसान आत्मनिर्भर बन सके .यह विधेयक एक-राष्ट्र , एक- कृषि बाजार बनाने हेतु क्रेन्द्र सरकार का
मजबूत प्रावधान है निश्चित ही यह विधेयक हम सब किसानो के लिए राम बाण साबित होगा. इसविधेयक का स्वागत करने वालो में पुर्व जिला अध्यछ भाजपा लेखराम राम साहू बीरेंद्र साहू छगन देशमुख यादराम साहू देवेंद्रजैसवाल प्रमोद जैन होरीलाल रावटे चमनलाल साहू टो सोमेश
साहू चेमन देशमुख रमेश सोनवानी ठाकुर राम चन्द्राकर त्रिलोकी साहू मनोहर सिन्हा प्रकाश आर्य पुरन साहू राकेश यादव दुर्जन साहू प्रेम साहू दुस्यंत सोनवानी लीला राम सोनबेर सुरेश निर्मलकर छगन साहू शशि साहू,अदिभाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी पदाधिकारी गण शामिल है.
राजनांदगांव । सुरक्षा बलो के सुझबूझ एवं सतर्कता के चलते नक्सलियों के मंसूबो को विफल करने में पुलिस बल ने सफलता हासिल किया। जिला पुलिस द्धारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत फोर्स सर्चिंग के दौरान उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब 27 सितंबर को जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बकरकट्टा थाना क्षेत्र ग्राम समुन्दपानी, कल्लेपानी,
निजामडीह, पण्डरीपानी की ओर जिला पुलिस बल बीडीएस और आईटीबीपी की सयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। वही, सर्चिंग पार्टी को समुन्दपानी से बैगासाल्हेवारा तक चल रहे रोड निर्माण का निरक्षण करते आगे बढ़ रही थी। तभी ग्राम पण्डरीपानी के जंगल के पास इलेक्ट्रॉनिक वायर दिखाई दिया, जिस पर फोर्स ने बड़ी सुरक्षा एवं सावधानी पूर्वक खोदा गया, जिसमें 05 किलो का आईईडी बरामद किया। उक्त आईईडी को नक्सलियों द्धारा पुलिस सर्चिंग पार्टी को नुकसान पहुचाने की नियत से लगाया गया था। वही, उपरोक्त आईईडी को सुरक्षागत को ध्यान मे रखते नष्ट किया गया।
लॉकडाउन के पांचवे दिन दल्लीराजहरा में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव जिसमे दल्लीराजहरा के 24 चिखलाकसा से 02 मरीज मिले है |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में न्यू मार्किट कुम्हार पसरा वार्ड क्र 04 से देर रात 01 कोरोना पॉजिटिव मिला था | वार्ड क्र 05 से 08, वार्ड क्र 06 से 02, वार्ड क्र 08 से 05, वार्ड क्र 14 से 02, वार्ड क्र 16 से 01, वार्ड क्र 18 से 01, वार्ड क्र 20 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 25 से 01 चिखलाकसा से वार्ड क्र 08 से 01 एवं 11 से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 26 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद – कोरोना के इस संक्रमण काल में जहां लॉकडाउन के चलते सब अपने घरों तक सीमित हो गये हैं। वहीं काव्यकला साहित्य मंच बालोद (छ.ग.) ने ऑन लाइन काव्यपाठ की श्रृंखला की शुरूवात कर साहित्यकारों को घर बैठे एक दूसरे से जुड़ने का सशक्त अवसर प्रदान किया है। ऑन लाइन काव्यपाठ के इस पटल की एक खासियत यह भी है कि इस पटल में ख्यातिलब्ध साहित्यकारों के साथ साथ नये कलमकारों को स्थान देकर उनका उत्साह वर्धन
किया जा रहा है। अब तक 49 साहित्यकार इस पटल से काव्यपाठ कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के कोने कोने से साहित्यकार पटल से जुड़कर काव्यपाठ का आनन्द ले रहे हैं।ऑन लाइन काव्यपाठ के पचासवें श्रृंखला में काव्यकला साहित्य मंच अंचल के ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्री सीताराम साहू ‘श्याम’ जी को दिनॉक 28.09.20 को शाम 7.00 बजे प्रस्तुत करने जा रही है। श्री श्याम जी ‘ बुझो बुझो गोरखनाथ अमरित बानी’ जैसे कालजयी गीत के सुप्रसिद्ध गायक हैं ।
श्याम जी के सैकड़ों गीत आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होते रहे हैं। पटल के संयोजक वीरेन्द्र कंसारी, मार्गदर्शक पुष्कर सिंह राज एवं संरक्षक गोपाल दास मानिकपुरी ने साहित्यकारों से अपील की है कि काव्यकला साहित्य मंच के पचासवें श्रृंखला के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में पटल से जुड़कर ऑन लाइन काव्यपाठ का आनन्द लें।
दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आज दिनाँक 26/09/2020 को शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में आज प्रथम दिवस पर दल्ली राझहरा में सभी प्रमुख चौक में एक साथ 08 बजे मशाल जला कर केंद्र सरकार के आपदा में अवसर खोजने की नीति, जिसमे मजदूर विरोधी श्रम कानून और किसान विरोधी कृषि कानून के खिलाफत किया गया, जिसमे मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी किया गया |
मोदी सरकार मुर्दाबाद…
आपदा में अवसर खोजने वाली सरकार मुर्दाबाद…
से दल्ली राझहरा के शहीद चौक शहीद स्मारक, वीर नारायण सिंह चौक, गुप्ता चौक, नियोगी चौक, श्रम वीर चौक, जैन भवन चौक, में एक साथ 08 बजे मशाल जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया और इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना संकट से बचने के उपाय सोसल डिस्टेंड, सेनेटजर, और मास्क का उपयोग किया गया…