City Media - Page 1800 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1800

50 सीटर छात्रावास बन रहा अवैध मटेरियल से। ठेकेदार कर रहा अपनी मनमानी । जिम्मेदार विभाग बन रहा मूकदर्शक।

0

डौंडी :- बालोद जिले की एक मात्र आदिवासी ब्लाक मुख्यालय डौंडी में करोड़ो रुपयों की लागत से बन रहा 50 सीटर छात्रावास इन दिनों ठेकेदार की गलत सोच व शासन प्रशाशन को राजस्व आवक को ठेंगा दिखाते हुए अवैध मैटेरियल खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं ठेकेदार द्वारा नगरीय निकाय व राजस्व विभाग को भी गुमराह किया जा रहा है। जिससे प्रतीत हो रहा कि यह 50 सीटर छात्रावास भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ते जा रहा है। इस ओर जिम्मेदार विभाग की उदासीनता कई संदेहों को जन्म दे रहा।

गौरलतब है कि बालोद जिला के आदिवासी ब्लाक मुख्यालय डौंडी के ब्यायस स्कूल पीछे करोड़ो रुपए की लागत से बनाये जा रहे 50 सीटर छात्रावास भ्र्ष्टाचार के भेंट चढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रथम दृश्या नीव डालने समय ही नगर के वार्ड क्रमांक 4 शासकीय भूमि के वर्षों पुरानी मुरुम मेड़ को ठेकेदार के इशारे पर खोदकर निर्माणाधीन हॉस्टल में दबंगई पूर्वक डलवाया गया है। जहां डौंडी नगरपंचायत से परमिशन भी नही लिया गया । ताज्जुब की बात यह कि इस वार्ड के पार्षद भी ठेकेदार का कोई विरोध नही किया गया। अहम बात ये की 50 सीटर इस छात्रावास में सारे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रेत मुरुम मिट्टी मटेरियल खुलेआम डलवाया जा रहा है। जहां राजस्व विभाग को ठेंगा दिखाए जा रहे है। वही नगरीय निकाय की खामोशी भी बड़े संदेहों को जन्म दे रहा है। असल मे यह छात्रावास का कार्य बालोद जिला एसी के माध्यम से किया जा रहा। परन्तु जिस तरह अवैध मटेरियल की सुध ना लेना इस विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा कि ठेकेदार को किसका शह प्राप्त हो रहा कि वह खुलेआम अवैध मटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा मुरुम रेत मिट्टी मटेरियल की कोई रॉयल्टी की रशीद नही रखा जा रहा। यदि संबंधित विभाग इस ओर सूक्ष्म रूप से जांच करती है तो कई बड़ी सच्चाई सामने आ सकती है।

यदि नगरीय निकाय क्षेत्र में अवैध मुरुम खनन की गई है तो जांच करवाकर उचित कार्रवाई होगीं।
सीएमओ नगरपंचायत डौंडी

Breaking – नक्सलियों की सहायता करने वाला शहरी नेटवर्क लेण्डमार्क इंजीनियर निशान्त जैन गिरफ्तार

0

बिलासपुर – नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी एसआईटी की टीम ने मामले में 12वीं गिरफ्तारी की है. इससे पहले पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को लैंडमार्क इंजीनियर कंपनी के मालिक निशांत जैन की ओर से नक्सलियों की मदद करने की पुख्ता जानकारी और सबूत मिले थे, जिसके बाद से ही निशांत जैन फरार था. बुधवार को SIT की टीम को निशांत के बिलासपुर में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने दबिश देकर उसे धर दबोचा.अपने साथियों के माध्यम से कर रहा था नक्सलियों की मदद|

कांकेर पुलिस को महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिला कांकेर के अन्दरूनी क्षेत्र कोयलीबेडा, आमाबेड़ा, सिकसौड़, रावघाट, ताड़ोकी में पीएमजेएसवाय रोड़ निर्माण में लगे कंपनी लेण्डमार्क इंजीनियर बिलासपुर के मालिक निशान्त जैन एवं लेण्डमार्क रॉयल इंजीनियर राजनांदगांव के मालिक वरूण जैन द्वारा कांकेर जिला के अन्दरूनी क्षेत्रों में रोड निर्माण कार्य का ठेका लेकर अजय जैन, कोमल वर्मा, तापस पालित द्वारा सीधे तौर पर रोड़ निर्माण कार्य के नाम पर नक्सलियों को जूता, वर्दी का कपड़ा, वायरलेस सेट, दवाई, बिजली तार, रूपये एवं अन्य सामग्री राजनांदगांव एवं अन्य शहरों से खरीद कर लाकर आरोपी मुकेश सलाम एवं राजेन्द्र सलाम के माध्यम से विगत 02-03 वर्षों से दिया जा रहा था। जिसमें आरोपी निशान्त जैन के द्वारा सक्रिय रूप से नक्सलियों के सहयोगी के रूप में अत्यन्त नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा के नक्सलियों को लगातार राशन सामग्री, स्टेशनरी सामग्री एवं नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के माध्यम से खरीद कर नक्सली वर्दी कपड़ा, जूता, वायर, पालिथिन एवं रूपये को अपने कंपनी के लोगों के माध्यम से नक्सलियों के पास ले जाकर सीधे पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था,

निशांत जैन जिले के सभी नक्सल प्रभावित इलाका कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा , सिकसोड़, रावघाट, ताड़ोकी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का ठेका अपनी कंपनी लैंडमार्क इंजीनियर के नाम से लिया था और पेटी ठेका के जरिए राजनंदगांव के अजय जैन, कोमल वर्मा, तापस पालित के माध्यम से काम करा रहा था. साथ ही इनके माध्यम से ही इलाके में काम करने में बदले में नक्सलियों तक नगदी रकम और जरूरत के समान पहुंचाने का काम करता था, जिसके बदले में नक्सली इसकी कंपनी के कार्य में कोई बाधा नहीं डालते थे, निशांत जैन ऐसे ही इलाकों में काम कर चंद वर्षों में ही करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन बैठा था.दिल्ली का रहने वाला है निशांत

निशांत जैन मुख्य रूप से गुरूग्राम का रहने वाला है, जो काम की तलाश में 2001-2002 में छतीसगढ़ आया था, जो 20 साल में 600 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया, निशांत अपने फायदे के लिए नक्सलियों की पिछले कई वर्षों से मदद कर रहा था. पुलिस को अभी निशांत के भाई वरुण की भी तलाश है.बड़ा नेटवर्क टूटा – एसपी

एसपी एमआर अहिरे ने बताया कि ‘नक्सलियों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क टूटा है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है’. एसपी ने बताया कि ‘निशांत जैन अपने साथियों के माध्यम से ही नक्सलियों के संपर्क में आया, जो अंदरूनी इलाकों में काम करने के बदले में नक्सलियों तक नकदी रकम और सामान के लिए पैसे देने का काम कर रहा था. मामले में अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है. आरोपी निशांत जैन से पूछताछ जारी है !

दुकान में घुसा 8 फीट लंबा अजगर

0

बिलासपुर – घर या बाहर कहीं छोटा सा सांप दिख जाए तो सांस अटक जाती है ऐसे में अगर एक लंबा-चौड़ा अजगर आपके सामने हो तो क्या करेंगे? सांप के नाम से तो अच्छे-अच्छे लोग डर जाते है। 

ऐसी एक घटना बजरंग पान सेंटर बिलासपुर की है जहाँ शटर में एक 8 फ़ीट का अज़गर सांप बैठा हुआ था दुकानदार ने जब शटर खोला तो उसकी पूंछ बहार लटक रही थी उसे देखकर उसके होश उड़ गए आनन् फानन में उसने आसपास के लोगों को बताया और फिर तुरंत स्नेक कैचर (सांप पकड़ने वाले) को बुलाया गया बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर खींचकर निकाला गया और उसे पास के जंगल में छोड़ दिया गया |

दल्ली राजहरा में 165 मरीजों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर

0

दल्ली राजहरा में कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु 165 मरीजों के लिए कुल 8 क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गए है जिसमे बाहर से आने वाले व्यक्तियों को डॉक्टरी प्रशिक्षण के पश्चात् क्वारेंटाइन किया जायेगा शासन के द्वारा ट्रैन एवं प्राइवेट बसों के माध्यम से आने वाले व्यक्तियों को सुरक्षा की दृष्टि से अलग अलग स्थानों में क्वारेंटाइन किया जायेगा मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा दल्ली राजहरा में 165 मरीजों के लिए कूल 8 क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है जिनमे 35 शौचालयों की व्यवस्था की गई है 8 क्वारेंटाइन सेंटर को दो प्रभारियों की देखरेख में जिनमे  8 कर्मचारी अलग अलग क्वारेंटाइन के प्रभारी बनाये गए है  4 क्वारेंटाइन सेंटर के प्रभारी नगर पालिका कर्मचारी अखिलेश्वर चतुर्वेदी जिसमे घनसाय ठाकुर मंगल भवन वार्ड न 1 जिसकी क्षमता 20 एवं शौचालय की संख्या 5 है सुशिल कुमार टंडन बीएसपी हाई स्कूल न 2 क्षमता 30 एवं शौचालय की संख्या 8 विपिन बेहेरा डी ए वी प्राइमरी स्कूल वार्ड न 8 क्षमता 20 एवं शौचालय की संख्या 3 निर्भय राम नरेठी – डी ए वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 1 क्षमता 30 एवं शौचालय की संख्या 6 एवं 4 क्वारेंटाइन सेंटर के प्रभारी सतीश चंद्राकर को बनाया गया है इनके देखरेख में अब्दुल कलीम को बीएसपी हाई स्कूल न 6 वार्ड न 8 क्षमता 20 एवं शौचालय की संख्या 4 धरमु बक्शी आई टी आई वार्ड क्रमांक 13 क्षमता 15 एवं शौचालय की संख्या 3 मोहन ठाकुर नई दिशा वार्ड क्रमांक 7 क्षमता 15 एवं शौचालय की संख्या 4 अनंत साहू रेन बसेरा वार्ड क्रमांक 24 क्षमता 20 एवं शौचालय की संख्या 2 की है भोजन की व्यवस्था से सम्बंधित जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हुई है|

File demo photo

जानिए जिले में 28000 लोगों के लिए कहां कहां बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर

0

बालोद ।जगन्नाथ साहू
कलेक्टर रानू साहू ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटरों में भोजन, पानी, बिजली आदि मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित करें। उप संचालक पंचायत हेमंत ठाकुर ने बताया कि जिले में 1500 क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें कमरों की संख्या 5,630 और क्षमता 28,101 लोगों को रखने की है। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड बालोद में 123, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा में 381, विकासखण्ड गुण्डरदेही में 614, विकासखण्ड गुरूर में 148 और विकासखण्ड डौण्डी में 211 क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत गुण्डरदेही में सात, नगर पंचायत अर्जुन्दा में एक, नगर पंचायत चिखलाकसा में दो, नगर पालिका बालोद में एक, नगर पालिका दल्लीराजहरा में आठ, नगर पंचायत डौण्डी में एक, नगर पंचायत गुरूर में दो और नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में एक क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। उप संचालक पंचायत श्री ठाकुर ने बताया कि सभी क्वारेंटाइन सेंटर की आॅनलाईन एण्ट्री की गई है। क्वारेंटाइन सेंटर में जोनल अधिकारी, केन्द्र प्रभारी और उप केन्द्र प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

नमक कमी अफवाह का नमक हराम कौन ? “लाख जतन बावजूद अधिक कीमत में बेचा जा चुका प्रतिबंधित सामग्री “।

0

डौंडी । गोरेलाल सोनी
सब्जी की स्वाद में सबसे अहम वस्तु की अचानक साल्टेज होने की अफवाह खबर ने कल जिले सहित राज्य राजधानी को भी बेमतलब सकते में डालने की कोशिश की गई। जिससे अफवाह फैलाने वालों की नापाक मंसूबे स्पष्ट समझा जा सकता है, लेकिन फेक अफवाह फैलाने वालों पर इंटिलेज की पैनी नजर रखने की बात कही जाने पर सोचनीय विचार रखना निहायत जरूरी होता जा रहा है।

गौरतलब है कि सोमवार को बालोद, दुर्ग व अन्य जिलों सहित राजधानी रायपुर में भी नमक साल्टेज की अफवाह जंगल की आग की तरह तेजी से फैल गयी।
जिसके कारण इस अफवाह से बेखबर कुछ लोग तेजी के साथ नमक पैकेट खरीदने भी दुकानों में पहुंचने लग गए। हालांकि प्रशासन द्वारा नमक की जरा भी किल्लत इस लाकडाउन में नही होने की सूचना देने की बात राहत की खबर रही। लेकिन इस अफवाह ने कई सवाल भी खड़े किये वह यह कि जब राज्य सरकार प्रत्येक बीपीएल राशन कार्ड धारियों को मुफ्त दो किलो नमक पैकेट उपलब्ध करा रहा और प्रत्येक किराना दुकानों में नमक की उपलब्धता इफरात है। तो फिर ये अफवाह के पीछे किसका और क्या मकसद पैदा हुआ। जबकि शासन प्रशासन अफवाह फैलाने वाले फेक न्यूज पर निगाह रखने की बात कहती आ रही ।


इससे पूर्व भी लाकडाउन से सालों पहले इंसानों में धीमा जहर का कारण जर्दायुक्त पान मशालों व पर्यावरण का घातक प्लास्टिक पेलोथिन पर पूर्ण प्रतिबंध बावजूद क्रय विक्रय होना। तथा लाकडाउन में प्रतिबंध लगाने बाद भी छुपे रुस्तम गुडाखु, तम्बाखू, बीड़ी, सिगरेट, जर्दा गुटका आदि 50व अधिक दामो में विक्रय किया जाना किसकी दूरदर्षिता सोच का परिणाम को दर्शा रहा है। हालांकि प्रशासन को जहां भी इस तरह की विक्रय होने की जानकारी या शिकायत प्राप्त हुई उन्होंने कार्रवाई भी किया है।बात की जाए मंझोले व्यापारीयों की तो उन्होंने ने भी बड़े कालाबाजारियों से मिल रही इन सामाग्रियों को क्रय कर आगे छोटे दुकानदारों को विक्रय कर अपना लाभ चाहा है। किंतु सबसे बड़े मछलियों को किसका शह रहा यह तो प्रश्न का प्रश्न ही है। किन्तु राज्य में बात अब नमक तक आ पहुँची इस अफवाह का दोषी कौन है।

Breaking – Lockdown 4th 18 मई – नए रंग रूप एवं नियम के साथ

0

लॉकडाउन पर PM का बड़ा ऐलान – चौथा चरण पूरी तरह नए रंग-रूप, नए नियमों वाला होगा, नियम 18 मई से पहले बताए जाएंगे

PM Modi ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का किया ऐलान – प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया कुटीर,गृह,लघु उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने,देश के श्रमिक किसान के लिए,देश के मध्यम वर्ग के लिए,भारत के उद्योग जगत के लिए|

पीएम नरेंद्र मोदी ने आत्‍मनिर्भर भारत के लिए ये बताए 5 मजबूत स्‍तंभ.. इन 5 स्तंभों पर खड़ी होगी आत्मनिर्भर भारत की भव्य इमारत

  • इकोनॉमी
  • इंफ्रास्ट्रक्चर
  • हमारा सिस्टम
  • डेमोग्राफी (आबादी)
  • मांग (Demand)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में यह साफ किया कि अब लोगों की जिंदगी पहले के मुकाबले बदल गई है और अब उन्हें लंबे समय तक कोरोना के साथ ही जीना होगा। पीएम मोदी ने कहा, ‘लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह नए रंग रूप और नए नियमों वाला होगा। राज्यों से मिल रहे सुझावों के आधार पर लॉकडाउन 4 की जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी। नियमों का पालन करते हुए हम कोरोना से लड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ेंगे। जो हमारे वश में है जो हमारे नियंत्रण में है वही सुख है। आत्म निर्भरता हमें सुख और संतोष देने के साथ सशक्त करता है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को 130 करोड़ देशवासियों से शक्ति मिलेगी। यह युग हमारे लिए नूतन प्रण और नूतण पर्व होगा। नई संकल्प शक्ति लेकर हमें आगे बढ़ना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस की महामारी का मुकाबला करते हुए दुनिया को चार महीने बीत गए है. इस दौरान दौरान तमाम देशों को42 लाख से ज्‍यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जबकि करीब पौने तीन लाख लोगों की मौत हुई है. उन्‍होंने इस महामारी से लड़ने की भारत की इच्‍छाशक्ति का भी खास उल्‍लेख किया. आज राष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि हमें कोरोना वायरस के वैश्विक संकट को विस्‍तार से देखने का मौका मिला है, इससे जो स्थितियां बन रही है हम इसे देख रहे हैं और सामना भी कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि दुनियाभर में यह बात आम है कि 21वीं सदी भारत की है. यह सपना ही नहीं. हम सभी की जिम्‍मेदारी है.

हैदराबाद से पहूचे 44 श्रमिकों को रखा गया कोरेन्टाईन में

0

बालोद । जगन्नाथ साहू
राज्य शासन की पहल पर बालोद जिले के श्रमिकों को भी आज विषेष ट्रेन से हैदराबाद से दुर्ग तक लाया गया। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि दुर्ग में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और लंच पैकेट प्रदान कर दो बसों से बालोद जिले के लिए रवाना किया गया। जिसमें बालोद के 3, गुरूर के 13, गुण्डरदेही के 14 और डौण्डीलोहारा के 16 कोरेन्टाईन में रखा गया हैं।
कलेक्टर रानू साहू के मार्गदर्शन में श्रमिकों को दो बसों से पहुॅचाया गया। एक बस से गुण्डरदेही और गुरूर विकासखण्ड के श्रमिकों को पहुॅचाया गया और दूसरे बस से बालोद और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के श्रमिकों को पहुॅचाया गया। बालोद और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के श्रमिकों का सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में हैण्ड सेनेटाईज कराकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। श्रमिकों को निर्धारित अवधि तक क्वारेंटाइन सेंटर में रहने के निर्देश दिए गए।
श्रमिकों ने अपने गृह ग्राम रवानगी के समय राज्य शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम सिल्ली थामस, तहसीलदार रश्मि वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Breaking दल्ली राजहरा में महाराष्ट्र से पहुंचा युवक, मोहल्ले में दहशत

0

दल्लीराजहरा के वार्ड 2 कच्चे दफाई में एक व्यक्ति महाराष्ट्र में मजदूरी करने गया था और सरकारी मदद के भरोसे इंतजार में था जब कोई पूछ परख न पाकर खुद के बलबूते वह शासन को बिना सूचना दिए अपने घर पहुँच गया जब मोहल्ले में पता चला तो हड़कंप मच गया क्योकि शासन के निर्देशानुसार 14 दिन क्वारेंटाइन में रहने के बाद और मेडिकल चेकअप के उपरांत ही अपने घर जा सकता है अभी मौजूदा परिस्थिति में बालोद जिला ग्रीन जोन में है यदि वह व्यक्ति पॉजिटिव निकलता है तो कितने लोग संक्रमित होंगे इसका अंदाजा लगा सकते है |
जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य अमला की टीम अभी तक नहीं पहुंची है कल तक पहुँचने का अंदेशा है |

कलेक्टर द्वारा कालाबाजारी करने पर पकड़ आने वाले को की दुकान सील करने का आदेश एवं दुकानदार को गिरफ्तारी

0

वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल में संक्रमण को रोकने हेतु प्रशासन प्रयासरत है जिसके कारण ट्रांसपोर्ट की सुविधा बाधित हो रही है और तय समय पर सामान न पहुँच पाने या देरी हो जाने की वजह से व्यापारी वर्ग ज्यादा कमाने के चक्कर में इसका गलत फायदा उठा कर दोगुने तिगुने दाम में बेच रहे है जैसा कि प्रतिबंधित सामग्री गुटखा, सिगरेट, तम्बाकू आदि |
ऐसी ही खाद्य पदार्थ नमक पर अफवाह आई कि नमक कि कालाबाज़ारी कर उसे अधिकतम कीमत में बेचा जा रहा है और कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिए गए कि कालाबाजारी करने पर पकड़ आने वाले को की दुकान सील करने का आदेश एवं दुकानदार की गिरफ्तारी, आनन् फानन में जहा से शिकायत आई वहा जाकर इसकी जांच की गई तो पता चला कोरी अफवाह साबित हुई |
इस अफवाह से लोगो को फायदा जरूर होगा अब कोई भी व्यापारी खाद्य पदार्थ की कालाबाजारी या अधिक कीमत पर बेचने की कोशिश नाकाम अवश्य होगी |

MOST POPULAR

HOT NEWS