City Media - Page 1769 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1769

गोधन न्याय योजना: क्रय किए गए गोबर की राशि का भुगतान पॉच अगस्त तक करें

0

कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए की गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा

वीडियो कांफ्रेंसिंग में अनुपस्थित दल्लीराजहरा के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस

बालोद . कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के स्वान कक्ष से वीडियो कंाफ्रेंसिंग के जरिए जिले में गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर की राशि का पहला भुगतान हितग्राहियों को उनके खाते में आगामी पॉच अगस्त तक अनिवार्य रूप से करें। भुगतान ऑनलाईन किया जाएगा। कलेक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने गौठान समितियों का एकाउंट सहकारी बैंक में खोले जाने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों से गोबर क्रय हेतु गौठान समिति से चर्चा कर समय का निर्धारण करें और उसकी जानकारी बोर्ड में प्रदर्शित करंे। गोबर के भार मापन हेतु सभी गौठानों में तराजु उपलब्ध हो। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन हेतु स्वसहायता समूहों का प्रशिक्षण पूर्ण करा लें। गौठान में गोबर की उपलब्धता के अनुसार वर्मी टंाका का निर्माण कराएॅ। स्वसहायता समूह द्वारा गौठान में संग्रहित गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाएगा। स्थानीय मॉग एवं आवश्यकता अनुसार अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा सकेंगे। वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित दर से किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। गौपालन एवं गौ-सुरक्षा को प्रोत्साहन के साथ-साथ पशुपालकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सभी गौठान सुरक्षित रहे। गौठानों में फलदार और छायादार पौधे लगाएॅ। पौधा सुरक्षित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर सहित कृषि, उद्यान और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Big Breaking छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन और बकरीद में भी नहीं मिलेगी छूट, लॉकडाउन बढ़ा 6 अगस्त तक

0

रायपुर – सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक हुई कृषि मंत्री व सरकार के प्रवक्ता रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है.  इसके लिए कलेक्टरों को निर्देश दे दिए गए हैं. वो अपने शहर में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं.

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण बढ़ने की बात कही थी. जिसके बाद 6 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने जिला कलेक्टर को निर्देशित करने का फैसला लिया गया है. प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में लॉकडाउन बढ़ाने की बात सभी ने कही है

एक अगस्त को बकरीद और 3 अगस्त को रक्षाबंधन है, लेकिन प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाया गया है. अब त्योहार में भी लोगों को छूट नहीं मिलेगी. क्योंकि त्योहार के अवसर पर बाजार में अधिक भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में संक्रमण तेजी से फैल सकता है.

“पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी.जे.अब्दुल कलाम की स्मृति में बच्चों ने ऑनलाइन जुड़कर पौधारोपण किया।”

0

डौंडी :- पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. ए. पी.जे.अब्दुल कलाम की पुण्यस्मृति में सोमवार को ऑनलाइन पद्धति से जुड़कर विभिन्न ग्रामो के बच्चों ने अपने – अपने घरों के आसपास पौधरोपण कर डॉ. कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।इस अवसर पर शिक्षक ओमन मारकंडे ने भारत रत्न डॉ. ए. पी.जे.अब्दुल कलाम की संछिप्त जीवन परिचय से अवगत कराते हुए कहा कि डॉ. सरल व सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। डॉ. कलाम का का जन्म 15 अक्टूबर 1931

को ग्राम धनुषकोडी तमिलनाडु में हुआ था। प्राथमिक शिक्षा रामेश्वरम में किया साथ ही अखबार भी बेचा करते थे। 1954 में भैतिकी में स्नातक करने के बाद एमआईटी मद्रास से ऐरोस्पेस टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर , 1960 में डीआरडीओ में वैज्ञानिक के रूप में सेवा दी। 1969 में इसरो में पदस्थ होकर इंटीग्रेटेड मिसाइल टेक्नोलॉजी पर कार्य करते हुए अग्नि,त्रिशूल,नाग,आकाश, पृथ्वी मिसाइल को बनाकर देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया ,जिसके कारण 1997 में देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से नवाजे गये। 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया। इस अवसर पर नूतेश, भानुदेवी,चिनिषा,

ज्योति,खिलेश्वरी,दीपाली,हिमानी,दयानन्द, रुचि , एवं सार्थक ने ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Big Breaking लगातार छापेमारी के दौरान आज दल्लीराजहरा में बड़ा जुआ पकड़ाया, रसूखदार घराने के लोग ताश खेलते हुए पकड़ाए

0

दल्लीराजहरा – जिले में जुएं का कारोबार धड़ल्ले से बढ़ रहा है। पुलिस जिला अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर जुआरियो के खिलाफ जिले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी हैं, जब से लॉक डाउन प्रारंभ हुआ है 5 जगहों पर कार्यवाही हो चुकी है | आज दल्लीराजहरा में स्पेशल स्क्वाड टीम ने रेल्वे स्टेशन मार्ग पर छापेमार कार्यवाही करते हुए 12 जुवारियो को धर दबोचकर मौके से गिप्तार किया है |

12 लोगों की हुई गिरफ्तारी 1 लाख 8 हजार रुपए जब्ती स्पेशल टीम के द्वारा कार्रवाई की गई | इनमे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ शहर के रसूखदार परिवार के लोग कबाड़ी की दुकान पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए |

जिला पुलिस द्वारा ग्राम पोंडी में छापामार कार्यवाही कर 03 जुआरियों को नकदी के साथ किया गिरफ्तार

0

बालोद: जिला पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही चल रही है बालोद पुलिस ने ग्राम पोंडी में छापामार कार्यवाही कर 03  जुआरियों को नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है –

नाम आरोपी

  1. राजकुमार प्रजापति पिता रामलल्लू उम्र 36 वर्ष
  2. कौशलेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा पिता अभय लाल उम्र 25 वर्ष
  3. लखन लाल पिता सोहन लाल उम्र 40 वर्ष

जप्ती नकद रकम – 8100 रुपये 52 पत्ती तास, अपराध क्र 247/20 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |

Breaking कमरे में जबरन ठुंसा मवेशियों को, रातभर तड़पती रही सुबह मिले 47 गायों के शव

0

गाँव में नहीं है सरकारी गौठान

गाँव के कुछ लोगों ने कमरे को बना रखा था कांजी हाउस

कमरे में खिड़की व दरवाजे बंद होने से गायों का दम घुटा

तखतपुर – गायों को बचाने और सुरक्षित रखने की सरकारी योजनाओं के बीच तखतपुर के मेड़पार गांव में 14 गायों की मौत हो गई. यहाँ सरपंच की शह पर कुछ लोगों ने पुराने और जर्जर पंचायत भवन दर्जनों गायों को ढूंस दिया था. भवन के खिड़की-दरवाजे बंद थे. रातभर में दम घुटने से 47 गायों की जान चली गई. तीन अधमरी हो चुकी थी. सुबह ग्रामीण गायों को छुड़वाने पहुंचे, तो घटना का खुलासा हुआ. सुबह खबर फैलते ही अफसर नेता और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचने लगे. मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने एडीएम की अगुवाई में चार सदस्यीय जांच टीम बनाई है, जिम्मेदारों पर एफआईआर भी कराई गई है. जर्जर भवन में मवेशियों को रखकर उन्हें छोड़ने के एवज में पैसे वसूले जाते थे. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. जिले में 97 गोठान संचालित हैं और 288 निर्माणाधीन हैं. तखतपुर के मेड़पार में न तो गोठान है और न ही ऐसी कोई योजना है.

सीएम ने कहा-गंभीर मामला

सीएम ने कहा-गंभीर मामला सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर डाँ सारांश मित्तर से फोन पर घटना की जानकारी ली और कहा कि यह गंभीर मामला है, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए हुए दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा. इधर कलेक्टर डॉ मित्तर ने एडीएम की अगुवाई में जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है. टीम में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा से चार उपसंचालक कृषि और कोटा एसडीएम शामिल है, कलेक्टर नरीमने को तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

कलेक्टर के आदेश के बाद जिम्मेदारों पर FIR

जिम्मेदारों पर एफआईआर कलेक्टर के आदेश के बाद एसपी ने मवेशियों की मौत केमामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआरका आदेश दिया है. इधर कलेक्टरने मवेशियों केमालिकाको मुआवजादेने की बात कही हे.हिरी थाने में दोषियों के खिलाफ पश क्रूरता अधिनिमयम की धारा 13 के अलावा आईपीसी की धारा 429 के तहत केस दर्ज किया गया है |

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

तीन का पोस्टमॉर्टम पशु चिकित्सकों ने तीन मवेशियों का पोस्टमार्टम किया तो दम घुटने से मौत की वजह आई इनकी पीएम रिपोर्ट के आधार पर बाकी 45 मवेशियों की मौत की वजह भी याही मानी जा रही हे छोटे से कमरे में बंद होने और आक्सीजन नहीं मिलने से मवेशियों की मौत हुई है. कमरे में मवेशियों के चलने के लिए जगह भी नहीं थी.

Big Breaking जिला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में कोरोना का हमला

0

बालोद – जिले में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ रहा है अब जिला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में पदस्थ 1 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना संक्रमित बालोद जिला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ है और सरकारी क्वाटर झलमला में निवासरत है।

Breaking कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या !

0

अंबिकापुर – अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाबू पारा इलाके में कांग्रेस नेता के बेटे  अर्जुनेंद्र सिंह 30 वर्षीय ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। गोली की आवाज सुनकर

अर्जुनेंद्र सिंह

घरवाले कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ उसी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुनेंद्र ने सिक्स राउंड पिस्टल से खुद को गोली मारी है. आत्महत्या का अब तक कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने सिक्स राउंड पिस्टल बरामद किया है.

पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के सदस्यों करीबियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दल्लीराजहरा अवैध शराब बिक्री के आरोप में युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – जहां निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी शासकीय मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रखी गई है। लेकिन इस लाकडाउन में अवैध शराब बिक्री के मामले में थाना प्रभारी के निर्देश पर आरक्षक थामसन पीटर, दीपक वानखेड़े एवं भुनेस्वर यादव की टीम ने अवैध शराब बिक्री के आरोप में नारायण देवांगन पिता संतोष देवांगन उम्र 27वर्ष  30 पौवा देसी शराब कीमत 2400 रुपये मात्रा 5.400 लीटर अपराध क्र 315 धारा 34 2 के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर जेल भेजा गया |

ग्राम पिकरीपार के युवाओं के द्वारा नई पहल लोकल वस्तुओं का उपयोग कर नवाचार अपनाया

0

बालोद–पर्यावरण सरंक्षण के लिए आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से नवीन ग्राम पंचायत पिकरीपार के “जय बजरंग दल” एवं ग्रामीण युवाओं” के द्वारा तालाब पार में वृक्षारोपण किया गया और किए गए पौधारोपण का लोकल वस्तु का प्रयोग करके नवाचार अपनाया गया। पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों को पशु एवं अन्य कारको से नष्ट होने से बचाने के लिए स्थानीय वस्तु का प्रयोग कर नवाचार को अपनाया गया। तोषण लाल गजपाल ने बताया कि पौधों की संरक्षण हेतु सराहनीय कार्य प्रारंभ किया है, जिसमें पौधों के चारों और लकड़ी एवं कांटों का घेरा बनाकर उस घेरे को घर पर रखे पुराने कपड़े, साड़ी इत्यादि से चारों तरफ से घेरकर सुरक्षित किया गया और तेजेश्वर बया ने कहा कि इस नवाचार का उद्देश्य बिना धन खर्च किए पौधों को हानि होने से रोकना।इस पौधों की सुरक्षा के लिए रविकांत साहू, शेखर साहू, प्रताप सिंह सार्वा,छत्रपाल साहू, तोषण लाल ,खिलावन साहू ,लक्की साहू, तेजेश्वर बया, तेजराम साहू ,हेमंत साहू,श्रवण साहू ,खिलेश्वर साहू ,फनीश साहू, टिकेंद्र गजपाल,और आशीष गजपाल, इन सभी का विशेष सहयोग रहा

MOST POPULAR

HOT NEWS