भारतीय जनता युवा मोर्चा के बालोद जिला के जिला कार्यकारणी सदस्य ए. मुरली जी जिनका देहावसान दिनांक 13 जनवरी 2021 को हुआ था के तेरहवी कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा के सांसद माननीय श्री मोहन मांडवी जी घर आकर श्राद्धजली दिए और उनके परिवार वालो से मुलाकात किये साथ मे बालोद जिला के Bjp के जिला अध्य्क्ष श्री KC पवार जी जिला महामंत्री प्रमोद जेन जी किशोरी साहू जी श्री लेखराम साहू जी श्री देवलाल ठाकुर जी श्री राजेन्द्र राय जी सुशीला साहू जी और राजहरा मंडल अध्य्क्ष श्री गोविंद जी और उनकी पूरी टीम ने श्राद्धजली दी जिसके लिए हम सभी माननीयों का दिल से आभार करते है ।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान पत्रकारों के हितैषी संगठन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन, रायपुर द्वारा बस्तर जिले के पत्रकारों के लिए एक पत्र वरिष्ठ पत्रकार व प्रदेश सचिव अर्जुन झा व पत्रकारों के माध्यम से सौंपा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों के हितों के लिए जिला मुख्यालय में आवास उपलब्ध कराने की मांग पर विचार करने का भरोसा दिलाया है।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रदेश सचिव अर्जुन झा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपे पत्र के हवाले से कहा कि राजधानी रायपुर के पत्रकारों को विभिन्न योजनाओं अंतर्गत आवास व जमीन उपलब्ध कराई गई और कराई जा रही है जिसका जर्नलिस्ट यूनियन करता है। प्रदेश सचिव झा ने कहा है कि पत्रकार के चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बस्तर के पत्रकारों को मिले। प्रदेश सचिव अर्जुन झा ने कहा कि बस्तर के पत्रकार विषम परिस्थितियों में काम करते हैं और उनको भी सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिलना चाहिए। बस्तर जिले के वरिष्ठ पत्रकार नवीन गुप्ता ने कहा कि पत्रकार संगठित होकर सभी के हित के लिए आगे आना चाहिए। पत्रकार अर्जुन झा की पहल का उन्होंने स्वागत किया है। जर्नलिस्ट यूनियन जिलाध्यक्ष कृष्णा झा ने कहा कि बस्तर के ग्रामीण अंचलों के पत्रकारों के लिए यह संगठन कार्य कvरती हैं और आगामी दिनों में बस्तर जिले में एक बड़ा आयोजन कर संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेंगे। इस दौरान योगेश पानीग्राही, ऋषभ कुमार, स्वरुप रमेश नायक, डमरु कश्यप,हरी ठाकूर,जसकेतन सेठिया, पवन नाग सहित अन्य पत्रकार साथियों ने इस पहल के लिए संगठन अध्यक्ष अमित गौतम व सचिव अर्जुन झा का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांगों को पूरा करने के लिए समर्थन मांगा है।
अर्जुन झा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में झंडा फहराने के पहले रायपुर में जिस तरह राजनीतिक मैदान में झंडे गाड़े, उससे सियासी सरगर्मी तेज हो गई। उन्होंने भाजपा, आरएसएस, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर तो जमकर निशाना साधा ही, मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों पर भी विराम लगा दिया। सीएम बघेल ने राजनीति और सरकार से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। छत्तीसगढ़ में आरएसएस नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उन्होंने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के आरएसएस कार्यकर्ता नागपुर के बंधुआ मजदूर हैं। बिसराराम जी छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यक्ति थे।छत्तीसगढ़िया व्यक्ति को हटा कर नागपुर से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग आरएसएस में अफवाह फैलाने के माध्यम बनकर रह गए हैं। जबकि मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि अभी मंत्रिमंडल में फेरबदल की कोई संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम सभी सामुहिक जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि इस संबंध में आलाकमान के आदेश पर काम करेंगे। हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं हमें लगातार अवसर दिया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ के नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में प्रतिनिधित्व मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ने एटीएम को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अपना अनुभव बता रही है। भाजपा नेता जब दौरे पर जाते थे तो राज्य भर में वसूली होती थी। उस समय अधिकारी परेशान रहते थे, सबको टारगेट दिया जाता था। हर डिवीजन से पैसा वसूल कर दिया जाता था. भाजपा के लोग अपना अनुभव बता रहे हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस ताबड़तोड़ सियासी फायरिंग के अंदाज की बात कि जाय तो ऐसा लगता है कि अब वे भाजपा और संघ के खिलाफ पहले से ज्यादा आक्रामक राजनीति के मूड में आ गए हैं। उनके इस अंदाज से यह भी प्रकट हो रहा है कि कांग्रेस में चल रही अटकलों जैसा कुछ भी नहीं है। पिछ्ले कुछ समय से ढाई ढाई साल वाली बातें चर्चा का विषय बनती रही हैं तो मंत्रिमण्डल में फेरबदल की सुगबुगाहट भी सामने आई लेकिन अब सीएम बघेल ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार कर भ्रम दूर कर दिया है।
जगदलपुर/बस्तर:- के ग्राम पंचायत भाटपाल मे प्रसिद्ध आमचो बस्तर रेडियो कार्यक्रम पढाई के नाम पर इन दिनों में बड़ी प्रचलित एवं सुर्खियों में अक्सर बने रहता है।
आपको बता दें वहीं ग्राम पंचायत भाटपाल मे बड़ा ही हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस 72 वां वर्ष गांठ मनाया गया जिसमें बडी संख्याओं में ग्रामीण एव बच्चों का उपस्थित रहा।
इस अवसर में उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच रययो कश्यप वार्ड पंच अनंत कश्यप,बासुदेव बघेल पदम संतोष बघेल पाणेशवर सोमारू राम लक्ष्मी कश्यप चंदनबाई शामनाथ ,परगना माझी लछमन कश्यप ,पटेल बुधराम कश्यप पूर्व सरपंच नारायण कश्यप कपिल कमलेश,रघुनाथ मौर्य ,अर्जुन सिंह कश्यप आदि ग्रामीण एवं स्कुलीय बच्चों भारी संख्या मे मौजूद रहे।
बस्तर जिले में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए खनिज व वन आधारित उद्योगों की स्थापना किया जायेगा जिसके लिए बारह एमओयु हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर दोहराया है कि नगरनार स्टील प्लांट केंद्र सरकार बेचने को आतुर है तो बस्तरहित के लिए उसे खरीदेगी। विधानसभा में संकल्प पारित कर कांग्रेस ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बात कहते कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं ऐसा होगा जिससे बस्तर आकर बाहरी लोग ईलाज करायेंगे। तामड़ा घुमर व मेंद्री घुमर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का ऐलान किया।
धान खरीदी के मुद्दे पर अपनी बातों को स्पष्ट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि असली किसान एक गमछा रखते हैं किंतु एक व्यक्ति दो-दो गमछा रखते हुए बनावटी किसान बन गये हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सर्वप्रथम नववर्ष एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी एवं गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हर नागरिकों को उसकी शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भागीदारी को याद दिलाता है। बस्तर के लोगों मे दिन का महत्व बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अभी और अधिक जागरूक होना होगा। पिछले दो वर्षों में हमने लगतार कार्य किया है, सभी को उनका हक मिले, सभी को न्याय मिले यही हमारी प्राथमिकता है, इसके बगैर बस्तर में शांति और विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। वनवासी क्षेत्र में हमने वनाधिकार पत्र दिया, सबसे ज्यादा वनाधिकार पत्र देने में हम पूरे देश में अग्रणी हैं। हमने व्यक्तिगत एवम सामुदायिक वनाधिकार पत्र सहित सामुदायिक वन संसाधन पत्र दिया है। जिससे वनों पर अधिकार, वनोपज पर मालिकाना हक मिला है। अब वन क्षेत्रों के विकास, संरक्षण एवं संवर्धन में भी भागीदारी बढ़ी है।
वनवासियों की आय बढ़ाने के लिए सबसे बड़ा जरिया कोई है तो वह वनोपज है। पहले 7 वनोपजों का समर्थन मूल्य पर खरीदी होता था हमारी सरकार 52 वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है तथा वादा निभाते हुए वनोपजों के मूल्यों में वृद्धि की है। बस्तर सहित पूरे प्रदेश के 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपये प्रति मानक बोरा पारीश्रमिक दिया। केंद्र सरकार द्वारा बन्द किये गए तेंदुपत्ता संग्राहक बीमा योजना को चालू करते हुए शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना तेंदूपत्ता संग्राहकों को दे रहे हैं। लॉकडाउन के समय हमने वनोपज संग्रहण बन्द नहीं किया हमने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में इसे चालू रखा। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ 73 प्रतिषत वनोपज खरीदी कर पूरे देश मे प्रथम स्थान रहा। इस दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन,विधायकगण राजमन बेंजाम,चंदन कश्यप,देवती कर्मा, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मत्स्य बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद, अध्यक्ष गण राजीव शर्मा व बलराम मौर्य सहित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।*
आज बीएसपी गेस्ट हाउस में भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी जी से मुलाकात किया और सबसे पहले उन्हें दल्ली यांत्रिकृत खदान में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ के सदस्य स्वर्गीय अतिराम की मृत्यु कार्यस्थल पर दुर्घटना में हो गई थी और लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी बीएसपी प्रबंधन द्वारा उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही थी।और इसमें लगातार देरी की जा रही थी, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि प्रबंधन द्वारा जानबूझकर देरी किया जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था और ईस संदर्भ में
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी जी से भी मिलकर बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जा रही देरी की जानकारी दी थी जिसे सांसद महोदय ने बहुत ही गंभीरता से लिया और तत्काल बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों से बात की और मृतक के परिवार को बिना देर किए अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्देश दिया और जिस पर कार्रवाई करते हुए बीएसपी प्रबंधन ने आज मृतक अतिराम के परिजनों को बुलाकर जरूरी कागजी कार्रवाई कर रही है और उसके बाद उसे भिलाई भेजा जायेगा और फिर वहां से मृतक अतिराम के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति दी जावेगी और जिसका नियुक्ति पत्र भिलाई से निकाला जायेगा। ईस पुरी कार्रवाई के लिए जिस तरह सांसद महोदय ने पुरी ईमानदारी और तत्परता से कार्य किया उसके लिए भारतीय मजदूर संघ परिवार ने उनका धन्यवाद अर्पित किया और साथ ही निवेदन किया कि इसी तरह राजहरा खदान में कार्यरत नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आपका सहयोग मिलता रहे।
चर्चा में प्रतिनिधि मंडल ने आगे सांसद महोदय को बताया कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर बीएसपी प्रबंधन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। और न ही ठेकेदार के ऊपर किसी तरह की कार्यवाही की गई, जबकि उनकी लापरवाही से एक निर्दोष को अपनी जान गंवानी पड़ी मगर इससे बीएसपी प्रबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ता है,वो तो ईसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को और ठेकेदार को बचाने में लगी है।ऐनवल मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल दल्ली माइंस के ठेके में एक भी कुशल या अर्द्धकुशल श्रमिक को कार्य में नहीं रखा गया है। बहुत गैरजिम्मेदाराना तरीके से सिर्फ मूंदर इलेक्ट्रिकल भिलाई ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए दल्ली यांत्रिकत खदान के इलेक्ट्रिकल मैनैजर ने यह ठेका बनाया और गलत ठेका बनाने के बाद इलेक्ट्रिकल मैनेजर ने एक अकुशल श्रमिक का फर्जी लाईन मेन का गेटपास बनाकर उसे गलत तरीके से विद्युत पोल पर चढ़ा दिया गया जिससे एक गरीब ठेका श्रमिक की पोल से गिरकर मृत्यु हो गई इसके लिए पुरी तरह से इलेक्ट्रिकल मैनेजर और ठेकेदार जिम्मेदार है मगर आज तक ईनके ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही का न होना शंका को जन्म देता है।आज लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी अतिराम के मृत्यु के जिम्मेदार खुलेआम घूम रहे हैं।
ईनके ऊपर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए ठेकेदार और इलेक्ट्रिकल मैनेजर के ऊपर गैर ईरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध होना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद महोदय से मांग की है कि मृतक अतिराम के मौत जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो आपके नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली जाकर श्रम मंत्री भारत सरकार से मुलाकात कर ईस घटना की पुनः जांच की मांग करेगा और वो जांच केन्द्रीय डी जी एम एस के तीन सदस्यीय समिति का गठन कर किये जाने की मांग करेगा क्योंकि पुर्व में हुई जांच में किसी भी जिम्मेदार के ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि ईस घटना में इलेक्ट्रिकल मैनेजर का ईस ठेका कार्य में पुरी तरह से नियंत्रण था दल्ली
यांत्रिकत खदान में सारा कार्य भी ईनके दिशा निर्देशन में होता है।और उसके बाद स्पष्ट रूप से दोषी दिख रहे इलेक्ट्रिकल मैनेजर और ठेकेदार को साफ बरी करना एक बड़ी शंका को जन्म देता है। इसलिए ईस घटना की पुर्न जांच केन्द्रीय कमेटी के द्वारा होनी चाहिए जिससे दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही हो सके और मृतक अतिराम के परिजनों को न्याय मिल सके। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ,एम पी सिंग महामंत्री खदान मजदूर संघ भिलाई, किशोर कुमार मायती अध्यक्ष राजहरा शाखा, सचिव लखन लाल चौधरी और भारतीय मजदूर संघ के सदस्य मोहन कोसमा उपस्थित थे।
नगर पंचायत चिखलाकसा में वेयर हाउस खोलने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवम एल्डरमैन प्रशांत बोकड़े ने दुर्ग के विधायक एवम स्टेट वेयर हाउस के चेयरमैन श्री अरुण वोरा जी से उनके निज निवास ने मुलाकात कर मांग पत्र सौपा और क्षेत्र में वेयरहाउस बढ़ाने से लेकर आस पास के युवाओं को रोजगार की उपलब्धता बढ़ेगी और आम जन मानस को इससे बहुत लाभ होगा ऐसे कई मुद्दों और वेयरहाउस के अंतर्गत आने वाली व्यवस्था को सुधारने को लेकर चर्चा कर दौरे करने का आग्रह किया।
दल्लीराजहरा – कांकेर लोकसभा सांसद माननीय मोहन मंडावी जी का दल्लीराजहरा हुआ था जिसके दौरान नगरवासी द्वारा नगर में विद्यमान समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें ज्ञापन सौंपा गया
5वीं अनुसूची के तहत अनुसूची के तहत अनुसूचित क्षेत्र के ग्राम कारूटोला, कुजामटोला, भोयरटोला एवं अन्य ग्राम में हजारों की संख्या में विविध कार्य हेतु आवागमन रहता है परन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संचालित रेल्वे लाइन के आसपास अवरोध पोल लगा दिया गया हैं। जिसके आने-जाने में ग्रामिणो को असुविधा महसूस हो रहा है |
(01) शहर से लगे 10-12 ग्राम के लोगो का आवागमन रहता है जिससे 6 किमी की दुरी तय कर रोजगार,छात्रों की पढ़ाई महिलाओं की डिलीवरी मूलभूत सुविधा में परेशानी होता है |
(02) वर्तमान में दिनांक :- 08/01/2021 को रेल महाप्रबंधक द.प. मध्य रेल्वे को भी अवगत करवाया गया ग्रामिणों द्वारा किन्तु संतोष प्रद असवासन प्राप्त नहीं हुआ।
(03)महोदय जी दोनो ग्रामो (कारूटोला-चिखलाकसा) के बीच प्रधानमंत्री योजना के तहत पक्की सड़क का का भी निर्माण किया गया है।रेल पटरी में अवरोध के कारण आने-जाने में परेशानी हो रहा हैं।
(04) कई वर्षो से 10-12 ग्रामो के लोग का आना-जाना अवरोध हो रहा है।
उपरोक्त तथ्यो की गम्भीरता पुर्वक लेते हुए ग्राम -कास्टोला एवं आस-पास के 10-12 ग्रामों के लोगो को सुरक्षित आवागमन हेतु कारूटोला – चिखलाकसा स्थित मार्ग को आने – जाने हेतु उचित व्यवस्था करने की कृपा करे।
ताकि मजदूर, किसान, छात्रो एवं अस्पताल मूलभूत सुविधा सभी को प्राप्त हो सके।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थानपना काल से ही छात्र के हित मे कार्य करते आ रही है महोदय जी छात्रों से जुड़ी एक मांग को पूरा कराने के लिए विद्यार्थी परिषद आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है।
आपके द्वारा केंद्रीय विद्यालय कांकेर लोकसभा क्षेत्र में दिया गया है जो की दल्ली राजहरा में बनाना था अब उसका स्थान परिवर्तन कर उसे गुंडरदेही ब्लाक ग्राम पैरी में बंनाने के लिए भेज दिया गया है हर बार की तरह इस बार भी दल्ली राजहरा वासियो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जो कि इस क्षेत्र के विकास के लिए बाधा उत्पन्न कर रह है दल्ली राजहरारा बालोद जिले का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर यहां बीएसपी व रेल्वे कर्मचारि यहां निवास करते है यहां अच्छी विद्यालय न होने के कारण मजबूरन अपने बच्चो की अच्छी शिक्षा हेतु उन्हें बाहर अध्ययन के लिए भेजना पड़ता है जो कि बहुत से परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अतः महोदय जी आप से विन्रम निवेदन है कि केंद्रीय विद्यालय का जो प्रस्ताव कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए था उसे दल्ली राजहरा में खुलवाने का प्रयास करे जिसे इस क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके क्षेत्र के विकास में लिए अग्रसर हो ।
बालोद – बालोद जिले के करहीभदर गाँव के सरपंच ओंकार साहू की ट्रेक्टर में दबने से मौत हो गई है | इस घटना के बाद ट्रेक्टर चालक ने स्वयं जाकर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है | यह हत्या है या कुछ और पुलिस जांच में जुटी हुई है और चालक से पूछताछ जारी है किन्तु
उसके बयान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है | प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ सरपंच का जमीन विवाद काफी लम्बे समय से चल रहा था जो कि बालोद थाने व राजस्व विभाग में मामला पहुँच चूका था |
जगदलपुर, 25 जनवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अपने दो दिवसीय बस्तर के दौरान बड़े किलेपाल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, राज्य हस्त शिल्प बोर्ड के
अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायक श्री राजमन बंेजाम, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी., मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर अदिवासी मांदरी नृत्य दल के कलाकारों ने मंदार के सुमधुर धुन के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।