City Media - Page 1665 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1665

फेसबुक प्रोफाईल पर फेक आईडी बनाकर अश्लील गाली गलौच कर, बदनाम करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

0

जगदलपुर – कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक प्रोफाईल पर फेक आईडी बनाकर अश्लील गाली गलौच कर , बदनाम करने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया थाना कोतवाली जगदलपुर में प्रार्थिया निवासी जगदलपुर के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विनित यादव अपने अलग – अलग मोबाईल नंबरों से फेसबुक प्रोफाईल पर प्रार्थिया के नाम से फेक आईडी बनाकर अश्लील गाली गलौच कर , बदनाम करने की धमकी दे रहा है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जगदलपुर मे अपराध क्रमांक 103/2020 धारा 507 भादवि, 66 (ई) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक महोदय , श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली में सउनि 0 नाग , प्रआर 0 क 0 1281 चोवादास गेंदले , आर 0 क 0 1107 तरूण पटेल , आर 0 क 0 1150 विरेन्द्र साहु के टीम द्वारा मोबाईल नंबरों के आधार पर खोजबीन कर , आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था । पता तलाश दौरान आरोपी को जिला राजनांदगांव से आरोपी घर में दबिश देकर आरोपी विनीत कुमार यादव पिता कौशल कुमार यादव उम्र 27 साल निवासी सीएसईबी कालोनी 132 केव्ही राजनांदगांव को आज दिनांक 05.12 . 2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा पर गया |

जिला प्रशासन ने धरना दे रहे ग्रामीणों को उपलब्ध करायी स्वास्थ्य सुविधा

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 04 दिसम्बर 2020

नारायणपुर जिले के ग्राम छोटेडोंगर के समीप स्थित अमदई घाटी में शासन द्वारा माइंस प्रारंभ करने के विरोध में ग्रामीण एकत्रित होकर छोटेडोंगर से धौड़ाई तक रैली निकाल रहे ग्रामीणों के प्रति जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलतापूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा आदि की व्यवस्था की गई । यहां जिला प्रशासन का संवदेनशील एवं माानवीय पहलू भी दिखाई दियाा।

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर धरना स्थल पर स्वास्थ्य विभाग के अमले की तैनाती की गयी , ताकि किसी को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एम्बुलेंस, जीवनरक्षक दवाईयां आदि की व्यवस्था की गयी। प्रशासन द्वारा सवंदनशीलता और सतर्कता बरतते हुए धरना स्थल पर उपस्थित महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया और आवश्यकतानुसार उन्हें दवाईयां, उचित परामर्श आदि प्रदान किया गया।

ग्राम कंवर के गौठान में विधायक जी ने किया SHG शेड और वर्मी टांका का लोकार्पण

0

बालोद–आज ग्राम कंवर के गौठान में संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू जी के अध्यक्षता में SHG शेड व वर्मी टांका का लोकार्पण किया गया, साथ ही ग्राम के मितानिनों, जसगीत समिति की महिलाओं, रामायण समिति के सदस्यों व प्रथम पुत्री रत्न प्राप्त करने वाली माताओं का सम्मान भी सरपंच दिव्या पटेल जी के सौजन्य से किया गया

लोकार्पण व सम्मान समारोह के इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन जी, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुर्वे जी, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, जनपद सदस्य डिगेश्वरी केशव बंधु, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बसंत सोनबेर, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी, कांग्रेस नेता तामेश्वर साहू, सेक्टर प्रभारी गण चित्तर साहू, पूर्णेश्वर साहू, चोवाराम साहू, गौकरण साहू, गौठान समिति अध्यक्ष अजीत साहू, ग्रामीण अध्यक्ष बुधराम साहू, उपसरपंच त्रिलोकी साहू, बूथ अध्यक्ष गण अंकलहा राम, चंद्रहास निर्मलकर, रामस्वरूप पटेल, वरिष्ठ जन छबिलाल साहू, भुनेश्वरी साहू, अम्पी साहू, रेखलाल पटेल उपस्थित रहे।

सोनहा बादर छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच कार्यशाला का शुभारम्भ

0

13 नवंबर 2020 को कलाकार कृत सोनहा बादरछत्तीसगढ़ी लोक कला मंच चिटौद (गुरुर) जिला बालोद (छ.ग.) के विधिवत नामकरण के पश्चात् 25 नवम्बर से सोनहा बादर की कार्यशाला का शुभारम्भ सोनहा बादर के प्रधान कार्यालय चिटौद (गुरुर) जिला बालोद (छ.ग.) की पावन भुइया मे हो गया है,गीत वाद्य नृत्य अभिनय के माध्यम से संगीत सेवा करते हुए नए बच्चों के प्रतिभा को निखारना, जनमानस मे सार्थक सदेश पहुंचाना,माटी के गीत, सुआ, करमा, ददरिया,बिहाव गीत गौरा गौरी गीत, पंथी, जस, राउत नृत्य जैसे छत्तीसगढ़ के विशाल पारम्परिक लोक गीतों को, साथ साथ श्रृंगार, विरह, श्रम गीत, बस्तरिया, प्रेम समर्पण, तीज त्योंहार,के लोक गीत नृत्य को, सुमधुर गीत संगीत के साथ, मनमोहक नृत्य, अभिनय आप सभी को शीघ्र ही मंच के माध्यम से सोनहा बादर के लोक मंच मे देखने को मिलेगा, 40-45 संगीत साधको का यह सोनहा बादर परिवार जनमानस का हृदयरंजन एवं सार्थक सन्देश पहुंचाने का उद्देश्य अपने हृदय मे आत्मसात कर अपने अपने विधा के साथ पूर्ण समर्पण के साथ संगीत साधना मे लग चुके है,कार्यशाला मे ख्यातिनाम नृत्य निर्देशको, संगीतकारो, ग्रामीण जनो के साथ साथ छत्तीसगढ़ के कला संगीत मर्मज्ञों, वरिष्ठ जनो, का मार्गदर्शन आशीर्वाद निरंतर मिलता आ रहा है

Breaking Corona Alert – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 09 कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02 से 02, वार्ड क्र 07 से 02, वार्ड क्र 08 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 24 से 01 और वार्ड क्र 26  से 01 की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज एंटीजन से 02, ट्रू नॉट से 01 और आरटीपीसीआरसे 06 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 09 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking दल्लीराजहरा के पंडरदल्ली क्षेत्र में नवविवाहिता की पलंग से गिरने पर मृत्यु

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के पंडर दल्ली क्षेत्र 293/A IMA Type में आज सुबह नवविवाहिता की मृत्यु हुई | मृतिका का नाम डीकेश्वरी साहू उम्र 26 वर्ष बताया जा रहा है एवं पति का नाम नागेश्वर साहू जिसकी 6 माह पूर्व ही शादी हुई थी | प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका द्वारा सुबह की चाय पीने के पश्चात् अचानक चक्कर खाकर पलंग से गिर गई व मुंह से झाग आया था जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा बीएसपी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर द्वारा जांच करने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नवविवाहिता की मौत की खबर पर पुलिस एवं नायब तहसीलदार, पटवारी द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है | शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

मोचो स्कूल मोचो जिम्मेवारी के तहत् भगतसिंह स्कूल का कायाकल्प

0

जगदलपुर। *मोचो आफिस नगत आफिस* की अपार सफलता के बाद स्कूलों को संवारने का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज ने बीड़ा उठाया है। खड़ शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज *मोचो स्कूल मोचो जिम्मेवारी के तहत् शहीद भगतसिंह स्कूल में स्वयं संकुल समन्वयक भरत यादव व प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामिन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्टाफ व स्कूल प्रबंधन द्वारा संवर्द्धन व संवारने का कार्य कर रहे हैं।

जगदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी भारद्वाज ने मोचो स्कूल मोचो जिम्मेवारी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी के जीवन में पाठशाला (स्कूल) का अपना महत्त्व है और पाठशाला की खुबसूरती जीवन में नये रंग भरती है और नये उत्साह का संचार करती है। इस उद्देश्य से भगत सिंह स्कूल के समन्वयक भरत यादव के साथ स्कूल प्रबंधन तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। संकुल समन्वयक भरत यादव ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज ने कार्यालय का जिस तरह कायाकल्प किया है ,उनसे प्रेरणा लेकर व उनके मार्गदर्शन में भगत सिंह स्कूल का कायाकल्प किया जा रहा है।

कोई देखे या न देखे, बस्तर देख रहा है…विधायक भी प्रशासनिक आतंकवाद के शिकार, एसडीएम के बाद कलेक्टर का कारनामा

0

अर्जुन झा – जगदलपुर

माओवादी आतंक के शिकंजे में छंटपटा रहे बस्तर को विकास का गलियारा बनते देखने का सपना धूल धूसरित होता दिख रहा है, क्योंकि अब इस धरती के लोग आहिस्ता आहिस्ता अफसरी आतंक के साए में जीने की आदत डालने मजबूर किए जा रहे हैं। बस्तर ज्यादती कभी बर्दाश्त नहीं करता। स्वभाव के अनुरूप अफसरी आतंक का विरोध शुरू हो गया है। लेकिन अफसरशाही का बिगड़ैल घोड़ा सरकार के लिए कोई मुसीबत बन जाए, इसके पहले समय रहते लगाम कसनी ही होगी। अब तो आलम यह है कि बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानल्ला वाले अंदाज में नौकरशाही के छोटे बड़े तोपचंदों में स्पर्धा सी चल रही है कि कौन प्रशासनिक आतंकवाद का कितना बड़ा सूरमा बन कर दिखा सकता है।

जगदलपुर जिला मुख्यालय के एसडीएम जीआर मरकाम के प्रशासनिक आतंकवाद के किस्से कहानियों के बीच नारायणपुर कलेक्टर के कथित प्रशासनिक आतंकवाद को लेकर विधायक चंदन कश्यप ने मोर्चा खोल दिया है। सत्ताधारी दल के विधायक ने कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि वह जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना अपनी मनमर्जी चलाए जा रहे हैं। विधायक नारायणपूर कश्यप ने इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत करने का फैसला लिया है। आदिवासी बाहुल्य बस्तर अंचल में सात जिले, बारह विधानसभा और दो लोकसभा क्षेत्र हैं। बस्तर की पूरी बारह सीटों पर कांग्रेस काबिज है तो बस्तर लोकसभा सीट भी बहुत मुद्दत के बाद कांग्रेस के खाते में आई है।

विधायक चंदन कश्यप

नगरीय निकाय और पंचायती राज में भी कांग्रेस का परचम लहरा रहा है। इस लिहाज से जनता कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की तरफ आशा भरी नजरों से देखती है। लेकिन जब जनता के यही नुमाइंदे प्रशासनिक आतंकवाद के शिकार होने लग जाएं तो फिर आम जनता के पास सिर्फ एक ही विकल्प बचता है – बदलाव। अब या तो सरकार प्रशासनिक आतंकवाद फैला रहे नौकरशाहों को बदल दे या फिर जनता अपने तरीके से बदलाव का रास्ता चुन ले। बदलाव तो हर सूरत में होना ही चाहिए। बस्तर में प्रशासनिक अधिकारियों का तथाकथित आतंक जिस तरह सिर चढ़कर बोल रहा है, वह राजनीतिक नुकसान की आशंका की दूर से आ रही पदचाप के तौर पर महसूस कर लिया जाय तो यह कांग्रेस के हित में होगा। बस्तर के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अफसरों की कार्य संस्कृति, व्यवहार को अनुचित अनुभव कर रहे हैं, नारायणपुर कलेक्टर और नारायणपुर विधायक के बीच का मामला इसकी ताजा नजीर है।

गौरतलब है कि हाल ही जगदलपुर एसडीएम द्वारा बस स्टैंड में लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकारों के साथ नोंक-झोंक करने का मामला ठंडा नहीं हुआ और नारायणपूर विधायक चंदन कश्यप और नारायणपुर कलेक्टर के बीच का नया मामला सामने आ गया। जन सरोकारों को लेकर जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों का प्रशासनिक अफसरों से टकराव नहीं तालमेल अपेक्षित होता है, लेकिन बस्तर में नौकरशाही खुद को जागीरदार समझ बैठी है। इसलिए आए दिन कथित विवाद सामने आते रहते हैं और आखिरकार इस टकराव का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा राज में कांग्रेस बस्तर विकास के दावों की पोल खोलने विकास की चिड़िया खोजने निकलती थी, बस्तर में चलते रहे अफसरशाही राज से तंग आकर जनता ने बस्तर को भाजपा मुक्त कर दिया, यह तथ्य और सत्य जेहन में रखकर बस्तर की जनता को यह अहसास दिलाना होगा कि वक्त बदल गया है। यदि सरकार के छोटे बड़े अफसरों का यही रवैया कायम रहा तो भरोसा डगमगा सकता है।

ग्राम अरमरीकला में युवा संगठन ने खेल मैदान की समस्याओं को सरपंच को कराया अवगत

0

वीर भगत सिंह युवा संगठन ने अरमरीकला के खेल मैदान में अव्यवस्थाओं एवं समस्याओं को दूर करने के लिए अरमरीकला के सरपंच को सौंपा ज्ञापन खेल मैदान मे बड़ी बड़ी लाइट लगा हुआ है जो लाइन ना हो ने के कारण जलता नहीं है और युवा साथी लोग देश सेवा के तैयारी करना चाहते हैं मैदान में बड़ी बड़ी गढ़ा होने के कारण नहीं कर पाते अपने जान को जोखिम में डालकर मैन रोड सड़क पर दौड़ ते है इन विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा संगठन के सदस्य लोग सरपंच को अवगत कराया और बड़ी सरलता पूर्वक सरपंच ने इन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है ज्ञापन सौंपने के लिए युवा संगठन के सदस्य नुरेन्द् साहू, शुभम शर्मा, भुपेंद्र साहू, टेकराम पटेल, नवीन साहू और नारायण साहू उपस्थित था

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवो में कोरोना जांच हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है

0

बालोद–वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण, नियंत्रण व बचाव हेतु जिला प्रशासन के निर्देशन में विकास खंड गुरूर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे द्वारा विकास खंड स्तर पर नियंत्रण व बचाव हेतु सीएचसी एवम् सभी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में एंटीजन जांच सेंटर स्थापित कर संचालित किया जा रहा है। एवम् ग्रामीण स्तर पर COVID जांच टीम गठित कर मेडिको लेब टेक्नो लाजिस्ट एवम् आर एच ओ द्वारा जांच उपरांत कोविड धनात्मक मरीज को चिन्हांकित कर आइसोलेशन व उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर शिविर लगाने का उद्देश्य समय पूर्व अधिक से अधिक लोगों की जांच कर चिन्हांकित किया जाना व समय पर उचित उपचार प्रबंधन करना एवम् लोगों को जागरूक कर जांच हेतु प्रेरित करना जिनसे संक्रमण को रोकी जा सके। उक्त शिविर में लक्षण युक्त व जो धनात्मक व्यक्ति के संपर्क में आए हो उनका ट्रुनाट, आर टी पी सी आर एवम् अन्य व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा जांच की जा रही है |


गांवो में आज भी लोगों के मन में कोरोना के भय व भ्रांतियां है जिनके कारण जांच कराने उपस्थित नहीं हो पाते फिर भी समुदाय में लोगों को जागरूक कर जांच किया जा जा रहा है
उक्त शिविर के आयोजन पूर्व गांवो में कोटवार द्वारा मुनादी आर एच ओ व मितानिनों द्वारा गृह भ्रमण कर लोगों को प्रेरित कर जांच कराई जा रही हैं जांच शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों, महिला समूह, महिला कमांडो व अन्य समूहों की भागीदारी हो तो प्रेरित कर शिविर में अधिक से अधिक जांच कराई जा सकती है कल दिनांक 4.12.20 को कोविड जांच शिविर का आयोजन ग्राम कंवर, भिरई, व भोथली में आयोजित किया गया है। उक्त शिविर में जांच हेतु आवश्यक प्रचार प्रसार व अपील की गई है एवम् उस गांव के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है साथ ही साथ संक्रमण के नियंत्रण व बचाव हेतु लोगों से अपील की जाती है की बाहर निकले तो चेहरे पर मास्क पहने, सामाजिक दूरी बनाएं रखें, साबुन से हाथों की नियमित धुलाई, भीड़ वाले जगहों में जाने से बचे, किसी भी आयोजन में जानें से बचे किसी भी प्रकार के यदि लक्षण चिन्ह दिखे तो तत्काल जांच व परामर्श हेतु स्वास्थ्य केंद्र जाएं एवम् समुदाय के लोगों को कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा दी जावे।

MOST POPULAR

HOT NEWS