छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अक्षय ऊर्जा विकास विभाग विभाग के अध्यक्ष माननीय मिथिलेश स्वर्णकार जी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ताओं में ज़श्न का माहौल दिखने लगा समर्थकों में खिलने लगी खुशी की लहर बटने लगी मिठाइयां दोहरी खुशी मिलने पर कार्यकर्ता व समर्थक हुए गदगद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राज्य के मुखिया माननीय भुपेश बघेल जी का किया हृदय की गहराइयों से आभार व धन्यवाद।
विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत वरिष्ठजनों का सम्मान, पौधरोपण,गोठान व राजीव भवन में श्रमदान सहित संगोष्ठी व अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन.
भूपेश सरकार की कार्ययोजनाओं व क्रियाकलापो से प्रभावित होकर धुरगुड़ा की सरपंच दुर्गा उद्दे सहित अन्य ने किया कांग्रेस प्रवेश.
वाणिज्य कर उद्योग,आबकारी व बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी,सांसद दीपक बैज सहित जिले के विधायकगण,क्रेडा अध्यक्ष, महापौर, सभापति सहित कांग्रेस के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में हुए सम्मिलित.
सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित कर उसे एक सूत्र में पिरोकर विश्वास, सेवा, समर्पण व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य व दायित्वों का किया निर्वहन – राजीव शर्मा.
जगदलपुर.२९.६.२०२१ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 29 जून 2021 (मंगलवार) को जिला मुख्यालय व ब्लॉकों में बस्तर के प्रभारी मंत्री मा.कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज,संसदीय सचिव/विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन,विधायक नारायणपुर चन्दन कश्यप,विधायक चित्रकूट राजमन वेंजाम, विधायक बीजापुर विक्रम शाह मंडावी, क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति कविता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एव पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मा. प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सांसद दीपक बैज,व संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि विश्वास, सेवा समर्पण व ईमानदार के साथ,जिन्होंने कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोकर कांग्रेस की एकता और अखंडता के लिए सेवा भाव से अपने कर्तव्य और दायित्वों का निर्वहन किया वह सराहनीय है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के कार्यकाल के सफलतम दो वर्ष पूर्ण हुए इसी सुअवसर पर पूरे प्रदेश सहित जिलों में कांग्रेसियों द्वारा जिला मुख्यालय एवं ब्लॉकों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठजनों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मान व अभिनंदन, धुरगुड़ा गोठान में श्रमदान, धुरगुड़ा व कुम्हडाकोट में पौधरोपण, युवा कांग्रेस ने किया निर्माणाधीन राजीव भवन में श्रमदान, एनएसयूआई ने कांग्रेस का इतिहास एवं आधुनिक भारत के निर्माण के संदर्भ में परिचर्चा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जगदलपुर… बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद माननीय कवासी लखमा के प्रथम शहर आगमन पर युवा कांग्रेस के ऊर्जावान युवा हेमंत ध्रुव(छोटू) के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शानदार स्वागत किया… हेमंत ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि आदरणीय कवासी लखमा को प्रभारी मंत्री बस्तर जिला बनाए जाने पर युवाओं में गजब का उत्साह और उमंग का संचार हुआ है उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शहर के युवा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से एक बड़ी बाइक रैली निकालकर लखमा जी को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर अपनी खुशी व्यक्त की है नगर के प्रथम आगमन पर ग्राम आसना से लेकर सभी चौक चौराहों में पटाखे फोड़ कर उत्साहवर्धन किया गया शहर के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भी माननीय प्रभारी मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया व्यापारी संघ आम नागरिक एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम के साथ लखमा जी ने अपने पुत्र कवासी हरीश वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर कांग्रेस भवन में सभा को संबोधित कर समापन किया गया जिसमें जिले के अनेकों जगह से ग्रामीण युवा व कांग्रेसी भारी तादाद में मौजूद थे |
स्थानीय जनप्रतिनिधि को प्रभारी मंत्री बनाए जाने से ग्रामीण अंचलों में विकास की आस जगी है साथ ही साथ युवाओं में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में क्षेत्र का और अधिक विकास होने का विश्वास दिख रहा है स्थानीय नेता को प्रभारी मंत्री बनाए जाने से जन सरोकार से जुड़े मूलभूत सुविधाओं का विकास अब जिले में बड़ी तेजी से होने की आस जगी है इस जोरदार स्वागत के लिए हेमंत ध्रुव ने अपने युवा साथियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बस्तर के विकास के प्रतिबंधता दिखाई, वैसे तो वर्तमान समय में हेमंत ध्रुव को कांग्रेस पार्टी से कोई पद से नहीं नवाजा गया है किंतु कांग्रेस के लिए हमेशा तत्परता दिखाने मैं कोई कमी नहीं करते और अपने आप को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत करते हैं जोकि सराहनीय है माननीय प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं सुपुत्र कवासी हरीश लखमा के स्वागत में दूर अंचल से आए जिले के कार्यकर्ता शहर के जुझारू युवा कार्यकर्ताओं मैं बाइक रैली में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बड़े जोरदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जो कि कांग्रेस के लिए शुभता का प्रतीक है |
सेल कर्मियों के वेजरिवीजन पर प्रबंधन के अडियल रवैया के खिलाफ 30 जून को होने वाली हड़ताल को मजबूत बनाने के लिए आज 29 जून को माइंस की संयुक्त यूनियनों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की। जिसमें खदान के तमाम नियमित व ठेका श्रमिकों ने बडी संख्या मे उत्साह के साथ भागीदारी की। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम मे श्रमिकों ने प्रबंधन के मजदूर विरोधी रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए, एसकेएमएस के सचिव कमलजीत सिंह मान ने कहा कि सेल प्रबंधन से कई दौर की बातचीत के बावजूद प्रबंधन अपने नकारात्मक रवैये पर कायम है।इसलिए अब हडताल के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होनें कहा कि खदान कर्मचारी संघर्ष मे कभी पीछे नहीं रहे हैं। हमने हमेशा सब कुछ लडकर ही हासिल किया है ।इसलिए संयुक्त यूनियनों की घोषणा के.अनुसार 30 जून को खदानों मे भी पूर्ण हड़ताल रहेगी। एसएमएस यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने कहा की खदानों में संघर्ष की ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार 30 जून को सेल के समस्त कर्मियों के साथ खदान के भी सभी कर्मचारी पूर्ण रूप से काम बंद हड़ताल में शामिल होंगे, और इस संघर्ष से हम अपनी मांगों को हासिल कर पाएंगे ।
सीटू के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि इस बार के वेज रिवीजन में प्रबंधन जो गणित हमें समझाने की कोशिश कर रहा है वह पूरी तरह से भेदभाव पूर्ण है अच्छे लाभ की स्थिति में भी कंपनी कर्मचारियों को कुछ नहीं देना चाहती है इसलिए यह भेदभाव पूर्ण रवैया हमें बर्दाश्त नहीं है, और हम हर हाल में संघर्ष के माध्यम से ही अपनी मांगों को हासिल करेंगे। 30 जून को पूरे सेल में एक ऐतिहासिक हड़ताल होगी । सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सेल प्रबंधन के समक्ष यूनियनों ने बेहद समन्वय के साथ जायज रूप से 15% एमजीबी, 35% पर्क एवं 9% पेंशन अंशदान,पूरा एरियर्स, ठेका श्रमिकों की वेतन वृद्धि की मांग की थी, जो पूरी तरह से कर्मचारियों के लिए आवश्यक है ।लेकिन प्रबंधन ने कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया, और लंबी चली मैराथन बैठक में भी जब कोई परिणाम सामने नहीं आया तो अब हड़ताल ही एक रास्ता है इसलिए पूरे सेल में 30 जून का दिन सेल कर्मियों के लिए बेहद गौरवशाली होने वाला है जब हम प्रबंधन के इस भ्रम को दूर करेंगे कि सेल के कर्मी संघर्ष नहीं करते हैं । इंटक यूनियन के तिलक मानकर ने कहा कि सेल प्रबंधन हर बार की बैठक में अलग-अलग फार्मूले के हिसाब से एमजीबी और पर्क की बात करता है इससे साबित है कि प्रबंधन स्वयं ही कंफ्यूज है, तो इस तरह का कंफ्यूज प्रबंधन निश्चित रूप से हमें भी कंफ्यूज ही करेगा। प्रबंधन को सही रास्ते पर लाने का एक ही तरीका है की 30 जून को सेल में मुकम्मल हड़ताल हो और हम इस दिशा में पूरी तरह आगे बढ़ चुके हैं।
30 जून को खदानों में भी पूर्ण हड़ताल रहेगी। इंटक के प्रदेश सचिव अभय सिंह ने कहा कि सेल कर्मियों की जायज मांगों के लिए इंटक हमेशा कर्मियों के साथ है, और 30 जून की हड़ताल को सफल बनाने में हमारा पूरा योगदान रहेगा । बीएमएस के महामंत्री एमपी सिंह ने कहा कि इस बार सेल के अंदर कर्मियों की जो एकता बनी है वह ऐतिहासिक है और इस एकता को बनाए रखने के लिए हमें 30 जून की हड़ताल को हर हाल में पूर्ण रूप से सफल करना होगा । बीएमएस के ही जिला महामंत्री मुस्ताक अहमद ने कहा कि कोई भी संघर्ष अब केवल नियमित कर्मियों के भरोसे संभव नहीं है इसलिए ठेका श्रमिकों का जब संघर्ष में पूरा साथ है तो निश्चित रूप से ठेका श्रमिकों के बारे में भी हमें चिंता करनी चाहिए, और इनके वेतन भत्ते सुविधाएं बढ़ाने के लिए 30 जून की ही तरह आगे भी खदानों में संघर्ष जारी रहना चाहिए । इसमें बीएमएस पूरी तरह साथ रहेगा। सीएमएसएस यूनियन के अध्यक्ष गणेश राम चौधरी ने कहा कि राजहरा में संयुक्त संघर्ष की एक गौरवशाली परंपरा रही है और इसी परंपरा के तहत 30 जून की हड़ताल में नियमित कर्मियों के साथ खदान के ठेका कर्मचारी भी कंधे से कंधा मिलाकर हड़ताल को पूर्णता सफल करेंगे और इसके बाद ठेका श्रमिकों के मुद्दों पर भी संयुक्त संघर्ष किया जाएगा। आज की भूख हड़ताल में सभी ने एक स्वर में घोषणा की कि 30 जून को लौह अयस्क समूह की सभी खदानें पूर्णतया बंद रहेगी ।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक.बाम्बेश्वर ने भी अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर आन्दोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। आज के भूख हड़ताल कार्यक्रम का संचालन सीटू के सचिव कामरेड पुरुषोत्तम सिमैया ने किया।आज के इस कार्यक्रम में एसकेएमएस से कमलजीत सिंह मान, राजेंद्र बेहरा, गौतम बेरा, तोरण लाल साहू,उमेश पटेल, सीजी केटी, सीटू से प्रकाश क्षत्रिय, पुरुषोत्तम सिमैया, ज्ञानेंद्र सिंह, सुजीत मुखर्जी, आलोक श्रीवास्तव, विजय शर्मा, इंटक से तिलक मानकर, अभय सिंह बीएमएस से एमपी सिंह, लखन चौधरी, मुस्ताक अहमद, मदन मायती, सीएमएस से गणेशराम चौधरी, शैलेश, राजाराम बरगढ़, सहित भारी संख्या में खदान कर्मचारी उपस्थित रहे ।
थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम जाटादाह में दिनांक 22.06.2021 की रात्रि में हुए 13,34,000 की लूट की घटना का मास्टर माइंड आरोपी ऋषभ शुक्ला गिरफ्तार ।
घटना दिनांक की रात्रि 22ः45 बजे 02 अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति द्वारा कार के शीषे को तोडकर नोटों से भरे बैग व साथ में रखें लैपटाप, बारकोड स्कैनर, बिल व चेक लूट कर ले गये थे।
उक्त संपूर्ण लूट की वारदात को प्लान बनाकर व्यापारी पूनम कोचर के स्वयं सेल्समेन व ड्राईवर के द्वारा अपने अन्य दो मित्रों के साथ दिया गया था अंजाम।
लूट की रकम 13,20,000/- रूपये, लैपटाॅप, बारकोड स्कैनर एवं अपराध कारित करने में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल, हथौडी तथा होण्डा सिटी कार सहित 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 22.06.2021 के रात्रि 10/45 बजे सूचना मिली कि थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम जाटादाह में पुल के पास दल्ली राजहरा-राजनांदगांव मेन रोड पर अज्ञात मोटर सायकल सवार आरोपी द्वारा कार के शीषे को तोड़कर सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से मारपीट कर उसके बैग में रखे 13,34,000 रूपये लैपटाप, बारकोड स्कैनर एवं अन्य सामान लूट कर फरार हो गये है। घटना की सूचना पर आरोपियों के वारदात के पश्चात भागने के संभावित समस्त रास्तों पर नाकेबंदी कर सरहदी जिलों को ततसंबंध में नाकेबंदी हेतु सूचना दी गई। प्रार्थी पूनम कोचर की रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक- 112/2021,धारा-294, 34, 394, 427, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोर्ते द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावष्यक दिषा-निर्देष दिया गया। वारदात घटित कर लूट की रकम व अन्य सामान लेकर फरार हुये आरोपियों की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री अब्दुल अलिम खान के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री दिनेष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक श्री मनीष शर्मा थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक श्री रोहित मालेकर ,निरीक्षक श्री भानुप्रताप साव के साथ एक विषेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा प्रार्थी पूनम कोचर ,सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से बारीकी से पूछताछ कर अपने मुखबीर तंत्र ,सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों तथा विषेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर ग्राम जाटादाह से कुसुमकसा , राजहरा, डौण्डीलोहारा, देवरी इत्यादि जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित्र कर प्रकरण के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया। सेल्समैन अक्षय तिवारी से घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी लिया गया। घटना स्थल ,सीसीटीवी फृटेज और अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया के बयान में विरोधाभाष होने से प्रथम दृष्टया वास्तविक घटना नहीं होने के संदेह पर टीम द्वारा अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया का पृथक-पृथक बयान दर्ज किया गया। दोनों के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि इनके द्वारा योजना बनाकर लूट जैसी फर्जी घटना बताया जा रहा है।
मामले में अक्षय तिवारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त लूट की फर्जी घटना को अपने 04 साथियों के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया है। प्रकरण के 04 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। लूट की घटना का मास्टर माइंड आरोपी ऋषभ शुक्ला पिता विजय शुक्ला निवासी सिकोला भाठा दुर्ग फरार था, जिसे टीम द्वारा सरगर्मी से तलाष कर आज दिनांक 29.06.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
कुल गिरफ्तार आरोपीगण-
1. अक्षय तिवारी पिता बालमुकुद तिवारी उम्र 28 साल पता प्रेमनगर सिकोला भाठा थाना मोहनगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
2. सचिन महोबिया पिता संतोष कुमार महोबिया उम्र 27 वर्ष साकिन चैखडिया पारा वैष्णव देवी मंदिर पास राजनांदगांव वार्ड क्र 39 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
3. रंजोत सिंह उर्फ शिबू बोपाराय पिता गुरमीत सिंह बोपाराय उम्र 24 वर्ष साकिन स्टेशन पारा तितुरडीह दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
4. दिलप्रीत सिंह भुट्टर पिता निरंजन सिंह भुट्टर उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 प्रेमनगर सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
5. ऋषभ शुक्ला पिता विजय शुक्ला उम्र 25 वर्ष निवासी सिकोला भाठा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
देश के सबसे पिछड़े क्षेत्रो मे से एक अबूझमाड़ के कोहकामेटा पहुचे पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा की दसको तक जहा विकास की धूप नही पहुची थी 15 वर्षो से वहा के चमकते सूरज को भूपेश सरकार ने ढाई वर्षो मे अपने कर्मो से ढक दिया,कांग्रेस कभी नही चाहती थी की अबूझमाड़ीया भी विकास से जुड़े प्रदेश मे जब भाजपा सरकार आयी तो नारायणपुर को जिला बनाकर अबूझमाड़ीयो सहित नारायणपुर वासियो को बड़ी सौगात दी,भाजपा सरकार की सोच थी की यहा के दूरस्थ अंचलो मे रहने वाले ग्रामीणो को अच्छी शिक्षा,स्वास्थ सुविधा,पानी,बिजली सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओ के साथ ही रोजगारमूलक कार्यो व उन्नत कृषि के क्षेत्र को बढ़ावा दिया। वही प्रदेश की भूपेश सरकार ने ढाई साल मे छतीसगढ को बदहाल कर दिया, विकास के एक भी कार्य नही किये और पिछ्ले सरकार के कार्यो को भी रोक दिया।अपने अहम मे भूपेश सरकार ने केन्द्र सरकार की योजना किसान सम्मान निधि मे यहा के किसानो का पंजीयन भी नही कराया।जिससे वे प्रतिवर्ष 6000 रूपये पाने से वंचित हो गये वही सामूहिक खेती योजना बंद कर दिया |
आगे केदार ने कहा की भाजपा सरकार की सोच थी अबूझमाडीया भी देश दुनिया व विकास के साथ जुड़े लेकिन आज प्रदेश मे विगत ढाई सालो से कांग्रेस की लबरी सरकार सत्ता मे है तब से अबूझमाड़ सहित प्रदेश का विकास थम सा गया है भूपेश सरकार को मतलब है तो सिर्फ और सिर्फ शराब बेचने से न की जनसरोकार से आज प्रदेश का हर तबका सरकार की नीति व रीति से हैरान-परेशान है ये भूपेश सरकार अपने वादो व घोषणापत्र के किसी बिन्दु को पुरा करने के बजाये प्रदेशवासियो को गुमराह कर भय व भ्रष्टाचार का माहौल बना रखा है कोविड से लड़ने मे भी सरकार पूर्ण रुप से अक्षम साबित हुई है साथ ही उन्होने कोहकामेटा वासियो से शत प्रतिशत टिकाकरण करवाने का आव्हान किया,वही बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन व जिलापंचायत सदस्य प्रताप मंडावी ने भी सम्बोधित करते हुये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विकास विरोधी सरकार कहते हुए हर मोर्चे पर विफल बताया इस अवसर पर भाजपा नेता मंगडू नूरेटी,संदीप झा,विजय तिवारी,,रोहित नेताम,संतोष नूरेटी,शांती नेताम,कमली पोटाई,रमेश सहित ग्रामवासी मौजूद थे।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के पशुपालकों से अपने पशुओें को खुले में नहीं छोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने पशुओं को गौठानों में भेजने की अपील की है। उन्हांेने कहा कि परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें। उन्होंने इस संबंध में कृषि एवं पशुधन विकास विभाग और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में खरीफ फसल लेने की तैयारी जिले के किसानों द्वारा की जा रही है। पशुओं के खुला होने पर फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए रोका-छेका की परंपरा के जरिये पशुओं को गोठानो में रखने के साथ बांध कर रखा जा सकता है और फसलों को सुरक्षा मिल सकती है।
ऐक्सिस बैंक के जिला शाखा के अधिकारियों ने आज यहां कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान ऐक्सिस बैंक नारायणपुर द्वारा व्यवसायिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत् कलेक्टर श्री साहू के समक्ष चिक्त्सिकीय उपकरण जिला प्रशासन को बैंक की तरफ से भेंट किया गया। इसके तहत् कोरोना महामारी के खिलाफ जिला प्रशासन को सहयोग देने के लिए पीपीई किट, मास्क और सेनेटाईजर सौपां गया। कलेक्टर ने बैंक के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान ऐक्सिस बैंक की ओर से बस्तर कलस्टर प्रमुख समेन्द्र कुमार, रिनेन्द्र रामटेके और संतोष वर्मा उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का 29 जून क़ो सफल 2 वर्ष का कार्यकाल सेवा, समर्पण, विश्वास , ईमानदारी, का समाप्त होने की ख़ुशी और तीसरे वर्ष का कार्यकाल प्रारम्भ होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने जिला हॉस्पिटल मे श्रमदान किया! छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के 2 वर्ष के कार्यकाल सेवा, समर्पण, विश्वास, ईमानदारी भरा अभूतपूर्ण कार्यकाल बीता! जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन के नेतृत्व मे जिला हॉस्पीटल मे श्रमदान किया गया! इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, मोहित देवांगन, जय वट्टी, सुक्कू सलाम, मोती राम उसेंडी, दीपक गाँधी, महेश कश्यप, हेमबत्ती कुपाल, एवं अन्य उपस्थित थे!
जगदलपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी व रतेंगा शक्तिकेंद्र के विभिन ग्रामों का दौरा कर वैक्सिनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया और ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाएं गए अपवाहों और जागरूकता के अभाव में धीमी गति से हो रहें वैक्सिनेशन कार्य को अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाने प्रोसहित किया।
कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ग्रमीण क्षेत्रों में पूर्ण हो वैक्सिनेशन – केदार कश्यप कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने पश्चात तीसरी लहर आने की अंदेशा विशेषज्ञ जता रहें है पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय दौरे के दौरान ग्रामीणों को तीसरी लहर आने के पूर्व शत प्रतिशत वैक्सिनेशन हो सके सरपंच, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, ग्राम व समाज प्रमुखों को कोरोना मुक्त वार्ड व पंचायत बनाने की अपील की। साथ में मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भूषण गुप्ता,सुनील कश्यप,भाजपा,भाजयुमों पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।