City Media - Page 1662 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1662

Breaking दल्लीराजहरा बीच सड़क में गाय आने के कारण आज कार और बाइक में जबरदस्त भिडंत, बाइक सवार घायल

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में चन्देनीभाठा मुख्य मार्ग पर में गुप्ता पशु आहार के सामने बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई है बताया जा रहा है कार क्र CG06 GF 8009 न्यू बस स्टैंड की ओर से पुराना बाजार जा रही थी बाइक क्र CG08 E 2250 न्यू मार्केट से खरीदी पर अपने गांव की ओर जा रहे थे तभी चंदैनी भाटा के पास मुख्य मार्ग में एक गाय को बचाने के चक्कर में आपस में भिडंत हो गई |

घायल युवक

बाइक में दो लोग सवार थे जो चालक है उसका नाम राम कुमार जो कि भोईरटोला का निवासी है जिसे सिर एवं पैर में पर चोट लगी है उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु दुर्घटनाग्रस्त वाहन से ही पास के आरोग्य अस्पताल ले जाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

पड़ोसी ने फावड़ा मार की हत्या, मोहल्ले में गाली-गलौज के कारण होता था विवाद

0

डौंडीलोहारा – थाना डौंडीलोहारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.12.2020 को हत्या के आरोपी रिकेश कुमार पिता स्व. मंगलूराम जाति सतनामी उम्र 33 वर्ष ग्राम कोबा थाना डौंडीलोहारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी रिकेश कुमार ने मृतक जीवन लाल साहू पिता जसवंत साहू उम्र 37 साल ग्राम कोबा को दिनांक 06. 12.2020 के शाम करीब 05.15 से 05.30 बजे के बीच धारदार रापा (फावडा) से गले, मस्तक एवं सिर में प्राण घातक वार कर हत्या किया हैं।

आरोपी रिकेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जीवन सतनामी गली में अक्सर वह गाली-गलौच कर लोगों से झगड़ा करता था. उस समय भी आरोपी रिकेश ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी. इसी बात को लेकर बीती रात को भी मृतक व आरोपी के बीच झगड़ा हो रहा था. गुस्से में आकर आरोपी ने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फावड़ा से सिर फोड़ कर हत्या कर दी. आरोपी हत्या करने के बाद गांव से भाग गया. बाद में उसने थाने में आकर सरेंडर कर दिया. मृतक और आरोपी के बीच पहले से ही शराब के नशे के चलते गाली-गलौज के कारण विवाद होता रहता था, जिसकी वजह से एक बार थाने तक भी मामला पहुंच चुका था. पूर्व में भी मृतक जीवन सतनामी गाली-गलौच व मारपीट के चलते

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

धारा 151 के तहत गिरफ्तार हुआ था, जिसके बाद जमानत पर छूटा हुआ था | डौंडीलोहारा में आरोपी रिकेश कुमार के विरूद्ध अपराध क्रमांक 265/2020 धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 07  कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 11  से 02, वार्ड क्र 13  से 02 और वार्ड क्र 25  से 01  की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज एंटीजन से 01, आरटीपीसीआरसे 03 और ट्रू नॉट से 03 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या, दहेज़ के नाम पर प्रताड़ित करने का मामला, मृतिका के ससुराल वालों को किया गिरफ्तार

0

अर्जुन्दा – अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिरचार में 30 नवम्बर को दोपहर टिकेश्वरी साहू पति घनश्याम साहू उम्र 24 वर्ष के दवारा अपने घर के ऊपरी मंजील के कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है | नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आत्महत्या करने पर थाना अर्जुन्दा में सुचना दी गई जिसके पश्चात् घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा किया गया तथा शव का पी.एम. कराया गया, जिसका पी.एम. रिपोर्ट अभी नहीं आया है ।

पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

मामले की जांच के दौरान मृतिका के पिता गैंदलाल साह, मां कामीन बाई, बहन साधना साहू, भाई धमेन्द्र साहू, भाभी उमा बाई व गवाहन तिहारू राम, दरबारी राम साहू से पूछताछ की गई जिन्होंने अपने बयान में बताया की मृतिका के ससुराल पक्ष ससुर अंकालू, पति घनश्याम, जेठ देवेन्द्र, जेठानी पुष्पा व जेठानी के पिता लोचन द्वारा शादी में दहेज कम लाये हो कहकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रताडित करना व मृतिका द्वारा अपने पति व जेठानी को संदिग्ध हालत में देख लेने से ससुराल पक्ष दवारा प्रताड़ित करने के कारण मृतिका दवारा शादी के 6 माह के अंदर फांसी लगाकर आत्म हत्या की है और जब ससुराल पक्ष से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि टिकेश्वरी साह जो घर पर अकेली थी कभी कभी छाती में अचानक दर्द होना बताती थी, जो अपने मकान के ऊपर कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

नवविवाहिता के मृत्यु पर थाना अर्जुन्दा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक -238,धारा-304(बी),34 भादवि. के उक्त पाँच आरोपियों अंकालू राम साहू, लोचन राम साहू, पुष्पा साहू, घनश्याम साहू और देवेन्द्र साहू गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

सफाई व्यवस्था के लिए हाथ ठेला लोकार्पित

0

जगदलपुर। नगर पालिक निगम के तहत पावर हाउस के पास फील्टर प्लांट में सफाई व्यवस्था के लिये 48 वार्डों के लिये हाथ ठेलों का महापौर सफीरा साहू,अध्यक्ष कविता साहू द्वारा वार्ड सुपरवाइजर को वितरित किया गया। इस दौरान एम आई सी सदस्य विक्रम सिहं डागी,उदय नाथ जेम्स, सुशीला बधेल ,व आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ,पार्षद कमलेश पाठक उपस्थित थे।

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि शहर की साफ -सफाई हमारा मुख्य उद्देश्य है, हम सब को मिलकर हमारे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है। इसी तारतम्य में 48 वार्डों के लिये हाथ ठेलों का वितरण किया गया। वार्डों से पूर्व में हाथ ठेला खराब होने की शिकायत आ रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुये सभी वार्डो के लिये नये हाथ ठेला वितरित किया जा रहा है इससे वार्डों में सफाई करने में गति आयेगी। इस दौरान पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद स्वच्छता विभाग के अरूण यादव,हेमंत श्रीवास, दामोदर,सुशील कर्मा, संदीप विवेकर व अन्य उपस्थित थे।

पांच घंटों तक मजदूरों संगठनों ने स्टील प्लांट गेट में मचाया हंगामा, बाहरी श्रमिकों की नियुक्ति का विरोध, नारेबाजी कर सीएमडी देव का फूंका पुतला

0

जगदलपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी द्वारा नगरनार स्टील प्लांट में बाहरी कंपनियों की पिछले दरवाजे से भर्ती का मजदूर संगठनों ने तगड़ा विरोध करते हुए सोम सुबह से ही कामकाज प्रभावित किया। इतना ही नहीं सीएमडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूतला दहन तक किया गया।

सोमवार 7 दिसंबर 2020 को नगरनार स्टील प्लांट बचाओ संघर्ष समिति द्वारा दिनांक 05 दिसंबर 2020 को लिए गए निर्णय अनुसार एनआईएनएल, आरआईएनएल, सेल से ठेका पद्धति पर श्रमिकों व कर्मचारियों को लाए जाने का विरोध यहां के मजदूर संगठनों ने किया। सुबह 6:00 बजे नगरनार स्टील प्लांट के मुख्य द्वार समेत प्लांट के सभी द्वार से काम में जाने वाले मजदूर और अधिकारियों को रोका गया और इस सबंध में अधिशासी निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारी उपस्थित थे ,जिन्होंने इसके खिलाफ नारेबाजी की और सीएमडी सुमीत देव का पुतला दहन किया तथा मजदूर संघों का यह प्रदर्शन अनवरत 05 घंटेटे तक चला। अध्यक्ष/सचिव संयुक्त इस्पात मजदूर संगठन

नगरनार व स्टील श्रमिक युनियन नगरनार के संतराम सेठिया, प्रभुलाल बधेल
महेन्द्र जान, जितेंद्र नाथ सहित बड़ी संख्या में श्रमिक संगठन व मजदूर संगठन से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Breaking Corona Alert – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 13  कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 18 से 09, वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 22  से 02 और वार्ड क्र 26  से 01  की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 13 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

करपावंड़,बकावंड व नगरनार कोचियों का हॉटस्पॉट, बस्तर के इन इलाकों में धान माफिया सक्रिय, सहकारी केंद्रों की मिलीभगत से चल रहा गोरखधंधा

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के धान उपार्जन नीति का बेजा फायदा उठाते हुए बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। इस मामले में सहकारी केंद्रों के अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आते रहती है। करपावंड़, बकावंड एवं नगरनार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचौलियों के ज्यादा सक्रिय रहने के कारण यह क्षेत्र हॉटस्पॉट बना हुआ है।


छत्तीसगढ़ सरकार धान उपार्जन समर्थन मूल्य पर करती है और इसके फायदे के लिए किसानों की आड़ पर बड़े-बड़े बिचौलियों द्वारा धान बस्तर के सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से बड़ी मात्रा में लाकर धान खपाये जाते हैं।


बस्तर में धान उपार्जन के मात्र छह ही दिन हुए हैं और बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर बस्तर जिले के करपावंड पुलिस ने 210 अवैध धान जप्त किया है।
राज्य में धान खरीदी के शुरू होते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा – निर्देश पर अन्य राज्यों से बस्तर पहुंचने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 1109 ट्रक में कुछ लोग ओड़िसा के नवरंगपुर से धान लेकर बस्तर में अवैध रूप से बेचने की नीयत से जा रहे है। पुलिस ने ओड़िसा से आने वाले वाहनों की जांच करना तेज कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रक 1109 सीजी 17 एच 0409 को रोककर उसकी तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से लगभग 210 बोरा धान बरामद किया। जिसकी कीमत 1 लाख 12 हजार रुपये आंकी गई है। दूसरी तरफ इस घटना के प्रकाश में आने के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि बिचौलियों ने नगरनार, बकावंड क्षेत्र के माफियाओं ने भी बड़ी मात्रा में अवैध धान खपाये जाने की तैयारियां पूरी कर दी है और इसके लिए सहकारी समितियों के पूराने मठाधीशों से सांठ-गांठ कर लिया है।

नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक

0

जगदलपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी द्वारा अरबों खरबों रुपए की लागत से नगरनार स्टील प्लांट निर्माण कार्य कर रही है और यह पूर्णता की ओर अग्रसर है। इस बीच केंद्रीय इस्पात मंत्रालय ने डी मर्जर करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इसी तारतम्य में नगरनार स्टील प्लांट का डी-मर्जर किया जाना है जिसके खिलाफ बस्तरवासी लामबंद हो रहें हैं।

विगत दिनों एनएमडीसी एम्प्लाईज युनियन द्वारा नगरनार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है जोकि डी मर्जर के खिलाफ आंदोलन करेगा। इसी तारतम्य में 22-11-2020 को सर्वदलीय बैठक में लिए गए निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए सांसद बस्तर की अध्यक्षता में ( नगरनार स्टील प्लांट बचाओ) संघर्ष समिति का विस्तार किया गया जिसमें संरक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कवासी लखमा उद्योग एवं आबकारी मंत्री, मोहन मरकाम विधायक केशकाल और अरविंद नेताम को बनाया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 16-12-2020 को जगदलपुर में बैठक आयोजित कर अगला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा !

नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

गरियाबंद – नाबालिग को बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण एवं अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है । मामला गरियाबंद क्षेत्र का है | जहाँ आरोपी को धमतरी जिले के दुगली जंगल में घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग के पिता द्वारा 2  दिसम्बर को सिटी कोतवाली गरियाबंद में आकर थाना प्रभारी को शिकायत की गई कि उनकी नाबालिग बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है और पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ 262/2020 धारा 363 भादवि दर्ज किया गया। मामला गंभीर देख  पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की कार्यवाही की गई और थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा टीम बनाकर आरोपी की पता साजी में जुट गये और आरोपी की खोज खबर के लिए मुखबिर को भी लगा दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मुखबिर द्वारा पता चला कि आरोपी धमतरी जिले के ग्राम दुगली के जंगल में छिपा हुआ है सुचना मिलने के पश्चात् पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया | पकड़े जाने के बाद उसने अपहरण करने और दुष्कर्म किये जाने की बात स्वीकार की | जिसके बाद आरोपी को धारा 363, 366, 376(2)(ड.)भादवि 4,6 पॉक्सो में आज रविवार को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS