रायपुर – छत्तीसगढ सरकार ने आज कई कलेक्टर समेत IAS अफसरों के तबादले किए हैं। जारी आर्डर के मुताबिक तीन कलेक्टर सहित कुल 9 आईएएस और एक आईआरएस अफसर शामिल हैं।
अमृत खलको को राज्यपाल के स.चिव के साथ आयुक्त सचिव कृषि एवं गन्ना का अतिरिक्त प्रभार, एस प्रकाश को विशेष सचिव पंचायत को सचिव पीएचई पदस्थ करते हुए संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार और मोहम्मद कैसर को विशेष पंचायत तथा अतिरिक्त आयुक्त मनरेगा को संचालक पंचायत बनाया गया है।के एल चौहान कलेक्टर कांकेर संयुक्त सचिव वन विभाग के साथ संचालक आजीविका मिशन का दायित्व सौंपा गया है। रानू साहू को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ पर्यटन मंडल एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, नीलेश क्षीरसागर संचालक कृषि को कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है। चंदनकुमार सुकमा कलेक्टर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इफ्फत आरा एमडी पर्यटन को पाठ्यपुस्तक निगम का एमडी,विनित नंदनवार एडीएम रायपुर को सुकमा कलेक्टर तथा अभिनव अग्रवाल(आईआरएस) संचालक खाद्य विभाग को वेयर हाउसिंग का संचालक बनाया गया है।
दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 10 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 22 से 02, वार्ड क्र 23 से 02 और वार्ड क्र 27 से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है | इस प्रकार एंटीजन से 07 और RTPCR से 02 और ट्रू नॉट से 01 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
आपको बता दें कि दिनांक 29 अक्टूबर 2020 को वार्ड क्र 19 से एक युवक की मृत्यु हो गई थी मृतक का कोरोना टेस्ट के लिए RTPCR के तहत सैंपल लिया गया था जो कि आज कोरोना पॉजिटिव आया है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद– जिला के गुरूर विकासखंड के गुरूर विद्धूत सब स्टेसन के आसपास असमाजिक तत्वों के द्वारा आयेदिन शराबीयो के द्वारा मंदिरा सेवन के पश्चात या सेवन करते बखत अश्लिल गाली गलौज के चलते आसपास निवास करने वाले लोग काफी हद तक परेशान हैं परेशानी का
आलम यह है की महिलाएं और बच्चे अपने घरों से निकलने के लिए भयभीत हो जाते हैं । आपको बता दें की नगर से लगे बोरतरा गांव में विद्धुत विभाग की सब स्टेशन है जंहा दिन भर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी काम निपटाने में लगे रहते हैं लेकिन इनके वापस डिव्टी खत्म कर घर जाने के बाद यंहा पर शराबीयो की जमघट लगा रहता हैं जंहा पर शराब पीकर शराबी
अक्सर गंदी और अश्लिल गाली गलौज करते हैं जिसके चलते आसपास निवास करने वाले लोग काफी दिनों से परेशान हैं कई बार लोगों के द्वारा शराबीयो को यंहा पर बैठकर शराब पीने के
लिए मना किया गया है लेकिन शराबी उल्टा मना करने वाले लोगों के साथ गाली गलौज करने लग जाते हैं ।विद्युत विभाग के अधिकारी भी इन शराबीयो के द्वारा फैलाए हुए कचरे से रोज परेशान हैं गुरूर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी शिकायत करने पर पहुंचती है लेकिन शराबीयो के
नजदिक आते ही शराबी रफ्फू चक्कर हो जाते हैं जिसके चलते पुलिस के हाथ आसानी से नहीं आते हैं ।
बालोद–मासूम से बेरहमी दिखाने वाले आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद में पदस्थ आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय को भिलाई पावर हाउस में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। जिसे बालोद थाने में पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया।बता दें कि बालोद में पदस्थ आरक्षक अविनाश राय ने डेढ़ साल की मासूम को 50 बार सिगरेट से दागा
था। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी उधार के पैसे वसूलने गया था। आरक्षक अविनाश राय नशे में धुत था, इस दौरान उसने डेढ़ साल की मासूम को कई बार सिगरेट से दागा। मासूम बच्ची की मां ने पुलिस थाना बालोद में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरक्षक अविनाश राय का हाल ही में बालोद से दुर्ग रक्षित केंद्र ट्रांसफर हुआ था। आरक्षक ग्राम सिवनी में किराए के मकान में रह रहा था ।दरअसल नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपने मकान मालकिन की डेढ़ साल की बेटी की इसलिए बेरहमी से पिटाई करने के साथ सिगरेट से जला दिया,
क्योंकि वह उसको पापा नहीं कह रही थी. बच्ची की मां उसे जख्मी हालत में लेकर बालोद थाने पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मी अविनाश राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने भी बालोद और दुर्ग के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने की मांग के साथ-साथ धारा भी बढ़ाने की बात की कही थी. उन्होंने इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस की धारा 375 भी लगाने की बात कही
है.बच्ची की मां ने बताया था कि दुर्ग रक्षित केंद्र में दबादला से पहले रक्षित केन्द्र बालोद में पदस्थापना के दौरान आरक्षक अविनाश राय मेरे मकान में किराए से रहा करता था. उसने उधारी दे रखी थी, जिसकी वसूली के लिए वह 24 अक्टूबर को मेरे घर में आकर रुका हुआ था. 29 अक्टूबर को रात में बच्ची को मेरे को पापा बोलने के लिए दबाव डालने लगा. बच्ची ने जब पापा नहीं बोला तो गंदी गाली देते हुए बच्ची का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ को सिगरेट से जला
दिया था।बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी को समझाने की कोशिश पर वह उसी को गाली देते हुए मारपीट करने लगा. मारपीट की वजह से उसके भी शरीर में भुजा, पीठ, घुटना में दर्द हो रहा है. घटना को आस-पास के लोगों ने देखा और सुना है. मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उपचुनाव की अंतिम गिनती शुरू हो गया है और इसके लिए सभी पार्टियों द्वारा पूरी ताकत झोंक दिया है। इसी तारतम्य में बस्तर के आदिवासी नेता व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप भी प्रत्याशी गंभीर सिंह दमखम से ताकत झोंके हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ.गंभीर सिंह के पक्ष में उषाड़,बेलझिरिया में आयोजित जनसभा को प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने संबोधित किया और कहा कि प्रदेशवासियों के साथ धोखा करने वाली भूपेश सरकार को जवाब देने का समय आ गया है और मरवाही की जनता का अपार समर्थन देखकर मुझे विश्वास है कि मरवाही में कमल का खिलना निश्चित है।
जगदलपुर। विवेकानंद वार्ड के देवचंद नाग पिता सुकरु नाग जोकि दिव्यांग हैं और उनको चलने-फिरने में तकलीफ होती थी जिसकी जानकारी मिलते ही संसदीय सचिव रेखचंद जैन दिव्यांग के घर पहुंचे और इसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक से चर्चा करते हुए तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकिल मंगाकर वितरित किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि जरुरतमंद दिव्यांगजनों को भूपेश बघेल सरकार के मंशानुरूप हर प्रकार की सहायता प्रदान करना प्राथमिकता है। जागरुक पार्षद पंचराज सिंह ने यह जानकारी उपलब्ध कराई जिसके बाद साथियों के साथ मिलकर दिव्यांगजन को ट्रायसायकिल वितरित किया गया। दिव्यांग देवीचंद नाग ने भी ट्रायसायकिल चलाकर देखा। दिव्यांग देवीचंद नाग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,संसदीय सचिव रेखचंद जैन व कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सुशीला बघेल, कौशल नागवंशी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, समाजसेवी अम्बरीष सिंह भी उपस्थित थे।
दल्ली राजहरा – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दल्ली राजहरा बंगाली समाज द्वारा 30 अक्टुबर 2020 को संध्या 7:00 बजे रविन्द्र ग्रन्थागार के प्रांगण में विजयादशमी (दशहरा) के ठीक 5 दिन बाद शरद पूर्णिमा में “कोजागरि लक्ष्मी पूजा” का आयोजन किया गया।
इस वर्ष कोविड-19 महामारी को देखते हुए समिति ने समिति संख्या में व बिना महाप्रसाद वितरण के सोशल डिस्टेन्शिग के नियमों का पालन करते हुए व मास्क तथा सेनेटाईजर का उपयोग कर लक्ष्मी जी की छोटी सी प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी व समाज के अध्यक्ष तपन सूत्रधार जी ने पुरोहित द्वारा धूप अगरबत्ती व जलाकर पूजा कर दीप प्रज्जवलीत कर पूजा आरम्भ किये। विशिष्ट अतिथि श्री कार्यकारी अध्यक्ष श्री एन.के.मण्डल जी व डॉ. शैवाल जाना, प्रशांत बोकड़े प्रदेश सचिव थे।
“कोजागरि लक्ष्मी पूजा” बंगाली समाज द्वारा विगत 62 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जाता है। इस त्यौहार के मनाने के पीछे रिवाज यह है कि किसान जब अपने फसलों को पकने के बाद अपने घरों में लेकर आते हैं और उसे कोठी में भर कर साल भर के लिये अन्न की पूर्ति करते हैं। और बचे हुए फसल को बेचकर कर अपने पास धन जमा कर, अपने परिवार के साथ धान की बाली व कमल का फूल और माता के पंजा का आकार बना कर गाना गाया जाता है। ” ओसो माँ लक्ष्मी, वोसो घोरे” आमर घोरे थाको ऑलोकोरे”प्रसिद्ध गीत गाया जाता है।इसके बाद लोगों के बीच खीर पूढी व नारियल का लड्डू का भोग सभी को दिया जाता है।
इस “कोजागरि लक्ष्मी पूजा” कार्यकम को पूर्ण रूप से सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष का कुशल नेतृत्व व सफल मार्गदर्शन में सभी नियमों का पालन करते हुए समाज के सभी महिलायें व पुरूष समितियों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख रूप से महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती पुरोवी वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पड्या, रेखा डे काकी माँ, संगीता बेरा, सोमिता घोष,
शिल्पी राय, अर्पणा चकवर्ती, अंजना पति. जोवा करफा, अंजू दास, गुलाबी मण्डल, श्रीमती सरकार, श्रीमती ठाकुर सहित महिला समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।समिति के पुरूष सदस्यों में गौतम बेरा, गगन पडया, कनके बैनर्जी, शोभन चकवर्ती, एस.सी.सरकार, सपन चकवर्ती गौतम मायती,सजल पिंक डे, चन्द्रशेखर मण्डल, हरिठाकुर विश्वास, पिन्टू चकवर्ती, तरूण चंद्रा, रूपक दास उपस्थित राम महामार्ग
● बाज़ार में 80 रु. किलो तक बेची जा रही प्याज़, शिवसेना के स्टॉल में होलसेल क़ीमत पर उपलब्ध
● 01 नवम्बर से 10 नवम्बर तक शिवसेना लगाएगी विभिन्न वार्डो में सस्ते दाम की दुकान
जगदलपुर । देशभर में प्याज़ और आलू की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का असर जब बस्तर के रसोई तक पहुंचा तो इसके दाम में प्रशासनिक नियंत्रण की मांग शिवसेना द्वारा उठाई गई। केंद्र सरकार की विफल आयात निर्यात नीति और किसानों की दुर्दशा के कारण सामान्य बाज़ार में प्याज़ और आलू की आवक में बाहरी कमी आई जिस कारण बाज़ार में इसकी क़ीमत आसमान छू रही है। जिसका खामियाजा आज प्रधानमंत्री को चुनने वाली जनता को ही उठाना पड़ रहा है।
बस्तर संभाग के गृहणियों को मेंहगाई से कुछ राहत दिलाने के उद्देश्य से शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनजंय सिंह परिहार के आदेश पर राज्य भर में शिवसैनिकों द्वारा अलग अलग ज़िलों में सस्ते आलू और प्याज़ की दुकान लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बस्तर में कार्यक्रम के शुभारंभ के दिन विशेष रूप से शिवसेना ने महासचिव चंद्रमौली मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब होकि प्याज़ और आलू की बढ़ती कीमतों से महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है क्योंकि इससे घर का आम बजट बिगड़ जाता है।
शिवसेना के युवा इकाई के प्रदेश सचिव अरुण पाण्डेय् ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जगदलपुर में प्याज़ 80-90 रुपये प्रतिकिलो और आलू 50-60 रुपये प्रतिकिलो तक बेची जा रही है।
युवासेना के प्रदेश सचिव अरुण पाण्डेय् ने बताया कि शिवसेना सामान्य जनता और ग़रीब किसानों मज़दूरों की पार्टी है जो आम नागरिकों के समस्या को समझती है। प्रशासन द्वारा बढ़ें हुए दाम पर प्रतिबंध लगाने उनकी मांग पर कलेक्टर ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है, लेकिन बाज़ार में आलू प्याज़ के क़ीमतों में कमी नही आई है।
बस्तर की आम जनता को बढ़ती मेंहगाई से राहत दिलाने शिवसेना सस्ते आलू प्याज़ की दुकान राज्योत्सव के दिन से शुभारंभ कर रही है। प्रथम दिन शिवसेना का स्टॉल स्थानीय संजय बाज़ार पर लगाई जाएगी, इसके बाद विभिन्न वार्डो में यह स्टॉल लगाई जाएगी जहां आम नागरिकों को बाज़ार भाव से काफ़ी सस्ते में आलू प्याज़ उपलब्ध कराया जावेगा।
● सस्ते आलू प्याज़ की ख़रीदी के लिए स्वयं का थैला लेकर आना ज़रूरी
पॉलिथीन बंदी और पर्यावरण प्रेम को बढ़ावा मिले इस कारण शिवसेना अपने स्टॉल पर पॉलीथिन का इस्तेमाल नही करेगी। इसके लिए उन्होंने आम नागरिकों को स्वयं के साथ थैला लेकर आने की सलाह दी है।
● बिना मास्क के नही मिलेगी सस्ती आलू प्याज़
शिवसेना के तऱफ से साफ़ संदेश दिया हैकि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से करना ही कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में जीत सुनिश्चित करेगी। अतः आम नागरिकों से संगठन ने अपील किया हैकि कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही सस्ते आलू प्याज़ के स्टॉल में पहुंचे और मास्क लगाए तथा पर्याप्त समाजिक दूरी बनाकर ही ख़रीदी करें।
बीजापुर। गत 29 अक्टूबर को 199 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय पातरपारा के प्रांगण में देश के सबसे बड़े तथा पुराने अर्धसैनिक बल एवं जनता के बीच में अच्छे तथा मधुर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे आसपास के रिहायशी इलाकों से ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया। जिसका प्रयोजन गांव वालों तथा दूर दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को सीआरपीएफ के बारे में जानकारी देना था।
सीआरपीएफ की महान संस्कृति तथा गौरवमई इतिहास की जानकारी देकर लोगों को खुद से जोड़ना था । लोगों को सीआरपीएफ द्वारा किए गए ऐतिहासिक एवं पराक्रम के कार्यों पर आधारित एक लघु कथा-चित्र डॉक्यूमेंट्री परिसर में मौजूद शहीद महादेव पाटिल ओपन एयर थिएटर में मौजूद जनता के लिए प्रदर्शित किया गया । आयोजित कार्यक्रम में बल के द्वारा देशहित, जनहित तथा समाज हित में किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी देकर लोगों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रति सम्मान-भाव तथा लोगों को इस बल से भावनात्मक रूप से
जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणजनों को 21 अक्टूबर 1950, 9 की हॉट स्प्रिंग लद्दाख की घटना 9 अप्रैल 1965 की सरदार पोस्ट की घटना तथा 13 दिसंबर 2001 को संसद में आतंकी हमले की घटना को नाकाम करने में बल की भूमिका को डॉक्यूमेंट्री के रूप में बड़े पर्दे पर दिखाया गया । इस मंच के माध्यम से लोगों में बल के प्रति जागरूकता पुलिस-जनता में मधुर संबंध बनाए रखने का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 199 बटालियन द्वारा किया गया यह प्रयास भविष्य में लोगों को पुलिस बल को नजदीक से समझने तथा जुड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा । इस दौरान कमांडेंट लालचंद यादव, सेकेंड इन ऑफिसर देवेंद्र सिंह पाल , सुनील कुमार रंजन, उप कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी,के एम बैजू मौजूद रहे ।
जगदलपुर। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित बस्तर संभाग माओवादी समस्याओं से जूझ रहा है और राज्य सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए एक कारगर रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रथम बस्तर प्रवास पर आए थे तो पत्रकारों को बताया कि माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई में पीड़ित, आत्मसमर्पित नक्सलियों, शहादत हुए जवानों से बैठकर माओवादियों से लड़ने की नीति बनाई जाएगी। इसी तारतम्य में बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी की पहल पर बस्तर पुलिस द्वारा”बस्तर ता माटा” कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर रहें हैं। इसी परिपेक्ष्य में पुलिस जनता की सुख-दु:ख में जुड़कर पुलिस के प्रति जनता के समक्ष छवि सुधारने के सकारात्मक परिणाम मिल रहा है और माओवादियों से लड़ाई में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।
बस्तर आईजी पी.सुंदरराज के बस्तर संभाग के मांझी एवं चालकियों के सम्मान कार्यक्रम में अपने-अपने परगना से संबंधित परिस्थिति को अवगत कराते हुये बस्तर संभाग के सातों जिलों में पुलिस एवं सुरक्षाबल द्वारा जनता के विश्वास अर्जित करने हेतु की जा रही सकारात्मक पहलुओं की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक बस्तर दीपक झा द्वारा समस्त मांझी एवं चालकियों को उपहार भेंटकर सम्मानित करते हुये सभी क्षेत्र की सुरक्षा एवं विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक विचार एवं सुझाव देने हेतु आभार प्रकट किया गया।कुल मिलाकर पुलिस माओवादियों से लड़ने में अप्रत्यक्ष रूप से मांझी-चालकियों से अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मां ग रही है।