City Media - Page 660 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 660

भूपेश बघेल ने दिल से की है छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा : मौर्य

0
  •  कांग्रेस भवन में बिखरा राज्योत्सव का उल्लास
  • शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में बांटी गई मिठाई

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हर्षोल्लास के राज्योत्सव मनाया गया। जमकर आतिशबाजी की गई एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ राज्य स्थापना के 23वर्ष पूरे हो गए हैं। हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आज इन पांच वर्षों में लगने लगा है कि वास्तव में अब यहां छत्तीसगढ़िया सरकार है।

हमारी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए जो कार्य किए हैं, वह अनुकरणीय हैं। हमारी संस्कृति, तीज त्यौहारों, रहन सहन, एवं खानपान को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए जितना कार्य इन पांच वर्षों में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ था। सुशील मौर्य ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने खुले मन से और पूरी श्रद्धा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है, इस माटी के सच्चे सपूत की तरह भूपेश बघेल ने अपना फर्ज निभाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी के दामन को खुशियों से भर दिया है। इस अवसर पर मोईन अख्तर, कल्पना मेश्राम, अंगद प्रसाद, अवधेश झा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, अनुराग महतो, विक्रांत सिंह, असीम सुता, महेश ठाकुर, शादाब अहमद, सद्दाम रज़ा, अभिषेक गुप्ता, संजू गुप्ता, माही श्रीवास्तव, सपना दीवान, अपर्णा वाजपेयी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दीपक बैज की सभाओं में उमड़ा रहा है जनसैलाब

0
  • कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह
  •  हर आयु वर्ग के लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का डोर टू डोर चुनाव प्रचार प्रसार व जनसंपर्क पूरे जोरों से देर रात तक चल रहा है। गांवों में जनसंपर्क के लिए पहुंचने पर दीपक बैज का आत्मीय स्वागत किया जा रहा है। उनकी नुक्कड़ सभाओं में माता बहनों, बुजुर्गों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग उन्हें खुलकर समर्थन दे रहे हैं।
नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे दीपक बैज को सुनने जनसैलाब उमड़ पड़ रहा है। दीपक बैज के प्रति ग्रामीणजनों में काफी उत्साह दिख रहा है। इस दौरान दीपक बैज ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष मतदान हेतु समर्थन मांग रहे हैं और लोग तालियां बजाकर तथा भूपेश बघेल एवं दीपक बैज जिंदाबाद के नारे लगाकर कांग्रेस पर भरोसा जता रहे हैं। लोहंडीगुड़ा, तोकापाल, दरभा विकासखंडों के गांवों में दीपक बैज उमड़ने वाली भीड़ ने विपक्षी खेमे में कोहराम मचा दिया है। ज्यादातर गांवों में रह रहे दूसरे दलों के कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों में दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करने के लिए होड़ सी मच रही है।

बैज के साथ सेल्फी लेने की होड़
जनसंपर्क के दौरान दीपक बैज की लोकप्रियता का अदभूत नजारा भी देखने को मिल रहा है। सभाओं में ग्रामीण अपने परिवार के नन्हे बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। दीपक बैज उन बच्चों को अपनी गोद में लेकर दुलारने लग जाते हैं, तो किसी बच्चे के गाल की हल्की चिकोटी काटते व पीठ पर थपकियां देने लग जाते हैं। कई बार बैज बच्चों से चुहलबाजी भी करने लग जाते हैं। दीपक बैज के इस रूप को देख ग्रामीण पं. जवाहर लाल नेहरू को बरबस याद करने लगते हैं। पं. नेहरू को भी बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चों को दीपक बैज की गोद में देख ग्रामीण एक सुर में कह उठते हैं।मजबूत हाथों में सुरक्षित है हमारे बच्चों और बस्तर का भविष्य। इस दौरान अपने लोकप्रिय नेता के कायल युवाओं और बच्चों में दीपक बैज के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मचती रहती है। युवतियां भी दीपक बैज के साथ सेल्फी लेने के लिए लालायित रहती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांकेर आगमन को लेकर विधानसभा प्रभारी ने तीनो मंडलों में जाकर ली बैठक

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी के डोंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार ने डोंडी लोहारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले डोंडी लोहारा दल्ली राजहरा और डोंडी तीनों मंडलों की बैठक लेकर कल 2 नवंबर को कांकेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली विशाल आम सभा की तैयारी को लेकर बैठक ली।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार ने छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आज से 23 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ के विकसित राज्य की कल्पना की थी जहां हर वर्ग के लोग सुखी व संपन्न रहे। राज्य के निचले तपके के लोगों तक विकास की धारा बहे। 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में भरपूर विकास किया लेकिन छलपूर्वक झूठ घोषणा पत्र प्रस्तुत कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने पिछले 5 वर्षों में घोटालों का रिकॉर्ड बना लिया अब आने वाले चुनाव में इस प्रदेश की भ्रष्ट सरकार से त्रस्त जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है इस बार डोंडी लोहारा विधानसभा में भी परिवर्तन की बयार चलेगी और भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजय हासिल होगा। उन्होंने तीनों मंडलों के अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कांकेर जाने के लिए संपूर्ण तैयारी के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधानसभा सयोजक देवेंद्र जयसवाल विधानसभा संचालक नरेश यदु भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी मनीष झा रुपेश सिन्हा मंडल पदाधिकारी भाजपा के जेष्ठ एवम श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खड़खड़ी जुआ खेलाने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

0
  • आरोपियों से 17 हजार नकद व सामान बरामद

जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र की अलग अलग जगहों पर खड़खड़ी जुआ खेला रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 17 हजार रुपए और खड़खड़ी का सामान जप्त किया गया है।

मौके से आरोपियों के कब्जे से 17260 /- रूपये नगदी एवं 06 नग खूड़खुड़ी गोटा, 03 नग टोकना बरामद

थाना कोड़ेनार के डिलमिली चालकी भाटा मेला में तीन जगहों पर खड़खड़ी जुआ खेला रहे लोगों पर पुलिस ने तगड़ा एक्शन लिया है। मेले में अलग अलग जगहों पर खड़खड़ी में ग्रामीणों दांव लगवाकर जुए को प्रोत्साहित कर रहे आरोपी राजू कश्यप पिता मोनो कश्यप 30 साल नियानार जामगुढ़ा पारा जगदलपुर, जब्बार खान पिता स्व. अली रज्जा खान 30 साल कुम्हारपारा जगदलपुर, रियाज खान उर्फ राजू पिता स्व. अली रज्जा खान 32 साल कुम्हारपारा जगदलपुर, राजू कश्यप पिता सोमारू कश्यप उम्र 37 साल कुम्हारपारा भवानी चौक जगदलपुर, पूरन पिता पोंदू कश्यप 37 वर्ष कुम्हारपारा जगदलपुर, नितेश सेठिया पिता रामनाथ सेठिया 27 साल हाटकचोरा जगदलपुर, शंभू दास पिता डमरू दास 36 साल अटल आवास जगदलपुर व शंभू पतुआ पिता सतीश पतुआ 25 साल हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा कोड़ेनार थाना प्रभारी मो. तारिक हरीश के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। आरोपियों से छह नग खड़खड़ी गोटा, तीन टोकरियां और 17 हजार 260 रुपए नकद जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरूद्व छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत् अपराध पंजीबद्व किया गया है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक मोहम्मद तारिक हरीश, उप निरीक्षक बलबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा व पन्नालाल कुंजाम, प्रधान आरक्षक प्रेमप्रकाश बढ़ा व लखेश्वर बघेल, आरक्षक राकेश एक्का, सोनारु यादव, सामदेव नाग, गोविंद ठाकुर, टिबरू कश्यप, भगत सिंह, बलराम साहू, अतुल कच्छ, देवचंद बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्लॉक अध्यक्ष समेत अनेक भाजपाई कांग्रेस में शामिल

0
  •  लेंडरा में जनसंपर्क के दौरान जतिन और रेखचंद के समक्ष थामा कांग्रेस का दामन

जगदलपुर इस विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल व संसदीय सचिव रेखचंद जैन के जनसंपर्क के दौरान भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

जतिन जायसवाल, रेखचंद जैन व अन्य कांग्रेस नेता जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लेंडरा में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। इसी दौर उस अंचल के निवासी ब्लॉक भाजपा अध्यक्ष अपने अनेक समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। जतिन जायसवाल और रेखचंद जैन ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेसी गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की सफल जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।. इन कार्यकर्त्ताओं ने भूपेश है तो भरोसा है और जतिन है तो यकीन है के नारे भी लगाए।

खड़गे का भव्य स्वागत

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के चुनावी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने भव्य स्वागत किया। खड़गे सुकमा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू व अन्य नेताओं ने खड़गे का स्वागत किया। लोग जो माला  खड़गे को पहनाते थे, उस माला को खड़गे पहनाने वाले के गले में डाल देते थे।

विजय तिलक कर माताओं ने दिया बैज को दिया जीत का आशीष

0
  • चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का जनसंपर्क

लोहंडीगुड़ा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का विधानसभा क्षेत्र में लगातार सघन जनसंपर्क जोरों पर जारी है। गांवों में माता बहनें बैज का विजय तिलक कर उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दे रही हैं।
दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी विकासखंडों के गांवों में तूफानी दौरा और जनसंपर्क जारी है। वे हर गांव में पहुंचने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की टीमें तथा दीपक बैज के कट्टर समर्थक ग्रामीणों के दल अलग से गांव गांव में दीपक की अलख जगा रहे हैं। लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। भूपेश है तो भरोसा है, दीपक है तो उजाला है और दीपक है|

तो विकास एवं आत्मविश्वास है के नारे गांव गांव में गूंज रहे हैं। और तो और महिलाओं की टोलियां भी दीपक बैज के समर्थन में मातृशक्ति को जगाने का काम कर रही हैं। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में दीपक बैज के प्रति अविश्वसनीय लगाव का नजारा देखने को मिल रहा है। दीपक बैज जिस गांव में जाते हैं, उस गांव के बड़े बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सारे कामकाज छोड़ दीपक बैज के चारों ओर जमा हो जाते हैं। दीपक बैज जब गलियों में जनसंपर्क करते गुजरते हैं, तब महिलाएं आरती की थाल लेकर उनकी बाट जोहती अपने घरों के दरवाजे पर खड़ी रहती हैं।. जैसे ही काफिला घर के सामने आता है, महिलाएं उसे रोककर दीपक बैज का विजय तिलक करती हैं, उनकी आरती उतारती हैं और उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद देती हैं। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बैज कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु मतदाताओं से अपील करते हैं।

स्टूडेंट्स ने लगाई राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़

0
  • डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

जगदलपुर डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूल के स्टूडेंट्स ने ने राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ लगाई और स्कूल में विविध आयोजन किए गए।
सरदार वल्लभ पटेल की जयंती को हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल ने अनेक भारतीय रियासतों को देश में मिलने का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन रियासतों में हैदराबाद सहित अन्य रियासत भी शामिल हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस देश को एकजुट करने के लिए पटेल एवं अन्य नेताओं द्वारा किए गए संघर्षों और उनके बलिदान का याद दिलाता है। विविधता में एकता की भावना की पुष्ट करता है।सरदार पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा 2014 में लिया गया और यह निर्णय उनके योगदान को रेखांकित करता है।

इसी क्रम में डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रबल करने में सरदार पटेल के योगदान की स्मृति को संजोए मेरखते हुए रन फॉर यूनिटी के तहत समूह दौड़ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। स्कूल के प्राचार्य मनोज शंकर , शिक्षकों एवं समस्त विद्यार्थियों ने ग्राम में सामूहिक दौड़ लगाई एवं नारे लगाए। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच उप सरपंच व गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे। अपने संबोधन में प्राचार्य मनोज शंकर ने देशहित में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं और ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान अनेक विद्यार्थियों ने भी भाषण दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

महिलाओं ने किया जतिन जायसवाल का विजय तिलक

0
  •  त्रिमूर्ति का साथ चुनाव में निभा रहा है अहम भूमिका

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल सुदूर एवं अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांवों में भी कांग्रेस की त्रिमूर्ति के साथ जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीण उनका अभूतपूर्व उत्साह के साथ आत्मीय स्वागत कर रहे हैं। वहीं महिलाएं उनकी आरती उतार कर उन्हें विजय तिलक लगा रही हैं।
प्रत्याशी जतिन जायसवाल कांग्रेस की त्रिमूर्ति संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि के साथ बेहतरीन कदमताल करते हुए अपने चुनावी मिशन को अंजाम देने में लगे हैं। उनके साथ नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लैखन बघेल भी सक्रिय रूप से जुड़कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने तक ये पांचो नेता जा रहे हैं और लोगों से कांग्रेस के मतदान की अपील कर रहे हैं। जतिन जायसवाल और अन्य नेता दूर दराज के वनांचलों और धुर नक्सल प्रभावित गांवों के लोगों तक भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने अतिसंवेदनशील दरभा विकासखंड के गांवों में जनसंपर्क किया। इन गांवों में भी कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जयसवाल का चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। इन गांवों के ग्रामीणों ने जोशो खरोश के साथ जतिन जायसवाल, रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि और लैखन बघेल का स्वागत किया। महिलाओं ने जतिन जायसवाल की आरती उतारी और उनका विजय तिलक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

जनहित को रेवड़ी बताने वालों को जवाब देगी जनता : जैन

0
  •  जनता के मन में कांग्रेस और उसके काम, भाजपा को सबक सिखाएंगे मतदाता
    जगदलपुर बस्तर तथा छत्तीसगढ़ की जनता के मन में कांग्रेस और उसके काम बस चुके हैं। प्रदेश के मतदाता जनहित के कार्यों और घोषणाओं को रेवड़ी बताने वाली भाजपा को सबक सिखाने के मूड में हैं। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेखचंद जैन का।
    जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के साथ सतत सघन संपर्क में जुटे जैन का कहना है कि लोग पिछले पांच साल के कांग्रेस की योजनाओं से अत्यधिक प्रभावित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कृति आदि विविध क्षेत्रों में कांग्रेस ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्य किए हैं।आदिवासी बहुल बस्तर में आदिम संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में बेमिसाल काम किए गए हैं। हजारों महिला समूहों को स्वावलंबन से जोड़कर उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान की गई है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना ने निम्न व मध्यम वर्गीय परिवारों की आंखों में बेहतर भविष्य का सपना गढ़ा है। कर्जमाफी का लाभ लाखों किसान परिवारों ने पाया है। धान बोनस व उसके न्यूनतम समर्थन मूल्य की कांग्रेस की नीति ने बस्तर समेत राज्य के 20 लाख से अधिक किसान परिवारों को सशक्त बनाया है। बिजली बिल हाफ योजना से लाखों मध्यमवर्गीय परिवार लाभांवित हो रहे हैं। कांग्रेस की योजनाओं से जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव की तुलना शहर से गांव तक भाजपा के 15 साल के कुशासन से हो रही है। भाजपा किसानों को धान बोनस के लिए तरसाने व लाठी मारने वाली पार्टी साबित हुई है।कर्जमाफी को रेवड़ी बता रहे भाजपाई
    रेखचंद जैन ने कहा है कि कर्जमाफी को मुफ्त की रेवड़ी बताने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाने के मूड में है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इसकी चर्चा समूचे देश में हो रही है। भाजपा केवल राज्य निर्माण के घमंड में डूबी रही, जबकि लोगों के जीवन निर्माण का काम कांग्रेस ने किया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के जीवन में सुख – शांति का वास हो और सामाजिक एकता बनी रहे, यह बात भाजपा को नागवार गुजर रही है। जैन ने कहा कि येनकेन प्रकारेण सत्ता हथियाने के हवस में भाजपा नेता जिस प्रकार के बयान दे रहे हैं, उसे जनता सुन व समझ रही है। 3 दिसंबर को जहां अबकी बार 75 पार का कांग्रेस का नारा साकार होगा, वहीं भाजपा की विभाजनकारी नीति का अंत भी होगा। क्योंकि छत्तीसगढ़ में लोग एकता, भाईचारे, प्यार मोहब्बत तथा सामाजिक एकता में आस्था रखते हैं। जैन ने कहा है कि विभिन्न वर्गों से जुड़ी कांग्रेस की घोषणाओं को रेवड़ी बताकर जनता का अपमान करने वालों को कड़ा सबक सिखाने तथा भाजपा को नसीहत देने के मूड में लोग हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS