City Media - Page 50 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 50

वंदे मातरम मातृत्व के बोध के साथ राष्ट्रभक्ति की अलख जगाती है संजय बैंस

0

सेजेस कुसुमकसा में ‘ वंदे मातरम’ के 150 वीं वर्षगांठ पर स्मरण उत्सव मनाया गया

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वी वर्षगांठ पर सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय

कुसुमकसा में स्मरणोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्रीमती सुनीता यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से प्रोजेक्टर पर शाला के समस्त विद्यार्थियों , शिक्षकों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिखाया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पश्चात वंदे मातरम का गायन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता यादव ने कहा कि ‘ वंदे मातरम’ मां भारती की आराधना है । यह आजादी के परवानों का तराना होने के साथ इस बात की भी प्रेरणा देता है कि हमें आजादी की रक्षा कैसे करनी है।मुख्य अतिथि डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति ने कहा कि वंदे मातरम एक चिरस्थाई गान है। यह भारत का राष्ट्रीय पहचान और स्थाई प्रतीक है,।

जो स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माता की अनगिनत पीडिया को प्रेरित किया है। विशिष्ट अतिथि संजय बैस पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा ने कहा कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित अमर उपन्यास आनंद मठ से लिया गया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम भारतीय एकता का पहचान है इससे अंग्रेजों की नींद उड़ गई थी क्योंकि यह गीत क्रांतिकारियों की शक्ति और उत्साह का प्रतीक बन गया था। विशिष्ट अतिथि योगेंद्र कुमार सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा ने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्र की सभ्यता राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग है। 150 वीं वर्षगांठ जैसे स्वर्णिम पल इस मील के पत्थर को मनाने का अवसर एकता, बलिदान और भक्ति के कालातीत संदेश की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करता है।

व्याख्याता तामसिंग पारकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंग्रेजों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को स्कूलों में गाने पर रोक लगाई और विद्यार्थियों को दंड भी दिया गया। परन्तु गीत की गूंज नहीं रुकी, पूरे देश में आंदोलन के रूप में फैल गया। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने के कारण ‘ वंदे मातरम’ को ‘ जन – गण – मन’ के समान दर्जा दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर डॉक्टर नसीम खान सदस्य प्रबंधन समिति, नईम कुरैशी अध्यक्ष पालक समिति, देवराज जैन तथा व्याख्यातागण संदीप नायक, आमोद त्रिपाठी, सरिता पांडे, रानू सोनी सोनम गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रियंका सिंह, भावना यादव, नदीम खान, त्रिशला नोनहारे, यामिनी नेताम , यशेष रावते,पूजा रात्रि ,अंकिता मानकर, होमेश्वरी भेड़िया ,गरिमा, समीक्षा, भूपेश टंडन ,प्रवीण किरनपुरे तथा प्रकाश धीवर आदि उपस्थित थे।

बालोद पुलिस द्वारा जिले में साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा,नशामुक्ति एवं यातायात नियमों पर सतत जनजागरूकता कार्यक्रम जारी

0

बालोद, दिनांक 06/11/2025 पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में एवं अति पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में डीएसपी श्रीमति माया शर्मा के पयर्वेक्षण में जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज डीएसपी श्री बोनिफेस एक्का के नेतृत्व में साइबर सेल व महिला सेल बालोद के द्वारा डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति अभियान एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विभिन्न सामाजिक, कानूनी एवं साइबर सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
🔹 साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी
साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र द्वारा बताया गया कि अज्ञात लिंक या APK फाइल डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि इनसे मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल होकर बैंक संबंधी जानकारी चोरी हो सकती है।

“डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए ऑनलाइन फ्रॉड में अपराधी स्वयं को पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डराते हैं और पीड़ित से ऑनलाइन पैसे वसूलते हैं — ऐसे कॉल या वीडियो कॉल पर विश्वास न करने की सलाह दी गई।
फर्जी लोन ऐप्स जो अत्यधिक ब्याज दर पर कर्ज देते हैं और बाद में व्यक्तिगत फोटो या डेटा का दुरुपयोग करते हैं, उनसे सावधान रहने को कहा गया।
ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीदारी करते समय केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का उपयोग करने, नकली वेबसाइट या लिंक से बचने एवं भुगतान करते समय सावधानी बरतने के उपाय बताए गए।
बालोद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर विश्वास न करें, और जागरूक रह कर ही डिजिटल युग में सुरक्षित रहें।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, हैकिंग या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in या टोल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज करने की अपील की गई।
🔹 महिला सुरक्षा और कानूनी जागरूकता
कार्यक्रम में महिला सेल से एएसआई सीता गोस्वामी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता पर भी विशेष बल दिया गया।
छात्राओं को महिला संरक्षण संबंधी कानूनों — जैसे दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम, तथा साइबर बुलिंग और रिवेंज पोर्न जैसे अपराधों के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी भी साझा की गई।
🔹 सामाजिक संदेश
इसके अतिरिक्त, उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्त जीवन जीने, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने, और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
🔹 पुलिस का संदेश
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जनजागरूकता अभियानों से समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता, साइबर साक्षरता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में मदद मिलती है।
इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला सेल बालोद से एएसआई सीता गोस्वामी, महिला आरक्षक द्रौपति साहू साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेंद्र, आरक्षक रविकांत गंधर्व महाविद्यालय के प्राचार्य ख़ेम लाल रावते सहायक प्रोफेसर रोहित शोरी, श्रीमती प्रज्ञा कोरपे एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

जमीन फर्जीवाड़े की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की पुलिस ने

0

फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी गई पैतृक जमीन

बकावंड विकासखंड बकावंड अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल मूली के पटवारी हल्का नंबर 14 के बोरीगांव से जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुछ लोगों ने सरपंच और कोटवार की मिलीभगत से पैतृक जमीन दूसरे के पास बेच दी है। यह सरासर धोखाधड़ी का मामला है, मगर पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

शिकायतकर्ताओं ने बताया है कि उनके दादा स्व. जानकीराम आत्मज स्व. लोकनाथ, स्व. खुटी आत्मज स्व. लोकनाथ, स्व. तुलसीराम, वैद्यनाथ आत्मज लोकनाथ के नाम से ग्राम बोरीगांव पटवारी हलका नंबर 14 में स्थित पैतृक भूमि खसरा नंबर 517 रकबा 0.31 हेक्टेयर राजस्व अभिलेख में शामिलात दर्ज था। राजस्व अभिलेख में अनावेदक गण चतुर्भुज, तुलेश्वर, लुप्तेश्वर, जोगेश्वर पिता स्व. तुलसीराम जाति ब्राहम्ण निवासी ग्राम जैबेल तहसील बकावंड व ग्राम पंचायत बोरीगांव के सरपंच पंच व कोटवार द्वारा कूटरचित कर आवेदक के दादा स्व. जानकीराम पिता लोकनाथ, स्व. खुटी पिता स्व. लोकनाथ का नाम राजस्व अभिलेख से विलोपित कर मृतकों की कोई संतान नहीं होना बताते हुए अपना नाम दर्ज कर भूमि ब्रिक्री कर दी गई है।पीड़ितों ने मांग की है कि चतुर्भुज, तुलेश्वर, लुप्तेश्वर, जोगेश्वर पिता स्व.तुलसीराम, जाति ब्राहम्ण निवासी ग्राम जैबेल व ग्राम पंचायत चोरीगांव के सरपंच पंच व कोटवार के विरूद्ध प्राथमिकी रिपार्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ितों ने इस आशय का आवेदन बकावंड थाने में दिया है, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि यह धोखाधड़ी का मामला है। पीड़ितों ने अब बस्तर कलेक्टर और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

इंद्रावती विकास प्राधिकरण…?ना कार्यालय : ना स्टाफ : ना फंड…फिर भी अध्यक्ष नियुक्ति की चर्चा

0

रायपुर/जगदलपुर :मुख्यमंत्री सचिवालय एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय के विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी का इंद्रावती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर 2-3 दिनों के भीतर नियुक्ति हो सकती है।

स्थानीय मीडिया हैरान

लेकिन जगदलपुर के ही मीडिया में चर्चा का विषय अलग है और सच्चाई भी है क्योंकि ना इसका कार्यालय है ना कोई ऑफिस है ना स्टाफ है और ना ही फंड है, तो फिर इस ऑफिस और इस प्राधिकरण का क्या होगा और इस प्राधिकरण का अधिकार क्षेत्र में क्या होगा!

डैमेज कंट्रोल की नीति

इसे बस्तर संभाग में डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है, जगदलपुर से रायपुर तक यह गर्मागर्म चर्चा चल रही है, राजनीतिक चर्चा यह भी है कि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा में से 11 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, दोनों लोकसभा क्षेत्र और त्रिस्तरीय पंचायती राज के समस्त पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, एक निगम का अध्यक्ष पद बस्तर को दिया जा चुका है।

गैर जनजातीय वर्ग में नाराजगी

वहीं गैर जनजाति वर्ग की नाराजगी इस बात की भी थी कि पुराने कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है, अभी तक अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ के अध्यक्ष की नियुक्ति बस्तर संभाग से हो चुकी है, कांकेर जिले के भाजपागणों की भी निरंतर उपेक्षा हो रही है, संगठन और सरकार में सामंजस्य के अभाव है, इसीलिए बस्तर संभाग की उपेक्षा, बस्तरवासियों को अब रास नहीं आ रहा है।

जल जीवन मिशन के फूंक डाले 84 लाख, ग्रामीणों को नहीं मिला एक बूंद पानी

0

ढाई साल से सो रहा है विभाग, ठेकेदार गायब

जमीन पर है काम आधा अधूरा, मगर फाइलों में दिखा दिया गया है पूर्ण

अर्जुन झा-

बकावंड केंद्र सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने कमाई का बड़ा जरिया बना लिया है। अधिकारी और ठेकेदार काम आधा अधूरा कराते हैं और फाइलों में कार्य पूर्ण दर्शा कर पूरी स्वीकृत राशि निकाल लेते हैं। इसका बड़ा उदाहरण विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मैलबेड़ा से सामने आया है। यहां जल जीवन मिशन के कार्य के नाम पर में 84.25 लाख रुपए फूंक डाले गए, मगर ढाई साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को आज तक एक बूंद पानी नहीं मिल पाया है। ग्राम मैलबेड़ा में सिंगल विलेज स्कीम और जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 में पेयजल व्यवस्था के लिए 84.25 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। इस राशि से गांव में 50 किलो लीटर क्षमता वाली 12 वर्ग मीटर की टंकी निर्माण, 4957 मीटर पाईप लाइन बिछाने, 230 नल कनेक्शन देने, बाउंड्रीवॉल, क्लोरिन रूम और स्विच रूम निर्माण के कार्य प्रस्तावित थे। इसका ठेका रायपुर के फर्म ए जे वेंचर को दिया गया था।

इसका कार्यादेश 29 मई 2023 को जारी हुआ था। ढाई साल बीत चुका है, लेकिन आज तक टंकी में पानी नहीं भरा जा सका है। पाइप लाइन आधी अधूरी बिछाई गई है, अधिकांश घरों में नल कनेक्शन नहीं लगाए गए हैं, टंकी सूखी पड़ी है और ग्रामीण प्यासे मर रहे हैं। टंकी परिसर में बिना दरवाजे का एक कमरा जरूर नजर आ रहा है, जो संभवतः स्विच रूम होगा, मगर जल शुद्धिकरण के लिए क्लोरिन रूम का अता पता नहीं है। जब जल ही नहीं है, तो उसका शुद्धिकरण कैसे? यह है विभागीय लापरवाही की असली तस्वीर। ग्रामीणों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदार ने पाइप लाइन नहीं डाली, और जल जीवन मिशन को अमलीजामा पहनाने वाले विभाग पीएचई के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। सरकारी फाइलों में योजना पूर्ण दिखाई जा रही है, लेकिन ज़मीन पर हालात बिलकुल उलटे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आए। 84.25 लाख की योजना अब ‘पानी’ देने की जगह खुद धूल फांक रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अफसरों के बीच मिलीभगत से यह स्थिति बनी है।ग्रामीणों ने मांग है कि प्रशासन तत्काल अधूरे काम को पूरा करवाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे, वरना ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वर्सन

हम जवाब चाहते हैं टंकी तो खड़ी कर दी, पर पानी का नामोनिशान नहीं है। ढाई साल बीत गए, अब जनता जवाब चाहती है। स्थानीय ग्रामीण, ग्राम मैलबेड़ा

ट्रेन और मालगाड़ी की भिड़ंत कई लोग घायल

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक रेल दुर्घटना हुई, जब एक यात्री ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब यात्री ट्रेन मुख्य लाइन पर प्रवेश कर रही थी और उसी समय सामने से आ रही मालगाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए और ट्रेन की गति अचानक रुक गई।

राहत एवं बचाव कार्य:
घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन, जिला पुलिस और SDRF की टीमों ने मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

संभावित कारण एवं जाँच:
प्रारंभिक जाँच में सिग्नल फेल्योर या ब्रेक सिस्टम की खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है। रेलवे ने इस घटना की उच्च स्तरीय जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं।

रेलवे विभाग की प्रतिक्रिया:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की विस्तृत जाँच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल रूट को साफ करने और यातायात को पुनः सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बस्तर ओलंपिक में सियासी दीवार खड़ी कर दी सीईओ पांडे ने

0

ब्लॉक स्तरीय आयोजन से दूर रखा कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को
लोहंडीगुड़ा में जनपद सीईओ की मनमानी

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक में भारत की एकता और अखंडता की झलक दिखाई देती है। सभी वर्ग धर्म के खिलाड़ी छात्रों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलता है। सभी दलों के जनप्रतिनिधियों को इस महति आयोजन के सफल संचालन हेतु सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाता है, मगर लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत के सीईओ इस आयोजन को सियासी जामा पहनाने लगे हैं। बस्तर ओलंपिक के ब्लॉक स्तरीय आयोजन में जनपद सीईओ ने दो प्रमुख दलों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच दीवार खड़ी करने की साजिश रची है।

दरअसल इन दिनों बस्तर संभाग में चारों ओर बस्तर ओलंपिक की गूंज सुनाई दे रही है। पंचायत स्तर के बाद अब ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं का दौर चल रहा है। इसी के तहत बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड में भी ब्लॉक स्तरीय आयोजन आज शुरू हुआ। इसका समापन 5 नवंबर की शाम होगा। ब्लॉक लेवल के इस आयोजन में भाजपाई सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष और जिला एवंजनपद सदस्यों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है, लेकिन कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर दिया गया है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी लोहंडीगुड़ा जनपद सीईओ धनेश्वर पांडे के कंधों पर है। किसे अतिथि बनाना है, किसे नहीं, यह सब इन्हीं महाशय को तय करना है, मगर इन जनाब ने एक जिम्मेदार अधिकारी होते हुए भी जो गैर जिम्मेदाराना कृत्य किया है, उसके लिए वे खुद उपहास के पात्र बन गए हैं। उन्होंने ऐसा कृत्य किसके कहने पर किया है, यह तो जांच में सामने आएगा, किंतु कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज और जनपद सदस्यों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाने को क्षेत्र के ग्रामीण जनपद सीईओ की बड़ी चाल और साजिश करार दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पांडेजी दोनों दलों के बीच बड़ी दीवार खड़ी कर और दोनों दलों के नेताओं को आपस में लड़ा कर अपना उल्लू सीधा करने की फिराक में हैं।

बस्तर ओलंपिक के नाम पर यह कैसा खेल? मालवाहक वाहनों से ढोए जा रहे हैं बच्चे

0

परिवहन के फंड नहीं है, तो आयोजन आखिर क्यों
व्यवस्था पर अधिकारियों के अलग अलग बोल
-अर्जुन झा-
बकावंड पूरे बस्तर संभाग में इन दिनों बस्तर ओलंपिक की धूम मची हुई है, मगर कुछ जगहों पर यह महत्वपूर्ण आयोजन अव्यवस्था की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। बकावंड विकासखंड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां गांवों से छात्र छात्राओं को भेड़ बकरियों की तरह माल वाहक वाहनों से ढो कर लाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक अपनी अलग पहचान बना चुका है।इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है और राज्य के दूसरे संभागों में इस तरह के आयोजन की मांग उठने लगी है। बस्तर ओलंपिक का पिछला आयोजन उम्मीद से कहीं ज्यादा सफल रहा। बस्तर ओलंपिक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसमें ग्रामीण आदिवासी महिलाएं और नक्सलवाद से नाता तोड़ चुके पूर्व नक्सली भी बड़े उत्साह के साथ भाग लेने लगे हैं। राह भटके लोगों और बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी खेल प्रतिभाओं को प्लेटफार्म देने में भी बस्तर ओलंपिक बड़ा योगदान दे रहा है, मगर दुख की बात यह है कि बस्तर ओलंपिक के क्षेत्रीय आयोजनों के लिए फंड की कमी की बात सामने आने लगी है। फंड न रहने से प्रतिभागी विद्यार्थियों को आयोजन स्थल तक लाने और वापस ले जाने के लिए ढंग की परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा पा रही है। छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने इस महति आयोजन के लिए पूरी व्यवस्था की है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से खिलाड़ी बच्चों को मालवाहक वाहन में भर कर लाया जा रहा है। इसके चलते इस बड़े आयोजन की अब बदनामी होने लगी है। हालांकि सभी अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ी छात्र छात्राओं को बस, वैन जैसी बंद गाड़ियों से खेल आयोजन स्थल तक लाया जाना चाहिए, लेकिन कुछ अधिकारी फंड नहीं होने का रोना रोकर बच्चों के जान से खेलने लगे हैं। बकावंड में हो रही ब्लॉक स्तरीय खेल स्पर्धाओं के लिए गांवों से छात्र छात्राओं को माल वाहक पिकअप वाहनों में भरकर लाए जाने की तस्वीर सामने आई है। यह कृत्य बस्तर ओलंपिक की प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाने का काम कर रहा है। इसे लेकर अधिकारियों के अलग अलग बयान सामने आए हैं।
वर्सन
बंद वाहनों से लाने के निर्देश
बच्चों को सुरक्षित रूप से बंद गाड़ी में ही लाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबधित पक्षों से कहा गया है कि प्रतिभागी छात्र छात्राओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
-एसडीएम,
बकावंड अनुभाग

वर्सन
नहीं है हमारे पास फंड
बच्चों को बंद गाड़ियों से लाने और वापस ले जाने के लिए बंद गाड़ियों की व्यवस्था हेतु हमारे पास फंड नहीं है।
-परमेश्वर कुर्रे,
सीईओ जनपद पंचयत बकावंड

वर्सन
सुविधा अनुसार हो ला सकते हैं
बच्चों को बंद गाड़ियों से लाने ले जाने की कोई योजना हमारे पास नहीं है। जैसी भी परिवहन सुविधा हो, खिलाड़ी छात्र छात्राओं को आयोजन स्थल तक लाया जा सकता है।
-चंद्रशेखर यादव,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बकावंड

रेत खदान की ई-नीलामी हेतु आॅनलाईन आवेदन 06 नवंबर तक

0

07 नंवबर को ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा आवेदन, निविदा एवं बोली का ओपनिंग

बालोद,03 नवंबर 2025 खनिज रेत खदान की ई-नीलामी हेतु छत्तीसगढ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत् इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्सन) के माध्यम से जिले के 05 रेत खदान नेवारीकला-01, नेवारीकला-02, अरौद, देवीनवागांव एवं पोंड के उत्खननपट्टा आबंटन हेतु निविदा आमंत्रण सूचना जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 06 नवंबर 2025 तक आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। अपर कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि प्राप्त आवेदन/निविदा/बोली की ओपनिंग 07 नवंबर 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तर पर गठित समिति के सदस्य के रूप में शामिल सभी अधिकारियों को 07 नवंबर को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ई-नीलामी के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है।
क्रमांक/816/ठाकुर
–00–

स्कुल के अन्दर घुस कर चोरी करने वाले आरोपी थाना डौण्डीलोहारा पुलिस के हत्थे चढे

0

स्कुल में रखे एक नग इण्डेक्‍शन, माईक सेट एवं स्मार्ट टीवी को आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल।

पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम भेडी के प्राथमिक स्कुल में चोरी के मामले में बारिकी से विवेचना कर आरोपियों को पकडा गया।

धमेन्द्र देशमुख सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला ग्राम भेडी द्वारा दिनांक 03/11/2025 को थाना उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/11/2025 के सुबह लगभग 06/30 बजे अज्ञात चोर के द्वारा प्राथमिक स्कुल ग्राम भेडी के ऑफिस एवं अध्यापन कमरे का ताला तोडकर कमरे अन्दर प्रवेश कर एक नग इण्‍डेक्‍शन, माईक सेट बॉक्स एवं स्मार्ट टीवी कीमती लगभग 19640 रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी कर घटना कारित करने वाले आरोपी (1) विजय कुमार ठाकुर पिता स्व. भागी राम ठाकुर उम्र 31 साल साकिन भेड़ी थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) (2) दुष्यंत कुमार उर्फ दिषु सुधाकर पिता ढालसिंह सुधाकर उम्र 25 साल ग्राम भेड़ी थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) हाल- आर्य नगर कोहका भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) को बारिकी से पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किये। प्रकरण में आरोपियों को दिनांक 03.11.2025 के क्रमश 15.40, 15.50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रूमन सोनवानी, प्र.आर. 652 दिगम्बर वर्मा, म0प्र.आर. 989 लिलेश्‍वरी देवांगन, आरक्षक विनोद अजय, रवि देशलहरे, भीष्म पिस्दा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीः-
(1) विजय कुमार ठाकुर पिता स्व. भागी राम ठाकुर उम्र 31 साल साकिन भेड़ी थाना डौण्डी
लोहारा जिला बालोद(छ.ग.)
(2) दुष्यंत कुमार उर्फ दिशु सुधाकर पिता ढालसिंह सुधाकर उम्र 25 साल ग्राम भेड़ी थाना डौण्डी
लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) हाल – आर्य नगर कोहका भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)

MOST POPULAR

HOT NEWS