City Media - Page 1554 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1554

आरंग टीकाकरण केंद्र में आरंग की जनता की उपेक्षा- मारकण्डेय

0

आरंग के पूर्व विधायक एवं भाजपा अनु.जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकण्डेय ने कोरोना टीकाकरण की पंजीयन प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए यह आरोप लगाया है कि आरंग के टीकाकरण केंद्र में स्थानीय लोगों की उपेक्षा हो रही है। पिछले दो दिनों में आरंग के टीकाकरण केंद्र के आंकड़ों से

स्पष्ट है कि आरंग में आरंग लोगों को कम बल्कि अन्य स्थानों से लंबी यात्रा कर पहुंचे लोगों का टीकाकरण अधिक हुआ है जिससे आरंग की जनता उपेक्षित महसूस कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मारकण्डेय का यह आक्षेप है कि आरंग नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के पंजीयन हेतु अपनायी जा रहा प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है जिसमे आम जनता को लंबी कतार में खड़ा कराया जा रहा है। यह कतार इतनी लंबी हो जाती है कि सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियों का पालन नही हो पाता इससे अराजकता फैल रही है और संक्रमण थमने के बजाय बाहर शहर से आयी भीड़ के माध्यम से और बढ़ने की संभावना अधिक बनते जा रही है। चिंता का विषय यह भी है कि बार-बार प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद भी टीकाकरण व कोरोना टेस्ट एक ही स्थान पर किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गौरतलब है कि गत 28 अप्रैल को नवीन मारकण्डेय ने कलेक्टर रायपुर को पत्र लिखकर निवेदन किया था कि टीकाकरण की व्यवस्था प्रत्येक गांवों में की जावे और स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से टीकाकरण का प्रेरण व प्रचार-प्रसार भी किया जावे किन्तु प्रशासन के सुस्त रवैय्ये से टीकाकरण अभियान अव्यवस्था का शिकार है। बीपीएल कार्डधारियों के लिए आरक्षित टीकों के लिए तय लक्ष्य से आधा भी नही हो पाया है। मारकण्डेय ने शासन व प्रशासन से अपील किया है कि टीकाकरण अभियान में स्थानीय जनता की प्राथमिकता सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ा जावे इससे ही आरंग को कोरोना मुक्त करने में सफलता मिलेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मातृ दिवस पर संसदीय सचिव पहुँचे ग्रामीण क्षेत्रो मे, बुजुर्ग माताओं का लिया आशीर्वाद

0

कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई मे आपके आशीर्वाद के अलावा आपका साथ भी जरूरी-जैन

आज भी जारी रहा राहत सामग्री वितरण का दौर

राशन दुकानो का भी किया निरीक्षण

जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के समक्ष उपजे संकट के समाधान हेतु शहर के विभिन वार्डो मे और ग्रामीण क्षेत्रो मे राशन सामग्री,आयुष रोग प्रतिरोधक़ काढ़ा एवं मच्छर दानी का लगातार वितरण किया जा रहा है |

आज इसी कड़ी मे बड़ेमुरमा,कवाली कला, छोटे कवाली, नानगुर सिडमूड, अलनार ,मांझीगुडा मे जैन द्वारा के रहवासियों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।

जैन द्वारा लगातार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे है इसके साथ ही राशन दुकानों का निरीक्षण कर संचालकों वितरण संबंधी जानकारी लेकर कोरोना के प्रोटोकाल के तहत ही सामग्री प्रदान करने के निर्देश दिये |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आज वितरण कार्यो के दौरान विकास दुग्गड,धीरज महंत,अजय बिसाई, अरुण गुप्ता ,नीलू राम,बघेल, सुनील दास, मनधर शिवम, हरी बंधु नाग, पार्वती बघेल, राजन कुमार बघेल,श्रीमती शांति बघेल ,श्रीमती अरावती बघेल, शंकर नाग ,हरिहर सेठिया, अमल बैश, शरद नागेश, जयदेव, राधिका, कमल ,लक्ष्मी बघेल, मनबोध बघेल, लोकेश सेठिया, धर्म बघेल ,त्रिलोचन बघेल, विजय बघेल, गणेश सेठिया, गिनता राम, मेह तरराम, बंशीधर बघेल, नानूराम नाग ,मंकी नाग, सुगली, जालंधर ठाकुर, देव नाथ नाग,पदम नाग ,धनीराम नाग, श्रीनाथ बघेल, मालिकराम नाग, सचिन अरुण सेठिया, राज भूषण धुर्वे ,तुलाराम बघेल, मनोज बघेल, मोहन सेठिया, जानिक बघेल, मेघनाथ धरत, विनोद सेठिया, सुनील दास, राधा मोहन दास, हारून दास,धन सिंह बघेल ,कमल शाह सहित मीतानीन,स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारी, कोटवार, पटेल पुजारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शराब के झोंक में पेट्रोल पी कर दी युवक ने जान, राजपूर के सरगीगुड़ा की घटनाएं

0

जगदलपुर। लॉकडाऊन के कारण शराबबंदी किया गया है और इसके कारण कई लोग अलग-अलग द्रव्य पदार्थो का सेवन कर रहें हैं जिससे कई लोगों की जान चले गई है उसके बावजूद घातक कदम कुछ लोग उठाने से भी परहेज नहीं कर रहें हैं जिसके कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। नारायणपुर विधानसभा के बड़े राजपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें शराब की जगह पेट्रोल पीकर एक युवक ने जान दे दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बस्तर जिले के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजपूर ग्राम के सरगीगुड़ा निवासी युवक डमरू पिता लक्ष्मण ने पहले शराब पीया किंतु जब प्रतिपूर्ति लायक शराब नहीं हुआ तो उसने घर में रखे पेट्रोल को पी डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संसदीय सचिव ने किए स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

0

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य केंद्रों का सघन दौरा संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद बालोद जिला हॉस्पिटल में मरीजों एवं उनके परिजनों से मिले व स्वस्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा किये। इसी दौरान महावीर आईटीआई बालोद में कोविड सेंटर का निरीक्षण किए । संसदीय सचिव द्वारा कुछ दिन पहले कुरदी के पास हुये ट्रक आगजनी में घायल मरीजों मुलाकात कर हालचाल जानकर एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात कर जायजा लिए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एक कदम सच्ची सेवा की ओर..सराहनीय पहल

0

कोरोना संक्रमण की इस भयावह स्थिति में बिखरती सॉंसों को यथाशक्ति सँभालने और उन्हें लय देने के इस अनुष्ठान में गुण्डरदेही विकासखंड के शिक्षकों की एक टीम अनवरत क्रियाशील है। विकासखंड के शिक्षकों ने स्माल एक्शन ग्रुप “एक कदम सच्ची सेवा की ओर” तैयार कर मात्र दो दिवस में टीम तैयार कर शिक्षकों एवं समाजसेवियों से आगे आकर सहयोग करने की अपील किया , जिसका लाभ मिलता गया और एक बड़ी धनराशि एकत्रित करने में सफल हुए । विपदा की घड़ी में सामर्थ्यानुसार सभी ने अपना सहयोग दिया जिससे प्रथम चरण में कोविड सेंटर खलारी (गुण्डरदेही) में 01 ऑक्सीजन सिलिंडर फ्लोमीटर सहित, 01 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, 15 पल्स आक्सीमीटर,10 वेपोराईजर मशीन का इंतज़ाम कर आज बीएमओ गुण्डरदेही डॉ.रेणुका प्रसन्नो, तहसीलदार अश्वन पुसाम, थाना प्रभारी रोहित मालेकर को सौंप दिए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

आपदा के भयंकर स्वरूप के समक्ष इनके साधन सीमित हैं पर इन्हीं छोटे-छोटे प्रयासों के साथ अपने संकल्प की असीम शक्ति से यह लड़ाई अवश्य जीतेंगे।हम सब ईश्वर सें प्रार्थना करते हैं कि इस महामारी के संकट सें ईश्वर सब को सुरक्षित रखें एवं जो कोविड मरीज हैं वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने परिवार जनों के साथ पहले की ही भांति ख़ुशी पूर्वक रहें |शिक्षको में ओमप्रकाश देवांगन, छविलाल साहू, तामेश्वर साहू, यशवंत चन्द्राकर, भोलेश महतो, सुभाष गजेन्द्र, युगल देवांगन, बुसरा परवीन, नीलम कौर, दीप्ती पाण्डे, शैलेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र हरमुख, श्रवण यादव आदि ने शिक्षक समुदाय की तरफ से अधिकारियो को यह सामान सौंपा।शिक्षको के इस कार्य को देखकर अन्य कर्मचारी भी एवं लोग भी सहयोग के लिए आगे आ रहे है। शिक्षकों के इस पहल की सराहना सभी अधिकारियों ने की।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गुंडरदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0

गुंडरदेही पुलिस को अवैध रूप से कार में परिवहन करते हुए गुटखा बरामद हुआ। पेट्रोलिंग टीम को फिर एक बार अवैध कारोबार को दबोचने में कामयाबी मिली। दुर्ग से धमतरी की ओर जा रही आल्टो वाहन क्रमांक CG 07 2605 को धमतरी चौक गुंडरदेही में चेक करने पर अवैध रूप से रखे 12 बोरी जर्दायुक्त पान बाग मसाला जुमला 785 पैकेट कीमती लगभग 84680 रुपया बरामद किया।वाहन चालक तामन लाल साहू पिता पुनीत राम साहू उम्र 31 साल ओदरागहन थाना रानीतराई जिला दुर्ग बताया गया।
कार्यवाही में विनय साहू , दुर्जन लाल रावते , लक्मण नवरंगे ,आरक्षक परवीन सोनी , साधु राम शामिल थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रासायनिक खाद के दाम तत्काल कम करे केंद्र सरकार :लखेश्वर बघेल

0

जगदलपुर। बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रासायनिक खाद के दामों में बढ़ोतरी की निंदा करते हुए कहा है कि कोरोना संकट के समय जीवन-मृत्यु से जूझ रहे किसानों के लिए रासायनिक खाद के दामों में बढ़ोतरी करना केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा एक और अन्याय है।

प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा रासायनिक खादों के मूल्य में अत्यधिक वृद्धि की गई है जिससे डी. ए. पी., एन. पी. के., एम. ओ. पी. के दाम बढ़ गए हैं जिसके परिणाम स्वरूप 1150 की डी.ए.पी.अब 1900 रुपये बोरी मिलेगी वहीं 1285 की एन. पी. के. 1747 में और 850 का एम. ओ. पी. 1000 में मिलेगा।इस तरह केंद्र सरकार ने उर्वरकों पर एकमुश्त 58 प्रतिशत की वृद्धि कर अपने किसान विरोधी होने और कम्पनी परस्त नीतियों का खुला प्रदर्शन किया है। मनमाने ढंग से कृषि नीतियों में बदलाव, काले कृषि कानून के चलते पांच माह से चल रहे आन्दोलन पर यह निर्णय ज़ख्मो पर नमक छिड़कने जैसा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

एक तरफ तो केंद्र की भाजपा सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का भरोसा दिया था, किसानों की आमदनी दुगुनी करने की बात की थी पर सरकार निरंतर किसान और किसानी विरोधी फैसले ले रही है।जो इस संकट की घड़ी में अस्वीकार्य, अशोभनीय तथा निंदनीय है। जिस पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा है कि एक ओर जहां केंद्र सरकार उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को संकट के समय अतिरिक्त सहायता दे रही है। भाजपा किसानों की आय दुगनी की घोषणा कर उनके खिलाफ कानून बनाती है, संकट के समय रासायनिक खादों की कीमत बढ़ा रही है जबकि इसके विपरीत कोरोना संक्रमण काल में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दूसरे वर्ष की पहली किश्त स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को किसानों के खाते में डालने जा रही है।

गांव-गांव में अब बाहरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, जागरूकता अभियान चलाकर कोविड़ से लड़ रहे ग्रामीण

0

जगदलपुर। वैश्विक महामारी कोविड़ 19 की विभीषिका से पूरा देश पीड़ित हैं और इसके कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश का भी बूरा हाल है। कोरोनावायरस भी बस्तर जिले में कहर बरपा रहा है जिसके कारण सुधापाल,जीराखाल,आमाबाल व बिंता में मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो शहरी क्षेत्रों में भी कई लोगों ने जान गंवाई ।इन सबके बीच गांव-गांव में भी कोरोनावायरस को रोकने स्वप्रेरित होकर छोटे-छोटे कंटेंटमेन जोन बनाया जा रहा है जिसके तहत् बस्तर जनपद के टीकरालोहंगा सहित दर्जनों गांवों में ऐसे ही कंटेंटमेन जोन बनाया गया है जिसमें बाहर से आने वाले से गहन पूछताछ किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा तय किए गए कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार गांव-गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी व शिक्षकों द्वारा सर्वे तक कोरोना जांच प्रारंभ कर दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बोनस राशि किसानों को कोरोना संकट काल में दिया जाय:- सोनसाय कश्यप

0

जगदलपुर:- छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे)जिला बस्तर अध्यक्ष सोनसाय कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना काल मे किसानों को बोनस राशि दिया जाना चाहिए इसमें कोई देरी नही होना चाहिए ।कोरोना काल के संकट में किसानों कई तरह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को दिया गया था। लेकिन कोरोना संकट काल में किसानों को हितैसी बताने वाली राज्य सरकार अब किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं।राज्य सरकार तत्काल संज्ञान में लिया जाय कि किसानों को खाद – बीज लैम्पस के माध्यम से अभी से दिया जाना चाहिए क्योंकि किसानों को

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कोरोना संकट में दोहरा मार हो रहा है ।वर्तमान कि राज्य सरकार ने गंगाजल को हाथों में कसम खाकर कहा था कि 2500 सौ सर्मथन मूल्य पर खरीदने का वादा किया था। लेकिन किसानों को 2500 सौ रुपये सपना दिखाया गया है 2500 सौ रुपये के जगह 1868 रुपये दिया गया है इस तरह किसानों को अपना मेहनत का फल नही मिल पा रहा है । इस कारण राज्य सरकार किसानों को तत्काल बोनस राशि कोरोना संकट काल मे दिया जाय।वर्तमान स्थिति 80% आबादी खेती किसानी पर निर्भर रहते हैं ।इस समय खेतों में जुताई होने वाले है , लैम्पस बंद होने के कारण परेशान हो रहे हैं इस कारण किसानों को राहत देने का कार्य राज्य सरकार किसानों के लिए करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार कोरोना टीकाकरण करने में फेल- विक्रम धूर्वे

0

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ( बालोद ) विक्रम धूर्वे ने भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पर टीकाकरण अभियान की नीति एवं प्रबंधन पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 45 वर्ष आयु से ऊपर के लोगों प्रथम चरण कोविड सिल्ड वैक्सीन का प्रथम डोज़ लगवाया था किंतु आज 42 से 45 दिन हो जाने के बाद भी टीका सेंटरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है प्रथम डोज में कोविड सिल्ड टीका लगा है दूसरी डोज में भी कोविड- शील्ड वैक्सीन टीकाकरण केंद्रों में उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरी डोज के लिए भटकना पड़ रहा है जबकि दूसरी डोज डॉक्टरों से पूछने पर पता चला है कि दोनों डोज लगभग 53 दिन के अंदर ही वैक्सीन लगने से टीकाकरण का लाभ रहेगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

सरकार अधिक आयु वर्ग के तथा 45वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दूसरे डोज़ की बारी आई तो सरकार की पॉलिसी पर सवालिया निशान लग गया है और टीकाकरण का प्रबंधन लड़खड़ा गया है।सरकार की फेल पॉलिसी के कारण लोगो को कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यहाँ तक की 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के वर्ग के लिए हाई कोर्ट आदेश के बाद ही टीकाकरण की प्रक्रिया में सुधार करना पड़ा ऐसे में यह समझ में नहीं आ रहा है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार टीकाकरण की प्रक्रिया में कब गंभीर होगी प्रथम चरण में भी गंभीर ना होने के कारण लाखों की संख्या में वैक्सीन खराब हुई लोग लगातार कोरोना संक्रमण से मर रहे हैं और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कुंभकरण की नींद में सोई है जल्द ही कोई अगर त्वरित निर्णय नहीं लिया गया तो लाखों की संख्या में लगाए हुए प्रथम डोज में हुआ

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोविड- शील्ड लगाए हुए नागरिक दूसरी डोज के लिए भटकते रह जाएंगे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम धूर्वे ने पूछा है मुख्यमंत्री जी प्रथम लहर जब कोरोना की आयी थी तब आप और आप के मंत्री ने कोरोना नियंत्रण को लेकर बहुत वाहवाही लूटी थी आज जब प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर आयी है तो सब मंत्री गहरी नींद में चले गए है अब 45 वर्ष से अधिक वाले दूसरी डोज के लिए कहां जाएं आप बताइए ये कैसी व्यवस्था है अब आप के मंत्रियों,विधायको किस बिल में दुबक कर बैठे हैं यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी नही बनती की टीकाकरण सेंटरो की जानकारी प्राप्त कर स्थिति को सामान्य करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS