संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी द्वारा अथक प्रयासों से कांकेर जिले को शीघ्र ही Magnetic Resonance Imaging (MRI) Machine की सुविधा प्राप्त होगी। अब कांकेर क्षेत्र के निवासियांे को (MRI) हेतु रायपुर या अन्य बड़े शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। शोरी द्वारा बताया गया है कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांकेर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के संबंध में अवगत कराये जाने पर कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार को शीघ्र ही MRI मशीन स्थापित करने केे निर्देश दिए गए हैं।
शोरी द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि कांकेर जिला अस्पताल में विश्व स्तरीय डायगनोस्टिक केन्द्र स्थापित किए जाएंगे जिसमें सभी रोगों के ईलाज पूर्व परीक्षण की व्यवस्था होगी। एक छत के नीचे सभी तरह के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था होने पर से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के नाम से बड़े शहरों के चक्कर लगाने एवं पैसों की बर्बादी से निजात मिलेगा।
जिला बालोद पुलिस प्रशासन द्वारा दिनांक 20.05.2021 को जिला मुख्यालय बालोद एवं राजहरा शहर में जिलाधीश महोदय द्वारा जारी संशोधित आदेशानुसार निर्धारित समयावधि में सशर्त खोले जाने वाले दुकानों में कोविड-19 नियमों के पालन सुनिश्चित कराने हेतु पैदल मार्च/फ्लेग मार्च किया गया।
जिले में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर महोदय द्वारा सम्पूर्ण बालोद जिला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। संक्रमण से बचाव हेतु शासन-प्रशासन द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिले में संक्रमण दर में कमी के मददेनजर लाॅक डाॅउन को अंशतः खोले जाने पर तिथिवार विभिन्न दुकानों को निर्धारित समयावधि में खोले जाने की छुट प्रदान की गई है। इसी तारतम्य में बालोद के सदर बाजार, बुधवारी बाजार, मधु चैक, जय स्तंभ चैक, बस स्टैण्ड, दल्ली चैक, गंजपारा व दुर्ग-दल्लीराजहरा मुख्यमार्ग में स्थित दुकानों के साथ-साथ राजहरा शहर के दुकानों में शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने दिनांक 20.05.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते के नेतृत्व में बालोद पुलिस, राजस्व विभाग तथा नगरपालिका बालोद के द्वारा संयुक्त रूप से पैदल मार्च/फ्लेग मार्च किया गया।
पैदल मार्च के दौरान सड़क किनारे स्थाई व अव्यवस्थित तरीके से लगाये गये विभिन्न सब्जी व फल दुकानों को हटाने व निर्देशानुसार काॅलोनी में जाकर सब्जी व फल बेचने कहा गया। आज के लिए निर्धारित दुकानों के अतिरिक्त खोले गये अन्य दुकानों को बंद कराया गया तथा नियत तिथि व समयावधि में उन्हे खोलने हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक दुकानों के सामने सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु निश्चित दूरी पर ग्राहकों के खड़े होने व क्रम से सामाग्री क्रय करने हेतु गोल घेरा बनाने कहा गया। दुकानों में स्वयं तथा ग्राहकों के उपयोग हेतु आवश्यक रूप से हैण्ड सेनेटाईजर उपलब्ध रखने एवं दुकान संचालकों को स्वयं मास्क पहनकर ही रहने व ग्राहकों को भी मास्क धारण करने पर ही सामान विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस पैदल मार्च/फ्लेग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद के साथ अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) बालोद, रामसिंह ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलीम खान, उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले, तहसीलदार बालोद रश्मि वर्मा, रक्षित निरीक्षक बालोद मधुसूदन सिंह नाग, थाना प्रभारी बालोद गैंदसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी राजहरा तुलसिंह पट्टावी, यातायात प्रभारी रामसत्तु सिन्हा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद रोहित कुमार साहू, उप निरीक्षक यामन देवांगन एवं पुलिस के अन्य रक्षित केन्द्र बालोद, थाना बालोद, थाना राजहरा, राजस्व विभाग व नगरपालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष- 2020-2021 में शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिये सभी नगरीय निकायों में अध्यक्ष,पार्षद एवं एल्डरमैन निधि जारी किया गया था।
नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा में भी पार्षद एवं एल्डरमैन निधि से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विस्तार कार्यों का भूमिपूजन नगर पालिका के अध्यक्ष शीबू नायर एवं वार्ड पार्षदों द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने वार्ड क्रमांक-02 की पार्षद ममता नेताम के निधि से वार्ड में पानी टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक-26 की पार्षद टी ज्योति के निधि वार्ड में मिनी उद्यान निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक-04 में एल्डरमैन जगदीश श्रीवास की निधि से सेन समाज भवन के सामने पानी टंकी एवं पाइपलाइन विस्तारित कार्य, वार्ड क्रमांक-07 में मलयालम समाज भवन परिसर में एल्डरमैन के.व्ही. अब्राहम के निधि से नवीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक-22 में निषाद समाज भवन के बाजू में अध्यक्ष निधि से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कहा कि दल्ली राजहरा नगर के नागरिकों के मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप पार्षद और एल्डरमैन निधि का उपयोग किया गया है। नगरवासियों के लिये मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए वार्डों में विभिन्न कार्य किये जायेंगे, राजहरा वासियों को जल्द ही इसका लाभ मिलने लगेगा।
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सभी जगहों पर विकास कार्यों की गति धीमी हो गई है,लेकिन आने वाले दिनों में राज्य शासन द्वारा नगर के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का सौगात मिल जाएगा।
वार्डों में निर्माण कार्यों के लिये किये गये भूमिपूजन कार्यक्रमों में शासन के सभी निर्धारित गाइडलाइंस का पालन किया गया है तथा नागरिकों को भी इसका पालन करने और टीकाकरण के लिये तत्परता दिखाने का भी अपील किया गया।।
दल्लीराजहरा – आज भी डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर है | शहरी क्षेत्रों के साथ गाँवों में भी कोरोना का संक्रमण थमता नजर आ रहा है | आज दल्लीराजहरा से 07 कोरोना संक्रमित मिले जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 08 संक्रमित मिले |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
आज दिनांक 20 मई को संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा का प्रतिनिधि मंडल अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकेश तिवारी जी से मिला प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि टाउनशिप के अंदर जलाराम मंदिर तथा उसके आसपास के क्वॉर्टरो में सुबह 5:00 बजे से थोक सब्जी बाजार की गाड़ियां आकर खड़ी होती है और बहुत सारे लोग इकट्ठे हो जाते हैं जिसमें बाहर आसपास के गांव के लोग गाड़ियों के ड्राइवर ठेला वाले सब्जी के चिल्लर व्यापारी आदि लोग इकट्ठे होते हैं जिनमें से अधिकांश लोग मास्क का उपयोग नहीं करते हैं और ना ही शासन के सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन होता है सवेरे से टाउनशिप के अंदर सब्जी भाजी की गाड़ियों के आने तथा बाहरी लोगो आने से तथा लोगों के द्वारा एक साथ इकट्ठा होने के कारण उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों में करोना संक्रमण को लेकर भय का वातावरण बन गया है |
एक तरफ तो शासन द्वारा कोरोनावायरस के संक्रमण को कम करने के लिए जी तोड़ कोशिश की जा रही है उसके बावजूद टाउनशिप के इस वार्ड में बाहरी लोगों द्वारा लापरवाही की जा रही है जिससे लोग कोविड-19 का शिकार हो सकते हैं इन सभी गतिविधियों के कारण संभावित कोविड-19 की वजह से यहां के लोग अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया यह सब्जी बाजार जल्द से जल्द अन्यत्र स्थानांतरित करने की कृपा करें प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर संगठन सचिव तोरण लाल साहू कोषाध्यक्ष आर पी बरेट कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू धनराज साहू शामिल थे |
जगदलपुर।भाजपा महिला मोर्चा ने प्रांतीय आह्वान पर आज अपने अपने घरों के सामने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धरना दिया।भाजपा महिला मोर्चा ने विभागीय भ्रष्टाचार को उजागर करने अनशन पर बैठे महासमुंद के महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले की गिरफ्तारी का विरोध किया है और इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इसके पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राम कुमारी यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सौंपा गया था। प्रांतीय आह्वान पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा आज अपने अपने घरों के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमारी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और रेडी टू ईट सामग्री खरीदी में अनियमितता के विरोध में महासमुंद महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले धरने पर बैठे थे।इन दो मामलों में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। हमारी मांग है कि विगत 2 वर्षों में प्रदेश के सभी जिलों में हुई खरीदी व आबंटन की न्यायिक जांच की जाए। जिस अधिकारी ने भ्रष्टाचार को उजागर किया है, उसे ही कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार प्रताड़ित कर रही है। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता नाग ने कहा कि सुधाकर बोदले को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाय एवं साथ ही संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
महिला मोर्चा के धरना प्रदर्शन में आज प्रमुख रूप से दीप्ति पांडे,रोशन सिसोदिया,किरण सेन,भारती श्रीवास्तव,माहेश्वरी ठाकुर,कृष्णा राय, त्रिवेणी रंधारी,रंजीता जोशी,मीना विश्वकर्मा,पवन गुप्ता,ममता सिंह राणा,बबली पाठक,संगीता मंडल सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थी।
कांकेर – भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के सहमति व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया की अनुशंसा से भा ज पा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मण्डावी ने प्रांजल झा को जिला मिडिया प्रभारी नियुक्ति किया |
देश-प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना महामारी के कारण पूरे देश मे आपातकाल जैसे हालात बने हुए है,जिससे बस्तर भी अछूता नही रहा है। बस्तर में बढ़ते कोरोना प्रकोप को देखते हुए लोगों को बेड, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस,दवाई ,ईलाज और अन्य चिकित्सीय सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दीपक बैज जी, सांसद बस्तर ने अपना निजी मोबाइल नं. 94060-77448 एवं 8817277727 को सार्वजनिक करते हुए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के सांसद कोविड जन सहायता केंद्र की दिनांक 27/04/2021 को शुरू किये। जो आज भी लगातार 24 वे दिन भी कोरोना के संकट काल मे लगभग सैकड़ों लोगों की मदद कर रहे है….सांसद कोविड जन सहायता केंद्र में बीजापुर, सुकमा,दंतेवाड़ा ,बस्तर कोंडागांव, के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ से मदद हेतु फोन आने लगे है। और उक्त केंद्र पूरे प्रदेश में मदद करने में सफल रहा है।
बस्तर सांसद दीपक बैज जी इस कार्य से कोरोना से जंग लड़ने वालो का मनोबल बढ़ा है,और लोगों को समय पर सहायता भी पहुंच पाया है।
बस्तर सांसद का लोगो ने किया धन्यवाद, कोरोना संकट और Lock down में लोगो को राहत पहुँचाने के लिए धन्यवाद दिए ।
दल्लीराजहरा – नाबालिग युवती के साथ प्यार के नाम पर अवैध रूप से शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है | घटना वार्ड क्र 26 दल्लीराजहरा का है जिसमे नाबालिग युवती और आरोपी भूपेंद्र साहू पिता स्व. गुलाब साहू उम्र 23 वर्ष दोनों एक ही मोहल्ले में रहते है | जैसा कि पीड़िता ने बताया आरोपी भूपेंद्र साहू युवती से प्यार करता हूँ कहकर बहला फुसलाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया वह भी लगातार एक वर्ष तक और यह जानते हुए कि युवती नाबालिग है और युवती द्वारा विरोध करने के बावजूद आरोपी युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देता था और कहता था कि वह उसी के साथ शादी करेगा | इस प्रकार आरोपी युवक द्वारा अवैध रूप से शारीरिक सम्बन्ध को अंजाम दिया |
शारीरिक सम्बन्ध की बात युवती ने अपने परिजनों को बताई फिर परिजनों द्वारा राजहरा थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई | पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्र 159/21 के तहत धारा 363, 366, 376(2), 376(3) 506 आईपीसी 4,5 पास्को एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |
जगदलपुर – कोरोना की वैश्विक महामारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाये जा रहे अभियान से अस्पतालों में भर्ती जरूरतमन्द मरीजों के लिए वरदान साबित ही रह है। 18 वर्ष से अधिक लोगों का टीकाकरण होने के कारण रक्तदाताओं की कमी हो रही है ऐसे में अभाविप द्वारा चलाये जा रहे विशेष रक्तदान अभियान पहले रक्तदान फिर टीकाकरण से कई लोगों को जीवनदान मिल रहा है।
अभाविप के जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि विगत कई दिनों से आवश्कतानुसार मरीजों की मदद की जा रही है अभाविप के आव्हान पर युवा कार्यकर्ता छात्र अपने स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं जिससे गम्भीर मरीजों को लाभ मिल रहा है । दीवान ने आगे युवा विद्यार्थियों से अपील करते हुये कहा कि वर्तमान में हो रही रक्तसंकट में हम सभी को टीकाकरण से पहले रक्तदान करने की आवश्यकता है।
गुरुवार को इस अभियान में आज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 2 यूनिट रक्तदान जरूरतमन्दों के लिये किया जिसमें रक्तदाता ,केदार दीवान,हरेंद्र कश्यप ने महारानी अस्पताल में भर्ती मरीज बीजापुर निवासी अंजू ,सोरगांव निवासी बुदरू कश्यप के लिए अपना रक्तदान कर मानवीय धर्म निभाया मरीज के परिजनों ने कार्यकर्ताओं को आभार जताते हुये धन्यवाद दिया।