City Media - Page 1717 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1717

Breaking युवती को लिफ्ट देने के नाम पर किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

0

कोंडागांव – उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ बलात्कार का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि प्रदेश के कोंडागांव में भी सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है | आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि युवती कोंडागांव जाने के लिए बस का इन्तजार कर रही थी कि एक ट्रक उसके पास आकर रुकी और कहा कि वे उसे कोंडागांव तक छोड़ देंगे | उन्होंने बताया कि वे भी यही आसपास के रहने वाले है उन्होंने बताया कि एक युवक भी वहीँ जा रहा है इसके साथ तुम्हे भी पहुंचा देंगे और युवती उन पर विश्वास कर उनके साथ बैठ गई लेकिन उनकी नियत ख़राब हो गई और उसे कोंडागांव छोड़ने के स्थान पर केशकाल घाट ले गए और वहां तीनो ने युवती के साथ बलात्कार को अंजाम दिया और उसके बाद वापस उसे अपने साथ रायपुर सिलतरा ले गए क्युकि उन्हें ट्रक में रखा माल अनलोड करना था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जब ट्रक सिलतरा लेकर पहुंचे और माल अनलोड कर रहे थे तभी युवती मौका देख चुपचाप वहां से भाग निकली और वहां आसपास के लोगों को अपने बारे आपबीती बताई उसके बाद लोगों द्वारा तुरंत पुलिस विभाग में कॉल कर मामले के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस ने भी देर न करते हुए मौके पर पहुँच पीडिता के बयान के आधार पर तीनो बदमाशों बसंत गुप्ता, संदीप गुप्ता और संजय दुर्गम को पकड़ लिया गया और केशकाल थाना प्रभारी को सूचित कर टीम रवाना किया गया साथ ही आरोपियों पर धारा 363, 376 मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और युवती को सखी केंद्र कोंडागांव में ले जाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

हाथरस मे पीडिता को न्याय दिलाने जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के संयुक्त तत्वावधान मे दिनांक 6 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

0

बालोद – Aicc के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीन राऊत जी छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी माननीय पी एल पुनिया जी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी छ ग शासन के केबिनेट मंत्री माननीय शिव कुमार डहरिया जी अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय धनेश पाटिला जी के निर्देशानुसार उत्तरप्रदेश के हाथरस मे घटित अनुसूचित जाति के बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए जिला

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के संयुक्त तत्वावधान मे दिनांक 6 अक्टूबर 20 20 दिन मंगलवार समय दोपहर 12 बजे स्थान कांग्रेस भवन के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करना सुनिश्चित किया गया है जहा आरोपियो को जल्द से जल्द सजा हो और सभी दोषियो को फांसी देने की एवं उत्तरप्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम कलेक्टर महोदय बालोद को ज्ञापन सौंपा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जायेगा और एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाना है जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग के समस्त पदाधिकारीगण व ब्लाक अध्यक्ष गण अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग एवं सभी कार्यकर्तागण से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर हाथरस की बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए कें मांग किया जाना है ।
सभी साथियो से निवेदन है कि कोविड 19 का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य है एवं सोसल डिस्टेंस का पालन करना।भी सुरक्षित करेगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png



स्थान कांग्रेस भवन के पास बालोद दिनांक 6 अक्टूबर 20 दिन मंगलवार समय दोपहर 12 बजे ग्यापन 2 बजे कलेक्टर बालोद को सौपा जावेगा।

दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद व कान्ता गरिहा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस

विचार मंच द्वारा महिलाओं को मिल रहा रोजगार

0

कुरुद:- वैश्विक महामारी के इस कठिन दौर में लोगो का जीना दूभर हो गया है।इस बीमारी ने जंहा लोगो को हलाकान कर रखा है वंही आर्थिक तंगी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।इस बीच काफी समय से जनहित कार्य के माध्यम से विचार मंच द्वारा गरीब-तबके लोगो को सहारा देने का प्रयास जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg


प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में राहुलगांधी विचार मंच की टीम ग्राम मोंगरा में महिलाओं को बिहान बाजार के तहत काम उपलब्ध करा रही है।रायपुर की प्रशिक्षित समाज सेविका श्रीमति जया द्विवेदी ग्राम मोंगरा पहुच कर महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है।इस कार्य मे जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा ,प्रदेश महामंत्री देव चरण साहू ,ब्लॉक् उपाध्यक्ष चैतराम साहू के नेतृत्व में सफलतापूर्वक कार्य हो रहा है l

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


पांडेय जी ने चर्चा करते हुए बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य जनसेवा करना है।आज के दौर में महिलाएं घर मे ही रोजगार पाकर अपनी आर्थिक स्तिथि मजबूत कर सके इस पहल पर करते हुए हमने एक नई मुहिम अपनाते हुए ग्रामीण अंचल की महिलाओं को फूल माला बनाना

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

,अगरबत्ती बनाना, साबुन बनाना, गोबर से मूर्ति व दिया बनाना और विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक कार्य करना सीखा रहे है,ताकि महिलाओ को कुछ पैसे भी मिल सके और उनका घर पर समय भी कट सके।अगर कोई भी माता-बहन इस कार्य से जुड़कर रोजगार पाने की इच्छा रखती है तो हमारे पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है।

हाथरस रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जाने पर राहुल एवं प्रियंका गांधी जी को योगी सरकार द्वारा गिरफ्तार करवाने के विरोध में दल्लीराजहरा युवा कांग्रेस तथा NSUI ने महाराष्ट्र मंडल में पीएम मोदी एवं योगी का पुतला दहन किया

0

दल्लीराजहरा – उत्तर प्रदेश में हाथरस रेप पीड़ित युवती के परिजनों से मिलने जाने पर राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को योगी सरकार ने डर कर पुलिस से बलपूर्वक रुकवाया और गिरफ्तार करवाया |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg


उत्तर प्रदेश सरकार खुद अपराधों पर नकेल कसने में पूर्ण रूप से विफल है , पहले तो अपराध को फर्जी बताया गया अब विफलता छुपाने रातों रात परिवार के अनुमति बिना अंतिम संस्कार और फिर परिजनों से मिलने न देना ।

इसके खिलाफ दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस तथा NSUI ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार नगर के महाराष्ट्र मंडल में प्रधानमंत्री मोदी एवम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जिसमे प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े, शहर अध्यक्ष मनीष सेन, सेवा दल जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप बबलू ,भरत देवांगन, रामु शर्मा जी, परितोष हंसपाल, चंदन ग्वाल, पप्पू पंजवानी, हर्ष रामटेके,बंटी नॉनहारे, मनीष उपाध्याय,विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,भानु सलामे, सुभम गुप्ता,नरेंद्र गनगबोइर,अदित ठाकुर,जावेद खान,सलामे,अभय , अशोक, सुधीर, जगजोत, अमन, हेमंत, पिंटू, महेंद्र, पप्पू, चेतन कुंजाम, एवम कई साथी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking आज दल्लीराजहरा में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मिले

0

आज दल्लीराजहरा में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03  से 01, वार्ड क्र 04  से 02, वार्ड क्र 12  से 01 , वार्ड क्र 13  से 01 , वार्ड क्र 18  से 02 , वार्ड क्र 19  से  02,  वार्ड क्र 24  से  01 और वार्ड क्र 25  से  01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 11  लोग पॉजिटिव मिले है जिसमे 09 एंटीजन से और 02 RTPCR (वार्ड क्र 18) से मिले है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking अन्तर्राज्यीय गैंग के ठग पुलिस के चंगुल में, फेसबुक और ओएलएक्स के माध्यम से लोगों को ठगते थे

0

* फेसबुक और ओएलएक्स के माध्यम से भोले-भाले लोगों को ठगने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 आरोपी गिरफ्तार

* मोबाईल हैण्डसेट,कार,बाईक की फोटो सोशल मिडिया से प्राप्त कर स्वंय को आर्मी का जवान बताकर करते थे ठगी।

* यह गिरोह आर्मी कैन्टीन कार्ड,आर्मी जवान की आई.काडर्, आर्मी की वर्दी वाली जवान की फोटो का करते हैं दुरूपयोग।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

* आरोपियों से 03 नग मोबाईल सेट, 05 सिम कार्ड, 45 से 50 लाख रूपये की लेन-देन वाली 04 नग पंजाब नेशनल बैंक खाता का पासबुक, 01 नग इलाहाबाद बैंक का खाता, 03 एटीएम कार्ड, 01 नग पेन कार्ड, 01 नग ड्रायविंग लायसेंस, फर्जी कोरियर रसीद, आर्मी जवान का फर्जी कैंटिन कार्ड, फर्जी आई कार्ड, आधार कार्ड बरामद।            

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री दिनेश सिन्हा के पर्वेक्षण मे विशेष टीम गठित कर थाना देवरी के अपराध क्रंमाक -100/2020, धारा-420 भादवि 66 डी आई.टी एक्ट के आरोपियों को पकडने जिला अलवर राजस्थान रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के 02 आरोपी असलम पिता बन्ना निवासी ग्राम- बोरिया बास पाटा थाना-नौगांवा, तहसील-रामगंढ ,जिला- अलवर एवं साकीर खान पिता सपी मोहम्मद खान निवासी ग्राम काला घाटा, थाना-नौगांवा, तहसील-रामगंढ, जिला-अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।    

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

     

मामले का विवरण:- प्रार्थी डोमन लाल साहू पिता सुन्दर लाल साहू पता- बहेराभाठा थाना देवरी जिला बालोद ने ओएलएक्स के माध्यम से पुराना मोबाईल हैण्डसेट खरीदने के नाम से, अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को आर्मी का जवान बता कर फर्जी आर्मी आई.कार्ड , फर्जी आर्मी केन्टीन कार्ड को वाट्सअप के माध्यम से प्रार्थी को भेजा। प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर, अपने मोबाईल नम्बर 7436905459 पर एवं डिलिवरी बाॅय के मोबाईल नम्बर 7377785186 पर सम्पर्क कर अपनेे पेटीएम न. 8930756051 के खाते में दिनांक 29.07.2020 से 31.07.2020 तक कुल 36,560/- रूपये ट्रांसफर किया गया है। प्रार्थी को मोबाईल हैण्डसेट नहीं मिलने पर वह ठगा हुआ महसूस किया और थाना देवरी में लिखित शिकायत करने पर अपराध क्रमांक 100/20 ,धारा-420 भादवि 66 डी आई.टी एक्ट पंजीब़द्ध किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

   मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा विशेष टीम गठित कर राजस्थान रवाना किया गया जिसमे उक्त टीम द्वारा राजस्थान जिला अलवर केे थाना नौगांव क्षेत्र में जाकर 4-5 दिन तक कैम्प लगाकर ग्रामीण वेशभूषा में रहकर पुलिस के जवानो द्वारा संदिग्धों पर लगातार निगाह रखा गया । इस दौरान प्रार्थी को ठगी गई रकम पेटीएम के माध्यम से जिस बैंक खाते मे गया था उस खाता धारक को पता करने पर उसका बाहर जाना पाया। फिर भी टीम द्वारा लोकल संसूचना एवं तकनीकी सहायता से जानकारी प्राप्त कर लिया गया कि खाताधारक का छोटा भाई असलम खान मुख्य आरोपी है। दबिश देकर असलम खान को पकडा गया । पूछताछ पर जुर्म स्वीकारते हुये प्रकरण का मास्टर मांइड साकीर खान को होना बताने पर। पुनः कैम्प कर टीम द्वारा बीहड क्षेत्र से संदेही साकीर को पकडा गया । टीम द्वारा बारीकी से पूछताछ करने पर साकीर खान ने बताया कि वह अपने अन्य 05 सहयोगी के साथ मिलकर ओएलएक्स तथा फेसबुक के माध्यम से ठगी का कार्य करते है। टीम द्वारा पता करने पर उक्त गिरोह के गिरफ्तार आरोपियो ने बताया कि इस क्षेत्र के कई लोग पूरे भारत में इस प्रकार के ठगी कार्य कर रहे है। आरोपियों के बैंक खाता का डिटेल प्राप्त करने पर करीबन 50 लाख तक का ट्रांजेक्सन है जिससे पता चलता है कि इन आरोपियों द्वारा कई राज्यों के लोगों के साथ ठगी की गई है जिस संबंध में विवेचना की जा रही है।

तरीका वारदात

* अन्य राज्यों जैसे उडींसा ,पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश से फर्जी सिम अधिक दामों मे खरीद कर पेटीएम,गूगल पे खाता बनाते है ताकि धोखाधडी की रकम बिना किसी पहचान के आसानी से निकाल सकें।

* आरोपियो द्वारा फर्जी नम्बर को व्हाट्सअप बनाकर उसमें आर्मी के जवान की वर्दी वाली फोटो ,आर्मी का मोनो लगा कर ग्राहक को भरोसे में लेते है।

* 10 से 20 प्रतिशत कमीशन बेस पर खाता धारक को पैसे को लालच देकर उनका खाता प्राप्त कर उसमें फर्जी तरीके से रूपये ट्रांसफर करतें है।

*  ओएलएक्स में किसी भी सामान की ब्रिकी हेतु विज्ञापन डालकर उसमें फर्जी सिम नम्बर को अपना संपर्क नम्बर बताकर ग्राहकों से व्हाटस्अप से संपर्क करने बोलते है तथा ग्राहक को उस सामान का इंट्री शुल्क , लेट शुल्क , हाफ शुल्क आर्मी कैन्टीन शुल्क बताकर अलग अलग किस्तो में आॅनलाईन गूगल पे ,पेटीएम से ट्रांसफर कराते है।

* ग्राहक को लगता है कि वह दिये गये सामान का विज्ञापन से अधिक रकम जमा कर चुका है बोलने पर आरोपियो द्वारा ग्राहक को पुनः ठगा जाता है कि अधिक रकम फाॅरमेल्टी है जब डिलिवरी बॅाय आपके पास सामान देगा तो उक्त रकम आपको वापस कर देगा।

उक्त सायबर अपराध के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियो की राजस्थान जिला अलवर से गिरफ्तारी में विशेष टीम प्रभारी निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक श्री धरम भूआर्य, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक संदीप यादव ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे का सराहनीय भूमिका रहा।  

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे टीम का सहयोग करने और सही जानकारी देने कलेक्टर ने की अपील

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 04-Oct-2020

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के आम नागरिकों से कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान के लिए 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलाये जा रहे कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान टीम का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के श्रृंखला को तोड़ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण सभी घरों में ये सर्वे दल पहुँचेगा और वहां घर के किसी सदस्य को कोविड-19 सम्बन्धी लक्षण हो तो जानकारी एकत्रित की जाएगी। सर्वे दल का सहयोग करने के लिए सभी नागरिक आगे आये और स्वयं, परिवार या गांव के किसी व्यक्ति को जिसे कोई लक्षण है, तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे। कोविड-19 के बचाव का सबसे अच्छा तरीका सही समय में पहचान और उसका उपचार है, जितना जल्दी उपचार हो जाये उतना बेहतर है। अगर इसके लक्षण को छुपाया गया और बाद में स्थिति गम्भीर हो जाने पर यह और भी खतरनाक हो सकता है। अतः आप सभी से अपील है कि लक्षण होने पर आगे आकर बताएं, संकोच या छिपाने का प्रयास न करें।

24 साल का युवक मोबाइल टावर के टॉप पर तेजी से चढ़ा,पलक झपकते कूद कर दे दी जान

0

बालोद/ डौंडी :- डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम रानितराई किसना में सुबह 9:30 बजे गांव के ही 24 साल के युवक एवन श्रीवास पिता चिंताराम श्रीवास ने मोबाईल टावर के सबसे ऊपर टॉप में चढ़कर छलांग लगा अपनी जान दे दी। घटना का कारण अभी अज्ञात है। लेकिन ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक युवक की शादी होने वाली थी। रिश्ता भी तय हो चुका था लेकिन कोरोना व लॉकडाउन के चलते शादी स्थगित रखी गई थी। चर्चा में यह भी कहा जा रहा कि शादी अब पूरी तरह से स्थगित हो जाएगी। युवक का इस तरह आत्मघाती कदम उठाने की वजह अभी साफ नही हो पाया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

सरपंच ने युवक तेजी भागते टावर पर चढ़ता देखा

मामले में प्रत्यक्षदर्शी सरपंच अंगेश्वर कुमार के मुताबिक वह सैलून में ही बैठे थे। तभी वह युवक तेजी से दौड़ते हुए टावर की ओर भागा। देखते ही देखते वह टावर के टॉप पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। उन्होंने कहा कि लोगों से यही बात पता चली है कि उसकी शादी होने वाली थी। अब शादी स्थगित हो गई है या कोई और परेशानी है। इसके बारे में उन्हें और अधिक जानकारी नहीं है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


पुलिस जांच व परिजनों से पूछताछ में सच्चाई सामने आ सकती है। इस बड़ी घटना से क्षेत्र में भी सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पुलिस जांच के लिए पहुंच रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

बीएसपी में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों के कोरोना महामारी के कारण होने वाली मृत्यु पर 50 लाख रूपये का मुआवजा एवं परिवार के एक आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जाए

0

दल्लीराजहरा – वर्तमान में खदानों के अंदर कोरोना का संकमण बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में खदान कर्मचारी एवं उनके परिवार काफी चिन्तित हैं, इन परिस्थितियों में खदान के कर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य चाहते हैं कि खदानों के अंदर कोरोना से बचाव हेतु बेहतर से बेहतर उपाय किये जाये, क्योंकि इन्ही कर्मचारियों की मेहनत से लौह अयस्क का उत्पादन बेहतर ढंग से हो रहा है। जिससे सेल प्रबंधन को भारी मुनाफा दिया जा रहा है। सेल प्रबंधन द्वारा अपने कर्मचारियों के प्रति लापरवाही बर्दास्त नहीं की जा सकती। वर्तमान में यह देखा गया है कि

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

दल्ली राजहरा में कोरोना पॉजेटिव हुए मरीजों के उपचार की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। बेहतर उपचार के लिए कर्मचारियों को 100 से 150 कि.मी. दूर जाना पड़ता है। ऐसी अव्यवस्था के कारण हमारे कर्मचारी सेवक राग मंडावी, जो कि कोरोना के उपचार की बेहतर सुविधा नहीं मिल पाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से आई.ओ.सी. के कर्मचारियो में काफी आकोश है। कर्मचारियों का कहना है, कि यदि हमारे कर्मचारियों के उपचार की बेहतर व्यवस्था होती तो हमारे इन साथी की मृत्यु नहीं हुई होती। उनके घर के एक मात्र सहारा चला गया, जिससे उनके परिवार के सदस्यों को काफी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

इसलिए खदान के कर्मचारियों की मांग है कि कोरोना काल में किसी भी कर्मी की कोरोना संकमण से मृत्यु होने पर उनके परिवार के एक आश्रित सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति एवं 50 लाख रूपये का आर्थिक मुआवजा तत्काल दिया जाये। इसके अलावा खदानों के अंदर कोरोना संकमण से बचाव के लिए निम्न लिखित सुझाव पर अविलम्ब अमल किया जाना अतिआवश्यक है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png
  • शिफ्ट रोस्टर प्रणाली को अपनाते हए शिफ्ट की अवधि 3 दिन किया जाये।
  • सेनेटाईजर की व्यवस्था प्रत्येक विभाग में अनिवार्य रूप से किया जाये।
  • माइंस में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अलग से कोविड सेन्टर बनाया जाये।
  • सभी कैन्टीनों में साफ सफाई की व्यवस्था एवं कर्मचारियों के लिए नाश्ते करने की सुविधा बढ़ाई जाये।
  • सभी विभागों में रेस्ट रूम की व्यवस्था बेहतर की जाये।।
  • कार्मिक विभाग के ढीले ढाले रवैये के कारण कर्मचारियों के बहुत से समस्यायें। लंबित है, जिनका तत्काल समाधान किया जाये।

अतः आपसे आग्रह है कि प्रबंधन इन सभी बिन्दुओं का निराकरण 15 दिवस के। अंदर निर्णय लेकर कर्मचारियों को अवगत कराये अन्यथा कर्मचारियों के द्वारा सीधी कार्यवाही की जायेगी।

राजहरा पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब बिक्री के आरोप में कार्यवाही की गई

0

राजहरा पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब बिक्री के आरोप में कार्यवाही की गई जिसमे टी एस पट्टावी के नेतृत्व में सउनि इसरार अहमद खान आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर दीपक शर्माके द्वारा पकड़ा गया | आरोपियों से 40 पौवा 7200 बल्क कीमती 3200 रु जब्त किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

थाना – राजहरा, अपराध क्रमांक – 440/2020 धारा 34 (2) भादवि जिला बालोद छग

घटना स्थल – घोडा मंदिर पुराना बाज़ार राजहरा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आबकारी एक्ट के आरोपी –

  1. उत्तम देशमुख पिता स्व बसंत देशमुख उम्र 20 साल
  2. समीर मोहम्मद पिता रफीक मोहम्मद उम्र 20 साल साकिनान वार्ड क्र 25 अनिल प्रिंटिंग प्रेस के पास राजहरा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया |
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS