City Media - Page 272 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 272

जनता से शपथ ग्रहण में उपस्थिति की अपील की महापौर संजय पांडे ने

0

जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने 1 मार्च को होने वाले नई नगर निगम परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शहर वासियों से उपस्थिति की अपील की है।

जनता के नाम जारी पत्र में महापौर संजय पांडे ने कहा है कि आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुझे जगदलपुर शहर के महापौर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिसे मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूं। आपकी उपस्थिति इस शुभ अवसर को और भी विशेष बना देगी। अतः, मैं हृदय से आप सभी से आग्रह करता हूं कि कृपया मेरे शपथ ग्रहण समारोह में पधारकर इसे गौरवमयी बनाएं और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 1 मार्च को प्रातः 10:30 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण जगदलपुर में आयोजित है। संजय पांडे ने कहा है कि आपका स्नेह और समर्थन सदैव प्रेरणादायक रहा है, और इस विशेष अवसर पर आपकी उपस्थिति मेरे लिए अनमोल होगा।

पांच किलो का आईईडी किया गया नष्ट

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिला के कोंटा थाना क्षेत्र में कोंटा गोलापल्ली रोड पर ग्राम बंडा के समीप नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए आईईडी कों सुरक्षा बलो ने समय रहते बरामद कर लिया। सीआरपीएफ की 228 बटालियन व जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 5 किग्रा का आईईडी बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस मामले पर थाना कोंटा मे विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।लगातार सुरक्षा बलों द्वारा मुखबिर सुचना व डिमाईनिंग के दौरान आईईडी बरामद ग कों निष्क्रिय किए जा रहे हैं।

घर जमीन विवाद को लेकर घर में आग लगाने वाले आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • अप. क्र. 61/25 धारा – 331(3), 324(4), 326(g) BNS

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 27 में कल दिनांक 26.02.2025 को मनीष बाघ व भुतेश बाघ द्वारा घर जमीन विवाद को लेकर प्रार्थिया ममता भुआर्य पति राजकुमार भुआर्य निवासी वार्ड क्रमांक 27 गुरूघासीदास वार्ड दल्लीराजहरा से वाद विवाद करने लगा जिस संबंध में शिकायत आवेदन देने ममता भुआर्य अपने पति के साथ थाना आयी थी, थाना से जब वापस घर जा रही थी तभी रास्ते में पडोसी द्वारा प्रार्थिया ममता भुआर्य को फोन कर बतायी कि तुम्हारे बुआ के लडके मनीष बाघ व भुतेश बाघ द्वारा तुम्हारे घर के दरवाजा को लात से मारकर घर अंदर दोपहर करीबन 03.30 बजे घुसकर घर में आग लगा दिया ।

घर से धुंआ निकल रहा है प्रार्थी घर पहुचे तब देखे तो घर में आग लगने से काफी धुंआ निकल रहा था उसी समय आरोपी 01. भूपेश बाघ पिता स्व. विनोद बाघ उम्र 36 वर्ष 02. मनीष बाघ पिता स्व. विनोद बाघ उम्र 34 वर्ष साकिनान वार्ड क्रमांक 27 गुरूघासीदास वार्ड राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद ने हम लोग आग लगाये है जो करना है कर लो कहते हुए अपने घर की तरफ चले गये फिर ममता बिहारी एवं उसकी मां द्वारा पडोसीयों के मदद से आग को बुझाये है, आरोपीगण मनीष बाघ व भुतेश बाघ प्रार्थिया के घर में आग लगाने से घर में रखे एलई डी टीव्ही, दीवान, सोफा सेट, पलंग गद्दा, सिलाई मशीन, दिवाल घडी, बिजली बोर्ड एवं वायर, एवं अन्य घरेलू उपयोगी सामान एवं मजदूरी की नगदी रकम 20000 रूपये ,प्लास्टीक टी टेबल, कुर्सी, स्टूल, होम थियेटर, इंडेक्शन चुल्हा, आलमारी मे लगे आईना कांच व दिवाल में लगे आईना व सिलिंग पंखा को तोड फोड कुल कीमती 1,20,000 रूपये को आग से जलाकर नुकसान पहुचाये है ।

ममता की मां लोगों के घर में झाड़ू पोछा का कार्य करती है। एवं उसके पति ड्राइवर का कार्य करते हैं और एक दिन पूर्व ही वेतन का पैसा भी घर में लाकर रख थे।

ममता भूआर्य की रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद  एस. आर. भगत के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0चित्रा वर्मा के नेतृत्व के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री सुनील तिर्की ‍थाना प्रभारी राजहरा द्वारा टीम गठित कर तत्काल आरोपीयों की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होने जुर्म स्वीकार करते जमीन विवाद को लेकर ममता भुआर्य के घर में आग लगाना बताने पर आरोपीयों को दिनांक 27.02.2025 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल बालोद मे निरूध्द किया गया है ।

राजीव भवन में ईडी के कदम ने बजा दी है, कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी; अब टांग खिंचाई नहीं, एकजुटता की दरकार

0
  • दीपक बैज के खिलाफ साजिशों से परे रहकर होना होगा नेताओं को एकजुट 
  • कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ को खुद हवा दे रहे हैं कांग्रेसी 

अर्जुन झा

जगदलपुर: भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के संकल्प को छत्तीसगढ़ में खुद कांग्रेस के ही नेता हवा देने में लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पड़े ईडी के कदम ने कांग्रेस के लिए बड़े खतरे की घंटी बजा दी है। अपने आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को निपटाने में लगे कांग्रेस नेता अब भी नहीं सम्हले तो कवासी लखमा के बाद कई और बड़े कांग्रेस नेता भी जल्द ईडी के शिकंजे में आ जाएंगे और फिर कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनने में जरा भी देरी नहीं लगेगी। कांग्रेस नेताओं को अब एकजुट होकर वर्तमान चुनौती का मुकाबला करना होगा।

आपसी टांग खिंचाई की राजनीति के चलते वैसे भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बड़े ही बुरे दौर से गुजर रही है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली हार के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बिना निराश हुए, बिना थके लगातार आम जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस का वजूद बचाए रखने और ईमानदार विपक्ष का धर्म निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दीपक बैज एक जुझारू आदिवासी नेता हैं। धूप, बरसात, ठंड की परवाह किए बगैर वे लगातार पार्टी को पुर्नस्थापित करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। इसके उलट पांच साल तक सत्ता सुख भोग चुके चंद ऐसे नेता, जो कभी अवाम के बीच नजर नहीं आते, वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अध्यक्ष पद से हटवाने के लगातार साजिश रचते आ रहे हैं, सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी कर पार्टी की साख पर बट्टा लगाने पर तुले हुए हैं। जिस दिन से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम के कदम पड़े हैं, कांग्रेस के लिए बड़े खतरे की घंटी बज उठी है। शराब घोटाले की रकम का कुछ हिस्सा सुकमा में जिला कांग्रेस कार्यालय भवन बनाने और शराब घोटाले के आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के लिए बंगला बनाने में खर्च किए जाने की जानकारी हाथ लगने के बाद ईडी के रडार पर अब कांग्रेस पार्टी भी आ गई है। संभवतः ईडी के अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि शराब घोटाले में कांग्रेस पार्टी की क्या भूमिका रही है? वैसे इस घोटाले में पूर्व के कुछ और भी सत्तधीश लपेटे में आ सकते हैं, इस बात की प्रबल संभावना है। सामने इतना बड़ा संकट होते हुए भी अगर प्रदेश के कांग्रेस नेता अपने स्वार्थ से नहीं उबर पाए और एकजुटता नहीं दिखा पाए तो यह कांग्रेस के लिए ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा। फिलहाल यह समय दीपक बैज के खिलाफ साजिशें रचने का नहीं, आपसी एकजुटता दिखाने का है। सबको मालूम है कि किस नेता के इशारे पर बैज को हटाने के लिए खेल खेला जा रहा है और उस नेता का नाम भी शराब घोटाले में आने वाला ही है। जब यह नेता ईडी के शिकंजे में आएगा, तब उसे भी संगठन की मदद करेगी, तब फिर बिखरा हुआ संगठन भला कैसे मदद कर पाएगा?

तीन वर्षों से लंबित वेतन समझौता को लेकर नाराज श्रमिकों ने शुरू की हड़ताल

0
  •  एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में अनशन 

किरंदुल एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कर्मचारी 3 वर्षों से लंबित अपने वेतन समझौते को लेकर काफी आक्रोशित हैं। इसे लेकर ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के तत्वाधान में परियोजना के दोनों श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ एवं मेटल माईन वर्कर्स यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से आज सुबह से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कार्यालय के पास क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है।

विदित हो कि पूर्व में दोनों श्रमिक संघों द्वारा एनएमडीसी की प्रत्येक परियोजना के मुखिया, सीएमडी एवं इस्पात सचिव को भी लंबित वेतन समझौता के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। परंतु संबंधित विभाग द्वारा इस पर अभी तक कोई निर्णय न लेना समझ से परे है। श्रमिक संघ इंटक के सचिव एके सिंह ने कहा कि वेतन समझौते की देरी के कारण एनएमडीसी कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। जिससे औद्योगिक संबंध धूमिल होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हमारी मांग है कि श्रमिक संघ का वेतन समझौता तत्काल लागू किया जाए, परियोजना में कर्मचारियों की बहुत ज्यादा कमी होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। इसके लिए कर्मचारियों की भर्ती तत्काल की जाए। पूर्व में हमने इस संबंध में प्रबंधन को ज्ञापन सौप कर निश्चित समय सीमा के अंदर नया वेतनमान लागू का आग्रह किया था। जिसे पूरा न करने पर श्रमिक संघ द्वारा सीधी कार्यवाह की चेतावनी दी थी। और इस सीधी कार्यवाही का आगाज़ हमारे द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल के रूप में किया गया है। इस पर भी यदि प्रबंधन सकारात्मक रुख नही अपनाता है तो हम आगे और ठोस कदम उठाने मजबूर रहेंगे। आज पहले दिन सुभाष घोष, नवीन कुमार, योगेश, दीपक, विनोद कश्यप, पवन डेविड, वेणुधर, लालू तामो भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

आज का पहला सेमीफाइनल मैच एक्सिस चेन्नई वर्सेस इंडियन यूनियन बैंक मुंबई के बीच एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच राजहरा फुटबॉल क्लब वर्सेस यूनाइटेड फुटबॉल क्लब केरल के मध्य होगा

0

दल्लीराजहरा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व लौह अयस्क खदान समूह राजहरा भिलाई इस्पात संयंत्र (सी.एस.आर.) विभाग के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया गोल्ड का फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सातवें दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में एक मात्र लीग मैच खेले गए जहां यूनाइटेड फुटबॉल क्लब केरला वर्सेस रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर के मध्य मैच 0-0 की बराबरी पर रहा निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर सका । अपने‌ (पूल ए) में केरला‌ की टीम बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया एंव नागपुर की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इसके पूर्व राजहरा माइंस एवं दल्ली माइंस के खदान कर्मचारियों के द्वारा एक प्रदर्शनी मैच खेला गया जिसमें दोनों ही टीम ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय तक 0-0 की बराबरी पर है यह मैच मात्र 30 मिनट के लिए खेला गया जो की एक शो मैच के रूप मे खिलाड़ियों एंव दर्शको के उत्साह वर्धन हेतु आयोजित किया गया

इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच 27 फरवरी दिन गुरुवार को खेला जाएगा जिसमें पहला मैच सेंट्रल एक्साइज चेन्नई वर्सेस इंडियन यूनियन बैंक मुंबई के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब वर्सेस यूनाइटेड फुटबॉल क्लब केरला के मध्य खेला जाएगा ऑल इंडिया गोल्ड कफ फुटबॉल टूर्नामेंट में राजहरा माइंस की टीम सेमीफाइनल में पहुंचे प्रवेश करने से स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है यह उम्मीद की जा रही है कि सैमीफाइनल में राजहरा माइंस अपने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर फाइनल तक पहुंच सकेगी। 26 फरवरी दिन बुधवार को राजहरा माइंस फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए एकमात्र लीग मैच में मध्यांतर तक रब्बानी क्लब नागपुर एवं यूनाइटेड केरला की टीम 0-0की बराबरी पर रहे दोनों ही टीमों के खिलाड़ी ने एक दूसरे पर जोरदार हमला किया और गोल करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन गोल करने में दोनों टीम असफल रहे मध्यांतर के पश्चात पुनः मैच प्रारंभ हुआ इस दौरान नागपुर एवं केरल की टीम एक दूसरे पर दबाव बनाते हुए गोल करने के कई अवसर बनाये हालांकि दोनों ही तरफ से प्रयास बहुत बढ़िया किया गया था लेकिन कोई भी खिलाड़ी दोनों ही टीमों की ओर गोल करने में सफल नहीं रहे इस तरह आज खेले गए एक मात्र लीग मैच नागपुर एवं केरला के बराबरी पर रहा। आज राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मनोज डहरवाल इंचार्ज बीएसपी हॉस्पिटल, विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर शैवाल जाना प्रभारी शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा, एन. के.साहू जी.एम.मेंटेनेंस एवं आरक्षण विभाग राजहरा माइंस उपस्थित रहे

उपस्थित अतिथियों का राजहरा फुटबॉल क्लब की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, संगठन सचिव गौतम बेरा, सचिव त्रिनाथ नायडू,अमरिक सिंह वरिष्ठ सदस्य , श्यामकुमार, साहू, उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा,ने पुष्प गुच्छ भेटकर हार्दिक स्वागत सत्कार किया इस दौरान शैलैष जैन, बृजलाल महतो, देवराज यादव, विष्णु प्रताप सिंह, श्रीनिवास राव, प्रीतपाल सिंह, अजय आस्टीकर, के ए.उदय कुमार वरिष्ठ गोल कीपर, सतीश जॉन ,विल्सन फर्नांडीस , द्रोण कुमार, अवध राम , इरशाद, रघुरमन,विनय सिंह,शिवम नायक, नितेश नामदेव, रवि निर्मलकर, रवि जैन ,गज्जू निर्मलकर,टेमसन यादव,लोकेश निषाद, सहित बड़ी संख्या में दर्शन गण उपस्थित रहे। मैच में श्याम पैकरा,सी. प्रफुल्ल कुमार भरत राजवाड़े, रूपेश कुमार सिंह, विशाल प्रजापति,अजीत वैलम, दीपेश डे,एवं मैच कमिश्नर रूबी डेबिड रहे पूरे मैच में कंमेट्री एवं संचालन भूषण निर्मलकर एवं डिंकू भाई ने किया।

राजहरा माइंस ने इंडियन बैंक मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

0

दल्लीराजहरा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व लोह अयस्क खदान समूह राजहरा भिलाई स्टील प्लांट (सी.एस.आर.)के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के छठवें दिन स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम में दो लीग मैच खेले गए जहां पहले लीग मैच में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर ने एस.टी.एफ.सी.जम्मु कश्मीर को दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित किया वहीं दूसरे लीग मैच में राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब की टीम ने इंडिया यूनियन बैंक मुंबई को शुन्य के मुकाबले एक गोल से पराजित किया। और प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया टूर्नामेंट के सातवें दिन एकमात्र लीग मैच खेला जाएगा जो रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर वर्सेस यूनाइटेड फुटबॉल क्लब केरला के बीच होगा इसके पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में दल्ली माइंस एवं राजहरा माइंस के इस्पात कर्मचारियों के द्वारा एक प्रदर्शनी मैच भी खेला जाएगा प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच 27 एवं ग्रैंड फाइनल मैच 28 फरवरी को खेला जाएगा विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपए का नगद पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को ₹100000 का नगद पुरस्कार सहित ट्राफी एवं अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 25 फरवरी को खेले गये पहले लीग‌ मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने खेल के 14 वे एंव 35 वे मिनट में जर्सी नं.07 विल्सन ने एक के बाद एक लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 00 के मुकाबले 02 गोल की‌ बढत दिलाई ।

इसके उपरांत जबलपुर के खिलाड़ियों ने काउंटर अटैक करते हुए खेल के 43 वे मिनट में जर्सी नं 14 गुंजन कुमार ने पहला गोल कर गोल के अंतर को कम किया मध्यांतर तक जम्मू-कश्मीर की टीम 01 के मुकाबले 02 से आगे रहा। मध्यांतर के पश्चात दूसरे मिनट में में जोरदार हमला करते हुए जर्सी नं 04 चेतन कुमार ने गोल‌ कर जबलपुर को 02-02 की बराबरी पर ले आया लेकिन खेल के आखिरी समय में जबलपुर की टीम ने जबरदस्त मूवमेंट बनाते हुए विपक्षी टीम पर हमला कर जर्सी नं. 04 चेतन कुमार ने गोल कर जबलपुर टीम को 02 के मुकाबले 03 गोल से विजयी बनाया। वही (पूल बी) के दूसरे लीग मैच में राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब एवं युनियन बैंक मुंबई के जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखा गया दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने काफी तेज फूटबॉल खेलते हुए एक दुसरे पर एक के बाद एक जवाबी हमला किये लेकिन मध्यांतर तक दोनों टीम 00-00 की बराबरी पर रहे। मध्यांतर के उपरांत खेल के 35 वे मिनट में राजहरा माइंस को पेनाल्टी शूट मिला जिसे जर्सी नं 23 श्रीकांत नायडू ने गोल में तब्दील कर राजहरा की टीम को एक गोल का निर्णायक बढ़त दिलाई हालांकि मुम्बई की टीम गोल उतारने का भरपूर प्रयास किये लेकिन असफल रहे और इस तरह राजहरा माइंस फुटबॉल टीम मैच पर जीत दर्ज करते हुए टुर्नामैन्ट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 25 फरवरी को खेले गए लीग मैच के दौरान अतिथि के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में एम्युनल राय जी.एम.मेंटेनेंस, एन.के. साहू जी. एम.माइंस मेंटेनेंस एंड अनुरक्षण, गोविंद वाधवानी अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ,अशोक लोहिया उपाध्यक्ष व्यापारी संघ ,अमित जायसवाल संगठन मंत्री व्यापारी संघ ,श्री सुकांतो मंडल जी. एम. दल्ली माइंस प्लांट ,अजय चतुर्वेदी डी जी एम राजहरा एस.एस,. रघुवंशी ए जी एम, रजत बनर्जी इंचार्ज एम व्ही टी सेंटर सुनील तिर्की जी टी,.आई दल्ली राजहरा नगर निरीक्षक दल्ली राजहरा श्री मनीष सिंह जी टी .आई मुख्य रूप से अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनका स्वागत सत्कार राजरा माइंस फुटबॉल क्लब की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, संगठन सचिव गौतम बेरा, उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा, अजय परेरा,द्रोण कुमार अमरीक सिंह,श्याम कुमार साहू ,ने पुष्प कुछ भेंट कर हार्दिक स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर दर्शकों के रूप में प्रीतपाल सिंह बृजलाल महतो, देवराज यादव, अजय आस्टीकर, इरशाद अहमद, दिलराज बहादुर, शेषनाथ गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह ,विल्सन फर्नांडीस, ए. उदय कुमार, सतीश जॉन हरप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह विनय सिंह ,शिवम नायक, नितेश नामदेव, आकाश अग्रवाल ,गज्जू निर्मलकर ,लोकेश निषाद ,टेमसन यादव, सहित बड़ी संख्या में दर्शन गण उपस्थित रहे।*

महापौर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे डिप्टी सीएम साव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव

0
  • कार्यक्रम स्थल पहुंचा अमला, शुभ मुहूर्त में होगा शपथ ग्रहण 
  • 1 मार्च को भव्य समारोह के साथ होगा आयोजन 

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे के साथ सभी पार्षद शनिवार 1 मार्च को दंतेश्वरी मंदिर के सामने सुबह 10.30 बजे भव्य समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।आज सुबह कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने महापौर संजय पांडे और निगम आयुक्त निर्भय साहू अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।

शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, निवर्तमान महापौर सफिरा साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक संतोष बाफना, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सभी समाजों प्रमुख, प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और मीडिया के साथी मौजूद रहेंगे। नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को 16 और निर्दलीय को 2 सीटें मिली है। यह शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम के इतिहास में एक नई दिशा की शुरुआत करने वाला होगा, जहां शहर के विकास व नागरिकों के लिए बेहतर योजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा। राजनीति से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शहर विकास को लेकर कई अहम बातें व घोषणाएं हो सकती हैं। नवनिर्वाचित महापौर संजय पांडे ने कहा कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जिन कामों को बर्बाद किया है, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। हमने जो कहा है वो करके दिखाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प मिशन 2047 विकसित भारत के तहत हम दीर्घ और अल्पकालीन योजनाएं बनाकर शहर को बेहतर स्वरूप देंगे।

दीपक बैज ने की भोलेनाथ की आराधना

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर के शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शिव मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लिंगेश्वर भोलेनाथ के दर पर पहुंचे सांसद महेश कश्यप

0

जगदलपुर आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सपरिवार बकावंड विकासखंड के ग्राम रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर और महादेव झारखंडी मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भगवान महादेव से भक्ति से सराबोर इस महाशिवरात्रि पर्व पर सांसद महेश कश्यप ने सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करने की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS