City Media - Page 1738 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1738

बालोद जिले में भाजपाई मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद – भाजपा जिला बालोद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, गरीब ,वंचित दलित, आदिवासी एवं किसानों के मसीहा के रूप में कार्य करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 17 सितंबर को जन्मदिन पर जिला भाजपा के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सिलसिलेवार विभिन्न आयोजन करेंगे जिसके लिए सभी 9 मंडलों, जिला पदाधिकारी द्वारा वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सेवा कार्य का कार्यक्रम हेतु ऑडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर 14 सितंबर को प्रत्येक मंडल से 70 रक्त दाताओं की सूची जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के माध्यम से जिलाधीश को सूची सौंपी जाएगी 15 व 16 सितंबर को प्रधानमंत्री के कृतित्व व व्यक्तित्व पर वेबीनार विधानसभा वार वर्चुअल सभा का आयोजन होगा 17 सितंबर को अस्पतालों में स्टाफ प्रमुखों, वृद्ध आश्रम व गरीब बस्तियों में सुरक्षा को ध्यान में रखकर थैला,मास्क आदि का वितरण किया जाएगा 18 सितंबर को स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम किया जाएगा 19 सितंबर को सुरक्षित खुले मैदानों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों में वृक्षारोपण करके सुरक्षा का संकल्प लिया जाएगा 20 सितंबर को माननीय मोदी जी के जीवन पर आधारित 70 स्लाइडर पर वीडियो का प्रसार किया जाएगा इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जैसे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

पॉलीथिन का उपयोग ना करने की अपील व कपड़ो से बने थैलों का वितरण आदि कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी है जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी के निर्देश पश्चात उक्त बैठक संपन्न हुई इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी प्रमोद जैन, सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला मंत्री जयेश ठाकुर ,विधानसभा वेबीनार आयोजन के लिए प्रभारी बालोद विधानसभा जिला मंत्री नरेश साहू ,गुंडरदेही विधानसभा महामंत्री किशोरी साहू, दल्ली राजहरा विधानसभा जिला मंत्री संजय दुबे, वृक्षारोपण के लिए प्रभारी जिला मंत्री शरद ठाकुर तथा सिंगल यूज प्लास्टिक स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम के लिए जिला मंत्री श्रीमती शीतल नायक को प्रभार सौंपा गया

सपनो को पंख लगाने में राज्य शासन ने की छात्रों की मदद, निःशुल्क वाहन सुविधा से जिले के 167 छात्र-छात्रा गए नीट की परीक्षा देने

0

सैय्यद वली – नारायणपुर12-Sept-2020

छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छात्रों के हित में लिये गये निर्णय के तहत नीट परीक्षा के लिए नारायणपुर जिले से आज शनिवार को 167 छात्र-छात्राए परीक्षा देने गये। शासन द्वारा लिये गये इस निर्णय से परीक्षार्थी बहुत खुश नजर आये। कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन लगने तथा परिवहन सेवायें बंद होने के कारण नीट परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों में स्थित परीक्षा केन्द्रों का चयन करने के कारण छात्रों के सामने सबसे बड़ी समस्या वहां पहुंचने की थी। छात्रों की इन समस्याओं की सूचना जैसे ही मुख्यमंत्री को मिली। उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि छात्रों को दूसरे शहरों में स्थित परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने के लिये निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी जाय। निःशुल्क परिवहन सेवा की सहायता से नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के उपरांत घर तक पहुंचाने के लिये भी निःशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध करायी जा रही है।

बात करने पर परीक्षार्थियों ने बताया कि नीट परीक्षा के लिये हमारा परीक्षा केन्द्र रायपुर भिलाई और बिलासपुर जैसे बड़े शहरो में था। नारायणपुर से निकलकर शहरों तक जाना बहुत मुश्किल लग रहा था, क्योकि कोई भी बस सेवा प्रारंभ नहीं थी। इसी बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिये निःशुल्क परिवहन सेवा प्रारंभ की गयी है। निःशुल्क बस सेवा हमारे लिए वरदान साबित हुई है। यह सुविधा प्रारंभ होने से नारायणपुर से दूर शहरों के परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा मिल गयी है। निःशुल्क बस से हम अपने परीक्षा केन्द्र तक पहुंचकर नीट की परीक्षा देगे और अपने सपनों को पूरा करंेगे। उन्होंने मुख्यमंत्री की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि यह सरकार काफी संवेदनशील है और हर वर्ग की मदद करने के लिए तत्पर रहती है। परीक्षार्थियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने हमें न केवल परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में मदद की है बल्कि परीक्षा के उपरांत अपने गन्तव्य तक वापस जाने के लिए भी निःशुल्क परिवहन की सुविधा दी गयी है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं। इसअवसर पर एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री खेमेश्वर पाणिग्रही के अलावा पार्षद नगर पालिका श्री अमित भद्र उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा में अब तक कोरोना पॉजिटिव 9 मिले

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा में अब तक 09 कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमे 2 शहीद हॉस्पिटल से एवं 07 अन्य वार्डों से मिले जिसमे से 03 को बालोद covid अस्पताल ले जाया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नक्सलियों द्वारा लगाये गए बम जवानों ने नष्ट कर बड़ी साजिश नाकाम की

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दंतेवाड़ा – गुरुवार को ही 1 लाख के इनामी नक्सली ने 5 किलो आईडी के साथ पुलिस थाने में सरेंडर किया था जिससे जानकारी प्राप्त कर जवानों ने निशानदेही के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी और सफलता हाथ भी लगी दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थानाक्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित टेलम तुमकपाल मार्ग में नक्सलियों द्वारा लगाये गए 2 जिन्दा बम बरामद कर 1 मौके पर ही नष्ट कर दी | बम में इस्तेमाल होने वाले बिजली के तार और अन्य सामग्री पाई गई | इस प्रकार जवानों ने नक्सलियों के प्लान को ध्वस्त कर दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking पीजी फाइनल ईयर की छात्रा ने सीनियर डॉक्टर पर लगाये यौन शोषण के आरोप, युवती ने साथ सोने से मना किया तो कर दिया फेल, महिला आयोग से की शिकायत

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

रायपुर – पीजी फाइनल ईयर की छात्रा ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सीनियर डॉक्टर पर लगाये यौन शोषण के आरोप, युवती ने साथ सोने से मना किया तो कर दिया फेल, महिला आयोग से की शिकायत | यह घटना कहीं और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल आंबेडकर हॉस्पिटल की है |

युवती पीजी फाइनल ईयर की छात्रा है। छात्रा ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सीनियर डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाये है | छात्रा ने सबसे पहले अस्पताल प्रबंधन के पास शिकायत की जब कोई सुनवाई नहीं हुई उसके बाद महिला आयोग के पास गई और वहां शिकायत की साथ में उसने यह भी आरोप लगाये कि डॉक्टर उससे शाररिक सम्बन्ध और किस करने की डिमांड करते थे और मना करने पर फेल कर देते थे ऐसा वे कर चुके है | छात्रा ने व्हाट्सअप के स्क्रीन शॉट भी शेयर किये है | छात्रा मानसिक रूप से त्रस्त होकर महिला आयोग से शिकायत की इस मामले में 9 सितम्बर को सुनवाई हो चुकी है और अब 22 सितम्बर को डॉक्टर को बुलाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अब RozgarDo या गद्दी छोड़ो!!! NSUI अध्यक्ष के नेतृत्व में (मोदी जी -रोजगार दो) को दिए से लिखकर विरोध प्रदर्शन किया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा – देश के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने वाले युवा विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ NSUI प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार एवम नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी के उपस्थिति में ब्लॉक NSUI अध्यक्ष भरत देवांगन जी के नेतृत्व में (मोदी जी -रोजगार दो) को दिए से लिखकर विरोध प्रदर्शन किया ..!

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेविधानसभा उपाध्यक्ष NSUI दिनेश यादव ,महासचिव भानु सलामे, सुमित शाह ,रंजीत बघेल,नीरज साहू , अभिषेक रावटे, हेमंत पटेल ,अशोक श्रीवास्तव , आदित्य रामटेके , चंदन ठाकुर, ,अभय, सिद्दार्थ, अमन चौधरी, पुष्कर सेन ,खिलेंद्र ,सुधीर पांडेय, राज, रोहन साहू ,जगजोत ,देव साहू आदि बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित थे

ब्लॉक NSUI अध्यक्ष भरत देवांगन ने कहा कि 6 साल पूर्व जब मोदी जी ने कहा था कि जब हमारी सरकार होगी हर साल 2 करोड़ रोजगार दिया जाएगा जो पूरी तरह से जुमला साबित हुआ 12 करोड़ रोजगार देने के बजाय 6 करोड़ रोजगार मोदी जी ने छीन लिया इसलिए राजहरा NSUI द्वारा शांति पूर्ण तरीके से दिए के माध्यम से ( मोदी जी – रोज़गार दो) लिखकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

प्रशिक्षु डीएसपी पुलिस अधिकारी को दी धमकी नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा, जाने क्या है मामला देखे विडियो

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद – पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही नशे के अवैध कारोबारी जैसे गांजा, शराब, सट्टा आदि पर लगाम कसने और साथ में गिरफ्तारियां भी की जा रही है | ऐसे ही बीती रात करीब 8 बजे पुलिस की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर शेरे पंजाब ढ़ाबे से लगे पान ठेले में ताबड़तोड़ छापेमार कार्यवाही कर मौके से 31 नग देशी पौव्वा, 5 नग गोवा, 9 नग विस्की, 7 नग अद्धी और 16 नग बीयर को बोतल जब्त की गई और 2 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की |

उक्त कार्यवाही का विरोध नगरपालिका अध्यक्ष एवं एनएसयुआई कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया | इसी दौरान नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी को नौकरी खाने की दी धमकी साथ में यह भी कहा कि इस प्रकार पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी |
बता दे कि बालोद में नगरपालिका कांग्रेस समर्थित है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय जिला भाजपा द्वारा लिया गया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय जिला भाजपा द्वारा लिया गया । इसी तारतम्य में भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत  पवार के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के प्रभारी प्रमोद जैन एवं सह प्रभारी द्वय राकेश यादव तथा जयेश ठाकुर सहित जिला मंत्री ठाकुर एवं कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने वर्तमान करोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 14 से 20 सितंबर तक 7 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम करने की कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है |

जिसके लिए विभिन्न सेवा कार्यों की कार्य योजना के साथ ही सभी 9 मंडलों में ऑडियो, वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ मंडल प्रभारियों की वर्चुअल बैठक के माध्यम से कार्यक्रम सुनिश्चित कर आगामी दिनों सेवा कार्यों के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक समस्या एवं प्रवासी मजदूरों की आजीविका संबधी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर आज दिनांक 11सितंबर 2020 दोपहर12.30 बजे अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में तहसीलदार राजहरा को जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के नेतृत्व मेंश्रमिक समस्या एवं प्रवासी मजदूरों की आजीविका संबधी समस्याओं को लेकरमुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
प्रमुख समस्या एवं मांग निम्नानुसार है:-
1.प्रवासी मजदूरों के लिए तत्काल राहत पैकेज का एलान करते हुए नगद राशि सीधे मजदूरों के खाते में प्रदान किया जावे।
2.प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मनरेगा को पूरे वर्ष भर चलाया जावें।
3.अनियंत्रित निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जावें जैसे कि केंद्र की सरकार ने रेल्वे, कोयला, एम टी एल एल,बी एस एन एल ,नाल्को,इंडियन ऑयल कारपोरेशन, एन. टी. पी. सी.,विद्युत कंपनियों जैसे अन्य छोटे छोटे उद्योगों को भी निजीकरण करने का फैसला लिया है उस पर तत्काल रोक लगाई जावें।
4.आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जावें।
5.राज्य शासन/विद्युत कंपनी के अधीन संविदा में कार्यरत कर्मचारियों एवं कांटेक्ट लेबर को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार तत्काल शासकीय सेवा में नियमित किया जावें क्योंकि इन कर्मचारियों को मिलने वाली राशि से जीवन चलाना मुश्किल हो रहा है साथ ही ई. पी. एफ. एवं ई. एस. आई. सी. कटौती का विवरण पर्ची दिया जावें।
6.बेरोजगारों को कांग्रेस के चुनावी घोषणा अनुसार बेरोजगारी भत्ता पिछले तिथि से प्रदान किया जावे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png


7.आंगनबाड़ी/मध्याह्न भोजन रसोइया/आशा वर्कर स्किम वर्कर को राज्य शासन की कर्मचारी घोषित किया जावें तथा पिछले तिथि से वेतनमान में वृद्धि करते हुए भुकतान किया जावें।
8.सरकार ने आंगनबाड़ी संचालन का निर्णय लिया है क्योंकि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पिक पर है इसीलिए निर्णय पर पुनः विचार किया जावें तथा बिजली कर्मचारी /आंगनबाड़ी/मध्याह्न भोजन कार्यकताओं को कोविड-19 में कार्य करते हुए मृत्यु होने पर 50लाख बीमा के दायरे में रखा जावें।
9.छत्तीसगढ प्रदेश में बी ओ सी मृत प्राय है जिसके कारण निर्माणी मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही है,बी ओ सी को सक्रिय किया जावे।*
10, राजहरा खदान में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों को कोवीड 19 में कार्य करते हुए मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए की बीमा के दायरे में रखा जावे और मृतक परिवार को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
11, कार्य स्थल पर सुरक्षित कार्यप्रणाली सुनिश्चित किया जावे।
12, स्थानीय बेरोजगारों के लिए रोजगार सुनिश्चित किया जाये।
13, डी,एम,एफ,फंड की राशि के एक हिस्से का उपयोग राजहरा नगर के विकास के लिए सुनिश्चित किया जाये।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से *खदान मजदूर संघ से केन्द्रीय महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी,बी, पी, कश्यप, विनोद कुमार आरडे, राजेंद्र राजपूत, अजीत मलिक, महेंद्र साहु,विमल यदु, पुराणिक जंघेल,शिव कुमार पाचे,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला बालोद से जिला महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ, जिला उपाध्यक्ष वीना सुरेन्द्र, श्रीमती लक्ष्मी डोंगरे
छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ से विपीन बेहरा, कलीम खान, देव कुमार
एवं ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खदान के ठेका श्रमिक, खदान के सुरक्षा गार्ड, आ,ई ओ ,सी, एल के सुरक्षा गार्ड भी उपस्थित थे।

स्थगित की गई दुर्ग विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा 14 सितंबर से शुरू

0

बालोद–हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वार्षिक परीक्षा 2020 कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से स्थगित की गई थी, वह 14 सितंबर से पुनः प्रारंभ हो रही है । शासकीय महाविद्यालय गुरुर के प्राचार्य डॉक्टर जे. एल. बघेल जी ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा की समय सारणी विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है जिसमें स्नातक अंतिम वर्ष के

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

नियमित छात्र-छात्राओं एवं स्नातक प्रथम, द्वितीय , अंतिम वर्ष के स्वाधयाय छात्र-छात्राओं की परीक्षा ऑनलाइन संपन्न किया जाएगा ।छात्र-छात्राएं समय सारणी के अनुसार अपना प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.durguniversity.ac.in या महाविद्यालय के वेबसाइट www.gcgurur.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं । महाविद्यालय के सूचना पटल में भी प्रश्न पत्र चस्पा किया जाएगा ।अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी महाविद्यालय द्वारा प्रश्न पत्र को प्रसारित किया जाएगा परीक्षा संबंधी समय सारणी एवं आवश्यक दिशा निर्देश महाविद्यालय के वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है । परीक्षार्थी उत्तर लिखने के लिए कॉलेज कॉपी या A4 साइज पेपर का उपयोग कर सकते हैं । प्रत्येक उत्तर पुस्तिका में विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए कवर पेज को लगाना अनिवार्य होगा । परीक्षा समाप्ति के 5 दिवस के अंदर उत्तर पुस्तिका को महाविद्यालय में जमा करना होगा । उत्तर पुस्तिका जमा करने संबंधी तिथि एवं आवश्यक निर्देश महाविद्यालय द्वारा पृथक से जारी की जाएगी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS