City Media - Page 60 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 60

किरण देव ने किया अमित शाह का स्वागत

0

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने स्वागत अभिनंदन किया।

 

यहां भी बाज नहीं आ रहे हैं जनपद सीईओ मंडावी, जिला पंचायत सीईओ के आदेश को किया दरकिनार

0
  • 5 माह बाद भी पंचायत सचिव को नहीं किया मुक्त
  •  जिला सीईओ के आदेश पर नहीं कर रहे हैं अमल

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर जिले में एक ऐसे जनपद पंचायत सीईओ हैं, जिनका विवादों से पुराना नाता है। वे जहां भी पदस्थ रहते हैं, कारगुजारियां करते ही रहते हैं। जिस तरह शेर के मुंह में इंसानी खून एकबार लग जाता है, तो आदमखोर बन जाता है, वैसा ही कुछ इन साहब के साथ भी है। इस अफसर की फितरत ऎसी है कि पंचायतों के जनप्रतिनिधि तो उनकी नजर में कोई हैसियत ही नहीं रखते, वहीं वे अपने उच्च अधिकारियों की भी परवाह नहीं करते। बकावंड जैसी हरकत अब ये जनपद पंचायत बास्तानार में भी कर रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ के आदेश की उन्होंने खुलेआम अवहेलना की है।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत बस्तर के सीईओ ने बीते 7 मई को एक आदेश जारी कर बास्तानार जनपद की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के सचिवों के प्रभार में बदलाव किया था। कुछ सचिवों को अन्य ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इन सचिवों में टांगरू राम नाग भी शामिल हैं।टांगरू राम नाग वर्तमान में 2 पंचायतों के प्रभारी हैं। उन्हें जिला पंचायत सीईओ ने मई माह में जारी अपने आदेश से कापानार ग्राम पंचायत में पदस्थ करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश को जारी हुए 6 महीने बीत जाने के बावजूद आज तक उसे किलेपाल-1 के प्रभार से जनपद सीईओ ने मुक्त नहीं किया है। जबकि अन्य सचिव अपने स्थानांतरित जगह चले गए हैं। जनपदको सीईओ एसएस मंडावी इससे पहले जब बकावंड जनपद में पदस्थ थे तब भी ऐसा कारनामा करते थे। वे अपने कुछ चुनिंदा और चहेते पंचायत सचिवों पर विशेष रूप से कृपावान रहते थे। इन पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायत के कार्यों में भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दे दी गई थी। खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान की तर्ज पर ये सचिव विभिन्न निर्माण कार्यों, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और 15वें वित्त मद की राशि में खुला खेल खेलते रहे हैं। सरकारी राशि की जमकर बंदरबांट होती रही। आलम यह था कि सचिवों के जरिए सरपंचों से एक सियासी दल को चंदा देने के नाम पर लाखों रुपए वसूले गए थे। यह मामला काफी तूल पकड़ चुका था।

उनकी ऎसी कार्यप्रणाली के चलते बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायतों के कई विकास एवं निर्माण कार्य प्रभावित हुए थे, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता स्तरहीन रही। लेकिन बकावंड के सजग जनप्रतिनिधियों की वजह से सीईओ श्री मंडावी को हटना पड़ा, अब वे बास्तानार में ऐसा ही गुल खिलाने लगे हैं। अब देखना होगा कि जिला पंचायत सीईओ के आदेश को कूड़ेदान में फेंक देने वाले बास्तानार जनपद सीईओ श्री मंडावी के खिलाफ बस्तर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं?

गांव के समग्र विकास के लिए बनाई गई योजना

0
  •  कोसमी ग्राम पंचायत में हुई विशेष ग्रामसभा

बकावंड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोसमी में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें गांव के विकास और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

ग्राम सभा में गांव के विकास के लिए योजनाएं बनाई गई। और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में गांव के सभी सदस्यों को भाग लेने और अपने विचारों को साझा करने का अवसर मिला। ग्रामसभा के माध्यम से गांव के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं और उनके क्रियान्वयन के लिए काम किया जाता है। ग्राम सभा में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने से गांव के लोगों में एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है। ग्राम सभा में और आदि कर्मयोगी योजना की कार्य योजना बनाई गई। इसके तहत गांव के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, पशुपालन, कृषि एवं मूलभूत समस्याओं को कार्य योजना में शामिल किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोसमी के सरपंच नीलम कुमार कश्यप, आदि कर्मयोगी योजना के कोऑर्डिनेटर लीलाधार कश्यप जी, जनपद सदस्य निरबती बघेल, शंकर कश्यप पंच, दयाराम पंच, लक्ष्मीनाथ पंच, शिबो राम पंच, दुजोॅ पटेल, सचिव खगेश्वर कश्यप, सत्यनारायण भद्रे, बैदू राम एवं गांव के माता, बहन, सियान, सजन आदि उपस्थित रहे।

दल्ली राजहरा मेनरोड में बोलेरो एवं ट्रक में भिड़ंत

0

दल्लीराजहरा – रात्रि 2:00 बजे ज्ञानू पेट्रोल पंप के पास मथई हॉस्पिटल के सामने ट्रक क्रमांक सीजी 21ए 6192 सामने से आ रही बोलोरो क्रंमाक सीजी 07 एम ए 8605 को रात्रि 2:00 बजे टक्कर मार दी जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए किंतु गनीमत यह रही की किसी को चोट नहीं आई।

न ब्यूटी पार्लर, न क्रीम पावडर, फिर भी बेमिसाल है बस्तरिहा सौंदर्य

0
  •  बस्तर की वादियां ही नहीं, यहां के जंगलों में रहने वाले लोग भी हैं बेहद खूबसूरत
  • बिना बाहरी श्रृंगार के भी दमकता है लोगों का चेहरा

अर्जुन झा

जगदलपुर न ब्यूटी पार्लर, न क्रीम पावडर और न कोई बाहरी श्रृंगार, फिर भी अनुपम और बेमिसाल है बस्तरिहा सौंदर्य। बस्तर की वादियां जितनी दिलकश और खूबसूरत हैं, उससे कहीं ज्यादा सुंदर है बस्तरिहा नारी का सौंदर्य। ऐसे अनुपम सौंदर्य को देख मन श्रद्धा से ओतप्रोत हो जाता है।

इन दिनों बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर दशहरा की धूम मची हुई है। देश विदेश के हजारों सैलानी जगदलपुर पहुंचे हैं। साथ ही संभाग के सातों जिलों के सुदूर वनांचलों में रहने वाली युवतियां, महिलाएं, युवक, बड़े बुजुर्ग और बच्चे भी बड़ी संख्या में यहां आए हुए हैं। वनांचलों की युवतियां यहां अपने सौंदर्य की अनुपम छटा बिखेर रही हैं। चेहरों पर मासूमियत, आंखों में शहर की चकाचौंध को लेकर जिज्ञासा और बदन पर लिपटे पारंपरिक एवं आधुनिक वस्त्रों का संगम बस्तर की सुंदर तस्वीर पेश करते नजर आते हैं। हजारों के सौंदर्य प्रसाधन का उपयोग करने और नामी गिरामी ब्यूटीसियंस की मदद से कृत्रिम सुंदरता धारण कर कैटवॉक करने वाली महानगरीय बालाओं के सौंदर्य को मात देती नजर आती है हमारे बस्तर की बेटियों की अकृत्रिम सुंदरता। बिल्कुल भी बनावटी श्रृंगार नहीं, ब्यूटी पार्लर जाना तो दूर की बात, चेहरे पर क्रीम पावडर तक का नामों निशान नहीं, फिर भी ऎसी सुंदरता! लगता है प्रकृति ने यहां के जल, थल, जंगल और आम जीवन पर अपनी पूरी नेमत न्योछावर कर दी है। सामान्य सड़ियां पहनी और गले में मनकों की माला डाली, नाक में छोटी सी नथ या फुल्ली व हाथों में स्टील की कंगन पहनी युवतियां बड़े बड़े मंचों पर कैटवॉक करने वाली शहरी बालाओं की सुंदरता को धूल चटाती नजर आती हैं। वहीं युवक पेंट शर्ट के साथ जैकेट पहनकर कुछ शहरी अंदाज में जरूर नजर आते हैं, मगर गांव की छाप से वे मुक्त नहीं हुए हैं।

बस्तर का यह सौंदर्य बस्तर दशहरा में अपनी अलग ही छटा बिखेर रहा है। विदेशी मेहमान भी बस्तर की इस कुदरती खूबसूरती के कायल हो गए हैं और इसे अपने वीडियो कैमरों में कैद करते नजर आ जाते हैं। जितने सुंदर यहां के जंगल, नदियां, चित्रकोट वाटरफॉल और तीरथगढ़ वाटरफॉल हैं, उससे कहीं ज्यादा सुंदर बस्तर का यौवन और तरुणाई है। यह खुशहाल होते बस्तर की एक झलक भी है। भारी बारिश भी इन युवाओं को दशहरा उत्सव में शामिल होने से नहीं रोक पाई। पूरे बस्तर संभाग के अलावा उड़ीसा के लोग भी इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे। रथयात्रा का जबरदस्त उत्साह देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत थी। वर्दी और बिना वर्दी में हजारों महिला पुरुष पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।

स्वदेशी मेले में पहुंचे सांसद महेश कश्यप, बोले आत्मनिर्भर भारत को दे रहा नई गति

0
  • बस्तर दशहरा मुरिया दरबार में होंगे गृह मंत्री अमित शाह,स्वदेशी मेले में भी करेंगे शिरकत

जगदलपुर: बस्तर जिले के लालबाग स्थित स्वदेशी मेले का बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अवलोकन कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है, जो देशी उत्पादों और हमारी अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रहा है।

सांसद महेश कश्यप ने आगे कहा कि मेले में प्रदर्शित कारीगरी हमारे शिल्पकारों की अद्वितीय परंपरा और हुनर का जीवंत उदाहरण है। स्वदेशी को अपनाकर हम न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाते हैं बल्कि स्थानीय कारीगरों के परिश्रम और प्रतिभा को भी सम्मान और प्रोत्साहन देते हैं।

महेश कश्यप ने कहा की विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा हेतु बस्तर दशहरा के अध्यक्ष के रूप में दशहरा समिति के प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में केंद्र गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रण दिया था l गृह मंत्री अमित शाह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने की जानकारी दी थी । कल बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार रस्म आयोजन में बस्तर के विभिन्न ग्रामों से आए मांझी, मुखिया और चालकी से मिलेंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लालबाग स्थित स्वदेशी मेला प्रदर्शनी और मंचीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

कल लगेगा मुरिया दरबार, मंत्री कश्यप ने किया स्थल निरीक्षण

0

जगदलपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को के जगदलपुर प्रवास पर आ रहे हैं। उनके प्रवास लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप के साथ महापौर संजय पांडे, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के तहत आयोजित होने वाले मुरिया दरबार में शामिल होंगे।

यह बस्तर की प्राचीन परंपरा है। मुरिया दरबार में गायता, पुजारी, सिरहा, मांझी, पटेल आदि अपनी समस्याएं रखते हैं और दरबार के मुखिया उनका समाधान करते हैं। राजशाही के दौर यह परंपरा स्थानीय राजा निभाते थे, अब जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि यह परंपरा निभाने लगे हैं। पहली बार केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिधि मुरिया दरबार में शामिल हो रहा है। इसे लेकर बस्तर के लोगों में काफी उत्साह और अपेक्षाएं हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुरिया दरबार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप अन्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डेय भी मौजूद रहेंगे।

दल्ली राजहरा सौ बिस्तर अस्पताल की सफाई कर्मचारी महिला की हत्या हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 17 में किराए के मकान में रहने वाली महिला की हत्या की जानकारी प्राप्त हो रही है बताया जा रहा है कि महिला शासकीय सौ बिस्तर अस्पताल में संविदा कर्मचारी के रूप में सफाई कार्य करती थी महिला का नाम प्रीति सेंदरे बताया जा रहा है महिला के पति का कुछ समय पूर्व मृत्यु हो चुकी था। महिला का 5 वर्ष का एक बच्चा भी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अकेले निवास करती थी महिला का संबंध उसके देवर अमन सिंदरे से होना बताया जा रहा है उसका देवर दो दिनों से उसके साथ यहां रह रहा था महिला की मां घर पहुंचने पर युवक द्वारा दरवाजा नहीं खोला जा रहा था इस पर मोहल्ले वालों द्वारा दरवाजा खुलवाया गया एवं पुरुष की स्थिति संदिग्ध दिखने पर उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने में लाया एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है महिला के चेहरे से खून देखा गया है जिसे कंबल से ढक कर रखा था। कमरे में शराब की सात-आठ खाली बोतल भी मिली है अनुमान लगाया जा रहा है की घटना एक दिन पूर्व की हो सकती है।कमरे को सील कर दिया गया है।पुलिस द्वारा कल फॉरेंसिक टीम आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

विजया दशमी पर विहिप बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

0
  • शास्त्र के साथ शस्त्र भी रखना चाहिए हर घर में

जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा बस्तर प्रखंड में विजयादशमी के अवसर पर इस वर्ष भी लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की परंपरा में हमारे चारों युगों में शास्त्र और शस्त्र का उल्लेख मिलता है जब सारे विश्व में स्कूल नहीं थे तब हमारे भारत में गुरुकुल हुआ करते थे। गुरुकुल में शास्त्र के साथ साथ शस्त्र विद्या भी दी सिखाई जाती थी। क्योंकि विधर्मी सभी युगों में पाए गए इसलिए अपनी रक्षा अपनी संस्कृति, गौ, गंगा ,गीता की रक्षा के लिए शस्त्र अति आवश्यक हैं। शस्त्र उठाना पड़े तो उठाना ही चाहिए। विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा बजरंग दल पूरे देशभर में प्रतिवर्ष शस्त्र पूजन का आयोजन अपने सभी जिला केंद्रों एवं ग्रामीण स्तर पर करता है। इसका उद्देश्य अपने अंदर के पुरुषत्व को जगाने एवं अपनी सुरक्षा करना है। बजरंग दल पूरे देश में अपने कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा देता है। यह कलियुग है कलियुग की शक्ति सिर्फ संगठन है इसलिए हमें संगठित रहना चाहिए। विहिप बजरंग का कार्य ही हिंदुओं को संगठित करना है क्यों कि संगठित हिंदू ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है।

प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे जितने भी देवी देवता हैं ,सभी के हाथों में शस्त्र हैं। इसलिए हम सभी सनातनी हिंदुओं के घरों में एक न एक शस्त्र रखना ही चाहिए, हिंसा के लिए नहीं अपितु अपनी सुरक्षा की दृष्टि से रखना चाहिए। आज पूरे देशभर में विधर्मी तत्व सनातन संस्कृति को मिटाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं इसलिए हमे भी अपने पूजा स्थल में शस्त्र रखना चाहिए। कार्यक्रम में विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपने पारंपरिक शस्त्रों का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, मंत्री शंकर नाग, धर्म प्रसार प्रमुख शंकर बघेल, मंत्री शिवा नाग, संयोजक नेहरूलाल, सुरक्षा प्रमुख जैमन, अखाड़ा प्रमुख दिनेश बघेल, गौरक्षा प्रमुख मानसिंह, सेवा प्रमुख दसी पटेल, विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण, मैथ्यू, प्रचार प्रमुख पवन, राजा, हरिदास, तिलु, नगर बस्तर प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिजली तार की चपेट में आने से 10 वर्ष मासूम की मौत

0

दल्लीराजहरा :- थाना क्षेत्र के ग्राम कारूटोला में बिजली के तार ने 10 साल के मासूम दक्ष उइके की जान ले ली। टूटे बिजली तार की चपेट में आने से कक्षा चौथी में पढ़ने वाले मासूम की मौत से गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है । यह घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के कारूटोला गांव की है।

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक नाबालिग बालक का नाम दक्ष पिता संजू उइके है. दक्ष अपने घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी वह अचानक बिजली पोल के टूटे तार के संपर्क में आ गया. दक्ष को तुरंत दल्लीराजहरा के निजी हॉस्पिटल लाया गया, जहां मासूम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा मानपुर चौक में नेशनल हाईवे क्रमांक 930 का घेराव कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है. बिजली विभाग को टूटे तार को जोड़ने कई दफा कहा गया, लेकिन लापरवाही बरतते हुए टूटे तारों को खुला छोड़ दिया. इसके चलते यह घटना घटी ग्रामीणों की मांग है कि उनके परिजनों को सरकारी नौकरी वह मुआवजा दिया जाए। मौके पर सीएसपी श्रीमती डॉक्टर चित्रा वर्मा एवं नायब तहसीलदार एवं बिजली विभाग के अधिकारी ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS