City Media - Page 1722 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1722

जन मुक्ति मोर्चा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन मजदूर-किसान के एकता के प्रतीक लाल हरा झण्डे का ध्वजारोहण किया गया

0

दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के 29 शहादत दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में तीसरे और अंतिम दिन काल दिनाँक 28/09/2020 को सुबह 08 बजे से दल्ली राझहरा के विभिन्न चौक चौराहे पर

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg

मजदूर-किसान के एकता के प्रतीक लाल हरा झण्डे का ध्वजारोहण किया गया जिसमें बालोद जिला, राजनांदगांव जिला, कांकेर जिला में जंहा जंहा नियोगी जी को माननेवाले और जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का काम चल रहा है वहां पर लाल हरा झण्डे का ध्वजारोहण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

दोपहर 02:30 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़🇧🇾 द्वारा शहीद स्मारक शहीद चौक दल्ली राजहरा में श्रद्धांजलि  का आयोजन किया गया,  इस कोरोना काल में कोविड 19  के प्रकोप से बचाव हेतू इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सेनेटजर, मास्क,  सोशल डिस्टेंड का उपयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

गुरुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही

0

गुरुर – थाना गुरूर जिला बालोद में अप. क्रमांक 390/20 धारा 34 आब. एक्ट के तहत आरोपी तीरथ राम निषाद पिता पुनू राम निषाद उम्र 43 वर्ष सकिन सोरर थाना गुरूर जिला बालोद के कब्जे से 18 पौवा देसी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1440 रुपया जब्त कर कार्यवाही किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अवैध रूप से शराब बिक्री एवं जुआ खेलते व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

0

बालोद – पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशानुसार लघु अधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही किया जा रहा है अभियान के तहत थाना बालोद में आबकारी एक्ट के तहत पुलिस स्टाफ के द्वारा अपने थाना क्षेत्र में रेड की कार्यवाही की गई –

थाना बालोद अप क्रमांक 313/20 धारा 34 ,1(क) आबकारी अधिनियम
आरोपी – गिरीश कुमार निर्मलकर पिता सदा राम उम्र 25 साल निवासी चिचबोड थाना जिला बालोद
जप्ती- 22 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 3.960 बल्क ली कीमती 1760 रु
This image has an empty alt attribute; its file name is food-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

कोरोना रक्षक छत्तीसगढ़ की चलने वाले मुहीम में कोरोना होने से कोरोना को मात देने तक के अनुभव व्यक्त किये ग्राम चिटौद के लोकेश साहू

0

धमतरी के उमेश सिन्हा व अक्षांश साहू द्वारा चलाई जा रही मुहीम में चिटौद के लोकेश साहू ने वीडियो के माध्यम से कोरोना होने से कोरोना को मात देने तक का अनुभव व्यक्त किया है। जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया है यूट्यूब में इस वीडियो को 1 हजार वाच टाइम मिला है ।कोरोना रक्षक छत्तीसगढ़ द्वारा चलाई जा रही है इस मुहीम का उद्देश्य लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग कोरोना पीड़ित व्यक्ति के अनुभवों को समझ कर सतर्क व जागरूक हो सके हो सके। यह मुहीम पुरे छत्तीसगढ़ के कोरोना पीड़ित के अनुभवों को व्यक्त करने व कोरोना से लोगो की रक्षा करने के लिए चलाया जा रही है

Big Breaking लॉकडाउन के छठवें दिन दल्लीराजहरा में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के छठवें दिन दल्लीराजहरा में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव जिसमे दल्लीराजहरा के 17   डौंडी से 03 मरीज मिले है |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 07 से 01 वार्ड क्र 12 से 01,  वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 17  से 01, वार्ड क्र 21 से  01, वार्ड क्र 23  से  04, वार्ड क्र 24  से 01, वार्ड क्र 25  से 03, वार्ड क्र 27  से 01, मुल्ला भानु से 01, धुर्वाटोला से 01 कुम्ही मानपुर  से 01 एवं डौंडी से  से 03  इस प्रकार कूल मिलाकर 20  संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

होम आइसोलेशन में 10 लोगों को रखा गया है एवं आइसोलेशन सेंटर दल्लीराजहरा में 10 लोगों को रखा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 28 सितम्बर 2020

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राहुल देव ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देव ने मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही करने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। सीईओ श्री देव ने सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आयुर्वेदिक काढ़ा देने की बात कही, इसके लिए कोविड केयर सेंटर में स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय क्षेत्र के होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को नगर पालिका द्वारा वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड केयर के संबंध में कोविड-19 से प्रभावित लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें पुनः कोविड होने से बचाया जा सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पोस्ट कोविड केयर के विभिन्न बिंदुओं के पेम्पलेट तैयार कर नगर पालिका द्वारा वितरित करने कहा। उन्होंने जिले में चल रहे कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली। होम आईसोलेशन में रहने वाले लोगों के लिए बनाये गये कॉल सेंटर की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा। सीईओ श्री देव ने कहा कि कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु सभी प्रकार के उपाय सुनिश्चित की जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत वैष्णव, एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर श्री गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद राम गोटा ने बताया कि वर्तमान में लैब टेक्नीशियनों द्वारा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों एवं विभिन्न जगहों पर जाकर जांच किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईसोलेशन एवं निःशुल्क कन्सल्टेशन हेतु जिला चिकित्सालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07781-252245 और मोबाईल नंबर 62646-38959 है। जिले के होम आईसोलेशन में रहने वाले किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होने अथवा सलाह-मशविरा लेने हेतु किसी भी समय (24 घंटे) नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य कार्यालय के टोल फ्री नंबर 104 पर भी संपर्क कर सूचित कर सकते हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोटा ने जिले में कोविड 19 संक्रमण के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, आईसोलेशन के लिये गये सेम्पलों की संख्या, होम क्वांरटीन, प्राप्त रिपोर्ट, कंटेनमेंट एरिया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

युवती ने की ख़ुदकुशी, जान देने से पहले मोबाइल से डिलीट किया डाटा

0

भिलाई – भिलाई की एक युवती ने घर में ही ख़ुदकुशी कर ली है | ख़ुदकुशी की वजह पता नहीं चल पाया है | शनिवार की रात सभी लोग खाना खाकर अपने कमरे में चले गए, रविवार को जब उसने दोपहर तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ जब दरवाजा तोड़कर अन्दर गए तो उसके सिर से खून बह रहा था | अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is food.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का नाम रिया त्रिपाठी है उसके पिता बीएसपी कर्मचारी है |पड़ोसियों से पता चला कि घर में पारिवारिक कलह बहुत ज्यादा होता था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

पुलिस तहकीकात में पता चला कि युवती पहले तो फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन नीचे गिरने से सिर पर चोट लगी | जब युवती का मोबाइल फ़ोन देखा गया तो उसके पूरा डाटा डिलीट पाया गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

निजी स्कूलों द्वारा लिए जा रहे फीस को लेकर अब छत्तीसगढ़ सरकार ने किया हस्तक्षेप

0

रायपुर – पालक संघ की ओर से कोर्ट में दायर याचिकाओं की सुनवाई के दौरान पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे, जिसके परिपालन में राज्य सरकार की ओर से फीस की पूरी जानकारी देने के लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is food.jpg

हाई कोर्ट के इस संबंध में निर्देश के बाद राज्य सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए एक आदेश जारी किया है जिसमें सभी जिलों से सभी स्कूलों द्वारा इस अवधि के दौरान वसूली गई फीस का पूरा ब्योरा मांगा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आदेश में 31 जुलाई 2020 को कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय का पालन करने के लिए कहा गया था। साल 2019-20 में किन-किन विद्यार्थियों से फीस ली गई, विद्यार्थियों से किन-किन मदों में फीस की वसूली की गई और फीस जमा नहीं होने पर किन-किन विद्यार्थियों को पढ़ाई से वंचित किया गया या टीसी दी गई, इस संबंध में जिला अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

लॉकडाउन में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी तौर पर छात्रों के पालकों से फीस वसूली जा रही है। नियमित कक्षाएं न लगने के बावजूद सभी तरह के शुल्क लिए जा रहे हैं। इसे देखते हुए पालक संघ लगातार विरोध कर रहा है।

बीएमएस द्वारा माइंस में कार्यरत ठेका श्रमिकों को covid 19 के इलाज का खर्च नियमित कर्मचारियों की तरह बीएसपी से देने की मांग की

0

दल्लीराजहरा बीएसपी द्वारा नियमित कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए covid 19 इलाज हेतु किये गए खर्च देने की  घोषणा की गई थी उक्त घोषणा में ऐसे लोगों को भी सम्मिलित किया गया है जिन्होंने पूर्व में covid 19 के इलाज हेतु स्वयं के खर्च पर कराया था उनके खर्च की अदायगी भी बीएसपी प्रबंधन द्वारा की जाएगी | भारतीय मजदूर संघ प्रबंधन के इस पहल का स्वागत किया है किन्तु बीएसपी प्रबंधन द्वारा माइंस में कार्यरत ठेका श्रमिकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food.jpg

एवं बीएसपी प्रबंधन से मांग की गई है कि आज खदानों में ठेका श्रमिकों और नियमित कर्मियों की भागीदारी बराबर की है | ऐसे में उत्पादन में ठेका श्रमिकों की बराबर की भागीदारी रहते हुए भी उन्हें इस लाभ से वंचित रख उनके साथ सौतेला व्यव्हार करना भारतीय मजदुर संघ की दृष्टि से अव्यवहारिक एवं अनुचित है | भारतीय मजदुर संघ के अध्यक्ष मदन माईती द्वारा बीएसपी प्रबंधन से मांग की है कि परिपत्र में उल्लेखित covid 19 के इलाज हेतु किये गए खर्च के प्रतिपूरक अदायगी का लाभ ठेका श्रमिक एवं उनके परिजन को भी दिया जाए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking राजधानी में लॉकडाउन बढेगा या नहीं ? जाने क्या फैसला लिया गया

0

रायपुर में आज रात 12 बजे लॉकडाउन खत्म हो जायेगा। राजधानी में हुई जिला स्तरीय अहम बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है। हालांकि राजधानी में लॉकडाउन तो खत्म हो जायेगा, लेकिन कुछ शर्तें अभी भी बनी रहेगी। कल से सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुलेगी। वहीं होटलों को होम डिलेवरी के लिए 10 बजे तक की छूट रहेगी। राजधानी आज मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के बाद राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया. रायपुर में एक सप्ताह का सख्त लॉकडाउन कल से खत्म हो जाएगा. मंत्री चौबे ने कहा कि मंगलवार से लॉकडाउन खुल जाएगा. इसे आगे और नहीं बढ़ाया जाएगा. कल सुबह से रात 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी. बता दें कि 21 सितंबर से 28 सितंबर तक रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया था. जिसका आज अंतिम दिन था. प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे और जिला प्रशासन व चैंबर के पदाधिकारियों की बैठक के बाद लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला लिया गया.

जांच के लिए पेट्रोलिंग टीम को बढ़ाएंगे

रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि जिस तरीके से परिस्थितियां है अब लोग इसे समझ चुके हैं कि डिस्टेंस मेंटेन, मास्क लगाकर चलना जरूरी है. रायपुर में पहले अलग-अलग दुकानें अलग-अलग टाइम पर खुलती थी, लेकिन कल लॉकडाउन खुलेगी तो लोगों की भीड़ बढ़ेगी जिसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक सभी दुकानें खुले रहेंगे, और ऑनलाइन डिलीवरी रात 10 बजे तक होंगी.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जांच के लिए पेट्रोलिंग टीम को बढ़ाएंगे. जनता से अपील करना चाहता हूं कि ध्यान रखें, रायपुर में ऑक्सीजन की कमी नहीं किसी भी तरफ की व्यवस्था की कोई कमी नहीं है, इसलिए निडर होकर टेस्ट कराए, अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनी है, उससे पहले तक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही आपके बचाव का रास्ता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी भीड़ नहीं होना चाहिए, और लोगों के द्वारा मास्क लगाया जाना चाहिए, शहर में अनाउंस होना चाहिए, जो लोग मास्क नहीं लगाएंगे उनके खिलाफ सख्त और कड़ी कार्रवाई लगातार किया जाना चाहिए.

MOST POPULAR

HOT NEWS