City Media - Page 1769 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1769

जिला पुलिस द्वारा ग्राम पोंडी में छापामार कार्यवाही कर 03 जुआरियों को नकदी के साथ किया गिरफ्तार

0

बालोद: जिला पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही चल रही है बालोद पुलिस ने ग्राम पोंडी में छापामार कार्यवाही कर 03  जुआरियों को नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है –

नाम आरोपी

  1. राजकुमार प्रजापति पिता रामलल्लू उम्र 36 वर्ष
  2. कौशलेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा पिता अभय लाल उम्र 25 वर्ष
  3. लखन लाल पिता सोहन लाल उम्र 40 वर्ष

जप्ती नकद रकम – 8100 रुपये 52 पत्ती तास, अपराध क्र 247/20 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |

Breaking कमरे में जबरन ठुंसा मवेशियों को, रातभर तड़पती रही सुबह मिले 47 गायों के शव

0

गाँव में नहीं है सरकारी गौठान

गाँव के कुछ लोगों ने कमरे को बना रखा था कांजी हाउस

कमरे में खिड़की व दरवाजे बंद होने से गायों का दम घुटा

तखतपुर – गायों को बचाने और सुरक्षित रखने की सरकारी योजनाओं के बीच तखतपुर के मेड़पार गांव में 14 गायों की मौत हो गई. यहाँ सरपंच की शह पर कुछ लोगों ने पुराने और जर्जर पंचायत भवन दर्जनों गायों को ढूंस दिया था. भवन के खिड़की-दरवाजे बंद थे. रातभर में दम घुटने से 47 गायों की जान चली गई. तीन अधमरी हो चुकी थी. सुबह ग्रामीण गायों को छुड़वाने पहुंचे, तो घटना का खुलासा हुआ. सुबह खबर फैलते ही अफसर नेता और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचने लगे. मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने एडीएम की अगुवाई में चार सदस्यीय जांच टीम बनाई है, जिम्मेदारों पर एफआईआर भी कराई गई है. जर्जर भवन में मवेशियों को रखकर उन्हें छोड़ने के एवज में पैसे वसूले जाते थे. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. जिले में 97 गोठान संचालित हैं और 288 निर्माणाधीन हैं. तखतपुर के मेड़पार में न तो गोठान है और न ही ऐसी कोई योजना है.

सीएम ने कहा-गंभीर मामला

सीएम ने कहा-गंभीर मामला सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर डाँ सारांश मित्तर से फोन पर घटना की जानकारी ली और कहा कि यह गंभीर मामला है, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए हुए दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा. इधर कलेक्टर डॉ मित्तर ने एडीएम की अगुवाई में जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है. टीम में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा से चार उपसंचालक कृषि और कोटा एसडीएम शामिल है, कलेक्टर नरीमने को तीन दिनों में जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

कलेक्टर के आदेश के बाद जिम्मेदारों पर FIR

जिम्मेदारों पर एफआईआर कलेक्टर के आदेश के बाद एसपी ने मवेशियों की मौत केमामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआरका आदेश दिया है. इधर कलेक्टरने मवेशियों केमालिकाको मुआवजादेने की बात कही हे.हिरी थाने में दोषियों के खिलाफ पश क्रूरता अधिनिमयम की धारा 13 के अलावा आईपीसी की धारा 429 के तहत केस दर्ज किया गया है |

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

तीन का पोस्टमॉर्टम पशु चिकित्सकों ने तीन मवेशियों का पोस्टमार्टम किया तो दम घुटने से मौत की वजह आई इनकी पीएम रिपोर्ट के आधार पर बाकी 45 मवेशियों की मौत की वजह भी याही मानी जा रही हे छोटे से कमरे में बंद होने और आक्सीजन नहीं मिलने से मवेशियों की मौत हुई है. कमरे में मवेशियों के चलने के लिए जगह भी नहीं थी.

Big Breaking जिला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में कोरोना का हमला

0

बालोद – जिले में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ रहा है अब जिला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में पदस्थ 1 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मिले कोरोना संक्रमित बालोद जिला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ है और सरकारी क्वाटर झलमला में निवासरत है।

Breaking कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या !

0

अंबिकापुर – अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाबू पारा इलाके में कांग्रेस नेता के बेटे  अर्जुनेंद्र सिंह 30 वर्षीय ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। गोली की आवाज सुनकर

अर्जुनेंद्र सिंह

घरवाले कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ उसी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुनेंद्र ने सिक्स राउंड पिस्टल से खुद को गोली मारी है. आत्महत्या का अब तक कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने सिक्स राउंड पिस्टल बरामद किया है.

पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के सदस्यों करीबियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दल्लीराजहरा अवैध शराब बिक्री के आरोप में युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – जहां निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी शासकीय मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रखी गई है। लेकिन इस लाकडाउन में अवैध शराब बिक्री के मामले में थाना प्रभारी के निर्देश पर आरक्षक थामसन पीटर, दीपक वानखेड़े एवं भुनेस्वर यादव की टीम ने अवैध शराब बिक्री के आरोप में नारायण देवांगन पिता संतोष देवांगन उम्र 27वर्ष  30 पौवा देसी शराब कीमत 2400 रुपये मात्रा 5.400 लीटर अपराध क्र 315 धारा 34 2 के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर जेल भेजा गया |

ग्राम पिकरीपार के युवाओं के द्वारा नई पहल लोकल वस्तुओं का उपयोग कर नवाचार अपनाया

0

बालोद–पर्यावरण सरंक्षण के लिए आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से नवीन ग्राम पंचायत पिकरीपार के “जय बजरंग दल” एवं ग्रामीण युवाओं” के द्वारा तालाब पार में वृक्षारोपण किया गया और किए गए पौधारोपण का लोकल वस्तु का प्रयोग करके नवाचार अपनाया गया। पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों को पशु एवं अन्य कारको से नष्ट होने से बचाने के लिए स्थानीय वस्तु का प्रयोग कर नवाचार को अपनाया गया। तोषण लाल गजपाल ने बताया कि पौधों की संरक्षण हेतु सराहनीय कार्य प्रारंभ किया है, जिसमें पौधों के चारों और लकड़ी एवं कांटों का घेरा बनाकर उस घेरे को घर पर रखे पुराने कपड़े, साड़ी इत्यादि से चारों तरफ से घेरकर सुरक्षित किया गया और तेजेश्वर बया ने कहा कि इस नवाचार का उद्देश्य बिना धन खर्च किए पौधों को हानि होने से रोकना।इस पौधों की सुरक्षा के लिए रविकांत साहू, शेखर साहू, प्रताप सिंह सार्वा,छत्रपाल साहू, तोषण लाल ,खिलावन साहू ,लक्की साहू, तेजेश्वर बया, तेजराम साहू ,हेमंत साहू,श्रवण साहू ,खिलेश्वर साहू ,फनीश साहू, टिकेंद्र गजपाल,और आशीष गजपाल, इन सभी का विशेष सहयोग रहा

Breaking जिला पुलिस द्वारा गोंदली जलाशय के पास छापामार कार्यवाही कर 12 जुआरियों को नकदी के साथ किया गिरफ्तार

0

बालोद: जिला पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही चल रही है रविवार को बालोद पुलिस ने गोंदली जलाशय के पास छापामार कार्यवाही कर 12  जुआरियों को नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है –

  1. भुवनेश्वर देशमुख पिता प्रेम देशमुख उम्र 36 वर्ष
  2. भूपेंद्र कुमार ठाकुर पिता राकेश कुमार ठाकुर उम्र 24 वर्ष जाति हल्बा
  3. अजय कुमार ठाकुर पिता स्व ईश्वर लाल उम्र 24 वर्ष जाति हल्बा
  4. गणेश देशमुख पिता आलोक देशमुख उम्र 27 वर्ष जाति कुर्मी
  5. वेणु गोपाल पिता केजु राम उम्र 32 वर्ष जाति महार
  6. डोमेन्द्र ठाकुर पिता भजन सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष जाति हल्बा
  7. प्रीतम ठाकुर पिता घनश्याम सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष जाति हल्बा
  8. राकेश बनपेला पिता जीवन बनपेला उम्र 30 वर्ष जाति तेली
  9. हेमसिंह साहू पिता डेरहा राम साहू उम्र 26 वर्ष जाति तेली
  10. भरत लाल पिता झाड़ू राम उम्र 32 वर्ष जाति हल्बा
  11. देवराज ठाकुर पिता ह्रदय राम ठाकुर उम्र 35 वर्ष जाति हल्बा
  12. शिव कुमार पिता मेघनाथ ठाकुर उम्र 34 वर्ष जाति हल्बा

रकम       –     3627.00

मोबाइल      –     9 नग

तास         –     52 पत्ती

मोटर साइकिल       –     5 नग

कार         –     1 नग

Breaking छत्तीसगढ़ के निजी अस्पतालों को सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए दी अनुमति, जाने कौन से अस्पताल है

0

रायपुर – प्रदेश में जिस रफ़्तार से कोरोना के मरीज बढ़ रहे है उसे देखते हुए सरकार ने अब निजी अस्पतालों को भी कोरोना के इलाज के लिए अनुमति दे दी है स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार निजी अस्पताल बालको, एमएमआई के साथ ही बिलासपुर के अपोलो अस्पताल को अधिकृत किया गया है। जो भी निजी अस्पताल में इलाज कराना चाहते है उन्हें इलाज की समस्त राशि का भुगतान करना होगा। निजी तीनों अस्पतालों को आईसीएमआर की दिशानिर्देश/गाइडलाइन  का पालन करना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

दल्लीराजहरा टेब्लर सीट में गैस सिलेंडर चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – आरोपी सी एच् तिरुपति पिता सी एच् अप्पना उम्र 38 साल निवासी वार्ड नं 3 टेबलर सीट राजहरा भारत गैस सिलेंडर (कीमत 1600 रूपये) चोरी किया। प्रार्थी धीरेन्द्र प्रताप सिंग निवासी वार्ड क्र 3 माइंस आफिस के पास राजहरा की याचिका पर अपराध क्र 313 धारा 457 380 के तहत गिरफ्तार किया गया है |

Breaking साइबर क्राइम करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी को अंजाम दे चुके हैं

0

राजनांदगांव – साइबर क्राइम करने वाले पांच शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रिटायर्ड एएसआई के खाते से पेंशन खाता अपडेट करने की बात कहकर अकाउंट से लगभग 19 लाख रूपए पार कर लिए थे। आरोपी राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाडा़, रायपुर , सरगुजा और बिलासपुर में कुल 40 लाख की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। राजनांदगांव, महासमुंद और दंतेवाड़ा पुलिस की ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की है। इनसे पूछताछ की जा रही है आशा है इनसे कई महत्वपूर्ण और अहम खुलासे की उम्मीद है।

MOST POPULAR

HOT NEWS