City Media - Page 1789 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1789

थाना स्टाफ की मनोदशा समझने पहूचे : एसपी जीतेन्द्र सिंह मीणा

0

दल्लीराजहरा: पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा द्वारा थाना डौंडी ,
केम्प मंगलतराई एवं केम्प डौंडी का निरीक्षण किया गया । तथा स्पंदन
अभियान के अंतर्गत सीएएफ एवं डीएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से
रूबरू होकर पूरे स्टाफ को बारी-बारी से तलबकर उनकी खैरियत एवं ड्यूटी
तैनाती पुलिस स्टाफ का आपस मे तालमेल पारिवारिक परिस्थितियों एवं फोर्स
की खेलकूद मनोरंजन एक्सर साईज स्टाफ की तैनाती का परेड आवागमन रहन सहन
पारिवारिक समस्या  सभी परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया गया एवं
समस्या के हल के लिये तत्काल  निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कार्य करने
के तरीके में बदलाव को लेकर केम्प मंगलतराई एवं थाना डौण्डी स्टाफ को
मार्गदर्शन दिया गया।   निरीक्षण के दौरान व सीएसपी अब्दुल अलीम खान,
सीएएफ स्टाफ, डीएफ स्टाफ व पुलिस जवान उपस्थित थे।

Big Breaking प्रदेश सरकार ने दी अनुमति यात्री बस चलाने की, शर्तों के साथ जारी किया आदेश

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के भीतर सड़क परिवहन व्यवस्था को संचालित करने के लिए अनुमति दे दी है | सरकार ने जिला और अंतरजिला परिवहन के लिए शर्तों के आधार पर यह अनुमति दी है।

परिवहन आयुक्त ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

भारतीय मजदूर संघ के प्रयासों से रुका हुआ वेतन तथा अतरिक्त ड्यूटी का पैसा मिला

0

दल्ली राजहरा – भारतीय मजदूर संघ के प्रयासों से रुका हुआ वेतन तथा अतरिक्त ड्यूटी का पैसा सभी सुरक्षाकर्मीयो को दिलाने तथा इस मुश्किल घड़ी में मदद की ।
लॉक डाउन में झेल रहे आर्थिक तंगी से संघ ने निदान किया । संघ को लिखित पत्र के माध्यम से अपनी समस्या को अवगत कराया गया था |
27 दिन ड्यूटी करा के 26 दिन का वेतन दिया गया तथा ओवरटाइम ड्यूटी प्रत्येक कर्मी का 2 से 3 बन रहा था जिसे संघ के प्रयासों पूरा पैसा मिला है
सुरक्षाकर्मियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया |

थाना निरीक्षण में पहूचें पुलिस अधीक्षक: किया पौधारोपण

0

बालोद: पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा द्वारा डौण्डीलोहारा क्षेत्रांतर्गत थाना मंगचुवा का निरीक्षण कर पौधारोपण किया गया ।

तथा स्पंदन अभियान के तहत सीएएफ एवं डीएफ अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मुलाकात करते हुए प्रत्येक जवानों के स्वास्थ्य व तैनाती के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होने पुलिस जवानों को आपस में तालमेल बनाये रखने हिदायत दी। स्टाफ के पारिवारिक परिस्थितियों एवं फोर्स की खेलकूद ,मनोरंजन, अभ्यास, परेड आवागमन ,रहन सहन पारिवारिक समस्या सभी परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया गया । समस्याओं के हल के लिये तत्काल निर्देश दिया गया। अपनी बेटी की शादी का नेवता देने आये पिता से एसपी ने हालचाल जाना और उन्हे बधाई दी, इस दौरान सीएसपी अब्दुल अलीम खान , थाना स्टाफ मौजूद थे।

पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

0

दुर्ग: भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी देवेन्द्र माहला ने जानकारी देते हुए बताया कि बालोद जिला स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार 25 जून को दोपहर 2 बजे विडियों कांन्फ्रेसिंग वेबेक्स लिंक के माध्यम से पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे जिसमें बालोद जिला के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होगें।

https://bjp.webex.com/bjp/onstage/g.php?MTID=ed27a9902958b58845353909ddb6d8a49

Event number: 166 106 6433
Event password: 1234

Breaking दल्लीराजहरा टाउन एडमिन द्वारा बीएसपी क्वार्टरों में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

0

दल्लीराजहरा – अस्पताल क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के क्वार्टर में कथित तौर पर चार परिवार रहते हैं। वे पिछले कई सालों से ब्लॉक 14, 15 और 16 में 2-बी टाइप क्वार्टर में रह रहे हैं और आश्चर्यजनक रूप से सभी पुलिस विभाग के हैं।

नगर प्रशासन विभाग इन परिवारों की एक सूची तैयार करेगा और विस्तृत रिपोर्ट मुख्य महाप्रबंधक (CGM) तपन सूत्रधार को सौंपेगा। सीजीएम फिर इन परिवारों को आवास प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) को पत्र लिखेगा।

सीजीएम ने कार्रवाई के लिए टाउन एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को निर्देश दिया। बिजली विभाग, सिविल विभाग और एस्टेट विभाग की एक संयुक्त टीम ने ब्लॉक 14, 15 और 16 का निरीक्षण किया। बाद में, यह पाया गया कि पुलिस विभाग के 14 परिवारों ने सरकार से आवास भत्ते प्राप्त करने के बावजूद बीएसपी क्वार्टरों का अतिक्रमण किया। बीएसपी कर्मचारियों को आवास प्रदान करने के लिए शिक्षक कॉलोनी में 1965 में 2-बी प्रकार के क्वार्टर बनाए गए। कुल 18 ब्लॉकों का निर्माण किया गया, प्रत्येक ब्लॉक में 18 क्वार्टर थे। पांच साल पहले, बीएसपी प्रबंधन ने 10 ब्लॉकों को ध्वस्त कर दिया था जो समय की अवधि में जीर्ण हो गए थे। शेष 8 ब्लॉकों में, बसपा के कर्मचारियों के अलावा, पुलिस परिवार अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। सूत्रों ने जानकारी दी कि एसपी, सीएसपी और एसडीएम के पास कई शिकायतें दर्ज की गई हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यहां तक कि अतिक्रमणकारियों को कई नोटिस भेजे गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

नगर प्रशासक वीके श्रीवास्तव ने कहा कि सीजीएम के निर्देश के अनुसार अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सूची तैयार की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीजीएम तपन सूत्रधार ने कहा कि उचित प्रारूप में आवेदन जमा करने पर अवैध रूप से निवास करने वालों को क्वार्टर आवंटित किया जा सकता है। उन्होंने पहले ही उच्चस्तरीय लिखित में बात बता दी है और कार्रवाई की जानी बाकी है।

गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोरतरा मे गौठान चढ़ा भ्रष्टाचार का भेंट

0

गुरुर – जगन्नाथ साहू | पहली बारिश में गुणवत्ता ही बने गौठान का हुआ खुलासा। जिला प्रशासन और जनपद की लापरवाही को किया उजागर।पहली आंधी तूफान ने खोली गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य की पोल मवेशी गौठान में प्रवेश ही नही किए की टूटने लगा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा,बाड़ी, गौठान, जो कि विकास की चिन्हारी के रूप में माना जाता है। लेकिन उक्त प्रमुख योजना में गरवा के लिए तैयार गौठान बारिश में मवेशियों को दाना-पानी देने के लिए बने सीमेंट से बने पिल्लहर पहली ही बारिश में अपना रंग दिखाने लगा है। जहां दिन शनिवार को हुई आंधी-बारिश ने सरकारी निर्माण के गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है।


ग्रामीणों की माने तो निर्मित गौठान में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत हैं, निर्माण के समय में सीमेंट-रेत के मिश्रण में बहुत फेर था जिससे जो मजबूती चाहिए वह नही मिल पाई है।
जो गुणवत्ताहीन के साथ साथ सरकारी योजना अंतर्गत राशि का बंटाधार किया जा रहा है।
वहीँ ग्रामीणों ने बताया कि यह सब निर्माण कार्य अधिकारी और तकनीकी सहायक के नेतृत्व में हुई है।
अभी-अभी बने गौठान मे मवेशी प्रवेश नही हुआ है लेकिन पहली ही बारिश में चारा-पानी का पिल्लहर गिर जाना साफ तौर पर अनिमितता ,और शासन के राशि का दुरुपयोग बताया है।

Big Breaking News चिखलाकसा माथुर सिनेमा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

0

चिखलाकसा – घटना आज शाम 5 बजे की है चिखलाकसा माथुर सिनेमा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई है | मृतक नवीन जैन कुसुमकसा का रहने वाला है और उनका माथुर सिनेमा के पास ड्राईक्लीन की शॉप है | अपनी दुकान के पास ही कही जा रहे थे उसी समय किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से रोड में गिर पड़े और सिर पर गहरी चोट लगने से उसी समय मौत हो गई |
पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही की जा रही है |

Big Breaking बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा

0

नई दिल्ली – कोरोना का खौफ पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है हर देश इस वायरस का तोड़ वैक्सीन बनाने में लगा हुआ है अभी हाल ही में ग्लेनमार्क कंपनी ने भी बनाई है और दावा किया है कि उनकी दवा से प्रारंभिक चरण में ही कोरोना को दूर किया जा सकता है |

बाबा रामदेव की आयुर्वेदिक कंपनी ने यह दावा किया है कि उनकी कंपनी पतंजलि ने आयुर्वेदिक माध्यमों से कोरोना वायरस की दवाई तैयार कर ली है. पतंजलि द्वारा कोरोना वायरस की दवाई लॉन्च की जाएगी. इस दवाई को कोरोनिल नाम दिया गया है. पतंजलि का दावा है कि यह दवाई कोरोना वायरस पर असरदार है 100 प्रतिशत लोगों का हुआ सफल इलाज हुआ है |

संस्‍थान की ओर से हरिद्वार में मंगलवार दोपहर 12 बजे ‘दिव्‍य कोरोनिल टैबलेट’ लॉन्‍च की गई। योग गुरु रामदेव और पतंजलि सीईओ बालकृष्‍ण ने इस दवा के क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे सामने रखे। यह दवा पतंजलि रिसर्च इंस्‍टीट्यूट और नैशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जयपुर ने मिलकर बनाई है। कंपनी का दावा है कि ‘कोरोनिल’ का क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल अंतिम दोर में है। फिलहाल इसका प्रॉडक्‍शन हरिद्वार की दिव्‍य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कर रहे हैं।

ब्रेकिंग न्यूज – स्कुली बालक की संदेहास्पद मौत, धड़ से अलग हुआ सर

0

बालोद /गुरूर:(जगन्नाथ साहू) ग्राम नर्रा के जंगल में 14 वर्षीय बालक की लाश संदेहास्पद स्थिति में मिला। बालक का सर और धड़ अलग अलग मिलने से गांव मं सनसनी फैल गई।

ग्राम नारागांव कक्षा आठवी का बालक हेमंत मण्डावी की मौत की खबर लगते ही गांव में छाया मातम। हेमंत गुरूवार को अपने घर से बैग लेकर किसी को बिना बताए निकल गया था।मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणो द्वारा बालोद व गुरूर पुलिस को सूचना दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2020-06-23-at-10.35.24.jpeg

मंगलवार सुबह जब ग्राम नर्रा के चरवाहा द्वारा सूचना दी गई की नरसरी के बीच जंगल में बालक का शव मिला है । जिसका सर और धड़ अलग अलग हो चुकी है। इसकी सूचना नारागांव में लगते ही परिजन सहित ग्रामीण पहूंचे ग्राम नर्रा के जंगल में जहां परिजनों द्वारा शव को पहचान लिया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS