City Media - Page 236 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 236

अधीक्षक की लापरवाही से चली गई बच्चे की जान

0
  •  दुगईगुड़ा पोटा केबिन में पढ़ रहे छात्र की मौत
  • पोटा केबिन में हुआ था बीमार, घर में हुई मौत
  • पूर्व जिपं उपाध्यक्ष कारम ने कहा बीमार छात्र को क्यों घर भेजा गया घर?

जगदलपुर बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के दुगईगुड़ा पोर्टा केबिन में अध्ययनरत कक्षा तीसरी के छात्र नीतीश धुर्वा की आकस्मिक मौत से संस्था प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

बताया गया है कि छात्र नीतीश दो दिन पहले अपने परिजनों के साथ गांव जिनिप्पा गया था। जहां उसका आकस्मिक निधन हो गया। ऐन परीक्षा के वक्त परिजनों के साथ छात्र को घर क्यों भेज दिया गया? क्या छात्र बीमार था? इन सब बातों को लेकर अब अधीक्षक पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम ने कहा कि छात्र को परीक्षा के समय किसकी अनुमति से घर जाने दिया गया ? क्या छात्र बीमार था? इन मुद्दों पर जांच होनी चाहिए। कमलेश कारम ने इस मामले में अधीक्षक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। कमलेश कारम ने परिजनों के हवाले से बताया कि छात्र पोर्टा केबिन में बीमार चल रहा था। अधीक्षक द्वारा सूचना दी जाने पर वे अपने बच्चे को घर ले गए‌ थे। अधीक्षक ने बीमार छात्र का इलाज भी नहीं कराया। कमलेश ने यह भी कहा कि आश्रमों, छात्रावासों में बच्चों की आकस्मिक मौतों पर प्रबंधन की निगरानी की जरूरत है। उसूर क्षेत्र में आदिवासी बच्चों के साथ अधीक्षकों की लापरवाही हो रही है।

कलेक्टर, सीईओ ने देखा मिचनार हिल्स का नजारा

0
  •  बस्तर का टूरिस्ट स्पॉट बनेगा लोहंडीगुड़ा मिचनार

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस और सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने लोहंडीगुड़ा तहसील स्थित मिचनार हिल्स क्षेत्र का नजारा देखा। इसके साथ ही मिचनार हिल्स को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

कलेक्टर और सीईओ ने ग्राम मिचनार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के गृह प्रवेश में शामिल हुए और ग्राम मारडूम करलाकोंटा पारा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। ग्राम मारडूम करलाकोंटा पारा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम एम. चंद्रा, सीईओ जनपद पंचायत डी. पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बकावंड में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुआ आयोजन

0
  •  स्थानीय खेलों को दिया जा रहा है बढ़ावा 

बकावंड फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत माय भारत नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन बकावंड में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद सदस्य अनिल कुमार बिसाई, पीताम्बर कश्यप, बुधराम, डमरू कश्यप , संतोषी गायकवाड़ और पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा किए जाने वाले 10 मुख्य कार्यों में फिट इंडिया मिशन भी शामिल है। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष युवा मंडलों के सहयोग से विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर स्थानीय खेलों का आयोजन किया जाता है। विकासखंड स्तर पर विजयी प्रतिभागी जिला स्तरीय आयोजन में सम्मिलित हुए। समूह खेलों के अंतर्गत कबड्डी, रस्साकशी, रिले रेस एवं एकल खेलों में गोलाफेंक, तवा फेक एवं 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खेलों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह युवाओं के शारीरिक मानसिक विकास में सहायक होता है। युवाओं को हमेशा खेल खेलते रहना चाहिए।

युवाओं को मिली खेल सामग्री

विकासखंड स्तर पर चयनित दलों को खेल किट एवं जिला स्तर प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह वह प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में युवा मंडल के देवेश यादव, दिलमन यादाव, निरंजन, डॉली, मालती समेत पचासों युवक युवतियां शामिल रहे।

महावीर कप क्रिकेट का बढ़ा रोमांच

0
  •  सहयोग व समर्पण का संदेश देने वाली पहल 

जगदलपुर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर श्री सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जगदलपुर द्वारा सहयोग व समर्पण का संदेश देते हुए हाता ग्राऊंड पर आयोजित नौ दिवसीय महावीर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शहरवासियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। गर्मी के मौसम में दूधिया रोशनी में आयोजित यह क्रिकेट प्रतियोगिता शहर में आकर्षण का केंद्र बन गई है।

महावीर कप क्रिकेट में सभी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। 29 मार्च को वीर और मोक्ष टीमों के बीच मैच खेला गया, जिसमें मोक्ष टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। वीर टीम ने शानदार 12 ओवर तक बल्लेबाजी कर 116 रन 3 विकेट गंवा कर बनाए। वहीं मोक्ष को वीर ने 101 रन पर रोककर यह मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब वीर के कैप्टन नितेश जैन की मिला।30 मार्च को क्षमा और सेवा के बीच मैच खेला गया। जिसमें सेवा टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। क्षमा टीम ने शानदार 12 ओवर तक बल्लेबाजी कर 122 रन 5 विकेट गंवा कर बनाए। वहीं सेवा को क्षमा ने 92 रन पर समेटकर यह मैच 30 रन से अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुशल लुंकड रहे। 30 मार्च को पहला मैच विनम्र और संयम के बीच खेला गया।

जिसमें टीम विनम्र ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। संयम टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम संयम को विनम्र ने 86 रन पर रोककर यह मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का तमगा राजकुमार सुराना को मिला।मैच के अम्पायर तरणदीप सग्गू, राजेश कुमार, स्कोरर राहुल सुराना, आशीष गोलछा, धैर्य लूनिया थे। यह जानकारी जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य व आयोजन के मीडिया प्रभारी राजकुमार बोथरा, कमलेश गोलछा व मनीष पारख ने दी।

अघनपुर के पंडरी तराई तालाब का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण

0
  •  80 लाख रुपए की लागत से होगा सौंदर्यीकरण 
  • 2 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण भी 
  • नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने लिया जायजा 

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड एवं छत्रपति शिवाजी वार्ड की सीमा में स्थित पंडरी तराई तालाब का बहुत जल्द कायाकल्प होने वाला है। 80 लाख रुपए की लागत इस तालाब के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

तालाब के चारों तरफ रोड निर्माण, तालाब गहरीकरण, प्रकाश व्यवस्था, चारों तरफ घूमने हेतु पाथ-वे का निर्माण, घाट निर्माण आदि कार्य प्रस्तावित हैं।अधो संरचना मद से तालाब का कायाकल्प किया जाएगा। इसके अलावा झाड़ेश्वर मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर कंगोली से एलआईसी ऑफिस तक 2 करोड़ की लागत से रोड का चौड़ीकरण करना भी प्रस्तावित है।जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं महापौर संजय पांडे के अथक प्रयास से तालाब एवं रोड चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। सोमवार को नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने पंडरी तराई तालाब का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कहा कि इस तालाब का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तालाब के सौंदर्यीकरण मे लोगों को घूमने के लिए पाथ-वे तैयार किया जाएगा। आयुक्त ने गुरु गोविंद सिंह वार्ड स्थित प्रधानमंत्री अटल आवास में जाकर लोगों से मिलकर मूलभूत सुविधा के बारे में विस्तृत बात की। जिसका निराकरण जल्द करने की बात आयुक्त ने कही। अटल आवास में बन रही रोड का निरीक्षण भी किया। गुरु गोविंद सिंह एवं छत्रपति शिवाजी वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा एवं श्याम सुंदर बघेल ने कहा हम जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं महापौर संजय पांडे का आभार प्रदर्शन करते हैं, जिनके अथक प्रयास से यह काम संभव हुआ है। पंडरी तराई तालाब का कायाकल्प एवं रोड चौड़ीकरण होना वार्डवासियों के लिए गर्व की बात है। तालाब में आकर्षक पौधे, बैठने के लिए गार्डन चेयर, चारों ओर सुरक्षित घेरा के लिए फेंसिंग, भव्य आकर्षक द्वार, घाट निर्माण सहित कई सुविधाएं मौजूद होंगी। कुछ समय पश्चात यह तालाब बेहतर स्वरूप में नजर आएगा। इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी, नीलिमा यादव, सुरेश कश्यप, नरेश कश्यप, मंजू प्रिया, दीपक ठाकुर, मोहन ठाकुर, लखिराम बघेल, दिनेश कश्यप, उर्मिला ठाकुर, समिता यादव, तबस्सुम बेगम, गंगा सोनी, गौरी नाग, प्रदीप यादव, कुंती, सज्जाद हुसैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

दीपक बैज ने दी मुबारकबाद

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष, भगवान झूलेलाल जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव और ईद की शुभकामनाएं एवं यह मुबारकबाद दी है।  बैज ने कहा है कि ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और आपसी मोहब्बत की रोशनी फैलाए। आप और आपके परिवार के लिए तरक्की और खुशहाली का पैगाम लाए।

मितानिनों और महिला आरोग्य समितियों को दिया गया प्रशिक्षण

0

जगदलपुर नगर के मंडी प्रांगण में चल रहे महिला आरोग्य समिति के प्रशिक्षण का समापन हुआ। 3 दिन तक चले इस प्रशिक्षण में मितानिनों और महिला आरोग्य समिति की सदस्याओं को मातृत्व स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, नवजात देखभाल, संक्रामक एवं गैर संक्रामक बीमारियों की पहचान और उनसे बचाव के उपाय के बारे में मितानिन प्रशिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग से आए प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मितानिनें और महिला आरोग्य समिति की सदस्य स्वयंसेवी के तौर पर कार्य करती हैंl

मोहल्ले में व्याप्त स्वास्थ्यगत समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में इनकी अहम भूमिका रहती है। मितानिन कोऑर्डिनेटर नईम कुरैशी ने बताया साल में एक बार महिला आरोग्य समितियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस बार मितानिन प्रशिक्षक सुमित्रा कश्यप, नेलू ठाकुर, रीता वर्मा, नीलमणि साहू, दीप बघेल, सोनमति बघेल के अलावा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. एंजेल पलक, वर्षा नामदेव, नरेश मरकाम और प्रशांत श्रीवास्तव प्रशिक्षण देने पहुंचे थे। जगदलपुर में 100 से अधिक महिला आरोग्य समितियां हैं और 1000 से अधिक लोग इनके सदस्य हैं। इस प्रशिक्षण में लगभग 700 से अधिक लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण उन्हें अपने आसपास मोहल्ले के लोगों को जागरूक करने में सहायक होगा।

पीट एनडीपीएस के तहत बालोद पुलिस की कार्यवाही

0
  • थाना डौण्डीलोहारा अंतर्गत गांजे के आदतन आरोपी को जेल दाखिल किया गया lनशे की विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने , अवैध रूप से गंजा की तस्करी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  राम गोपाल गर्ग के निर्देशन , पुलिस अधीक्षक बालोद  एस आर भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में नशे में सक्रिय लोगों की जानकारी एकत्रित कर पीट एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था l

निर्देश के अनुपालन में जिले में पूर्व में नशे में विशेष कर गांजे के प्रकरण में संलिप्त अपराधियों के रिकॉर्ड चेक किए गए इसी क्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी डौंडीलोहारा मुकेश सिंह के द्वारा डौडीलोहारा क्षेत्र की राजू तिवारी पिता स्वर्गीय गोपीचंद तिवारी निवासी वार्ड क्रमांक 3 जैन मंदिर के पीछे डौडीलोहारा जिला बालोद छत्तीसगढ़ को माननीय न्यायालय आयुक्त महोदय दुर्ग संभाग दुर्ग के द्वारा स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 सहपठित धारा 11 के तहत 6 माह के लिए जिला जेल बालोद में निरोध करने का आदेश दिया गया माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में आरोपी राजू तिवारी को जिला जेल बालोद में निरोध किया गया । नशे के विरुद्ध बालोद पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

मातारानी का विशेष श्रृंगार

0
  •  मां हिंगलाजिन मंदिर गिरोला में नवरात्रि पर्व 

जगदलपुर बस्तर जिले के ग्राम गिरोला स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर में नवरात्रि पर्व पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। नित्य अलग अलग रूपों में माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जाता है। रविवार को मातारानी लाल चुनरी से सुशोभित नजर आईं। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ उमड़ रही है।

ट्रैनर गुरप्रीत कौर ने स्टर्लिंग किड्स द प्री-स्कूल में शिक्षकों को दी ट्रेनिंग

0

जगदलपुर स्टर्लिंग किड्स द प्री-स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाओं ने भाग लिया। शहर की जानी मानी ट्रैनर गुरप्रीत कौर ने इस कार्यक्रम में आत्म जागरूकता अर्थात सेल्फ अवेयरनेस, टीमवर्क

पीटीएम पेरेंट्स- टीचर मीटिंग, कक्षा प्रबंधन, बच्चों के स्क्रीन समय को कैसे कम करना, उनका व्यवहार समझना टॉडलर्स का मस्तिष्क विकास, अपने रोजमर्रा के जीवन में लचीली मानसिकता के लाभ, मन की शांति के लिए ध्यान आदि विषयों को गहराई से समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई और प्रशिक्षण प्रदान किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षिकाओं को नई शिक्षण तकनीकों और रणनीतियों से परिचित कराना था, ताकि वे अपने स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रंदान कर सकें।

MOST POPULAR

HOT NEWS