गया है जिसका मुख्य कारण अपने-अपने गुट में घिरे हुए छात्रों द्वारा इंकावन स्थापना दिवस भी नहीं मना पाए।दु:ख की बात है कि नेतागण सोशल मीडिया में भी बधाई नहीं दे पाए।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई बस्तर में वैसा कोई भी कार्य नहीं करता जिससे छात्रों का भला हो,वह कार्य जरुर करतें हैं जिसके कारण स्वयं मुंह मियां मिट्ठू बनें रहते हैं। उदाहरण के लिए देखा जाए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के नाम पर माज विरहा गुट व मनोहर सेठिया द्वारा अलग-अलग श्रद्धांजलि दी गई। वहीं दो दिन बाद जब स्थापना दिवस समारोह आया तो उससे किनारे लग गये। दूसरी तरफ बस्तर जिला अध्यक्ष शहबाज खां नाम के ही अध्यक्ष रह गयें हैं क्योंकि उनके द्वारा कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम से भी दूरी बनाते हैं और बस्तर जिले के प्रभारी आदित्य सिंह को कोई लेना-देना नहीं है।
जगदलपुर:- जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 घण्टे का रात्रि कर्फ्यू लगाया है। शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक किसी भी दुकान को खोलने एवम सड़को पर घूमने की अनुमति नही होगी।
आज सुबह कोतवाली चौक में पुलिस कर्मचारियों को कर्फ्यू का पालन कराने और लोगो को जागरूक करने हेतु टीमें रवाना की गई , जो घर से बेबजह निकल कर सड़को पर घूमते एवम समय से पूर्व दुकानो का संचालन करने वाले व्यक्ति को यह टीमें समझाईस देगी। जो भी कर्फ्यू का पालन नही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही जिला प्रशासन एवम पुलिस प्रशासन कर सकता है।
आज शहर के अनेको स्थान पहुँचक पुलिस की टीमो के द्वारा मॉर्निंग वॉर्क पर निकले लोगो को समझाईस देते पुलिसकर्मी नजर आये तो वही कर्फ्यू समय अंतराल में दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों को भी पुलिसकर्मियों ने समझाईस देते हुए दुकाने 8 बजे तक बन्द रखने की बात कही।
वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति बेबजह सड़क पर निकलने वाले एवम कर्फ्यू के समय पर अपनी दुकानें खोलने वाले ऐसे व्यक्तियों को आज समझाईस देने पुलिस टीमो को रवाना किया। यह टीमें शहर के अनेको स्थान पर पहुँचकर वेवजह घूमने एवम दुकानों का संचालन करने वाले व्यक्तियों को समझाईस देगी।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू, बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 17 लोगो पर कार्यवाही..
वही 9 अप्रैल की रात कोतवाली पुलिस ने सड़को पर बेबजह घूमने वाले लोगो पर कार्यवाही की है। कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए 17 लोगो को कोतवाली पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान पकड़ा है, इन सभी लोगो को समझाईस देते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा चलानी कार्यवाही की गई है।
कुसुमकसा से लगे ग्राम अरमुरकसा में एक घर में आग लगी आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है | ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास के दौरान एक व्यक्ति आग की लपट से झुलस गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है | जिस घर में आग लगी है वह घर बीहुआ राम निर्मलकर का बताया जा रहा है बिसवां राम निर्मलकर का दो घर था जिस घर में आग लगी वहां पर पैरा रखा हुआ था पैरे
में आग लगने के कारण हादसा हुआ यह मकान गांव के बीचो बीच में स्थित होने के कारण भय का वातावरण बन गया था मौके पर जनपद सदस्य संजय बैंस पहुंच तत्काल अग्निशमन सेवा को फोन कर फायर ब्रिगेड को बुलाया समाचार लिखने तक मौके पर फायर विकेट पहुंच चुकी थी एवं बुझाने का प्रयास किया जा रहा था |
बालोद जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों कि संख्या को देखते हुए अन्य जिलों की तरह कल 10 अप्रैल से जिला कलेक्टर द्वारा 09 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन किया गया |
दल्लीराजहरा में आज 60 कोरोना संक्रमित मिले जिसमे सबसे अधिक वार्ड क्र 25 से 10 संक्रमितों कि पुष्टि हुई –
दल्लीराजहरा – पति द्वारा अपनी ही पत्नी की धारदार हंसिया से गला काटा है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है | युवती का नाम निर्मला टंडन बताया जा रहा है और उसका मायका चिखलाकसा में है | पति चुम्मन सतनामी जो कि मजदूरी का काम करता है और पत्नी निर्मला टंडन दोनों 256 चौक में निवास करते है घटना से पहले दोनों ने शराब पी रखी थी और इसी दौरान किसी बात पर दोनों में बहस हुई और पति द्वारा धारदार हंसिया से अपनी पत्नी पर गले में वार किया जिससे युवती का गला बुरी तरह से कट गया जिसे तुरंत चिखलाकसा अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर युवती कि स्थिति को देखते हुए बालोद रेफेर किया गया | सुचना मिलने तक युवती कि स्थिति गंभीर बताई जा रही है और वह बात करने कि स्थिति में नहीं है |
जगदलपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीज के मद्देनजर बस्तर संभाग के मेडिकल कॉलेज में शासन द्वारा इस बीमारी से संबंधित कई प्रकार के दवाईयों का समूचित संग्रहण करने का दावा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से जूड़े आला अधिकारियों द्वारा किया गया था, किंतु संक्रमण काल का दूसरा दौर प्रारंभ हुए कुछ ही दिन बीते कि कोरोना से होने वाले विभिन्न संक्रमणों से मरीज को बचाने दिए जाने वाले टेबलेट एवं इंजेक्शन की किल्लत होती जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. आजाद के अनुसार प्रारंभिक दौर में रेमडेसीवीर इंजेक्शन एवं इसके एक अन्य प्रारूप दवाई उपलब्ध थी लेकिन अभी कुछ दिनों से इसकी उपलब्धता नहीं है। कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों को फेफड़े संबंधित होने वाले इनफेक्शन दूर करने में इस इंजेक्शन की महती भूमिका रहती है। इसी मामले पर जब रायपुर के स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी से संबंध साधा गया तो उनका भी कहना था कि राजधानी में भी इस दवा की समूचित आवक नहीं हो पा रही है। इसलिए फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा कि कब तक इस दवाई की आबाद पूर्ति छत्तीसगढ़ में हो पायेगी। वहीं मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में भर्ती मरीज के परिजन का कहना है कि करीब 5000 रूपए कीमत वाली यह रेमडेसीवीर इंजेक्शन बाजार में 13 से 15 हजार रूपए में मिल रही है।
कोरोना संक्रमण काल के इस दौर में बस्तर संभाग के मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठान में साधारण किंतु उच्च क्षमता वाले इस दवाई की पूर्ति की समूचित व्यवस्था नहीं हो पाना बस्तर संभाग के स्वास्थ्य व्यवस्था के ऊपर प्रश्रचिन्ह खड़ा करता है।
विदित हो कि शासन के कई मंत्रियों एवं स्वयं मुख्यमंत्री बस्तर के आदिवासियों के समूचित स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर हमेशा मेडिकल कॉलेज में दवाई एवं अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं की सम्पूर्ण समीक्षा हमेशा करते रहते हैं।
जगदलपुर, 09 अप्रैल 2021/ अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इन्सीडेंट कमाण्डर अनुभाग बस्तर द्वारा तहसील बस्तर एवं बकावण्ड क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले सभी स्तर के स्थानीय साप्ताहिक हाट-बाजारों को 10 अपै्रल 2021 से आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंधित किया गया है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गोकुल रावटे ने बताया कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी की गई गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) नियंत्रण के संबंध में वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्णं जिला में धारा 144 प्रभावशील है। वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्रकरणों में वृद्धि को देखते हुए उसके नियंत्रण हेेतु लोकहित में परिस्थिति अनुरूप अतिरिक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है। इसलिए क्षेत्र के साप्ताहिक हाट-बाजारों के प्रतिबंधित किया गया है।
तीरथगढ़ ग्राम पंचायत में पर्यटकों की सुविधा हेतु सुलभ शौचालय का किया उद्घाटन
ग्राम पंचायत लेण्ड्रा में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को वैक्सीन लेने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए
वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सादे किंतु गरिमामय समारोह में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधायक निधि से दरभा ब्लाक के नौ ग्राम पंचायत में पेयजल टैंकर का वितरण किया दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत दरभा, तीरथगढ़,मावलीपदर २,टोपर,केशापुर,चिंगपाल,ककनार,लेन्ड्रा और सेड़वा में विधायक निधि से पेयजल टैंकर का वितरण किया जहां ग्राम के पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर टैंकर का लोकार्पण किया गया |
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर पंचायत में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीणों के सुख दुख के प्रयोजनों के लिए विधानसभा क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में पेयजल टैंकर वितरण का लक्ष्य रखा है जिसमें की आज दरभा विकासखंड के नौ ग्रामों दरभा , तीरथगढ़ मावलीपदर 2 ,टोपर, केशापुर, चिंगपाल, ककनार, लेन्ड्रा और सेड़वा में टैंकर वितरण किया जा रहा है इससे इन ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीणों के सुख दुख के प्रयोजनों में सुगमता होगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय जनपद सदस्य जिशान कुरैशी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा दरभा सरपंच शिवानाथ उप सरपंच राम सिंह राठौड़ , जयदेव नाग, तीरथगढ़ सरपंच माहेश्वरी कश्यप,उप सरपंच बालसिंह नाग,मावलीपदर 2 सरपंच कुमारी बाई नाग उप सरपंच जयपाल पी सी सी सदस्य कमल साय ,मणीराम, टोपर सरपंच समधू बघेल उप सरपंच रामबती नाग केशापुर सरपंच कोदो राम कश्यप उप सरपंच अर्जुन जनपद सदस्य दीनमणी बेसरा , संभु, चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप,ककनार सरपंच जानकी कश्यप उप सरपंच इंद्र कुमार लेन्ड्रा सरपंच तिले कश्यप, उप सरपंच नानीराम कश्यप , राजेश, सेड़वा सरपंच अर्चन कश्यप उप सरपंच मनुराम बघेल युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सोनारू नाग , मानसिंह न, राजेंद्र त्रिपाठी एवं जनपद पंचायत के विष्नु देवांगन सहित पंचायतों के पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |
बीजापुर जिले में हुई नक्सली घटना ने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोरकर रख दिया । 22 जवानों की शहादत पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है , पर इतनी बड़ी घटना के बाद भी छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री जी न तो कही दिखाई दिए और न ही उनका कोई बयान आया । देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने अपने सारे कार्यक्रम निरस्त करके तत्काल जवानों को श्रद्धांजलि देने जगदलपुर पहुँचे । केंद्रीय गृह मंत्री बासागुडा कैम्प भी गए और जवानों की हौसला आफजाई की , साथ ही साथ वे रायपुर में घायल जवानों से भी मिले। परन्तु राज्य के गृह मंत्री इतनी बड़ी घटना के बाद अपनी जिम्मेदारी से भागने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं । इस राज्य के गृहमंत्री क्या सिर्फ ट्रान्सफर और पोस्टिंग के दायित्व का निर्वहन करने के लिए बने हैं ? या नक्सल घटनाओ पर उनकी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं ? उक्त बातें पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप जी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है ।
कश्यप ने यह भी कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री के साथ साथ बस्तर के एकमात्र स्थानीय मंत्री जी की भी नक्सल घटना पर चुप्पी कई प्रश्नों को जन्म देती है । इन दोनों मंत्रियों की खामोशी बस्तर और छतीसगढ़ की जनता देख रही है । हर मामले पर कुछ न कुछ बयान देने वाले स्थानीय मंत्री की खामोशी तो और भी ज्यादा संदेहास्पद है ।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओ पी शर्मा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज ठाकुर एवं टीआई कौशलेश देवांगन यातायात एवं टीम यातायात विभाग द्वारा वाहनों पर अतिरिक्त लोगों को बैठाने लटकाने वालों वाहनों पर कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस अधीक्षक पंकज ठाकुर ने बताया कि शहर में वाहनों पर अतिरिक्त लोगों को बैठा ना लटकाना इत्यादि जैसे वाहनों पर कार्यवाही की गई इस प्रकार वाहन का चालन होना स्वयं व अन्य लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसी तहत परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों व गाड़ियों में अतिरिक्त यात्री ले जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई ऐसे वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई 40 वाहनों से अधिक चलानी कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालक एवं मालिक को उठक बैठक की सजा भी दी गई।
वाहन चालक एवं मालिक ने स्वीकार किया कि हमसे गलती हो गई है सोशल डिस्टेंस का पालन सभी को करना चाहिए गलती स्वीकार की और आगे ऐसी गलती ना करने को स्वीकार की।
यातायात पुलिस अधीक्षक श्री पंकज ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि वाहन में अतिरिक्त यात्री का परिवहन करना चालन करना सही नहीं है यह गलती जिस प्रकार वाहन चालक एवं मालिक की है उतनी ही गलती यात्रियों की भी है यात्रियों से भी अपील की है कि इस प्रकार के असुरक्षित साधनों का प्रयोग ना करें सुरक्षित और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ही अपने गंतव्य स्थान पर जाना सुनिश्चित करें।