City Media - Page 66 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 66

दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही पुलिस को सफलता

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी को औरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।

  • बालोद के प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर से किए थे शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ देने का झांसा देकर किए थे 50 लाख की ठगी ।
  • साइबर सेल बालोद व थाना बालोद से बनी थी विशेष टीम
  • दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता।
  • आरोपियों के कब्जे से 5 नग एटीएम कार्ड ,एक नग पेन कार्ड, एक नग मोबाइल सेट, बरामद ।

पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग(भा.पु.से) के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र राज्य भेजा गया , टीम द्वारा औरंगाबाद महाराष्ट्र जाकर वहां कैम्प कर लोकल मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामला थाना बालोद क्षेत्र का है, कि दिनांक 27/03/25 को प्रार्थी/पीड़ित जो उम्मीद हॉस्पिटल बालोद में डॉक्टर है ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30/01/25 से 10/02/25 तक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में ऐड होकर अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS के माध्यम से कुल 50,38,206 रुपए अलग अलग राज्यों के कई बैंक खातो में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया है की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 147/25 धारा 318(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना बालोद और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में दो आरोपियों

1. नाम प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव उम्र 23 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001।

2. गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव उम्र 19 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001। को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया ।

आरोपियों के कब्जे से 1 नग मोबाइल फोन,5 नग एटीएम कार्ड, 1 नग पेन कार्ड जप्त किया गया है। आरोपियों को आज दिनांक 21 .07.2025 गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. नाम प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव उम्र 23 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001।

2. गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव उम्र 19 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001

शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बालोद से निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी स०उ०नि० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, योगेश सिन्हा, यज्ञदत्त ठाकुर,आरक्षक पुरण देवांगन,भोप साहू, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता ,आकाश दुबे, योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,बनवाली साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

अब बोधघाट परियोजना पर होगा बड़ा संग्राम: बैज

0
  •  डूब की आशंका से ग्रामीण मिले पीसीसी चीफ से

जगदलपुर भाजपा की सरकार द्वारा बस्तर में बनाई जा रही बोध घाट परियोजना से 55 से अधिक गांव डुबान क्षेत्र में आ जाएंगे, हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो जाएंगे।

ग्रामीण आदिवासी इस परियोजना के आने से बहुत ज्यादा चिंतित हैं और लगातार इसका विरोध कर रहें हैं। इसी संदर्भ में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया। काफी देर चली इस चर्चा में कई प्रकार के विकल्पों पर मंथन हुआ।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें आश्वस्त किया कि बहुत ही जल्द ग्रामीणों के साथ एक बड़ी बैठक कर, उनसे विस्तृत चर्चा की जाएगी और बोधघाट परियोजना को लेकर आगे बड़ी रणनीति तय करेंगे

करंट लगने से 3 खिलाड़ियों की मौत

0

कोंडागांव :-छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम रावसवाही में करंट लगने से 3 कबड्डी खिलाडियों की मौके पर मौत हो गई, वही 3 गंम्भीर रूप से घायल हो गए । हादसा आंधी तूफान आने से टेंट उखड़कर हाइटेंशन लाइन से टकराया वही पर खड़े खिलाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया ।

यहां हादसा शनिवार रात्रि को रावसवाही गांव में कबड्डी मैच चल रहा था ।तभी अचानक आए तूफान ने कबड्डी खिलाडियों की जान ले ली मृतकों की पहचान सतीश कुमार नेताम उम्र 24 वर्ष ग्राम गराजीडीही, श्याम नेताम उम्र 25 वर्ष ग्राम पांडेपारा, सुनील सोरी उम्र 25 वर्ष ग्राम बांसकोट का निवासी बताया जा रहा हैं

वहीं घायल खिलाड़ियों का नाम शिवम् दास उम्र 16 वर्ष ग्राम बांसकोट, सुवी लाल मरकाम उम्र 25 वर्ष ग्राम रावसवाही का निवासी है । घटना के पश्चात् मौके पर अफरा तफरी मच गई । चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और घायलों को तत्काल विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया।

बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेंद्र बाजपेयी को दी गई श्रद्धांजलि

0
  • बस्तर जिला पत्रकार संघ में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्र

जगदलपुर। बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेंद्र बाजपेयी के निधन के उपरांत रविवार को नयापारा स्थित बस्तर जिला पत्रकार संघ भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित पत्रकारों ने उनके साथ बिताए संस्मरणों को साझा किया और पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान को अनुकरणीय बताया।

श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष मनीष गुप्ता, सचिव धर्मेंद्र महापात्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सीजी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन दास, कोषाध्यक्ष सुब्बा राव, संयुक्त सचिव बादशाह खान सहित वरिष्ठ पत्रकार हेमंत कश्यप, गुप्तेश्वर सोनी, अनिल सामंत, संजीव पचौरी, सुनील मिश्रा समेत अनेक पत्रकार शामिल हुए।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि

“बस्तर की पत्रकारिता में स्व. राजेंद्र बाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय है। संघ इस दुख की घड़ी में बाजपेयी परिवार के साथ खड़ा है।”

कार्यक्रम के अंत में सचिव धर्मेंद्र महापात्र ने जानकारी दी कि स्व. राजेंद्र बाजपेयी की तेरहवीं एवं शांतिभोज का आयोजन आगामी 1 अक्टूबर को पत्रकार संघ भवन परिसर में किया जाएगा।

बकावंड क्षेत्र में बेखौफ दौड़ रहे हैं “यमदूत”; रोकने वाला कोई नहीं

0
  • छोटे पिकअप वाहनों से ठूंस ठूंस कर ढोए जा रहे हैं मजदूर
  • अक्सर होते रहते हैं हादसे, ओड़िशा से लाते हैं मजदूर
  • फार्म हाउस मालिक कर रहे मजदूरों का शोषण भी

अर्जुन झा-

बकावंड विकासखंड बकावंड में फार्म हाउस संचालक मजदूरों की जान से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। उनका आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण भी यहां किया जा रहा है। ओड़िशा से छोटे पिकअप वाहन में ठूंस ठूंसकर मजदूरों को फार्म हाउसों में काम कराने लाया जाता है। कई बार मजदूरों से भरे पिकअप वाहन पलट चुके हैं और जान माल की हानि भी हो चुकी है।

गरीब ग्रामीण मजदूरों का किस कदर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता है, इसका बड़ा उदाहरण बकावंड विकासखंड में संचालित एक फार्म हाउस में देखने को मिल रहा है। यहां रोज पड़ोसी राज्य ओड़िशा से मजदूर लाए जाते हैं। महज डेढ़ सौ रुपए की मजदूरी देकर इन मजदूरों से 12 घंटे हाड़तोड़ काम कराया जाता है और ओड़िशा से लाने ले जाने के दौरान उनकी जान से खिलवाड़ भी खुलकर किया जाता है। 9 नवंबर 2024 को शाम 7बजे हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो जाने के बाद भी फार्म हाउस मालिक बाज नहीं आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नौ माह पहले एक पिकअप वाहन में भरकर ओड़िशा के मजदूरों को उनके गांव पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई थी और तेरह मजदूर घायल हो गए थे।

बकावंड बना फार्मिंग हब

बकावंड अंचल के कृषि फार्म हाउसों में सीमावर्ती प्रांत ओड़िशा से मजदूरों को लाकर उनसे काम कराया जाता है। बस्तर जिले का बकावंड ब्लॉक कृषि फार्म हाउसों का हब बन चुका है। यहां लोकल समेत अंतर राष्ट्रीय स्तर की बीज निर्माण कंपनियां फार्म हाउस संचालित कर रही हैं। इसका कारण यह है कि यहां की जमीन बेहद उपजाऊ है, यहां प्राकृतिक गोबर खाद की प्रचुरता है और ओड़िशा की सीमा से लगे होने के कारण बहुत ही कम मेहनताना पर ओड़िशा से पर्याप्त मजदूर मिल जाते हैं।

महज 150 रू. की मजदूरी

ओड़िशा के सीमावर्ती गांवों से महिला कृषि मजदूरों को महज 150 रुपए रोजी पर लाकर फार्म हाउसों में काम कराया जाता है। ये महिला मजदूर रोजाना सुबह 4.30 बजे उठकर कर अपने और अपने परिवार के लिए भोजन तैयार करती हैं और अपने लिए टिफिन लेकर सुबह 7 बजे घर से निकल पड़ती हैं। दर्जनों मजदूरों को छोटे से पिकअप वाहन में ठूंस ठूंसकर भरा जाता है और स्थानीय कृषि फार्म में सुबह 8 बजे लाया जाता है। कृषि फार्म पर उनकी उपस्थिति सुबह 8 बजे अनिवार्य होती है। दोपहर 1 बजे 1 घंटे के लिए भोजन अवकाश दिया जाता है और शाम 5 बजे छुट्टी दी जाती है। यदि मजदूर आधा घंटे देरी से पहुंचते हैं तो उनकी छुट्टी भी आधा घंटा विलंब से होती है। छोटे छोटे बच्चों से भी यहां काम कराया जाता है।

कृषि भूमि हो रही है बंजर

यहां कृषि भूमि महज 15 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक की वार्षिक लीज पर मिल जाती है। बीज उत्पादन करने वाली कंपनियों ने भारी मुनाफा होने सपना दिखाकर यहां के आदिवासियों कृषि भूमि पर टमाटर, हरी मिर्च सहित उद्याानिकी फसलों के बीज का उत्पादन करना प्रारंभ कर दिया है। हालांकि बीज निर्माण की ग्रेडिंग प्रकिया व क्रांफ्टेड बैगन, टमाटर, शिमला मिर्च की फसल में किसान ऐसे उलझ गए हैं कि उससे उबर नहीं पा रहे हैं। अब यह कंपनियां अपने उत्पादन के लिए रासायनिक खादों और कीटनाशकों का बेतहाशा इस्तेमाल कर रही हैं। इसकी वजह से लीज पर ली गई आदिवासी किसानों की जमीन तेजी से बंजर होती जा रही है। उस जमीन की उर्वरता वापस लाने का एकमात्र उपाय है कि उस जमीन को डेढ़ फीट तक खोदना पड़ता है दूसरे खेत की मिट्टी लाकर पाटना पड़ता है। कृषि मजदूरों को लाने ले जाने वाले वाहन चालक को कृषि कृषि फार्म हाउस द्वारा महज 30 रुपए प्रति मजदूर की दर से भुगतान किया जाता है और वाहन में 800 रुपए का डीजल डलवाया जाता है। एक्सीडेंट के बाद ओड़िशा के मालवाहक वाहनों से कृषि मजदूरों ढोना लगभग बंद रहा, फिर से मजदूरों को वैसे ही पिकअप वाहन से लाना ले जाना शुरु हो गया है

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर, 21 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे धुरवा समाज और माहरा समाज के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बस्तर महेश कश्यप भी पहुंचे हैं।

हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष  श्रीनिवास राव मद्दी,जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक l विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, पूर्व सांसद  दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक  संतोष बाफना, महेश गागड़ा, डॉ सुभाऊ कश्यप, लच्छू कश्यप, बैदूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कमिश्नर  डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने स्वागत किया।

स्वच्छता पखवाड़ा, बच्चों ने लिया स्वच्छ समाज बनाने का संकल्प

0

जगदलपुर:- रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर संजय पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आम नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमें अपने घर से करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि हमें कचरे को डस्टबिन में डालकर स्वच्छता दीदियों को सौंपना चाहिए, क्योंकि उनकी गाड़ियों में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग खंड बने होते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार से सामान लाने के लिए कपड़े की थैली का उपयोग करना चाहिए और प्लास्टिक की थैलियों से परहेज करना चाहिए।

महापौर ने आगे कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि आज के बच्चे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे, तो निश्चित ही आने वाले कल में हमारा समाज स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनेगा।

इस अवसर पर नगर निगम एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संजय विश्वकर्मा, श्रीमती त्रिवेणी रंधारी, पार्षद कुबेर देवांगन, रितेश सोनी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामनरेश पांडे, विधुशेखर झा, राजीव निगम, एचवाय कुकड़े, मुकेश कुमार सिंह, मनीष हरिमन, धर्मेंद्र महापात्र, विद्यालय के प्राचार्य बी राम कुमार, शिक्षक धर्मेंद्र पटनायक, हरेंद्र राजपूत, पवन दीक्षित, मनीष अहीर सहित अन्य शिक्षकगणों ने सक्रिय सहभागिता की।

महापौर ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं स्वच्छता का पालन करेंगे और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली भी निकाली गई। रैली में बच्चों ने स्वच्छता संबंधी नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स” विषय पर गुण्डरदेही में हुआ सम्मेलन एवं प्रबुद्धजन संवाद

0
  • बीजेपी नेताओं ने गिनाई मोदी सरकार की आर्थिक उपलब्धियां, जीएसटी के सुधारों पर की खुलकर चर्चा

शनिवार को शारदा वाटिका, अंकित फ्यूल्स में “नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स” विषय पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन और प्रबुद्धजन संवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जीएसटी रिफॉर्म्स के प्रदेश संयोजक श्री यशवंत जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार आम जनता तक पहुँचकर व्यापार, कृषि एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुँचा रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल योजनाओं को लागू करना नहीं, बल्कि उनके लाभ को जमीनी स्तर तक पहुँचाना है।

प्रमुख वक्ताओं के विचार-यशवंत जैन (प्रदेश महामंत्री, भाजपा)-

जीएसटी केवल कर प्रणाली नहीं, “एक राष्ट्र, एक कर” की संकल्पना को साकार करने वाला ऐतिहासिक सुधार है। इससे छोटे एवं मझोले व्यापारियों को बड़ा लाभ मिला है। केंद्र सरकार लगातार इसे सरल और प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत है।

प्रेमप्रकाश पांडे (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)-

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और जीएसटी सुधार पारदर्शिता व सुशासन का प्रमाण हैं। ये पहलें आर्थिक विकास को गति देती हैं और रोजगार के अवसर बढ़ाती हैं।

सीए यश जैन और अधिवक्ता महेंद्र जायसवाल-

इन्होंने किसानों और बीमा क्षेत्र में जीएसटी के लाभों पर चर्चा की। कृषि से जुड़ी मशीनरी पर करों में कटौती से किसानों की लागत में भारी कमी आई है।

प्रमोद जैन (नगर पंचायत अध्यक्ष, जीएसटी रिफॉर्म्स जिला संयोजक)-

जीएसटी संवाद का उद्देश्य आम नागरिकों, व्यापारियों और कर्मचारियों को इसके लाभों के बारे में जागरूक करना है।

सम्मान समारोह

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकगण, पत्रकार, राइस मिलर्स और व्यापारियों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य थान सिंह मंडावी एवं थानमल जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने किया।

उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस कार्यक्रम में बालोद जिले के प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे-पूर्व सांसद मोहन मंडावी,पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, राजेंद्र राय पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू,,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, टिनेश्वर बघेल, कौशल साहू ,पवन सोनबरसा, हरीश कटझरे ,अश्विनी यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर,

जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, थानमल जैन, सुरेश सोनी, केशव साहू,जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया,मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, प्रकाश सिंह जीतू विश्वास गुप्ता अरुण साहू आनंद शर्मा, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य क्रांति सोनेश्वरी ,लक्ष्मी साहू ,नगर पंचायत अध्यक्ष गुरुर प्रदीप साहू, कुलदीप साहू जनपद सदस्य गुलशन साहू ,राजू कौशल, श्रीकांत वर्मा ,प्रकाश चावड़ा, भरत साहू, सोशल मीडिया शेखर वर्मा,जीएसटी रिफॉर्म्स के सह-संयोजक रमेश मित्तल, संदीप जैन, राकेश बंटी बाफना, पंकज आहूजा, रमेश नाहटा, दिनेश तापड़िया, मोनू ठक्कर, कमल बजाज,

व्यापारी प्रकोष्ठ, युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण,

नगर पंचायत गुण्डरदेही के उपाध्यक्ष विजय सोनकर , हरीश निषाद, संतोष नेताम ,शंकर यादव, हेमंत सोनकर, शैल महोबिया, पूजा बिंझेकर, सेवक महिपाल, रोम यादव प्रकाश सिंन्हा, सतीश साहू, हाफिज जी, विकास साहू, दिनेश टावरी ,महेश चांडक,एवं पार्षदगण सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

 

गरबा आयोजन समिति सनातन धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखकर आयोजन करें, नवरात्र मां की उपासना का पवित्र पर्व 

0

बालोद – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बालोद जिला संगठन ने आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना के इस पवित्र पर्व नवरात्र पर आयोजित होने वाले गरबा आयोजन के संबंध में संगठन की ओर से बालोद जिला के शहरों व नगरों में होने वाले गरबा आयोजन को लेकर विचार विमर्श कर आयोजन समिति से चर्चा करने कर हिंदू धर्म समाज की भावनाओं से अवगत कराने की पहल की है। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने कहा कि नवरात्र का पवित्र पर्व हिंदू धर्म समाज का एक पवित्र पर्व है एवं इसमें सनातन हिंदू धर्म की महिलाएं आदिशक्ति मां दुर्गा की साधना करती हैं। उपासना करती है। इस पर्व पर कुछ पंडालों में व आयोजन समितियों के द्वारा बड़े स्तर पर गरबा आयोजन किया जाता है। जिसमें हिंदू धर्म समाज की महिलाओं को आमंत्रित कर संगीतमय नृत्य प्रस्तुति भी किया जाता है।

 

लेकिन बदलते परिवेश व बदलते माहौल में कुछ समय से सनातन हिंदू संस्कृति व परंपराओं से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं कुछ लोग आधुनिक विचारों की चकाचौंध से धार्मिक पूजा पद्धति उपासना पद्धति को भी दरकिनार कर हिंदू मान्यताओं को टारगेट कर रहे हैं। जो सही नहीं है।

यह पर्व मां की उपासना का पर्व है। इसमें सांस्कृतिक महत्व के साथ साथ पौराणिक विचार भी समाहित हैं। इसे सिर्फ संगीत व नाच गाने तक समिति करने फूहड़ता फैलाने व व्यवसायिक सोच तक सीमित करने के तौर तरीकों से जोड़कर आयोजन करने वालों से हिंदू धर्म संगठन को शिकायत होगा।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति संगठन बालोद जिला में गरबा आयोजन समितियों से यह अपील करता है कि यह हम सनातन हिंदुओं का पर्व है। इसमें सिर्फ हिंदू महिलाओं की सहभागिता हो वहीं आयोजन में हिंदू धार्मिक परंपराओं का पूरी तरह से पालन आयोजन समिति सुनिश्चित करें।

गरबा आयोजन समिति इस बात का विशेष ध्यान रखे कि हिंदू संस्कृति व हिंदू धार्मिक पूजा पद्धति का किसी भी प्रकार से अवहेलना आयोजन के माध्यम से न होने पाए।

मां दुर्गा सनातन धर्म की आदिशक्ति स्वरूप में पूज्यनीय हैं । हिंदू धर्म समाज 9 दिनों तक मां की हर रूप की पूजा करते हैं। व साधना में भक्त लीन रहते हैं। नवरात्र का पर्व हिंदुओं का पवित्र पर्व है। इसमें गरबा आयोजन के माध्यम से अन्य दूसरे धर्मों के युवाओं को प्रवेश देने से धार्मिक आयोजन में अप्रिय स्थिति पैदा होता है। गरबा आयोजन में भक्तिमय संगीत व मां की आराधना में हिंदू समाज की महिलाओं के बीच दूसरे धर्म के लोगों का प्रवेश वर्जित हो इसका विशेष ध्यान रखे ।

विहिप के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला मंत्री पोषण बनपेला,जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू,जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,नीलेश श्रीवास्तव,जिला मंत्री उमेश सेन,मोनू सोनवानी,प्रेम शुक्ला,बोधन भट्ट,कैलाश साहू,देवेंद्र साहू,शंकर साहू,बजरंग दल संयोजक प्रदीप मिनपाल ,स्वप्निल शर्मा,शिवम दुबे,पंकज साहू,विधि प्रकोष्ठ सेवंत साहू,श्रीमती संगीता शर्मा,योगिता शर्मा,ललिता रानी,जानकी यादव,रवि वाधवानी,सोनू भारद्वाज सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी हैं।

लालबाग मैदान में लगेगा स्वदेशी मेला

0
  • महापौर संजय पाण्डे ने किया स्थल का निरीक्षण, कलेक्टर से की चर्चा

जगदलपुर:- देश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी मेला स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लालबाग मैदान जगदलपुर में आयोजित होगा।

महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बस्तर कलेक्टर हरिस एस एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन से सौजन्य भेंट कर मेले के आयोजन संबंधी विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर सुब्रत चाकी, इंजीनियर देवेंद्र देवांगन, डॉ. राम राकेश जांगिड़, जयेश पंचाल एवं भावेश सिंह भी उपस्थित रहे।

स्वदेशी मेला भारतीय उद्योग, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। मेले में देशभर से लगभग 300 स्टॉल लगेंगे जिनमें स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही कार्यशालाएं एवं सेमिनार भी आयोजित होंगे।

मेले की तैयारी का जायजा लेने महापौर संजय पाण्डे लालबाग मैदान पहुंचे। आयोजन समिति के श्री जयेश पंचाल ने जानकारी दी कि मेला परिसर में चार डोम, आकर्षक झूले तथा विभिन्न राज्यों के खाद्य व्यंजनों से युक्त फूड जोन की व्यवस्था होगी।

मुख्य मंच पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें देश के ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति देंगे। बस्तर की लोक कला और नृत्य शैली भी विशेष आकर्षण रहेगा। मनोज तिवारी की सांस्कृतिक प्रस्तुति मेले का मुख्य आकर्षण होगी।

 

इसके अतिरिक्त, स्वदेशी महिला समितियों द्वारा प्रतिदिन मेहंदी, रंगोली, व्यंजन, वेशभूषा, खेलकूद, समूह नृत्य एवं गायन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

श्री पंचाल ने बताया कि स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत मेले में पारंगत वक्ताओं का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS