दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 27 गुरुघासीदास वार्ड में निवासरत लखन लाल बक्सी के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बची | सूत्रों द्वारा पता चला कि 1-2 दिन पूर्व ही विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद घर में अधिक संख्या में मेहमान होने के कारण किराया भंडार के चूल्हे से आँगन में खाना बनाने के दौरान अधिक मात्रा में गैस के रिसाव होने के कारण सिलेंडर एवं चूल्हे में आग लग गई तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा सिलेंडर को गीले कम्बल एवं रजाई से ढका गया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई | मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुँच आग पर काबू पाया गया एवं भारत गैस के कर्मचारी भी मौके पर पहुँच गैस के रिसाव को रोका गया | इस प्रकार सभी की सूझबुझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
रायपुर 09 फरवरी । केन्द्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के खाद आंबटन में की गयी कटौती पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कहा कि जब से केन्द्र में मोदी भाजपा की सरकार आयी है उस दिन से लेकर आज तक किसानों के उपर आफत ही आफत आ रही है। फसल लगाने से लेकर उपज को बेचने तक किसानों को मोदी निर्मित आप्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल लगाने के समय किसानों के लिये 11.75 लाख मीट्रिक टन खाद की मांग की गयी थी, जिसमें कटौती कर 5.75 लाख मीट्रिक खाद की आपूर्ति की गयी थी। अब रवि फसल लगाने वाले किसानों के लिये राज्य सरकार ने केन्द सरकार से 7.50 लाख टन खाद की मांगी की थी, जिसमें कटौती कर 4.11 लाख टन खाद देने की सहमति दी गयी और मात्र 3.20 लाख टन की आपूर्ति की गयी। रवि फसल के लिये 3.50 लाख टन यूरिया, 2 लाख टन डीएपी, 50 हजार टन पोटाश, 75 हजार टन एनपीके, 75 हजार टन सुपरफास्फेट की आवश्यकता है जिसमें मोदी सरकार ने 45 प्रतिशत की कटौती कर दी गयी है।
मरकाम ने कहा कि किसानों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के लिये मांगी गयी खाद के आंबटन में मोदी सरकार के द्वारा की गयी कटौती पर मौन क्यों है? मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ को मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति करने कब पत्र लिखेंगे?
मरकाम ने कहा कि शपथ लेने के बाद मोदी जी ने सार्वजनिक तौर पर रासायनिक खादो की आपूर्ति कम करने की घोषणा की थी वो दिख रहा है। पहले बजट में किसानों को मिलने वाले खाद की सब्सिडी के लिये 1 लाख 40 हजार करोड़ का प्रावधान था, जिसे कटौती कर 1 लाख 5 हजार करोड़ कर दिया गया। फूड सब्सिडी पहले बजट में 2 लाख 86 हजार करोड़ रूपये था, उसे कटौती कर 2 लाख 6 हजार करोड़ कर दिया गया। इससे समझ आता है मोदी सरकार के नीति में किसानों की उन्नति के लिये कार्य करना नहीं है।
सुब्रतो विश्वास उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जगदलपूर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा की छत्तीसगढ की सरकार शादी विवाह ओर युपी चुनाव मे उलझी है।
जगदलपूर जनपद के मुख्य कार्य पालन अधिकारी वाय के पटेल के रिटायर होने के बाद 31 जनवरी से आज आठ फरवरी तक किसी की नियुक्ति नही हो पाई।जिसकी तरह तरह की अटकले लगाये जा रहे है।
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अपने खास सेवक को सी ई ओ बनाने मे लगे है। यही कारण है की आज तक किसी की नियुक्ति नही हो पाई।
बिना सेनापति के जनपद के कर्मचारी अपना समय काट रहे है। जनता का कोई काम नही हो पा रहा है। कई लोगो का पेंशन का मामला रुका है। कई गरीबो को जिनको राशन कार्ड का कार्य करवाना है।रुका हुआ है। सरपंच सचिव भी अपने भुगतान के लिये भटक रहे है।
जबकी एक अच्छे सरकार की जिम्मेदारी है कि की किसी महत्वपूर्ण अधिकारी के रिटायर हो जाने के बाद उसी जगह पर तत्काल प्रतिनियूक्ती हो जानी चाहिये।जनपद के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के बिना 71 ग्राम पंचायत का कार्य रुका हुआ है।जनता हलाकान है।
बजट सत्र के दौरान कांकेर सांसद मोहन मंडावी अपने क्षेत्र की समस्याओं व संगठनात्मक चर्चा को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से निरंतर भेंट करते रहे हैं ,इसी तारतम्य में आज दिनांक 9. 2.21 को कांकेर के सांसद मोहन मंडावी जी एवं महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू जी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भेंट कर धमतरी से जगदलपुर रेलवे लाइन जिसका सर्वेक्षण का कार्य सन 2017 में पूर्ण किया जा चुका है, जो बस्तर संभाग की बहुप्रतीक्षित मांग रहा है कांकेर सांसद मंडावी लोकसभा के प्रथम सत्र से ही इस विषय को लेकर पुरजोर मांग करते आ रहे हैं। जिसका स्मरण केंद्रीय रेल मंत्री जी को अवगत कराएं हैं।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस संबंध में सांसद कांकेर मोहन मंडावी माननीय प्रधानमंत्री जी को भी पत्रों के माध्यम से निवेदन कर चुके हैं। इसी प्रकार से मोहन मंडावी जी एवं चुन्नीलाल साहू छत्तीसगढ़ में पढ़े बड़े केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली से सौजन्य भेंट कर उनसे संगठनात्मक चर्चा कर अपने संसदीय क्षेत्र कांकेर में प्रवास बनाने का आमंत्रण दिए।
छ.ग. के बालोद सहित दुर्ग, धमतरी ,बेमेतरा,राजनांदगांव के अलग अलग सुने घर एवं ज्वेलर्स दुकान से चोरी किये विभिन्नि प्रकार के सोने चांदी के जेवरात बरामद
आरोपियो से कुल चांदी के आभूषण 12.500 किलोग्राम कीमती लगभग 10 लाख एवं सोने का आभूषण 57 ग्राम किमती लगभग 3,25,000 रूपये बरामद
चोरी के कुछ आभूषण को बैंक में गिरवी रखा गया है जिसे बरामद किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में चोरी के प्रकरण के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है |
मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना गुण्डरदेही क्षेत्र माह सितम्बर व अक्टूबर वर्ष 2021 में ग्राम भाठागांव बी निवासी गणेश्वर निर्मलकर व ग्राम पसौद निवासी भोला राम साहू ने थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके घर में दिन दहाडे सुने मकान का अज्ञात चोर द्वारा ताला तोडकर घर में रखे 89,000 रूपये कीमती के सोने एवं चांदी के आभूषण तथा नगदी 20,000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 248/21 एवं 280/21 धारा 454,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान लगातार अज्ञात चोरो की पता तलाश की जा रही थी।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जेल में भी मुखबीर लगाये गये थे इसी दौरान सूचना मिली की बालोद जेल से छुटे अरूण साहू द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ गुण्डरदेही क्षेत्र एवं अन्य जगहो पर चोरी की घटनो को अंजाम दे रहे है जिनकी लगातार गतिविधियो पर निगाह रखी जा रही थी तभी अरूण साहू को गुण्डरदेही क्षेत्र में दिखे जाने पर गुण्डरदेही पुलिस द्वारा पकडा गया और थाना लाकर पूछताछ करने पर अपने साथी मनोज कुर्रे के साथ गुण्डकरदेही क्षेत्र के ग्राम भाठागांव ,पसौद एवं बेमेतरा जिला के परपोडी के ज्वेलर्स कपडा दुकान में ताला तोडकर सोने चांदी व नगदी चोरी करना स्वीकार किया गवाहो के समक्ष पूछताछ कर अरूण साहू के निशानदेही पर उसके किराये के मकान ग्राम जामगांव एम व उसके साथी जागेश्वर साहू, मनोज कुर्रे के कब्जे से चोरी किये गये कुल चांदी के आभूषण 12.500 किलोग्राम कीमती लगभग 10 लाख एवं सोने का आभूषण 57 ग्राम किमती लगभग 3,25000 रूपये बरामद किया गया एवं विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमाण्ड न्यायालय पेश किया जा रहा है।
चोरी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सोने चांदी के जेवरात की बरामदगी में निरीक्षक भानु प्रताप साव, नवीन कुमार बोरकर, सउनि अरविंद साहू, प्र0आर0 भुनेश्वूर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, दमन वर्मा, राहुल मनहरे, किशोर साहू का विशेष भूमिका रही है।
नाम आरोपीगण-
अरूण कुमार साहू पिता स्व. श्याम लाल साहू उम्र 34 वर्ष साकिन पुलिस चौकी जेवरा सिरसा के पीछे हाल जामगांव एम थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग
मनोज उर्फ गोलू कुर्रे पिता सोनू कुर्रे उम्र 34 वर्ष साकिन राम सागरपारा उरला थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग
जागेश्वर साहू पिता मेहत्तर साहू उम्र 25 वर्ष साकिन उरला थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग
दल्ली की ओर से आयरन ऑर लेकर बालोंद की ओर जा रही 12 चक्का टाटा सिग्ना गाड़ी क्रमांक CG04 MN 9683 अनियंत्रित होकर भैंसबोड के पास रोड से उतर गई | गाड़ी की स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था की दो मोटे पेड़ को तोड़ती हुई एक बड़े पेड़ पर जाकर गाड़ी रुकी, हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के केबिन के परखच्चे उड़ गए | प्रशासन के अनेकों प्रयास के बाद भी इन भारी वाहनों की स्पीड में कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा है |
आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग अपनी जान से हाथ धो रहे हैं | रात्रि कालीन समय में इन वाहनों की स्पीड एवं ओवरटेक के कारण आम नागरिकों एवं छोटे वहां चालकों का इस रोड पर गुजरना मतलब अपनी मौत को दावत देना जैसा हो गया है | इन वाहनों पर जल्द ही गति नियंत्रण नहीं किया गया तो यह वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
माध्यमिक शाला प्रधान अध्यापक की सूची जारी होने के बाद बस्तर संभाग के शिक्षक संवर्ग के साथियों को प्रधान पाठक प्राथमिक उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक के पदोन्नति को लेकर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है ।सँयुक्त शिक्षक संघ बस्तर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि जिस त्वरित गति से समूचे छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम प्रधान अध्यापक माध्यमिक शालाओ के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया । उसे देख कर शिक्षक संवर्ग में जल्द सूची जारी होने को लेकर हर्ष का माहौल देखने को मिला। किंतु वर्तमान में समूची प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अब तक उच्च श्रेणी शिक्षक के पदों पर पदोन्नति का आदेश जारी नहीं होने पर शिक्षक संवर्ग में निराशा व्याप्त है। संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने मांग की है कि पदोन्नति को लेकर सभी प्रकार के विसंगतियों को दूर कर लिया गया है ।उसके बावजूद भी सूची जारी ना होना शिक्षक संवर्ग के लिए निराशा का भाव उत्पन्न कर आ रहा है।संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करते हुए अपील की है। कि अविलंब बस्तर संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देशित करें कि जल्द से जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करवाई जा सके। ताकि लंबे समय से पदोन्नति को लेकर इंतजार कर रहे शिक्षक संवर्ग को राहत मिल सके।
जगदलपुर। बस्तर की सियासत में मुन्ना भाइयों के चक्कर में मुन्नियां बदनाम हो रही हैं। भाजपा के राज में बहिन के बदले परीक्षा देते एक मुन्नी पकड़ी गई थी। खूब हल्ला मचा था। तब उस मामले की लीपापोती हो गई। उसे दबा दिया गया। मगर अब प्रधानमंत्री आवास के मामले में भाजपा के निशाने पर आई कांग्रेस की मुन्नी अवैध उगाही के लिए बदनाम की गई तो जवाब में कांग्रेस को भाजपा की मुन्नीबाई याद आ गई। कांग्रेसी भाई लोग अपनी मुन्नी यानी पार्षद कोमल सेना के राहत और बचाव अभियान के तहत भाजपा की मुन्नी के मामले की स्थिति खंगालने में जुट गए हैं। उनकी तमन्ना है कि वह मामला नए सिरे से खोला जाय और उस मामले में चर्चित जीजा साली को घेरा जाय। गौरतलब है कि भाजपा शासनकाल में एक प्रभावशाली भाजपा नेता की पत्नी के बदले उनकी साली मुन्नीबाई का मामला तूल पकड़ा था और तब उस मामले को किसी तरह ठंडा कर दिया गया था। अब जगदलपुर नगर निगम की कांग्रेस पार्षद कोमल सेना पर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर गरीबों से उगाही करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कई रोज से सक्रिय रहने के बाद रायपुर के मूणत विवाद के बाद सीधे टकराव के मूड में आ गई और पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी कोमल सेना के मामले में कूद पड़े। अन्य भाजपा नेताओं ने भी प्रदर्शन में दमखम दिखाया तो पुलिस ने उनके हौसले पस्त कर दिए। जगदलपुर से रायपुर तक विवाद गरमा गया। रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मोर्चा खोल दिया तो जवाब में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील शुक्ला ने भरपूर जवाब देने में देर नहीं की। रायपुर की सरगर्मी रायपुर में है और जगदलपुर में यह पुराने मामले खुलने का सबब बन सकती है। कांग्रेस की कोशिश है कि भाजपा नेताओं से जुड़े तमाम पुराने मामले फिर से खोले जाएं और भाजपा के जोश पर पानी फेरा जाय।
छत्तीसगढ की सियासत में रतलामी सेव को पुलिस के डंडे पड़ने के साथ ही अब भाजपा अपनी असलियत पर उतर आई है। बृजमोहन अग्रवाल ने सह्दयता दिखाई, लेकिन बैठक के बाद ये वीडियो वायरल हुआ, इसमें रतलामी फिर एक बार अपनी ठसन में यह कहते देखे गए कि हम और बृजमोहन मिल जाएं तो कांग्रेस की धनिया बो देंगे। वैसे तो यह बात किसी से दुश्मनी निभाने के दौरान कहते हुए लोगों को सुना जाता है। यहां पर रतलामी के यह शब्द यह बताने का प्रयास है कि पार्टी अब उनके अनुसार चले। जो लोग उनके लिए सामने आए उनके किए गए कार्य को पूरी तरह भुला बैठे। खैर भाजपा के अनुशासन को ऐसे लोग ही तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जब सत्ता में थे तो मीडिया को मांगीलाल कहने वाले अब यह
भी कहने लगे हैं। कल जनता की बारी आएंगी तब पता चलेगा कि कौने किसकी धनिया बोएगा। लोकतंत्र में बंगाल एक उदाहरण है जहां भाजपा ने अपने सत्ता के दंभ पर कितना प्रयास किया। वहां पर दीदी को वे नहीं डिगा सके। अब यूपी और पांच राज्य का चुनाव है। वहां पर देखते हैं कि किसकी धनिया जनता बोती है। समय अपने आप में बड़ा बलवान होता है। समय ही था जिसने रमन को मुगालते में रखते हुए सत्ता में बनाए रखने के सपने को धूमिल कर दिया। गरीबों के मसीहा के रूप में प्रचारित करने के बाद अपनी कुर्सी नहीं बचा सके। यह उन भाजपा कार्यकर्ताओं की वजह से ही था जो अपनी ढपली बजाते थे। आसमान में उड़ने वालों को जनता ने ऐसी धूल चटाई कि अब वे पानी भी नहीं मांग पा रहे हैं। पुरंदेश्वरी ने रमन को धूल चटाने का प्रयास किया। फिर भी वे सरकार की नाक में दम करने में पीछे नहीं हैं। रतलामी कभी उनके कैंप में थे अब बृजमोहन कैंप में आने को आतुर होेकर धनिया लेकर चले हैं । बृजमोहन तो उस समय के विधायक हैं जो एक बार चुनाव लड़ना शुरू किया तो आज तब अजेय हैं। अब उन्हें भी देखना चाहिए कि ऐसे ठसन रखने वाले को देखकर अपने बाजू में रखें। वरना उनके फेर में आकर अपनी राजनीति को दांव में न लगा लें। पिछले दस साल जो उनके कभी हुए ही नहीं वो अब कैसे होंगे यह सवाल लोग उठा रहे हैं। जो भी हो आगे दाऊ का छत्तीसगढिया दांव भी इस पर देखना होगा कि वे धनिया को कैसे पीसेंगे। आने वाला समय यह दिखाएगा कि भाजपा के तरकश में कौन से तीर हैं जो अपने में दम रखता हैं। वैसे भी पुरंदेश्वरी सबकी कुंडली लेकर अभी से रणनीति बनाने में लगी हैं। चुनाव तो अभी दूर है लेकिन मसाला अभी से तैयार है, बस धनिया की मात्रा मोदी को तय करना है।
🟥 भाजपा के बड़े नेताओं ने घटना की जानकारी लिए बिना ही पूर्व मंत्री के पक्ष में थाने में हंगामा कर राजनीतिक मर्यादा का भी उल्लंघन किया.
🟥 हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले कुंठित नेता राजेश मूणत के खिलाफ अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर अतिशिघ्र दर्ज होनी चाहिए.
🟥 भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जो मार्गदर्शन देकर गई भाजपा उसका अनुसरण कर प्रदर्शन कर रही है राजधानी के बाद जगदलपुर में भाजपा का उत्पात इसी का नतीजा.
➡️ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ने सतनामी समाज के युवकों से की गई मारपीट की निंदा करते हुए भाजपा नेता राजेश मूणत सहित कार्यकर्ताओं के ऊपर एसटीएक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है श्री खान ने आगे बताया कि राज्य के पीएचई मंत्री रुद्र गुरु से मिलने शनिवार को जेल रोड स्थित उनके बंगले पहुंचे मुंगेली सतनामी समाज के दो युवकों के साथ की गई बर्बरता पूर्वक मारपीट से प्रदेश का पूरा सतनामी समाज आहत है मूणत ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो युवकों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की जबकि वह दोनों सतनामी युवक राज्य के पीएचई मंत्री रूद्र गुरु से मिलने उनके बंगले आए हुए थे मूणत ने तो बिना पुष्टि किए ही सिर्फ काला कपड़े पहने होने के कारण उनके साथ जबरदस्ती मारपीट की जिसकी घोर शब्दो मे निंदा की जाती है श्री खान ने कहा कि भाजपा और भाजपा के नेता मूलरूप से विध्वंसक पार्टी है जो गलत राजनीति परंपरा की शुरुआत कर रही है यह भाजपा का समाज विरोधी चरित्र है भाजपा के पूर्व मंत्री ने अभद्रता की सारी सीमाओं को पार कर दिया और वायरल वीडियो में बार-बार गालियां देते नजर आए उन्होंने थाने में भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया तथा आक्रमण की मुद्रा में दिखे सत्ता की बेदखली के बाद बौखलाए नेताओं का चेहरा छत्तीसगढ़ की जनता देख चुकी अभी तक सत्ता की खुमारी से बाहर नही निकल पाए और अपने खिसकते जनाधार से बौखलाए भाजपा नेता का इतना गुरुर ठीक नही, श्री खान ने आरोप लगाया कि सांप्रदायिकता मुद्दा खारिज होने के बाद अब भाजपा दूसरे पैतरे अजमा रही है भाजपा का कवर्धा में वैमनस्य फैलाकर सद्भाव बिगाड़ने का षड्यंत्र उजागर हुआ तो राजधानी में फसाद किया पूर्व मंत्री राजेश मूणत को रायपुर में उपद्रव मचाने गुंडागर्दी करने सरेआम मारपीट करने पुलिस अधिकारियों के साथ गाली गलौज वाली संस्कृति दिखाने का ठेका दिया गया बस्तर में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जो मार्गदर्शन देकर गई भाजपाई उसका अनुसरण कर प्रदर्शन कर रहे हैं।