City Media - Page 497 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 497

एक लाख रुपए के गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

0
  •  20 किलो गांजा, बाईक और 4 मोबइल फोन जप्त 
    जगदलपुर सिटी कोतवाली पुलिस जगदलपुर ने गांजा तस्करी करते पांच युवकों को पकड़ा है। उनके पास से एक लाख रुपए से भी ज्यादा क़ीमत का बीस किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी 27 वर्षीय घंटेश्वर माहरा उर्फ टिमुथी बेल पिता स्व. सामू माहरा निवासी सनसिटी अटल आवास जगदलपुर, 20 वर्षीय राजेश बघेल पिता पदम बघेल निवासी सनसिटी अटल आवास जगदलपुर, 26 वर्षीय मोनू यादव पिता मंगल यादव निवासी फ्रेजरपुर सोमाबाड़ा जगदलपुर, 26 वर्षीय किशनलाल उर्फ कन्हैया सालेवी पिता देवीलाल निवासी चेटाबेटी थाना रासमी जिला चितौड़गढ़ राजस्थान और 19 वर्षीय शिवलाल गाडरी पिता मेरूलाल माडरी निवासी चेटाबेटी थाना रासमी जिला चितौड़गढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में गांजा तस्करी करते 5 आरोपियों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति आमागुडा चौक के पास गांजा लेकर आने वाले लोगों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में कार्रवाई हेतु टीम रवाना की गई। टीम द्वारा नया पुलिया के पास दो संदिग्ध लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ मे उन्होंने अपना नाम किशन लाल उर्फ कन्हैया सालेवी एवं शिवलाल गाडरी निवासी राजस्थान बताया। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि जगदलपुर के घंटेश्वर माहरा, राजेश बघेल एवं मोनू यादव से हमारी बातचीत हुई है कि वे हमे 20 किलोग्राम गांजा ओड़िशा से लाकर देने वाले हैं। पूर्व में भी उनसे गांजा खरीदकर ले गये थे। इसी बीच तीन व्यक्ति सुजुकी मोटर सायकल से आए, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। उन्हे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके वाहन में दो सफेद रंग की बोरी में रखा गांजा मिला। आरोपी यह गांजा राजस्थान निवासी किशनलाल और शिवलाल को देने के लिए ला रहे थे। उनके पास से 20 किलो 390 ग्राम अवैध गांजा मिला है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जप्त गांजे की कीमत 1 लाख 1 हजार 950 रू है। बाईक, 4 नग मोबाईल समेत कुल 2 लाख 6 हजार 950 रुपए का माल को बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया। इस मामले को पकड़ने मे निरीक्षक सुरेश जांगड़े, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह ठाकुर, लोकेश्वर नाग
    सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अनिल कन्नौजे, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, अशोक मिंज एवं जिला क्राईम टीम का विशेष योगदान रहा।

जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस के पक्ष में किया धुआंधार प्रचार

0
  • पूर्व विधायक जैन के साथ जैपुर पहुंचे थे कांग्रेस नेता
    जगदलपुर शनिवार को ओडिशा के कोरापुट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी सप्तगिरि शंकर उल्का एवं जैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ताराप्रसाद वाहिनीपति के पक्ष में जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने अपने सहयोगियों के साथ धुआंधार प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
    जैपुर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कांग्रेस के न्याय पत्र मे घोषित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि इससे समाज के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली आएगी और सकारात्मक बदलाव आएगा।जैन के साथ गए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं शकील रिजवी, परमजीत सिंह जसवाल, यशपाल ठाकुर, हेमू उपाध्याय आदि ने भी बात रखी। जैन ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने 400 पार का नारा देकर अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह बाबा साहेब के संविधान पर भरोसा करने की बजाय इसे बदलना चाहती है। संविधान, लोकतंत्र को बचाने और महिलाओं, युवाओं, किसानों आदि को सशक्त बनाने के लिए जैन ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में आदिवासी युवती शांति की मौत

0
  • तेंदूपत्ता तोड़ने मल्लूर गई थी बीस साल की युवती
  •  जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था आइईडी
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी युवती शांति पुनेम की मौत हो गई। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव की है। मिली जानकारी अनुसार 20 वर्षीय युवती शांति पुनेम बुरजी से मल्लूर अपने रिश्तेदार के यहां तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। रात लगभग 8-9 बजे अपने घर बुरजी वापस जा रही थी, उसी वक्त शांति का पैर प्रेशर आईईडी की जद में आ गया और पैर के दबाव से आईईडी में ब्लास्ट हो गया। शांति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रेशर आईईडी से उक्त युवती के दोनों पैरों के चिथड़े उड़ गए‌। ज्ञात हो कि पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा आइईडी लगाया जाता है। बुरजी की आदिवासी युवती की मौत से तेंदूपत्ता तोड़ने वालो ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने का काम चल रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रेशर आईईडी से बेकसूर ग्रामीण मारे जा रहे हैं। यह नक्सलियों की कायरना हरकत है।

चित्तौड़गढ़ राजस्थान के दो गांजा तश्कर सहित पांच गिरफतार

0
  • महाराणा प्रताप चौक में बस का इंतजार करते धरे गए
    जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से राजस्थान गांजा परिवहन करने के पूर्व बस्तर जिले की कोतवाली पुलिस ने चित्तौड़गढ़ राजस्थान के दो व जगदलपुर से तीन कुल पांच लोगों को महाराणा प्रताप चौक से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जगदलपुर के नशे के सौदागर घंटेश्वर माहरा, राजेश बघेल व मोनू यादव ने ओड़िशा से गांजा लाकर और उसे राजस्थान चित्तौड़गढ़ निवासी कन्हैया सालेवी व शिवलाल गाडरी को महाराणा प्रताप चौक में सुपुर्द करने की फिराक में थे किंतु कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े। इन पांचों गांजा तश्करों से 20 किलो से अधिक गांजा, एक मोटर साइकिल व 4नग मोबाइल जप्त किया गया। इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

फ्री फायर गेम की लत, मोबाईल छिनने पर आत्महत्या

0
  • पुलिस को मिला सुसाइड नोट, भोजपुरी बोली में लिखी बातें

    जगदलपुर नगर में ओड़िशा से प्रभावित होने वाली प्राण दायिनी इंद्रावती नदी में कुदकर चौदह वर्षीय बालक ने जान दे दी ,बालक मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने का आदी था। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें पूर्व में दो बार सुसाईड करने की कोशिश की।
    पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार लालबाग स्टेट बैंक कालोनी निवासी सुनील गुप्ता जोकि मुलत:अलीनगर उत्तर प्रदेश निवासी हैं,वह शहर में फल का व्यवसाय करता है जिसका पुत्र अभिनव गुप्ता 10 मई 2024 को लापता था उसका शव इंद्रावती नदी के नये पुल के पास नदी में तैरते हुए 11 मई 2024 को सुबह दिखाई दिया। अभिनव गुप्ता फ्री फायर गेम खेलने का आदी था जिसके कारण परिवार के लोग उससे मोबाईल छिन लिए थे तथा कई बार घर से वह भाग भी चुका है। मृतक अभिनव गुप्ता ने चुहा मार दवाई व कार्बेट खाकर दो बार मौत को गले लगाने का असफल प्रयास किया है जोकि उसके सुसाईड नोट में मिला है।

जिला पंचायत सीईओ ने किया मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को सम्मानित

0
  • भेंट किए तुलसी के पौधे और कलम, दी शाबासी
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बस्तर जिले से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को शनिवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान की उपस्थिति में तुलसी के पौधे एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री सर्वे के समक्ष छात्र- छात्राओं ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग भी साझा की। भविष्य में कोई डॉक्टर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। वहीं कोई आईएएस, तो कोई कृषि अधिकारी बनने की ख्वाहिश रखता है। सीईओ जिला पंचायत द्वारा बच्चों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारियों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी इन बच्चों को शुभकामनाएं दी।

महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए बस्तर में बनेगी विशेष कार्ययोजना

0
  •  जिला पंचायत सीईओ श्री सर्वे ने दिए दिशा निर्देश
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और टीआरआईएफ के कार्यों की समीक्षा
    जगदलपुर बस्तर की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए जिले में विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ट्रांसफार्मिंग रूरल इंडिया फाऊंडेशन (टीआरआईएफ) के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे ने कहा कि लखपति दीदी पहल के तहत सर्वप्रथम प्राथमिकता से चिन्हांकित परिवारों की कार्ययोजना तैयार कर लाभ दिलवाएं ताकि समूह की सदस्याएं लखपति दीदी वाले दायरे मे आ सकें। शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिले में कार्यरत टीएसए (तकनीकी सहयोगी संस्था) ट्रीफ बकावंड ब्लाक एवं प्रदान कार्ययोजना के तहत दरभा, तोकापाल, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, जगदलपुर, बास्तानार विकासखंडों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय के साथ की जारी कार्यों की समीक्षा बैठक ली। ट्रीफ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन क्रियान्वयन एजेंसी के माध्यम से संकुल संगठन एवं ग्राम संगठन व समूह सदस्यों के साथ सशक्तिकरण कर आजीविका, जीपीडीपी, वीपीआरपी, मनरेगा, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वनविभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, क्रेडा व अन्य विभाग के साथ कनर्वेजंस कर समूह से जुड़े परिवारों के साथ विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में एनआरएलएम में पदस्थ समस्त अमलों द्वारा एनआरएलएम के तहत महिला समूहों के कार्यों और महिला लखपति पहल दीदी के तहत सर्वे व प्लांनिंग, उत्पाद समूह के माध्यम से खरीदी बिक्री, समूह को दिए गए मशीनों को सुचारू संचालन, समुदाय आधारित कृषि प्रबंधन के तहत अगामी मानसून में की जाने वाली कार्ययोजना एव कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही राज्य एवं जिला से मिले लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा समूह का पंजीयन, मुद्रा लोन एवं स्वयंसिद्धा लोन के प्रकरण को सेक्शन कर वितरण करवाया जाना है व समूह से जुडे सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ते हुए बीमा करवाने पर ज़ोर दिया गया। बैठक में एपीओ एनआरए तपन डे सरकार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार देवांगन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक वित्त मिथलेश कश्यप, ट्रीफ फैलो परिधि, समस्त विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, यंग प्रोफेशनल, क्षेत्रीय समन्वयक, प्रदान जिला समन्व्यक व ट्रीफ ब्लॉक कोर्डिनेटर उपस्थित थे।

नगर की पेयजल व्यवस्था को रखें दुरुस्त- सीईओ प्रकाश सर्वे

0
  •  नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक 

जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक लेकर जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर प्रकाश सर्वे ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखें, जहां पर पेयजल से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त हो उन स्थानों में तत्काल पानी टैंकर भेजने की व्यवस्था की तैयारी रखें। उक्त निर्देश शुक्रवार की शाम जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में सीईओ सर्वे ने नगर निगम के अधिकारियों को दिए। बैठक में नगरीय क्षेत्र में गर्मी के दिनों ड्राय होने वाले वार्डों, में टैंकर की व्यवस्था, शहरी जल जीवन मिशन की प्रगति पर भी चर्चा की गई। बैठक में पार्षद योगेंद्र पांडे, आलोक अवस्थी, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर प्रवीण वर्मा, कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में नगर में हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

0
  •  अनुपमा चौक को भगवान परशुराम का नाम देने मांग
    जगदलपुर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती के आयोजन के तहत सुबह रंगोली बनाई गई और संध्या 4 बजे युवाओं द्वारा सिरासार चौक से एक बाइक रैली निकाली गई। इस पूरे आयोजन को महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से शोभायमान बनाया। वहीं बड़ी संख्या में युवा वर्ग भी उत्साह के साथ इस भक्तिमय वातावरण का साक्षी बना। यह कार्यक्रम जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाइक रैली और सभी समाजों द्वारा की गई शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र था, जिसमे बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक और युवा वर्ग शामिल हुए। यह रैली और शोभायात्रा पूरे शहर का भ्रमण करती हुई वापस मां दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष पहुंची, जहां समाज प्रमुखों ने स्वागत किया। सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा यह मांग की गई कि जगदलपुर के अनुपमा चौक की पहचान भगवान परशुराम चौक के रूप में हो। इसके लिए आज अनुपमा चौक पर भगवान परशुराम की फोटो पर माल्यार्पण भी किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दी 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को बधाई

0
  •  कांग्रेस सरकार ने लाई है शिक्षा की नई क्रांति
    जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम में सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
    शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन सबा और महक अग्रवाल के साथ साथ परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।साथ ही  मौर्य ने कहा कि वे विद्यार्थी जिन्हें अपने आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाई निरंतर मेहनत करते रहें, भवष्यि में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। पुनः नए सिरे से तैयारी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें सफलता जरूर मिलेगी। शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आई है और बेहतर परिणाम आज प्रदेश की जनता के समक्ष है। यह कांग्रेस की दूरदर्शिता का परिणाम है। एक समय ऐसा था जब अपने बच्चों को दाखिला दिलाने पालक निजी शिक्षण संस्थानों की ओर रुख करने की सोचते थे लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार द्वारा सस्ती और सुलभ शिक्षा केन्द्र के रूप में जबसे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं, तबसे बच्चों और पालकों का रुख वृहद पैमाने पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की ओर हुआ है। अब बड़े पैमाने पर पालक निजी शिक्षण संस्थानों से अपने बच्चों का दाखिला शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल के अस्तित्व में आने से शिक्षा जगत में एक नई और सकारात्मक क्रांति का सूत्रपात हुआ है।निःशुल्क रूप से अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना होने से शहरी क्षेत्र सहित वनांचल क्षेत्र के बच्चों को भी निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मिल रही है और आज उसी का नतीजा है कि बारहवीं में 7 बच्चे टॉप 10 में जबकि दसवीं में 21 बच्चे टॉप 10 में आए हैं और सभी विद्यार्थी स्वामी आत्मानंद स्कूलों से हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS