जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को रायगढ़ जिले के कोसमनारा सत्यनारायण बाबाधाम में शिवार्चना की और श्री सत्यनारायण बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की।

जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को रायगढ़ जिले के कोसमनारा सत्यनारायण बाबाधाम में शिवार्चना की और श्री सत्यनारायण बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की।


छिंदबहार व बारूपाटा के बीच स्थित पहाड़ की वजह से महज तीन किमी के फासले को तय करनe के लिए दस – बारह किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने भी अपनी यह व्यथा नव निर्वाचित विधायक दीपक बैज को सुनाई। उसी समय दीपक बैज ने गांवों के बीच के फासले को कम करने का फैसला कर लिया। इसके बाद बैज ने छिंदबहार और बारूपाटा के ग्रामीणों को संगठित कर पहाड़ को चीरने के लिए कदम बढ़ाया। बैज स्वयं तथा ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और युवक युवतियां फावड़ा, कुदाल, छेनी, हथोड़ी, गैंती, टोकरी, सब्बल आदि लेकर पहाड़ पर टूट पड़े। दोनों ओर से पहाड़ को खोदने का काम शुरू कर दिया गया। विशाल शिलाखंडों को छेनी, हथोड़े और सब्बलों की मदद से तोड़कर पहाड़ के सीने को छलनी करने का काम कुछ माह तक चला और आखिर में सबने मिलकर तीन किमी लंबा कच्चा रास्ता तैयार कर ही लिया।
पत्नी नहीं, प्रजा के लिए बने ‘मांझी’
यह काम बिहार के उस दशरथ मांझी द्वारा किए गए काम जैसा था, जिसने अपनी पत्नी को पानी लाने की समस्या से मुक्ति दिलाने के पहाड़ को खोदकर सड़क बनाई थी। अंतर सिर्फ इतना है कि दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी का कष्ट दूर करने के लिए पहाड़ को छलनी अकेले दम पर किया था और दीपक बैज ने समवेत प्रयासों से प्रजा का कष्ट दूर करने के लिए पसीना बहाया था। दीपक बैज और ग्रामीणों द्वारा पहाड़ काटकर बनाई गई सड़क का बाद में तत्कालीन रमन सरकार में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डामरीकरण करा दिया। आज यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुंचा रही है।
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व पुलिस अनुविभाीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में हुए एसबीआई एमटीएम मशीन तोड़फोड़ व ग्राम कुरदी में हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के एमटीएम मशीन में हुए तोड़फोड के अज्ञात आरोपियो के पतासाजी हेतु थाना अर्जुन्दा एवं सायबर सेल टीम को निर्देशित किया गया था। घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04/05.01.2024 की दरम्यिानी रात्रि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के एमटीएम मशीन को अज्ञात आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ कर मशीन में रखे रकम को चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिस पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 02/2024, धारा 457,380,427,511 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना अर्जुन्दा एवं साइबर सेल से विशेष टीम गठित किया गया था।

टीम द्वारा ग्राम कुरदी के एटीएम के आसपास जाकर घटना स्थल का बारीकी से जांच कर एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया। जिसमे आरोपियो द्वारा एटीएम में अपने चेहरे को गम्छे से बांध कर आए थे जिससे उन लोगो का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा था। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एवं घटना स्थल से आने जाने वाले रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसका बारीकी से विषेलषण कर टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों (1) सूरज कुमार देशमुख पिता राजू देशमुख उम्र 22 वर्ष पता बर्मा मेस भक्तिनगर मोना रोड जमषेदपुर (झारखण्ड) (2) भूपेंद्र कुमार देशमुख पिता रिखीराम देशमुख उम्र 26 वर्ष पता भाटापारा थनौद थाना पुलगांव जिला दुर्ग, (3) संजय कुमार ठाकुर पिता रामसिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष पता भाटापारा थनौद थाना पुलगांव जिला दुर्ग (4) विकास साहू पिता सुरेद्र साहू उम्र 22 वर्ष पता अंजोरा कबीर चौक थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को थनौद जिला दुर्ग व जिला धमतरी से गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ करने पर वह अपने कथन में बताया कि सूरज कुमार देषमुख झारखण्ड से आकर पैसे मिलेंगे कहकर अपने 03 साथियों के साथ योजना बना कर अर्जुन्दा दाउपारा एसबीआई एटीएम व ग्राम कुरदी एटीएम मशीन तोड़फोड़ कर रुपए चोरी करने का प्रयास करना बताया है। आरोपियों के कब्जे से दो नग मोटर सायकल,हथौड़ी,पेचकस,पेंचिश, बरामद किया गया है, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोेगेन्द्र साहू, थाना प्रभारी अर्जुन्दा उपनिरीक्षक मनीष शेन्डे, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, आकाश सोनी, राहुल मनहरे, मिथलेश यादव एवं थाना अर्जुन्दा से आरक्षक भूपत की सराहनीय भूमिका रही है।
बालोद 24 जनवरी 2024 जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, एस.डी. ओ.पी. प्रतीक चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 23 मदर टेरेसा वार्ड में जसवंत नायक (जस्सू ) के अगुवाई में वार्ड वासियों के द्वारा श्रम वीर चौक पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बाल्य रूप राम लला की धर्म नगरी अयोध्या में स्थापना के अवसर पर श्रमिक चौक पर कल संध्या 7:00 बजे हनुमान चालीसा का पाठ एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की आरती किया गया l साथ ही भगवान राम लला की समस्त वार्ड वासियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया l इस अवसर पर जस्सू ने कहा कि आज 22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास के साथ विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा l क्योंकि आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम फिर से अपने राजमहल में विराजे हैं l यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि आज हम भगवान श्री राम की इस मंदिर को बनते हुए और उन्हें स्थापित हुए देखे हैं

इस कार्यक्रम में वार्ड वासी जसवन्ता नायक (जस्सू)
सागर लालवानी अंश कुमार प्रवीण ठाकुर शिवम कुमार
दामोदर पटनायक शैनल साहू
सोनू विभार मिन्द्र यादव
राकेश सोनी मेष आदित्य पाण्डे
अजय मौर्या परमानंद सहारे
देवेन्द्र शर्मा योगेश मोहन सेन
पुरुषोत्तम सिंह विनोद एवं वार्ड वासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे l


हुई रंगोली प्रतियोगिता
राम मंदिर प्रागंण में विशेष रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागी युवतियों और महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में आकर्षण रंगोली सजाई। रंगोली से राम सीता, अयोध्या के मंदिर, श्रीराम के आगमन के आकर्षक चित्र बनाए गए थे।


समापन अवसर पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रखर वक्ता एवं भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा कि हमारा सनातन धर्म महान है, हमारे धार्मिक ग्रंथ और वैदिक ऋचाओं में अदभूत शक्ति है। इनके अध्ययन मनन से जो अनुभूति होती है, उसे शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।धर्म, आध्यात्म और हमारे वेद पुराणों में ऊर्जा का अकूत भंडार समाहित है। धर्म आध्यात्म की शरण में जाने से हमारे तन मन में अलौकिक ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा हमें सदमार्ग पर चलने और हर जीव के कल्याण में रत हो जाने की प्रेरणा देती है।श्री पाण्डेय ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा सर्व विदित है। देवों के देव महादेव की आराधना से जो फल प्राप्त होता है, वह अकल्पनीय होता है। पाण्डेय ने शिव मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर समिति से जुड़े लोगों को साधुवाद दिया।अयोजन के चौथे और अंतिम दिन विशाल भंडारा का अयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुड़ी, सब्जी, हलवा आदि तैयार कर भगवान को भोग लगाने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। संजय पाण्डेय ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

वे बड़बोले भी हैं। मगर हमें बड़बोलेपन से दूर रहकर अपनी बात दमदारी के साथ जनता के सामने रखने की आदत डालनी चाहिए। आप सभी में प्रतिभा और क्षमता है। हमारे एक कार्यकर्ता के सामने भाजपा के दस कार्यकर्ता भी नहीं टिक सकते। इसलिए अपनी क्षमता और प्रतिभा को पहचानें और जनता के बीच जाकर भाजपा के झूठ, फरेब का पर्दाफाश करें। अगर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर भाजपा की असलियत लोगों को बताई होती तो प्रदेश में हमारी सरकार बननी तय थी। खैर जो हुआ सो हुआ, अब हम सभी को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसते हुए मैदान में उतर जाना चाहिए। दीपक बैज ने कहा कि आप सभी ठान लें, तो छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने रायगढ़ प्रवास का कारण बताते हुए कहा कि एक कारण है लोकसभा चुनाव की तैयारी और दूसरा हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा। हम सभी को मिलकर इस यात्रा को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक बनाना है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सारंगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।इस दौरान सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगडे, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे सहित मोर्चा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
पहले रायगढ़ आएगी न्याय यात्रा
रायगढ़ और सारंगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी के कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओड़िशा से रायगढ़ के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के सात जिलों का भ्रमण करेगी। बैज ने यात्रा का भव्य स्वागत करने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को वहां की भाजपा सरकार ने रोकने के लिए तरह तरह के हठकंडे अपनाए। राहुल जी के काफिले पर हमले किए गए। राहुल गांधी को कॉलेज स्टूडेंट्स से मिलने नहीं दिया गया। राहुल जी का कॉलेज में संबोधन प्रस्तावित था। असम सरकार ने भले ही राहुल गांधी को कॉलेज जाने से रोक दिया, मगर कॉलेज के विद्यार्थी स्वयं राहुल गांधी के पास पहुंच गए। इससे स्पष्ट हो गया है कि युवाओं में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है। दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार है और यहां भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में असम जैसी बाधा पहुंचाई जा सकती है, इसलिए आप सभी को सचेत रहना है।
जगदलपुर भंगाराम शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अयोजन 20 से 23 जनवरी तक विधि विधान के साथ बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। अयोजन के चौथे दिन विशाल भंडारा का अयोजन हुआ। भंडारा में हलवा पुरियां, सब्जी, आदि तैयार कर भगवान को भोग लगाने के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। भक्तों ने शिवजी के दर्शन के पश्चात भोग लगाया। भंडारा में सैकड़ों भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।