City Media - Page 702 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 702

कुल 4,37,000 रूपये की शराब व वाहन हुई जप्त

0
  •  अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
  • एक सफेद रंग के आई-20 कार में 34 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1700 नग पौवा कुल 306.000 ब्लक लीटर हुआ बरामद।
  • बैतुल(मध्यप्रदेष) की शराब के साथ 02 अंतर्राज्यीय शरब तस्करो को किया गया गिरफ्तार।
  • कुल 4,37,000 रूपये की शराब व वाहन हुई जप्त।

 

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा के निर्देषन में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्षन में अवैध रूप से शराब बिक्री परिवहन व बिक्री को रोकने हेतु तथा शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी बालोद को दिनांक 27/08/2023 को पेट्रोलिंग करते समय मुखबीर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग की कार जिसमें ब्लैक फिल्म का शीषा लगा हुआ है, जो अत्यधिक स्पीड से चलाते हुऐ डौण्डी लोहारा से होते हुऐ बालोद की आ रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा अपनी टीम को ग्राम मालीधोरी नवोदय स्कुल के पास रोकने का प्रयास करने पर पुलिस को देखकर मालीधोरी कुकुरदेव मंदिर की ओर भागने का प्रयास करने पर घेराबंदी कर ब्लैक फिल्म का शीषा लगा हुआ सफेद रंग की कार को पकड़ा गया तथा चेकिंग करने से कार में 02 व्यक्ति थे जिसका नाम मो.इरफान व आनंद साहू है आई-20 कार से 34 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा विस्की कुल 1700 नग पौवा कुल 306.000 ब्लक लीटर कीमती 1,87,000 रू व शराब तस्करी मेें प्रयुक्त वाहन सफेद रंग के आई-20 कार क्रमांक सी.जी. 17 सी. 2249 कीमती 2,50,000 रू कुल जुमला रकम कुल 4,37,000 रू. को बरामद किया गया। संदेहियों से बरामद शराब के साथ थाना लाकर अपराध क्रमांक 395/2023 धारा 34(2), 59(।) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि पारख राम साहू, नंद कुमार सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, लवणसिंह राजपुत, मनीष राजपुत, विवके आनंदधीर, मनोज मेश्राम, रूपेष चौरे, गुलाब किशोर, चंदन कुर्रे का सराहनीय भूमिका रही है।

 

वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास रथ ने भाजपा से की दावेदारी

0
  • पेशे से वकील भी हैं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रथ 

जगदलपुर पत्रकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास रथ ने जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा से उम्मीदवारी का दावा पेश किया है। श्री रथ के पिता स्व. श्रीधर रथ जनसंघ के कार्यकर्त्ता और भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। स्वयं श्रीनिवास रथ भी किशोरावस्था से भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी देते आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी टिकट के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक और राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। 

       श्रीनिवास रथ 60 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने बीएससी, एलएलबी व आयुर्वेद रत्न की शिक्षा प्राप्त की है। पेशे से अधिवक्ता एवं पत्रकार श्रीनिवास रथ बस्तर जिला महिला सेल के अधिवक्ता के रूप में बतौर काउंसलर पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए काउंसलिंग करते हैं। बस्तर जिला पत्रकार संघ व उत्कल समाज के कार्यकारिणी सदस्य हैं एवं दलपत सागर स्वच्छता अभियान, बस्तर में रेल आंदोलन एवं बस्तर विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता देते आ रहे हैं। भाजपा में वे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने संतोष पाण्डेय को प्रेषित पत्र में कहा है – मैं सन 1984 से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हूं । मुझे पार्टी द्वारा समय- समय पर जो दायित्व दिए गए थे उन सभी का यथासंभव निर्वहन करता आ रहा हूं। पूर्व में मैं बस्तर जिला व्यापारी प्रकोष्ठ मंत्री, बस्तर जिला मीडिया प्रभारी, वर्तमान में जगदलपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी के रूप में मिले दायित्व का निर्वहन कर रहा हूं। मुझे यह जानकारी मिली कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अपना अपना नाम प्रेषित किया जा रहा है। उसी क्रम में मैं भी जगदलपुर विधानसभा सामान्य सीट से अपनी दावेदारी प्रेषित कर रहा हूं। पार्टी द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा वह मुझे शिरोधार्य है। मेरी जानकारी में भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही प्रत्याशी चयन में सक्षम होता है। संगठन के पदाधिकारी स्वविवेक से कार्यकर्ताओं का आकलन कर प्रत्याशी चयन करते आए हैं। पार्टी में दावेदारी प्रस्तुत करने की कोई प्रथा मेरी जानकारी में नहीं है। शायद बदलती परिस्थितियों में इस तरह की प्रक्रिया आरंभ हुई होगी। इसलिए मैं भी इस प्रक्रिया का अनुसरण कर रहा हूं।

दलपत सागर की सफाई में एकसाथ जुटे हजारों हाथ

0
  • महा अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर दी सहभागिता

जगदलपुर बस्तर जिले की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर जगदलपुर के संरक्षण की दिशा में कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्वच्छता महा अभियान में इस रविवार को नगर के जागरूक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एसडीएम नंदकुमार चौबे, पार्षद योगेंद्र पांडे सहित जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों, राज्य आपदा मोचन बल के जवानों, समाजसेवी संगठनों के साथ ही बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक इस ऐतिहासिक सरोवर की सफाई में भागीदारी दी।सभी लोगों ने सुबह से ही दलपत सागर के रानी घाट के समीप एकत्रित होकर सरोवर से जलकुंभियों को निकालने के लिए लगातार हाथ बंटाया। रविवार को सभी ने अधिक समय तक ज्यादा जलकुंभियों को निकालने की बात कहते हुए आगामी रविवार को फिर से ज्यादा लक्ष्य रखने का संकल्प लिया।

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

0

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

जगदलपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय शक्तिकेंद्र में रविवार को रेडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 104वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। मन की बात सुनने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्बोधन की शुरुआत चंद्रयान- 3 की सफलता पर देशवासियों को बधाई देते हुए की। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों विशेष कर महिला वैज्ञानिकों की खुले मन से तारीफ करते कहा कि देश की बेटियों की पहुंच से अब अंतरिक्ष दूर नहीं है। मोदी ने युवाओं को प्रेरित किया कि अपने जीवन में खेल को प्राथमिकता दें। हाल ही में देश के युवाओं द्वारा 26 मेडल लाने पर उन्हें बधाई दी, उनसे मोबाइल फोन पर चर्चा कर उनकी तैयारियों के बारे में देश के युवाओं को अवगत करवाया। जी 20 सम्मेलन पर प्रधानमंत्री ने कहा यह देश के लिए गौरव की बात है, यह सभी के प्रयासों से संभव हो रहा है। जी 20 सम्मेलन में 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष सम्मिलित होंगे। इससे विश्व में भारत के और आगे बढ़ने की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निखिल राठौड़, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा, शक्ति केंद्र प्रभारी शशिनाथ पाठक, रोशन झा, बूथ पालक चंद्रशेखर साव, बूथ अध्यक्ष सूर्यभूषण सिंह, बृजेश शर्मा, अमर झा, आशा राव, अभिलाष यादव, अभिषेक तिवारी, प्रथम झा, ओमी झा, कमल झा, प्रियंजलि झा, दिव्यराज राणा, अनिल सागर समेत पचासों लोग मौजूद थे।

सड़क से मवेशी हटाने का जिम्मा मिला ठेका कंपनी को

0
  • मेसर्स बर्बरिक कंपनी के कर्मचारी नेशनल हाईवे से हटा रहे हैं मवेशियों को

कोंडागांव। आवारा मवेशियों की वजह से सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत व देखरेख करने वाली कंपनियों को मवेशी हटाने का भी जिम्मा दे दिया गया है। मेसर्स बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड के कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर कोंडागांव के पास शनिवार को सड़क से मवेशियों को हटाते दिखाई दिए। इन कर्मचारियों ने बताया कि सड़क से हटाकर मवेशियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इससे नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा मवेशियों की भी जान बचेगी।

शैलजा को एयरपोर्ट पर विदा करने गए यादव और गैदू

0

 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उन्हें विदा करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैदू भी स्वामी विवेकानंद एयर रायपुर तक गए। एयरपोर्ट के लाऊंज पर डॉ. यादव एवं मलकीत सिंग गैदू ने कुमारी शैलजा से लंबी चर्चा भी की।

एडी जोशी ने उठाया सड़क दुर्घटनाएं रोकने का बीड़ा

0
  •  दल्ली राजहरा में पले बढ़े इंजीनियर की अनूठी पहल
  • ऑन लाईन जागरूक कर रहे हैं जोशी नागरिकों को

दल्ली राजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा में पले बढ़े एक इंजीनियर एडी जोशी ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने का बीड़ा उठाया है। वे देश के नागरिकों को ऑन लाईन जागरूक कर मौत से बचाने की अनूठी पहल कर रहे हैं। उनकी इस पहल से लाखों लोग जुड़ चुके हैं और दूसरों को जागरूक कर रहे हैं।

एडी जोशी की प्रारंभिक शिक्षा दल्ली राजहरा में पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रीकल में स्नातक की डिग्री हासिल की। इंजीनियर बनने के बाद  जोशी की नौकरी विशाखा पट्टनम स्टील प्लांट में लग गई। वे सड़क दुर्घटनाओं में मौतों का मंजर देख द्रवित हो उठते थे, लिहाजा उन्होंने बचपन से ही फैसला कर लिया था कि बड़े होकर वे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर मृत्यु दर में कमी लाने का प्रयास करेंगे। उनकी बचपन की यह उम्दा सोच फलीभूत भी हुई। विशाखा पट्टनम स्टील प्लांट में नौकरी के दौरान भी वे अपने इस मिशन में लगे रहे। आगे चलकर उन्होंने देश के नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने और आवागमन के लिए सुरक्षित तरीका अपनाने के लिए ऑन लाईन शिक्षा निशुल्क देने लगे। वे फोन नंबर 8109389080 वाट्सएप पर लोगों को जागरूक करते हैं। इसके अलावा उन्होंने इसके लिए अपना यूट्यूब चैनल @onroadsefty भी बना रखा है। इस चैनल के डिस्क्रीप्शन में सड़क सुरक्षा के उपायों की पूरी जानकारी उपलब्ध है।  जोशी ने सड़क सुरक्षा पर पुस्तक भी लिखी है, जिसका मराठी में अनुवाद किया जा रहा है।  जोशी ने सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों पर 15 वर्षों तक अध्ययन करने के बाद पाया कि इनके पीछे लगभग 55 कारण हैं। उनका कहना है कि लोग इन कारणों को समझ जाएंगे, तो वे सुरक्षा अपनाने लग जाएंगे और मौतों पर काफी हद विराम लग जाएगा।

 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सीटू और सीएमएसएस व एटक के ठेका श्रमिकों ने ठप किया खदान का काम

0

खदान के ठेका श्रमिकों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 5 महीने से संघर्षरत सीटू और सीएमएसएस व एटक अध्यक्ष के ठेका श्रमिकों ने प्रबंधन के रवैया से आक्रोशित होकर आज खदान का कामकाज ठप कर दिया ।

उल्लेखनीय है कि खदान में कार्यरत लगभग 1900 ठेका कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तीनों यूनियनों के अध्यक्षों ने एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मार्च महीने में प्रबंधन को सौप था । इस ज्ञापन में श्रमिकों को समयबद्ध अपग्रेडेशन देने, समान काम समान वेतन, पूर्व सहमति के अनुसार चिकित्सा सुविधा लागू करने, कम दर पर ठेका लेने वाले एवं समय पर भुगतान न करने वाले ठेकेदारों पर बैन लगाने, ठेका श्रमिकों को ग्रेच्युटी भुगतान करने जैसी 13 मांगे शामिल की गई थी। इन मांगों पर 6 जुलाई को विशाल प्रदर्शन कर पुनः प्रबंधन को स्मरण पत्र दिया गया, लेकिन प्रबंधन ने इन मांगों का निराकरण करने में कोई रुचि नहीं दिखाई । जिसके चलते खदान के श्रमिक बेहद आक्रोशित थे। अंतत: प्रबंधन के रवैया से क्षुब्ध होकर श्रमिकों ने आज खदान के विभिन्न विभागों का कामकाज ठप कर, दल्ली माइंस के गेट को जाम कर दिया तथा जबरदस्त घेराबंदी की, जिसके कारण प्रथम पाली में दल्ली खदान का उत्पादन नहीं हो सका। अन्य खदानों में भी उत्पादन बुरी तरह प्रभावित रहा । प्रबंधन ने श्रमिकों के कड़े तेवर को देखते हुए आनन फानन में यूनियन नेताओं के साथ दो दौर की बड़ी बैठक की । पहले दौर की बैठक दल्ली माइंस के महाप्रबंधक पी एम सिरपुरकर के साथ संपन्न हुई । जिसमें दल्ली माइंस में गलत तरीके से प्रारंभ किए गए ठेका को तत्काल रोकने पर सहमति बनी । दूसरे दौर की बैठक सीजीएम कॉन्फ्रेंस साल में सम्पन्न हुई। जिसमें ई डी माइंस बी के गिरी,सीजीएम आईओसी आर बी गहरवार, खदान के तमाम उच्च अधिकारी मौजूद रहे । इस बैठक में 13सूत्रीय मांगों पर चर्चा करते हुए प्रबंधन ने खदान के श्रमिकों के अपग्रेडेशन के लिए यूनियन के सुझाव के अनुसार सिस्टम बनाने पर सैद्धांतिक सहमति दी है। मेडिकल सुविधा जल्द से जल्द चालू करने का ठोस आश्वासन दिया गया। प्रबंधन ने बताया कि ठेका श्रमिकों के ग्रेच्युटी का भुगतान प्रारंभ कर दिया गया है, लेकिन जिन ठेकों में टी एल नहीं काटा है उनमें भी ग्रेजुएटी भुगतान करने पर सहमति बनी है। सभी ठेकों में डीए डिफरेंस की राशि का भुगतान एक साथ एक मुफ्त करने पर प्रबंधन सहमत हुआ है। इसी तरह समय पर भुगतान न करने वाले ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई करने पर भी प्रबंधन ने सहमति व्यक्ति की है। हितकसा डैम के शेष 46 श्रमिकों के रोजगार की व्यवस्था पर भी प्रबंधन से गंभीर चर्चा हुई और प्रबंधन ने रोजगार की निरंतरता के लिये रास्ता बनाने पर सहमति दी है। सीजीएम कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक के दौरान ईडी माइंस सीजीएम आईओसी आर बी गैहरवार, जीएम चिंताला श्रीकांत, जीएम पी एम सिरपुरकर,जीएम सुकान्तो मंडल,माइंस मैनेजर पंकज कुमार, कार्मिक विभाग से डॉक्टर जे एस बघेल, जोत कुमार, सिकंदर इंदौरिया, समस्त लेबर वेलफेयर ऑफीसर, यूनियन की ओर से एटक से राजेंद्र बेहरा, मुकुल वर्मा, सीटू से प्रकाश सिंह क्षत्रिय, पुरुषोत्तम सिमैया, ज्ञानेंद्र सिंह, बीएल रोकड़े, मानसिंह कनवर, सीएमएसए से सोमनाथ उइके, रामचरण नेताम, शैलेश ,एवं सुरेंद्र इत्यादि साथी उपस्थित रहे । बैठक समाप्त होने के बाद दल्ली माइंस गेट पर ठेका श्रमिकों की विशाल आम सभा कर हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर हडताल को पूर्ण समर्थन दे रहे पूर्व विधायक कामरेड जनकलाल ठाकुर ने कहा कि आईओसी राजहरा में ठेका सिस्टम को बिगाडने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ भविष्य में भी ठेका श्रमिक डटकर खड़े होंगे तथा अपनी मांगों को हर हाल में हासिल करेंगे।

 

कलस्टर स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य के साथ विभिन्न खेलों का आनंद लिया
  • विजय प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया

जगदलपुर नगर निगम एवं बस्तर नगर पंचायत के विभिन्न आयु वर्ग के 800 खिलाड़ियों ने पारंपरिक खेलों में भाग लिया विजेता खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर पर लेंगे भाग विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सोच है जो आज हमारे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया है आज चारों ओर छत्तीसगढ़ीया स्वाभीमान की लहर चारों ओर दौड़ रही है उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा की ” लहरों से डरकर नौका पर नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ”

 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक एक माध्यम है हमारे छत्तीसगढ के पारंपरिक खेलों एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए और यह हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सोच का परिणाम है जो आज हमारे पारंपरिक खेल संंरक्षीत और संवर्धित हो रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सुनीता सिंह, कमलेश पाठक, अंकित पारख, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरला तिवारी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक महासचिव विजय सिंह,एस नीला,मोना , सोनिया,सी एम ओ बस्तर कृष्णा राव, राजस्व अधिकारी मिनाक्षी नाग, जितेन्द्र जोशी, रणधीर सिंह,नलिन शुक्ला, अफजल अलि , प्रदीप राव, जोगेंद्र ठाकुर,हसीन अहमद,सरला रथ,माया सिंह, अविनाश सेते,डेविस वासला समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

विधायक रेखचंद जैन ने आड़ावाल को दी लाखों की सौगात

0
  • ग्राम पंचायत आड़ावाल में बनने वाली तीन सीसी सड़कों का किया भूमिपूजन

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत आड़ावाल को लाखों रु. के निर्माण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने वहां करीब 19 लाख रुपयों की लागत से बनने वाली सड़कों के लिए भूमिपूजन किया।

जैन ने जिन सड़कों का भूमिपूजन किया, उनमें राजीवपारा पीटर घर से धोबी घर तक 150 मीटर सीसी रोड लागत 4.63 लाख, खासपारा गौरवपथ से शर्मा घर तक 200 मीटर सीसी रोड लागत 6.37 लाख एवं ओरना कैंप में एनएच 63 से पशु औषधालय तक 200 मीटर सीसी रोड लागत 7.46 लाख रुपए का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आपकी आड़ावाल पंचायत में लाखों रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर कार्य निष्पादन किया गया है। उन्होंने कहा की पूर्ववर्ती सरकार में जहां आपकी पंचायत को उपेक्षित छोड़ दिया गया था, आज आपकी पंचायत को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया गया

भाजपा शासन विकास बाधित रहा : सुशील मौर्य

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा आपकी पंचायत में पिछले पौने पांच साल में जितने कार्य किए गए हैं, उतने कार्य तो भाजपा के पंद्रह सालों में भी नहीं हुए। उन्होंने पिछली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार में विकास चेहरा देखकर किया जाता था आज हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य, प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त सचिव दुर्गेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलम कश्यप, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, इंटक महासचिव विजय सिंह,जाहिद हुसैन,अल्ताफ खान, सरपंच जयंती कश्यप, उप सरपंच अमित दास, मिलन संघ अध्यक्ष श्याम घोष, तपन राय, अभय सिंह, वासुदेव हलदार, वेंकट राव, विद्या जिराम, एस नीला, शीतला कोर्राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS